Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
1219 results found
- 12 Oct 2018 BK murli today in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli today in Hindi Aaj ki Murli BapDada Madhuban 12-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - अभी घोर अन्धियारा, भयानक रात पूरी हो रही है, तुम्हें दिन में चलना है, यह ब्रह्मा के बेहद दिन और रात की ही कहानी है'' प्रश्नः- सेकेण्ड में जीवनमुक्ति प्राप्त करने वा हीरे तुल्य जीवन बनाने का आधार क्या है? उत्तर:- सच्ची गीता। जो श्रीमद् भगवानुवाच है। बाप तुम्हें सम्मुख जो डायरेक्शन दे रहे हैं यह सच्ची गीता है, जिससे तुम्हें सेकेण्ड में जीवनमुक्ति पद की प्राप्ति होती है। तुम हीरे तुल्य बनते हो। उस गीता से तो भारत कौड़ी तुल्य बना है क्योंकि बाप को भूल गीता को खण्डन कर दिया है। गीत:- रात के राही थक मत जाना........ ओम् शान्ति। अभी यह गीत तुम बच्चों ने नहीं बनवाये हैं। यह तो फिल्म वालों ने बैठ बनवाये हैं। अर्थ तो कुछ भी समझते नहीं। हर एक बात का यथार्थ अर्थ न जानने से अनर्थ हो जाता है। गाते हैं, समझते कुछ भी नहीं हैं। अब तुम बच्चों को श्रीमत मिली हुई है। किसकी? भगवान् की। भगवान् को ही भक्त नहीं जानते तो उन भक्तों की सद्गति कैसे हो सकती है। भक्तों का रक्षक है भगवान्। रक्षा मांगते हैं, जरूर कोई दु:ख है। हमारी रक्षा करो। बहुत गाते हैं परन्तु भगवान् कौन है, किससे रक्षा करते हैं, जरा भी नहीं जानते। भक्त अथवा बच्चे अपने बाप को न जानने कारण कितने दु:खी हो पड़े हैं। अभी इनका अर्थ तुम बच्चे समझते हो। अभी है घोर अन्धियारी भयानक रात, आधाकल्प की रात है। कोई भी विद्वान, आचार्य, पण्डित नहीं जानते कि रात किसको कहा जाता है। यूँ तो यह जानवर भी जानते हैं रात सोने की, दिन जागने का होता है। चिड़ियायें भी रात को सो जाती हैं। सुबह होते ही उड़ने लगती हैं। वह दिन-रात तो कॉमन है। यह ब्रह्मा की बेहद की रात और बेहद का दिन है। बेहद का दिन सतयुग-त्रेता और रात द्वापर-कलियुग। आधा-आधा चाहिए ना। दिन की आयु भी 2500 वर्ष है। इस दिन-रात का तो किसको पता नहीं है। अभी तुम बच्चे जानते हो कि रात पूरी होती है अर्थात् 84 जन्म पूरे होते हैं अथवा ड्रामा का चक्र पूरा होता है फिर दिन शुरू होता है। रात को दिन और दिन को रात बनाने वाला कौन है, यह भी कोई नहीं जानते। भगवान् को ही नहीं जानते तो यह सब बातें कैसे जान सकते। मनुष्य पूजा करते हैं परन्तु समझते नहीं कि यह कौन हैं, जिसकी हम पूजा करते हैं। बाप बैठ समझाते हैं - पहली-पहली मुख्य बात है गीता को खण्डन करने की। कहते हैं श्रीमत भगवत गीता। गीता का पति है भगवान्, न कि कोई मनुष्य। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर को देवता कहा जाता है और सतयुग के मनुष्यों को देवताई गुणों वाला कहा जाता है। दैवी धर्म वाले श्रेष्ठाचारियों को देवताई गुणों वाले कहते हैं। भारत के मनुष्य श्रेष्ठाचारी थे। वही फिर आसुरी गुण वाले बन पड़े हैं। मुख्य धर्म शास्त्र चार हैं। और कोई धर्म शास्त्र हैं नहीं। अगर हैं तो भी बहुत छोटे-छोटे मठ स्थापन किये हैं। जैसे सन्यासियों का मठ, बौद्धियों का मठ। बुद्ध ने बौद्धी धर्म स्थापन किया। वह कहेंगे हमारा फलाना धर्म शास्त्र है। अब भारतवासियों का धर्म शास्त्र है एक। सतयुगी देवी-देवता धर्म का शास्त्र है एक, उनको श्रीमत भगवत गीता कहा जाता है। गीता माता, उनका रचयिता है परमपिता परमात्मा। कृष्ण की आत्मा जब 84 जन्म पूरे करती है तब फिर गीता के भगवान्, ज्ञान सागर परमपिता परमात्मा से सहज राजयोग और ज्ञान सीख ऊंच पद पाती है। ऐसे ऊंच ते ऊंच धर्म शास्त्र को खण्डन कर दिया है। जिस कारण ही भारत कौड़ी तुल्य बना है। यह भी ड्रामा में एकज़ भूल है, जो गीता को खण्डन कर दिया है। बाप अब जो सच्ची गीता सुना रहे हैं वह निकलनी चाहिए। सच्ची गीता गवर्मेंट को छपाना चाहिए। यह है श्रीमत भगवानुवाच। बच्चों प्रति बाप डायरेक्शन देते हैं - अच्छी रीति लिखना चाहिए शार्ट में। तुम जानते हो सच्ची गीता से सेकेण्ड में जीवनमुक्ति मिल जाती है। बाप का बन बाप से वर्सा लेना है। बीज, झाड़ और ड्रामा के चक्र को समझाना है, गाते भी हैं सतयुग आदि सत, है भी सत, होसी भी सत। झाड़ को जानना भी सहज है। इनका बीज ऊपर में है, यह वैरायटी धर्मों का झाड़ है। इसमें सब आ गये। बाकी छोटी-छोटी टालियां तो अथाह हैं, मठ-पन्थ बहुत हैं। भारत का आदि सनातन देवी-देवता धर्म है, वह किसने स्थापन किया? भगवान् ने। कोई मनुष्य ने नहीं किया। श्रीकृष्ण तो दैवी गुणों वाला मनुष्य था, वह 84 जन्म पूरे कर अब अन्तिम जन्म में है। सूर्यवंशी, चन्द्रवंशी, वैश्यवंशी बनते-बनते कलायें कम होती जाती हैं। सूर्यवंशी राजधानी जो सतयुग में श्रेष्ठाचारी थी सो कलियुग में अब भ्रष्टाचारी है। अब फिर श्रेष्ठाचारी बन रही है। तुम्हारी बुद्धि में है कि ऊंच ते ऊंच पार्ट किसका होगा? अभी तुम जान गये हो। मुख्य है ही शिवाए नम:, जो उसकी महिमा है वह ब्रह्मा-विष्णु-शंकर के लिए नहीं गा सकेंगे। प्रेजीडेण्ट की महिमा प्राइममिनिस्टर को अथवा और कोई को देंगे क्या? नहीं। अलग-अलग टाइटिल हैं ना। सब एक तो नहीं हो सकते। तुम बच्चों को अभी बुद्धि मिली है। तुम जानते हो क्राइस्ट को भी अपना क्रिश्चियन धर्म स्थापन करने का पार्ट मिला हुआ है। आत्मा है तो बिन्दी। उस आत्मा में पार्ट भरा हुआ है। क्रिश्चियन धर्म की स्थापना कर फिर पुनर्जन्म लेते पालना करते सतो-रजो-तमो में आना है। पिछाड़ी में सारा झाड़ जड़जड़ीभूत होना ही है। हरेक को कितना-कितना समय पार्ट मिला हुआ है। बुद्ध को कितना समय पालना करनी है - यह तुम जानते हो। भिन्न-भिन्न नाम-रूप में जन्म लेते रहते हैं। अभी बाबा तुम्हारी कितनी विशाल बुद्धि बनाते हैं। परन्तु कोई तो शिवबाबा को याद भी नहीं कर सकते। बेहद का बाप बेहद स्वर्ग का वर्सा देते हैं। यह भी तुम समझा नहीं सकते। बाबा ने बहुत बार समझाया है, आत्मा में अविनाशी पार्ट नूँधा हुआ है। एक शरीर छोड़ फिर दूसरा लेना है। कितनी गुह्य बातें हैं समझने की। जो स्कूल में रोज़ पढ़ते होंगे, वही समझेंगे। कोई तो चलते-चलते थक जाते हैं। गाते भी हैं तुम मात पिता हम बालक तेरे..... बाप कहते हैं हम तुमको स्वर्ग के सुख घनेरे देने का पुरुषार्थ करा रहे हैं। तुम थक नहीं जाना। इतनी ऊंच ते ऊंच पढ़ाई पढ़ना तुम छोड़ देते हो। कोई तो पढ़ाई छोड़ फिर विकार में भी चले जाते हैं। जैसे का तैसा बन जाते हैं। चलते-चलते गिर पड़ेंगे तो और क्या होगा। भल वहाँ सुख में हैं परन्तु पद में तो फ़र्क है ना। यहाँ सब दु:खी हैं। वहाँ राजा-प्रजा सबको सुख है। फिर भी पद तो ऊंचा लेना चाहिए ना। पढ़ाई छोड़ दी तो मात-पिता कहेंगे तुम तो लायक नहीं हो। बाप से स्वर्ग का वर्सा लेते-लेते कई बच्चे थक जाते हैं। चलते-चलते माया वार कर देती है तो लौट जाते हैं। जो जमा किया वह फिर ना हो जाती। बाकी क्या बनेंगे? स्वर्ग में भल जायेंगे, लेकिन बिल्कुल साधारण प्रजा जाकर बनेंगे। बाप कहते हैं हमारा बनकर फिर थक कर बैठ गये वा ट्रेटर बन गये तो प्रजा में चण्डाल जाकर बनेंगे। सभी चाहिए ना। स्वर्ग का मालिक बनते-बनते अगर पढ़ाई को छोड़ देते तो उन जैसा महान् मूर्ख दुनिया में कोई होता नहीं। लिखते भी हैं तुम मात-पिता हम बालक तेरे, तुम्हारी कृपा से स्वर्ग के बहुत सुख घनेरे मिलते हैं। कृपा करो। बाप कहेंगे कृपा की तो बात ही नहीं। मैं टीचर हूँ, पढ़ाऊंगा, पुरुषार्थ तुम करो, अच्छे मार्क्स से पास होने का। बाकी मैं थोड़ेही बैठ सब पर आशीर्वाद करुँगा। तुम योग में रहो तो ताकत मिलती रहेगी। सभी थोड़ेही गद्दी पर बैठेंगे। एक दो के सिर पर बैठेंगे क्या। तो धर्म मुख्य हैं ही 4, शास्त्र भी 4 हैं। उनमें मुख्य है गीता। बाकी सब उनके बच्चे हैं। वर्सा तो मात-पिता से ही मिलता है। अब बाप सम्मुख समझा रहे हैं। सिर्फ गीता पढ़ने से ही थोड़ेही राजाओं का राजा बन जायेंगे। बाबा ने तो गीता पढ़ी है। परन्तु उनसे होता कुछ भी नहीं है। यह सब है भक्ति मार्ग के शास्त्र, तुमको पुरुषार्थ कर 16 कला सम्पूर्ण बनना है। अभी तो तुम्हारे में कोई कला, कोई गुण नहीं रहा है। गाते भी हैं मुझ निर्गुण हारे में कोई गुण नाहीं, आपेही तरस परोई.... हमको फिर 16 कला सम्पूर्ण बनाओ। जो हम थे फिर बनाओ। अब तुम जानते हो बाप सम्मुख आकर समझा रहे हैं। एक निर्गुण संस्था भी बना दी है। निर्गुण निराकार का अर्थ भी नहीं जानते हैं। शिव का तो आकार भी है। जिसका नाम है, तो जरूर चीज़ भी है ना। आत्मा इतनी सूक्ष्म है, उनका भी नाम है। ब्रह्म महतत्व, जहाँ आत्मायें निवास करती हैं, वह भी नाम है ना। नाम-रूप से न्यारी तो कोई चीज़ होती नहीं। भगवान् को कहते नाम-रूप से न्यारा, फिर उनको सर्वव्यापी कह देते हैं। यह कितनी बड़ी भूल है। मनुष्य जब इन बातों को समझें तब तो निश्चय करें। बाबा हमने आपको जाना है। कल्प-कल्प आपसे राज्य-भाग्य लेते आये हैं। ऐसा निश्चय हो तब पढ़ सकते हैं। यहाँ से बाहर निकलते और भूल जाते हैं इसलिए पहले-पहले तो लिखवा लेना चाहिए बरोबर शिवबाबा आया है - राजयोग सिखलाने। लिखकर भी देते फिर पढ़ते नहीं। ब्लड से भी लिखकर देते हैं। परन्तु आज हैं नहीं, माया कितनी तीखी है। बाप कितना बैठ समझाते हैं। तुम्हारी विहंग मार्ग की सर्विस तब होगी जब ऐसे-ऐसे पत्र लिखेंगे। तुम्हारी शक्ति सेना में भी नम्बरवार हैं। कोई चीफ कमान्डर है, कोई कैप्टन है, कोई मेजर्स हैं। कोई सिपाहियों के साथ बोझा उठाने वाले भी हैं। सारी सेना है। बाबा तो पुरुषार्थ करायेंगे ना। हर एक के पुरुषार्थ करने से समझ में आता है - यह राजा-रानी बनेंगे वा अच्छी साहूकार प्रजा में जायेंगे, यह साधारण प्रजा में जायेंगे, यह दास-दासी बनेंगे। यह तो बिल्कुल सहज है समझने का। तो पहली मुख्य बात को उठाना है। बाबा कितनी ललकार करते हैं महारथियों को। तो विहंग मार्ग की सेवा के लिए विचार चलने चाहिए। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) पढ़ाई में थकना नहीं है। ऊंच ते ऊंच पढ़ाई रोज़ पढ़नी और पढ़ानी है। 2) विहंग मार्ग की सर्विस करने की युक्तियाँ निकालनी हैं। योग में रह बाप से ताकत लेनी है। कृपा, आर्शीवाद मांगनी नहीं है। वरदान:- ब्राह्मण जीवन में खुशी के वरदान को सदा कायम रखने वाले महान आत्मा भव ब्राह्मण जीवन में खुशी ही जन्म सिद्ध अधिकार है, सदा खुश रहना ही महानता है। जो इस खुशी के वरदान को कायम रखते हैं वही महान हैं। तो खुशी को कभी खोना नहीं। समस्या तो आयेगी और जायेगी लेकिन खुशी नहीं जाये क्योंकि समस्या, परस्थिति है, दूसरे के तरफ से आई है, वह तो आयेगी, जायेगी। खुशी अपनी चीज़ है, अपनी चीज़ को सदा साथ रखते हैं इसलिए चाहे शरीर भी चला जाए लेकिन खुशी नहीं जाए। खुशी से शरीर भी जायेगा तो बढ़िया और नया मिलेगा। स्लोगन:- बापदादा के दिल की मुबारक लेनी है तो अनेक बातों को न देख अथक सेवा पर उपस्थित रहो। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- I want to Become a Brahma Kumari - Surrender in Yagya
Topic: How to Join Brahma Kumaris Ashram or become a BK (Brahma Kumari or Kumar). Here are the guidelines given by Shiv baba in Sakar Murlis. How to Join Us - Steps, Form and Surrender letter Guidelines to become a Brahma Kumari or Kumar and take the inheritance from GOD father Shiv (baba) Upon Godly permissions, we present you the elevated guide lines given by the most beloved Almighty Supreme Soul Shiv baba (our spiritual father) to take the inheritance (varsa) from him, of heaven (golden age) by becoming pure in this last birth and learning the supreme knowledge of RajYog or Raja Yoga meditation through which one becomes master of the self. . Step 1: Take the 7 days course The 7 day Raja Yog course is the foundation of all Spiritual journey. And this will be considers as the first step in becoming a BK. You can take this course at any nearest BK centre or even while staying at Home (via our Online Course section). Raja Yoga course explains the basic points of Murli (Soul, God, Drama, Yog) and this course is the essence of further understanding. . Step 2: Murli and vow of Purity When you have cleared the first stage (course), then you will also understand what is murli. It is said that milk of a lioness only stays in a golden bowl (meaning: knowledge only stays in a pure intellect). So now, one must follow the first advice of God, which is to 'remain pure'. In common words attainment of complete celibacy or brahmacharya. Consider the world as one family. We all are brothers and sisters, the children of one spiritual father (Supreme soul /ParamAtma) Now you are ready to taste the eternal nectar. We daily listen to Shiv baba's gyan Murli. This is food for the soul. Soul needs the food of knowledge. When one churns this knowledge, it becomes wisdom. You can listen Murli at all the BK centres in morning and evening classes. Sisters reads the Murli. You can access murli in pdf, htm and mp3 format online also. At babamurli, madhubanmurli and here. . Step 3: Surrender your Intellect Many ask us: 'How can I join and be one among you', otherwise say, how can i surrender in yagya. So it is important to know that surrender doesn't mean to live at a centre. In fact it is Baba's Shrimat that you should remain pure and do spiritual effort (purusharth) while living at your homes (with loukik family). ''I will listen only you, I will walk, eat, sit and sleep only in your remembrance' - this is the promise you children have made to me'' - Shiv baba (Murli 1967) Surrender your mind to God. This means, to follow his given advice (Shrimat). What is Shrimat? - Shrimat is the Murli which we daily listen. Murli will be divided into 4 subjects (knowledge, yog, dharna, service) out of which the third subject (dharna) is considered as the advice of God i.e.: how one shall inculcate the spiritual values and virtues in practical life and remove the five vices and other weaknesses. The one who follows the advice, as in Murli, is the one whom we call - a surrendered Soul. This is called as surrender of mind. Know about such souls on our Biography page. . Step 4: Extra step (optional) According to the guidelines given by Baba in Murli, you will be considered a Brahman when followed first 3 given steps. But if you wish to give your name and other details to us in our Godly record, you can do this by filing the Surrender Letter and send to your local centre, via the online Register as a BK online form. Surrender Letter (English) Online Registration Form .
