top of page

Search this Website

Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.

Search this site

1250 results found

  • आज की मुरली 12 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki murli Madhuban 12-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - तुम कल्याणकरी बाप के बच्चों का कर्तव्य है सर्व का कल्याण करना, सबको बाप की याद दिलाना और ज्ञान दान देना'' प्रश्नः- बाबा महारथी किन बच्चों को कहते हैं, उनकी निशानी क्या होगी? उत्तर:- जो अच्छी रीति पढ़ते और पढ़ाते हैं, जिन पर सदा ब्रहस्पति की दशा है, जो अपनी और सर्व की उन्नति का सदा ख्याल रखते हैं, जो यज्ञ सेवा में हड्डियां देते हैं, जो बाबा के कार्य में मददगार रहते हैं-वह हैं महारथी। ऐसे महारथी बच्चों को बाबा कहते -यह हैं मेरे सपूत बच्चे। ओम् शान्ति। आजकल बच्चे शिव जयन्ती के लिए तैयारियाँ कर रहे हैं। कार्ड आदि भी छपाते हैं। बाप ने समझाया तो बहुत बारी है। सारी मुख्य बात गीता पर है। मनुष्यों की बनाई हुई गीता को पढ़ते-पढ़ते आधाकल्प नीचे उतरते आये हैं। यह भी तुम बच्चे समझते हो - आधाकल्प है दिन, आधाकल्प है रात। अब बाबा टापिक देते हैं उस पर मंथन करना पड़े। तुम लिख सकते हो भाई और बहनों आकर समझो - एक गीता शास्त्र है ज्ञान का, बाकी सब शास्त्र हैं भक्ति के। ज्ञान का शास्त्र एक ही है जो पुरुषोत्तम संगमयुग पर बेहद का बाप परमपिता परमात्मा त्रिमूर्ति शिव सुनाते हैं या तो लिखना है ब्रह्मा द्वारा सुना रहे हैं, जिससे 21 जन्म सद्गति होगी। ज्ञान की गीता से 21 जन्म का वर्सा मिलता है फिर 63 जन्म भक्ति की गीता चलती है जो मनुष्यों की सुनाई हुई है। बाप तो राजयोग सिखलाकर सद्गति कर देते हैं। फिर सुनने की दरकार नहीं रहती इस ज्ञान की गीता से दिन हो जाता है। यह ज्ञान का सागर बाप ही सुनाते है, जिससे 21 जन्म गति सद्गति होती है अर्थात् 100 परसेन्ट पवित्रता सुख शान्ति का अटल अखण्ड सतयुगी दैवी स्वराज्य मिलता है। 21 जन्मों के लिए चढ़ती कला होती है। मनुष्यों की बनाई हुई गीता से उतरती कला होती है। भक्ति की गीता और ज्ञान की गीता पर अच्छी तरह विचार सागर मंथन करना है। यह मूल बात है जो मनुष्य नहीं जानते। तुम लिखते हो त्रिमूर्ति शिव जयन्ती सो श्रीमत भगवत गीता जयन्ती सो सर्व की सद्गति भवन्ती। यह भी सुना सकते हो कि शिव जयन्ती सो विश्व में शान्ति भवन्ती। मुख्य अक्षर बहुत जरूरी है, जिस पर ही सारा मदार है। तुम सबको बतला सकते हो कि मनुष्य, मनुष्य की सद्गति कर नहीं सकते। भगवान सद्गति करने आते हैं-पुरुषोत्तम संगमयुग पर, जो अब हो रही है। यह 2-3 प्वाइंट्स मुख्य हैं। शिव और कृष्ण की गीता का कान्ट्रास्ट तो है ही। त्रिमूर्ति शिव भगवान से संगम पर गीता सुनने से सद्गति होती है। ऐसी-ऐसी प्वाइंट्स पर जब कोई विचार सागर मंथन करे तब औरों पर भी असर पड़े। मनुष्य, मनुष्य की सद्गति कभी कर नहीं सकते। सिर्फ एक ही त्रिमूर्ति परमपिता परमात्मा शिव जो टीचर भी है, सतगुरू भी है वह इस पुरुषोत्तम संगमयुग पर सर्व की सद्गति कर रहे हैं। कार्ड में थोड़ी लिखत ही हो। ऊपर में लिख देना चाहिए कलियुगी कौड़ी जैसे पतित मनुष्य से सतयुगी हीरे जैसा पावन देवी देवता बनने का ईश्वरीय निमंत्रण। ऐसे लिखने से मनुष्य खुशी से आयेंगे - समझने के लिए। सद्गति दाता बाप की ही शिव जयन्ती मनाई जाती है। एकदम क्लीयर अक्षर हो, मनुष्य तो भक्ति मार्ग में कितने ढेर शास्त्र पढ़ते हैं। माथा मारते हैं। यहाँ एक सेकेण्ड में बेहद के बाप से मुक्ति जीवनमुक्ति मिलती है। जब बाप का बनकर उनसे नॉलेज लेते हैं तो जीवनमुक्ति अवश्य ही मिलेगी। पहले मुक्ति में जाकर जैसा पुरुषार्थ किया होगा, ऐसे जीवनमुक्ति में जरूर आयेंगे। जीवनमुक्ति मिलती जरूर है फिर शुरू में आये वा पिछाड़ी में आये। पहले जीवनमुक्ति में आते फिर जीवनबन्ध में। ऐसी-ऐसी मुख्य प्वाइंट्स अगर धारण करें तो भी बहुत सर्विस कर सकते हैं। अगर बाप को जानते हो तो दूसरों को भी परिचय दो। किसको परिचय नहीं देते तो गोया ज्ञान नहीं है। समझानी तो दी जाती है परन्तु तकदीर में नहीं है, कल्याणकारी बाप के बच्चे तो कल्याण करना चाहिए। नहीं तो बाप समझेंगे यह कहने मात्र कहते हैं कि हम शिवबाबा के बच्चे हैं। कल्याण तो करते नहीं। साहूकार अथवा गरीब कल्याण तो सबका करना है। परन्तु पहले गरीब उठायेंगे क्योंकि उन्हों को फुर्सत है। ड्रामा में नूँध ही ऐसी है। एक साहूकार अगर अभी आ जाए तो उनके पिछाड़ी ढेर आ जायें। अब अगर महिमा निकले तो ढेरों के ढेर आ जायें।तुम्हारा है ईश्वरीय मर्तबा। तुम अपना भी और औरों का भी कल्याण करते हो। जो अपना ही कल्याण नहीं करते तो औरों का भी कर नहीं सकते। बाप तो है कल्याणकारी, सर्व का सद्गति दाता। तुम भी मददगार हो ना। तुम जानते हो वह है भक्तिमार्ग की दशा। सद्गति मार्ग की दशा एक ही है जो अच्छी रीति पढ़ते और पढ़ाते हैं उन पर है ब्रहस्पति की दशा। उनको महारथी कहेंगे। अपनी दिल से पूछो हम महारथी हैं। फलाने-फलाने मिसल सर्विस करते हैं। प्यादे कभी किसको ज्ञान सुना न सकें। अगर किसका कल्याण नहीं करते तो अपने को कल्याणकारी बाप का बच्चा क्यों कहलाना चाहिए। बाप तो पुरुषार्थ करायेगा। इस यज्ञ सेवा में हड्डियाँ भी देनी चाहिए। बाकी सिर्फ खाना पीना सोना वह सर्विस हुई क्या। ऐसे तो जाकर प्रजा में दास दासी बनेंगे। बाप तो कहते हैं पुरुषार्थ कर नर से नारायण बनो। सपूत बच्चों को देख बाप भी खुश होंगे। लौकिक बाप भी देखते हैं यह तो बहुत अच्छा मर्तबा पाने वाला है तो देखकर खुश होंगे। पारलौकिक बाप भी ऐसे कहते हैं। बेहद का बाप भी कहते हैं हम तुमको विश्व का मालिक बनाने आये हैं। अब तुम औरों को भी बनाओ। बाकी सिर्फ पेट की पूजा करने से क्या फायदा होगा। सबको सिर्फ यही बताओ कि शिवबाबा को याद करो। भोजन पर भी एक दो को बाप की याद दिलाओ तो सब कहेंगे इनकी शिवबाबा से बहुत प्रीत है। यह तो सहज है ना। इसमें क्या नुकसान है। टेव (आदत) पड़ जायेगी तो खाते रहेंगे और बाबा को भी याद करते रहेंगे। दैवी गुण भी जरूर धारण करने हैं। अभी तो सब पुकारते हैं हे पतित-पावन आओ तो जरूर पतित हैं। शंकराचार्य भी शिव को याद करते हैं क्योंकि वही पतित-पावन है। आधाकल्प भक्ति करते हैं फिर भगवान आते हैं, कोई को हिसाब का थोड़ेही पता है। बाप समझाते हैं - यज्ञ, तप, दान से मैं नहीं मिलता हूँ, इसमें गीता भी आ जाती है। यह शास्त्र आदि पढ़ने से कोई की सद्गति नहीं होती है। गीता, वेद, उपनिषद सब हैं भक्ति मार्ग के। बाप तो बच्चों को सहज राजयोग और ज्ञान सिखलाते हैं, जिससे राजाई प्राप्त कराते हैं। इनका नाम ही है राजयोग। इसमें पुस्तक की कोई बात नहीं। टीचर स्टडी कराते हैं - पद प्राप्त कराने के लिए, तो फालो करना चाहिए।सबको बोलो शिवबाबा को याद करो। वह हम सब आत्माओं का बाप है। शिवबाबा को याद करने से विकर्म विनाश होंगे। एक दो को सावधान कर उन्नति को पाना है। जितना याद करेंगे उतना अपना ही कल्याण है। याद की यात्रा से सारे विश्व को पवित्र बनायेंगे। याद में रहकर भोजन बनाओ तो उसमें भी ताकत आ जायेगी इसलिए तुम्हारे ब्रह्मा भोजन की बहुत महिमा है। वह भक्त लोग भोग लगाते हैं तो भी राम-राम कहते रहते हैं। राम नाम का दान देते हैं। तुमको तो बुद्धि में घड़ी-घड़ी बाप की याद रहनी चाहिए। बुद्धि में सारा दिन ज्ञान रहना चाहिए। बाप के पास सारी रचना के आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान है ना। ऊंचे ते ऊंचा भगवान है तुम उनको याद करेंगे तो ऊंच पद प्राप्त करेंगे। फिर दूसरे किसको याद ही क्यों करें। बाप कहते हैं सिर्फ मुझे याद करो तो दूसरे सब छोड़ने पड़ते हैं। यह है अव्यभिचारी याद। अगर याद नहीं पड़ती तो गाँठ बाँध लो। अपनी उन्नति के लिए, ऊंच पद पाने के लिए पुरुषार्थ जरूर करना है। हमको भी टीचर बनाने वाला शिवबाबा हमारा टीचर है। तुम सब पण्डे हो ना। पण्डों का काम है रास्ता बताना। इतना सारा ज्ञान पहले थोड़ेही तुम्हारे में था। सब कहते हैं पहले तो जैसे पाई पैसे की पढ़ाई थी। सो तो जरूर होगा। ड्रामा अनुसार कल्प पहले मिसल पढ़ते रहते हैं। फिर कल्प के बाद भी ऐसे ही पढ़ेंगे। पिछाड़ी में तुमको सब साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार होने में देरी नहीं लगती है। बाबा को जल्दी-जल्दी साक्षात्कार होते गये। फलाना-फलाना राजा बनेंगे, यह ड्रेस होगी। शुरू में बच्चों को बहुत साक्षात्कार होते थे फिर अन्त में बहुत होंगे, फिर याद करेंगे। अच्छा-मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थ जैसे ब्रह्मा बाप ने अनेक मेरे मेरे को एक मेरे में समा दिया। मेरा तो एक बाबा दूसरा न कोई। ऐसे फालो फादर करो। इससे एकाग्रता की शक्ति बढ़ेगी। फिर जहाँ चाहो, जैसे चाहो, जितना समय चाहो उतना और ऐसा मन एकाग्र हो जायेगा। इस एकाग्रता की शक्ति से स्वत: ही एकरस फरिश्ता स्वरूप की अनुभूति होगी। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) भोजन पर एक दो को बाप की याद दिलाओ, याद में भोजन खाओ। एक शिव बाबा से ही सच्ची प्रीत रखो। 2) यज्ञ सेवा में हड्डियाँ देनी है। बाप का पूरा मददगार बनना है। वरदान:- निश्चयबुद्धि बन कमजोर संकल्पों की जाल को समाप्त करने वाले सफलता सम्पन्न भव अभी तक मैजारिटी बच्चे कमजोर संकल्पों को स्वयं ही इमर्ज करते हैं - सोचते हैं पता नहीं होगा या नहीं होगा, क्या होगा..यह कमजोर संकल्प ही दीवार बन जाते हैं और सफलता उस दीवार के अन्दर छिप जाती है। माया कमजोर संकल्पों की जाल बिछा देती है, उसी जाल में फंस जाते हैं इसलिए मैं निश्चयबुद्धि विजयी हूँ, सफलता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है - इस स्मृति से कमजोर संकल्पों को समाप्त करो। स्लोगन:- तीसरा, ज्वालामुखी नेत्र खुला रहे तो माया शक्तिहीन बन जायेगी। #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 11 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 11-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - सदा खुशी में रहो और दूसरों को भी खुशी दिलाओ, यही है सब पर कृपा करना, किसी को भी रास्ता बताना यह सबसे बड़ा पुण्य है।'' प्रश्नः- सदा खुशमिज़ाज़ कौन रह सकते हैं? खुशमिज़ाज़ बनने का साधन क्या है? उत्तर:- सदा खुशमिज़ाज़ वही रह सकते जो ज्ञान में बहुत होशियार हैं, जो ड्रामा को कहानी की तरह जानते और सिमरण करते हैं। खुशमिज़ाज़ बनने के लिए सदा बाप की श्रीमत पर चलते रहो। अपने को आत्मा समझो और बाप जो भी समझाते हैं उसका अच्छी तरह मंथन करो। विचार सागर मंथन करते-करते खुशमिज़ाज़ बन जायेंगे। ओम् शान्ति। रूहानी बाप रूहानी बच्चों के साथ रूहरिहान कर रहे हैं। यह तो आत्मायें जानती हैं कि एक ही हमारा बाप है और शिक्षा भी देते हैं, टीचर का काम हैं शिक्षा देना। गुरू का काम है मंजिल बताना। मंजिल को भी बच्चे समझ गये हैं। मुक्ति जीवनमुक्ति के लिए याद की यात्रा बिल्कुल ज़रूरी है। हैं दोनों सहज। 84 जन्मों का चक्र भी फिरता रहता है। यह याद रहना चाहिए अभी हमारा 84 का चक्र पूरा हुआ है, अब वापिस जाना है। परन्तु पाप आत्मायें मुक्ति जीवनमुक्ति में वापिस जा नहीं सकती। ऐसे-ऐसे विचार सागर मंथन करना है। जो करेंगे सो पायेंगे। खुशी में भी वही आयेंगे और दूसरों को भी खुशी में वही लायेंगे। औरों पर भी कृपा करनी है - रास्ता बताने की। तुम बच्चे जानते हो यह पुरूषोत्तम संगमयुग है। यह भी कोई को याद रहता है, कोई को नहीं। भूल जाता है। यह भी याद रहे तो खुशी का पारा चढ़ा रहे। बाप टीचर गुरू के रूप में याद रहे तो भी खुशी का पारा चढ़ा रहे। परन्तु चलते-चलते कुछ रोला पड़ जाता है। जैसे पहाड़ों पर नीचे ऊपर चढ़ना होता है, वैसे बच्चों की अवस्था भी ऐसे होती है। कोई बहुत ऊंच चढ़ते हैं फिर गिरते हैं तो आगे से भी जास्ती गिर पड़ते हैं। की कमाई चट हो जाती है। भल कितना भी दान पुण्य करते हैं परन्तु फिर पुण्य करते-करते अगर पाप करने लग पड़ते हैं तो सब पुण्य खत्म हो जाते हैं। सबसे बड़ा पुण्य है-बाप को याद करना। याद से ही पुण्य आत्मा बनेंगे। अगर संग के रंग से भूल ही भूल करते जायें तो आगे से भी जास्ती नीचे गिर जाते। फिर वह खाता जमा नहीं रहेगा। ना (घाटा) हो जायेगा। पाप का काम करने से ना हो जाता। बहुत पाप का खाता चढ़ जाता है। मुरादी सम्भाली जाती है ना। बाप भी कहते हैं तुम्हारा खाता पुण्य का था, पाप करने से वह सौ गुणा हो जाता है और ही घाटे में आ जायेगा। पाप भी कोई बहुत बड़ा, कोई हल्का होता है। काम है बहुत कड़ा, क्रोध है सेकेण्ड नम्बर, लोभ उनसे कम। सबसे जास्ती काम वश होने से जो जमा हुआ वह ना हो जाता है। फायदे के बदले नुकसान हो जाता है। सतगुरू का निंदक ठौर न पाये। बाप का बनकर फिर छोड़ देते हैं। क्या कारण हुआ? अक्सर करके काम की चोट लगती है। यह है कड़ा दुश्मन। उनका ही बुत बनाकर जलाते हैं। क्रोध, लोभ का बुत नहीं बनायेंगे। काम पर ही पूरी जीत पानी है तब जगतजीत बनेंगे। बुलाते भी हैं कि हम जो रावण राज्य में पतित बने हैं, हमको आकर पावन बनाओ। गाते तो सब हैं पतित-पावन। हे पतितों को पावन बनाने वाले सीताओं के राम आओ। परन्तु अर्थ नहीं समझते हैं। यह भी जानते हैं कि बाप ज़रूर नई दुनिया स्थापन करने आयेंगे। परन्तु बहुत टाइम देने से घोर अन्धियारा हो गया है। ज्ञान और अज्ञान है ना। अज्ञान है भक्ति जिसकी पूजा करते उनको जानते ही नहीं। तो उनके पास पहुँचेंगे कैसे? इसलिए दान पुण्य आदि निष्फल हो जाता है। करके कुछ अल्पकाल के लिए काग विष्टा के समान सुख मिलता है। बाकी तो दु:ख ही दु:ख है। अब बाप कहते हैं मामेकम् याद करो तो तुम्हारे सब दु:ख दूर हो जायेंगे। अब देखना है हम कितना याद करते हैं, जो पुराना खत्म हो नया जमा हो। कोई तो कुछ भी जमा नहीं करते। सारा मदार है याद पर। याद बिगर पाप कैसे मिटे अथवा कटें। पाप तो बहुत हैं - जन्म-जन्मान्तर के। इस जन्म की जीवन कहानी सुनाने से कोई जन्म-जन्मान्तर के पाप कट नहीं जायेंगे। सिर्फ इस जन्म की हल्काई हो जाती है। बाकी तो मेहनत बहुत करनी है, इतने जन्मों का जो हिसाब किताब है - वो योग से ही चुक्तू होने वाला है। विचार करना चाहिए कि हमारा योग कितना है? हमारा जन्म सतयुग के आदि में हो सकेगा? जो बहुत पुरूषार्थ करेंगे वही सतयुग के आदि में जन्म लेंगे। वह छिपे नहीं रह सकते। सब तो सतयुग में नहीं आयेंगे। पिछाड़ी में जाकर थोड़ा पद पाते हैं। अगर पहले आते भी हैं तो नौकरी करते हैं। यह तो कामन बात है समझने की, इसलिए बाप को बहुत याद करना है। तुम जानते हो हम नई दुनिया के लिए विश्व का मालिक बनने आये हैं। जो याद करेंगे उनको ज़रूर खुशी रहेगी। अगर राजा बनना है तो प्रजा भी बनानी पड़े। नहीं तो कैसे समझेंगे कि हम राजा बनने वाले हैं। जो सेन्टर खोलते हैं, सर्विस करते हैं उनकी भी कमाई होती। उनको भी बहुत फायदा मिलता है। उनको भी उजूरा मिल जाता है। कोई 3-4 सेन्टर भी खोलते हैं ना। जो जो करते हैं उनका हिस्सा तो आता है ना। मिलकर माया के दु:ख का छप्पर उठाते हैं तो इसमें कंधा सब देते हैं। तो सबको उजूरा मिलता है। जो बहुतों को रास्ता बताते हैं, जितनी मेहनत करते हैं उतना ऊंच पद पाते हैं। उनको खुशी बहुत होती है। दिल जानती है हमने कितनों को रास्ता बताया है? कितनों का उद्धार किया है? सब कुछ करने का समय तो यही है। खान-पान तो सबको मिलता ही है। कोई तो कुछ भी काम नहीं करते हैं। जैसे मम्मा ने कितनी सर्विस की। सर्विस से उनका बहुत कल्याण हो गया। इसमें भी सर्विस बहुत चाहिए। योग की भी सर्विस है ना। कितने डीप डायरेक्शन मिलते रहते हैं। अभी तो आगे चलकर क्या-क्या प्वाइंट्स निकलेंगी। दिन प्रतिदिन उन्नति होती जायेगी। नई-नई प्वाइंट्स निकलेगी। जो सर्विस में तत्पर रहते हैं, वह झट पकड़ लेते हैं। जो सर्विस नहीं करते उनकी बुद्धि में कुछ बैठेगा नहीं।