Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
1219 results found
- HOLI - Spiritual Meaning and Significance
This article is to shed light on the spiritual significance behind celebrating HOLI (festival of colours). What are the three meanings of the word 'Holi'? How to celebrate Holi in the true sense? And the divine message of God's arrival. Visit General articles to access our all Articles in Hindi and English. Please SHARE this article with your near & dear ones. To print or download this article, visit the PDF version. To access the Hindi version of our Holi article, visit होली का महत्त्व India is a land of festivals, in which the festival of Holi has a special place in our hearts. We all celebrate Holi with great joy, do Holika Dahan & colour each other with a lot of love… Have we been celebrating this festival in this way just like that or is there a deeper secret hidden behind it? ➔ In fact, all our festivals are closely related to our own journey of life, they are memories of our divine transformation! India’s rich culture consists of 33 crore deities, and all our festivals are related to the deities in one way or the other. We also know that there was a time when India used to be a Golden Sparrow, the time/era which we call Paradise/Heaven/Satyuga, and at the same time, there were 33 crore deities on this land of India. Do we know where those deities are now?? ➔ Change is the only constant in life! Golden Age - Silver Age - Copper Age - Iron Age (Satyuga - Tretayuga - Dwaparyuga - Kaliyug) while passing through the ages, life after life, we souls drifted away from our divinity and became ordinary human beings from deities. Once who used to be embodiments of Purity, Peace, Love, Happiness & Prosperity, started falling into 5 vices (lust, anger, greed, attachment, ego), and started experiencing sorrow (Shokvatika / Kaliyug / World of Sorrow). But after every dark night the sun rises again and a beautiful day shines! Transforming this world from Iron Age and establishing Golden Age again on this earth is not a task of an ordinary soul. And that is why in the present time, at the end of the cycle the incorporeal God Shiva Himself appears on this earth to re-establish Heaven for us! From the beginning of His divine incarnation to the beginning of the Golden Age is called Confluence Age/Sangam Yug which is of about 100 years. (Yes, God has descended!). All our festivals are memorable of this Sangam Yug when we make our life pure & blissful by directly connecting to the Supreme Being and become the masters of Heaven again! Refer to: World Drama Cycle. ✿ Holy - पवित्रता ✿ Lust has been called our 'greatest enemy'. We have lost our beloved Paradise by falling in lust (which is also mentioned in The Holy Bible - “They ate the forbidden fruit & lost Paradise.”) It is only by conquering our vices that the world transforms & Heaven establishes. When we change, the world changes. God reminds us of our innate qualities, in which Purity is the main. Purity is the mother of happiness and peace, the key to all attainments. The true meaning of purity is not just celibacy, but becoming pure in thoughts-words-actions. When we receive His divine message (refer: Shiv Baba's Message), observe Purity in life & emerge our divine qualities, Heaven comes on this earth. The festival of Holi is our memorable of becoming Holy & imbibing Purity in practical life! ✼ Ho li... - Past is Past... ✼ A lot of things come up in our lifetime... Many years go by, but we say - "This will never be forgotten"... And we keep holding onto it for years although we also know that it harms our mental well-being, physical health, and relationships. God reminds us that we are all children of Him, brothers among ourselves, & the whole world is one family. Whatever has happened in the past, put a fullstop and move ahead with life waiting to give you a greater gift... ★ Ho li... - I Belong ★ "तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो... " - The time has come to live what we have been reciting in our prayers! A Father, Mother, Friend, Teacher, Life Partner - We surely have experienced all these beautiful relationships with Him once, and that’s why we all had been calling out to Him to come again & make us experience it! In fact, our true & eternal relationship is with that One (God) only. We had been looking for Him for ages... and now when He has arrived, we merge ourselves in love with our long lost and now found beloved father, and enjoy the super-sensuous bliss of his presence… HO-LI means "I belong to Him" or as we will say in Hindi: "मैं आत्मा परमात्मा की हो ली"… Surrendering to God means - Following His Shrimat (the Highest’s opinion) for the welfare of ourselves & the world. ✲Spiritual Significance of HOLI in essence ➔ As it is said - "जैसा संग वैसा रंग". By staying in God’s company we become like Him - we start becoming enrich of purity, of peace, of love, and fill the self with his light & might... and then we also apply these divine colours of purity, peace, love and joy to others, to all those who come in our company. This is why the world applies colours to each other to celebrate Holi. It is merely a remembrance of this time when God the Supreme Soul applied the colours of all virtues and powers to all of us souls (children). ➔ Staying in constant remembrance of the Supreme Being is called Yoga-fire, which destroys the sins of our many many births, the soul becomes free from all vices and thus become pure. In memory of this yoga-fire, people light up fire on the festival of Holi. Holi comes first and then Dhuleti (colouring each other) is celebrated - that is, only by burning our 5 vices we can truly rejoice in the colours of bliss and spiritual powers. (video) BK Suraj sharing the secret of HOLI festival --- Samadhan episode --- (video 2) Holi celebration with meaning ➔ https://youtu.be/jdymW55qQAM Useful links General Articles - Hindi & English Introduction of GOD - Shiv Baba What is Raja Yog meditation? 7 Virtues of Soul BK Google ~Search engine for BKs . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- होली का आध्यात्मिक रहस्य (Holi Festival)
इस लेख में आपको होली मनाने का आध्यात्मिक महत्त्व समझाया जायेगा। होली के क्या क्या अर्थ है? सच्चे अर्थ सहित होली कैसे मनाये? और परमपिता परमात्मा का अगवन सन्देश। Visit General articles to access our all Articles in Hindi and English. ➤Please SHARE this article to your relatives. (इस लेख को अपने परिवार मित्र आदि को भी SHARE करे). ➤To print or download this article, visit the HOLI - PDF version. ➤To read the English version of this article, visit Significance of Holi. ➔ भारत त्योहारों की भूमि है, जिसमें होली के त्यौहार का एक विशेष महत्त्व है। होली का त्यौहार हम सभी बड़ी ख़ुशी के साथ मनाते है, होलिका दहन करतें है, एकदूसरें को बड़े प्यार से रंग लगाते है... क्या हम ऐसे ही इस त्यौहार को इस रीति से मनाते आए है या इसके पीछे कोई महीन रहस्य छिपा हुआ है? ➔ वास्तव में हमारे सभी त्यौहार हमारी अपनी जीवन-यात्रा से जुड़े है, वे हमारे ही दिव्य-परिवर्तन की यादगार है! भारत में ३३ कोटि देवी-देवताओं का गायन है, और सभी त्यौहार किसी न किसी रूप से देवी-देवताओं से संबंधित है। हम यह भी जानते है कि एक समय था जब भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था, जिसे हम स्वर्ग / सतयुग कहते है, और इसी समय / युग में इसी धरा पर (भारत में) ३३ करोड़ देवी-देवताएं थे। क्या हम जानते है वे देवी-देवतायें अभी कहाँ है? ➔ सृष्टि चक्र का नियम ही है - युग परिवर्तन! सतयुग - त्रेतायुग - द्वापरयुग - कलियुग से गुज़रते हुए हम आत्माएं अपनी दिव्यता से दूर होते गए और देवता से साधारण मनुष्य बन गए। पवित्रता, शांति, प्रेम, सुख, समृद्धि जिसके हम अधिकारी हुआ करते थे, ५ विकारों (काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार) में गिरने से शोकवाटिका (कलियुग / दुखों की दुनिया / नर्क) में आ गए। लेकिन अति के बाद अंत और घोर रात्रि के बाद नया सवेरा सुनिश्चित है। इस घोर कलियुग के बाद सतयुग लाना किसी भी साधारण आत्मा का काम नहीं है, और इसी लिए ऐसे समय में, कल्प के अंत में (कल्प में एक बार ही) निराकार परमात्मा शिव स्वयं इस धरा पर अवतरित होते है सतयुग की स्थापना के लिए! परमात्म अवतरण समय से लेकर सतयुग की शुरुआत के समय को संगमयुग कहते है। (परमात्मा का अवतरण हो चुका है।) हमारे सभी त्यौहार वर्तमान समय की यादगार है जब हम परमात्मा से सीधा संबंध जोड़कर अपने जीवन को सुखमय बनाते है और सृष्टि पर स्वर्ग निर्माण में अपना योगदान देकर फिर से स्वर्ग के मालिक बनते है। Holy - पवित्रता ➔ काम विकार को महाशत्रु कहा गया है, इसी में गिरने से हमने हमारा प्यारा स्वर्ग खोया है (जिसकी नूँध The Holy Bible में भी है - They ate the forbidden fruit & lost Paradise.) विकारों पर जीत पाने से ही सतयुग की स्थापना होती है। संस्कार परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है। परमात्मा हमें हमारे ओरिजिनल संस्कारों की याद दिलाते है, जिसमें पवित्रता मुख्य है। पवित्रता सुख और शांति की जननी है, सर्व प्राप्तियों की चाबी है। पवित्रता का यथार्थ अर्थ सिर्फ ब्रह्मचर्य नहीं बल्कि मन-कर्म-वचन संपूर्ण रूप से शुद्ध बनना है। जब हमें परमात्म दिव्य सन्देश मिलता है और हम अपने जीवन में प्रैक्टिकल में पवित्रता की धारणा कर फिर से हमारे दैवी गुणों को इमर्ज करते है तब इस धरा पर सतयुग आता है। होली का त्यौहार पवित्रता की इसी धारणा का यादगार है। हो ली (बीता सो बीता)- Past is Past... ➔ हरेक के जीवनकाल में बहोत सी बातें आती है... कई बार सालों बीत जाते है लेकिन हम कहते है - "ये बात कभी नहीं भूलेगी"... हम यह भी जानते है कि बातों को पकड़कर रखने में हमारी सेहत, स्वास्थ्य और रिश्तों का भरपूर नुकसान