- 11 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 11/10/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, remember the unlimited Father. All three – knowledge, devotion and disinterest – are included in this. This is a new study. Question: How is it that, at the confluence age, devotion continues at the same time as knowledge and yoga? Answer: In fact, yoga can also be called devotion because you children stay in unadulterated remembrance. Your remembrance includes knowledge and this is why it is called yoga. From the copper age onwards, they have simply been performing devotion; there has not been knowledge. This is why that devotion is not called yoga. There is no aim or objective in that. You now receive knowledge, you have yoga and you also have no interest in the unlimited world. Song: Someone made me belong to Him and taught me how to smile. Om ShantiThe unlimited Father explains that the study of the scriptures is not really a study because there is no aim or objective in the study of the scriptures. You can’t know anything about the world from the scriptures. You can't tell from the scriptures where America is or who discovered it. They say that so-and-so discovered it. They go and discover other places so that they can go and stay there. They recognize that there are many human beings and that they need more land. All of those things are studied. That is called an education. Yours too is an education. This can be called an ashram, an institution or a university; everything is included in this. The maps of those studies are something else. There isn't enlightenment through the scriptures; enlightenment is received by studying. Yours is also a study. Which place is called Paradise? This is not mentioned in any worldly study or in the study of the scriptures. This is new knowledge which only the one Father tells you about. People say that heaven and hell are both here. Only the Father explains what heaven is and what hell is. These things are neither mentioned in the scriptures nor in that education. Because these things are new, people become confused. They say that they have never heard such knowledge before. These are new, wonderful things which no one else has ever told them about. In fact, they truly are new things. Neither the people who teach those studies nor the sannyasis can tell you about these things. This is why only the Supreme Father, the Supreme Soul, is called the Ocean of Knowledge. He also explains the unlimited history and geography to you. He explains the details of heaven and hell with knowledge. These are new things, are they not? Everything is included in this study: it has knowledge, yoga, an education and also devotion. Yoga can also be called devotion because to have yoga with the One means to remember Him. Those devotees also remember Him, worship Him and sing songs of Him. Performing that type of devotion is not called yoga. For instance, Meera used to have yoga with Shri Krishna, she used to remember him, but that is called devotion. She didn't have any aim or objective in her intellect. This is called knowledge and also devotion. You have yoga, that is, you remember the One. In the golden age, there is neither devotion nor knowledge. At the confluence age, there is both knowledge and devotion whereas from the copper age onwards, just devotion has continued. To remember someone is called devotion. Here, there is knowledge, yoga and also devotion. You can understand that those people are just devotees and that they have yoga with the elements. However, their yoga is with many others and this is why they are called devotees. Yours is unadulterated yoga. The Ocean of Knowledge, Himself, sits here and teaches you. You have to have yoga with Him. Those people don't even know about souls. We do know this. By connecting our intellects in yoga to the Supreme Father, the Supreme Soul, we will go to the Father. Those people remember Hanuman etc. and so they have visions of them; that is called adulterated. This is unadulterated yoga. You simply have to remember the one Father. So, knowledge, devotion and disinterest, all three, are combined in this. There, everything of theirs is separate. Devotion is separate, the knowledge they have is just of the scriptures and their disinterest is limited. Here, it is a matter of the unlimited. We know the unlimited Father and this is why we remember Him. Although those people remember Shiva, their sins are not absolved through that because they don't know His occupation. They don't even have the knowledge of sins being absolved. Here, your sins are absolved by having remembrance of the Father. There, they sacrifice themselves at Kashi and their sins are thereby absolved. They have to experience the suffering of karma. However, it isn't that they gradually become karmateet like you. No, their sins are finished by their experiencing punishment; they are not forgiven. So, this is a study, knowledge and also yoga; everything is included in this. It is only the one Father who teaches you everything. This is called an ashram and an institution. It looks very good in writing. The previous name, ‘Om Mandli”, was wrong. You have now received the understanding that this name is absolutely good. You can explain to others that they too are Brahma Kumars. The Father is the Creator of all. First of all, He has to create the subtle region. Brahma, Vishnu and Shankar are residents of the subtle region. A new world is created and so Prajapita Brahma is definitely needed. The one from the subtle region cannot come here. That one is the perfect, subtle Brahma. The corporeal Brahma is needed here. Where would he come from? People cannot understand these things. There are the images. Brahmins are created through Brahma, but where would Brahma come from? So adoption takes place. Just as a king who doesn't have a child would adopt a child, so the Father adopts this one and then changes his name to Prajapita Brahma. The one up above cannot come down here. The one down below has to go up above. That one is subtle and this one is physical. So, this secret too has to be understood very clearly because everyone has this question. They say that you sometimes call Dada Brahma, sometimes God and sometimes Krishna. However, this one cannot be called God, but he can be called Brahma and Krishna because Krishna then becomes ugly. So, when it is the night, he is called Brahma and, when it is the day, he is called Krishna. This is the final birth of the Krishna soul and the form of Shri Krishna is the first birth. This has to be written very clearly. The 84 births of Radha and Krishna or Lakshmi and Narayan have to be shown. Here, this one is adopted. So, there is the day of Brahma and the night of Brahma which then becomes the day and night of Lakshmi and Narayan. The same thing happens to their dynasty. You now belong to the Brahmin clan and you will then belong to the deity clan. So, it is also the day and night of the Brahma Kumars and Kumaris. These things have to be understood very well. It is also clear in the picture (of the tree) that they are doing tapasya below and that it is their final birth. Where does Brahma come from? Through whom is he created? So, Brahma is adopted, just as a king adopts someone who is then called a prince. He is transferred to the position of: Prince of So-and-so. Previously, he wouldn't have been a prince. When the king adopted him, he received the title of prince. This custom and system has continued. This should enter the children's intellects. The world doesn't know how the Father carries out destruction of the old world and establishment of the new world. You children have this enlightenment. You are also numberwise. As you make further progress, the little daughters will become very clever because they are kumaris. It is written that the kumaris were made to shoot the arrows of knowledge. The wonder of the kumaris is number one. Mama was a kumari; she went ahead of everyone. It is said that daughter shows (reveals) mother. The mother would not sit and talk to anyone. This mother is incognito; that Mama is visible. It is the duty of you Shaktis, you children, to show the mother. There are many good daughters who make good effort. Among the kaurava community too, there are some whose names are the main ones mentioned; they are their maharathis. Here, too, there are the names of maharathis. Shiv Baba is the greatest of all. God is the Highest on High. His place of residence is the highest. In fact, the place of residence of us souls is also the highest. People simply continue to sing praise but they don't know anything. We souls are also residents of that place, but we have to go through birth and rebirth and play our parts. He doesn't come into birth and death. He too has a part, but only you know what that is. You children now understand that this is the chariot of Shiv Baba. There is also the horse, but it isn't that horse or chariot. To forget this is also fixed in the drama. We had become completely lost by wandering around and forgetting for half the cycle. We have now received enlightenment and so we have become very cautious. We know that this old world is to end and that we have to become conquerors of attachment. While living like a lotus at home with the family, we have to make effort to become destroyers of attachment. We have to fulfil our responsibilities to everyone and also live with them. This bhatthi (furnace) had to be created, just as it was created in the previous cycle. You are now told to make effort while living at home with your family. Here, there is no question of leaving your home and family. We are sitting at home, are we not? There are so many children. Baba also had his lokik family. He didn't renounce anything. Sannyasis go away to the forests, whereas we live in the cities. So, we have to fulfil our responsibilities to everyone. A creation is a father's creation. The father earns and gives an inheritance to his sons. First of all, he gives the inheritance of the vice of lust. So, to liberate you from that and to make you viceless is the task of the Father. In some cases, children give knowledge to their parents and in other cases the father gives knowledge to his children. This is Raja Yoga and that is hatha yoga. The soul receives knowledge from the Supreme Soul. I, Brahma, was the king of kings and have now become a beggar. It is remembered that a beggar was made into a king. You children know that you belonged to the sun dynasty and that you then became the shudra dynasty. It also has to be explained that heaven and hell are separate. People don't know this. Among you, too, there are so many children who don't know anything because it is not in their fortune. So, what effort would they make? Some children don't have anything in their fortune and some children have everything in their fortune. Their fortune inspires them to make effort. If it is not in their fortune, what effort would they make? The school is the same one and it continues. Some children fall off half way and others die while moving along. There is a lot of taking birth and dying. This knowledge is so wonderful! Knowledge is very easy, but all the effort lies in attaining your karmateet stage. Only when your sins are absolved can you fly. Knowledge (gyan) is more elevated than going into trance (dhyan). There are many obstacles created by Maya in trance, and this is why knowledge is better than trance. It isn't that knowledge is better than yoga; this is said about trance. Those who went into trance are no longer here. There is an income earned in yoga and your sins are absolved. There is no income in trance. There is an income in yoga and knowledge. You cannot become healthy and wealthy without having knowledge and yoga. The habit of touring around in trance was created. That too is not good. Trance causes a lot of damage. Knowledge is of just a second. Yoga is not of a second. For as long as you live, you have to continue to have yoga. Knowledge is easy, but it takes effort to become ever healthy and free from disease. There are many obstacles created in waking up early in the morning and sitting in remembrance. You extract points but, in spite of that, your intellects go from one place to another. The one who is number one would have the maximum storms. They cannot come to Shiv Baba. Baba always explains that many storms will come. The more you try to stay in remembrance, the more the storms will come. You mustn't be afraid of them. Just stay in remembrance. You have to remain stable. None of the storms should be able to shake you. This is the stage of the final time. This is a spiritual race. Continue to remember Shiv Baba. These things have to be understood and imbibed. If you don't donate wealth, you won't be able to imbibe. You should make effort. It is very easy to explain the point of the two fathers to anyone. Only you know that the Father gives you the inheritance for 21 births. You would say that Lakshmi and Narayan received their inheritance for 21 births from the Father. The Father taught them Raja Yoga. No one else can say that God gave them their inheritance. In the world, some people are happy with one thing and others are happy with another thing. No one knows about the things that make you happy. People celebrate in happiness for a temporary period. You are the true decoration of the Brahmin clan who are yogi and gyani. No one else can know about your supersensuous joy. They continue to beat their heads for so many things. They also make effort to go to the moon. They make very difficult efforts. All of their efforts will go to waste. You are making effort, without difficulty, to go to such a place where no one else can go. You go to the highest-on-high supreme abode. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Whilst living at home with your family, you have to become a conqueror of attachment. At the same time you also have to fulfil your responsibilities to everyone and live like a lotus flower. 2. In order to imbibe knowledge, you definitely have to donate the wealth of knowledge. Accumulate your income with knowledge and yoga, but don't have any desires for going into trance or having visions. Blessing: May you claim a right to an elevated status and increase your account of accumulation with the power of silence. Just as the power of science has a great impact at the present time and enables you to have temporary attainment, in the same way, you have to increase your account of accumulation with the power of silence. Accumulate power in yourself with the Father’s divine drishti and you will then be able to give others at a time of need what you have accumulated. Those who accumulate the power of silence knowing the importance of drishti become those who claim a right to an elevated status. The spiritual sparkle of happiness is visible on their faces. Slogan: Let there be natural attention and there won’t then be any type of tension. #brahmakumari #Murli #bkmurlitoday #english