बिंदी रूप कैसे समझें? तुम कोई से पूछो आत्मा कितनी बड़ी है? आत्मा का देश काल बताओ तो कभी नहीं बता सकेंगे। मनुष्य परमात्मा का नाम रूप देश काल पूछते हैं। तुम आत्मा का पूछो तो मूँझ जायेंगे। किसको भी मालूम नहीं है। आत्मा इतनी छोटी बिन्दी उसमें इतना सारा पार्ट भरा हुआ है। यहाँ भी बहुत हैं जो आत्मा परमात्मा को जानते ही नहीं। सिर्फ विकारों का सन्यास किया है, वह भी कमाल है। सन्यासियों का धर्म अलग है। यह ज्ञान तुम्हारे लिए है। बाप समझाते हैं तुम पवित्र थे फिर अपवित्र बने, अब फिर पवित्र बनना है। तुम ही 84 का चक्र लगाते हो। दुनिया में ज़रा भी इन बातों को नहीं जानते। ज्ञान अलग, भक्ति अलग है। ज्ञान चढ़ाता है भक्ति गिराती है। तो रात दिन का फ़र्क है। मनुष्य भल कितना भी अपने को वेदों शास्त्रों की अथॉरिटी समझते हैं परन्तु जानते कुछ नहीं। तुमको भी अभी मालूम पड़ा है। तुम्हारे में भी नम्बरवार हैं। भूलने कारण ही खुशी गुम होती है। नहीं तो अथाह खुशी होनी चाहिए। बाबा से तुमको यह वर्सा मिल रहा है। बाबा साक्षात्कार करा देते हैं। परन्तु साक्षात्कार किया, श्रीमत पर नहीं चले तो फायदा ही क्या! बाप को दु:ख में सिमरण करते हैं। बाप को कहते हैं लिबरेटर, हे राम, हे प्रभू कहते हैं। परन्तु वह कौन है, जानते नहीं। भक्ति में कोई ऐसे नहीं कहते हैं कि अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो। बिल्कुल नहीं। अगर कहते होते तो परमपरा चला आता। भक्ति तो चली आती है ना। भक्ति अथाह है। ज्ञान है एक। मनुष्य समझते हैं भक्ति से भगवान मिलेगा। परन्तु कैसे, कब? यह नहीं जानते। भक्ति कब शुरू होती है, कौन जास्ती भक्ति करते हैं-यह कोई नहीं जानते। क्या इतना 40 हज़ार वर्ष और भक्ति करते रहेंगे? एक तरफ मनुष्य भक्ति कर रहे हैं दूसरे तरफ तुम ज्ञान पा रहे हो। मनुष्यों से कितना माथा मारना पड़ता है। इतनी प्रदर्शनी करते हो फिर भी निकलते कोटों में कोई हैं। कितनों को आप समान बनाकर ले आते हैं। सच्चे-सच्चे ब्राह्मण कितने हैं - यह हिसाब अभी निकाल नहीं सकते। बहुत झूठे बच्चे भी हैं। ब्राह्मण लोग कथा सुनाते हैं। बाबा गीता की कथा सुनाते हैं। तुम भी सुनाते हो यथा बाबा तथा बच्चे। बच्चों का भी काम है सच्ची-सच्ची गीता सुनाना। शास्त्र तो सबके हैं। वास्तव में जो भी शास्त्र आदि हैं वह सब हैं भक्ति मार्ग के। ज्ञान का पुस्तक एक ही गीता है। गीता है माई बाप। बाप ही आकर सबकी सद्गति करते हैं। मनुष्य फिर ऐसे बाप की ही ग्लानि करते हैं। शिवबाबा की जयन्ती है हीरे तुल्य। ऊंच ते ऊंच भगवान ही सद्गति दाता है। बाकी और किसी की महिमा कैसे हो सकती है। देवताओं की महिमा करते हैं परन्तु देवता बनाने वाला एक बाप ही है। हमारा कन्स्ट्रक्शन भी होता है तो डिस्ट्रक्शन भी होता है।बहुत हैं जो कुछ समझा नहीं सकते तो स्थूल काम करो। मिलेट्री में सब काम करने वाले होते हैं। कहा भी जाता है पढ़े के आगे अनपढ़े को भरी ढोनी पड़े। मम्मा बाबा जो करते हैं उनसे सीखो। तुम भी समझ सकते हो अनन्य बच्चे कौन हैं। बाबा से पूछेंगे तो बाबा भी नाम बतायेंगे कि फलाने को फालो करो। जो सर्विसएबुल नहीं वह औरों को क्या सिखलायेंगे। वह तो और ही टाइम वेस्ट कर देंगे। बाबा समझाते हैं अपनी उन्नति करने चाहते हो तो यहाँ कर सकते हो। चित्र रखे हैं हमने 84 जन्म कैसे लिये, यह अब समझा है तो दूसरों को समझाओ। कितना सहज है - यह बनना है। कल इनकी भक्ति करते थे, आज नहीं। नॉलेज मिल गई। ऐसे बहुत आकर नॉलेज लेंगे। जितना तुम सेन्टरों का जास्ती घेराव डालेंगे तो बहुत आकर समझेंगे। सुनने से उनको खुशी का पारा चढ़ जायेगा। नर से नारायण बनना है। सच्ची सत्य नारायण की कथा भी है, भक्ति से तो गिरते ही जाते हैं। उनको पता ही नहीं पड़ता - ज्ञान क्या चीज़ है। तुमको बेहद का बाप यथार्थ समझाते हैं। बाबा कहते हैं कल तुमको राजाई दी फिर तुम्हारी राजाई कहाँ गई? यह तो खुद जानते हैं। यह तो खेल है। एक ही बाप है जो सारे खेल का राज़ बताते हैं। हम कहते हैं बाबा आप बांधेले हो ड्रामा में, आपको आना ही पड़े, पतित दुनिया और पतित शरीर में। ईश्वर की बहुत महिमा करते हैं। बच्चे कहेंगे बाबा हमने आपको बुलाया तो आपको आना ही पड़ा - हमारी सर्विस करने अथवा हमको पतित से पावन बनाने। कल्प-कल्प हमको सो देवता बनाकर आप चले जाते हो। यह जैसे एक कहानी है, जो होशियार हैं उन्हों के लिए तो एक कहानी है। तुम बच्चों को खुशमिजाज़ होना चाहिए। बाबा भी ड्रामा अनुसार सर्वेन्ट बना है। बाप कहते हैं मेरी मत पर चलो। अपने को आत्मा समझो। देह-अभिमान छोड़ो। नई दुनिया में तुमको नया शरीर मिलेगा। बाप जो समझाते हैं उनको अच्छी तरह मंथन करो। बुद्धि से समझते हो हम आये हैं - यह बनने के लिए। एम आबजेक्ट सामने खड़ी है। भगवानुवाच, वो लोग भगवान को मनुष्य समझ लेते हैं या निराकार कहते हैं। तुम आत्मायें भी सब निराकारी हो। शरीर लेकर पार्ट बजाती हो, बाबा भी पार्ट बजाते हैं। जो अच्छी सर्विस करेंगे उनको ही निश्चय होगा कि हम माला का दाना अवश्य बनेंगे। नर से नारायण बनना है। फेल होने से आटोमेटिकली राम-सीता बन जाते हैं। भगवान पढ़ाते हैं तो अच्छी तरह पढ़ना चाहिए। परन्तु माया का आपोजीशन बहुत होता है। माया तूफान में लाती है। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थअभी तीव्र पुरुषार्थ का यही लक्ष्य रखो कि मैं डबल लाइट फरिश्ता हूँ, चलते-फिरते फरिश्ता स्वरूप की अनुभूति को बढ़ाओ। अशरीरीपन का अभ्यास करो। सेकण्ड में कोई भी संकल्पों को समाप्त करने में, संस्कार स्वभाव में डबल लाइट रहो। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) विचार सागर मंथन कर अपार खुशी का अनुभव करना है। औरों को भी रास्ता बताने की कृपा करनी है। संग के रंग में आकर कोई भी पाप कर्म नहीं करना है। 2) माया के दु:खों का छप्पर उठाने के लिए मिल करके कंधा देना है। सेन्टर्स खोल अनेकों के कल्याण के निमित्त बनना है। वरदान:- ब्राह्मण जीवन में सदा चियरफुल और केयरफुल मूड में रहने वाले कम्बाइन्ड रूपधारी भव यदि किसी भी परिस्थिति में प्रसन्नता की मूड परिवर्तन होती है तो उसे सदाकाल की प्रसन्नता नहीं कहेंगे। ब्राह्मण जीवन में सदा चियरफुल और केयरफुल मूड हो। मूड बदलनी नहीं चाहिए। जब मूड बदलती है तो कहते हैं मुझे तो एकान्त चाहिए। आज मेरा मूड ऐसा है। मूड बदलती तब है जब अकेले होते हो, सदा कम्बाइन्ड रूप में रहो तो मूड नहीं बदलेगी। स्लोगन:- कोई भी उत्सव मनाना अर्थात् याद और सेवा के उत्साह में रहना। #Murli #brahmakumari #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris

  • 9 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 09/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, continue to remember Baba with love. Constantly follow shrimat and always pay attention to the study and everyone will give you regard. Question: Which children can experience supersensuous joy? Answer: Those who are soul conscious. 1) To achieve this: when you are speaking or explaining to someone, consider yourself, the soul, to be speaking to your brother soul. By making the vision of brotherhood firm, you will continue to become soul conscious. 2) Only those who have the intoxication of being God’s students will experience supersensuous joy.Song:Who has come to the door of my mind with the sound of ankle bells Om ShantiThe Father sits here and explains to you children. In no other organisation do they say that the Father is explaining to His children. You children know that the Father of all the children truly is One. All are brothers. You children definitely receive the inheritance from that Father. You can explain the cycle very clearly. This is the confluence age when you receive liberation and liberation-in-life. When you children go into liberation-in-life, all the rest will go into liberation. He alone is called the Bestower of Salvation, the Liberator and the Guide. There are so many human beings in the kingdom of Ravan. In the kingdom of Rama, there is just the one original, eternal, deity religion. That is called “Arya” and “Unarya”. Those who are reformed are said to be Aryan and those who are unreformed are called “Unaryan”. No one knows the meaning of this or how the reformed ones became unreformed. Arya was not a religion. Those deities were reformed and then, while taking 84 births, they became unreformed. Those who were the highest, worthy-of-worship ones then became worshippers. Only the Father explains to you the meaning of “Hum so”. It is very good to explain the picture of the ladder. It isn’t that souls are the Supreme Soul and that the Supreme Soul is a soul; no. This is a variety play. You know that you were worthy of worship and that you then became worshippers, that you were deities and that you then became warriors, etc. You would definitely come down the ladder. There is this account of who takes 84 births. The Father says: You don’t know your own births. I tell you about them. This is a cycle and we are the ones who become deities, warriors etc. within it. Twenty one births is very well known. People don’t know these things. They are tamopradhan. Now, only you children receive all the knowledge, but hardly any understand it. That is why it is said: Only a handful out of multimillions will come and take this knowledge and belong to the deity religion. You shouldn’t be amazed about this. It is easy to explain the picture of the cycle. That is the golden age whereas this is the iron age. There are very few people in the golden age. The tree is small at first and then it grows. No one knows about this tree. They hardly understand anything about Brahma. Tell them that Brahmins, the mouth-born creation of Brahma, are definitely needed. They are adopted children. Those brahmins are a physical creation whereas you Brahmins are the mouth-born creation. This is the foreign kingdom of Ravan. The Father has to come and establish the kingdom of Rama. So, He would enter someone. See, this one is standing at the very top of the tree. It has now reached the state of total decay. The Father says: I enter this one at the end of the last of his many births. This is the final one of his 84 births and he is doing tapasya. We don’t call him God. People of the world have said that God is omnipresent and that He is in the pebbles and stones. This is why they themselves have become like pebbles and stones. Everything of the deities is unique. You are now studying and claiming that status. This is such an elevated study. Those deities are also called gods and goddesses because they are pure and that religion is established by God Himself. So they would surely be a god and goddess, but they are called the emperor and empress. To call Shri Lakshmi and Shri Narayan a god and goddess is blind faith because there is only one God. You differentiate between Shiva and Shankar and show them to be two beings. Due to this, those people say that you even throw out the deities. You have the whole cycle in your intellects, but only those who are maharathis are able to explain this very clearly. There are many who listen to this, but it doesn’t sit in their intellects, and so what would they become? They would become maids and servants worth a few pennies. As you make further progress you will have visions, but you won’t be able to do anything at that time. Time will have come to an end and so what would you be able to do then? This is why Baba continues to caution you. However, it is not possible that everyone will become elevated. Their vessels are not clean; their intellects are filled with rubbish. You need to make very good effort in this. You need to practise explaining the pictures a great deal. Otherwise, you will have to repent at the end. You souls are receiving this food. These things have to be explained to everyone. There is no question of being afraid. When you have museums and exhibitions at big places, your name is glorified. Baba told you to ask everyone for their opinion. Those too should be printed. You children have to do a lot of service. You have to check whether or not those people understand that that is the new world and that this is the old world. Anyone should be able to understand this but, because they have lengthened the duration of the cycle, people have become confused. First of all, you have to give the Father’s introduction. Those who remain soul conscious are able to experience supersensuous joy. Nothing will happen by you just giving lectures. When you give lectures, you have to understand: I, this soul, am explaining to my brother souls. It requires a lot of effort to become soul conscious, but you children repeatedly forget. The Father Himself comes and explains to you children. It is remembered that souls remained separated from the Supreme Soul for a long time. Only you can understand the meaning of this. Those who are maharathis have to practise considering themselves to be souls and remembering the Father a great deal. Only then will they be able to consider themselves to be powerful. What would those who don’t consider themselves to be souls be able to imbibe? Only by having remembrance will you be filled with power. It is not said: the power of knowledge. It is said: The power of yoga. It is only with the power of yoga that you become the masters of the world. You now have to make many others similar to yourselves. Until you make many others similar to yourselves, destruction cannot take place. Although a big war would begin, it would then end. Many people now have bombs, but those are not for keeping. The old world definitely has to be destroyed and the original, eternal religion definitely has to be established. After a short time, everyone will say: Truly, this is the same great war. God is definitely here. When many people come to you, everyone will also begin to accept you and say: These people are growing fast; they have a lot of might. To the extent that you stay in remembrance, accordingly, you will be filled with power. You give others light by your having remembrance of the Father. This Dada (Brahma) also says: These children do much better service than I do. Now, there is still time. No one can stay in yoga accurately. They themselves feel that they lack yoga and this is why the arrow doesn’t strike the target. God is filling the kumaris with the arrows of knowledge. You are Prajapita Brahma Kumars and Kumaris. This one is Brahma and you are the adopted children. There is just the one Creator and all the rest are studying. Brahma is also included in that. So then, this is the creation. You are going to become deities; you are imbibing divine virtues. In some cases, both wheels (a couple) are not able to follow this path. It is as though they are standing on sand. Baba does not mention any names. However, you should understand that Baba is telling the truth. You children, too, can know the natures of those you work with. You children understand that you were the crown on the head and that you are now becoming that once again. When you explain to others, they are at first not ready to believe you. Then, gradually, they begin to understand. A lot of wisdom is needed for this. The intellect is in the soul. The soul is the truth, the living being and the embodiment of bliss. You children are now being made to become soul conscious. Not until the Father comes can anyone become soul conscious. The Father now says: May you be soul conscious! Constantly remember Me alone and you will receive power from Me. This religion is very powerful; it rules over the whole world. Is this a small thing? You receive power by having yoga with the Father. This is a new thing which you have to explain very clearly. He alone is the unlimited Father of souls. He alone is the Creator of the new world. You can tell them the occupation of Shiva and what He comes and does. They celebrate the birthday of Krishna and also of Shiva. Now, who is the greater of the two? The Highest