है। परमात्मा हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक बाप के बच्चे, आपस में भाई - भाई है, समग्र विश्व एक परिवार है। जो हुआ सो हुआ, बीती को बिंदी लगाओ और प्यार से सब को साथ रख़कर आगे बढ़ो... Ho Li (हो गयी एक शिव बाबा की)- I Belong to One ➔ "तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो... " - प्रार्थनाओं में हम जो गाते आए है उसे प्रैक्टिकल में अनुभव करने का समय वर्तमान समय है। पिता, माता, सखा, बंधु, जीवनसाथी... हमारे सर्व संबंध वास्तविक रूप में उस एक परमात्मा से ही है। सदियों से हमने उसे पुकारा है... और अब जब वो आया है तब जैसे एक नदिया सागर से मिलने के लिए उत्सुक होती है, और सागर मिलने पर उसमे ऐसे समा जाती है जैसे अलग किया ही न जा सके... वैसे हम आत्मा परमात्मा के संग में रहकर उसके रंग में रंग जाते है। मैं आत्मा परमात्मा की हो ली... ईश्वर को समर्पण होना अर्थात - स्वयं के और विश्व के कल्याण अर्थ अपने जीवन को मनमत पर न चला कर, परमात्म मत (श्रीमत) पर चलाना। ➔ साथ ही, जैसा संग वैसा रंग। परमात्मा के संग (यथार्थ सत्संग) से हम भी उनके जैसे बनते जाते है - शांत स्वरूप, प्रेम स्वरूप, शक्ति स्वरूप... और फिर यही स्नेह, प्यार और सम्मान का परमात्म रंग हम औरों को भी लगाते है। होली के त्यौहार पर एक दूसरे को रंग लगाना इसी का यादगार है। ➔ परमात्मा की लगन में मगन और निरंतर याद को योग-अग्नि कहा जाता है जिससे हमारे जन्म-जन्मांतर के विकर्म विनाश होते है, आत्मा सभी विकारों से मुक्त होकर पावन बनती है। इसी योग-अग्नि की यादगार में होली के त्यौहार पर स्थूल अग्नि जलाई जाती है। पहले होली जलाई जाती है फिर ही मनाई जाती है - अर्थात अपने विकारों को जलाने (ख़त्म करने) पर ही सच्चे अर्थ में जीवन की ख़ुशी मनाई जा सकती है । (Hindi) BK Suraj bhai Sharing the Secrets of HOLI festival ~ Samadhan episode on ''Holi'' ~ (video 2) Holi celebration with meaning ➔ https://youtu.be/jdymW55qQAM Useful links General Articles - Hindi & English शिव बाबा का परिचय राजयोग क्या है? ७ दिवसीय राजयोग कोर्स BK Google - Search engine for BKs
- 4 Dham Avyakt BapDada Drill
अव्यक्त बापदादा द्वारा मुरलियों से लिए गए महावाक्य - चार धाम की रूहानी ड्रिल अर्थात योग की अनुभूति जो आप घर बैठे भी इस article द्वारा पढ़ सकते हो, देख सकते हो व सुन सकते हो। मधुबन के पाण्डव भवन में स्थित चार मुख्य स्थान - १) शांति स्तम्भ २) हिस्ट्री हॉल ३) बाबा का कमरा ४) बाबा की झोपड़ी इन का स्मरण अथवा ड्रिल अभ्यास करना ही चार धाम की रूहानी यात्रा करना है जिसे भक्ति मार्ग में श्रेष्ठ पुरुषार्थ व कर्म मानते हैं । यह ड्रिल १ से ५ मिनट तक सारे दिन में अनेक बार कर सकते हैं या फिर एक समय में ३० मिनट भी किया जा सकता है । यह चार धाम की ड्रिल अथवा एक्सरसाइज मन को रूहानी यात्रा करायेगी जिससे मन सदा बिजी रहेगा, व्यर्थ संकल्प समाप्त होंगे, बाप से सहज ही योग लगेगा और बाप समान गुणों वा शक्तियों से भरपूर होंगे, ख़ुशी रहेगी; व पुरुषार्थ में उमंग-उत्साह बढ़ेगा तथा उड़ती कला की अनुभूति होंगी। तो आइये मधुबन के इन चारो स्थानों से सम्बंधित तपस्या तथा गुणों को अपने जीवन में धारण कर स्वयं को बाप समान संपन्न और सम्पूर्ण बनायें । ✽ English Article Intro ➤ The four main places in Madhuban's Pandav Bhavan are - 1) Shanti Stambh 2) History Hall 3) Baba's Room 4) Baba's Hut Remembering these or practicing drill is the journey to four dham/abode which is considered to be a sacred effort on the path of devotion. This drill can be done several times throughout the day for 1 to 5 minutes or it can also be done 30 minutes at a time (Amritvela time is prefered). This drill or exercise of 4 dham will give a spiritual journey to the mind, which gives an upliftment and always keep the mind busy; and will eliminate waste thoughts, and thus we become easy Yogi and will become full of virtues and powers equal to the father (Shiv Baba). With a regular practice, we will feel ever happy, enthusiasm for Purusharth will increase and shall experience a flying stage (as Baba says in Murli). On Godly Service, pathakau71@gmail.com ⇧⇩ ⇧⇩ ⇧⇩ ⇧⇩ ⇧⇩⇧ ⇩ ⇧⇩ ⇧⇩ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ ✯ 4 dham drill के pdf ( English & Hindi versions ) अथवा audio (Hindi) के download links है जो अलग से दे रहे है 👇 ★ PDF file (Hindi) - चार धाम की ड्रिल अभ्यास (pdf) ★ PDF file (English) - 4 Dham Avyakt Drill Practice ✿ Audio (mp3) version to listen - Listen Audio Drill in Hindi (video version) - YouTube ✪ चार धाम की ड्रिल अभ्यास video 👇 Please visit below given links and you will find anything related to us (Yagya). Also download our mobile app for easy access. ✣✣✣ Useful Links ✣✣✣ All Articles - Hindi & English Avyakt Murli recordings All Resources (everything in Audio) Online Services BK Google - Search anything you want Mobile Apps (android) . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi #english
- BK Shivani upcoming Event (September 2019)
Brahma Kumari (BK) Shivani behn is appearing on an event arranged by Brahma Kumaris Godly Spiritual University's Shantivan campus and IT wing. You are also welcome to come at our main centre (Mount Abu) where you can get a spiritual atmosphere that awakens the soul and get to listen classes by senior RajYogi brothers and sisters like BK Suraj bhai, BK Sister Shivani, Didi Usha and others. With all this, if you are new, you are advised to take the initial 7 days course that you can take online also and then learn at the centre as well. ✿❀✿❀✿❀✿❀✿❀✿❀✿ Upcoming Event details ✿❀✿❀✿❀✿❀✿❀✿❀✿ Dates of event are: Start: 6 September 2019 - 8:00 am End: 9 September 2019 - 5:00 pm Speakers: BK Shivani, BK Suraj bhai, BK Didi Nirmala, BK Deepa Location / Venue: Brahma Kumaris Shantivan campus, Abu Road, Mount Abu Rajasthan, 307510 Contact phone: (+91) 953 509 1671 Register for this Event ✤ Watch this video of this Upcoming Event ✤ ★★★ IMPORTANT NOTE ★★★ You MUST register your details ''online'' via below link in order to attend this event at Shantivan campus. This is ''compulsory'' and 'free'. ➜ Register for this Event ⬅ ✣✣✣ Useful links ✣✣✣ Brahma Kumaris Introduction History of BK (Eng & Hindi) Biography of Great souls Online Service - Do use daily The Sitemap - Explore everything BK Google - Search anything . #brahmakumaris #brahmakumari
- Gyan Murli Question Answers (PART 7)
Gyan Murli related questions and answers - PART 7. इस PART (भाग) में 2 प्रश्न लिए गए है. 1. Shiv baba se help lene ki vidhi. 2. Prakrutijeet banne ki Vidhi References: Question Answers section General Articles - Hindi & English प्रश्न १ (Question 1) --------------------------- Om shanti प्रश्न - किन परिस्थितियों में हमे बाबा को सब सौप कर निश्चिंत हो जाना चाहिए और किनमे उसकी help नहीं मिलती, अपने शक्ति का use करना होगा, या कहें वो प्रत्यक्ष रूप से हमारी परेशानियां हल नहीं करता? ओम् शांति। अभी संगम पर हम बच्चो को निश्चयबुद्धि बन सभी परिस्थितियां, चाहे सुख हो या दुख हो, सभी को एक परमात्मा बाप को सौप निश्चिन्त हो जाना चाहिए । बाबा के महावाक्य भी है कि अपने सभी बोझ एक बाप को दे और उसे ट्रस्टी बना स्वयं डबल लाइट बनो। बाबा के डायरेक्शन अर्थात श्रीमत के विपरीत कोई भी कार्य करने पर बाबा की मदद नही मिलती। बाबा का कर्म की गहन गति का ज्ञान देना और उस प्रमाण श्रेष्ठ जीवन जीने की अनेको विधियां बता गुणमूर्त बनाना ही बाबा की मदद है। जब हम श्रीमत पर चलते है तो बाबा मदद करने को बन्धायमान है। .....इसलिए ऐसा सोचना की बाबा प्रत्यक्ष रूप से हमारी मदद नही करना, तर्क संगत नही है। कमी हममें है जो श्रीमत पर नही चलते और फिर बाबा को blame करते है कि बाबा मदद नही करता। बाबा कहते भी है कि हिम्मत का एक कदम बच्चो का , तो मदद के हज़ार कदम बाप के उठे ही है। इसलिये किसी विकट परिस्थिति में निश्चयबुद्धि बन श्रीमत प्रमाण अपनी शक्तियों का यूज़ करके हिम्मत का एक कदम बढ़ाने से ही बाबा फिर यथार्थ मदद के लिए आगे आएगा। नही तो फिर भगतो की तरह चिल्लानेे अर्थात पुकारने में मेहनत ज्यादा और क्षणिक प्राप्ति का अनुभव होगा। विचार करे - लौकिक में भी जब बच्चे बड़े हो जाते है अर्थात कमाने लायक हो जाते है तो बाप की चाहना होती है कि वो कमा कर घर-परिवार और रिलेशन में पड़ने वाले किसी भी समारोह में अपनी आमदनी से बाप की मदद करे। और जब बच्चा बड़ा होने के बावजूद भी कमाने के लिए पुरुषार्थ ना कर बाप के कमाई पर ही टिक जाता है तो बाप को गुस्सा आता है और उसको अपना खुद का बच्चा भी बोझ महसूस होता है। यद्दपि परमात्मा बाप के लिए हम बच्चे कभी भी बोझ नही होते पर खुद विचार सागर मंथन करे कि जब बाप इतने वर्षों से हमे पढ़ा लिखा कर लायक बना रहा है तो हम बाप का शो कब करेंगे ? क्या अंत तक भी हम बाप से स्वयं की मदद का गुहार लगाते रहेंगे ?? जबकि हम सर्वशक्तिवान बाप के डायरेक्ट मुखवंशवाली बच्चे है। बाप हमे सर्व आत्माओ का आधारमूर्त और उद्धारमूर्त का टाइटल दे सबको मुक्ति देने का ताजधारी बनाते है। बाप तो तब खुश होता है जब बच्चे बाप से भी ऊँच पोजीशन प्राप्त करे। ठीक इसी रीति सर्वशक्तिवान बाप भी तब खुश होगा जब हम मंगता नही बल्कि देवता अर्थात देने वाला बने। ....