- 11 Oct 2018 BK murli today in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli today in Hindi AajKiMurli BapDada Madhuban 11-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - तुम बेहद के बाप को याद करो, इसमें ही ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों समाया हुआ है, यह है नई पढ़ाई'' प्रश्नः- संगम पर ज्ञान और योग के साथ-साथ भक्ति भी चलती है - कैसे? उत्तर:- वास्तव में योग को भक्ति भी कह सकते हैं क्योंकि तुम बच्चे अव्यभिचारी याद में रहते हो। तुम्हारी यह याद ज्ञान सहित है इसलिए इसे योग कहा गया है। द्वापर से सिर्फ भक्ति होती, ज्ञान नहीं होता, इसलिए उस भक्ति को योग नहीं कहा जाता। उसमें कोई एम ऑब्जेक्ट नहीं है। अभी तुम्हें ज्ञान भी मिलता, योग भी करते फिर तुम्हारा बेहद की सृष्टि से वैराग्य भी है। गीत:- किसी ने अपना बना के...... ओम् शान्ति।बेहद का बाप समझाते हैं - शास्त्रों की पढ़ाई, वह कोई पढ़ाई नहीं है क्योंकि शास्त्रों की पढ़ाई में कोई एम आब्जेक्ट नहीं है। शास्त्रों से कोई दुनिया का पता नहीं पड़ता है, अमेरिका कहाँ है, किसने ढूँढी, यह बातें शास्त्रों में नहीं हैं। कहते हैं फलाने ने ढूँढी। दूसरे इलाके ढूँढते हैं अपने रहने लिए। देखा मनुष्य बहुत हो गये हैं, रहने लिए जमीन तो चाहिए ना। अब यह सब बातें पढ़ाई की हैं, इसको एज्युकेशन कहा जाता है। तुम्हारा भी यह एज्युकेशन है। इसको आश्रम कहें अथवा इन्स्टीट्युशन कहें वा युनिवर्सिटी कहें? इसमें सब आ जाता है। उस पढ़ाई के नक्शे आदि और हैं। शास्त्रों से रोशनी नहीं मिलती, पढ़ाई से रोशनी मिलती है। तुम्हारी भी पढ़ाई है। वैकुण्ठ किसको कहा जाता है? यह न उस पढ़ाई में है, न शास्त्रों की पढ़ाई में है। यह नॉलेज ही नई है जो एक बाप ही बतलाते हैं। मनुष्य तो कह देते स्वर्ग-नर्क सब यहाँ ही है। बाप ही समझाते हैं स्वर्ग-नर्क किसको कहा जाता है? यह बातें न शास्त्रों में हैं, न उस एज्युकेशन में हैं। तो नई बातें होने कारण मनुष्य मूँझते हैं, कहते हैं ऐसा ज्ञान तो कभी सुना नहीं। यह तो नई वन्डरफुल बातें हैं जो कभी कोई ने नहीं सुनाई हैं। हैं भी बरोबर नई बातें। न उस एज्युकेशन वाले सुना सकते, न सन्यासी आदि सुना सकते, इसलिए परमपिता परमात्मा को ही ज्ञान का सागर कहा जाता है। बेहद की हिस्ट्री-जॉग्राफी भी समझाते हैं। ज्ञान से स्वर्ग और नर्क का विस्तार भी सुनाते हैं। यह नई बातें हैं ना। इस पढ़ाई में सब कुछ है - ज्ञान भी है, योग भी है, पढ़ाई भी है, भक्ति भी है। योग को भक्ति भी कह सकते हैं क्योंकि एक के साथ योग लगाना उनको याद करना होता है। वह भक्त लोग भी याद करते हैं, पूजा करते हैं, गाते हैं। वह भक्ति करना कोई योग नहीं कहेंगे। समझो, जैसे मीरा थी, कृष्ण के साथ योग लगाती थी, उनको याद करती थी परन्तु उसको भक्ति कहा जाता। उनकी बुद्धि में कोई एम ऑब्जेक्ट नहीं है। इसको ज्ञान भी कहते, भक्ति भी कहते। योग लगाते हैं, एक को याद करते हैं। सतयुग में न भक्ति होती, न ज्ञान। संगम पर ज्ञान और भक्ति दोनों ही हैं और द्वापर से लेकर सिर्फ भक्ति चलती आई है। किसको याद करना, उसको भक्ति कहते। यहाँ यह ज्ञान भी है, योग भी है, भक्ति भी है। समझ सकते हैं। वह सिर्फ भक्त हैं, तत्व से योग लगाते हैं। परन्तु उनका है अनेकों से योग, इसलिए उनको भक्त कहते। तुम्हारा यह है अव्यभिचारी योग। यह ज्ञान सागर खुद बैठ पढ़ाते हैं। उनसे योग लगाना होता है। वह तो आत्मा को ही नहीं जानते। हम तो जानते हैं। परमपिता परमात्मा बाप के साथ बुद्धियोग लगाने से हम बाप के पास चले जायेंगे। वह हनूमान को याद करते हैं, तो उनका साक्षात्कार हो जाता, उनको व्यभिचारी कहा जाता। यह है अव्यभिचारी योग। सिर्फ एक बाप को याद करना है तो इसमें ज्ञान, भक्ति, वैराग्य सब इकट्ठे हैं। और वह उन्हों का सब अलग-अलग है। भक्ति अलग, ज्ञान भी सिर्फ शास्त्रों का है, वैराग्य भी हद का है। यहाँ बेहद की बात है, हम बेहद के बाप को जानते हैं इसलिए उनको याद करते हैं। वह भल शिव को याद करते परन्तु विकर्म विनाश नहीं होंगे, क्योंकि वह आक्यूपेशन को नहीं जानते। विकर्म विनाश होने का ज्ञान ही नहीं। यहाँ तो बाप की याद से विकर्म विनाश होते हैं। वहाँ काशी कलवट खाते हैं, तो उनके विकर्म विनाश होते हैं। भोगना भोगनी पड़ती है। परन्तु ऐसे नहीं कि तुम्हारे मुआफिक आहिस्ते-आहिस्ते कर्मातीत बनते हैं। नहीं, उनके विकर्म सजायें खाते-खाते खत्म होते हैं, माफ नहीं हो जाते हैं। तो यह पढ़ाई भी है, ज्ञान भी है, योग भी है, इसमें सब है। सिखलाने वाला एक ही बाप है। इनको आश्रम अथवा इन्स्टीट्युशन कहा जाता है। लिखा हुआ बड़ा अच्छा है। आगे ओम् मण्डली नाम रांग था। अभी समझ आई है। यह नाम बिल्कुल अच्छा है। कोई को भी समझा सकते हो कि ब्रह्माकुमार तो तुम भी हो। बाप है सबका रचयिता, उनको पहले-पहले सूक्ष्मवतन रचना है। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर हैं सूक्ष्मवतनवासी, नई सृष्टि रचते हैं तो जरूर प्रजापिता ब्रह्मा चाहिए। सूक्ष्मवतन वाला तो यहाँ आ न सके। वह है सम्पूर्ण अव्यक्त। यहाँ तो साकार ब्रह्मा चाहिए ना। वह कहाँ से आये? मनुष्य इन बातों को समझ न सकें। चित्र तो हैं ना। ब्रह्मा से ब्राह्मण पैदा हुए। परन्तु ब्रह्मा आये कहाँ से। फिर एडाप्शन होती है। जैसे कोई राजा को बच्चा नहीं होता है तो एडाप्ट करते हैं। बाप भी इनको एडाप्ट करते हैं फिर नाम बदलकर रखते हैं - प्रजापिता ब्रह्मा। वह ऊपर वाला तो नीचे आ न सके। नीचे वाले को ऊपर जाना है। वह है अव्यक्त, यह है व्यक्त। तो इस रहस्य को भी अच्छी रीति समझना है क्योंकि सबका प्रश्न उठता है। कहते हैं दादा को कभी ब्रह्मा, कभी भगवान्, कभी कृष्ण कहते हैं........। अब इनको भगवान् तो कहा नहीं जाता। बाकी ब्रह्मा और कृष्ण तो कह सकते हैं क्योंकि कृष्ण सांवरा बनता है। तो जब रात है तब कहेंगे ब्रह्मा, जब दिन है तब कहेंगे कृष्ण। कृष्ण की आत्मा का अभी यह अन्तिम जन्म है और यह श्रीकृष्ण है आदि का जन्म। यह क्लीयर कर लिखना पड़े। 84 जन्म राधे-कृष्ण के वा लक्ष्मी-नारायण के बताने पड़े। यहाँ फिर उनको एडाप्ट करते हैं। तो ब्रह्मा का दिन और ब्रह्मा की रात हो जाती। वही फिर लक्ष्मी-नारायण का दिन और रात। उनकी वंशावली का भी ऐसे हुआ।तुम अब ब्राह्मण कुल के हो फिर देवता कुल के बनेंगे। तो ब्रह्माकुमार-कुमारियों का भी दिन और रात हुआ ना। यह बड़ी समझने की बातें हैं। चित्रों में भी क्लीयर है - नीचे तपस्या कर रहे हैं, अन्तिम जन्म है। ब्रह्मा आये कहाँ से? किससे पैदा हो? तो ब्रह्मा को एडाप्ट करते हैं। जैसे राजा एडाप्ट करते हैं, फिर उनको राजकुमार कहते हैं। ट्रांसफर कर देते हैं - प्रिन्स ऑफ फलाना। पहले तो प्रिन्स नहीं था। राजा ने एडाप्ट किया तो नाम डाला प्रिन्स। यह रस्म-रिवाज चलती आई है। बच्चों को यह बुद्धि में आना चाहिए। दुनिया नहीं जानती कि बाप कैसे पुरानी दुनिया का विनाश और नई दुनिया की स्थापना करते हैं? यह रोशनी तुम बच्चों को है। तुम्हारे में भी नम्बरवार हैं। आगे चलकर छोटी-छोटी बच्चियां भी बहुत तीखी होती जायेंगी क्योंकि कुमारियां हैं। लिखा हुआ भी है कि कुमारियों द्वारा बाण मरवाये। कुमारियों का चमत्कार नम्बरवन में गया है। मम्मा भी कुमारी है, सबसे तीखी गई है। कहा जाता है डॉटर शोज़ मदर। मदर तो नहीं बैठ कोई से बात करेगी। यह माँ तो हो गई गुप्त, वह मम्मा है प्रत्यक्ष। तो तुम शक्तियों अथवा बच्चों का काम है माँ का शो करना। बहुत अच्छी-अच्छी बच्चियां भी हैं, जिनका पुरुषार्थ अच्छा चलता है। कौरव सम्प्रदाय में भी किन्हों के मुख्य नाम हैं ना, जो महारथी हैं। यहाँ भी महारथियों के नाम हैं। सबसे बड़ा है शिवबाबा। ऊंच ते ऊंच भगवान्। उनका ऊंचा ठांव है। वास्तव में ठांव (रहने का स्थान) तो हम आत्माओं का भी ऊंच है। मनुष्य तो सिर्फ महिमा करते रहते, जानते कुछ भी नहीं। हम आत्मायें भी वहाँ की रहने वाली हैं। परन्तु हमको जन्म-मरण में आकर पार्ट बजाना है। वह जन्म-मरण में नहीं आते, पार्ट उनका भी है, परन्तु कैसे है - यह भी तुम जानते हो। अभी तुम बच्चे समझते हो यह शिवबाबा का रथ है। अश्व अथवा घोड़ा भी है। बाकी वह घोड़ा-गाड़ी नहीं है। यह भी जो भूले हुए हैं, यह ड्रामा में नूँध है। आधाकल्प हम भी भूल में भटकते-भटकते एकदम भटक जाते हैं। अभी रोशनी मिली है तो बहुत खबरदार हो पड़े हैं। जानते हैं यह पुरानी दुनिया ख़त्म होनी है, हमको नष्टोमोहा बनना है। कमल फूल समान गृहस्थ व्यवहार में रहते नष्टोमोहा बनने का पुरुषार्थ करना है। तोड़ तो सबसे निभाना है, साथ भी रहना है। यह भट्ठी भी बननी थी, जैसे कल्प पहले बनी थी। अभी तो कहते हैं गृहस्थ व्यवहार में रह मेहनत करनी है। यहाँ घरबार छोड़ने की बात ही नहीं। हम तो घर में बैठे हैं ना। कितने बच्चे हैं। लौकिक भी थे ना। छोड़ा कुछ भी नहीं है। सन्यासी तो जंगल में चले जाते हैं। हम तो शहर में बैठे हैं। तो उनसे तोड़ निभाना है। बाप की रचना है। बाप कमाकर बच्चे को वर्सा देते हैं। पहले तो वर्सा देते हैं काम विकार का। फिर उनसे छुड़ाकर निर्विकारी बनाना बाप का ही काम है। ऐसे भी होते हैं कहाँ बच्चे माँ बाप को ज्ञान देते हैं, कहाँ बाप बच्चों को ज्ञान देते हैं।यह है ही राजयोग, वह है हठयोग। आत्मा को नॉलेज मिलती है परमात्मा से। मैं (ब्रह्मा) राजाओं का राजा था, अब रंक बना हूँ। रंक से राव गाया हुआ है। बच्चे जानते हैं हम जो सूर्यवंशी थे, अभी शूद्रवंशी बने हैं। यह भी समझाना पड़ता है - नर्क और स्वर्ग अलग है। मनुष्य यह नहीं जानते। तुम्हारे में भी कितने बच्चे कुछ नहीं जानते क्योंकि तकदीर में नहीं है तो पुरुषार्थ क्या करेंगे? किनकी तकदीर में कुछ नहीं है, किनकी तकदीर में सब कुछ है। तकदीर पुरुषार्थ कराती है। तकदीर नहीं है तो पुरुषार्थ क्या करेगे? एक ही स्कूल है, चलता रहता है। कोई बच्चे आधा में गिर पड़ते, कोई चलते-चलते मर पड़ते। जन्म लेना और मरना बहुत होता है। यह नॉलेज कितनी वन्डरफुल है! नॉलेज तो बहुत सहज है, बाकी कर्मातीत अवस्था को पाना इसमें ही सारी मेहनत है। जब विकर्म विनाश हों तब तो उड़ सकें। ध्यान से ज्ञान श्रेष्ठ है। ध्यान में माया के विघ्न बहुत पड़ते हैं इसलिए ध्यान से ज्ञान अच्छा है। ऐसे नहीं कि योग से ज्ञान अच्छा। ध्यान के लिए कहा जाता है। ध्यान में जाने वाले आज हैं नहीं। योग में तो कमाई होती है, विकर्म विनाश होते हैं। ध्यान में कोई कमाई नहीं है। योग और ज्ञान में कमाई है। ज्ञान और योग बिगर हेल्दी-वेल्दी बन नहीं सकते। फिर यह घूमने-फिरने की एक आदत पड़ जाती है। यह भी ठीक नहीं। ध्यान नुकसान बहुत करता है। ज्ञान भी है सेकेण्ड का। योग कोई सेकेण्ड का नहीं है। जहाँ जीना है वहाँ योग लगाते रहना है। ज्ञान तो सहज है, बाकी एवरहेल्दी, निरोगी बनना इसमें मेहनत है। सवेरे उठकर याद में बैठने में भी विघ्न बहुत पड़ते हैं। प्वाइन्ट्स निकालते हैं तो भी बुद्धि कहाँ की कहाँ चली जाती है। सबसे जास्ती तूफान तो पहले नम्बर वाले को आयेंगे ना। शिवबाबा को तो नहीं आ सकते। बाबा हमेशा समझाते रहते हैं तूफान तो बहुत आयेंगे। जितना याद में रहने की कोशिश करेंगे, उतना तूफान बहुत आयेंगे। उनसे डरना नहीं है, याद में रहना है, स्थिर होना है। तूफान कोई हिला न सके, यह अन्त की अवस्था है। यह है रूहानी रेस। शिवबाबा को याद करते रहो। यह भी समझने की और धारण करने की बातें हैं। धन दान नहीं करेंगे तो धारणा नहीं होगी। पुरुषार्थ करना चाहिए। दो बाप की प्वाइन्ट किसको समझाना बहुत इज़ी है। यह भी तुम ही जानते हो - बाप 21 जन्मों का वर्सा देते हैं। तुम कहेंगे इन लक्ष्मी-नारायण को बाप से 21 जन्मों का वर्सा मिला है। बाप ने उनको राजयोग सिखलाया और कोई मुख से कह न सके कि उन्हें भगवान् ने यह वर्सा दिया है। दुनिया में कोई किस बात में, कोई किस बात में खुश रहते। तुम जिस बात में खुश हो उसको कोई नहीं जानते। मनुष्य तो अल्पकाल क्षणभंगुर के लिए खुशी मनाते हैं। तुम हो सच्चे ब्राह्मण कुल भूषण, जो योगी और ज्ञानी हो। तुम्हारे इस अतीन्द्रिय सुख की खुशी को और कोई जान नहीं सकते। वह तो क्या-क्या माथा मारते रहते हैं। मून पर जाने का पुरुषार्थ करते हैं। बहुत डिफीकल्ट मेहनत करते हैं। उन सबकी मेहनत बरबाद हो जानी है। तुम बिना कोई तकल़ीफ के ऐसी जगह जाने का पुरुषार्थ करते हो जहाँ और कोई जा न सके। एकदम ऊंच त ऊंच परमधाम में जाते हो। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) गृहस्थ व्यवहार में रहते नष्टोमोहा भी बनना है। साथ-साथ सबसे तोड़ निभाते कमल फूल समान रहना है। 2) धारणा करने के लिए ज्ञान धन का दान जरूर करना है। ज्ञान और योग से अपनी कमाई जमा करनी है। बाकी ध्यान दीदार की आश नहीं रखनी है। वरदान:- साइलेन्स की शक्ति द्वारा जमा के खाते को बढ़ाने वाले श्रेष्ठ पद के अधिकारी भव जैसे वर्तमान समय साइन्स की शक्ति का बहुत प्रभाव है, अल्पकाल के लिए प्राप्ति करा रही है। ऐसे साइलेन्स की शक्ति द्वारा जमा का खाता बढ़ाओ। बाप की दिव्य दृष्टि से स्वयं में शक्ति जमा करो तब जमा किया हुआ समय पर दूसरों को दे सकेंगे। जो दृष्टि के महत्व को जानकर साइलेन्स की शक्ति जमा कर लेते हैं वही श्रेष्ठ पद के अधिकारी बनते हैं। उनके चेहरे से खुशी की रूहानी झलक दिखाई देती है। स्लोगन:- अपने आप नेचुरल अटेन्शन हो तो किसी भी प्रकार का टेन्शन आ नहीं सकता। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- 29 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris Shiv baba murli today Hindi Madhuban 29-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन' 'मीठे बच्चे - आज्ञाकारी बनो, बाप की पहली आज्ञा है - अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो'' प्रश्नः- आत्मा रूपी बर्तन अशुद्ध क्यों हुआ है? उसको शुद्ध बनाने का साधन क्या है? उत्तर:- वाह्यात बातों को सुनते और सुनाते आत्मा रूपी बर्तन अशुद्ध बन गया है। इसको शुद्ध बनाने के लिए बाप का फ़रमान है हियर नो ईविल, सी नो ईविल........ एक बाप से सुनो, बाप को ही याद करो तो आत्मा रूपी बर्तन शुद्ध हो जायेगा। आत्मा और शरीर दोनों पावन बन जायेंगे। गीत:- जो पिया के साथ है....... ओम् शान्ति।