on High is the incorporeal One. What did He do that people celebrate the birthday of Shiva? What did Krishna do? It is written that the Supreme Father, the Supreme Soul, enters an ordinary, old body and carries out establishment. There are many different opinions. There is only one shrimat through which you become elevated. How could you become elevated by following the dictates of human beings? These are God’s directions which you only receive once, at the confluence age. Deities do not give directions. They change from human beings into deities and that’s it. There, they don’t adopt gurus etc. Here, human beings take directions from gurus. Therefore, you have to explain to them tactfully that you are Raja Yogis. Hatha yogis can never teach Raja Yoga; they belong to the path of isolation. Only those who belong to the family path should go on pilgrimages. You children must not become confused about anything. This is the predestined drama which continues to repeat. Your service continues as it did in the previous cycle. The drama inspires you to make effort. You do it exactly as you did in the previous cycle. You can understand from the behaviour of those who make effort. This is why, at the exhibitions, you have to appoint a guide for a group, so that that guide can explain very well. The Father who is teaching you knows this very well. He makes your intellects very broad and unlimited. You should have the intoxication of whose children you are! God is teaching you! If some are unable to study, they run away. God also understands: This one is not My child. You saw how some children of God were studying and then ran away. Then, after understanding something, they began to study again. If they then stay in yoga very well, they can claim a high status. They would understand that they truly wasted a lot of time by leaving such a school. They will definitely claim their inheritance from the Father now. By remembering the Father and saying, “Baba, Baba!”, you would have goose pimples. Baba is inspiring us to claim an elevated status. We are so fortunate! You should repeatedly have remembrance of Baba and also continue to follow directions so there can then be a lot of progress. Everyone would give such a person a lot of regard. Baba says: The uneducated ones will bow down in front of the educated ones. Those who have body consciousness cannot imbibe divine virtues. Your faces should be first class. It is said: Ask the ones God is teaching about supersensuous joy. You should pay so much attention to the study and also follow shrimat. Even the world becomes pure with your power of yoga. You make the world pure with yoga. It is a wonder! You have to lift the mountain with your fingers. (A memorial of the Goverdhan mountain lifted by everyone’s finger of co-operation.) That is a symbol of those who made this dirty world pure. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Special effort to become equal to Father Brahma.You experienced Father Brahma as a walking and moving angel, completely without any body consciousness. While performing actions, talking to others, giving directions and increasing each one’s zeal and enthusiasm, he always remained beyond the body and gave the experience of a subtle light. Similarly, follow the Father. Constantly remain beyond the consciousness of the body. Let each one only see the detached form. This is known as the angelic stage while living in the body. Essence for Dharna: 1. In order for your intellect to imbibe true knowledge, you have to make the vessel of your intellect pure and clean. Remove wasteful things from your intellect. 2. Pay full attention to imbibing divine virtues and the study and experience supersensuous joy. Always maintain the intoxication of being God’s children and that He Himself is teaching you. Blessing: May you always be happy hearted and stay beyond any questions of “Why?” and “What?” by becoming an embodiment of attainments. Souls who are complete and embodiments of attainment cannot ever have any type of question about anything. The personality of happiness will be visible on their faces and in their activity; this is called contentment. If there is less happiness the reason for that is a lack of some attainment and the reason for a lack of some attainment is one or another desire. Having many subtle desires takes you towards some lack of attainments. Therefore, put aside temporary desires, become embodiments of attainment and you will always remain happy hearted. Slogan: Remain absorbed in God’s love and Maya’s attraction will end. #english #Murli #brahmakumari #brahmakumaris #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 9 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 09-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - बाबा को प्यार से याद करते रहो, श्रीमत पर सदा चलो, पढ़ाई पर पूरा अटेन्शन दो तो तुम्हें सब रिगॉर्ड देंगे।'' प्रश्नः- अतीन्द्रिय सुख का अनुभव किन बच्चों को हो सकता है? उत्तर:- 1- जो देही-अभिमानी हैं, इसके लिए जब किसी से बात करते हो या समझाते हो तो समझो मैं आत्मा भाई से बात करता हूँ। भाई-भाई की दृष्टि पक्की करने से देही-अभिमानी बनते जायेंगे। 2- जिन्हें नशा है कि हम भगवान के स्टूडेन्ट हैं उन्हें ही अतीन्द्रिय सुख का अनुभव होगा। गीत:- कौन आया मेरे मन के द्वारे... ओम् शान्ति। बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं। दूसरी कोई संस्था में ऐसे नहीं कहते कि बाप बच्चों को समझाते हैं। बच्चे जानते हैं बरोबर सब बच्चों का बाप एक ही है। सब ब्रदर्स हैं। उस बाप से जरूर बच्चों को वर्सा मिलता है। चक्र पर भी तुम अच्छी रीति समझा सकते हो कि यह है संगम जबकि मुक्ति और जीवनमुक्ति मिलती है। तुम बच्चे जीवनमुक्ति में जायेंगे तो बाकी सब मुक्ति में जायेंगे। सद्गति दाता, लिबरेटर, गाइड, उनको ही कहा जाता है। रावण राज्य में कितने ढेर मनुष्य हैं। रामराज्य में एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म था। उनको आर्य और अनआर्य कहते हैं। आर्य सुधरे हुए, अनआर्य न सुधरे हुए को कहा जाता है। इसका अर्थ भी कोई नहीं जानते कि सुधरे हुए से अनसुधरे कैसे बने। आर्य कोई धर्म नहीं था। सुधरे हुए यह देवतायें थे फिर 84 जन्म के बाद अनसुधरे बनते हैं। जो ऊंचे ते ऊंच पूज्य थे वही पुजारी बन पड़े। हम सो का अर्थ भी बाप ही समझाते हैं। सीढ़ी पर समझाना बहुत अच्छा है। ऐसे नहीं कि आत्मा सो परमात्मा, परमात्मा सो आत्मा। नहीं। यह तो विराट नाटक है। तुम जानते हो हम सो पूज्य थे फिर पुजारी बनें अर्थात् हम सो देवता फिर सो क्षत्रिय.. बनते हैं। सीढ़ी तो जरूर उतरेंगे ना। यह भी हिसाब है, 84 जन्म कौन लेते हैं। बाप कहते हैं तुम अपने जन्मों को नहीं जानते हो, मैं तुमको बताता हूँ। यह चक्र है, उसमें हम ही सो देवता, क्षत्रिय आदि बनते हैं। 21 जन्म तो नामीग्रामी हैं। मनुष्य तो इन बातों को जानते ही नहीं, तमोप्रधान हैं। अब तुम बच्चों को ही सारी नॉलेज मिलती है, परन्तु समझते कोई मुश्किल हैं, तब कहते हैं कोटों में कोई ही ज्ञान को आकर लेंगे और देवता धर्म वाले बनेंगे, इसमें आश्चर्य नहीं खाना चाहिए। चक्र पर समझाना सहज है। यह सतयुग, यह कलियुग.... क्योंकि सतयुग में होते ही बहुत थोड़े हैं। झाड़ छोटा होता है फिर वृद्धि को पाता है। इस झाड़ का किसको पता नहीं है। और ब्रह्मा की बात भी मुश्किल समझते हैं। बोलो, ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मण तो जरूर चाहिए ना। यह एडाप्टेड बच्चे हैं। वह ब्राह्मण हैं कुख वंशावली, यह ब्राह्मण हैं मुख वंशावली। यह है पराया रावण राज्य। बाप को आकर राम राज्य स्थापन करना होता है, तो किसमें तो प्रवेश करेंगे ना। देखो, यह झाड के एकदम पिछाड़ी में खड़ा है, इनकी ज़ड़जड़ीभूत अवस्था है। बाप कहते हैं मैं बहुत जन्मों के अन्त के जन्म में प्रवेश करता हूँ। यह अन्तिम 84 वाँ जन्म है। तपस्या कर रहे हैं। हम इनको भगवान नहीं कहते हैं। दुनिया वालों ने तो भगवान को सर्वव्यापी कह ठिक्कर भित्तर में कह दिया है इसलिए खुद भी पूरे ठिक्कर बन पड़े हैं। देवताओं की तो बात ही न्यारी है। अब तुम पढ़कर यह पद पाते हो, कितनी ऊंची पढ़ाई है। इन देवताओं को भगवान भगवती भी कहते हैं क्योंकि पवित्र हैं और स्वयं भगवान द्वारा ही इस धर्म की स्थापना हुई है। तो जरूर भगवान भगवती होने चाहिए। परन्तु उनको कहा जाता है महारानी महाराजा। बाकी श्री लक्ष्मी-नारायण को भगवती भगवान कहना भी अन्धश्रद्धा है क्योंकि भगवान तो एक ही है ना। तुम शिव और शंकर को भी अलग कर बताते हो। इस पर वो लोग कहते हैं यह देवताओं को भी उड़ा देते हैं। तुम्हारी बुद्धि में तो सारा चक्र है। परन्तु जो महारथी हैं, वही अच्छी तरह समझा सकते हैं। बहुत हैं जो भल सुनते हैं परन्तु बुद्धि में ठहरता नहीं, तो वह क्या बनेंगे? पाई पैसे के दास दासियाँ बनेंगे। आगे चलकर तुमको साक्षात्कार होंगे परन्तु उस समय कुछ कर नहीं सकते। टाइम पूरा हो गया फिर क्या कर सकेंगे इसलिए बाबा सावधान करते रहते हैं। परन्तु सब ऊंच चढ़ जायें यह तो हो नहीं सकता। बर्तन स़ाफ नहीं है, बुद्धि में किचड़-पट्टी भरी हुई है। इसमें पुरुषार्थ बहुत अच्छा चाहिए। चित्रों पर समझाने की बहुत प्रैक्टिस करनी चाहिए। नहीं तो पिछाड़ी में पछताना पड़ेगा। यह आत्मा को फुड़ (भोजन) मिल रहा है। यह तो सबको समझाने की बातें हैं। डरने की कोई बात नहीं। बड़े-बड़े स्थानों पर प्रदर्शनी, म्युज़ियम होने से नाम होता है। बाबा ने कहा था सबसे ओपीनियन लिखाओ, वह भी छपानी चाहिए। बच्चों को बहुत सर्विस करनी है। इसमें जाँच भी बहुत करनी है, समझने वाले हैं या नहीं। यह है नई दुनिया, यह है पुरानी दुनिया। यह तो कोई भी समझ सकते हैं सिर्फ टाइम लम्बा कर दिया है, इसलिए मनुष्य मूँझ पड़े हैं। पहले-पहले बाप का परिचय देना है। जो देही-अभिमानी होकर रहते हैं, अतीन्द्रिय सुख उनको ही रह सकता है। सिर्फ भाषण से काम नहीं होगा। जब भाषण करते हो तो भी समझना है कि मैं आत्मा भाई, भाई को समझाता हूँ। आत्म-अभिमानी बनना - इसमें बड़ी मेहनत चाहिए परन्तु बच्चे घड़ी-घड़ी भूल जाते हैं। बाप ही आकर बच्चों को समझाते हैं, गायन भी है आत्मा परमात्मा अलग रहे.. इसका अर्थ भी तुम ही जान सकते हो। जो महारथी हैं उनको अपने को आत्मा समझ बाप को याद करने की बहुत प्रैक्टिस करनी है, तब तो अपने को पावरफुल समझेंगे। जो अपने को आत्मा ही नहीं समझते वह क्या धारणा करेंगे। याद से ही तुम्हारे में जौहर भरेगा। ज्ञान को बल नहीं कहा जाता है। योगबल कहा जाता है। योगबल से ही तुम विश्व के मालिक बनते हो। अब तुमको बहुतों को आप समान बनाना है। जब तक बहुतों को आप समान नहीं बनाया है तब तक विनाश हो न सके। भल बड़ी लड़ाई लग जाए परन्तु फिर बन्द होती रहती है। अभी तो बहुतों के पास बाम्बस हैं, परन्तु यह रखने की चीज़ नहीं है। पुरानी दुनिया का विनाश और एक आदि सनातन धर्म की स्थापना होनी है जरूर। थोड़े समय के बाद सब कहेंगे बरोबर यह वही महाभारी लड़ाई है। भगवान भी है जरूर। जब तुम्हारे पास बहुत लोग आयेंगे तब सब मानने लगेंगे, कहेंगे यह तो वृद्धि को पाते रहते हैं, इनमें बहुत माइट है। तुम जितना याद में रहेंगे उतनी तुम्हारे में ताकत भरेगी। बाप की याद से ही तुम औरों को लाइट देते हो। यह दादा (ब्रह्मा) भी कहते हैं मेरे से भी यह बच्चे बहुत अच्छी सर्विस करते हैं। अभी थोड़ी देरी है, योग में यथार्थ रीति कोई रह नहीं सकता। खुद भी फील करते हैं कि योग में हम कम हैं इसलिए बराबर तीर नहीं लगता है। भगवान कुमारियों में ज्ञान बाण भरते हैं। तुम प्रजापिता ब्रह्माकुमार, ब्रह्माकुमारियाँ हो ना। यह है ब्रह्मा। तुम हो एडाप्टेड बच्चे। क्रियेटर तो एक ही है, बाकी सब पढ़ रहे हैं। उसमें यह ब्रह्मा भी आ गया। फिर यह रचना हो गई ना। तुम देवता बनने वाले हो। दैवी गुण धारण कर रहे हो। कहाँ-कहाँ दोनों पहिये चल नहीं सकते। जैसेकि रेती पर खड़े हैं। बाबा नाम नहीं लेते हैं। नहीं तो समझना चाहिए बाबा सच कहते हैं। बच्चे भी एक दो के स्वभाव को जान सकते हैं, जिनका आपस में काम रहता है।बच्चे समझते हैं हम ही सिरताज थे। अब फिर बनते हैं। पहले तुम किसको समझाते हो तो मानने लिए तैयार नहीं होते। फिर धीरे-धीरे समझते हैं, इसमें बुद्धि बहुत चाहिए। आत्मा में बुद्धि है। आत्मा सत् चित, आनंद स्वरूप है। अब तुम बच्चों को देही-अभिमानी बनाया जाता है। जब तक बाप न आये तब तक कोई देही-अभिमानी बन न सके। अब बाप कहते हैं आत्म-अभिमानी भव। मामेकम् याद करो तो मेरे से शक्ति मिलेगी। यह धर्म बहुत ताकत वाला है। सारे विश्व पर राज्य करते हैं, कम बात है क्या? तुमको ताकत मिलती है - बाप के साथ योग लगाने से। यह है नई बात, जो अच्छी रीति समझाना पड़ता है। आत्माओं का बेहद का बाप वही है। वही नई दुनिया का रचयिता है। तो शिव का आक्यूपेशन समझाओ कि वह आकर क्या करते हैं। कृष्ण जयन्ती और शिव जयन्ती दोनों की मनाते हैं। अब दोनों में बड़ा कौन? ऊंच ते ऊंच निराकार। उसने क्या किया जो शिव जयन्ती मनाई जाती है, कृष्ण ने क्या किया? लिखा हुआ है कि परमपिता परमात्मा साधारण बूढ़े तन में आकर स्थापना करते हैं। अनेक प्रकार के मत मतान्तर हैं। श्रीमत तो एक ही है, जिससे तुम श्रेष्ठ बनते हो। मानव मत से श्रेष्ठ कैसे बनेंगे। यह ईश्वरीय मत जो तुमको एक ही बार संगम पर मिलती है। देवतायें तो मत देते नहीं। मनुष्य से देवता बन गये बस, खलास। वहाँ गुरू आदि भी नहीं करते। यहाँ मनुष्य मत लेते हैं गुरू की। तो युक्ति से समझाना है हम हैं राजयोगी। हठयोगी कभी राजयोग सिखला न सकें। वे हैं ही निवृत्ति मार्ग वाले। तीर्थों पर प्रवृत्ति मार्ग वालों को ही जाना है।तुम बच्चों को कोई भी बात में मूँझना नहीं है। यह ड्रामा बना बनाया है जो रिपीट होता रहता है। तुम्हारी सर्विस भी कल्प पहले मिसल होती है। ड्रामा ही तुमको पुरुषार्थ कराते हैं। वह भी तुम करते हो कल्प पहले मिसल। पुरुषार्थ वालों की चलन से तुम समझ सकते हो, तब तो प्रदर्शनी में ग्रुप देखकर गाइड दिया जाता है ताकि अच्छी रीति समझा सके। पढ़ाने वाला बाप तो अच्छी रीति जानते हैं। कितनी विशाल बेहद की बुद्धि बनाते हैं। तुमको नशा रहना चाहिए कि हम किसके बच्चे हैं। भगवान हमको पढ़ाते हैं। कोई नहीं पढ़ सकते तो भाग जाते हैं। भगवान भी समझते हैं यह हमारा बच्चा नहीं है। तुम देखते हो भगवान के बच्चे पढ़ते थे फिर भाग गये फिर कुछ समझ में आ जाता है तो फिर भी पढ़ने लग जाते हैं। फिर योग में अच्छी रीति रहें तो ऊंच पद पा सकते हैं। समझेंगे बरोबर हमने टाइम बहुत वेस्ट किया जो ऐसा स्कूल छोड़ दिया। अब तो जरूर बाप से वर्सा लेंगे। बाप को याद करते-करते अथवा बाबा-बाबा कह रोमांच खड़े हो जाने चाहिए। बाबा हमको ऊंच पद प्राप्त कराते हैं। हम कितने भाग्यशाली हैं। घड़ी-घड़ी बाबा की याद रहे, डायरेक्शन पर चलता रहे तो बहुत उन्नति हो सकती है। फिर उनको सभी बहुत रिगॉर्ड देंगे। बाबा कहते - पढ़े आगे अनपढ़े भरी ढोयेंगे। देह-अभिमान वाले को दैवी गुणों की धारणा हो न सके। तुम्हारा चेहरा फर्स्टक्लास होना चाहिए। कहते हैं अतीन्द्रिय सुख उन्हों से पूछो जिन्हों को भगवान पढ़ाते हैं। कितना पढ़ाई पर अटेन्शन देना चाहिए और श्रीमत पर चलना चाहिए। तुम्हारे योग की ताकत से विश्व भी पवित्र बन जाता है। तुम योग से विश्व को पवित्र बनाते हो। कमाल है। गोवरधन पहाड़ को अंगुली पर उठाना है। इस छी-छी दुनिया को जिन्होंने पवित्र बनाया - यह उनकी निशानी है। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थजैसे ब्रह्मा बाप को चलता-फिरता फरिश्ता, देहभान रहित अनुभव किया। कर्म करते, बातचीत करते, डायरेक्शन देते, उमंग-उत्साह बढ़ाते भी देह से न्यारा, सूक्ष्म प्रकाश रूप की अनुभूति कराई, ऐसे फॉलो फादर करो। सदा देह-भान से न्यारे रहो, हर एक को न्यारा रूप दिखाई दे, इसको कहा जाता है देह में रहते फरिश्ता स्थिति। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) सत्य ज्ञान को बुद्धि में धारण करने के लिए बुद्धि रूपी बर्तन को स़ाफ स्वच्छ बनाना है। व्यर्थ बातों को बुद्धि से निकाल देना है। 2) दैवी गुणों की धारणा और पढ़ाई पर पूरा अटेन्शन दे अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करना है। सदा इसी नशे में रहना है कि हम भगवान के बच्चे हैं, वही हमको पढ़ाते हैं। वरदान:- प्राप्ति स्वरूप बन क्यों, क्या के प्रश्नों से पार रहने वाले सदा प्रसन्नचित भव जो प्राप्ति स्वरूप सम्पन्न आत्मायें हैं उन्हें कभी भी किसी भी बात में प्रश्न नहीं होगा। उसके चेहरे और चलन में प्रसन्नता की पर्सनैलिटी दिखाई देगी, इसको ही सन्तुष्टता कहते हैं। प्रसन्नता अगर कम होती है तो उसका कारण है प्राप्ति कम और प्राप्ति कम का कारण है कोई न कोई इच्छा। बहुत सूक्ष्म इच्छायें अप्राप्ति के तरफ खींच लेती हैं, इसलिए अल्पकाल की इच्छाओं को छोड़ प्राप्ति स्वरूप बनो तो सदा प्रसन्नचित रहेंगे। स्लोगन:- परमात्म प्यार में लवलीन रहो तो माया की आकर्षण समाप्त हो जायेगी। #Murli #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris

  • आज की मुरली 8 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki Gyan Murli madhuban 08-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - पावन बनने के लिए याद की यात्रा बहुत ज़रूरी है, यही मुख्य सबजेक्ट है, इस योगबल से तुम सर्विसएबुल गुणवान बन सकते हो।'' प्रश्नः- तुम बच्चे जो योग सीखते हो यही सबसे निराला योग है कैसे? उत्तर:- आज तक जो योग सीखते या सिखाते आये वह मनुष्यों का मनुष्यों के साथ योग जुटा। लेकिन अभी हम निराकार के साथ योग लगाते हैं। निराकार आत्मा निराकार बाप को याद करे - यह है सबसे निराली बात। दुनिया में कोई भगवान को याद भी करते तो बिगर परिचय। आक्यूपेशन के बिना किसी को याद करना यह भक्ति है। ज्ञानवान बच्चे परिचय सहित याद करते हैं। ओम् शान्ति। रूहानी बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं। बच्चों को पहले-पहले तो बाप का परिचय मिला है। छोटा बच्चा पैदा होता है तो उनको पहले-पहले माँ बाप का परिचय मिलता है। तुम्हारे में भी नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार हैं, जिनको रचता बाप का परिचय मिला है। यह भी बच्चे जानते हैं ऊंच ते ऊंच बाप ही है, उनकी ही महिमा बतानी है। महिमा गाते भी हैं शिवाए नम:, ब्रह्मा नम:, विष्णु नम: शोभता नहीं। शिवाए नम: शोभता है। ब्रह्मा देवता नम:, विष्णु देवताए नम: अक्षर शोभता है। उन्हों को देवता कहना पड़े। ऊंच ते ऊंच है भगवान। जब कोई आते हैं तो पहले-पहले बाप की महिमा ज़रूर बतानी है। वह सुप्रीम बाप है। बच्चे भूल जाते हैं कि बाप की महिमा कैसे सुनायें। पहले तो यह समझाना है कि वह सुप्रीम बाप है, टीचर भी है, सतगुरू भी है। तीनों को याद करना पड़े। यूँ तो याद शिवबाबा को ही करना है - तीनों रूप में। यह तो पक्का करना पड़े। तुम बाप की महिमा को जानते हो, तब तो करते हो। उन्होंने तो ऊंचे ते ऊंच बाप को ठिक्कर भित्तर में कह दिया है। मनुष्य में भी कह देते हैं लेकिन मनुष्य तन में भी सदैव तो रह नहीं सकते। वह तो सिर्फ लोन लेते हैं। वह खुद कहते हैं मैं इनके तन का आधार लेता हूँ। तो पहली बात पक्की करनी है कि बाप है सत्य। वही सत्य नारायण की कथा सुनाते हैं। नर से नारायण सत्य बाप ने बनाया है। सतयुग में इन लक्ष्मी-नारायण का ही राज्य था। वह कैसे बने? किसने बनाया? कब कथा सुनाई? कब राजयोग सिखाया? यह सब तुम अभी समझते हो। और सब योग होते हैं मनुष्यों के मनुष्यों के साथ। ऐसा होता नहीं जो मनुष्य का योग निराकार के साथ हो, वह भी परिचय से। आजकल भल शिव से योग लगाते हैं, पूजा करते हैं परन्तु जानते उनको कोई नहीं। यह भी नहीं समझते कि प्रजापिता ब्रह्मा ज़रूर साकार दुनिया पर होगा। मूँझे हुए हैं। समझते हैं प्रजापिता ब्रह्मा तो पहले-पहले सतयुग में होना चाहिए। अगर सतयुग में प्रजापिता ब्रह्मा हो तो फिर सूक्ष्मवतन में क्यों दिखाया है? अर्थ नहीं समझते। यह साकार है कर्मबन्धन में, वह सूक्ष्म है कर्मातीत। यह ज्ञान कोई में भी नहीं है। ज्ञान देने वाला एक बाप ही है। वह जब आकर ज्ञान दे तब तुम दूसरों को सुनाओ। बाप का किसको परिचय देना बहुत सहज है। अल्फ पर ही समझाना है। यह सभी आत्माओं का बेहद का बाप है। किसको परिचय देने में कोई तकलीफ नहीं है। बहुत सहज है। परन्तु निश्चय नहीं, प्रैक्टिस नहीं तो किसको समझा नहीं सकते। किसको ज्ञान नहीं देते तो गोया अज्ञानी है। ज्ञान नहीं तो भक्ति है ना। देह-अभिमान है। ज्ञान होगा ही देही-अभिमानी में। हम आत्मा हैं, हमारा बाप परमपिता परमात्मा वही बाप, टीचर, सतगुरू भी है। प्रजापिता ब्रह्मा भी है ना। बाप ने प्रजापिता ब्रह्मा का आक्यूपेशन भी बताया है। तो अपना भी आक्यूपेशन बताया है। मनुष्यों ने तो शिव और शंकर को मिलाकर एक कर दिया है। कहते हैं शंकर ने ऑख खोली तो विनाश हो गया। अब विनाश तो बाम्बस से, नैचुरल कैलेमिटीज़ से होता है। शिव शंकर महादेव कहते हैं। यह चित्र कोई यथार्थ नहीं है। यह सब भक्ति मार्ग के चित्र हैं। वहाँ ऐसी कोई बात नहीं। प्रजापिता ब्रह्मा भी देहधारी है। कितने ढेर बच्चे हैं। तो यह सब चित्र पूजा के लिए ही हैं। बाप ने समझाया है यह व्यक्त वह अव्यक्त। जब अव्यक्त बने हैं तो फरिश्ता हो जाते हैं। मूलवतन, सूक्ष्मवतन दोनों ही हैं ज़रूर। सूक्ष्मवतन में भी जाते हैं। बाप ने समझाया है प्रजापिता ब्रह्मा जो मनुष्य है वही फरिश्ता बनता है। फिर राजाई का भी उसमें दिखाया है। फिर यह राज्य करेंगे। सूक्ष्मवतन के चित्र न हो तो समझाने में मुश्किलात हो। वास्तव में विष्णु का चतुर्भुज रूप भी है नहीं। यह हैं भक्ति मार्ग के चित्र। बाप समझाते हैं आत्मा को ही पतित से पावन बनना है। पवित्र बनकर चली जायेगी अपने धाम। आत्मायें निराकारी दुनिया में रहती हैं, साकारी हैं यहाँ। बाकी सूक्ष्मवतन की कोई मुख्य कहानी है नहीं। सूक्ष्मवतन का राज़ भी बाप अभी समझाते हैं। तो मूलवतन, सूक्ष्मवतन फिर है स्थूलवतन। तो पहले सबको बाप का परिचय देना है। भक्ति मार्ग में भी बाबा को हे भगवान, हे प्रभू कहते हैं। सिर्फ जानते नहीं। हमेशा कहते हैं शिव परमात्माए नम:, शिव देवता कभी नहीं कहेंगे। ब्रह्मा देवता कहेंगे। शिव को परमपिता परमात्मा ही कहते हैं। शिव देवता कभी नहीं कहेंगे, शिव परमात्मा ही कहेंगे। उनको फिर सर्वव्यापी थोड़ेही कहा जाता है। पतितों को पावन बनाने का कर्तव्य करना है तो क्या भित्तर ठिक्कर में जाकर करेंगे? इसको ही घोर अन्धियारा कहा जाता है। यह भी ड्रामा में नूँध है।बाप आकर समझाते हैं यदा यदाहि.. किसकी ग्लानी? वो लोग तो श्लोक सुनाकर फिर अर्थ सुनाते हैं। यह तो तुम बच्चों को वहाँ जाकर देखना चाहिए। बोलना चाहिए कि हम इनका अर्थ समझाते हैं। फिर फट से बैठ सुनाना चाहिए। ऐसे थोड़ेही समझेंगे कि यह बी.के. हैं। भल स़फेद ड्रेस है परन्तु छापा थोड़ेही लगा हुआ है। तुम कहाँ भी जाकर सुन सकते हो और कह सकते हो इसका अर्थ तो बताओ। देखो वह क्या सुनाते हैं। बाकी यह इतने सब चित्र तो डीटेल समझने के हैं। अथाह ज्ञान है। सागर को स्याही बनाओ.. तो भी अन्त नहीं। फिर सेकेण्ड की भी बात सुनाई, सिर्फ बाप का परिचय देना है। वही बेहद का बाप स्वर्ग का रचयिता है। हम सभी उनके बच्चे ब्रदर्स हैं। तो हमको भी जरूर स्वर्ग का राज्य होना चाहिए, परन्तु सबको मिल न सके। बाप आते ही हैं भारत में और भारत-वासी ही स्वर्गवासी बनते हैं। दूसरे तो आते ही पीछे हैं। यह तो बहुत सहज है, परन्तु समझते नहीं हैं। बाबा को तो वन्डर लगता है। एक दिन गणिकायें आदि भी आकर सुनेंगी। पिछाड़ी में आने वाले तीखे हो जायेंगे। वहाँ भी कोई जाकर सर्विस कर सकते हैं। बहुतों को लज्जा आती है, देह-अभिमान बहुत है। बाबा कहते हैं वेश्याओं को भी समझाना है। भारत का नाम भी उन्हों ने ही गिराया है। इसमें मुख्य चाहिए योगबल। बिल्कुल ही पतित हैं, पावन होने के लिए याद की यात्रा चाहिए। अभी वह याद का बल कुछ कम है। किसमें ज्ञान है तो फिर याद कम है। डिफीकल्ट सबजेक्ट है, इनमें जब पास हों तब गणिकाओं का उद्धार कर सकें। अच्छी-अच्छी अनुभवी मातायें जाकर समझायें। कन्याओं को तो अनुभव नहीं। मातायें समझा सकती हैं। बाप कहते हैं पवित्र बनो तो विश्व के मालिक बन जायेंगे। दुनिया ही शिवालय बन जायेगी। सतयुग को शिवालय कहा जाता है, वहाँ अथाह सुख हैं। उन्हों को भी ऐसे समझाओ कि बाप कहते हैं अब प्रतिज्ञा करो पवित्र बनने की। ऐसे पतितों को पावन बनाने की तलवार बहुत तीखी चाहिए। इसमें शायद अभी देरी है। समझाने में भी नम्बरवार हैं। सेन्टर पर रहते हैं। बाबा जानते हैं सब एकरस नहीं हैं। सर्विस पर जो जाते हैं उनमें रात दिन का फर्क है। तो पहले जब किसको समझाओ तो बाप का ही परिचय दो। बाप की ही महिमा करो। इतने गुण सिवाए बाप के और किसके हो नहीं सकते। वही गुणवान बनाते हैं। बाप ही सतयुग की स्थापना करते हैं। अभी यह है संगमयुग जबकि तुम पुरुषोत्तम बन रहे हो। तुम आत्माओं को बैठ समझायेंगे। यह तो समझाते हो आत्मा का ही शरीर है। कहाँ तक कोई समझते हैं यह शक्ल से मालूम पड़ता है। कोई मूडी होते हैं तो सारी शक्ल ही बदल जाती है। आत्मा समझ बैठेंगे तो शक्ल भी अच्छी रहेगी। यह भी प्रैक्टिस होती है। घर गृहस्थ में रहने वाले इतने उछल नहीं सकते क्योंकि गोरखधन्धा लगा पड़ा है। पूरा अभ्यास करें तब चलते-फिरते, उठते-बैठते पक्के हों। याद से ही तुम पावन बनते हो। आत्मा जितना योग में रहती उतना पावन बनती है। सतयुग में तुम सतोप्रधान थे तो बहुत खुश थे।अभी संगम पर तुम हंसते बहलते रहते हो, बेहद का बाप मिला बाकी क्या चाहिए। बाप पर तो कुर्बान होना है। साहूकार कोई मुश्किल निकलते हैं। गरीबों को ही मिलता है, ड्रामा ही ऐसा बना हुआ है। धीरे-धीरे वृद्धि को पाते रहेंगे। कोटों में कोई विजय माला का दाना बनते हैं। बाकी प्रजा तो बननी ही है नम्बरवार। कितने ढेर बन जायेंगे। साहूकार गरीब सब होंगे। यह पूरी राजधानी स्थापन हो रही है। बाकी सब अपने-अपने सेक्शन में चले जायेंगे। तो बाप समझाते हैं बच्चों को दैवीगुण भी धारण करने हैं। तुम्हारा खान-पान भी अच्छा चाहिए। तुम्हें कभी यह आश नहीं रखनी है कि मैं फलानी चीज़ खाऊं। यह आशायें यहाँ होती हैं। बाबा के बड़े-बड़े वानप्रस्थियों के आश्रम देखे हुए हैं। बड़ी शान्ति से रहते हैं। यहाँ तो यह बेहद की बातें सब बाप समझाते हैं। वेश्यायें, गणिकायें भी ऐसी-ऐसी आयेंगी जो तुम से भी तीखी हो जायेंगी। बड़े फर्स्टक्लास गीत गायेंगी, जो सुनते ही खुशी का पारा चढ़ जायेगा। जब ऐसे गिरे हुए को तुम समझाकर श्रेष्ठ बनाओ तब तुम्हारा नाम भी बहुत ऊंचा होगा। कहेंगे यह तो वेश्याओं को भी इतना ऊंच बनाती हैं। खुद ही कहेंगे हम शूद्र थे, अब ब्राह्मण बने हैं, फिर हम सो देवता, क्षत्रिय बनेंगे। बाबा हर एक को समझ सकते हैं कि यह कुछ उन्नति को पायेंगे वा नहीं। पिछाड़ी में आने वाले उनसे आगे चढ़ जायेंगे। आगे चलकर तुम सब देखेंगे। अब भी देख रहे हो। नये बच्चे सर्विस में कितने उछलते हैं। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थब्रह्मा बाप समान फरिश्ता स्थिति का अनुभव करने के लिए कर्म करते बीच-बीच में निराकारी और फरिश्ता स्वरूप यह मन की एक्सरसाइज़ करो। जैसे ब्रह्मा बाप को साकार रूप में देखा, सदा डबल लाइट रहे, सेवा का भी बोझ नहीं रहा। ऐसे फॉलो फादर करो तो सहज ही बाप समान बन जायेंगे। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) पतितों को पावन बनाने की सेवा करो, गणिकाओं, वेश्याओं को ज्ञान दो, गिरे हुए को उठाओ, उनका उद्धार करो तब नाम बाला हो। 2) स्वयं की दृष्टि को पवित्र बनाने के लिए चलते फिरते अभ्यास करो कि हम आत्मा हैं, आत्मा से बात करते हैं। बाप की याद में रहो तो पावन बन जायेंगे। वरदान:- एक मिनट की एकाग्र स्थिति द्वारा शक्तिशाली अनुभव करने कराने वाले एकान्तवासी भव एकान्तवासी बनना अर्थात् कोई भी एक शक्तिशाली स्थिति में स्थित होना। चाहे बीजरूप स्थिति में स्थित हो जाओ, चाहे लाइट माइट हाउस की स्थिति में स्थित हो विश्व को लाइट माइट दो, चाहे फरिश्ते पन की स्थिति द्वारा औरों को अव्यक्त स्थिति का अनुभव कराओ। एक सेकण्ड वा एक मिनट भी अगर इस स्थिति में एकाग्र हो स्थित हो जाओ तो स्वयं को और अन्य आत्माओं को बहुत लाभ दे सकते हो। सिर्फ इसकी प्रैक्टिस चाहिए। स्लोगन:- ब्रह्माचारी वह है जिसके हर संकल्प, हर बोल में पवित्रता का वायब्रेशन समाया हुआ है। #Murli #Hindi #brahmakumaris #bkmurlitoday

  • 7 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 07/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, people create many ways to benefit their bodies. Only the Father tells you the way for souls to progress and ascending. This is the responsibility of the Father alone. Question: Which elevated directions does the Father give you children in order for you to continue to make constant progress? Answer: Children, in order to make progress: 1) Always stay on the pilgrimage of remembrance. It is only by having remembrance that the rust on the soul will be removed. 2) Never remember the past or have any expectation for the future. 3) Act for the livelihood of your body, but don’t waste whatever time you have. Use your time in a worthwhile way in remembering the Father. 4) Do Godly service for at least eight hours and you will continue to make progress. Om Shanti . The spiritual Father explains to you spiritual children, that is, to you souls. People say that the Supreme Soul has responsibility for souls and that He alone can show all souls the way to make progress and have peace of mind. Each soul resides in the centre of a forehead, detached from everything else. Generally, there is disease in the rest of the body, not in the forehead. Although you may have a headache, there would be no difficulty where the throne of the soul is because the soul is seated on that throne. There is only the one Supreme Soul who is the Surgeon who enables soul to make progress and gives you peace of mind. Only when a soul progresses can that soul receive health and wealth. No matter how much you do to your body, there will be no progress through that. There continues to be one or another conflict in bodies. No one, apart from the Father, can bring about advancement of souls. All others in the world find ways for advancement of bodies, but they have no advancement or ascending stage for souls. Only the Father teaches you this. Everything depends on the soul. It is souls that become 16 celestial degrees full, and then it is souls that become totally empty of degrees. Souls become 16 celestial degrees full. Only the Father explains to you how the degrees of souls decrease. The Father says: You had a lot of happiness in the golden age. Souls had been in the ascending stage. At other spiritual gatherings, they don’t explain how souls can progress. They stay in physical intoxication. They are body conscious whereas the Father is making you soul conscious. Souls that have become tamopradhan have to be made satopradhan. Everything here is spiritual, whereas everything there is physical. Surgeons transplant hearts. That has no connection with souls. Souls reside in the centre of the forehead. They don’t have an operation etc. Achcha. The Father explains that souls only make progress once. When souls become tamopradhan, the Father who brings about progress for souls comes. Without Him, no soul can go into the ascending stage. The Father says: Those dirty, tamopradhan souls cannot come to Me. When people come to you, they ask you how there can be peace or how there can be progress. However, they don’t know where they will go after there has been progress or what will happen. They call out: Come and make the impure ones pure. Come and take us to the land of liberation-in-life. So, He would take souls back with Him. The bodies would be destroyed here. However, these things are not in anyone’s intellect. These are God’s directions. All the rest are the dictates of human beings. By following God’s