इसलिए अब हमे बाप से विघ्न आने पर या हर बात के लिए याचना और फरियाद ना कर, बाप की याद से स्वयं में इतनी शक्ति और सामर्थ्य भर लेना है, जो स्वयं तो माया पर विजय प्राप्त करे ही बल्कि अन्य आत्माओ की भी सभी चाहनाओ को पूर्ण कर मास्टर सर्वशक्तिवान के टाइटल को चरितार्थ करे। और यही सर्वोच्च धारणास्वरूप बच्चों की निशानी है, जो स्वयं भी बाप के सर्व खजानों , शक्तियों, गुणों से भरपूर होकर अन्यो को भी महादानी बन दान करते है। ओम् शांति ---------------------------- प्रश्न 2 (Question 2) ---------------------------- प्रकृतिजीत बनने की विधि क्या अपनाएं जो महा विनाश में प्रकृति सेवाधारी बन जाये....? bhaiji pls bataien.... ओम् शांति । सर्वप्रथम तो ये समझे कि प्रकृति किसे कहते है ? एक तो बाह्य जगत की पंच महाभूतों को प्रकृति कहते है। दूसरे, हमारा ये जड़ शरीर भी पंच महाभूतों से बनने के कारण आत्मा की दैहिक प्रकृति है। तीसरे स्वभाव संस्कार को भी आम बोलचाल में प्रकृति कहते है। प्रायः कभी ना कभी हर आत्मा का दूसरे आत्मा को ये कहना-सुनना आम है कि इसकी प्रकृति ही उग्र होने की है। मीठे बाबा ने हमे प्रकृतिजीत और प्रकृतिपति का ना सिर्फ स्वमान ही दिया है बल्कि विस्तार से अनेको मुरलियो में इस प्रति समझाया भी है। बाह्य जगत की प्रकृति अर्थात पांच महाभूतों को अपनी कंबाइंड स्वरूप की स्मृति और सर्व शक्तियों की पावरफुल मनसा सकाश द्वारा पोषित करना है। ऐसा करने से अंत विनाश के समय यही प्रकृति के तत्व अज्ञानी आत्माओ समक्ष अनेको उत्पात मचाने हुए जब हमारे सन्मुख आएंगे तो शांत हो जाएंगे। आन्तरिक प्रकृति को दासी बनाने के लिए ना सिर्फ साकारी शरीर की बाह्य कर्मेन्द्रियों को कर्मचारी की तरह अपने आर्डर प्रमाण चलाना है बल्कि सूक्ष्म कर्मेन्द्रियों को भी सहयोगी रूप से समझा बुझाकर अपने साथ चलाना है। समझा बुझाकर चलाना मतलब मन-बुध्दि को ना अमन करना है ना दमन करने है बल्कि सुमन कर के अपने साथ मिलाना है। मन को ना अमन करना है ना दमन करने है पर सुमन कैसे करना है इसको एक उदाहरण के रूप में समझाते है। मान लो कि हम बाज़ार में जाते हुए मिठाई की महक जाते ही जिव्हा रूपी कर्मेन्द्रिय इसको ग्रहण करने के लिए लालायित हो जाती है पर आप ने अपने मन को ये कह कर अमन कर दिया कि आज नही फिर कभी खाएंगे। अगले दिन फिर जब यही स्थिति सन्मुख आयी तो आपने मन की इस इच्छा को जबर्दस्ती ये कहने हुए दमन किया कि बाबा ने मना किया हुआ है। लेकिन तीसरी या बार बार जब पुनः यही स्थिति आएगी तो कदाचित मेजोरिटी आत्माएं मिठाई को ये समझते हुए खा लेंगी कि हम तो गृहस्थ में है, इतना तो चलता ही है। और मिठाई में कौन का लहसुन-प्याज मिला है। परंतु मन जब पहली बार ही मिठाई के लिए लालायित हुआ था अगर उस समय ही मन को अमन और दमन करने के बजाए सुमन कर देते तो शायद मिठाई खाने की जिद सहयोगी कर्मेन्द्रिय मन नही करता। अब मन को सुमन कैसे करना है , इस बारे में समझते है। मन को चिंतन दे कि बाबा ने बाहर की मिठाई आदि सभी चीजे खाने को क्यों मना किया है। क्योंकि आने वाले समय मे बहुत सारी मौते food adultaration के कारण होने वाली फ़ूड poisioning के कारण काल कवलित होंगी। और अगर हमारी बाहर खाने की वृत्ति रहेगी तो हम भी ऐसे मरने वालो की लिस्ट में होंगे। तो ऐसे ऐसे चिंतन से मन को सुमन कर ले, फिर मन दुबारा आप को परेशान अर्थात श्रेष्ठ शान की सीट से अपसेट नही करेगा। ** शरीर रूपी प्रकृति को दासी बनाने अर्थात प्रकृतिजीत बनने के लिए अन्य विधियां :-- 1. एकान्तवासी बन एकाग्रता की शक्ति से परखने और निर्णय शक्ति स्वरूप बनना है। 2. ड्रामा के हर राज़ और सबके पार्ट को अच्छे से समझ, साक्षी हो हर आत्मा के पार्ट को देख, नथिंग न्यू की स्मृति से अचल, अडोल और एकरस रहना है। 3. सहनशीलता और समाने की शक्ति के धारणास्वरूप बनना है। 4. नित्य प्रति श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ स्वमानो का अभ्यास करें और उसके स्वरूपधारी बन कर रहे। 5. अकालतख्त पर विराजमान हो, मैं आत्मा मालिक हूँ, इस स्मृति से स्वराज्यधिकारी बन बाह्य और सूक्ष्म कर्मेन्द्रियों को आर्डर और सहयोगी प्रमाण चलाये। 6. अपने आधारमूर्त और उद्धारमूर्त के हीरो हेरोइन पार्टधारी को स्मृति में रहे। 7. आत्मा के नेचुरल गुणों की स्मृति स्वरूप बनने के लिए आदि-अनादि स्वरूप की स्मृति में रहे। 8. खाली समय में मन-बुद्धि को स्व-चिंतन, श्रेष्ठ चिंतन, ज्ञान चिंतन, परमात्म चिंतन आदि में बिजी कर दे। संक्षेप में :- *-------------* मन को शुद्ध और समर्थ संकल्पो द्वारा परिमार्जन करना है। बुद्धि को अलौकिक वा दिव्य बनाने के लिए यथार्थ निर्णय शक्ति और परिवर्तन शक्ति द्वारा चेकिंग और चेंजिंग साथ साथ करना है। और पुराने संस्कारों को आदि अनादि गुणों की स्मृति द्वारा परिवर्तन करना है। जब उपर्युक्त विधि द्वारा सूक्ष्म सहयोगी मन, बुद्धि, संस्कार पर विजय प्राप्त कर लेंगे तो कर्मचारी कर्मेन्द्रिय खुद ब खुद सही रास्ते पर आ जाएंगी। एक शब्द में :- *-------------* प्रकृतिजीत बनने के लिए सम्पूर्ण नष्टोमोहा बन स्मृति स्वरूप बनना है। जब ये न्यारा सो प्यारा अवस्था होगी तो प्रकृति भी अपने मास्टर मालिक की सेवा में सदा नतमस्तक रहेगी। ओम् शांति ❈❈❈ Useful links ❈❈❈ General articles - Hindi & English Question Answers section 7 days course in Hindi ALL RESOURCES Sitemap - Explore everything BK Google - search anything . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi #Murli
- ज्ञान योग पर प्रश्न उत्तर (Question Answers on Gyan and Yog)
Murli related questions and answers - PART 6. इस PART (भाग) में ३ प्रश्न लिए गए है. References: Question Answers section General Articles - Hindi & English ✿✿ प्रश्न १ (Question 1) ✿✿ 1.आत्मा अभिमानी स्थिति 2.Dehi abhimani sthiti 3.Videhi avastha 4.Ashariri sthiti kaisa bana -- चारो ही स्थित को अलग अलग स्पस्ट भी कीजिये भाई जी -- उत्तर: बहन, सर्वप्रथम हम आप को इन चारों स्थितियों के बारे में संक्षिप्त में बता देते है, फिर आगे इन स्थितियों को प्राप्त करने की सहज विधि भी बतलाते है। *** देही अभिमानी स्थिति *** देही अर्थात आत्मा। तो आत्मा के मौलिक गुणों और शक्तियों के स्मृति स्वरूप में रहकर कर्म करना ही देही-अभिमानी स्थिति है। *** आत्मभिमानी स्थिति *** साकार शरीर मे रह कर आत्मा के शुद्ध नैसर्गिक गुणों और शक्तियों की नेचुरल स्मृति में रहकर कर्म करने की स्थिति को आत्मभिमानी स्थिति कहते है। इस स्थिति में हमे स्वयं को आत्मा के गुणों और शक्तियों की स्मृति नही दिलानी पड़ती, बल्कि ये नेचुरल होता है। इस आत्मभिमानी स्थिति में सतयुग और त्रेता की समस्त आत्मये रहती है। *** अशरीरी स्थिति *** अशरीरी अर्थात शरीर मे रह कर किया जाने वाला हर वो कर्म जिसमे सूक्ष्म या स्थूल किसी भी रूप में कोई फल की कामना और चाहना ना हो। अशरीरी स्थिति को ही फ़रिश्ता स्थिति कहते है। फ़रिश्ता अर्थात धरनी अर्थात मिट्टी अर्थात देह और देह के संबंध, पदार्थ, वस्तु, व्यक्ति और वैभवों से कोई भी रिश्ता नही। अर्थात अनासक्त और उपराम वृत्ति में रह कर किया गया कर्म अशरीरी स्थिति का द्योतक है। *** विदेही स्थिति *** ये स्थिति राजयोगा की सबसे अंतिम और उत्कृष्ट स्थिति है। इसे हम कर्मातीत अवस्था या स्थिति के रूप में भी जानते है। ये स्थिति तो हमे पुरुषार्थ की पराकाष्ठा में अंत समय में ही मिलनी है। बहन, वैसे तो मुरलियों में बाबा ने समय प्रति समय अनेको पॉइंट हर स्थिति के अभ्यास और अनुभव के संबंध में बताए है। पर मैं आत्मा आप को इन स्थितियों का अनुभव करने के लिए बहुत सहज अभ्यास बताते है। मीठे ब्रह्मा बाबा ने अव्यक्त होने से पहले सम्पूर्ण और संपन्न अव्यक्त फ़रिश्ता और कर्मातीत बनने की सहज विधि 3 मूल मंत्र के महावाक्यों द्वारा बता दिया। १- निराकारी २- निर्विकारी ३- निरहंकारी ध्यान दे - इन तीन महावाक्यों का केवल अर्थ ही अत्यंत सारगर्भित नही है, बल्कि जिस क्रम में बाबा ने इसे उच्चारा, वो भी अत्यंत सारगर्भित है। ऐसा नही है कि पहले हमें निरहंकारी बनना है, फिर उसके बाद निराकारी और निर्विकारी बन जाएंगे, कदापि नही। सबसे पहले हमें स्वयं को निराकारी अर्थात आत्मीक स्टेज पर रह कर हर कर्म करना है। जब ये स्टेज पक्की हो जाएगी तो देह देखने की जो सबसे बड़ी विकार है, जिससे ही अन्य सभी विकारो की उत्पत्ति होती है, उससे सहज ही छुटकारा मिल जाएगा । आगे, जब देह को ही नही देखेंगे तो किसी भी प्रकार का अहंकार आने का कोई सवाल ही नही है। जब ये तीनो महावाक्य ब्राह्मण जीवन मे 75% के ऊपर धारण कर लेंगे तो सहज मायाजीत सो कर्मातीत अवस्था को नम्बरवार प्राप्त कर लेंगे। इसलिए अलग अलग कई बिंदुओं को स्मृति में ना रख इन 3 मुख्य बिंदुओं पर फोकस करे और इनमें से भी मुख्य आत्म-स्मृति में रहने का अभ्यास बढ़ाते जाए। आप जैसे जैसे इस आत्म-स्मृति में आगे बढ़ते जाएंगे, वैसे वैसे ही देही-अभिमानी से लगायत अशरीरी स्थिति और अंतोगत्वा कर्मातीत अर्थात विदेही अवस्था को प्राप्त कर लेंगे। --- आत्मीक स्थिति को बढ़ाने के लिए tips --- दृष्टि और वृति पर अटेन्शन देना है। दृष्टि हमारी भाई -भाई या भाई-बहन की हो। वृत्ति में सर्व प्रति कल्याण और रहम-क्षमा की भावना, अपकारी पर भी उपकार की भावना, सतत ज्ञान का मनन - चिंतन और मन को भिन्न-भिन्न ड्रिल में बिजी रख कर आत्मीक स्थिति को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। यह योग की कमेंटरी जरूर सुने -> RajYog guided commentaries ओम शांति ✿✿✿ प्रश्न 2 ✿✿✿ Non gyani आत्माओं से interaction के समय, ये बिल्कुल भूल जाता है कि सभी आत्माएं है, बाह्यमुखता की अधिकता हो जाती है, इसके लिए कुछ युक्ति बताएं। - ग्रुप का हिस्सा होते हुए उपराम और न्यारे कैसे रहे, और वो भी अगर वो non bks हैं? उत्तर -> ओम् शांति। जब स्वयं को सदा सेवा क्षेत्र पर होने अर्थात रूहानी मैसेंजर और soldier होने की स्मृति में रहने का अभ्यास बढ़ाते जाएंगे तो सहज ही अज्ञानी आत्माओ से interaction के समय या अनेको हलचल में भी अपनी अवस्था को अचल, अडोल और एकरस बना सकेंगे। शादी -विवाह या घर मे आयोजित किसी उत्सव में हमे अनेको अज्ञानी आत्माओ के संबंध संपर्क में तो आना ही पड़ता है। ऐसे समय पर हम सबसे कट कर नही रह सकते क्योंकि इससे फिर dis-service हो जाती है। इसलिए ग्रुप का हिस्सा होते भी उपराम और न्यारे बनने के लिए अलौकिक व्यवहार को धारण करे। साक्षीदृष्टा हो सबके पार्ट को देखते अपने पार्ट की स्मृति में रहे। कम बोलना, धीरे बोलना और मीठा बोलने का अभ्यास करें। वास्तव में द्वापर से आत्मा को अनेक बातो का रस लेने की बुरी आदत बहुत गहरे समा गई है इसलिए अब सर्व रसों को त्याग एक रस में परमात्म रस में डूबने के पुरुषार्थ की मेहनत तो स्वयं ही करनी होगी ना। मन बार बार अनेको रस की तरफ भागेगा पर आप को अपने मन-बुद्धि को ज्ञान के मनन-चिंतन, आत्मीक दृष्टि-वृत्ति के अभ्यास में रत रखना होगा। ध्यान रखे - वास्तव में ऐसे लौकिक संगठन भी हमारे स्व-स्थिति को परखने के पेपर ही है। तो चेक करें कि अनेको हलचल में एकान्तवासी, एकाग्रचित्त और एकरस अवस्था मे रहने की आप की स्व-स्थिति कितनी शक्तिशाली है। ओम् शांति ✦✦✦ प्रश्न 3 ✦✦✦ Kal ki baba ki murli me ek point hai ki es purrane sharir ko sambhalna bhi hai aur bhulana bhi hai. Yeh kaise ho? Qyounki ki deh yaad aate hi deh ke naate rishte Maya sab attached ho jaati hai. Es purusharth ki kaise sahaj kare? * उत्तर -> ओम् शांति। आप का प्रश्न - एक तरफ देह को संभालना भी है तो दूसरी तरफ भुलाना भी है । ये कैसे संभव होगा ?..... ये संभव है भाई जी। बाबा ने इस संबंध में अनेको विधियां भी बताई हुई है। देह को संभालने और भुलाने का पुरुषार्थ एक साथ हो और सहज भी हो इसके लिए निम्न स्मृतियां रखे - स्वयं को इस देह और धरा पर मेहमान समझे। इस स्मृति से महान आत्मा बन जाएंगे। इसके लिए मम्मा के स्लोगन - *हर घड़ी अंतिम घड़ी* और बड़ी दीदी के स्लोगन - *अब घर जाना है* को स्मृति में रखे। विश्व नाटक के क्लाइमेक्स वा कल्प का अंत समय होने की स्मृति द्वारा नष्टोमोहा और साक्षीदृष्टा भाव का पार्ट पक्का रखे। इस शरीर को शिवबाबा की अमानत समझ कर इसकी संभाल करनी है क्योंकि इस अंतिम शरीर द्वारा 21 जन्मो की प्रालब्ध बनानी है। पर ध्यान रखे कि शरीर की संभाल करने के बहुत ज्यादा चक्कर मे आत्मा में ताकत भरने का समय कही समाप्त ना हो जाये। देह में रहते देह के स्थान को सेवा स्थान और देह के संबधी आदि को सेवा के निमित्त समझना है। इस स्मृति से सहज ही इस सबसे अनासक्त वृत्ति से संबंध संपर्क में आएंगे। नए और पुराने शरीर के contrast का विचार सागर मंथन करने से - चिंतन करे कि ये पुराना पतित जडजड़ीभूत शरीर है, पुरानी जुत्ती है। अब हमें जल्द ही नई सतयुग में नया शरीर, नए संबंध, अविनाशी सुख-शांति और समृद्धि युक्त जीवन्मुक्त जीवन मिलने वाला है। इस चिंतन द्वारा इस पुरानी दुनिया और देह से आसक्ति नष्ट हो नई सतयुगी दुनिया और देवताई पवित्र शरीर की स्मृति रहने से दिव्य गुणों की धारणा सहज होती जाएगी। ट्रस्टी और निमित्तपन के भाव से - सबकुछ शिवबाबा का है। हमे अमानत में खयानत नही करना है। साकारी सो आकारी सो निराकारी के अभ्यास द्वारा - कर्म करते समय स्वयं को देह में अवतरित हो कर्म करे, बाद में स्वयं को आकारी फ़रिश्ता सो निराकारी परमधाम निवासी होने की स्मृति स्वरूप का अभ्यास बढ़ाये। ..... इसके अलावा कई अन्य सहज विधियां भी बाबा मुरली में बताते रहते है, उस पर अमल कर के देह को संभालने और भूलने का पुरुषार्थ सहज रूप से एक साथ कर सकते है। ओम शांति ✦✦✦ प्रश्न 4 ✦✦✦ सुख और खुशी में क्या अंतर है?