ओम् शान्ति का अर्थ तो बच्चों ने समझा हुआ है। बच्चों को घड़ी-घड़ी प्वाइन्ट्स दी जाती हैं। जैसे घड़ी-घड़ी कहा जाता है बाप और वर्से को याद करो। यहाँ कोई मनुष्य की याद नहीं है। मनुष्य, मनुष्य की वा किसी देवता की याद दिलायेंगे। पारलौकिक बाप की याद कोई दिला न सके क्योंकि बाप को कोई जानते नहीं। यहाँ तुमको घड़ी-घड़ी कहा जाता है अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो। जैसे बाप को बच्चे होते हैं तो सब समझ सकते हैं यह बाप से वर्सा लेने आया है। फिर उनको बाप और वर्सा याद रहता है। यहाँ भी ऐसे है। जरूर बच्चे बाप को जानते नहीं हैं इसलिए बाप को आना पड़ता है। जो बाप के साथ हैं उन्हों के लिए यह ज्ञान बरसात है। वेद शास्त्रों में जो ज्ञान है वह सब है भक्ति मार्ग की सामग्री। जप, तप, दान, पुण्य, संध्या, गायत्री आदि जो कुछ करते हैं वह सब है भक्ति मार्ग की सामग्री। सन्यासी भी भक्त हुए। पवित्रता बिगर कोई शान्तिधाम में जा नहीं सकते इसलिए वह घरबार छोड़ जाते हैं। परन्तु सारी दुनिया तो ऐसे नहीं करेगी। उन्हों के इस हठयोग की भी ड्रामा में नूँध है। तुम बच्चों को राजयोग सिखलाने कल्प-कल्प एक ही बार आता हूँ। मेरा और कोई अवतार होता नहीं है। रीइनकारनेशन आफ गॉड। वह हुआ ऊंच ते ऊंच। फिर रीइनकारनेशन आफ जगत अम्बा और जगत पिता भी जरूर होने चाहिए। वास्तव में रीइनकारनेशन अक्षर सिर्फ बाप से ही लगता है। सद्गति दाता एक ही बाप है। यूँ तो हर एक चीज़ फिर से रीइनकारनेट होती है। जैसे अभी भ्रष्टाचार है तो कहेंगे भ्रष्टाचार रीइनकारनेट हुआ है। फिर से भ्रष्टाचार हुआ है, फिर से श्रेष्ठाचार आयेगा। रीइनकारनेट तो हर चीज़ का होता है। अभी पुरानी दुनिया है फिर नई दुनिया आयेगी। नई दुनिया के बाद कहेंगे फिर से पुरानी दुनिया आनी है। यह सब बातें बाप बैठ समझाते हैं। जब यहाँ बैठते हो तो हमेशा ऐसे समझो - मैं आत्मा हूँ, मुझे बाप का फ़रमान मिला हुआ है मुझे याद करो। बच्चों के सिवाए तो और कोई को बाप का फ़रमान मिल न सके। फिर बच्चों में कोई तो आज्ञाकारी होते हैं, कोई आज्ञा न मानने वाले भी होते हैं। बाप कहते हैं - हे आत्मायें, तुम मेरे साथ बुद्धि का योग लगाओ। बाप आत्माओं से बात करते हैं, और कोई विद्धान-पण्डित आदि ऐसे नहीं कहेंगे कि मैं आत्माओं से बात करता हूँ। वह तो आत्मा सो परमात्मा समझ लेते हैं। वह है रांग। तुम बच्चे जानते हो कि शिवबाबा इस शरीर द्वारा हमें समझा रहे हैं। शरीर बिगर तो एक्ट हो न सके। पहले-पहले तो यह निश्चय चाहिए। निश्चय बिगर तो कुछ भी बुद्धि में नहीं बैठेगा। पहले निश्चय चाहिए कि हम आत्माओं का बाप वह निराकार परमपिता परमात्मा है और साकार में है प्रजापिता ब्रह्मा, हम हैं ब्रह्माकुमार-कुमारियां। शिव के तो सब आत्मायें बच्चे हैं इसलिए शिवकुमार कहेंगे, कुमारी नहीं। यह सब बातें धारण करनी है। धारणा तब होगी जब निरन्तर याद करते रहेंगे। याद करने से ही बुद्धि रूपी बर्तन शुद्ध होगा। वाह्यात बातें सुनते-सुनते बर्तन अशुद्ध बन गया है, उसको शुद्ध बनाना है। बाप का फ़रमान है मुझे याद करो तो तुम्हारी बुद्धि पवित्र होगी। तुम्हारी आत्मा में खाद पड़ गई है, अब पवित्र बनना है। सन्यासी कहते हैं आत्मा निर्लेप है। बाप कहते हैं आत्मा में ही खाद पड़ी है। श्रीकृष्ण की आत्मा और शरीर दोनों पवित्र हैं। दोनों पवित्र सिर्फ सतयुग में ही होते हैं। यहाँ तो हो नहीं सकते। तुम आत्मायें नम्बरवार पवित्र होती जा रही हो। अभी पवित्र बनी नहीं है। कोई भी पवित्र नहीं है। सब पुरुषार्थ कर रहे हैं। अन्त में नम्बरवार सबकी रिजल्ट निकलेगी।बाप आकर सभी आत्माओं को फ़रमान करते हैं कि मुझे याद करो, अपने को अशरीरी समझो, देही-अभिमानी बनो। मूल यह बात बाप बिगर कोई समझा नहीं सकते। पहले यह पूरा निश्चय होगा तो विजय पायेंगे, निश्चय नहीं होगा तो विजय नहीं पायेंगे। निश्चय बुद्धि विजयन्ती, संशय बुद्धि विनशयन्ती। गीता में कोई-कोई अक्षर बहुत अच्छे हैं। इसको कहा जाता है आटे में नमक। बाप कहते हैं मैं तुमको सभी वेदों शास्त्रों का सार समझाता हूँ कि इनमें क्या-क्या है? यह सब हैं भक्तिमार्ग के रास्ते। इनकी भी ड्रामा में नूँध है। यह प्रश्न नहीं उठ सकता कि यह भक्तिमार्ग क्यों बनाया हुआ है? यह तो अनादि बना बनाया ड्रामा है। तुमने भी इस ड्रामा में बाप से स्वर्ग के मालिक बनने का वर्सा अनेक बार लिया है और लेते रहेंगे। कभी अन्त नहीं हो सकता। यह चक्र अनादि फिरता ही रहता है। तुम बच्चे अभी दु:खधाम में हो फिर शान्तिधाम में जायेंगे, शान्तिधाम से सुखधाम में जायेंगे फिर दु:खधाम में आयेंगे - यह अनादि चक्र चलता ही रहता है। सुखधाम से दु:खधाम आने में तुम बच्चों को 5 हजार वर्ष लगते हैं। जिसमें तुम 84 जन्म लेते हो। सिर्फ तुम बच्चे ही 84 जन्म लेते हो, सब नहीं ले सकते। यह बेहद का बाप तुमको डायरेक्ट समझा रहे हैं, और बच्चे फिर मुरली सुनेंगे वा पढ़ेंगे या टेप सुनेंगे। टेप भी सब नहीं सुन सकते। तो पहले-पहले तुम बच्चों को उठते-बैठते इस याद में रहना है। मनुष्य तो माला फेरते राम-राम जपते हैं। रुद्राक्ष की माला कहते हैं ना। अब रुद्र तो है भगवान्। फिर इस माला में मेरु दाना इकट्ठा है। वह तो विष्णु के युगल स्वरूप हैं। वह कौन हैं? यह मात-पिता जो फिर विष्णु के दो रूप लक्ष्मी-नारायण बनते हैं इसलिए इनको मेरु कहा जाता है। फूल है शिवबाबा फिर मेरु यह मम्मा-बाबा जिनको मात-पिता कहते हो। विष्णु को मात-पिता नहीं कह सकेंगे। लक्ष्मी-नारायण को मात-पिता तो उनके बच्चे ही कहेंगे। आजकल तो सबके आगे जाकर कहते हैं त्वमेव माताश्च पिता..... बस, कोई एक ने महिमा की तो उनके पीछे फालो करने लग पड़ते। यह है ही अनराइटियस दुनिया। कलियुग को कहा जाता है अनराइटियस, सतयुग को कहा जाता है राइटियस। वहाँ आत्मा और शरीर दोनों पवित्र होते हैं। सतयुग में कृष्ण गोरा है, फिर अन्तिम जन्म में उनकी आत्मा सांवरी बनी है। यह ब्रह्मा-सरस्वती इस समय सांवरे हैं ना। आत्मा काली बन गई है तो उनका जेवर भी काला बन गया है। सोने में ही खाद पड़ती है, उससे जेवर भी जो बनता है वह खाद वाला। सतयुग में जब देवी-देवताओं की गवर्मेन्ट है तो यह झूठ (खाद) होती नहीं। वहाँ तो सोने के महल बनते है। भारत सोने की चिड़िया था, अभी तो मुलम्मा है। ऐसे भारत को फिर से स्वर्ग बाप ही बना सकते हैं।बाप समझाते हैं, श्रीमत भगवानुवाच है ना। कृष्ण तो दैवीगुणों वाला है, दो भुजा, दो टांग वाला है। चित्रों में तो कहाँ नारायण को, कहाँ लक्ष्मी को 4 भुजायें दी हैं। समझते कुछ भी नहीं। ‘ओम्' अक्षर भी कहते हैं, ओम् का अर्थ बताते हैं - ओम् माना मैं गॉड, जिधर देखता हूँ गॉड ही गॉड है। परन्तु यह तो रांग है। ओम् माना अहम् आत्मा। बाप भी कहते हैं अहम् आत्मा परन्तु मैं सुप्रीम हूँ इसलिए मुझे परमात्मा कहा जाता है। मैं परमधाम में रहता हूँ। ऊंचे ते ऊंच भगवान् फिर सूक्ष्मवतन में ब्रह्मा-विष्णु-शंकर की आत्मा है। फिर नीचे आओ तो यह मनुष्य लोक है। वह दैवी लोक, वह आत्माओं का लोक जिसको मूलवतन कहा जाता है। यह बातें समझने की हैं। तुम बच्चों को यह अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान मिलता है जिससे तुम भविष्य में मालामाल डबल सिरताज बनते हो। देखो, श्रीकृष्ण को दोनों ताज है ना। फिर वही बच्चा चन्द्रवंशी में आता है तो दो कला कम हो जाती हैं। फिर वैश्य वंशी में आयेंगे तो और 4 कला कम हो जायेगी। फिर लाइट का ताज उड़ जायेगा। बाकी रत्न जड़ित ताज रहेगा। फिर जो अच्छा दान-पुण्य करते हैं, उनको एक जन्म के लिये अच्छी राजाई मिलती है। फिर दूसरे जन्म में भी अच्छा दान-पुण्य किया तो फिर भी राजाई मिल सकती है। यहाँ तो तुम 21 जन्मों के लिए राजाई पा सकते हो, मेहनत करनी पड़ती है। तो बाप अपना परिचय देते हैं, कहते हैं - आई एम सुप्रीम सोल इसलिए उनको परमपिता परम आत्मा अर्थात् परमात्मा कहा जाता है। तुम बच्चे उस सुप्रीम को याद करते हो। तुम हो सालिग्राम, वह है शिव। शिव का बड़ा लिंग और सालिग्राम मिट्टी के बनाते हैं। यह कौन सी आत्माओं का यादगार बनाते हैं, यह भी कोई नहीं जानते। तुम शिवबाबा के बच्चे भारत को स्वर्ग बनाते हो इसलिए तुम्हारी पूजा होती है। फिर तुम देवता बनते हो तब भी तुम्हारी पूजा होती है। शिवबाबा के साथ तुम इतनी सर्विस करते हो इसलिए सालिग्रामों की भी पूजा होती है। जो उत्तम से उत्तम कर्तव्य करते हैं, उन्हों की पूजा होती है और कलियुग में जो अच्छा काम करते है उन्हों का यादगार बनाते हैं। कल्प-कल्प बाप तुम बच्चों को सारे सृष्टि चक्र का राज़ समझाते है अर्थात् तुमको स्वदर्शन चक्रधारी बनाते हैं। स्वदर्शन चक्र विष्णु को नहीं हो सकता, वह तो देवता बन गया। यह ज्ञान सारा तुमको है। फिर लक्ष्मी-नारायण बनेंगे तो यह ज्ञान नहीं रहेगा। वहाँ तो सब सद्गति में हैं। तुम बच्चे यह ज्ञान अभी ही सुनते हो फिर राजाई पा लेते हो। स्वर्ग की स्थापना हो गई फिर ज्ञान की दरकार नहीं रहती।बाप ही आकर अपना और रचना का पूरा परिचय देते हैं। सन्यासियों ने माताओं की निंदा की है, परन्तु बाप आकर माताओं को उठाते हैं। बाप यह भी समझाते हैं कि यह सन्यासी न होते तो भारत काम चिता पर बैठ एकदम ख़ाक हो जाता। जब देवी-देवता वाम मार्ग में गिरते हैं तो उस समय अर्थक्वेक बड़ी जोर की होती है फिर सब नीचे चला जाता है। और खण्ड आदि तो होते नहीं, भारत ही होता है। इस्लामी आदि तो पीछे आते हैं तो फिर वह सतयुग की चीजें यहाँ रहती नहीं। तुम जो सोमनाथ का मन्दिर देखते हो वह कोई वैकुण्ठ का नहीं है। यह तो भक्ति मार्ग में बना है, जिसको मुहम्मद गज़नवी आदि ने लूटा। बाकी देवताओं के महल आदि सब अर्थक्वेक में गायब हो जाते हैं। ऐसे नहीं कि महल के महल नीचे गये हैं वही फिर ऊपर आ जायेंगे। नहीं, वह तो अन्दर ही टूट फूट सड़ जाते हैं। फिर उसी समय खोदते हैं तो कुछ न कुछ मिलता है। अभी तो कुछ भी नहीं मिलता है। शास्त्रों में कोई यह बातें नहीं हैं। सद्गति दाता है ही एक बाप। पहले-पहले तो यह निश्चय चाहिए। निश्चय में ही माया विघ्न डालती है। कहते हैं भगवान् कैसे आयेगा? अरे, शिव जयन्ती है तो जरूर आये होंगे। बाप ने समझाया है मैं बेहद के दिन और बेहद की रात के संगम पर आता हूँ। यह कोई नहीं जानते कि किस समय आता हूँ? तुम बच्चे जानते हो। बाप ने ही यह नॉलेज दी है और दिव्य दृष्टि से यह चित्र आदि बनवाये हैं। गीता में भी कल्प वृक्ष का कुछ वर्णन है। बच्चों को कहते हैं हम तुम अभी हैं, कल्प पहले भी थे और फिर कल्प-कल्प मिलते रहेंगे। मैं कल्प-कल्प तुमको यह ज्ञान दूँगा। तो चक्र भी सिद्ध होता है। परन्तु तुम्हारे सिवाए कोई समझ न सके। यह सारे सृष्टि चक्र का चित्र है, जरूर कोई ने बनवाया है। बाप भी इस पर, बच्चे भी इस पर समझाते है। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) हर बात में विजय का आधार निश्चय है इसलिए निश्चयबुद्धि जरूर बनना है। सद्गति दाता बाप में कभी संशय नहीं उठाना है। 2) बुद्धि को पवित्र वा शुद्ध बनाने के लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करना है। वाह्यात (व्यर्थ) बातें न सुननी है, न सुनानी है। वरदान:- अपने शक्ति स्वरूप द्वारा अलौकिकता का अनुभव कराने वाले ज्वाला रूप भव अभी तक बाप शमा की आकर्षण है, बाप का कर्तव्य चल रहा है, बच्चों का कर्तव्य गुप्त है। लेकिन जब आप अपने शक्ति स्वरूप में स्थित होंगे तो सम्पर्क में आने वाली आत्मायें अलौकिकता का अनुभव करेंगी। अच्छा-अच्छा कहने वालों को अच्छा बनने की प्रेरणा तब मिलेगी जब संगठित रूप में आप ज्वाला स्वरूप, लाइट हाउस बनेंगे। मास्टर सर्वशक्तिमान् की स्टेज, स्टेज पर आ जाए तो सभी आपके आगे परवाने समान चक्र लगाने लग जायें। स्लोगन:- अपनी कर्मेन्द्रियों को योग अग्नि में तपाने वाले ही सम्पूर्ण पावन बनते हैं। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Meaning of Words in Murli) Part 3 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 3 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 121 . तकदीर को लकीर लगाना - भाग्य बनाने का सुअवसर खो देना 122 . ततत्वम् - तुम भी वही हो अर्थात तुम ही पूज्य थे और फिर तुम ही पुजारी बने। 123 . तत्ते तवे - गर्म तवे 124 . तत्त्वज्ञानी - जीवन/संसार के सार या मूल को जाननेवाला 125 . तदबीर - अभीष्ट सिद्धि करने का साधन/उक्ति/तरकीब/यत्न। 126 . तमोगुण - गुणों में सबसे निम्न स्तर (चार कला सम्पन्न कलियुग से/भारत मे अरबों के आक्रमण से शुरू) 127 . ताउसी तख्त - राज्य-भाग 128 . तिजरी की कथा - भक्ति मार्ग की सत्य नारायण की काल्पनिक कथा के मध्य में सुनाई जाने वाली कथा 129 . त्रिलोकीनाथ - तीनों लोकों का मालिक शिव परमात्मा 130 . दग्ध करो - खत्म करो 131 . दिलरूबा - वह जिसमें प्रेम किया जाए/प्यारा 132 . दिव्य चक्षु - ज्ञान का तीसरा नेत्र 133 . दुम - पूंछ, आत्मा के निकलते ही शरीर रुपी दुम छूट जायेगा 134 . दुस्तर - जिसे पार करना कठिन हो/ विकट/कठिन 135 . देवाला - जिसके पास ऋण चुकाने के लिये कुछ न बच गया हो/ जो सर्वथा अभाव की स्थिति में हो 136 . देही - देह को चलाने वाली/मालिक/आत्मा 137 . दो ताजधारी - संगमयुगी ब्राह्मण का और सतयुगी देवता दोनों के आभामंडल की लाइट का ताज धारण करना 138 . दोज़ख - नरक 139 . धणी - मालिक 140 . धरिया - धुरण्डी (होली के अगले दिन का एक त्यौहार) 141 . नंदीगण - बैल की प्रतिकृति जो शिवमन्दिर में होती है कलियुग अन्त में शिव बाबा जिन दो रथों/तन (ब्रह्मा बाबा व गुलजार दादी) का सहारा लेते हैं, यही नन्दीगण के प्रतीक 142 . नट शैल - सार रूप (सारांश) 143 . नब्ज देखना - जांच करना, सूक्ष्म चेकिंग करनी 144 . नम्बरवार - कोई होशियार कोई बुद्धू/क्रमोत्तर गिरती हुई स्थिति में होना। 145 . नष्टोमोहा - पुरानी दुनिया से मोह ममत्व का त्याग, निर्मोही स्थिति 146 . नामाचार - प्रसिद्ध/लोक विश्रुत 147 . नामी-ग्रामी - प्रसिद्ध करने वाला 148 . निधनके - जिसके माँ-बाप न हो 149 . निराकार सो साकार - साकार मे कर्म करते हुए अपने निराकार स्वरूप (stage) की स्मृति/याद में रहना 150 . निर्माण चित्त - जिसका मन निर्मल/साफ हो/निर्माण करने का जिसमें हृदय हो 151 . निर्लेप - जिस पर विकारों का लेप ना लगा हो/निर्विकारी स्थिति स्टेज 152 . निर्वाणधाम - आत्मा-परमात्मा का निवास स्थान/ब्रह्मलोक, मूलवतन भी कहते हैं 153 . निर्विकारी - विकार (बुराइयों) रहित (रजो, तमो से सम्बन्धित) 154 . निवृत्ति मार्ग - सांसारिक विषयों का किया जानेवाला त्याग, प्रवित्ति का अभाव होना, सांसारिक कार्यों के लगाव से परे 155 . नूँथ होना माला में पिरोया हुआ 156 . नूँध - पहले से लिखा हुआ 157 . नेष्टा - एक जगह शान्ति में बैठकर योग का अभ्यास कराना। वैसे नेष्ठा एक प्रकार की योग की अत्यन्त कठिन क्रिया है। नेष्ठ नेत्र और देहातीत बनाने वाली शक्तिशाली दृष्टि है। 158 . नैन चैन - आंख की हलचल व व्यवहार द्वारा 159 . नौंधा (नवधा भक्ति) - भक्तिमार्ग में भक्त ईश्वर का साक्षात्कार के लिये नौ प्रकार की भक्ति श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पाद सेवन, अर्चन, वंदन, संख्य, दास्य और आत्मनिवेदन करता हुआ सर्वस्व ईश्वर पर न्यौछावर कर देता है। मुरली सन्दर्भ में भाव यह है कि तुम अपने सारे विकारों कादान कर शिव बाबा पर न्यौछावर होते हो जाओ तो तुम्हे भी साक्षात्कार होगा। 160 . न्यारा और प्यारा - सबसे न्यारा/अलग होते हुए भी सबका प्यारा होना 161 . पक्का महावीर - विजयी, सफल, दृढ़, सफलतामूर्त 162 . पत्थरना - थमाया/विकारों के वशीभूत 163 . पत्थरपुरी - कलियुगी/दिलोदिमाग पत्थर सदृश (पत्थर पूजे हरि मिले, तो.....) 164 . पथ प्रदर्शक - पैगम्बर/रास्ता दिखाने वाला/गाइड 165 . पदमापदम, पदमगुणा - गणित में सोलहवें स्थान की संख्या (१०० नील) जो इस प्रकार लिखी जाती हैं—१००,००,००,००,००,००,००० (१ नील - सौ अरब।) संगम पर किया हुआ पुराषार्थ पदमापदम/पदमगुणा फलदाई होता है। 166 . पद्मपति - जजअखुट सम्पत्ति (ज्ञान/योग/धन) का स्वामी 167 . परमधाम - आत्मा-परमात्मा का निवास स्थान 168 . परिस्तान - फरिश्तों की दुनिया/सतयुगी दुनिया 169 . पवित्रता - मन-वचन-कर्म से पावन, निश्छलता, स्वछता, चतुराई रहित, सरल, साफ, शुभ वृत्ति, शुभ विचार कामना या इच्छा रहित, निस्वार्थ 170 . पसारा - विस्तार से 171 . पाण्डव - जिनको ईश्वरीय नियम वा मर्यादाओं पर सम्पुर्ण निश्चय है और ईश्वरीय पार्ट को पहचान कर ईश्वरिय ज्ञान को जीवन मे धारण करते है वही सच्चे पांडव कहलाते है, परमात्मा भी इनके साथी बनते हैं। 172 . पारलौकिक - इस साकारी लोक या दुनिया से पार/बहुत दूर/सूक्ष्मलोक से भी ऊपर/दुनियावी रिश्तों से परे 173 . पारसनाथ - परमात्मा/पारस सदृश बनाने वाला 174 . पारसपुरी - स्वर्ग/सतयुग दिलोदिमाग जहाँ पारस पत्थर जैसा हो 175 . पित्र खिलाना - परम्परा से चली आ रही भारतीय रस्म जिसमें लोग मृत व्यक्ति की आत्मा को ब्राह्मणों के शरीर में आह्वान कर पितरों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है । 176 . पुरूषार्थ - कर्म, वह मुख्य उद्देश्य या प्रयोजन जिसकी प्राप्ति या सिद्धि के लिए प्रयत्न करना आवश्यक और कर्त्तव्य हो। 177 . पैगामसन्देश 178 . पोतामेल - हिसाब-किताब, रोजनिशी, आत्मा जो मन वाणी कर्म द्वारा कार्य करे उसके रोज का हिसाब-किताब 179 . प्रकृतिस्व - भाव, तासीर, कुदरत। 180 . प्रजापिता - सभी मनुस्य आत्माओ का पूर्वज, जिनके द्वारा परमात्मा शिव रचना रचते है l ✣✣✣ Useful links ✣✣✣ PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi PART 2 of 3 - Murli Dictionary in Hindi Download of View Full PDF What is Murli? : https://www.brahma-kumaris.com/what-is-murli Revelations from Murli: https://www.brahma-kumaris.com/revelations हिन्दी मे 7 दिवसीय राजयोग कोर्स: https://www.brahma-kumaris.com/raja-yoga-course-hindi . #brahmakumari #brahmakumaris #Murli #Hindi