directions, you reach the sky; you reach the land of peace and the land of happiness. Then, according to the drama, you also have to come down. There is no Surgeon, apart from the Father, who can enable souls to make progress. The Surgeon then makes you the same as Himself. Some bring about very good progress in others, some to the medium level and some bring about the third level of progress in others. Only the one Father is responsible for the progress of souls. No one in the world knows this. The Father says: I come to uplift those sages etc. When souls first come down, they are pure. The Father has now come to bring about progress in everyone. Look, you are continuing to progress, numberwise, according to the effort you make. There, you will receive first-class bodies. The Father is the imperishable Surgeon. He alone comes and brings about progress for you. So you will then go to your highest-on-high sweet home. Those people go to the moon. In order for you to make progress, the imperishable Surgeon says: Constantly remember Me alone and your sins will be absolved. The Father liberates the children of the world. When you go to heaven, all the rest will be in the land of peace. The Father carries out such a wonderful task. It is the wonder of the Father! This is why it is said: Only You know Your ways and means. The directions are given to souls. If a soul were to become separated, he could not receive directions. There is the ascending stage through God’s directions and the descending stage through human dictates: this is also fixed in the drama. Those people think that it is heaven now. As you progress further you will know whether this is hell or heaven. They create so much upheaval over language. They are unhappy. There is no sorrow in heaven. There won’t even be earthquakes. The old world is now to be destroyed and heaven will be created. Then, after half a cycle, even that will disappear. They say that Dwarika sank beneath the ocean. Things of gold have become buried down below. They would surely go down below in earthquakes. They do not dig beneath the ocean and bring them out. When they dig beneath the ground, they find treasures there. The Father says: I uplift everyone. Then everyone defames and insults Me. I even uplift those who defame Me. So, there should definitely be praise of Me. Look how much respect they have on the path of devotion. You children too praise the Father so much; you have shown 32 virtues in the poster. You are now becoming as virtuous as the Father, and so you should also make as much effort. You shouldn’t waste your time. The highest of all Father is teaching you and so you should study daily. That One is the imperishable Father and also the Teacher. Those who have come later are going ahead of the older ones. The whole world is now making progress through the Father. It was the Father who made Shri Krishna virtuous. He is the One who gives to everyone; all others take. This dynasty is being created, numberwise, according to the effort you make. Look how sweet and lovely the unlimited Father is! All of you are now making progress through the highest-on-high Father. Everyone else has to come down the ladder. It is a wonder of the Father! You may eat, drink and do whatever else you do, but simply sing praise of the Father. It isn’t that by staying in remembrance of Baba you are unable to eat. You have a lot of time available at night. You have at least eight hours. The Father says: At least do a minimum of eight hours service for this Government. Show anyone who comes here the way for souls to progress. “Liberation-in-life” means to be a master of the world and “liberation” means to be a master of Brahmand. It is easy to explain this. However, if it is not in the fortune of some, what effort would they make? The Father explains: The rust on souls cannot be removed without them having remembrance of the Father. Even though you might give knowledge throughout the whole day, you souls cannot progress without having remembrance. The Father explains to you children every day with a lot of love, but each one of you can understand for yourself whether you are progressing or not. It isn’t just you children here who hear this, but children at all the centres hear this. This tape machine is kept here. It records the sound on itself and goes on service; it does a lot of service. Children understand that they are listening to Shiv Baba’s murli. When they hear it through you, it becomes indirect and then they come here to listen to it directly. Baba speaks it through the mouth of Brahma, that is, He gives the nectar of knowledge through the mouth. At this time, the world has become tamopradhan and so it needs to have the rain of knowledge on it. There is a lot of rain water. No one can become pure through that water. All of this is a matter of knowledge. The Father says: Now wake up! I am taking you to the land of peace. There is progress for you souls in this. All the rest are physical things. Only you listen to spiritual things. Only you become multimillionaires and fortunate. The Father is the Lord of the Poor. Only the poor hear this. This is why the Father says: Give this knowledge to those who have stone intellects and those who are without virtues. Such things do not exist in the golden age. That is an unlimited Shivalaya. It is now an unlimited brothel; it is completely tamopradhan. There is no more margin for it. This impure world now has to change. There is the kingdom of Rama and the kingdom of Ravan in Bharat. When there are innumerable religions, there is peacelessness. War continues to take place all the time. War is now to take place with great force. A very strong war will take place and then end because the kingdom will have been established and you will have reached your karmateet stage. At the moment, no one can say. When that stage comes, the study will end. You will then be transferred according to the effort you made. This haystack will catch fire and destruction will take place instantly. That is said to be bloodshed without cause; everyone will die unnecessarily. Rivers of blood will flow. Then rivers of ghee and milk will flow. After the cries of distress, there will be cries of victory. All the rest will die while sleeping in the sleep of ignorance. Establishment has to take place very tactfully. There will also be obstacles and assaults. The gates to heaven are opening through the mothers. There are also many men, but, because women give birth, they receive a greater reward than the men. Everyone will go to heaven, numberwise. Some can still take birth as a male twice consecutively. It will take place accordingly to the account fixed in the drama. When there is progress of souls, there is so much difference. Some become the very highest and some become the very lowest. There is a vast difference between the kings and the subjects. The Father explains to you sweetest children: Now make effort. Become pure through yoga and then dharna can take place. The destination is very high. You have to consider yourselves to be souls and remember the Father with a lot of love. Souls love the Supreme Soul. This is spiritual love through which souls make progress. Souls fall through physical love. When some don’t have it in their fortune, they become those who run away. The sacrificial fire (yagya) has to be looked after. The sacrificial fire (yagya) is being served with every penny of the mothers. Here, it is the poor who then become wealthy. Everything depends how you on study. You are now becoming those who have the fortune of being wed. All of you have this feeling. Those who are to become beads of the rosary need to have such a good feeling. Continue to remember Shiv Baba and do service and there can be a lot of progress. You should even surrender your body for Shiv Baba’s service. To have that intoxication throughout the day is not like going to your aunty’s home! You have to check how much progress you have made. Baba says: Do not remember the past and don’t have any expectations of the future. You have to act for your livelihood. Whatever time you have, remember the Father and your sins will be absolved. Baba even explains to those who are in bondage: You have to explain to your husband with a lot of humility and love. If he beats you, you have to shower him with flowers. You need great tact in order to save yourself. Your eyes need to be very cool; they must never fluctuate. There is the example of Angad in this. He was completely unshakeable. All of you are mahavirs. Whatever has happened in the past, you mustn’t remember it. Always remain cheerful. Remain firm on the drama. The Father Himself says: I too am bound by the bondage of the drama. There is nothing else to it. It is written of Krishna that he killed devils with the discus of self-realisation. All of those are stories. The Father cannot commit violence. That Father is also the Teacher; there is no question of Him killing anyone. All of those things refer to the present time. On one side, there are many human beings and on the other side, there are you. Those who want to come will continue to come; they will continue to receive their status as they did in the previous cycle. There is no question of a miracle in this. The Father is merciful. He is the Remover of Sorrow and the Bestower of Happiness. Therefore, how could He cause sorrow? Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Special effort to become equal to Father Brahma.If you have love for Father Brahma then become an angel, the same as the father. Let your angelic form of light always be visible in front of you, that you have to become like that. Let your future form also be visible. Now renounce this one and adopt that one. When you have such an experience then understand that you are close to perfection. Essence for Dharna: 1. Do at least eight hours service for the Godly Government and use your time in a worthwhile way. Become as virtuous as the Father. 2. Don’t remember the past. Let the past be the past and remain constantly cheerful. Remain unshakeable on the drama. Blessing: May you maintain the intoxication of guaranteed victory and become a conqueror of Maya by receiving multi-million-fold help from the Father. The children who are worthy of receiving multi-million-fold help from the Father challenge Maya’s attack and say that it is her duty to come and their duty to gain victory. Such children consider a lion form of Maya to be like an ant because they know that this kingdom of Maya is now about to finish. Victory for you souls who have been victorious many times is 100% guaranteed. The intoxication of this guarantee enables you to claim a right to multi-million-fold help from the Father. With this intoxication you will easily become a conqueror of Maya. Slogan: Accumulate your power of thought and use it for yourself and the world. #Murli #brahmakumari #english #brahmakumaris

  • आज की मुरली 7 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumari murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 07-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - मनुष्य शरीर की उन्नति का प्रबन्ध रचते, आत्मा की उन्नति वा चढ़ती का साधन बाप ही बतलाते हैं - यह बाप की ही रेसपान्सिबिल्टी है'' प्रश्नः- सदा बच्चों की उन्नति होती रहे उसके लिए बाप कौन-कौन सी श्रीमत देते हैं? उत्तर:- बच्चे, अपनी उन्नति के लिए 1- सदा याद की यात्रा पर रहो। याद से ही आत्मा की जंक निकलेगी। 2- कभी भी बीती को याद नहीं करो और आगे के लिए कोई आश न रखो। 3- शरीर निर्वाह के लिए कर्म भले करो लेकिन जो भी टाइम मिले वह वेस्ट नहीं करो, बाप की याद में टाइम सफल करो। 4- कम से कम 8 घण्टा ईश्वरीय सेवा करो तो तुम्हारी उन्नति होती रहेगी। ओम् शान्ति। रूहानी बाप बैठ रूहानी बच्चों को अथवा आत्माओं को समझाते हैं, मनुष्य कहते हैं आत्मा की रेसपान्सिबिल्टी है परमात्मा के ऊपर। वही सब आत्माओं की उन्नति और मन की शान्ति का रास्ता बता सकते हैं। आत्मा रहती है भ्रकुटी में सबसे न्यारी। अक्सर करके रोग होते हैं शरीर में। यहाँ भ्रकुटी में नहीं। भल सिर में दर्द पड़ेगा परन्तु जो आत्मा का तख्त है वहाँ कोई तकलीफ नहीं होगी क्योंकि उस तख्त पर आत्मा विराजमान है। अब आत्मा की उन्नति अथवा शान्ति देने वाला सर्जन तो एक ही परमात्मा है। जब आत्मा की उन्नति हो तब आत्मा को हेल्थ वेल्थ भी मिले। शरीर को तो कितना भी करो उससे कोई उन्नति नहीं होगी। शरीर की कुछ न कुछ खिटपिट तो रहती ही है। आत्मा की उन्नति तो सिवाए बाप के कोई कर न सके। और सब दुनिया में शरीर की उन्नति का प्रबन्ध रचते हैं, बाकी आत्मा की चढ़ती कला वा उन्नति होती नहीं है। वह तो बाप ही सिखलाते हैं। सारा मदार आत्मा पर है। आत्मा ही 16 कला बनती है फिर आत्मा ही बिल्कुल कला रहित हो जाती है। 16 कलायें बनती हैं फिर कला कम कैसे होती है, यह भी बाप ही समझाते हैं। बाप कहते हैं सतयुग में तुमको बहुत सुख था। आत्मा चढ़ती कला में थी और सतसंगों में आत्मा की उन्नति कैसे हो - यह बात नहीं समझाई जाती है। वह जिस्मानी नशे में रहते हैं। देह-अभिमान है, बाप तुमको देही-अभिमानी बनाते हैं। आत्मा जो तमोप्रधान बनी है उनको सतोप्रधान बनाना है। यहाँ सब हैं रूहानी बातें। वहाँ हैं जिस्मानी बातें। सर्जन लोग एक हार्ट निकाल दूसरा डालते हैं। उनका आत्मा से कोई तैलुक नहीं। आत्मा तो भ्रकुटी में रहती है, उनका आपरेशन आदि कुछ नहीं होता।