* * उत्तर: ओम् शांति बहन। ज्ञान मार्ग में हम सभी जानते है कि आत्मा की मुख्य सात गुण - पवित्रता, ज्ञान, सुख, शांति, प्रेम, आनंद और शक्ति है, इसलिए ही आत्मा को सतोगुणी कहते है। सुख तो आत्मा की शक्ति ही है पर जब आत्मा को किसी वस्तु, वैभव या व्यक्ति से सुख या दुख की अनुभूती वा प्राप्ति होती है तो उसको व्यक्त करने का साधन स्थूल या बाह्य कर्मेन्द्रियां ही बनती है, जिससे किसी को उस् मनुष्यात्मा के खुश या दुखी होने का संज्ञान होता है। ...इसलिये संक्षेप में कह सकते है कि सुख अंतर्मन वा आत्मा का प्रसंग है और खुशी उसका बाह्य प्रत्यक्ष स्वरूप। ओम् शांति ✠ ✠ ✠ Useful links ✠ ✠ ✠ General Articles - Hindi & English Question Answers section Question Answers on our Blog (general) 7 days course in Hindi Explore the Sitemap BK Google - Search engine for BKs . #Murli #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- 21 साल से ज्ञान में हो (Q and A 3)
Q : भाईजी आप २१ साल से ऊपर इस ज्ञान में हैं, कितने ही इस ज्ञान में आते हैं और फिर चले जाते हैं, तीन बार विनाश की तारीख फेल हो गयी, इस वजह से कितनों ने इस संस्था को छोड़ दिया, क्या आप का विश्वास नहीं डगमगाया, कृपया अपना अनुभव बतायें, इसके बाद भी आप इस संस्था में कैसे टिके हुए हैं ?* Visit: General Articles (Hindi and English) and Question Answers (on our Blog) A: मैं जब भक्ति मार्ग में था तब बहुत किताबें पढ़ता था, अनगिनित किताबें पढ़ी होगी । डायरीयां भर गई और न जाने कितने प्रवचन सुने । ज्ञान के लिए भी जगह जगह भटका क्योंकि ज्ञान की सच्ची प्यास थी । परमात्मा को जानने के लिये सच्ची खोज थी । ब्रह्माकुमारी में तो मैं आना ही नहीं चाहता था क्योंकि यहाँ पर मुझे यकीन ही नहीं था कि इतने सहज और साधारण माहौल में परमात्मा का सत्य ज्ञान मिल सकता है । लेकिन ड्रामा अनुसार जिन्हें ( श्री कृष्ण) को में अपना इष्ट मानता था उनके बारे में जब इस संस्था में बताया गया कि ब्रह्मा बाबा का सतयुगी आदि जन्म ही श्री कृष्ण के रूप में होता है तो गहराई में स्पष्टिकरण और इन दोनों का कनेक्शन जानने के लिए सात दिवसीय कोर्स किया तब थोड़े ही पता था कि यहाँ ही सदा के लिए टिक जाऊँगा । वैसे देखा जाए तो टिकने का प्रमुख कारण है ज्ञान मुरली । विशेषतः मुरली में आये वो परमात्मा के स्नेहयुक्त बोल *“मीठे बच्चे, लाडले बच्चे, प्यारे बच्चे, महावीर बच्चे, दिलतख्तनशीन, गॉडली स्टूडेंट, नूरे रत्न, विजयी रत्न”* इत्यादि इत्यादि। इन शब्दों में समाया *रूहानी प्यार* ही मुझे इस संस्था से जोड़े रखा और अन्यत्र कही जाने से रोके रखा । यह *अव्यक्त ईश्वरीय पालना* ही मुख्य वजह बनी । ये शब्द मुझे संसार के किसी भी किताब में, संस्था में अथवा गुरु के मुखारविंद से सुनने को नहीं मिला । यदि मुरली के इन शब्दों अथवा ईश्वरीय महावाक्य से मेरा रूबरू ( सामना ) नहीं होता तो शायद यहाँ सदा के लिए नहीं टिकता । मुरली ही मुझमें वह बल भरती आ रही है जिससे में आगे बढ़ रहा हूँ । यूँ कहें वह मेरे ब्राह्मण जीवन का प्राणाधार है । आज तक जो इस ईश्वरीय संस्था से जुड़ा हूँ वह परमात्मा के *निःस्वार्थ, निर्मल निष्काम, निरहंकार प्रेम* के कारण, मुरली के सत्य मधुर वाणी के कारण, सच्चा गीता ज्ञान के कारण, पवित्रता की धारणा के कारण, बुद्धि की स्थिरता व सच्चे मन की शान्ति के कारण। यह केवल मेरी ही बात नहीं चाहे वह एक दिन का ही बच्चा क्यों न हो या कैसा भी संस्कार वाला हो *सभी के प्रति समान रूहानी दृष्टि एवं समानता का व्यवहार, आदरयुक्त रूहानी पालना, श्रेष्ठ कर्म व श्रेष्ठ पुरुषार्थ द्वारा उंच स्थिति और सर्वश्रेष्ठ भाग्य बनाने के लिए प्रेरणा देना* यह सभी गुण मैंने साधारण मानव तन में अवतरित परमात्मा में अनुभव किया । मुझे मानव जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य एवं प्राप्ति का मार्ग यहाँ ही मिला जिससे जीवन में स्थिरता एवं परिपक्वता आयी । एक परमात्मा से ही सर्व संबंधों का रस एवं सर्वप्राप्ति होने से और व्यर्थ अथवा झरमुई झगमुई बातों (gossips) में मन जाता ही नहीं, सदैव ज्ञान चिंतन में व्यस्त रहना ही मुझे माया के प्रभाव से सेफ (safe) रखता है । रही बात औरों के स्वभाव संस्कार की इसमें पहले से ही मेरी रूचि नहीं रही इसलिये कौन भाई बहन क्या करते हैं, कितना ज्ञान को फॉलो करते हैं इस तरफ ध्यान न देकर स्वपुरुषार्थ पर ही फोकस किया । विनाश की डेट कितनी बार फेल हुआ या आगे भी होगा, श्री कृष्ण का जन्म कब होगा या सतयुग कब आएगा इन सभी प्रश्नों को भी अब ड्रामा पर छोड़ दिया है क्योंकि जो होगा वह तो अपने समय पर ही होगा और कल्याणकारी ही होगा जिसका पक्का राज़ तो ईश्वर ही जानता है किसी मानव आत्मा में वह सामर्थ्य नहीं । *देखा जाए तो वर्तमान समय ही हमारे सामने है जो सत्य है और अपने हाथ में है । इसलिये वर्तमान अनमोल पल को ज्ञान मंथन में सफल करना और परमात्मा से सर्वसंबंधों के रस की अनुभूति एवं सर्व प्राप्तियों के नशे में रह संतुष्टता का अनुभव करने में ही संगम समय का सार्थक होना समझता हूँ । चाहे बाबा साकार तन में आये या ना आये अव्यक्त मिलन के अनमोल घड़ी का सुख, कंबाइंड स्वरुप का आनंद पूरे संगमयुग में अनुभव करता रहूँगा ।* by BK Anil Kumar pathakau71@gmail.com ☯ ☯ ☯ Useful links ☯ ☯ ☯ General Articles - Hindi & English More Question Answers 7 days course in Hindi RESOURCES - Everything you need Online Services Explore the Sitemap BK Google - Search the divine . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- Gyan related Question Answers (Hindi)
Question Answers in Hindi on Gyan, Yog and Murli related subjects. Total 4 Q and A in this PART 1 of 7. Visit: Question and Answers for more. Question 1 : Om shanti .. *Sidhhhi swarup aatmao ke har bol sidhh hote hai ... Siddhi swarup ko kaise emarge kare ya bane .. bataiyega bhai* Answer: ओम शांति। हम सभी जानते है कि आत्मा की तीन मुख्य सूक्ष्म शक्तियां है - मन, बुद्धि और संस्कार। तो सिद्धि स्वरूप केवल वाचा की शक्ति में नही बल्कि संकल्प और हमारे प्रैक्टिकल कर्म भी सिद्धि स्वरूप हो। अब सिद्धि स्वरूप कैसे बने ? कहते है कि विधि से ही सिद्धि प्राप्त होती है। भक्तिमार्ग में भी यज्ञ-हवन, पूजा-पाठ द्वारा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए भी विधि-विधान अपनाया जाता है। ठीक इसी रीति से ज्ञानमार्ग में विधाता परमात्मा बाप ने भी सिद्धि प्राप्त करने वा सिद्धि स्वरूप बनने के लिए बहुत सरल विधि बताया है। बस इस विधि को अपनाने के लिए दृढ़ता और अटेन्शन रूपी चाभी हमेशा लगी हुई हो। आप को ब्रह्मा बाबा के अंत समय के तीन महावरदानी महावाक्य तो याद होंगे ही ना। वे तीन महावाक्य है- निराकारी, निर्विकारी और निरहंकारी। इन तीन बातो को जीवन मे धारण कर कर सहज ही सिद्धि स्वरूप की स्थिति को प्राप्त कर सकते है। इसलिए सदा *मन से निराकारी अवस्था मे रहना है अर्थात सर्व के प्रति आत्मीक भाव रहे। बुद्धि से निर्विकारी रहना है अर्थात बुद्धि से सम्पूर्ण पवित्रता को धारण करना है और किस के अवगुणों को चित्त पर नही रखना है। और अंत मे संस्कार में निरहंकारिता को अपना नेचुरल गुण बनाना है।* मन, बुद्धि और संस्कार में क्रमशः निराकारी, निर्विकारी और निरहंकारिता का श्रेष्ठ गुण धारण करेंगे तो सहज हमारे संकल्प, बोल और प्रैक्टिकल कर्म सिद्धि स्वरूप बन जाएंगे। ओम शांति Question 2 : आज की मुरली से। भारत ही पतित और भारत ही पावन है। बाकी सब हैं बाईप्लाट। इनका वर्णो के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। इसका क्या अर्थ है। Kindly explain. Answer of 2 : ओम शांति। बाबा ने मुरलियों में बताया हुआ है कि भारत अविनाशी खंड है। इस बेहद ड्रामा का स्क्रिप्ट ही भारत के इर्द-गिर्द बुना हुआ है। जिस प्रकार स्थूल नाटक या फ़िल्म में किसी मुख्य हीरो-हेरोइन को केंद्र में रखते हुए ही अनेको अन्य पात्रों और काल्पनिक घटनाओं का चित्रण और प्रस्तुतिकरण किया जाता है या संक्षेप में यह कह सकते है कि हीरो - हेरोइन के पार्ट को उभारने के लिए अन्य पात्रों को उक्त नाटक या बायस्कोप में बाईप्लाट अर्थात फिक्स किया जाता है। ठीक ऐसे ही अविनाशी खंड भारत की महत्ता को बढ़ाने के लिए ही अन्य खंडों को इस बेहद ड्रामा में बाईप्लाट वा फिक्स किया गया है। इसलिए अंत मे सभी खंड समाप्त हो केवल एक मुख्य भारत खंड की सार्वभौमिकता ही सिद्ध होगी। ओम शान्त Question 3 : कल की मुरली में बाबा ने कहा कि: " कहते हैं मेरे मन को शान्ति दो वास्तव में शॉन्ति तो आत्मा को चाहिये न कि मन को।" क्योकि मन आत्मा की ही सूक्ष्म शक्ति है और मन में ही हलचल होती है। शान्त भी उसी को होना चाहिये। कृपया इसकी गुह्यता बतायें।