- 28 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 28/10/18 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 22/02/84 The experience of the four combined forms of the confluence age. Today, BapDada is seeing the combined forms of all the children. Does each of you children know your combined form very well? Firstly, you elevated souls are combined with your last old bodies, but bodies that make you extremely valuable. All of you elevated souls are carrying out an elevated task with the support of those bodies and are also experiencing a meeting with BapDada through them. Each one has an old body, but the greatness of that final body is that you elevated souls have an alokik experience through it. Therefore, the soul and body are combined. You mustn't have any consciousness of it being an old body, but be the master of it and make it work. Therefore, become soul conscious and a karma yogi and enable the physical organs to work.Secondly, there is the combined form of your alokik form and the Form without an image. Out of the whole cycle, it is only now that you can experience this combined form. This is the experience of the combined form of you and the Father. By always remaining a master almighty authority, always being victorious, always being a destroyer of obstacles for everyone, always having good wishes and elevated feelings, elevated words, elevated drishti and elevated actions, you give others the experience of your being a world benefactor. This makes you an embodiment of solutions to all problems in a second. It makes you a bestower and master bestower of blessings for yourself and for others. Simply remain constantly stable in this combined form and you will easily become an embodiment of success in remembrance and service. The method will just be in name and success will always be with you. At this time, a lot more time is taken up following the method. Success is experienced according to your capacity. However, the more you constantly remain in this alokik, powerful, combined form, the more success you will experience through the method. You will then experience greater attainment than the effort you make. The meaning of being an embodiment of success is that success is already guaranteed for every task. Let this be your practical experience.The third combined form is: "I, the Brahmin, who am an angel” – the Brahmin form and the final karmateet angelic form. The experience of this combined form will make you into an image that grants this world visions. By having the awareness of being a Brahmin and an angel as you walk and move around and as you play your part in the corporeal world through your physical body, you will experience yourself to be a companion of Father Brahma, an angel of the subtle region, who has come to the corporeal world into a body for world service. You will experience yourself to be beyond corporeal feelings and one who has adopted an avyakt form. These avyakt feelings, that is, feelings of being an angel, will automatically make you avyakt, that is, they will easily transform the sanskars of gross words and behaviour, of a gross nature and gross feelings. When feelings change, everything changes. Let there always be such avyakt feelings in your form. Let your awareness be that you are Brahmins who are angels. Let that awareness now take a practical form. The form is constantly easily and automatically maintained. To put it into a practical form means that you are always an avyakt angel. To stay in the awareness of sometimes forgetting and sometimes remembering is the first stage. To become the form is the elevated stage.Fourthly, the future four-armed image – the combined form of Lakshmi and Narayan – because, at this time, you souls are being filled with the sanskars of becoming like both Lakshmi and Narayan. Sometimes, you will become Lakshmi and sometimes, you will become Narayan. Let the combined form of the future reward be just as clear. Today an angel and tomorrow a deity. One moment an angel and the next moment a deity. Your kingdom and your royal form are about to come. They are almost ready. Let your thoughts be clear and powerful in this way, because when your clear and powerful thoughts emerge, your kingdom will come close. When your thoughts have emerged, they will create the new world, that is, they will bring it into this world. When your thoughts are merged, the new world cannot be made to emerge. The thought of Brahma, along with that of Brahmins too, will reveal the new world on this earth. Father Brahma is still waiting to play the first part in the new world with you Brahmin children because of his promise to go with you. If Brahma alone were simply to become Krishna, then what would he do by himself? He also needs those who are to play with him and study with him. This is why Father Brahma says to the Brahmins: Become equal to me, the father who has adopted the avyakt form, that is, be those with an avyakt form and an angelic stage. Angels will become deities. Do you understand? Only by remaining stable in all these combined forms, will you become complete and perfect. You will become equal to the Father and easily experience success in your deeds.Double foreigners have a deep desire to have a conversation and to celebrate a meeting with BapDada. You all feel that you should meet Baba today. However, everything has to be considered in this corporeal world. It is the world under the sun, moon and stars. Come to the world beyond all of this and you can sit there all the time. BapDada also loves every child for his or her speciality. Some of you think that certain ones are loved more and that you yourselves are not loved as much. It is not like that. Maharathis are loved because of their own speciality and, in front of the Father, each of you is a maharathi in your own way. You are great souls and therefore maharathis. In order to carry on with the task, someone has to be made an instrument with love. Otherwise, you have all received your own places for the sake of the task. Would anything work if everyone were to become a Dadi? Someone has to be made an instrument. In fact, in your own way, all of you are Dadis. Everyone is called Didi or Dadi. Nevertheless, all of you together have made one an instrument. Did all of you make her the instrument or was it just the Father who made her an instrument? Someone has to be made an instrument for the sake of the activities and according to each one's task. This doesn't mean that all of you are not maharathis. You too are maharathis. You are mahavirs. If those who challenge Maya are not maharathis, then what are they?For BapDada, even the children who do the seven days’ course are maharathis because they only do the weekly course and they then understand that they want to make their lives this elevated. They have issued a challenge and so they are maharathis and mahavirs. BapDada constantly reminds all of you children to put a slogan into practice. One thing is to maintain your original stage and the other is to interact with others. In your original stage, all of you are big, none of you are small. In business activity, someone has to be made an instrument. Therefore, in order to remain constantly successful in your business and activity, the slogan is: Give regard and receive regard. To give regard to others is to receive regard. Receiving is merged in the giving. Give regard and you will receive regard. The way to receive regard is to give it. It is not possible not to receive regard when you give regard. However, give it from your heart, not just superficially for your own gain. Those who give regard from their hearts receive regard in their hearts. If you give superficial regard, you will receive superficial regard. Always give from your heart and receive with your heart. With this slogan, you will always remain free from obstacles, free from waste thoughts and carefree. You won't then have the worry: What will happen to me? Everything to do with me is already accomplished. It is already guaranteed. You will remain carefree, and the elevated reward of the present and the future is already fixed for such elevated souls. No one can change this. No one can take anyone else's seat; it is fixed. It is fixed and you are therefore carefree. This is called being equal to the Father and being one who follows the Father. Do you understand?Baba has special love for the double-foreign children - not superficial love, but love from the heart. BapDada has told you that there is an old song: I came having crossed very high barriers of the world. This is the song of the double foreigners. You crossed all the high barriers of the ocean, religions, countries and languages and belonged to the Father. This is why you are loved by the Father. The people of Bharat were worshippers of the deities anyway; they have not crossed high barriers. However, you double-foreigners have crossed the high barriers so easily. This is why BapDada sings songs from His heart of this speciality of you children. Do you understand? Baba is not telling you this just to please you. Some children playfully say that BapDada pleases everyone. However, Baba pleases each one meaningfully. Ask yourselves whether BapDada is saying this just for the sake of it or whether it is practical. You have crossed high barriers and come here, have you not? You get your ticket with so much effort. As soon as you leave here, you start to save money for it. BapDada sees the love of you children, and the methods you adopt to come here with so much love, and how you actually arrive here, then, seeing the methods of love and the deep love of you loving souls, BapDada is pleased. Ask those from far away how they come here. Even though they have to make effort, at least they arrive here. Achcha.To those who remain constantly stable in the combined form, to those who remain constantly stable in the avyakt feeling, the same as the Father, to those who constantly experience being an embodiment of success, to those who grant a vision through their powerful equal form, to those who are constantly carefree and are guaranteed to be victorious, to such children, BapDada's love, remembrance and namaste.BapDada speaking to the group from San Francisco:Do all of you experience yourselves to be special souls of the whole world? This is because, out of all the souls of the world, you special souls have received the fortune of recognising the Father. To recognise the highest-on-high Father is such great fortune! You recognised Him, forged a relationship with Him and experienced benefit. Now, do you experience yourselves to be the masters of all of the Father's treasures? Since you are always His children, then to be a child of His means always to have a right. Revise this awareness again and again: "Who am I? Whose child am I?" Only those who experience a powerful form of awareness at amrit vela remain powerful. If amrit vela is not powerful, then many obstacles will come throughout the day. Therefore, let amrit vela always be powerful. At amrit vela, the Father Himself comes to give you children special blessings. Those who take these blessings at that time are able to have the stage of an easy yogi throughout the day. So let the combination of study and amrit vela always remain especially powerful. You will then always remain safe.Speaking to the German group:Do you always consider yourselves to be world benefactor souls, children of the World Benefactor Father? This means to be full of all treasures. Only when you yourself are full of all treasures can you give to others. Therefore, you are souls who are always full of all treasures, children and so masters. Do you experience this? To say "Father" means to be a child and a master. This awareness automatically makes you a world benefactor, and this awareness makes you constantly fly in happiness. This Brahmin life means to remain full, to fly with happiness and always to have the intoxication of having a right to the Father's treasures. You are such elevated Brahmin souls. Achcha. Blessing: May you be a master teacher who gives teachings through your every act and word while you walk and move around. Just as they have mobile libraries nowadays, similarly, you too are walking and moving master teachers. Always see your students in front of you; you are not alone, your students are always in front of you. You are constantly studying and also teaching. Worthy teachers are never careless in front of their students, they pay attention. When you go to sleep, when you wake up, when you walk and when you eat, think at every moment that you are in a big college and that your students are watching you. Slogan: To purify your sanskars completely with faith in the self (soul) is elevated yoga. #brahmakumari #english #Murli #bkmurlitoday