अच्छा बाप समझाते हैं कि आत्मा की उन्नति तो एक ही बार होती है। आत्मा जब तमोप्रधान हो जाती है तब आत्मा की उन्नति करने वाला बाप आता है। उनके बिगर किसी भी आत्मा की चढ़ती कला हो न सके। बाप कहते हैं यह छी-छी तमोप्रधान आत्मायें मेरे पास आ न सके। तुम्हारे पास जब कोई आते हैं तो कहते हैं शान्ति कैसे मिले अथवा उन्नति कैसे हो? परन्तु यह नहीं जानते कि उन्नति के बाद हम कहाँ जायेंगे, क्या होगा? पुकारते हैं पतित से पावन बनाओ। जीवनमुक्तिधाम में ले जाओ। तो आत्माओं को ही ले जायेंगे ना। शरीर तो यहाँ खत्म हो जायेंगे। परन्तु यह बातें किसकी बुद्धि में नहीं हैं। यह है ईश्वरीय मत। बाकी वह सब हैं मानव मत। ईश्वरीय मत से एकदम आसमान में चढ़ जाते हो - शान्तिधाम, सुखधाम में। फिर ड्रामा अनुसार नीचे भी उतरना ही है। आत्मा की उन्नति के लिए बाप के सिवाए और कोई सर्जन नहीं। सर्जन फिर तुमको आप समान बनाते हैं। कोई तो बहुतों की उन्नति अच्छी करते हैं, कोई मीडियम, कोई थर्ड औरों की उन्नति करते हैं। आत्माओं की उन्नति का जवाबदार है ही एक बाप। दुनिया में यह किसको मालूम नहीं है। बाप कहते हैं इन साधुओं आदि का भी उद्धार करने मैं आता हूँ। पहले जब आत्मा आती है तो पवित्र ही आती है। अब बाप आये हैं सबकी उन्नति करने। नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार तुम्हारी देखो कितनी उन्नति हो जाती है। वहाँ तुमको शरीर भी फर्स्टक्लास मिलता है। बाप है ही अविनाशी सर्जन। वही आकर तुम्हारी उन्नति करते हैं। तो तुम ऊंच ते ऊंच अपने स्वीट होम में चले जायेंगे। वो लोग मून पर जाते हैं। अविनाशी सर्जन तुमको उन्नति प्राप्त कराने लिए कहते हैं मामेकम् याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। बाप विश्व के बच्चों को लिबरेट करते हैं। जब तुम स्वर्ग में जायेंगे तब सब शान्तिधाम में होंगे। बाप कितना वन्डरफुल कार्य करते हैं। कमाल है बाप की! तब कहते हैं तुम्हारी गति मत तुम ही जानो। आत्मा में ही मत है, आत्मा अलग हो जाए तो मत मिल न सके। ईश्वरीय मत से चढ़ती कला, मानव मत से उतरती कला-यह भी ड्रामा में नूँध है। वो लोग समझते हैं अभी स्वर्ग बन गया है। आगे चलकर मालूम पड़ेगा कि यह नर्क है वा स्वर्ग। भाषा के ऊपर कितना हंगामा करते हैं। दु:खी हैं ना। स्वर्ग में दु:ख होता नहीं। अर्थक्वेक भी नहीं होगी। अब पुरानी दुनिया का विनाश होना है फिर स्वर्ग बन जायेगा। फिर आधाकल्प वह भी गुम हो जाता है। कहते हैं द्वारिका सागर के नीचे चली गई। सोने की चीज़ें नीचे दब गई हैं। सो तो जरूर अर्थक्वेक से नीचे जायेंगी। समुद्र को थोड़ेही खोदकर निकालेंगे। धरती को खोदते हैं, वहाँ से माल निकालते हैं।बाप कहते हैं मैं सबका उपकार करता हूँ। मेरा फिर सब अपकार करते, गाली देते। मैं तो अपकारी का भी उप-कार करता हूँ, तो मेरी जरूर महिमा होनी चाहिए। भक्ति मार्ग में देखो कितना मान है। तुम बच्चे भी बाप की कितनी महिमा करते हो। चित्र में 32 गुण दिखाये हैं। अभी तुम भी बाप जैसे गुणवान बन रहे हो तो कितना पुरुषार्थ करना चाहिए। टाइम वेस्ट नहीं करना चाहिए। बहुत हाइएस्ट बाप पढ़ाते हैं तो रोज़ ज़रूर पढ़ना चाहिए। यह अविनाशी बाप भी है, टीचर भी है, पिछाड़ी में आने वाले पुरानों से भी तीखे जा रहे हैं। अब सारी दुनिया की उन्नति हो रही है-बाप द्वारा। श्रीकृष्ण को भी गुणवान बनाने वाला बाप है, सबको देने वाला है। बाकी सब लेते हैं। यह घराना बन रहा है - नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार। बेहद का बाप देखो कितना मीठा और कितना प्यारा है। ऊंचे ते ऊंचे बाप द्वारा अब सबकी उन्नति हो रही है। बाकी तो सबको सीढ़ी उतरनी है। कमाल है बाप की। भल खाओ-पिओ सब कुछ करो सिर्फ बाबा के गुण गाओ। ऐसे नहीं बाबा की याद में रहने से खाना नहीं खा सकते। रात को फुर्सत बहुत मिलती है। 8 घण्टा तो फुर्सत है। बाप कहते हैं कम से कम 8 घण्टा इस गवर्मेन्ट की सर्विस करो। जो भी आये उनको आत्मा की उन्नति के लिए रास्ता बताओ। जीवनमुक्ति माना विश्व का मालिक और मुक्ति माना ब्रह्माण्ड का मालिक। ये समझाना तो सहज है ना। परन्तु तकदीर में नहीं है तो तदबीर क्या कर सकेंगे।बाप समझाते हैं कि बाप की याद सिवाए आत्मा की जंक निकल नहीं सकती। भल ज्ञान सारा दिन सुनाओ परन्तु आत्मा की उन्नति का उपाय याद के सिवाए और कोई नहीं। बाप बच्चों को बहुत प्यार से रोज़-रोज़ समझाते हैं परन्तु अपनी उन्नति करते हैं वा नहीं करते हैं, वह हर एक खुद समझ सकते हैं। यह सिर्फ तुम नहीं सुनते हो परन्तु सब सेन्टर्स वाले बच्चे सुनते हैं। यह टेप रखी है। यह भी अपने में आवाज़ भरकर जाती है - सर्विस पर। यह बहुत सर्विस देती है। बच्चे समझते हैं शिवबाबा की मुरली हम सुनते हैं। तुम्हारे द्वारा सुनने से इनडायरेक्ट हो जाता है फिर यहाँ आते हैं डायरेक्ट सुनने के लिए। फिर बाबा ब्रह्मा मुख द्वारा सुनाते हैं अथवा मुख द्वारा ज्ञान अमृत देते हैं। इस समय दुनिया तमोप्रधान हो गई है तो उस पर ज्ञान की वर्षा चाहिए। वह पानी की वर्षा तो बहुत होती है। उस पानी से तो कोई पावन बन नहीं सकता। यह है सारी ज्ञान की बात।बाप कहते हैं अब जागो, मैं तुमको शान्तिधाम ले जाता हूँ। आत्मा की उन्नति भी इसमें है, बाकी सब हैं जिस्मानी बातें। रूहानी बातें सिर्फ तुम ही सुनते हो। पदमपति, भाग्यशाली सिर्फ तुम ही बनते हो। बाप है गरीब निवाज़। गरीब ही सुनते हैं, तब बाप कहते हैं अहिल्याओं, गणिकाओं को भी समझाओ। सतयुग में ऐसी बातें नहीं होती। वह है बेहद का शिवालय। अब है बेहद का वेश्यालय, बिल्कुल ही तमोप्रधान हैं। इससे जास्ती मार्जिन नहीं है। अब इस पतित दुनिया को चेन्ज होना है। भारत में राम राज्य और रावण राज्य होता है। जब अनेक धर्म हो जाते हैं तब अशान्ति हो जाती है। लड़ाई तो लगती ही रहती है। अब तो बहुत ज़ोर से लड़ाई लगेगी। कड़ी लड़ाई लग फिर बन्द हो जायेगी क्योंकि राजाई भी स्थापन हो, कर्मातीत अवस्था भी हो। अभी तो कोई कह न सके। वह अवस्था आयेगी तो पढ़ाई पूरी हो जायेगी। फिर ट्रान्सफर हो जायेंगे - अपने पुरुषार्थ अनुसार। इस भंभोर को आग तो लगनी है। फटाफट विनाश हो जायेगा। उनको खूनी नाहेक खेल कहा जाता है। नाहेक सब मर जायेंगे। रक्त की नदियाँ बहेंगी। फिर घी दूध की नदियाँ बहेंगी। हाहाकार से जयजयकार होगी। बाकी सब अज्ञान निद्रा में सोते-सोते ही खत्म हो जायेंगे। बड़ी युक्ति से स्थापना होती है। विघ्न भी पड़ेंगे, अत्याचार भी होंगे। अब माताओं द्वारा स्वर्ग का द्वार खुलता है। हैं तो पुरुष भी बहुत परन्तु माता जन्म देती है तो उनको पुरुष से इज़ाफा ज्यादा मिलता है। स्वर्ग में तो नम्बरवार सब जायेंगे कोई दो जन्म मेल के भी बन सकते हैं, हिसाब-किताब जो ड्रामा में नूँध है वही होता है। आत्मा की उन्नति होने से कितना फ़र्क पड़ जाता है। कोई तो एकदम हाइएस्ट बन जाता है कोई तो बिल्कुल लोएस्ट। कहाँ राजा तो कहाँ प्रजा।मीठे-मीठे बच्चों को बाप समझाते हैं अब पुरुषार्थ करो। योग से पवित्र बनो तब धारणा हो। मंज़िल बहुत ऊंची है। अपने को आत्मा समझ बहुत प्यार से बाप को याद करना है। आत्मा का परमात्मा के साथ लॅव है ना। यह है रूहानी लॅव, जिससे आत्मा की उन्नति होती है। जिस्मानी लॅव से गिर पड़ते हैं। तकदीर में नहीं है तो भागन्ती हो जाते हैं। यज्ञ की बड़ी सम्भाल चाहिए। माताओं की पाई-पाई से यज्ञ की सर्विस हो रही है। यहाँ गरीब ही साहूकार बनते हैं। सारा मदार पढ़ाई पर है। तुम अभी सदा सुहागिन बनती हो-यह सबको फीलिंग आती है। माला का दाना बनने वालों को कितनी अच्छी फीलिंग चाहिए। शिवबाबा को याद करते, सर्विस करते रहो तो बहुत उन्नति हो सकती है। शिवबाबा की सर्विस में शरीर भी न्योछावर करना चाहिए। सारा दिन नशा रहे - यह मासी का घर नहीं है। देखना है हमने अपनी कितनी उन्नति की है। बाबा कहते हैं - बीती को याद न करो। आगे की कोई आश मत रखो। शरीर निर्वाह अर्थ कर्म तो करना है। जो टाइम मिले उसमें बाप को याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। बाबा बाँधेलियों को भी समझाते हैं कि तुम्हें पति को बहुत नम्रता प्यार से समझाना है, कोई मारे तो उन पर फूलों की वर्षा करो। अपने को बचाने की बड़ी युक्ति चाहिए। ऑखें बड़ी शीतल चाहिए। कभी हिलें नहीं। इस पर अंगद का भी मिसाल है, बिल्कुल अडोल था। तुम सब महावीर हो, जो कुछ पास्ट हुआ उनको याद नहीं करना है। सदैव हर्षित रहना है। ड्रामा पर अटल रहना है। बाप खुद कहते हैं मैं भी ड्रामा के बंधन में बाँधा हुआ हूँ। बाकी और कोई बात नहीं। कृष्ण के लिए लिखा है स्वदर्शन चक्र से मारा। यह सब कथायें हैं। बाप तो हिंसा कर न सके। यह तो बाप टीचर है, मारने की बात नहीं है। यह बातें सब इस समय की हैं। एक तऱफ ढेर मनुष्य हैं दूसरे तऱफ तुम हो, जिनको आना होगा आते रहेंगे। कल्प पहले मिसल पद पाते रहेंगे। इसमें चमत्कार की बात नहीं। बाप रहमदिल है, दु:ख हर्ता सुख कर्ता है, फिर दु:ख कैसे देंगे। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थब्रह्मा बाप के समान आपके यह नयन रूहानियत का अनुभव करायें, चलन बाप के चरित्रों का साक्षात्कार कराये, मस्तक मस्तकमणी का साक्षात्कार कराये, यह अव्यक्ति सूरत दिव्य, अलौकिक स्थिति का प्रत्यक्ष रूप दिखाये। इसके लिए अपनी अन्तर्मुखी, अलौकिक वा रूहानी स्थिति में सदाकाल रहने का अभ्यास करो। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) कम से कम 8 घण्टा ईश्वरीय गवर्मेंन्ट की सर्विस कर अपना टाइम सफल करना है। बाप जैसा गुणवान बनना है। 2) जो बीता उसे याद नहीं करना है। बीती को बीती कर सदैव हर्षित रहना है। ड्रामा पर अडोल रहना है। वरदान:- निश्चित विजय के नशे में रह बाप की पदमगुणा मदद प्राप्त करने वाले मायाजीत भव बाप की पदमगुणा मदद के पात्र बच्चे माया के वार को चैलेन्ज करते हैं कि आपका काम है आना और हमारा काम है विजय प्राप्त करना। वे माया के शेर रूप को चींटी समझते हैं क्योंकि जानते हैं कि यह माया का राज्य अब समाप्त होना है, हम अनेक बार के विजयी आत्माओं की विजय 100 परसेन्ट निश्चित है। यह निश्चित का नशा बाप की पदमगुणा मदद का अधिकार प्राप्त कराता है। इस नशे से सहज ही मायाजीत बन जाते हो। स्लोगन:- संकल्प शक्ति को जमा कर स्व प्रति वा विश्व प्रति इसका प्रयोग करो। #Murli #Hindi #brahmakumaris #brahmakumari

  • 6 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 06/01/19 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 08/04/84 By attaining the rights of the confluence age you become one who has a right to the kingdom of the world. Today, BapDada is seeing the divine court of the elevated souls who have claimed a right to be self-sovereigns. You elevated souls become those who have a right to the court of the kingdom of the world and the court of self-sovereigns. Only those who have the right to be self-sovereigns have a right to the kingdom of the world. Do you constantly have this double intoxication? To belong to the Father means to claim innumerable rights. Do you know how many types of right you have claimed? Remember the rosary of your rights. The first right is that you have become a child of God, that is, you have each claimed the right to become a most elevated soul who is worthy of respect and worship. You cannot claim a right to be a soul worthy of worship without first becoming a child of the Father. Therefore, the first right is that you have become a soul worthy of being worshipped. The second right is that you have become a master of the treasures of knowledge, that is, you have claimed all rights. The third right is that you have claimed a right to all powers. The fourth right is that you have become a self-sovereign who has conquered all your physical organs. With all of these rights, you have become a conqueror of Maya and thereby a conqueror of the world, one who has a right to the kingdom of the world. So, by constantly keeping all of these rights in your awareness, you have become a powerful soul. You have become powerful in this way, have you not?You can achieve success in attaining self-sovereignty and the kingdom of the world by especially imbibing three things. The basis of success in any elevated task is renunciation, tapasya and service. On the basis of these three, there can be no question as to whether there will be success or not. Success in a second is guaranteed when all of these three are imbibed - it is already accomplished. Renunciation of what? The renunciation of just one thing easily and naturally enables you to renounce everything else. That one renunciation is the renunciation of the consciousness of the body, which easily makes you renounce the consciousness of any limited "I". This consciousness of any limited "I" stops you from doing tapasya and service. Where there is the consciousness of a limited "I", there cannot be renunciation, tapasya or service. The renunciation of one thing is needed and that is the consciousness of any limited "I" and "mine". What else remains when "I" and "mine" have ended? That which is unlimited. I am a pure soul and mine is the one Father and none other. So, when you have the unlimited Father, the Almighty Authority, with you, success is guaranteed for you. With this renunciation, your tapasya is also automatically achieved. What is tapasya? I belong to the One; I only follow the elevated directions of the One. It is with this that your stage automatically becomes constant and stable. Constantly to have the awareness of the one God is tapasya. A constant and stable stage is your elevated seat. The stage of being like a lotus flower is your seat of tapasya. Through renunciation, your tapasya is automatically achieved. When you have become an embodiment of renunciation and tapasya, what will you do? To renounce the consciousness of the self, means that the consciousness of "I" has ended. You become tapaswis who are lost in the love of One and you cannot then stay without doing service. Any limited "I" and "mine" don't allow you to do true service. Those who are embodiments of renunciation and tapasya are real servers. When you have the slightest consciousness of the body, "I did this", "I am like this", what do you become instead of being a server? You become a server in name only; you don't become a true server. The foundation of real service is renunciation and tapasya. Those who are such renunciates, tapaswi servers, are constant embodiments of success. Victory and success become the garland around their necks. They become those who have this as a birthright. Therefore, BapDada is giving all the children of the world these elevated teachings: Become a renunciate, become a tapaswi and become a real server.Today's world is a world filled with the fear of death. (There were storms.) Even though there is upheaval of the elements of nature, you are unshakeable, are you not? The duty of the tamoguni elements of nature is to create upheaval and the duty of you unshakeable souls is to transform the elements of nature. Nothing new! All of this is to happen anyway. It is only through upheaval that you will become unshakeable. So, have you elevated souls who are residents of the court and self-sovereigns, understood? This too is a royal court, is it not? “Raja Yogis” means those who are kings of the self. “A court of Raja Yogis” means a court of those who are self-sovereigns. All of you have also become political leaders, have you not? They are political leaders of their country and you are leaders of the self. A leader means one who conducts everything according to the right principles. Therefore, you are the leaders of the self who follow the principles of religion and kingdom. Accurate, elevated principles are shrimat. Elevated directions are the right moral principles. Those who follow these moral principles are successful leaders.BapDada is congratulating the leaders of the world because they are at least making effort, although there is a variety of them. At least they have love for their country. At least they make effort with the thought that their kingdom should remain forever. Their love for keeping their Bharat elevated is automatically inspiring them to make effort. Now, the time will come when both the authority of the kingdom and the authority of religion will come together. There will then be cries of the victory of Bharat throughout the whole world. Bharat will be the lighthouse. Everyone's vision will be on Bharat. Everyone will experience Bharat to be the land of inspiration. Bharat is the imperishable land. It is the land of the incarnation of the eternal Father. This is why the praise of Bharat is always great. Achcha.All of