* Answer of 3 : मन बुद्धि और संस्कार, ये तीनो चैतन्य शक्ति आत्मा की अंतर्निहित सूक्ष्म शक्तियां है। आत्मा अपने इन तीन सूक्ष्म शक्तियों द्वारा ही जड़ पंच महाभूतों से निर्मित इस शरीर और शरीर की स्थूल कर्मेन्द्रियों द्वारा कर्म कराती है। इसलिए बाबा ने एकदम सत्य कहा है कि शांति आत्मा को चाहिए ना कि मन को। भक्ति मार्ग में अज्ञानता वश जो मनुष्यात्माये कहती है कि मेरे मन को शांति चाहिए, वास्तव में ये कहना रॉंग हो जाता है क्योंकि मन तो आत्मा की शक्ति है तो शांति भी आत्मा को चाहिए कहना युक्तियुक्त है। किसी बात पर सहज विश्वास ना होने पर कई बार साधारणतः हम कह देते है कि मेरा दिल इस बात को नही मान रहा या मेरा मन इस बात को कबूल नही कर रहा। अब खुद सोचे कि क्या दिल और मन अमुक बात को नही मान रहा या आत्मा को वो बात कबूल नही हो रही। सत्य तो ये है की भल हम मुख से दिल या मन के बात को कबूल ना करने को कह रहे होते है पर वास्तव में आत्मा को वो बात कबूल नही होती। मन का कार्य है केवल संकल्पो की रचना करना और दिल का कार्य है शरीर मे खून के सुचारू संचालन करना। इसलिए मन हलचल में आती है ये कहना ज्ञानयुक्त नही है। चूंकि आत्मा का सत्य ज्ञान किस को भी नही है इसलिए अज्ञानतावश आत्मा को अशांत ना कहकर मन को कह दिया। लेकिन अगर आत्मा के मौलिक गुणों में कोई कमी आती है तो अशांत आत्मा होती है, मन नही। पर आत्मा अपनी उस समय की अवस्था को मन अर्थात संकल्प, बोल और कर्म द्वारा दर्शाती है। इसलिए बाह्यरूप से ऐसा प्रतीत होता है कि अमुक मनुष्यात्मा का मन आज अशांत है इसलिए आज उसका व्यवहार अलग है। ओम शांति . Question 4 : * खान-पान की दिक्कत होती है। परन्तु ऐसी बहुत चीज़ें बनती हैं, डबल रोटी से जैम मुरब्बा आदि खा सकते हो।* आज की मुरली के महावाक्य है कृपा स्पष्ट कीजियेगा की हम बार का msin made चिप्स, ब्रेड, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक ऐसी कोई भी चीज ले सकते है या नई???????* Answer of 4 : ओम् शांति बहन। बहन, इस ज्ञान मार्ग में हमे उतनी प्राप्ति होगी जितना हम धारणाओं पर चलेंगे। और धारणाओं पर चलने में ही हमारी शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सुरक्षा होती है। कहावत है - जैसा होगा अन्न, वैसा होगा मन। इसलिए विकारी के हाथ का बना हुआ खाने से हमारी विकारी वृत्ति में परिवर्तन नही हो पाता जिससे हम ज्ञान मार्ग में उड़ती कला में नही जा पाते और दिलशिकस्त हो पुरुषार्थविहीन हो जाते है। इसलिए अपने खान-पान की धारणा पर हम बच्चो को विशेष अटेंशन रखना है। चिप्स, ब्रेड, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक आदि का निर्माण जहाँ होता है, अगर आप उस स्थान को देख लेंगे तो स्वतः ही आप को इन चीज़ों से विरक्ति हो जाएगी। आने वाले समय मे बहुत सारी मौते food poisioning से भी होनी है। अगर अभी हमारी आदत बाहर की चीज़ों को खाने के लिए लालायित रहेगी , तो एक जिव्हा के लोभ विकार पर हम विजय कदापि नही पा सकेंगे और दूसरे food poisioning से हमारे स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए ही मीठे बाबा ने हम बच्चों को बाहर की चीजों को खाने से मना किया हुआ है। बाबा ने बाहर का ब्रेड, जैम आदि खाने का डाइरेक्शन उन आत्माओ को जो विदेश जा रहे हो, बीमार हो या जिन्हें किन्ही विशेष परिस्थितियों में जैसे शादी-विवाह में कुछेक दिन लौकिक संबंधियों के यहां रहना होता है उनके लिए दिया है। इसलिए केवल बाबा के महावाक्य के शब्द को ना पकड़ निहितार्थ या भाव को भी समझना युक्ति युक्त है। मां का अपने बच्चों प्रति बनाया भोजन बहुत ऊर्जावान होता है क्योंकि उसमें मां का स्नेह और प्यार समाया होता है। वैसे भी मां को भगवान के समकक्ष माना गया है। इसलिए यदि माँ बिना प्याज लहसुन के खाना बनाती है तो मुझ आत्मा के विवेक अनुसार उसे अवश्य ग्रहण किया जा सकता है, भल माँ ज्ञान में ना भी चल रही तो तो भी।..... पर खाना खाते हुए उसकी चार्जिंग अवश्य कर ले। ओम शान्ति ♔.♔.♔ Useful links ♔.♔.♔ Question and Answers (collection) Question Answers on Forum General Articles - Hindi & English Explore the Sitemap Get mobile apps BK Google - 'search engine' for BKs . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima Special)
❀ Special Hindi + English article for the day of Guru Purmina ❀ गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर निराकार परमपिता, परम शिक्षक, परम सतगुरु ( परमात्मा शिव ) को कोटि कोटि नमन। ( On this occasion, sharing my expression of gratitude & self experience about God Father SHIVA in Hindi & English version ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं तहे दिल से निराकार परमपिता परमात्मा शिव प्रति जो सभी गुरुओं का गुरु परम सतगुरु है, सद्गतिदाता है आभार प्रकट करता हूँ। - परमधाम से इस भ्रष्टाचारी पतित दुनिया में अवतरित होकर साकार माध्यम ब्रह्मा, एदम अथवा आदम द्वारा ईश्वरीय ज्ञानामृत का पान कराने के लिये। Refer: परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण - पुरानी विकारी दुःखदायी दुनिया को बदल १००% पवित्रता, सुख शान्ति वाली नयी निर्विकारी दुनिया में परिवर्तन करने का दिव्य कार्य निष्पादन करने के लिये। - सभी आत्माओं व ५ तत्वों सहित प्रकृति को पावन बनाने के लिये। - अपना बच्चा, स्टूडेंट व फॉलोअर बनाने के लिये। - रूहानी परमपिता के रूप में ईश्वरीय वर्सा व खजाना देने के लिए, रूहानी परमशिक्षक के रूप में रचयिता और रचना, तीनों लोक व काल का ज्ञान देने के लिए और परमसतगुरु के रूप में वरदान अथवा ब्लेसिंग देने के लिये । विश्व की अन्य आत्मायें भी आपको पहचाने और ईश्वरीय वर्सा व खजाने का लाभ उठावें ताकि अंतिम समय उन्हें पश्चाताप ना करना पड़े । अभी नहीं तो कभी नहीं। आखिर में, आओ हम सब मिलकर नशे से यह गीत गायें *वाह बाबा वाह, वाह बच्चे वाह* और सारे विश्व में यह वायब्रेशन्स फैलाएं कि *मेरा बाबा आ गया।* ( *बाबा* – याने सर्व आत्माओं का रूहानी परमपिता चाहे वे किसी भी आयु अथवा धर्म से सम्बंधित हों, *बच्चे* – याने विश्व के सभी रूहानी बच्चे ) _प्यारे पारलौकिक रूहानी पिता *शिव बाबा* को दिल से पदम गुणा शुक्रिया व नमन_ ब्रह्माकुमार अनिल pathakau71@gmail.com ------------------------------------- ❀❀ English version ❀❀ ------------------------------------- ❃❃ ON THE AUSPICIOUS OCASSION OF GURU POORNIMA ❃❃ I express my heartiest gratitude to the incorporeal *God father SHIVA* who is the *Supreme Satguru* - the guru of all gurus ..the bestower of Salvation. - for reincarnating in this unrighteous impure world from Paramdham ( Soul world) and delivering Godly knowledge nectar through the medium of Brahma, Adam or Aadam. - for performing divine task of changing the old vicious sorrowful world to new viceless world of heaven with 100% purity peace and happiness. - for purifying the souls and nature with its 5 elements. - for making his Child, Student and Follower. - for imparting Godly inheritance and treasures as a Supreme Spiritual Father , delivering knowledge of Creator and Creation, Three worlds and Time as a Supreme Spiritual Teacher and giving vardans or blessings as a Supreme Satguru. May other souls of the world also realise you and benefit your godly inheritance and treasures like so that there is no repentance for them in the last moment. *NOW OR NEVER.* Finally, let us sing the song with intoxication *WAH BABA WAH, WAH BACCHE WAH* and spread the vibrations across the world that MERA BABA AA GAYA ( MY SPIRITUAL FATHER HAS COME). ( 'BABA' – meaning one Supreme spiritual father of all souls irrespective of any age and religion, ''BACCHE'' meaning all spiritual children of the world ) Multimillion thanks and salute to Beloved Spiritual *Father Shiva* from my heart. BK Anil Kumar (Godly child & student ) Visit the PDF English version of this article. ____________________________ ✿ परम सतगुरु परमपिता शिव परमात्मा के बारे में स्वानुभव: ✿ १. वह उसको *पूर्ण आदर* देता है जो उसपर भरोसा रखते हैं, निष्ठापूर्वक पढ़ाई करते हैं व इमानदारी से धारणा को फॉलो करते हैं । २. वह उसे *पूर्ण स्नेह देता* है जो उस पर पूर्ण समर्पित हैं और जिनको उस पर पूर्ण आस्था है अर्थात जो किसी भी सुखदायी अथवा विपरीत परिस्थितियों में उसका साथ पकड़ कर रखता है । ३. वह स्वार्थ से परे है अर्थात *पूर्ण निःस्वार्थी* है । ४. वह *पूर्ण निरहंकारी* है । ५. वह किसी को भी *माध्यम बनाकर मार्गदर्शन* दे सकता है चाहे वह अनपढ़ ही हो। ६. उसमें *उल्टा को सुल्टा* करने की शक्ति है । ७. वह कर्म बंधन से परे होते हुए भी बहुत *व्यवस्थित, निष्ठावान, समयबद्ध* और अपने ड्यूटी प्रति एकदम स्पष्ट है । ८. वह किसी को भी *निमित्त बनाकर अपना कार्य* करा लेता है और उसका नाम *बाला* कर देता हैं। ९. वह किये गए सेवा का *एक भी फल* अपने पास नहीं रखता बल्कि सूद समेत किसी भी तरीके से *वापस लौटा* देता है । १०. वह भली भांति जानता है कि *सही चीज़ सही समय पर* कैसे किया जाता है । ११. वह अधूरे कार्य को *रोके रखता* है और *तब तक नहीं छोड़ता* जबतक कि वह कार्य पूरा ना हो जाये । *_आखिर में, सर्वोच्च सर्वशक्तिमान परमात्मा शिव से मिलन की इस नायब घड़ी को मैं अंगीकार करता हूँ जो सर्व आत्माओं के परमपिता हैं, सृष्टि के रचयिता हैं, जो ५००० वर्ष के विश्व नाटक चक्र में एक बार आते हैं । यह श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ अवसर इस विश्व नाटक चक्र में मात्र एक बार ही घटित होता है ।_* इस आर्टिकल को print करने लिए, visit PDF Hindi version. ------------------------------------- ❀❀ English version ❀❀ ------------------------------------- ❃ SELF EXPERIENCE ABOUT SUPREME SOUL SUPREME SATGURU GOD FATHER SHIVA ❃ 1. HE GIVES *FULL RESPECT* TO ONE WHO TRUST HIM, DO STUDY SINCERELY AND FOLLOW DHARNA RELIGIOUSLY. 2. HE GIVES *FULL LOVE* TO ONE WHO SURRENDERS AND HAVE FULL FAITH IN HIM I.E WHO CATCH HOLD OF HIM AMIDST EVERY SITUATION OF PLEASURE AND PAIN. 3. HE IS *BEYOND SELFISHNESS.* 4. HE IS COMPLETELY NIRHANKARI (BEYOND EGO). 5. HE CAN GIVE *GUIDANCE THROUGH ANY MEDIUM* EVEN AN ILLITERATE. 6. HE HAS THE POWER TO *CORRECT THE CONVERSE. 7. THOUGH HE IS BEYOND KARMIC BONDAGE HE IS VERY *SYSTEMATIC, SINCERE, TIME BOUND AND VERY CLEAR* ABOUT HIS DUTY. 8. HE CAN MAKE ANYONE AS A MEDIUM FOR EXECUTING THE TASK. 9. HE DOES NOT KEEP A *SINGLE FRUIT OF THE SEVA* OFFERED BUT *GIVES THE RETURN* OF IT ALONG WITH INTEREST BY ANY MEANS. 10. HE KNOWS HOW TO DO THE *RIGHT THING AT RIGHT TIME.* 11. HE KEEPS ON HOLD THE UNCOMPLETED TASK AND *NEVER LEAVES IT* TILL EXECUTED FULLY. *_Lastly, Embracing the rarest occasion of meeting the highest almighty authority, the Supreme soul ( SHIVA ) who is the Supreme father of all the souls, the creator of this creation who comes once in a 5000 year world drama cycle. This great great greatest occasion happens only once in every world drama cycle._* BK Anil Kumar (Godly child & student) ❃❃❃ Useful links ❃❃❃ General Articles (category wise - Hindi & Eng) 7 days course online Online Services Main Blog (bk articles.blog) ALL RESOURCES BK Google - Search engine for BKs . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र जाना क्यों जरुरी है?