- 28 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli in Hindi Aaj ki Murli Madhuban 28-10-18 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 22-02-84 मधुबन संगम पर चार कम्बाइन्ड रूपों का अनुभव आज बापदादा सभी बच्चों के कम्बाइन्ड रूप को देख रहे हैं। सभी बच्चे भी अपने कम्बाइन्ड रूप को अच्छी रीति जानते हो? एक - श्रेष्ठ आत्मायें, इस अन्तिम पुराने लेकिन अति अमूल्य बनाने वाले शरीर के साथ कम्बाइन्ड हो। सभी श्रेष्ठ आत्मायें इस शरीर के आधार से श्रेष्ठ कार्य और बापदादा से मिलन का अनुभव कर रही हो। है पुराना शरीर लेकिन बलिहारी इस अन्तिम शरीर की है जो श्रेष्ठ आत्मा इसके आधार से अलौकिक अनुभव करती है। तो आत्मा और शरीर कम्बाइन्ड है। पुराने शरीर के भान में नहीं आना है लेकिन मालिक बन इस द्वारा कार्य कराने हैं इसलिए आत्म-अभिमानी बन, कर्मयोगी बन कर्मेन्द्रियों द्वारा कर्म कराते हैं।दूसरा-अलौकिक विचित्र कम्बाइन्ड रूप। जो सारे कल्प में इस कम्बाइन्ड रूप का अनुभव सिर्फ अब कर सकते हो। वह है ''आप और बाप''। इस कम्बाइन्ड रूप का अनुभव। सदा मास्टर सर्वशक्तिवान सदा विजयी सदा सर्व के विघ्न-विनाशक। सदा शुभ भावना, श्रेष्ठ कामना, श्रेष्ठ वाणी, श्रेष्ठ दृष्टि, श्रेष्ठ कर्म द्वारा विश्व कल्याणकारी स्वरूप का अनुभव कराता है। सेकण्ड में सर्व समस्याओं का समाधान स्वरूप बनाता है। स्वयं के प्रति वा सर्व के प्रति दाता और मास्टर वरदाता बनाता है। सिर्फ इस कम्बाइन्ड रूप में सदा स्थित रहो तो सहज ही याद और सेवा के सिद्धि स्वरूप बन जाओ। विधि निमित्त मात्र हो जायेगी और सिद्धि सदा साथ रहेगी। अभी विधि में ज्यादा समय लगता है। सिद्धि यथा शक्ति अनुभव होती है। लेकिन जितना इस अलौकिक शक्तिशाली कम्बाइन्ड रूप में सदा रहेंगे तो विधि से ज्यादा सिद्धि अनुभव होगी। पुरुषार्थ से प्राप्ति ज्यादा अनुभव होगी। सिद्धि स्वरूप का अर्थ ही है हर कार्य में सिद्धि हुई पड़ी है। यह प्रैक्टिकल में अनुभव हो।तीसरा कम्बाइन्ड रूप - हम सो ब्राह्मण सो फरिश्ता। ब्राह्मण रूप और अन्तिम कर्मातीत फरिश्ता स्वरूप। इस कम्बाइन्ड रूप की अनुभूति विश्व के आगे साक्षात्कार मूर्त बनायेगी। ब्राह्मण सो फरिश्ता इस स्मृति द्वारा चलते-फिरते अपने को व्यक्त शरीर, व्यक्त देश में पार्ट बजाते हुए भी ब्रह्मा बाप के साथी अव्यक्त वतन के फरिश्ते, व्यक्त देश और देह में आये हैं विश्व सेवा के लिए। ऐसे व्यक्त भाव से परे अव्यक्त रूपधारी अनुभव करेंगे। यह अव्यक्त भाव अर्थात् फरिश्तेपन का भाव स्वत: ही अव्यक्त अर्थात् व्यक्तपन के बोल-चाल, व्यक्त भाव के स्वभाव, व्यक्त भाव के संस्कार सहज ही परिवर्तन कर लेंगे। भाव बदल गया तो सब कुछ बदल जायेगा। ऐसा अव्यक्त भाव सदा स्वरूप में लाओ। स्मृति में है कि ब्राह्मण सो फरिश्ता। अब स्मृति को स्वरूप में लाओ। स्वरूप निरन्तर स्वत: और सहज हो जाता है। स्वरूप में लाना अर्थात् सदा हैं ही अव्यक्त फरिश्ता। कभी भूले, कभी स्मृति में आवे - इस स्मृति में रहना पहली स्टेज है। स्वरूप बन जाना यह श्रेष्ठ स्टेज है।चौथा है - भविष्य चतुर्भुज स्वरूप। लक्ष्मी और नारायण का कम्बाइन्ड रूप क्योंकि आत्मा में इस समय लक्ष्मी और नारायण दोनों बनने के संस्कार भर रहे हैं। कब लक्ष्मी बनेंगे, कब नारायण बनेंगे। भविष्य प्रालब्ध का यह कम्बाइन्ड स्वरूप इतना ही स्पष्ट हो। आज फरिश्ता, कल देवता। अभी-अभी फरिश्ता, अभी-अभी देवता। अपना राज्य, अपना राज्य स्वरूप आया कि आया। बना कि बना। ऐसे संकल्प स्पष्ट और शक्तिशाली हों क्योंकि आपके इस स्पष्ट समर्थ संकल्प के इमर्ज रूप से आपका राज्य समीप आयेगा। आपका इमर्ज संकल्प नई सृष्टि को रचेगा अर्थात् सृष्टि पर लायेगा। आपका संकल्प मर्ज है तो नई सृष्टि इमर्ज नहीं हो सकती। ब्रह्मा के साथ ब्राह्मणों के इस संकल्प द्वारा नई सृष्टि इस भूमि पर प्रत्यक्ष होगी। ब्रह्मा बाप भी नई सृष्टि में नया पहला पार्ट बजाने के लिए आप ब्राह्मण बच्चों के लिए, साथ चलेंगे के वायदे कारण इन्तजार कर रहे हैं। अकेला ब्रह्मा सो कृष्ण बन जाए, तो अकेला क्या करेगा? साथ में पढ़ने वाले, खेलने वाले भी चाहिए ना इसलिए ब्रह्मा बाप ब्राह्मणों प्रति बोले, कि मुझ अव्यक्त रूपधारी बाप समान अव्यक्त रूपधारी, अव्यक्त स्थितिधारी फरिश्ता रूप बनो। फरिश्ता सो देवता बनेंगे। समझा। इन सब कम्बाइन्ड रूप में स्थित रहने से ही सम्पन्न और सम्पूर्ण बन जायेंगे। बाप समान बन सहज ही कर्म में सिद्धि का अनुभव करेंगे।डबल विदेशी बच्चों को बापदादा से रूह-रूहान करने वा मिलन मनाने की इच्छा तीव्र है। सभी समझते हैं कि हम आज ही मिल लेवें। परन्तु इस साकार दुनिया में सब देखना पड़ता है। सूर्य चांद के अन्दर की दुनिया है ना। उनसे परे की दुनिया में आ जाओ तो सारा समय बैठ जाओ। बापदादा को भी हर बच्चा अपनी-अपनी विशेषताओं से प्रिय है। कोई समझे यह प्रिय है, हम कम प्रिय हैं। ऐसी बात नहीं है। महारथी अपनी विशेषता से प्रिय हैं और बाप के आगे अपने-अपने रूप से सब महारथी हैं। महान आत्मायें हैं इसलिए महारथी हैं। यह तो कार्य चलाने के लिए किसको स्नेह से निमित्त बनाना होता है। नहीं तो कार्य के निमित्त अपना-अपना स्थान मिला हुआ है। अगर सभी दादी बन जाएं तो काम चलेगा? निमित्त तो बनाना पड़े ना। वैसे अपनी रीति से सब दादियां हो। सभी को दीदी वा दादी कहते तो हैं ना। फिर भी आप सबने मिलकर एक को निमित्त तो बनाया है ना। सभी ने बनाया वा सिर्फ बाप ने बनाया। या सिर्फ निमित्त कारोबार अर्थ अपने-अपने कार्य अनुसार निमित्त बनाना ही पड़ता है। इसका यह मतलब नहीं कि आप महारथी नहीं हो। आप भी महारथी हो। महावीर हो। माया को चैलेन्ज करने वाले महारथी नहीं हुए तो क्या हुए!बापदादा के लिए सप्ताह कोर्स करने वाला बच्चा भी महारथी है क्योंकि सप्ताह कोर्स भी तब करते जब समझते हैं कि यह श्रेष्ठ जीवन बनानी है। चैलेन्ज किया तो महारथी, महावीर हुआ। बापदादा सदैव एक स्लोगन सभी बच्चों को कार्य में लाने लिए याद दिलाते रहते। एक है अपनी स्वस्थिति में रहना, दूसरा है कारोबार में आना। स्वस्थिति में तो सभी बड़े हो कोई छोटा नहीं। कारोबार में निमित्त बनाना ही पड़ता है इसलिए कारोबार में सदा सफल होने का स्लोगान है - रिगार्ड देना, रिगार्ड लेना। दूसरे को रिगार्ड देना ही रिगार्ड लेना है। देने में लेना भरा हुआ है। रिगार्ड दो तो रिगार्ड मिलेगा। रिगार्ड लेने का साधन ही है देना। आप रिगार्ड दो और आपको नहीं मिले, यह हो नहीं सकता। लेकिन दिल से दो, मतलब से नहीं। जो दिल से रिगार्ड देता है उसको दिल से रिगार्ड मिलता है। मतलब का रिगार्ड देंगे तो मिलेगा भी मतलब का। सदैव दिल से दो और दिल से लो। इस स्लोगन द्वारा सदा ही निर्विघ्न, निरसंकल्प, निश्चिन्त रहेंगे। मेरा क्या होगा यह चिन्ता नहीं रहेगी। मेरा हुआ ही पड़ा है, बना ही पड़ा है, निश्चिन्त रहेंगे। और ऐसी श्रेष्ठ आत्मा की श्रेष्ठ प्रालब्ध वर्तमान और भविष्य निश्चित ही है। इसको कोई बदल नहीं सकता। कोई किसकी सीट ले नहीं सकता, निश्चित है। निश्चित है इसलिए निश्चिंत है, इसको कहा जाता है बाप समान फालो फादर करने वाले। समझा।डबल विदेशी बच्चों पर तो विशेष स्नेह है। मतलब का नहीं। दिल का स्नेह है। बापदादा ने सुनाया था एक पुराना गीत है - ऊंची-ऊंची दीवारें... यह डबल विदेशियों का गीत है। समुद्र पार करते हुए, धर्म, देश, भाषा सब ऊंची-ऊंची दीवारें पार करके बाप के बन गये, इसलिए बाप को प्रिय हो। भारतवासी तो थे ही देवताओं के पुजारी। उन्होंने ऊंची दीवारें पार नहीं की। लेकिन आप डबल विदेशियों ने यह ऊंची-ऊंची दीवारें कितना सहज पार की इसलिए बापदादा दिल से बच्चों की इस विशेषता का गीत गाते हैं। समझा। सिर्फ खुश करने के लिए नहीं कह रहे हैं। कई बच्चे रमत-गमत में कहते हैं कि बापदादा तो सभी को खुश कर देते हैं। लेकिन खुश करते हैं अर्थ से। आप अपने से पूछो बापदादा ऐसे ही कहते हैं या यह प्रैक्टिकल है! ऊंची-ऊंची दीवारें पार कर आ गये हो ना! कितनी मेहनत से टिकेट निकालते हो। यहाँ से जाते ही पैसे इकट्ठे करते हो ना। बापदादा जब बच्चों का स्नेह देखते हैं, स्नेह से कैसे पहुँचने के लिए साधन अपनाते हैं, किस तरीके से पहुँचते हैं, बापदादा स्नेही आत्माओं का स्नेह का साधन देख, लगन देख, खुश होते हैं। दूर वालों से पूछो कैसे आते हैं? मेहनत करके फिर भी पहुँच तो जाते हैं ना। अच्छा।सदा कम्बाइन्ड रूप में स्थित रहने वाले, सदा बाप समान अव्यक्त भाव में स्थित रहने वाले, सदा सिद्धि स्वरूप अनुभव करने वाले, अपने समर्थ समान स्वरूप द्वारा साक्षात्कार कराने वाले, ऐसे सदा निश्चिन्त, सदा निश्चित विजयी बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।सानफ्रंसिसको ग्रुप से:- सभी स्वयं को सारे विश्व में विशेष आत्मायें हैं - ऐसे अनुभव करते हो? क्योंकि सारे विश्व की अनेक आत्माओं में से बाप को पहचानने का भाग्य आप विशेष आत्माओं को मिला है। ऊंचे ते ऊंचे बाप को पहचानना यह कितना बड़ा भाग्य है! पहचाना, सम्बन्ध जोड़ा और प्राप्ति हुई। अभी अपने को बाप के सर्व खजानों के मालिक अनुभव करते हो? जब सदा बच्चे हैं तो बच्चे माना ही अधिकारी। इसी स्मृति से बार-बार रिवाइज़ करो। मैं कौन हूँ! किसका बच्चा हूँ! अमृतवेले शक्तिशाली स्मृति स्वरूप का अनुभव करने वाले ही शक्तिशाली रहते हैं। अमृतवेला शक्तिशाली नहीं तो सारे दिन में भी बहुत विघ्न आयेंगे इसलिए अमृतवेला सदा शक्तिशाली रहे। अमृतवेले स्वयं बाप बच्चों को विशेष वरदान देने आते हैं। उस समय जो वरदान लेता है उसका सारा दिन सहजयोगी की स्थिति में रहता है। तो पढ़ाई और अमृतवेले का मिलन यह दोनों ही विशेष शक्तिशाली रहें। तो सदा ही सेफ रहेंगे।जर्मनी ग्रुप से:- सदा अपने को विश्व कल्याणकारी बाप के बच्चे विश्व कल्याणकारी आत्मायें समझते हो? अर्थात् सर्व खजानों से भरपूर। जब अपने पास खजाने सम्पन्न होंगे तब दूसरों को देंगे ना! तो सदा सर्व खजानों से भरपूर आत्मायें बालक सो मालिक हैं! ऐसा अनुभव करते हो? बाप कहा माना बालक सो मालिक हो गया। यही स्मृति विश्व कल्याणकारी स्वत: बना देती है। और यही स्मृति सदा खुशी में उड़ाती है। यही ब्राह्मण जीवन है। सम्पन्न रहना, खुशी में उड़ना और सदा बाप के खजानों के अधिकार के नशे में रहना। ऐसे श्रेष्ठ ब्राह्मण आत्मायें हो। अच्छा। वरदान:- अपने हर कर्म और बोल द्वारा चलते फिरते हर आत्मा को शिक्षा देने वाले मास्टर शिक्षक भव जैसे आजकल चलती-फिरती लाइब्रेरी होती है, ऐसे आप भी चलते-फिरते मास्टर शिक्षक हो। सदा अपने सामने स्टूडेन्ट देखो, अकेले नहीं हो, सदा स्टूडेन्ट के सामने हो। सदा स्टडी कर भी रहे हो और करा भी रहे हो। योग्य शिक्षक कभी स्टूडेन्ट के आगे अलबेले नहीं होंगे, अटेन्शन रखेंगे। आप सोते हो, उठते हो, चलते हो, खाते हो, हर समय समझो हम बड़े कालेज में बैठे हैं, स्टूडेन्ट देख रहे हैं। स्लोगन:- आत्म निश्चय से अपने संस्कारों को सम्पूर्ण पावन बनाना ही श्रेष्ठ योग है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Meaning of words of Murli), Part 2 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 2 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। Part 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 61 . ओम् – मे आत्मा 62 . कलश – गगरा, घागर, घड़ा। 63 . कल्प – 5000 वर्ष का एक चक्र का नाटक/ड्रामा 64 . कल्प-कल्पान्तर – हर कल्प में (सतयुग से संगमयुग तक) 65 . कवच – बख्तर/युद्ध में छाती की रक्षा के लिये उपयोगी आवरण 66 . कशिश – आकर्षण, खिंचाव, झुकाव, रुझान। 67 . कागविष्ठा – बहुत थोड़ा/कौए की लीद जैसा गन्दा 68 . काम कटारी – काम विकार में जाना 69 . कामधेनु – एक गाय जो पुराणानुसार समुद्र के मंथन सक निकली थी। पर चौदह रत्नों में से एक है, इससे जो मांगो वही मिलता है। 70 . कुब्जाओं – जिसकी पीठ टेड़ी हो/कुबड़ा स्त्री 71 . कुख वंशावली – गर्भ से जन्म (लौकिक) 72 . कुम्भीपाक नर्क – पुराणों में वर्णित एक घोर नर्क 73 . कूट – पीटते हैं 74 . कृष्णपुरी – सतयुग में श्रीकृष्ण का राज्य 75 . कौड़ी मिसल – कौड़ियों के मोल/मूल्यहीन 76 . कौरव – दुःख देने वाले मनुष्य, 'जो ईश्वरीय नियम मर्यादाओं को न मानते है और न उनकी श्रीमत पर चलते है, कौरव कहलाते है!' भारत में कौरव वंशियों का महाविनाश के समय आपस में गृहयुद्ध होगा। 77 . खग्गे/कन्धे उछालना – खुशी में रहना 78 . खलास – खत्म/समाप्त 79 . खाद – विकारों का लेप हो/युक्त हो 80 . खिदमतगार – सेवाधारी 81 . खिव्वैया – तारणहार/नैया पार लगाने वाला 82 . खुदाई खिदमतगार – ईश्वर की खिदमत या सेवा करनेवाला। 83 . खैराफत – कुशल क्षेम/ राजीखुशी/ भलाई 84 . खोट – दोष, अशुद्धि, किसी कार्य या व्यक्ति के प्रति मन में होने वाली बुरी भावना। 85 . ख्यानत – अमानत या धरोहर के रूप में रखी वस्तु को हड़प लेना या चुरा लेना, बुरी नीयत से किसी दूसरे की संपत्ति का गबन कर लेना बेईमानी या भ्रष्टाचार, विश्वासघात 86 . ख्यालात – विचार या भाव आदि 87 . गफलत – असावधानी 88 . गणिका – ओंवेश्या वृत्ति के धन्धे में लिप्त स्त्री 89 . गरीब-निवाज़ – गरीबों का रहनुमा/मददगार शिव परमात्मा 90 . गर्भ जेल – गर्भ जेल में रहते कर्म बन्धन के हिसाब किताब चूकतू करना 91 . गांवड़े – गाँव का 92 . गुरूमत – प्रसिद्ध गुरूओं के मत पर आधारित 93 . गुंजाइश – संभावना, किसी बात के होने की propability 94 . गुलशन – बगीचा 95 . गृहचारी – गृहों की स्थिति के अनुसार किसी मनुष्य की भली बुरी अवस्था/ दुर्भाग्य 96 . गोपीवल्लभ – महाभारत में वर्णित गोप-गोपियों के अत्यन्त प्रिय श्रीकृष्ण जिनकी मुरली की धुन सुनने के लिये अपनी सुधि बुधि खोकर काम काज छोड़कर चले आते थे। वास्तव में हम बच्चे ही वही गोप-गोपियां हैं, जो नित उस परमप्रिय शिवबाबा अर्थात् गोपीबल्लभ को याद किये और मुरली सुने बिना नहीं रह सकती हैं। 97 . गोया – मानो/अर्थात् 98 . गोरखधंधा – गड़बड़, गड़बड़ी करनेवाला, घपलेबाजी, गोलमाल करना, अनियमितता। 99. गोसाईं – श्रेष्ठ, मालिक, शिव परमात्मा, स्वामी। 100 . ग्रहचारी – कुंडली में बुरे ग्रह बैठ जाना 101 . ग्रहण – स्वीकार करना,धारण,पहनना। 102 . चन्द्र वंशी – त्रेतायुगी देवी देवता 103 . चात्रक – जिज्ञासु बने रहना, हमेशा तैयार जिस प्रकार चात्रक व पपीहा पक्षी स्वाति नक्षत्र की बूंद की चाहना करता हुआ उसके इंतजार में आसमान में अपनी आंखे टिकाऐ रखता है, उसी प्रकार बच्चे बाबा की मुरली को जिज्ञासु बन कर इंतजार करते रहते है कि बाबा मुरली में क्या कहने वाला है। 104 . चैतन्य लाइट हाउस – जैसे स्थूल लाइट हाउस सभी जहाजों को रास्ता बताता है, वैसे ही ब्राह्मण बच्चे चैतन्य रूप में अपने ज्ञान योग की आत्मिक लाइट से सभी को सही रास्ता बताते हैं। 105 . चों चों का मुरब्बा – किस चीज से बना ये पहचानना मुश्किल/सब कुछ मिक्स 106 . छि-छि-पलीती – गन्दा (नये जन्में शिशु के कपड़ों जैसा) 107 . जड़जड़ीभूत – होनाखोखला होना 108 . जानीजाननहार – सर्वज्ञ/सबकुछ जानने वाला 109 . जिन्न जैसी बुद्धि – अथक परिश्रमी (जिन्न का अर्थ भूत) 110 . जिस्मानी यात्रा – शारीरिक यात्रा 111 . जुत्ती – शरीर 112 . जूं मिसल – धीरे धीरे लगातार 113 . ज्ञान की कंठी – ज्ञान की माला/प्राप्ति 114 . ज्योत ज्योत समाना – भक्तिमार्ग में कहते है आत्मा ज्योति मृत्यु के बाद परमात्मा ज्योति में विलीन हो जाती है 115 . झांझ – एक वाद्ययंत्र/संगीत निकालने वाला स्थान 116 . झाड़ – मनुष्य सृष्टि रूपी कल्प वृक्ष, जिसमें बताया गया है पुरी सृष्टि पर आत्माओं का फैलाओ कैसे हुआ, सारे धर्म कैसे फैले, उनकी समय समय पर गति कैसी रही। उसके बारे में स्पष्ट दिया हुआ है। मनुष्य सृष्टि रूपी झाड़ के रूप में। 117 . टाल-टालियाँ – सभी धर्मों की विभिन्न शाखायें 118 . डबल सिरताज – स्वर्ग में डबल सिरताज होते देवी देवता, एक लाइट अर्थात पवित्रता का ताज और दूसरा रतन जड़ित ताज 119 . डोडा – जवारी, ज्वारे/बाजरी कि रोटी 120 . तकदीर – भाग्य/प्रारब्ध/किस्मत ✣✣✣ Useful links ✣✣✣ PART 3 of 3 (last part of Dictionary) PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi Download of View Full PDF Gyan Murli kya Hai? Revelations from Murli 7 दिवसीय राजयोग कोर्स . #brahmakumaris #brahmakumari #Murli #Hindi
- 27 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today English 27/10/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, have patience. Your days of sorrow are now over and your days of happiness are about to come. The children’s intellects who have faith are patient. Question: What is the easy way to prevent yourself from wilting under any circumstance? Answer: Always keep the sample of Brahma Baba in front of you. He is the father of so many children. Some are worthy, some are unworthy, some do service and some do disservice , yet Baba never wilts or is ever afraid. So, why do you children wilt? You should not wilt under any circumstance. Song: Have patience o mind. Your days of happiness are about to come. Om Shanti . It is not human beings who are told “Have patience o mind” because the mind and the intellect are in the soul and so it is souls that are told this. No one, except the Supreme Father, the Supreme Soul, can tell souls to have patience, because patience is only given to those who are impatient. If God is omnipresent, He can’t be called impatient. At this time, all human beings are impatient and unhappy. It is the Father who has come to give you patience and happiness. He says: Now have patience. The Father’s versions are not just for you but they are, in fact, for the whole world. The whole world will gradually begin to hear. Those who hear will continue to come. Only the one Father is the Bestower of Salvation and the Remover of Sorrow. This is the world of sorrow anyway. You children understand that these are the days when you attain liberation and liberation-in-life, that is, these are the days when you are liberated from this iron-aged impure world. This is in your intellects, but, numberwise, according to the effort you make. Not everyone has the assurance that we are now to be liberated from this world of sorrow and go to our land of happiness. You children should also have the firm faith that your days of happiness are now about to come, but that is only if you continue to follow shrimat. There is no question of blessings or mercy etc. in