you have reached your sweet home. BapDada congratulates all the children for coming here.Welcome! The decoration of the Father's home is welcome. Achcha.To all the stars of success who remain constantly stable on the seat of a constant and stable stage, to the tapaswi children, the great souls who always stay in remembrance of the one Supreme, to the world benefactor, serviceable children who have elevated good wishes and elevated pure feelings, BapDada's love, remembrance and namaste.BapDada meeting the Chief Minister of Gujarat:Welcome to the Father's home and your home! The Father knows that you very much love doing service. Only a handful out of multimillions are such servers and this is why you will constantly continue to receive the instant fruit for the hard work you do in service in the form of internal happiness. This effort is the basis of success. If all instrument servers make this effort, the kingdom of Bharat will constantly continue to achieve success. You are definitely to receive success. This is guaranteed, because those who become instruments definitely receive the instant fruit of service and also receive fruit in the future. Therefore, you are an instrument for service. Have the consciousness of being an instrument and constantly continue to move forward in service. Where there is the consciousness of being an instrument and there isn't any consciousness of "I", there will constantly be progress. This feeling of being an instrument automatically awakens good wishes and pure feelings. The reason why there aren't good wishes and pure feelings in the world today is that, instead of having the feelings of being instruments, there is the consciousness of "I". If they considered themselves to be instruments, they would also understand the Karavanhar Father. Karankaravanhar Swami (Lord who acts and inspires others to act) will always inspire you to do what is elevated. Instead of being trustees, they have become householders of the kingdom. There is a burden in being a householder and lightness in being a trustee. Unless you become light, you cannot have decision-making power. If you are a trustee, you are light and your decision-making power is also elevated. Therefore, always be a trustee. The consciousness of being an instrument is fruitful. You definitely receive the fruit of this awareness. This feeling of being an instrument will always continue to give you elevated fruit. Therefore, remind all your companions to have the consciousness of being an instrument and a trustee. These principles of the kingdom will become the elevated principles for the whole world. The whole world will copy the principles of the Government of Bharat. However, the basis of this is the consciousness of being a trustee, that is, of being an instrument.BapDada speaking to Kumars:“Kumars” means those who accumulate all powers and all treasures and do the service of making others powerful. You are constantly busy doing this service, are you not? If you remain busy, there will continue to be progress. When you are even a little free, there are wasteful thoughts. Remain busy in order to remain powerful. Make your own timetable. Just as you make a timetable for your body, in the same way, also make a timetable for your intellect. Make a plan to keep your intellect busy. By remaining busy, you will constantly continue to progress. According to the present time, to be elevated in the life of a kumar is a very great fortune. Always think that you are an elevated fortunate soul. Always keep a balance between remembrance and service. Those who constantly keep this balance continue to receive blessings. Achcha.Constantly remain absorbed in God’s loveGod’s love is a blissful swing. While swinging in this swing of happiness, remain constantly absorbed in God’s love and no adverse situation or upheaval of Maya can then come in front of you. God’s love is infinite and unshakeable and there is so much of it that everyone can attain it. However, the way to attain God’s love is to be detached. To the extent that you become detached, you will accordingly claim a right to God’s love. Remain absorbed in God’s love to such an extent that nothing limited can influence you or attract you to itself. Remain constantly lost in your unlimited attainments through which the fragrance of spirituality spreads into the atmosphere. The sign of love is: you sacrifice everything for the one you love. The Father has so much love for the children that He writes a letter every day giving the response of love. He gives love and remembrance and as the Companion, He constantly fulfils the responsibility of love. Sacrifice all your weaknesses for this love. The Father loves you children and this is why He constantly says: Children, whatever you are, however you are, you are Mine. Similarly, you also remain absorbed in love and say with your hearts: Baba, whatever You are, You are everything. Never be influenced by the kingdom of falsehood. You don’t have to remember consciously someone you love for you automatically love that one. Simply let your love be true and altruistic and from the heart. Since you say, “My Baba, lovely Baba”, you cannot then forget the One you love. You cannot receive altruistic love from any soul except the Father. Therefore, do not remember Him with any other motives, but remain absorbed in altruistic love. Become experienced in God’s love, because through this experience you will become an easy yogi and continue to fly. God’s love is a means to make you fly. Those who fly cannot be trapped by any pull of gravity. No matter how attractive a form of Maya may be, that attraction cannot reach those who are in the flying stage. The string of God’s love pulls you here from far, far away. This love gives so much happiness that, if you become lost in this love for even a second, you will forget all types of sorrow and begin to swing in the swing of happiness for all time. When you receive what you need in life from someone, that is a sign of love. The Father has so much love for you children that He fulfils all your desires for happiness and peace in life. Not only does the Father give you happiness, but He also makes you into masters of the treasure of happiness. Along with this, He also gives you a pen with which to draw your line of elevated fortune. You can create as much fortune as you want. This is God’s love. The rays of the sparkle, intoxication and experience of the children who remain constantly absorbed and lost in God’s love are so powerful that any problem is not only far away from them, but it cannot even raise its eyes to look at them. They cannot have any type of hardship.The Father has so much love for the children that He sustains you from amrit vela. The beginning of the day is so elevated. God Himself calls you to celebrate a meeting, has a heart-to-heart conversation and fills you with power. It is the songs of the Father’s love that awaken you. He calls you and awakens you with so much love: Sweet children, lovely children, come! The practical form of this sustenance of love is an easy yogi life. You would generally do whatever the person you love likes. The Father doesn’t like it when you children get upset. So, never say: What can I do? The situation was like that, which was why I got upset. Even if a situation that can upset you, comes in front of you, do not allow yourself to get into the stage of being upset.BapDada has so much love for you children that He feels that each of His children should go ahead of Himself. In the world too, you make whoever you have a lot of love for go ahead of you. This is a sign of love. BapDada also says: Let no weaknesses remain in My children. Let all become complete, perfect and equal. At the beginning of the day, at amrit vela, completely fill your hearts with God’s love. If your hearts are full of God’s love, God’s powers and God’s knowledge, your feelings of attachment and love can never go in any other direction.God’s love can only be received in this one birth. For 83 births you received love from deity souls and ordinary souls. It is only now that you receive God’s love. Love for souls enables you to lose the fortune of the kingdom whereas God’s love enables you to receive the fortune of the kingdom. So remain lost in the experience of this love. If you have true love for the Father, the sign of that is to become equal and karmateet. Perform actions as a ‘karavanhar” (one who inspires). Not that your physical organs make you do something, but rather you make your physical organs work. Do not perform any actions under the influence of your mind, intellect or sanskars.Special effort to become equal to Father Brahma.In his ordinary form, Father Brahma had an extraordinary and an alokik stage. Similarly, follow the father. In the galaxy of stars, the twinkle and sparkle of the special stars is seen to be unique and lovely from a distance. In the same way, you stars are seen are as special souls in the midst of ordinary souls. Blessing: May you be a courageous soul who makes the impossible possible by becoming strong from weak. On the basis of the blessing “When the child has courage, the Father helps”, you first had the determination that you definitely had to become pure. The Father gave you multi-million-fold help. He said: You souls are eternally and originally pure, you have to become that many times and you will continue to become that. By becoming aware of “many times before”, you have become powerful. From being weak, you have become so strong that you challenge people and say that you will definitely make the world pure and show everyone. What the rishis, munis and great souls consider to be difficult – staying in a household and remaining pure – you say is extremely easy. Slogan: To make a vow is to have determination. True devotees never break their vow. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 6 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 06-01-19 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 08-04-84 मधुबन संगमयुग पर प्राप्त अधिकारों से विश्व राज्य अधिकारी बापदादा आज स्वराज्य अधिकारी श्रेष्ठ आत्माओं की दिव्य दरबार देख रहे हैं। विश्व राज्य दरबार और स्वराज्य दोनों ही दरबार अधिकारी आप श्रेष्ठ आत्मायें बनती हो। स्वराज्य अधिकारी ही विश्व राज्य अधिकारी बनते हैं। यह डबल नशा सदा रहता है? बाप का बनना अर्थात् अनेक अधिकार प्राप्त करना। कितने प्रकार के अधिकार प्राप्त किये हैं, जानते हो? अधिकार माला को याद करो। पहला अधिकार - परमात्म बच्चे बने अर्थात् सर्वश्रेष्ठ माननीय पूज्यनीय आत्मा बनने का अधिकार पाया। बाप के बच्चे बनने के सिवाए पूज्यनीय आत्मा बनने का अधिकार प्राप्त हो नहीं सकता। तो पहला अधिकार - पूज्यनीय आत्मा बने। दूसरा अधिकार - ज्ञान के खजानों के मालिक बने अर्थात् अधिकारी बने। तीसरा अधिकार - सर्व शक्तियों के प्राप्ति के अधिकारी बने। चौथा अधिकार - सर्व कर्मेन्द्रियों जीत स्वराज्य अधिकारी बने। इस सर्व अधिकारों द्वारा मायाजीत सो जगत जीत विश्व राज्य अधिकारी बनते। तो अपने इन सर्व अधिकारों को सदा स्मृति में रखते हुए समर्थ आत्मा बन जाते। ऐसे समर्थ बने हो ना।स्वराज्य वा विश्व का राज्य प्राप्त करने के लिए विशेष 3 बातों की धारणा द्वारा ही सफलता प्राप्त की है। कोई भी श्रेष्ठ कार्य की सफलता का आधार त्याग, तपस्या और सेवा है। इन तीनों बातों के आधार पर सफलता होगी वा नहीं होगी, यह क्वेश्चन नहीं उठ सकता। जहाँ तीनों बातों की धारणा है वहाँ सेकण्ड में सफलता है ही है। हुई पड़ी है। त्याग किस बात का? सिर्फ एक बात का त्याग सर्व त्याग सहज और स्वत: कराता है। वह एक त्याग है - देह भान का त्याग, जो हद के मैं-पन का त्याग सहज करा देता है। यह हद का मैं पन तपस्या और सेवा से वंचित करा देता है। जहाँ हद का मै-पन हैं वहाँ त्याग, तपस्या और सेवा हो नहीं सकती। हद का मैं-पन, मेरा-पन, इस एक बात का त्याग चाहिए। मैं और मेरा समाप्त हो गया तो बाकी क्या रहा? बेहद का। मैं एक शुद्ध आत्मा हँ और मेरा तो एक बाप दूसरा न कोई। तो जहाँ बेहद का बाप सर्वशक्तिमान है, वहाँ सफलता सदा साथ है। इसी त्याग द्वारा तपस्या भी सिद्ध हो गई ना। तपस्या क्या है? मैं एक का हूँ। एक की श्रेष्ठ मत पर चलने वाला हूँ। इसी से एकरस स्थिति स्वत: हो जाती है। सदा एक परमात्म स्मृति, यही तपस्या है। एकरस स्थिति यही श्रेष्ठ आसन है। कमल पुष्प समान स्थिति यही तपस्या का आसन है। त्याग से तपस्या भी स्वत: ही सिद्ध हो जाती है। जब त्याग और तपस्या स्वरुप बन गये तो क्या करेंगे? अपने पन का त्याग अथवा मैं-पन समाप्त हो गया। एक की लगन में मगन तपस्वी बन गये तो सेवा के सिवाए रह नहीं सकते। यह हद का मैं और मेरा सच्ची सेवा करने नहीं देता। त्यागी और तपस्वी मूर्त सच्चे सेवाधारी हैं। मैंने यह किया, मैं ऐसा हूँ, यह देह का भान जरा भी आया तो सेवाधारी के बदले क्या बन जाते? सिर्फ नामधारी सेवाधारी बन जाते। सच्चे सेवाधारी नहीं बनते। सच्ची सेवा का फाउन्डेशन है त्याग और तपस्या। ऐसे त्यागी तपस्वी सेवाधारी सदा सफलता स्वरुप हैं। विजय, सफलता उनके गले की माला बन जाती है। जन्म सिद्ध अधिकारी बन जाते। तो बापदादा विश्व के सर्व बच्चों को यही श्रेष्ठ शिक्षा देते हैं कि त्यागी बनो, तपस्वी बनो, सच्चे सेवाधारी बनो।आज का संसार मृत्यु के भय का संसार है। (आंधी तूफान आया) प्रकृति हलचल में आप तो अचल हो ना! तमो-गुणी प्रकृति का काम है हलचल करना और आप अचल आत्माओं का कार्य है प्रकृति को भी परिवर्तन करना। नथिंग न्यु। यह सब तो होना ही है। हलचल में ही तो अचल बनेंगे। तो स्वराज्य अधिकारी दरबार निवासी श्रेष्ठ आत्माओं ने समझा! यह भी राज्य दरबार है ना। राजयोगी अर्थात् स्व के राजे। राजयोगी दरबार अर्थात् स्वराज्य दरबार। आप सभी भी राजनेता बन गये ना। वह हैं देश के राजनेता और आप हो स्वराज्य नेता। नेता अर्थात् नीति प्रमाण चलने वाले। तो आप धर्मनीति, स्वराज्य नीति प्रमाण चलने वाले स्वराज्य नेता हो। यथार्थ श्रेष्ठ नीति अर्थात् श्रीमत। श्रीमत ही यथार्थ नीति है। इस नीति पर चलने वाले सफल नेता हैं।बापदादा देश के नेताओं को मुबारक देते हैं क्योंकि फिर भी मेहनत तो करते हैं ना। भल वैराइटी हैं। फिर भी देश के प्रति लगन है। हमारा राज्य अमर रहे - इस लगन से मेहनत तो करते हैं ना। हमारा भारत ऊंचा रहे, यह लगन स्वत: ही मेहनत कराती है। अब समय आयेगा जब राज्य सत्ता और धर्म सत्ता दोनों साथ होंगी, तब विश्व में भारत की जय-जयकार होगी। भारत ही लाइट हाउस होगा। भारत की तरफ सबकी दृष्टि होगी। भारत को ही विश्व प्रेरणा पुंज अनुभव करेंगे। भारत अविनाशी खण्ड है। अविनाशी बाप की अवतरण भूमि है इसलिए भारत का महत्व सदा महान है। अच्छा!