OM SHANTI: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र जाना क्यों जरुरी है? (Why is it important to stay connected with the BK RajYog centre? और इससे हमारे जीवन में क्या-क्या फायदे हो सकते हैं (and what are benefits in our Purusharti life by regularly going to the centre?) आप सभी ने ख़ुशी-ख़ुशी से राजयोग साप्ताहिक पाठ्यक्रम सम्पन्न किया।यह दिव्य ज्ञान की सम्पूर्ण अनुभूति व लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नज़दीकी सेवाकेन्द्र पर जाना भी अनिवार्य है। ■ सेवाकेन्द्र पर जाने से होने वाले फ़ायदे ■ सेवाकेंद्र क्या है ? एक स्कूल, ईश्वरीय विश्वविद्यालय है ,पाठशाला है , यूनिवर्सिटी है, अपने परमपिता का घर है l जैसे स्कूल में रजिस्टर में नाम लिखते हैं ऐसे सेंटर पर भी जाने वाले भाई बहनों की हाजरी लगती है घर पर यह सब नहीं होगा। ....... ....... ....... ....... ✿ मुरली क्लास ✿ ✻ सेवाकेन्द्र पर नियमित प्रातः 07:00 बजे मुरली निमित्त मुख्य बहनजी द्वारा सुनायी जाती है।सम्मुख मुरली सुनना हमारी शंकाओ का समाधान करता, हमें शक्ति प्रदान करता, व परमात्म मिलन का अनुभव कराता है। Reference: What is Gyan Murli? ✻ सेवाकेंद्र अर्थात ईश्वरीय घर परिवार जहाँ आत्माओं की रूहानी स्नेह से पालना होती है। जहाँ सब आत्माएं आकर ज्ञान, योग से अपने जीवन को श्रेष्ठ और पावन बनाती हैं। यह एक ईश्वरीय परिवार है जहाँ जन्म-जन्म से बिछड़ी हुई आत्मायें अपने पिता परमात्मा की शीतल छाया में एक अलौकिक सुख का अनुभव करती हैं। ✻ सेवाकेंद्र का वातावरण काफ़ी शांत और पॉवरफुल होता हैं जब हम सेवाकेंद्र पर जाकर योग करते हैं तो उसका अनुभव बहुत अच्छा होता है वो आत्मा को अंदर से भरपूर और संतुष्ट करने वाला होता है। ✻ ब्राह्मण हम उसी को कह सकते जो डेली सेवाकेंद्र जाए। हम गॉडली स्टूडेंट तभी कहलाएंगे जब नियमित सेवाकेंद्र जाएंगे। जो सेवाकेंद्र नहीं जाते वो ब्राह्मण कहला न सके चाहे 24 घण्टे पीऍमटीवी देख ले या ऑनलाइन में देखे। जो ब्राह्मण नही वो देवता भी नहीं बन सकते और जो देवता नहीं वो सतयुग में नहीं आ सकते। सेवाकेंद्र जाने से और ईश्वरीय परिवार से मिलने से हम दैवी परिवार से मिल सकेंगे। लेकिन अभी उनसे कनेक्शन नहीं तो वहा भी कनेक्शन नहीं। यहाँ के दैवी कुल से गहरे सम्बन्ध के आधार पर हम वहाँ भी उन आत्माओं के समीप आते हैं। ✻ सेवाकेंद्र पर बाबा का कमरा बना हुआ होता है जहाँ हम बाबा से रुहरिहान कर अपने मन की बात व प्रतिज्ञा भगवान बाप से कर सकते हैं। हमें सूक्ष्म वतन, माउंट आबू की और परमधाम की अनुभूति करवाता है जो हर किसी को घर में नहीं होती। ✻ जब क्लास में बहन जी मुरली सुनाते हैं तो बाबा ने कहा है, तो सूक्ष्म रूप में बाबा उनके अन्दर प्रवेश करके मुरली चलाता है, यह बाबा का बच्चों से प्रतिदिन मिलन है। मुरली सुनते वक्त हमें ये कॉनशियस में रखना है कि मैं आत्मा परमात्मा से मुरली सुन रहा हूँ और सम्मुख मुझे जो देखने वाला है इन नैनों के द्वारा, इस रथ के द्वारा वो बाबा है। परमात्मा के वचन को मैं परमात्मा के द्वारा सुन रहा हूँ । वह दृष्टि ही हमारा परिवर्तन करती है। ✻ संगठन में मुरली सुनने में शक्ति का अनुभव होता है। वहाँ पर जो सभी स्टूडेन्टस क्लास में होते हैं, उनका पॉजिटिव वायब्रेशन होता है, उनका ओरा और वृत्ति आपको हील करती है और आप में भी सकारात्मक परिवर्तन का उमंग आता है वहीँ से आपकी परिवर्तन प्रक्रिया आरम्भ होती है। ✻ जब हम सेवाकेंद्र पर जाकर मुरली सुनते हैं तो हमें मुरली ज्यादा अच्छे से समझ आती है। एक-एक पॉइंट हमारी बुद्धि में जैसे छप जाता हैं।क्योंकि वहाँ संगठन का भी बल मिलता और वहाँ हमें हंसो का संग मिलता हैं।सब ज्ञान रत्न चुगने वाले लेकिन अगर हम घर में ही मुरली सुनते हैं तो वहाँ हमें हंसो का संग नहीं मिल पाता। कोई ज्ञान में चलता हैं कोई नहीं चलता तो हमें कोई एक्स्ट्रा पॉवर नहीं मिल पाती। ....... ....... ....... ....... ✻ जब हम शुरू-शुरू में ज्ञान में चलते हैं तो हमारे लिए हर बात और कई मुरली में प्रयोग हुए शब्द नए होते हैं जो कई बार हमें समझ नही आते। मुरली पढ़कर भी हमारे मन में संकल्प उठते हैं जिनका सही जवाब हमें घर में मुरली पढ़ने से नहीं मिलता। लेकिन अगर हम सेवाकेन्द्र पर जाते हैं तो जो निम्मित बहने होती हैं मुरली सुनाने के लिए, वो हर बात को अच्छे से एक्सप्लेन करके सुनाती हैं।तो हमे मुरली का सही अर्थ समझ में आता है और हम उनसे अपने कई मन के प्रश्न भी पूछ सकते हैं। जिससे हम आगे बढ़ते हैं। ✻ अगर कई बार हमारे अन्दर हिम्मत नहीं होती है, कोई कमज़ोरी होती है, तो सेवाकेंद्र जाने से हमारे अन्दर बहुत शक्ति आती है, कि ये बात मुझे अपने जीवन में धारण करनी है। मुझे ये बात परिवर्तन करनी है, मेरे अन्दर ये कमी है।मुरली हमारा आईना बन जाती है उस वक्त।अगर वही महावाक्यों को हम घर पर सुनते हैं, तो उसका प्रभाव नहीं होता।वहाँ पर हमको रियलाइज़ेशन होता है डीप और जो परिवर्तन होता है, वो सिर्फ सम्मुख मुरली सुनने से ही होता है । ✻ ये मुरली कोई साधारण ज्ञान नही हैं।ये मुरली वही है जिसके लिए शास्त्रों मे गायन है कि कृष्ण मुरली बजाते थे और गोपिया अपनी सुदबुध खो बैठती थी। नंगे पैर मुरली सुनने दौड़ती थीं।अभी हम चैतन्य में गोपाल -गोपियाँ हैं और कोई स्थूल मुरली नहीं ये ज्ञान मुरली है जो परमात्म महावाक्य की सुरीली मधुर तान है। ✻ बाबा का एक-एक महावाक्य पदमों की कमाई कराने वाला है या ये कहो की अमूल्य है। वो हमें इतना सहज प्राप्त हो रहा है, उसके लिए हमें कुछ कदम चलके सेंटर जरूर जाना चाहिए। ✻ बाबा कहते हैं कि जिसे मुरली से प्यार है,उसे मुझसे यानि मुरलीधर से प्यार हैं। ✻ सेवाकेंद्र से हमें चार्जेबल वातावरण मिलता है क्योंकि वहाँ कई वर्षो से भाई/बहन तपस्या करते है। जो हमारी एकाग्रता और ज्ञान की धारणा करने की शक्ति को बढ़ाती है। ✻ अगर घर में योग करने बैठते है वो अनुभव नहीं होगा क्योंकि कोई आपको योग करने नहीं देंगे, कोई कहा से बुलाएगा, आवाजें होंगी , किसी का कॉल आएगा..। सेंटर पर ये सब नहीं होता, इसलिए हम शांति, सुकून, पॉजिटिव वाइब्रेशन अनुभव कर सकते है। ✻ हमे सेवा की नई -नई गति विधियों की जानकारी मिलती है और हमें यह भी ध्यान में आता है कि किस - किस प्रकार की सेवा हम कर सकते है और सेवा कर हम अपना भाग्य भी बना सकते हैं। ✻ जब हम ईश्वरीय परिवार से मिलते है तो बेहद की दृस्टिकोण की जागृति आती है।इससे हमें एक अन्तरिंक बल मिलता है जिसके जरिये हमें लगता है कि हम अकेले नही दैवी परिवार साथ है। दूसरो को देखकर पुरुषार्थ बढ़ता है और ईश्वरीय परिवार का सपोर्ट भी रहता है। ....... ....... ....... ....... ✿ सेंटर पर जाकर सबके साथ रहते हैं तो सबकी विशेषताओं का भी पता चलता है सबके अनुभव भी सुनने को मिलते की कैसे-कैसे सब परिस्तिथियों का सामना करके भी बाबा के ज्ञान में चलते हैं। घर परिवार में रहते भी कैसे खुश और संतुष्ट रहते हैं। ✻ अलौकिक परिवार मिलता। सब देखकर खुश होते हमारा बिछड़ा हुआ भाई आ गया। ✻ सेवाकेंद्र जाते तो हमें ब्राह्मण परिवार की दुआएं भी मिलती। सब कहते देखो ये कितना अच्छा बाबा का बच्चा है रोज मुरली सुनता है, योग करता है। ✻ सेवाकेंद्र पर जाते तो देखते कैसे निम्मित बहने बाबा की याद में बैठती और मुरली सुनाती हैं तो उन्हें देखकर भी सीखने को मिलता। जो हम घर में रहकर नहीं सीख सकते। ✻ डिप्रेशन वाले लोगों को देखा जाये तो उनमें से 50% लोग का कहना होता है हमें कोई समझता नहीं, हम अकेले है, हमारे कोई नहीं है। लेकिन इस ईश्वरीय परिवार में जाने के बाद ऐसी सारी समस्या, शिकायते, दूर हो जाती है। ✻ हम घर में रहकर मैडिटेशन की सही विधि नहीं जान सकते, कैसे करना है, कब-कब करना है और सेंटर पर सबको साथ मैडिटेशन करते देख हमें भी हिम्मत आती है।नहीं तो अकेले करते तो हम नहीं जान पाते।इससे क्या-क्या लाभ होते। जब हम सम्मुख किसी का अनुभव सुनते तो हमें भी उमंग उत्साह आता मैडिटेशन करने का। ✻ घर में उनकी मैडिटेशन की जगह भी फिक्स नहीं होगी। कभी कोई कारण वश जगह बदलनी पड़ती होगी। सेंटर पर मडिटेशन के लिए अलग रूम होता है तो वहां ज्यादा समय भी मैडिटेशन कर सकते हैं। ✻ सेवाकेंद्र में प्रवेश करते ही परमात्म शक्ति , शांति का वायुमंडल का अनुभव होता है। क्योंकि वहां रोज़ परमात्मा द्वारा उच्चारे महावाक्य सुनाए जाते हैं। रोज़ मैडिटेशन होता है। परमात्मा के मधुर गीत बजते हैं। और योगी आत्माओं का रोज़ आना जाना होता है ।तो वह वायुमंडल उनको प्रभावित करेगा, कशिश करेगा सेंटर आने के लिए। ✻ बी.के भाई बहन भी अलग-अलग तरीके से मैडिटेशन करते हैं।वह सेंटर पर ही सीख सकते हैं। मैडिटेशन की भिन्न-भिन्न युक्तियां सेंटर पर ही आपको जाने पर मिलेंगी। ✻ घर में पीऍमटीवी (pmtv) पर देख कर कभी संकल्प चलेंगे कि एक ही तरह से मैडिटेशन में मजा नहीं आ रहा है। तो उन्हें सेंटर पर जाने से योग में भी मन लगता हैं। ✻ रेगुलर स्टूडेंट को दूसरों के लिए एग्जांपल के तौर पर दिखाते हैं।यह रेगुलर है। पढ़ाई, पढ़ने स्कूल जाना होता है घर पर अधूरी-अधूरी पढ़ाई होती है। ✻ सेवाकेंद्र पर कुछ अपने मन की उलझन या समस्या पूछनी हो तो कुछ भी पूछ सकते हैं ✻ सेवाकेंद्र जाने का फायदा - शरीर स्वस्थ रहेगा , प्रातः जल्दी तैयार होकर घूमना भी हो जाता , फ्रेश हवा भी मिलती, मॉर्निंग स्पिरिचुअल पिकनिक हो जाता है जिससे फिर पूरे दिन भर आपको शांति और ख़ुशी का अनुभव होता। ✻ सेवाकेंद्र नियमित जाएंगे तो धारणा पक्की होती जाएगी और फिर मधुबन (माउंट आबू) बापदादा मिलन में जाने की परमिशन मिल सकती है। ✻ सेंटर की दीदीयों की दृष्टि भी हम पर बहुत प्रभाव डालती हैं।