this. The Father sits here and teaches you easy yoga for self -sovereignty. This study is also called knowledge. He is giving you children elevated directions. First and foremost, your faith has to be unshakeable so that it can never fluctuate. There is a song: “I wanted to meet the One who lives beyond in the brahm element. Now, having found Him, what more could I want?” You have the faith that you will receive your inheritance of heaven from that Father. So, from the beginning, you receive lasting patience. This is imperishable patience. It is certain that you are establishing the most elevated of all kingdoms. You are receiving the elevated fortune of the kingdom by following shrimat, without fighting or quarrelling. Even if there are ten or twelve children at home, what need is there to wilt? Look at Baba. He has thousands, hundreds of thousands, of children. Some children even create upheaval. Some are worthy children whereas others are unworthy. Some do service whereas others do disservice . Does Baba become afraid then? So neither should you children become afraid. You also have to live at home with your family. On that side is hatha yoga, the renunciation of karma. Yours is unlimited renunciation. This is Raja Yoga. You have to live at home with the family and claim the inheritance from the Father. It is very easy. You can now see the trees of your land of happiness. You recognise the visible and the invisible with your intellect, whether you have visions or not. You are making effort for your own kingdom of the future. Your aim and objective is in front of you. You can see the picture of Lakshmi and Narayan. It shouldn't be that you would only believe this if you had a vision. This is something to be understood with your intellect. You can see that picture with your eyes. You will then see the same things with your eyes. This is Raja Yoga. Your intellect also says: The pictures are here, and so what need is there to be granted visions? Shri Krishna is the master of the golden age, is he not? Shiva is the Resident of the supreme abode. You can become Lakshmi or Narayan. This is your aim and objective. Therefore, look in the mirror and see to what extent you have those divine virtues in you. The Father gives you a lot of patience. You now have to study. Knowledge is needed for the kingdom and the Father is giving that to you. Those who study for the Indian Civil Service have the greatest intoxication that they will then become senior officers. In fact, people become millionaires by doing business. Baba is now teaching you this business of bartering. You give shells to the Father and, in return, Baba makes you into the masters of heaven for 21 births. This is a business as well as a study. You aren't concerned with just business. You also need to have the knowledge of world history and geography. You also have to become a spinner of the discus of self-realisation. The more you study, the higher the status you will claim. Even the subjects, maids and servants will be the masters of heaven. Everyone now says that Bharat is their land. However, there is a lot of difference between kings and subjects. The Father says: As much as possible, claim the highest status of all. Make effort like the mother and father. It is understood that not everyone will be seated on the throne, but you still have to be inspired to race. The kingdom will be claimed numberwise, according to the efforts made. Baba, as the detached Observer, observes the same effort that each one makes as was made in the previous cycle. Then, when Baba sees that someone’s effort is a little slack, He inspires him or her to make it intense: Your effort appears to be very slack. You still have attachment. Once you are made a trustee, why is there still attachment? You simply have to follow shrimat. Some ask: Baba, should I have a house built? Yes, why not? Build it! You may live comfortably. This dirty world is only for a few more days; you may live comfortably. You may get your children married. The Father doesn't take any money from you. He is the Bestower. Shiv Baba has had this building built at this time for the children to live in. He has made this body the instrument for Him to live in. However, human beings definitely need buildings to stay in. So, Baba is having them built for you children. Baba is also sitting in this building. You know that that One is the Father of souls and that this one is the father of the bodies. He has adopted you: You are My children. You say "Mama and Baba". This means to be adopted by us. Prajapita Brahma has so many children and so they would surely be adopted children. He adopts you children. Saraswati too is his daughter. These are very incognito matters and have to be understood. You have studied the Gita and the Bhagawad etc. and this Baba has also studied them. However, now, according to the drama, you are receiving shrimat. Whatever is said is according to the drama. There would definitely be benefit in that. Even if there is any loss, there is benefit in that. There is benefit in everything. Shiv Baba is the Benefactor. His directions are good. If you doubt it, then, instead of following shrimat, you follow your own dictates and you become deceived. What can Shiv Baba do then? You have to ask for advice at every step. The Supreme Guide is sitting here. Many children forget this because they do not stay in yoga. Yoga or remembrance is called the pilgrimage. If you are not in remembrance, then you must understand that you are taking a rest. Some go on a pilgrimage and take a rest. If you too are taking a rest and do not stay in remembrance, your sins will not be absolved and you won't move forward. You can’t come closer if you don't stay in remembrance. The soul becomes tired and forgets the Father. The Father says: You are moving along on the pilgrimage. You take a rest at night anyway. It isn't that when you are a sleep at night, you are on the pilgrimage. No; that is a rest. You are on the pilgrimage when you are awake. Sins are not absolved when you are asleep, but, yes, no further sins are committed. So the Father explains everything, but someone should still put them into practice. He continues to tell you many points. The points of a barrister enter your intellect when you are studying to become a barrister. When you study to become a doctor or an engineer, you then become a doctor or an engineer. Whatever course someone takes, that is what he would become. Here, there is just the one course. Continue to move along. There is a big burden of the sins of many births on your head. There is only one way to have those sins absolved. You have to remember the Father. Otherwise, your status will be destroyed. The rosary has been created. There is also the memorial of the nine jewels. People don't know where it came from. The eight jewels are those who become the rosary of Rudra. So you should make good effort. When students study well at school, their parents become aware of that from their register. Here, the Father Himself is also the Teacher and so He would know. You are studying with the Father. He is also aware of your register. You can also understand from your register to what extent you have those virtues in you. To what extent am I making others the same as myself? Do you have sufficient power that you are able to make anyone who sees you forget the body? It is said: When the child has courage, the Father helps. The Father gives a lot of help. You also give the help of yoga. The Father only wants the help of purity. The whole impure world has to be purified with the power of yoga. The more help someone gives with yoga, the more pleased Baba will be. Is this help for the Father or for yourself? The more you study, the higher the status you claim. The more you stay in remembrance, the more you help Me with purity. I have come to make impure ones pure for the pure world. It is here that you become pure and impure. That is the incorporeal world. It is sung: O Purifier, come! They don't understand what the pure world is. Sita was liberated from the jail of Ravan and from sorrow. Therefore, there has to be happiness after that. Others receive a lot of peace and a little happiness. You receive a lot of happiness as well as a lot of sorrow. Souls who come at the end will play their small parts and then leave. They take one or two births; they just come for a short while and depart. For you, it is a matter of 84 births. For them, it is a matter of one or two births. You know your 84 births. By knowing the cycle, you become the kings who are rulers of the globe. They would not be able to become that. This knowledge is not for them. This knowledge is for those of you who took this knowledge in the previous cycle too. You now have to make effort. The time for making effort is now. The question of making effort only applies to you. The deity religion is one that gives a lot of happiness. No one else can give as much happiness. This eternal drama is predestined. Not everyone can receive the part of a hero or heroine. There are all types of human being. There are many types of good and bad people. The most elevated of all are the deities. They are the only ones who can be called elevated. They only exist in the golden age. There are also their pictures, but no one knows how they became those. Some say that Krishna is present everywhere and that God is present everywhere too. You children have now understood all of these things. This aim and objective is very good for you to explain. You definitely have to invite everyone. Everyone can receive an invitation in the newspapers. There is now very little time left. Even now, some children still become tired on the pilgrimage and so they sit down. They are unable to tolerate the storms of Maya. Maya will definitely catch them on the battlefield. She will become powerful with the powerful ones and fight them. Storms will come very forcefully. They would then say: There have been many obstacles from the time I came into knowledge. There is also loss in business now. Baba says: Don't think that the obstacles have come because you have come into knowledge. This continues to happen in the world. You mustn't be afraid of this. Sometimes, there is one type of omen and sometimes another type. Some collapse while moving along. The omens of Rahu are very strong. Maya eats you and you then become very ugly. Maya slaps you and makes your face completely dirty. Maya will also be victorious. If only the children were to become victorious, the kingdom would very soon be established. When you forget the Master (Teacher), Maya slaps you. The brides forget the spiritual Bridegroom. This too is a wonder. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now -found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Become a helper of the Father in making the impure world pure with the power of yoga. Do not take a rest on the pilgrimage of remembrance. Let your remembrance be such that the person in front of you even forgets his body. 2. Do not doubt shrimat or use your own dictates. Take advice for every situation and follow it considering there to be benefit for you in it. Blessing: May you be a master creator and use your subtle powers for the task of establishment. Your creation is merging the expansion of science into its essence. They are creating extremely refined and powerful tools for destruction. In the same way, you become master creators and use your subtle powers for the task of establishment. You have the most elevated power: the power of elevated thoughts, the power of a pure attitude and the vision of love and co-operation. So, ignite the lamp of the hopes of your clan with these subtle powers and enable souls to reach their correct destination. Slogan: Where there is cleanliness and sweetness, there is success in service. #english #brahmakumari #Murli #bkmurlitoday
- 27 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli today Hindi Aaj ki Murli Madhuban 27-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन' 'मीठे बच्चे - धीरज रखो अब तुम्हारे दु:ख के दिन पूरे हुए, सुख के दिन आ रहे हैं, निश्चय बुद्धि बच्चों की अवस्था धैर्यवत रहती है'' प्रश्नः- किसी भी हालत में मुरझाइस न आये इसकी सहज विधि क्या है? उत्तर:- ब्रह्मा बाप का सैम्पुल सदा सामने रखो। इतने ढेर बच्चों का बाप, कोई सपूत बच्चे हैं तो कोई कपूत, कोई सर्विस करते, कोई डिससर्विस, फिर भी बाबा कभी मुरझाते नहीं, घबराते नहीं फिर तुम बच्चे क्यों मुरझा जाते हो? तुम्हें तो किसी भी हालत में मुरझाना नहीं है। गीत:- धीरज धर मनुआ....... ओम् शान्ति।धीरज धर मनुआ मनुष्य को नहीं कहा जाता। मन-बुद्धि आत्मा में हैं। यह आत्मा को कहा जाता है। आत्मा को सिवाए परमपिता परमात्मा के और कोई कह न सके कि धैर्य धरो क्योंकि अधीर्य को ही धैर्य दिया जाता है। अगर ईश्वर सर्वव्यापी है तो उसको अधीर्य कहा नहीं जा सकता। मनुष्य इस समय सब अधीर्य हैं, दु:खी हैं इसलिए धैर्य देने के लिए, सुख देने के लिए बाप आये हैं। कहते हैं अब धैर्य धरो। बाप के महावाक्य सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं हैं, वास्तव में सारी दुनिया के लिए हैं। सारी दुनिया आहिस्ते-आहिस्ते सुनती रहेगी। जो सुनते हैं वह आते रहते हैं। सबका सद्गति दाता, दु:ख हर्ता एक बाप ही है। यह है ही दु:ख की दुनिया। बच्चे समझते हैं अभी हमारे मुक्ति-जीवनमुक्ति के दिन वा कलियुग पतित दुनिया से छुटकारा पाने के दिन हैं। तुम्हारी बुद्धि में यह है, सो भी नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार। सबको यह धैर्य नहीं है कि अभी हम इस दु:ख की दुनिया से छुटकारा पाए अपने सुखधाम जायेंगे। तुम बच्चों को भी स्थाई निश्चय रहना चाहिए। हमारे सुख के दिन अब आ रहे हैं, अगर श्रीमत पर चलते रहेंगे तो। इसमें आशीर्वाद वा कृपा आदि की बात नहीं है। बाप बैठ पढ़ाते हैं, सहज स्वराज्य योग सिखलाते हैं। पढ़ाई को नॉलेज भी कहा जाता है। तुम बच्चों को श्रेष्ठ मत दे रहे हैं। पहले-पहले तो अटल निश्चय चाहिए, फिर कभी वह नीचे-ऊपर नहीं हो सकते। गाते हैं परवाह थी पार ब्रह्म में रहने वाले की, वह पा लिया तो बाकी क्या चाहिए। यह तो निश्चय है - उस बाप से स्वर्ग का वर्सा मिलना है। तो धैर्य पहले ही स्थाई मिल जाता है। यह है अविनाशी धैर्य। सर्टेन है हम श्रीमत पर श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ, श्रेष्ठाचारी राज्य भाग्य स्थापन कर रहे हैं, बिगर कोई लड़ाई-झगड़े। तो फिर मुरझाने की क्या दरकार। भल घर में 10-12 बच्चे हों। बाबा को तो देखो, हजारों-लाखों बच्चे हैं। कई बच्चे हंगामा भी मचाते हैं। कोई सपूत बच्चे हैं, कोई कपूत हैं, कोई सर्विस करते हैं, कोई तो डिस सर्विस भी करते हैं। फिर बाबा कभी घबराता है क्या? तो बच्चों को भी घबराना नहीं चाहिए। गृहस्थ व्यवहार में भी रहना है। एक तरफ है हठयोग कर्म सन्यास। तुम्हारा है बेहद का सन्यास। यह है राजयोग। तुम्हें गृहस्थ व्यवहार में रहते बाप से वर्सा पाना है। बहुत सहज है। अभी तो अपने सुखधाम के झाड़ दिखाई पड़ रहे हैं। परोक्ष-अपरोक्ष बुद्धि से जानते हैं। साक्षात्कार हो, न हो। पुरुषार्थ करते हैं भविष्य स्व-राजधानी के लिए। एम ऑब्जेक्ट सामने है ना। लक्ष्मी-नारायण का चित्र देख रहे हो ना। ऐसे नहीं कि हमको साक्षात्कार हो तो मानें। यह तो बुद्धि से समझने की बात है। इन आंखों से चित्र देख रहे हो ना। इन आंखों से फिर भी यही देखेंगे। राजयोग है ना। बुद्धि भी कहती है बरोबर चित्र रखे हैं फिर साक्षात्कार क्या करायें? श्रीकृष्ण सतयुग का मालिक है ना। शिव परमधाम में रहने वाला है। तुम लक्ष्मी-नारायण बन सकते हो, यह है तुम्हारी एम आबजेक्ट। तो आइने में देखो कि वह दैवीगुण हमारे में कहाँ तक आये हैं? बाप धैर्य तो बहुत अच्छा देते हैं।अब पढ़ना है। राजाई के लिए ज्ञान चाहिए। वह बाप दे रहे हैं। आई.सी.एस. वालों को सबसे जास्ती नशा रहता है - हम बड़े से बड़ा ऑफीसर बनेंगे। यूँ तो धन्धे-व्यवहार में भी करोड़पति बन जाते हैं। बाबा फिर तुमको यह धन्धा सिखलाते हैं - सट्टा मट्टा का। तुम बाप को कौड़ियां देते हो, उनके एवज में 21 जन्मों के लिए बाबा तुमको स्वर्ग का मालिक बनाते हैं। यह सौदागरी भी है तो पढ़ाई भी है। सिर्फ सौदागरी से काम नहीं, वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी का भी नॉलेज चाहिए ना। स्वदर्शन चक्रधारी भी बनना है। जितना पढ़ेंगे उतना ऊंच पद पायेंगे। स्वर्ग का मालिक तो प्रजा, नौकर-चाकर भी होगी। अभी भी सब कहते हैं ना - भारत हमारा देश है। परन्तु राजा और प्रजा में तो बहुत फ़र्क है। बाप कहते हैं जितना हो सके - ऊंच ते ऊंच पद पाओ, मात-पिता समान पुरुषार्थ करो। समझा जाता है सब तो गद्दी पर नहीं बैठेंगे। फिर भी रेस करानी पड़ती है। नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार ही राजाई पायेंगे। जिनका जो पुरुषार्थ कल्प पहले वाला है वह साक्षी हो देखते हैं। फिर किसी का पुरुषार्थ ठण्डा देखते हैं तो तीव्र बनाया जाता है। तुम्हारा तो पुरुषार्थ बहुत ठण्डा दिखाई पड़ता है। तुम्हारा ममत्व लगा हुआ है। ट्रस्टी बनाया फिर ममत्व क्यों? तुम श्रीमत पर चलो। पूछते हैं - बाबा, मकान बनाऊ? हाँ, क्यों नहीं बनाओ, भल आराम से बैठो। बाकी थोड़े रोज़ यह छी-छी दुनिया है, भल आराम करो, बच्चों आदि की शादी कराओ। बाप कोई पैसा नहीं लेते हैं। वह तो दाता है। शिवबाबा ने इस समय बच्चों के रहने लिए यह मकान बनाया है। अपने रहने लिए तो यह शरीर निमित्त बनाया है, जीव आत्माओं को तो जरूर रहने के लिए मकान चाहिए। तो तुम बच्चों के लिए बना रहे हैं। बाबा भी इस मकान में बैठे हैं ना। यह तुम जानते हो - हमारा वह है आत्माओं का बाप और यह है शरीर का बाप। तुमको एडाप्ट किया है। तुम हमारे बच्चे हो। मम्मा-बाबा कहते हो ना, इसको गोद लेना कहा जाता है। प्रजापिता ब्रह्मा को इतने बच्चे हैं तो जरूर गोद के ही बच्चे होंगे। तुम बच्चों को एडाप्ट करते हैं। सरस्वती भी बेटी है ना। यह है बड़ी गुह्य बातें समझने की। गीता-भागवत आदि तो तुम भी पढ़े हो, यह बाबा भी पढ़ा है। परन्तु अब तो श्रीमत मिलती है, ड्रामा अनुसार। जो कुछ कहा सो ड्रामा अनुसार। उसमें जरूर कल्याण ही होगा। नुकसान होता है, उसमें भी कल्याण ही है। हर बात में कल्याण है। शिवबाबा है ही कल्याणकारी। उनकी मत अच्छी है। अगर उस पर कोई शंका रही तो श्रीमत पर न चल अपनी मत पर चलते हैं, इससे धोखा खायेंगे। फिर शिवबाबा क्या करे। क़दम-क़दम पर राय पूछना है। सुप्रीम पण्डा तो बैठा है ना। बहुत बच्चे यह बात भूल जाते हैं क्योंकि योग में नहीं रहते हैं। योग अथवा याद को ही यात्रा कहा जाता है। याद नहीं करते तो समझें हम रेस्ट ले रहे हैं। यात्रा पर जाकर कोई रेस्ट लेते हैं। तुम भी अगर रेस्ट लेते हो, याद नहीं करते हो तो विकर्म भी विनाश नहीं होंगे और आगे भी नहीं बढ़ेंगे। याद नहीं करते तो नज़दीक नहीं जाते। आत्मा थक जाती है। बाप को भूल जाती है। बाप कहते हैं तुम यात्रा पर चल रहे हो। रात को तो तुम रेस्ट लेते ही हो। ऐसे नहीं कि रात को तुम नींद में हो तो यात्रा पर हो। नहीं, वह रेस्ट है। जब जागते हो तब यात्रा पर हो। नींद में कोई विकर्म विनाश नहीं होंगे। बाकी हाँ, दूसरे कोई विकर्म होते नहीं हैं। तो बाप सभी बातें समझाते हैं परन्तु कोई अमल में भी जब लाये। ढेर प्वाइन्ट बतलाते रहते हैं। बैरिस्टरी की प्वाइन्ट्स तब बुद्धि में आती हैं जब वह बैरिस्टरी पढ़ते हैं। डॉक्टरी वा इन्जीनियरिंग पढ़ते हैं फिर वह डॉक्टर अथवा इन्जीनियर आदि बनते हैं। जो जैसा कोर्स करते हैं, वैसा बनते हैं।यहाँ तो एक ही कोर्स है। चलते चलो, तुम्हारे सिर पर जन्म-जन्मान्तर के पापों का बोझा बहुत है। उनको विनाश करने का उपाय एक ही है - बाप को याद करना। नहीं तो पद भ्रष्ट हो पड़ेंगे। माला बनी हुई है ना। 9 रत्नों का भी गायन है। यह कहाँ से आये, सो मनुष्य नहीं जानते हैं। 8 रत्न हैं जो रुद्र की माला बनते हैं। तो पुरुषार्थ अच्छा करना चाहिए। स्टूडेन्ट्स अच्छा पढ़ते हैं तो रजिस्टर से माँ-बाप को भी पता लगता है। यहाँ तो बाप ही टीचर भी हैं तो वही जाने। तुम पढ़ते ही हो बाप के पास। रजिस्टर का भी उनको पता पड़ता है। तुम भी अपने रजिस्टर को समझ सकते हो - कहाँ तक हमारे में गुण हैं, मैं औरों को कहाँ तक आप समान बनाता हूँ? इतनी ताकत है जो कोई सामने देखे उनको शरीर भुला दें? कहा जाता है हिम्मते मर्दा मददे खुदा। बाप बहुत मदद देते हैं। तुम भी मदद देते हो योग की। बाप को चाहिए ही पवित्रता की मदद। सारी पतित दुनिया को पावन बनाना है योगबल से। जितना-जितना जो योग की मदद देंगे उतना बाबा खुश होंगे। यह बाबा के लिए मदद है वा अपने लिए? तुम जितना पढ़ेंगे उतना ऊंच पद पायेंगे। जितना याद करेंगे उतना मुझे पवित्रता की मदद करेंगे। मैं आया हूँ पतित को पावन बनाने, पावन दुनिया के लिए। पतित और पावन यहाँ बनते हैं। वह तो है ही निराकारी दुनिया। गाते भी हैं पतित-पावन आओ। समझते नहीं कि पावन दुनिया किसको कहा जाता है। सीता को रावण की जेल से, दु:ख से छुड़ाया तो फिर सुख चाहिए। औरों को शान्ति बहुत मिलती है, सुख थोड़ा मिलता है। तुमको सुख भी बहुत मिलता है तो दु:ख भी बहुत मिलता है। पिछाड़ी में जो आत्मायें आती हैं थोड़ा पार्ट बजाए वापिस चली जाती हैं। एक-दो जन्म भी लेते हैं, थोड़ा समय आया यह गया। तुम्हारे तो 84 जन्मों की बात है। उनकी एक-दो जन्म की बात है। तुम 84 जन्मों को जानते हो, चक्र को जानने से चक्रवर्ती राजा बनते हो। वह थोड़ेही बन सकेंगे। उनके लिए यह ज्ञान नहीं है। यह ज्ञान तुम्हारे लिए है, जिन्होंने कल्प पहले भी ज्ञान लिया है। अब तुमको पुरुषार्थ करना है। पुरुषार्थ का समय अभी है और तुम्हारे लिए ही पुरुषार्थ की बात है। देवी-देवता धर्म बहुत सुख देने वाला है, इतना सुख और कोई दे न सके।यह अनादि ड्रामा बना हुआ है। सभी को तो हीरो-हीरोइन का पार्ट नहीं मिल सकता। किस्म-किस्म के मनुष्य हैं। उनमें भी अच्छे-बुरे अनेक प्रकार के हैं। श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ देवी-देवता हैं। श्रेष्ठ उन्हों को ही कहा जाता है। वह तो सतयुग में ही होते हैं। उन्हों के चित्र भी हैं। परन्तु वह कैसे बने यह नहीं जानते हैं। कोई तो फिर कहते - कृष्ण हाज़िरा-हज़ूर है। भगवान् भी हाज़िरा-हज़ूर है। इन सब बातों को तुम बच्चे समझ गये हो। यह एम ऑब्जेक्ट बहुत अच्छी है - समझाने लिए। सबको निमंत्रण जरूर देना है। अखबार से सबको निमंत्रण मिल रहा है। अभी बाकी टाइम बहुत थोड़ा है। अब तक बच्चे यात्रा करते-करते थक जाते हैं तो बैठ जाते हैं। माया के तूफान सहन नहीं कर सकते हैं। युद्ध के मैदान में माया तो जरूर पकड़ेगी। रुसतम से रुसतम होकर लड़ेगी। ज़ोर से तूफान आयेंगे। फिर कहते हैं जब से ज्ञान में आया हूँ तो विघ्न बहुत पड़े हैं, धन्धे में भी घाटा हुआ है। बाबा कहते हैं ऐसे मत समझो - ज्ञान में आये हैं तब विघ्न पड़ते हैं। यह तो दुनिया में होता ही रहता है, इनसे डरना नहीं है। कभी चक्र की दशा, कभी राहू की, कभी किसकी दशा बैठती है। चलते-चलते फाँ हो जाते हैं। राहू की दशा कड़ी होती है। माया खा जाती है तो काले का काला बन जाते हैं। माया थप्पड़ लगाए एकदम काला मुँह कर देती है। माया की भी जीत होगी। सिर्फ बच्चों की जीत हो फिर तो झट राजधानी स्थापन हो जाए। उस्ताद को भूल जाते हैं तो माया थप्पड़ मारती है। ऐसे रूहानी साजन को सजनी भूल जाती है, यह भी वन्डर है ना! अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) योगबल से पतित दुनिया को पावन बनाने में बाप का मददगार बनना है। याद की यात्रा में रेस्ट नहीं लेनी है। ऐसी याद हो जो सामने वाला अपना शरीर भी भूल जाए। 2) श्रीमत में कभी भी शंका उठाकर अपनी मनमत नहीं चलानी है। हर बात में राय लेते उसमें अपना कल्याण समझकर चलना है। वरदान:- अपनी सूक्ष्म शक्तियों को स्थापना के कार्य में लगाने वाले मास्टर रचयिता भव जैसे आपकी रचना साइंस वाले विस्तार को सार में समा रहे हैं। अति सूक्ष्म और शक्तिशाली विनाश के साधन बना रहे हैं। ऐसे आप मास्टर रचयिता बन अपनी सूक्ष्म शक्तियाँ स्थापना के कार्य में लगाओ। आपके पास सबसे महान शक्ति है - श्रेष्ठ संकल्प की शक्ति, शुभ वृत्ति की शक्ति, स्नेह और सहयोग की दृष्टि। तो इस सूक्ष्म शक्तियों द्वारा अपनी वंशावली की आशाओं के दीपक जलाए उन्हें यथार्थ मंजिल पर पहुँचाओ। स्लोगन:- जहाँ स्वच्छता और मधुरता है वहाँ सेवा में सफलता है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Murli Dictionary), Part 1 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 1 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। ➤ Murli Dictionary Full PDF book (English) ➤ Murli Word search engine (on BK Google) वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। ➤Download or View Full PDF ➤PART 2 of 3 -mMurli Dictionary (मुरली शब्दकोष) * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 1 . सिकीलधे – मूल शब्द सिक से बना जिसका अर्थ अत्यन्त प्रिय, लाडले, जिस तरह लौकिक माता-पिता को बहुत प्रतीक्षा के उपरान्त पुत्ररत्न प्राप्ति पर बच्चे से बहुत सिक- सिक (Love) होना (अतिस्नेह) होती है।उसी तरह परमात्मा को भी जब 5000 वर्षोंपरान्त बच्चों से संगम पर मिलन होता है] तो बच्चों से बहुत सिक- सिक होती है। (सिन्धी शब्द पर मूलतः फारसी भाषा का शब्द) 2 . 16 कला सम्पन्न – मानव स्वभाव/व्यवहार की सर्वश्रेष्ठ कला (100% सर्वगुण सम्पन्न)। 3 . अंगद के समान – अचल अडिग/कैसी भी परिस्थिति में स्थिर रहना। 4 . अकर्ता – कर्म के खाते से दूर/निर्लिप्त/निर्बंधन । 5 . अकर्म – जिस कर्म का खाता ही न बने अर्थात् सत्कर्म के खाते का क्षीण होना - देवताओं का कर्म इसी कोटि में आता है । 6 . अकालमूर्त – जिसका काल भी न कुछ बिगाड़ सके/अमर/ मृत्युंजय स्वरूप/ नित्य/ अविनाशी । 7 . अखुट – कभी न समाप्त होने वाला लगातार अनवरत । 8 . अचल-अडोल – जो न डिगनेवाला हो और न हिले अर्थात् हमेशा स्थिर रहे। 9 . अजपाजप – लगातार जाप करना वह जप जिसके मूल मंत्र हंसः का उच्चारण श्वास- प्रश्वास के गमनागमन मात्र से होता जाये इस जप की संख्या एक दिन और रात में २१,६०० मानी गर्इ है। 10 . अजामिल -– पुराण के अनुसार एक पापी ब्राह्मण का नाम जो मरते समय अपने पुत्र 'नारायण' का नाम लेकर तर गया । 11 . अनन्य – एकनिष्ठ/ एक ही में लीन हो l 12 . अनादि – जिसका न कोई आदि/आरम्भ हो, न अन्त हो । 13 . अन्तर्मुखता – आत्मिक स्थिति में रहना/भीतर की ओर उन्मुख/आंतरिक ध्यानयुक्त। 14 . अन्तर्मुखी – शान्त/जो शिव बाबा की याद में अन्तर्मुखी स्वभाव वाला हो जाये । 15 . अन्तर्यामी – मन के ज्ञाता/सबकुछ जानने वाला । 16 . अभूल – भूल न करने वाला । 17 . अमल – आचरण, व्यवहार, कार्यवाही । 18 . अमानत – एक निश्चित समय के लिए कोई चीज़ किसी के पास रखना । 19 . अलबेलापन – गैर जिम्मेदाराना व्यवहार/कर्म आलस्य (पांच विकारों पर भी भारी पड़ने वाला विकार) । 20 . अबलाओं – अन्याय व अत्याचार से पीडित वह स्त्री जिसमें बल न रह गया हो/ शक्तिहीन हो । 21 . अलाएँ – खाद, विकार । 22 . अलाव – स्वीकार करना/ज्ञान देना । 23 . अलौकिक – जो इस लोक से परे का व्यवहार करे । 24 . अल्लफ – एक परमात्मा ,आदि पुरुष (ईश्वर) । 25 . अविद्याभव – अज्ञानता के कारण भूल जाना । 26 . अविनाशी बृहस्पति – अविनाशी राज्यभाग (ब्रह्मा के साथ) । 27 . अव्यक्त सम्पूर्ण ब्रह्मा – सूक्ष्म वतनवासी ब्रह्मा । 28 . अशरीरी – शरीर में रहते हुए शरीर से अलग डिटैच/भिन्न/बिना । 29 . अष्टरत्न – सबसे आगे का नम्बर/पास विद् आनर केवल आठ आत्माएं/आठ की माला इन्हीं से बनती है। 30 . असल – सही मायने में/सच/वास्तव में । 31 . आत्मभिमानी – देह में रहते अपने को आत्मा रूप में स्थिर रहना या अनुभव करना । 32 . आत्माएं अंडेमिसल रहती – परमधाम में ऊपर परमात्मा के नीचे नम्बरवार आत्माएं अण्डे की तरह/सरीखे रहती है। 33 . आथत – धैर्य, धीरज 34 . आदम-ईव – सृष्टि के शुरू में आने वाले प्रथम नर-नारी (हिन्दू धर्म में मनु-श्रद्धा) 35 . आदमशुमारी – बहुतायत/अति/जनगणना भी एक अर्थ में । 36 . आप ही पूज्य आपे पुजारी – स्वयं की (अपने देव स्वरूप की) स्वयं ही पूजा करने वाली देव वंशावली की आत्माएं जो द्वापर से अपनी ही पूजा शुरू कर देती हैं। 37 . आपे ही तरस परोई – देवताओं की बड़ाई और अपनी बुराई की भक्ति का गायन । 38 . आशिक – प्रेम करनेवाला मनुष्य या भक्त, चित्त से चाहने वाला मनुष्य-आत्मा । 39 . अतीन्द्रिय सुख – जो इन्द्रियज्ञान के बाहर हो, जिस सुख का अनुभव इन्द्रियों द्वारा ना हो सके । 40 . आहिस्ते आहिस्ते – धीरे धीरे 41 . इत्तला देना – जानकारी देना 42 . उजाई माला – बुझी हुई माला 43 . उतरती कला – उत्तरोत्तर या सतयुग से धीर धीरे 16 कलाओं में ह्रास/कमी आना । 44 . उपराम – राम के समीप/न्यारापन निरन्तर योगयुक्त रहकर चित्त को सर्व-सम्बन्ध, सर्व प्रकृति के आकर्षण से न्यारा हो जाना ही उपराम होना है। इस सृष्टि में अपने को मेहमान समझने से उपराम अवस्था आएगी। 45 . उल्हना – शिकायत, किसी की भूल या अपराध को उससे दुःखपूर्वक जताना, किसी से उसकी ऐसी भूल चूक के विषय में कहना सुनाना जिससे कुछ दुःख पहुँचा हो। 46 . ऊँ शान्ति – मैं आत्मा शान्त स्वरूप हूँ । 47 . ऋद्धि-सिद्धि – गणेश की पूजा यदि विधिवत की जाए, तो इनकी पतिव्रता पत्नियां ऋद्धि-सिद्धि भी प्रसन्न हो कर घर-परिवार में सुख-शान्ति और संतान को निर्मल विद्या बद्धि देती हैा ऋद्धि-सिद्धि यशस्वी, वैभवशाली व प्रतिष्ठित बनाने वाली होती है। 48 . एक ओंकार – परम शक्ति, परम आत्मा एक ही है । 49 . एकानामी – एक शिव परमात्मा के अलावा किसी की याद ना रहे, मन-बुद्धि में एक शिव ही याद रहे । 50 . एशलम – जहॉं दु:खी व अशान्त आत्माओं को शरण मिलती है। 51 . कखपन – बुराई/अवगुण । 52 . कच्छ-मच्छ – परमात्मा के अवतारों के पौराणिक नाम यथार्थ- मत्स्यावतार, कच्छ,वराह । 53 . कब्रदाखिल – अकाले अवसान/मृत्यु/समाप्ति । 54 . कयामत – कुरान के अनुसार कयामत के दिन भगवान मुर्दों में भी जान फूंक देंगे। कयामत के दिन ना बाप-बेटा, भाई-बहन का इस दुनिया की कीमती से कीमती चीज और ना ही किसी की सफारिश तब किसी इन्सान के काम आएगी। केवल अच्छे आमालों और इस्लाम के स्तंभों और सुन्नत तरीकों से जिंदगी गुजारने वाले इंसानों को ही जन्नत में भंजा जाएगा। पाप बढ़ जाएंगे, अधिकाधिक भूकंप आएंगे, औरतों की तादाद में मर्द ज्यादा होंगे । 55 . करनकरावनहार – सब कुछ करने कराने वाला परमात्मा। 56 . करनीघोर – जिन्हें मुर्दे की बची चीजें दी जाती हैं। 57 . कर्म – शारीरिक अंगों द्वारा किया गया कोई भी कार्य। 58 . कर्मभोग – विकर्मों का खाता जिसे भोगना पड़ता है या योगबल से मिटाया जा सकता है। 59 . कर्मातीत – कर्म के बन्धन से दूर/जीवन-मुक्त आत्मा/कलियुग अन्त तक 9 लाख आत्माएं अपने श्रेष्ठ पुरुषार्थ से कर्मातीत अवस्था को प्राप्त करेंगी। 60 . कलंगीधर – कलंक को धारण करना। Useful links PART 2 - Murli Dictionary (मुरली शब्दकोष) Download or View Full PDF Murli Poems in Hindi (Kavita) Gyan Murli Kya Hai? 7 दिवसीय राजयोग कोर्स
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger
Get Help through QandA on our Forum