जब उनसे सम्मुख बात करते तो पॉजिटिव वाइब्रेशन भी मिलते हैं। ✻ सेवाकेंद्र पर स्थूल सेवा होती, संगठन में योग, मुरली, पुरुषार्थ होता है। जिससे ज्ञान, योग में मजबूती आती है। सेवा से सहयोग और संगठन से शक्ति मिलती है।इससे उमंग- उत्साह बना रहता है ✻ सेवाकेंद्र पर जाकर आप नए लोगों को प्रदर्शनी समझा सकते, उन्हें कोर्स करवा सकते है, तो आपको बहुत ख़ुशी भी होगी और ज्ञान पक्का हो जायेगा। ✻ सेवाकेंद्र में भी अच्छे के संग, अर्थात तीव्र पुरुषार्थी भाई बहनों को देखने से हमें अपने कमियाँ और अवगुणों का पता चलता है। संग का भी रंग लगता है।वहां बाबा के बच्चों को देख कर हमें खुद भी उमंग-उत्साह आता है। घर में हम बाद में, बाद में कह कर मुरली को मिस भी कर देते हैं। ✻ जिस बी.के.शिवानी बहन का अडियो, वीडियो आप लोग सुनते या देखते हो। वे खुद नियमित रुप से सेंटर जाते है और यदि आप लोग उन्हें फॉलो करते हो। तो सेंटर क्यों नहीं जाते ? ✻ लौकिक में भी नियमित स्कूल या कॉलेज जाकर पढ़ना और कॉरेस्पोंडिंग से पढ़ाई पढ़ना, दोनों में फर्क होता है। नियमित स्कूल या कॉलेज जाकर पढ़ने वालों को ज्यादा और जल्दी समझ में आता है।दूसरे स्कूल या कालेज में तो एक जन्म की प्राप्ति होती है। इस युनिवर्सीटी में तो 21 जन्म की बादशाही की मिलती है। ✻ हमें शिव परमात्मा से 21जन्मों के लिए वर्सा लेना है।उसके लिए कुछ नियम बनाये गये है। इन सबकी जानकारी सेवाकेंद्र जाने से मिलती है जिसे हम श्रीमत कहते हैं। ✻ यदि आप ऑनलाइन कोर्स करते हैं, सीडी की रिकार्डिग द्वारा घर पर अभ्यास करते हैं, पीऍमटीवी पर अनुभवी भाई बहनो के वचनामृत सुनते हैं, तो यह बहुत अच्छा है। *स्वामी विवेकानंद जी* ने कहा था कि अपने कल्याण के लिए किया गया कोई भी पुरुषार्थ व्यर्थ नहीं जाता। परंतु बाबा कहते हैं कि अब समय ज्यादा नहीं बचा है। यह हमारी अंतिम घड़ियाँ हैं। यदि कोई साइंस का विद्यार्थी स्वध्यायी छात्र होकर पढ़ता है तो उसका सफल होना लगभग नामुमकिन होता है। यही बात सेवाकेंद्र पर न जाने वाले आत्माओं की होती है। ✻ घर में मंदिर होने के बावजूद व्यक्ति बाहर मंदिर जाते है। घर में भी पूजा हो सकती है लेकिन फिर भी बाहर मंदिर जाते है।क्योंकि वहाँ का वातावरण ऐसा होता जहाँ पूजा सहज होती है, मेहनत नही लगती है।मन को सच्ची शांति मिलती है। मंदिर में जाते यानि हाज़री लगाते।मन्दिर में तो देवताओं के जड़ चित्र होते है और ब्रह्मकुमारिज़ सेंटर तो चैतन्य भगवान का घर है। इसलिए यहाँ जाना ज़रुरी है। ✻ घर में सभी लोग एजुकेटेड इवेन पेरेंट्स भी एजुकेटेड होते है। फिर वे अपने बच्चे को पढाने के लिए स्कूल भेजते है। जबकि स्टार्टिंग में बच्चा स्कूल जाने के नाम पर रोता लेकिन फिर भी भेजते है। क्यूंकि वे जानते है बच्चा स्कूल जायेगा तो उसे एन्वायरमेंट, cooperation मिलेगा, उसके अंदर कुछ करने का, आगे बढ़ने का उमंग-उत्साह की इच्छा बनी रहेगी।उसका लक्ष्य उसके सामने रहेगा जिससे उसकी बुद्धि स्टेबल रहेगी कि मुझे यह करना है। ✻ स्पेशली जो रेगुलर स्टूडेंट होते है। कॉलेज में, स्कूल में उनको रेगुलर स्कूल आने के भी मार्क्स मिलते, टीचर्स का उनको प्ररीफरेंस, कॉपरेशन ज्यादा मिलता है। हर जगह इवेन जॉब्स आदि..में रेगुलर पढ़ने वालो को ही प्राथमिकता मिलती है।बच्चे का स्टडी से लिंक बना रहता है। ...... ....... ....... ✻ इसी तरह, ब्रह्माकुमारीज़ एक यूनिवर्सिटी भी है और यहाँ जो हमें पढ़ा रहे, वो स्वयं भगवान है और हम उनके स्टूडेंट है, स्टूडेंट होने के नाते सब बातें यहाँ भी अप्लाय होती है। ✻ लेकिन डिफरेंस इतना है कि बाहर कि पढ़ाई करने से एक जन्म की कमाई के लायक बनते है और यहाँ इस यूनिवर्सिटी की पढ़ाई से (जो सेंटर पर जाकर हो सकती है।वॉट्सएप्प और ऑनलाइन नहीं) जन्म-जन्मान्तर की कमाई के लायक बनते है। ✻ कइयों को फ्रीडम होता है पर जाते नहीं क्योंकि उनमें अलबेलापन होता है। या ज्ञान की कीमत ही नहीं जानते, उन्हें ज्ञान की समझ ही नहीं होती है, ये संगमयुग कमाई का युग है, कमाई करनी है, बाबा के ज्ञान को समझना हो तो सेण्टर पर जाना ज़रूरी है। ✻ अगर लगन सच्ची होगी तो वो आत्मा घर पर रहेगी नहीं।क्या आपने कभी सुना है, कुआ प्यासे के पास जाता है, नहीं न, प्यास लगती है तो प्यासे को ही कुँए के पास जाना पड़ता है। ✻ जो भी बाबा के बच्चे ये सोचकर सेंटर नही जाते कि हम ज्ञान, योग सब घर में ही कर लेंगे।वो स्वयं को बहुत बड़े अँधेरे में रख रहे है।जैसे कोई भी डिग्री बिना स्कूल कॉलेज में जाए नही मिलती ऐसे ही देवी-देवता पद भी बिना सम्मुख सुने नही मिलता। बाबा स्वयं सवेरे-सवेरे सेंटर के चक्कर लगाते है।मुरली सुनते वक्त बाबा का आह्वान करने से बाबा की मदद का अनुभव होता हैं। ✻ अगर कोई बाधा है, कोई किसी प्रकार की मजबूरी है कि रेग्युलर क्लास नहीं जा सकते, सेवाकेंद्र से दूरी है तो अलग बात है। लेकिन उनको वीकली या जब भी छुट्टी मिले जाना चाहिए।मान लीजिए सुबह टाइम ना मिले तो उनको शाम को जाना चाहिए।तो मुरली सम्मुख सुनने का बहुत बड़ा फायदा होता है। ✻ परमात्मा का जहाँ अवतरण होता है। उस भूमि को आपने देखा नहीं, उसके सम्मुख गये नहीं, तो आपका वॉट्सएप्प या घर पर ऑनलाइन मुरली सुनी तो उसका कोई बहुत शक्ति वाली बात नहीं है। ✻ मधुबन (माउंट आबू) से पधारे वरिष्ठ भाई/बहन व दादियों द्वारा सेवाकेन्द्र पर समय प्रति समय मार्गदर्शन भी प्राप्त होता रहता है। ✻ सेवाकेन्द्र संचालिका बहनजी के समक्ष आपके सुझाव व आवश्यकता को देखते हुए आपके नज़दीक क्षेत्र में सेवाकेन्द्र की स्थापना भी सम्भव हो सकती है, जिससे आप अनेक आत्माओं के कल्याण के निमित्त बन सकते हैं। ✻ ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर एक परिवार भी है और यह हमारा ईश्वरीय ऊँचे से ऊँचा परिवार है। जो 5000 वर्ष में एक बार ही मिलता है। यह परिवार सच्चा और वास्तविक परिवार है। जिसमें भगवान हमारा माता- पिता और हम आपस में भाई-भाई (पारलौकिक आत्मा के हिसाब से) और भाई-बहन (अलौकिकता के आधार से) जो एक दूसरे को नि:स्वार्थ सहयोग, प्यार देते हैं। जो परिवार की फीलिंग साथ होने, आगे बढ़ने बढ़ाने में आती है।वो दूर रहने अर्थात वॉट्सएप्प और ऑनलाइन मुरली सुनने से नही आ सकती, केवल आपको शब्दों का सहयोग मिल सकता लेकिन ईश्वरीय परिवार अर्थात सेंटर जाने से आपको सर्व आत्माओं का सहयोग और सर्व प्रकार का सहयोग मिलता है। ✿✿✿ Useful links ✿✿✿ General Articles - Hindi and English 7 days course in Hindi (online) PDF Books (किताबे) Our Online Services Explore the SiteMap (everything) BK Google - Search engine for BKs . #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris
- My Experience with Shiv Baba, BK Sudipta
A Life experience of Brahma Kumari Sudipta Rath, New Delhi about How came in touch with Shiv baba, what wonder happened and seeing of a divine light in dreams. Then randomly saw PMTV channel where she came to know about Brahma Kumaris and then took the 7 days course to begin. This all is shared in some detail. * DISCOVERED THE CALLING OF GOD (SHIV BABA) * At the time when I was desperately searching for a real meaning and purpose of Life, Baba Himself came to me and introduced himself that I am HIS child. ~ Sudipta Rath I felt like sharing little background of my journey towards Raj yog. I was a strong believer of God since my childhood days and had been in Bhakti Marg. Eight years back (in 2011), I saw a bright shining light in my dream. I woke up with a calm mind and could not understand why I saw such a unique light that was pretty different from Sun and moon. (The first seed sown in my mind) After few days of seeing that light I travelled to Sweden to attend an International conference. I saw the morning moon when the sky was dark, during taking off of my flight & thought that perhaps this was indicator of my success. Since Sweden is a Scandinavian country and during my visit there was summer I was so fortunate to see mid night Sun there. Again I thought perhaps this was the dream as I had to see this amazing experiences of 24 hr Sun light. Sirf Praksh hi prakash hei. I felt as if I have landed in Heaven. Then in 2013 I relocated to Delhi quitting my job and winded up all my sources of income to stay with my family as my husband had been staying in Delhi & I was in Odisha. I was working in development sector. My life had taken a different turn and I didn’t want to return to the same traditional pattern of 9-5 job which was very stressful & sucking all my time & energy. I was searching some way to deliver my service to the world as a social worker and do something I am passionate about. I love reading good books as well as writing. Hence from God's grace I got an opportunity to write articles on Self Development & started working from home. One day in the afternoon I was sitting before my laptop and writing an article suddenly my eyes went towards the door of our living room. I saw rays of different colours coming straight towards me through a small opening on the door. It was amazing and rays were changing colours within fraction of seconds very fast just like flips. (2nd time a knocking from supreme power in 2015) My mobile was at my hand I tried to capture the colours and took it. Then they were no more visible. I ran towards the door and found sun that changed its direction. But it was amazing to see the ultraviolet rays in open eyes. Next day when at the same time I tried to see them, but could not. It was a divine feeling and I have started a mission “Discover Yourself- a mission towards a world of happiness, peace & ecstasy” using this captured sun rays as the Logo. I began my journey towards discovering for searching the meaning & purpose of my life. I started doing meditation under the rising Sun in 2015. ( in the mean time I had developed a love towards rising Sun) Wherever I see Golden, white or red lights it used to attract me much spiritually. One day, a thought came in my mind to publish a book. A word popped up in my mind Like soul, origin & the like. I questioned what’s that? Next day again while I was meditating, a the Word “Womb” popped up in my mind. And I started writing the book titled as “Womb- Your Eternal Soul within”. ( It was about a Soul’s journey in body from birth to the end of life”) The book got published in Amazon just within 2 months, but I was still wandering 'who has written this book?' It wasn’t me. Tears flown through my eyes every time I read this book and always I felt as if someone has written this book to show the world that we are all Souls. Another book has been written and now with even accurate understanding of Soul (through Gyan/knowledge). This book is also published on Amazon. Visit -> Discover Yourself (The REAL YOU) - by Sudipta Rath Then, again Baba’s incarnation in my dream. Just for a fraction of second I saw I was in a place written as Baikunth (Golden age/ Heaven). I loudly read that and with my own voice I woke up. Scared and sweating. Heart was pulping at a faster rate. Again a big question mark?? I had never thought of going to Baikunth and I thought I may leave this body within few days. I suffered from viral fever and was in rest for a week and was feeling very week. I was randomly changing TV channels to pass the time. I was not feeling like watching anything. Then again all of a sudden I heard the voice “Mein ek Atma hoon - I am a soul”. I stopped my remote on that channel. It was Tata Sky Guru & I never watched this before. The voice was of Sister Shivani, whom I didn’t know. I watched the programme and felt that whatever she was telling I had already published in my book. I jumped from bed and so much energized and felt as if all weakness had gone from my body. I felt, I am on the right track and not going to be mad. Then I started watching Peace of Mind TV regularly for a month & started Amritvela meditation as per Raj yog. I started feeling wonderful. Then I visited my nearby centre at Green park and enrolled for Raj Yog Meditation 7 day course in 2017. THE FIRST DAY ITSELF I GOT ANSWER TO ALL MY QUESTIONS. AND THE ANSWER CAME LIKE THIS “IT WAS THE CALL FROM PARAMATMA SINCE 2011, I DISCOVERED. I REACHED MY DESTINATION” -- MERI MANJIL MILGAYEE. I hugged that Red Light and said “Baba Mujhe kabse pukar Rahethe, Par Mujhe pahechan ne mein 6 saal laga diya. Yahan tak mujhe lane ke liye Kya kya Drama Kiya. Meri Noukri chudwaliya, Mujhe Odisha se Delhi Le Aye. Mujhe bankrupt bhi bana diya, aur Mere Parivar ke saath rakha, Mujhe earning ka source bhi de diya. I found the meaning & purpose of my life. Wah Mera Bhagya Wah.. Wah drama Wah ⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣ Useful links ⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣⍣ Who am I - Self realisation About GOD - Supreme father General Articles About Brahma kumaris PDF Books (free) . #english #brahmakumari #brahmakumaris
- मुरली रिविज़न (Murli Main Points Revision)
मुरली रिविज़न 1 मिनट में. Quick revision of Shiv baba's Gyan murli of 30 June 2019. Murli points in Hindi. Also visit: Articles and Video Gallery ★ MURLI REVISION 【30】【06】【19】 अव्यक्त बापदादा * रिवाइज:- 19-12-84 ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ ☆ मुरली सार ☆ '' सर्व श्रेष्ठ, सहज तथा स्पष्ट मार्ग '' ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ ● मुरली के मुख्य बिंदु ● ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ ■ आज बापदादा विशेष स्नेही, सदा साथ निभानेवाले अपने साथियों को देख रहे है। ■ साथी अर्थात सदा साथ रहनेवाले। हर कर्म में, संकल्प में साथ निभानेवाले। ■ साथी अर्थात हर कदम पर कदम रख आगे बढ़ने वाले। एक कदम भी मनमत परमत ना हो। ■ ऐसे श्रेष्ठ साथी हर कदम रखते हुए रास्ता स्पष्ट कर देते है। ■ आपको सिर्फ कदम पर कदम रखना है। रास्ता सही है, स्पष्ट है - यह सोचने की भी आवश्यकता नही। बाप का कदम है ही श्रेष्ठ रास्ता। ■ साकार में फॉलो करना वा कदम पर कदम् रखना तो सहज है ना। ■ जिम्मेवारी लेने वाला जिम्मेवारी ले रहे है तो उसके ऊपर जिम्मेवारी सौपने नही आती है ? ■ साकार माध्यम को मार्गदर्शन स्वरूप बनाए सैम्पूल भी रखा फिर मार्ग पर चलना मुश्किल क्यो ? ■ साकार रूप में ब्रह्माबाप ने जैसे किया जो किया वही करना है। फॉलो फादर करना है। ■ हर संकल्प को वेरीफाई करो, बाप का संकल्प सो मेरा संकल्प है ? कापी करना भी नही आता ? ■ कदम रखना आपका काम है, चलाना, पार पहुँचाना, कदम-कदम पर बल भरना, थकावट मिटाना यह सब साथी का काम है। ■ और रास्ते पर जाते ही क्यो हो ?* और रास्ता अर्थात व्यर्थ संकल्प रूपी रास्ता। ■ हद के साथ कि आकर्षण चाहे किसी सम्बन्ध की, चाहे किसि साधन की अपने तरफ आकर्षित करती है इसी आकर्षण के कारण साधन को अपना साथी बना लेते हो वा सहारा बना देते हो तब अविनाशी साथी से सहारा छूट जाता है। ■ भाग्य विधाता ने आपका भाग्य बनाया है। भाग्य विधाता बाप होने के कारण हर ब्राह्मण बच्चे को भाग्य के भरपुर भण्डार का वर्सा दे दिया है। ■ बापदादा देखते है कि नाम सहज योगी है और अनुभव मुश्किल होता है। ■ मानते अपने को अधिकारी है और बनते अधीन हो। ** कुमारियाँ ** ■ कुमारियां अर्थात कमाल करने वाली। साधारण नही अलौकिक कुमारियां हो। ■ स्वयं भी उड़ती और दूसरों को भी उड़ाती - ऐसी कुमारियां हो ना। ■ बाप मिला तो सर्व सम्बन्ध बाप से है। सर्व रस बाप से मिलते है तो और तरफ बुद्धि जा नही सकती। ■ कुमारियां हर कर्म द्वारा बाप को प्रत्यक्ष करेगी। ■ भाषण करनेवाले तो सभी बनते है लेकिन अपने हर कर्म से भाषण करनेवाले वह कोटो में कोई होते है। ■ अपने चरित्र द्वारा बाप का चित्र दिखाना । ■ पक्की शक्ति सेना की शक्तियां हो, सेना छोड़कर जाने वाली नही। *स्वप्न में भी कोई हिला न सके। कभी संग दोष में आने वाली नही। ■ कुमारियों को सेवा का बहुत अच्छा चांस है और मिलनेवाला भी है क्योंकि सेवा बहुत है और सेवाधारी कम है। ■ कुमारियां बाबा के घर का श्रृंगार हो। कुमारियां है तो सेन्टर की रौनक है। * टीचर्स के साथ * ■ टीचर्स अर्थात बाप समान। जैसे बाप वैसे निमित सेवाधारी। निमित नही तो बाप समान अनुभव नही करेंगे।* ■ बाप समान अति न्यारे और अति प्यारे।* ■ मेरा सेन्टर नही बाबा का सेन्टर। मेरा जिज्ञासु नही बाबा का। मेरा खत्म होकर तेरा बन जाता।* ** पार्टियों से ** ■ फरिस्ता अर्थात जिसकी दुनिया ही एक बाप हो। ■ फरिस्ता अर्थात देह और देह के सम्बंन्धो से कोई आकर्षण नहीं। निमित मात्र देह में। ■ फरिस्ता अर्थात कर्म करने के लिए देह का आधार लिया और फिर ऊपर। ■ फरिश्तो के संसार मे रहने वाले। ऊपर की स्थिति में रहने वाले। ■ रूहानी गुलाब अर्थात श्रेष्ठ आत्माये। ■ आजकल के समय प्रमाण रूहानियत की आवश्यकता है। इसी ऑक्यूपेशन में रहो , बिजी रहो। ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ ★ वरदान और स्लोगन ★ ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ वरदान:- ब्रह्मा बाप समान जीवनमुक्त स्थिति का अनुभव करनेवाले कर्म के बन्धनों से मुक्त भव। स्लोगन:- अपनी आत्मिक वृति से प्रवृति की सर्व परिस्थितियों को चेंज कर दो। मेरा बाबा ■□■□■□■□■□■□■□■□■□ Daily Gyan Murli in Audio What is Gyan Murli in Brahmakumaris? Shiv Baba koun Hai? -Hindi 108 points of Shrimat - Hindi General Articles - Hindi & English Explore the Sitemap BK Google - Our 'search engine' . #AajkiMurli #brahmakumari #Murli #Hindi #brahmakumaris
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger
Get Help through QandA on our Forum