सभी अपने स्वीट होम में पहुँच गये। बापदादा सभी बच्चों के आने की बधाई दे रहे हैं। भले पधारे। बाप के घर के श्रृंगार भले पधारे। अच्छा!सभी सफलता के सितारों को सदा एकरस स्थिति के आसन पर स्थित रहने वाले तपस्वी बच्चों को, सदा एक परमात्म श्रेष्ठ याद में रहने वाली महान आत्माओं को श्रेष्ठ भावना श्रेष्ठ कामना करने वाले विश्व कल्याणकारी सेवाधारी बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।अव्यक्त बापदादा से गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री की मुलाकातबाप के घर में वा अपने घर में भले आये। बाप जानते हैं कि सेवा में लगन अच्छी है। कोटों में कोई ऐसे सेवाधारी हैं इसलिए सेवा के मेहनत की आन्तरिक खुशी प्रत्यक्षफल के रूप में सदा मिलती रहेगी। यह मेहनत सफलता का आधार है। अगर सभी निमित्त सेवाधारी मेहनत को अपनायें तो भारत का राज्य सदा ही सफलता को पाता रहेगा। सफलता तो मिलनी ही है। यह तो निश्चित है लेकिन जो निमित्त बनता है, निमित्त बनने वाले को सेवा का प्रत्यक्षफल और भविष्य फल प्राप्त होता है। तो सेवा के निमित्त हो। निमित्त भाव रख सदा सेवा में आगे बढ़ते चलो। जहाँ निमित्त भाव है, मैं-पन का भाव नहीं है वहाँ सदा उन्नति को पाते रहेंगे। यह निमित्त भाव शुभ भावना, शुभ कामना स्वत: जागृत करता है। आज शुभ भावना, शुभ कामना नहीं है उसका कारण निमित्त भाव के बजाए मैं-पन आ गया है। अगर निमित्त समझें तो करावनहार बाप को समझें। करनकरावनहार स्वामी सदा ही श्रेष्ठ करायेंगे। ट्रस्टी-पन के बजाए राज्य की प्रवृत्ति के गृहस्थी बन गये हैं, गृहस्थी में बोझ होता है और ट्रस्टी पन में हल्कापन होता है। जब तक हल्के नहीं तो निर्णय शक्ति भी नहीं है। ट्रस्टी हैं तो हल्के हैं तो निर्णय शक्ति श्रेष्ठ है, इसलिए सदा ट्रस्टी हैं। निमित्त हैं, यह भावना फलदायक है। भावना का फल मिलता है। तो यह निमित्त पन की भावना सदा श्रेष्ठ फल देती रहेगी। तो सभी साथियों को यह स्मृति दिलाओ कि निमित्त भाव, ट्रस्टीपन का भाव रखो। तो यह राजनीति विश्व के लिए श्रेष्ठ नीति हो जायेगी। सारा विश्व इस भारत की राजनीति को कापी करेगा। लेकिन इसका आधार ट्रस्टीपन अर्थात् निमित्त भाव।कुमारों से:- कुमार अर्थात् सर्व शक्तियों को, सर्व खजानों को जमा कर औरों को भी शक्तिवान बनाने की सेवा करने वाले। सदा इसी सेवा में बिजी रहते हो ना। बिजी रहेंगे तो उन्नति होती रहेगी। अगर थोड़ा भी फ्री होंगे तो व्यर्थ चलेगा। समर्थ रहने के लिए बिजी रहो। अपना टाइमटेबल बनाओ। जैसे शरीर का टाइमटेबल बनाते हैं ऐसे बुद्धि का भी टाइमटेबल बनाओ। बुद्धि से बिजी रहने का प्लैन बनाओ। तो बिजी रहने से सदा उन्नति को पाते रहेंगे। आजकल के समय प्रमाण कुमार जीवन में श्रेष्ठ बनना बहुत बड़ा भाग्य है। हम श्रेष्ठ भाग्यवान आत्मा हैं, यही सदा सोचो। याद और सेवा का सदा बैलेन्स रहे। बैलेन्स रखने वालों को सदा ब्लैसिंग मिलती रहेगी। अच्छा!चुने हुए विशेष अव्यक्त महावाक्यपरमात्म प्यार में सदा लवलीन रहोपरमात्म प्यार आनंदमय झूला है, इस सुखदाई झूले में झूलते सदा परमात्म प्यार में लवलीन रहो तो कभी कोई परिस्थिति वा माया की हलचल आ नहीं सकती। परमात्म-प्यार अखुट है, अटल है, इतना है जो सर्व को प्राप्त हो सकता है। लेकिन परमात्म-प्यार प्राप्त करने की विधि है-न्यारा बनना। जो जितना न्यारा है उतना वह परमात्म प्यार का अधिकारी है। परमात्म प्यार में समाई हुई आत्मायें कभी भी हद के प्रभाव में नहीं आ सकती, सदा बेहद की प्राप्तियों में मगन रहती हैं। उनसे सदा रूहानियत की खुशबू आती है। प्यार की निशानी है-जिससे प्यार होता है उस पर सब न्यौछावर कर देते हैं। बाप का बच्चों से इतना प्यार है जो रोज़ प्यार का रेसपान्ड देने के लिए इतना बड़ा पत्र लिखते हैं। यादप्यार देते हैं और साथी बन सदा साथ निभाते हैं। तो इस प्यार में अपनी सब कमजोरियां कुर्बान कर दो। बच्चों से बाप का प्यार है इसलिए सदा कहते हैं बच्चे जो हो, जैसे हो-मेरे हो। ऐसे आप भी सदा प्यार में लवलीन रहो दिल से कहो बाबा जो हो वह सब आप ही हो। कभी असत्य के राज्य के प्रभाव में नहीं आओ। जो प्यारा होता है उसे याद किया नहीं जाता, उसकी याद स्वत: आती है। सिर्फ प्यार दिल का हो, सच्चा और नि:स्वार्थ हो। जब कहते हो मेरा बाबा, प्यारा बाबा-तो प्यारे को कभी भूल नहीं सकते। और नि:स्वार्थ प्यार सिवाए बाप के किसी आत्मा से मिल नहीं सकता इसलिए कभी मतलब से याद नहीं करो, नि:स्वार्थ प्यार में लवलीन रहो। परमात्म-प्यार के अनुभवी बनो तो इसी अनुभव से सहजयोगी बन उड़ते रहेंगे। परमात्म-प्यार उड़ाने का साधन है। उड़ने वाले कभी धरनी की आकर्षण में आ नहीं सकते। माया का कितना भी आकर्षित रूप हो लेकिन वह आकर्षण उड़ती कला वालों के पास पहुँच नहीं सकती। यह परमात्म प्यार की डोर दूर-दूर से खींच कर ले आती है। यह ऐसा सुखदाई प्यार है जो इस प्यार में एक सेकण्ड भी खो जाते हैं उनके अनेक दु:ख भूल जाते हैं और सदा के लिए सुख के झूले में झूलने लगते हैं। जीवन में जो चाहिए अगर वह कोई दे देता है तो यही प्यार की निशानी होती है। तो बाप का आप बच्चों से इतना प्यार है जो जीवन के सुख-शान्ति की सब कामनायें पूर्ण कर देते हैं। बाप सुख ही नहीं देते लेकिन सुख के भण्डार का मालिक बना देते हैं। साथ-साथ श्रेष्ठ भाग्य की लकीर खींचने का कलम भी देते हैं, जितना चाहे उतना भाग्य बना सकते हो - यही परमात्म प्यार है। जो बच्चे परमात्म प्यार में सदा लवलीन, खोये हुए रहते हैं उनकी झलक और फ़लक, अनुभूति की किरणें इतनी शक्तिशाली होती हैं जो कोई भी समस्या समीप आना तो दूर लेकिन आंख उठाकर भी नहीं देख सकती। उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की मेहनत हो नहीं सकती।बाप का बच्चों से इतना प्यार है जो अमृतवेले से ही बच्चों की पालना करते हैं। दिन का आरम्भ ही कितना श्रेष्ठ होता है! स्वयं भगवन मिलन मनाने के लिये बुलाते हैं, रुहरिहान करते हैं, शक्तियाँ भरते हैं! बाप की मोहब्बत के गीत आपको उठाते हैं। कितना स्नेह से बुलाते हैं, उठाते हैं - मीठे बच्चे, प्यारे बच्चे, आओ.....। तो इस प्यार की पालना का प्रैक्टिकल स्वरूप है ‘सहज योगी जीवन'। जिससे प्यार होता है, उसको जो अच्छा लगता है वही किया जाता है। तो बाप को बच्चों का अपसेट होना अच्छा नहीं लगता इसलिए कभी भी यह नहीं कहो कि क्या करें, बात ही ऐसी थी इसलिए अपसेट हो गये... अगर बात अपसेट की आती भी है तो आप अपसेट स्थिति में नहीं आओ।बापदादा का बच्चों से इतना प्यार है जो समझते हैं हर एक बच्चा मेरे से भी आगे हो। दुनिया में भी जिससे ज्यादा प्यार होता है उसे अपने से भी आगे बढ़ाते हैं। यही प्यार की निशानी है। तो बापदादा भी कहते हैं मेरे बच्चों में अब कोई भी कमी नहीं रहे, सब सम्पूर्ण, सम्पन्न और समान बन जायें। आदिकाल, अमृतवेले अपने दिल में परमात्म प्यार को सम्पूर्ण रूप से धारण कर लो। अगर दिल में परमात्म प्यार, परमात्म शक्तियाँ, परमात्म ज्ञान फुल होगा तो कभी और किसी भी तरफ लगाव या स्नेह जा नहीं सकता।ये परमात्म प्यार इस एक जन्म में ही प्राप्त होता है। 83 जन्म देव आत्मायें वा साधारण आत्माओं द्वारा प्यार मिला, अभी ही परमात्म प्यार मिलता है। वह आत्म प्यार राज्य-भाग्य गँवाता है और परमात्म प्यार राज्य-भाग्य दिलाता है। तो इस प्यार के अनुभूतियों में समाये रहो। बाप से सच्चा प्यार है तो प्यार की निशानी है-समान, कर्मातीत बनो। ‘करावनहार' होकर कर्म करो, कराओ। कर्मेन्द्रियां आपसे नहीं करावें लेकिन आप कर्मेन्द्रियों से कराओ। कभी भी मन-बुद्धि वा संस्कारों के वश होकर कोई भी कर्म नहीं करो।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थजैसे ब्रह्मा बाप साधारण रूप में होते असाधारण वा अलौकिक स्थिति में रहे। ऐसे फालो फादर। जैसे सितारों के संगठन में जो विशेष सितारे होते हैं उनकी चमक, झलक दूर से ही न्यारी और प्यारी लगती है। ऐसे आप सितारे भी साधारण आत्माओं के बीच विशेष आत्मायें दिखाई दो। वरदान:- निर्बल से बलवान बन असम्भव को सम्भव करने वाली हिम्मतवान आत्मा भव "हिम्मते बच्चे मददे बाप'' इस वरदान के आधार पर हिम्मत का पहला दृढ़ संकल्प किया कि हमें पवित्र बनना ही है और बाप ने पदमगुणा मदद दी कि आप आत्मायें अनादि-आदि पवित्र हो, अनेक बार पवित्र बनी हो और बनती रहेंगी। अनेक बार की स्मृति से समर्थ बन गये। निर्बल से इतने बलवान बन गये जो चैलेन्ज करते हो कि विश्व को भी पावन बनाकर ही दिखायेंगे, जिसको ऋषि मुनि महान आत्मायें समझती हैं कि प्रवृत्ति में रहते पवित्र रहना मुश्किल है, उसको आप अति सहज कहते हो। स्लोगन:- दृढ़ संकल्प करना ही व्रत लेना है, सच्चे भक्त कभी व्रत को तोड़ते नहीं है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 5 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki murli Madhuban 05-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अपने को आत्मा समझ, आत्मा भाई से बात करो, ऐसी दृष्टि पक्की करो तो भूत प्रवेश नहीं करेंगे, जब कोई में भूत देखो तो उससे किनारा कर लो'' प्रश्नः- बाप का बनने के बाद भी आस्तिक और नास्तिक बच्चे हैं, वह कैसे? उत्तर:- आस्तिक वह हैं जो ईश्वरीय कायदों का पालन करते, देही-अभिमानी रहने का पुरुषार्थ करते और नास्तिक वह हैं जो ईश्वरीय कायदों के खिलाफ भूतों के वश हो आपस में लड़ते झगड़ते हैं। 2- आस्तिक बच्चे देह सहित देह के सब सम्बन्धों से बुद्धियोग तोड़ अपने को भाई-भाई समझते हैं। नास्तिक देह-अभिमान में रहते हैं। ओम् शान्ति।पहले-पहले बाप बच्चों को समझाते हैं कि हे बच्चे बुद्धि में सदा यह याद रखो कि शिवबाबा हमारा सुप्रीम बाप भी है, सुप्रीम शिक्षक भी है, सुप्रीम सतगुरू भी है। यह पहले-पहले बुद्धि में ज़रूर आना चाहिए। हर एक अपने को जान सकते हैं कि हमारी बुद्धि में आया वा नहीं। अगर बुद्धि में याद आता तो आस्तिक हैं, नहीं आता है तो नास्तिक हैं। स्टूडेन्ट की बुद्धि में फट से आना चाहिए कि टीचर आया है। घर में रहते हैं तो वह भूल जाता है। उस रूहाब से बहुत कोई मुश्किल समझते हैं कि हमारा सुप्रीम बाबा आया हुआ है। वह टीचर भी है और वापिस ले जाने वाला सतगुरू भी है। याद आने से खुशी का पारा चढ़ेगा। नहीं तो अपने ही दु:ख दर्द दुनिया की छी-छी बातों में, भिन्न-भिन्न ख्यालात में बैठे रहते हैं। दूसरी बात बहुत करके बच्चों से पूछते हैं कि विनाश में बाकी कितना समय है। बोलो, यह पूछने की बात नहीं है। पहले तो यह हमको किसने समझाया है, उनको जानो। पहले बाप का परिचय दो। आदत पड़ी हुई होगी तो समझायेंगे, नहीं तो भूल जायेंगे। बाप कितना कहते हैं अपने को आत्मा समझो। दूसरे को आत्मा की दृष्टि से देखो, परन्तु वह दृष्टि नहीं ठहरती। रूपये से एक आना भी मुश्किल बैठता। जैसे बुद्धि में ठहरता ही नहीं है। यह कोई बाप श्राप नहीं देते। यह तो बाप समझाते हैं कि ज्ञान बहुत ऊंचा है। राजाई स्थापन होती है। रंक से लेकर राव बनते हैं। राव थोड़े बनते हैं। बाकी रंक नम्बरवार होते हैं। लास्ट नम्बर वाले की बुद्धि में कभी कोई बात बैठ न सके। तो पहले जब किसको भी समझाते हो तो शिवबाबा का जो 32 गुणों वाला चित्र बनाया है उस पर समझाना चाहिए। उसमें भी लिखा हुआ है सुप्रीम फादर, सुप्रीम टीचर, सतगुरू है।पहले जब यह निश्चय होगा कि समझाने वाला सुप्रीम फादर है तो फिर संशय नहीं लायेंगे। बाप बिगर यह स्थापना कोई कर न सके। तुम जब समझाते हो कि यह स्थापना हो रही है तो उन्हों की बुद्धि में यह जरूर आना चाहिए कि इन्हों को समझाने वाला कोई है। कोई मनुष्य मात्र तो ऐसे कह न सके कि यह राज्य स्थापन हो रहा है। तो पहले-पहले बाप का निश्चय पक्का कराना है। हमको परमात्मा बाप पढ़ाते हैं। यह कोई मनुष्य मत नहीं है, यह ईश्वरीय मत है। नई दुनिया तो ज़रूर बाप द्वारा ही स्थापन होगी। पुरानी दुनिया का विनाश, यह भी बाप का ही काम है। यह निश्चय जब तक नहीं होगा तो पूछते ही रहेंगे कि कैसे होता है इसलिए पहले-पहले तो श्रीमत की बात बुद्धि में बिठानी पड़े तब आगे समझ सकें। नहीं तो मनुष्य मत समझ लेते हैं। हर एक मनुष्य की मत अलग है। मनुष्यों की मत एक हो न सके। इस समय तुमको मत देने वाला एक ही है। उनकी श्रीमत पर कायदेसिर चलना वह भी बड़ा मुश्किल है। बाप कहते हैं देही-अभिमानी बनो। ऐसा समझो कि हम भाई-भाई से बात करते हैं तो फिर लड़ना झगड़ना कभी हो न सके। देह-अभिमान में आया समझो नास्तिक। देही-अभिमानी नहीं है तो वह नास्तिक है। देही-अभिमानी बनें तो समझो आस्तिक है। देह-अभिमान बहुत नुकसान कारक है। जरा भी लड़ते झगड़ते हैं तो समझो नास्तिक हैं। बाप को जानते ही नहीं। क्रोध का भूत है तो नास्तिक ठहरा। बाप के बच्चों में भूत कहाँ से आया। वह आस्तिक नहीं ठहरा। भल कितना भी कहे हमारा बाप में प्यार है। परन्तु ईश्वरीय कायदे के खिलाफ बात करते तो उन्हें रावण सम्प्रदाय का समझना चाहिए। देह-अभिमान में हैं। कोई में भूत देखो वा दृष्टि खराब देखो तो हट जाना चाहिए। भूत के आगे खड़ा रहने से भूत की प्रवेशता हो जायेगी। भूत, भूत में लड़ पड़ते हैं। भूत आये तो पूरा नास्तिक है। देवतायें तो सर्वगुण सम्पन्न होते हैं वह गुण नहीं हैं तो नास्तिक है। नास्तिक वर्सा थोड़ेही लेंगे। जरा भी खामी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो बहुत सजा खाकर प्रजा में जाना पड़ेगा। भूत से दूर रहना चाहिए। भूत का सामना किया तो भूत आ जायेगा। भूत से कभी सामना नहीं किया जाता है। उनसे जास्ती बात भी नहीं करनी चाहिए। बाप कहते हैं - यह है भूतों की दुनिया। भूत जब तक निकले नहीं हैं तो सजायें भी खानी पड़ेंगी। पद भी पा नहीं सकेंगे। लड़ाई तो एक ही है। कोई राव बन जाते हैं, कोई रंक बन जाते हैं। राव की दुनिया थी, अभी रंकों की दुनिया है। सबमें भूत हैं। भूत निकालने का पूरा पुरुषार्थ करना चाहिए। बाबा मुरली में बहुत समझाते हैं। किसम-किसम के स्वभाव होते हैं। बात मत पूछो।तो प्रदर्शनी आदि में पहले-पहले बाप का परिचय देना है। बाप कितना लवली है। वह हमको ऐसा देवता बनाते हैं। गायन भी है मनुष्य से देवता किये.. देवतायें थे सतयुग में तो ज़रूर उनसे पहले कलियुग था। यह सृष्टि चक्र का ज्ञान भी तुम बच्चों की बुद्धि में अब है। वहाँ यह ज्ञान इन देवताओं में नहीं रहेगा। अब तुम नॉलेजफुल बनते हो फिर पद मिल गया तो नॉलेज की दरकार नहीं। यह है बेहद का बाप, जिससे 21 पीढ़ी तुमको स्वर्ग का वर्सा मिलता है। तो ऐसे बाप को कितना याद करना चाहिए। बाबा सदैव समझाते हैं कि हमेशा समझो कि शिवबाबा हमको समझा रहे हैं। शिवबाबा इस रथ द्वारा हमको पढ़ा रहे हैं। वह हमारा बाप टीचर गुरू है। यह है बेहद की पढ़ाई। तुम समझते हो पहले हम तुच्छ बुद्धि थे। इस कालेज का कोई को ज़रा भी पता नहीं है इसलिए समझाने के समय अच्छी तरह से घोट-घोट कर समझाओ। कृष्ण की तो बात ही नहीं। बाप ने समझाया है कृष्ण का कोई चरित्र है ही नहीं। सिवाए शिवबाबा के। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर के भी चरित्र हो न सकें। चरित्र है ही एक का जो मनुष्य से देवता बनाते हैं। विश्व को हेविन बनाते हैं। तुम उस बाप की श्रीमत पर चलते हो। बाप के मददगार हो। बाप नहीं होता तो तुम कुछ भी कर नहीं सकते। तुम अभी वर्थ नाट ए पेनी से वर्थ पाउण्ड बन रहे हो। अब नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार तुम सब जान गये हो। तो पहले-पहले है बाप का परिचय। कृष्ण तो छोटा बच्चा है। सतयुग में उनकी बेहद की बादशाही है। उनके राज्य में और कोई था नहीं। अभी तो कलियुग है, कितने ढेर धर्म हैं। यह एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म कब स्थापन हुआ, यह कोई की बुद्धि में नहीं है। तुम बच्चों की भी बुद्धि में नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार है। तो पहले बाप की महिमा पर अच्छी तरह से समझाना चाहिए। हम जानते हैं ज़रूर बाप से हमको पहचान मिली है। बाप कहते हैं सर्व का सद्गति दाता भी मैं हूँ। कल्प-कल्प मैं तुम बच्चों को राय देता हूँ कि अपने को आत्मा समझो और मुझे याद करो। तो आत्मा पतित से पावन बन जायेगी। आत्म-अभिमानी भव। दूसरे को भी आत्मा समझने से तुम्हारी क्रिमिनल आई नहीं होगी। आत्मा ही शरीर द्वारा कर्म करती है - हम आत्मा हैं, यह आत्मा है - यह पक्का करना है। तुम जानते हो पहले-पहले हम 100 परसेन्ट पावन थे, फिर पतित बने। आत्मा ही बुलाती है कि बाबा आओ। आत्मा का अभिमान पक्का रहना चाहिए और सम्बन्ध सब भूल जाने चाहिए। हम आत्मा स्वीट होम में रहने वाली हैं। यहाँ पार्ट बजाने आये हैं। यह भी तुम बच्चे ही समझते हो। तुम्हारे में भी नम्बरवार हैं जिनको याद रहती है। भगवान पढ़ाते हैं, कितनी खुशी रहनी चाहिए। भगवान हमारा बाप भी है, टीचर भी है, सतगुरू भी है। तुम कहेंगे हम उनके सिवाए और कोई को याद नहीं करते। बाप कहते हैं देह सहित देह के सभी सम्बन्ध तोड़ मामेकम् याद करो। तुम सब ब्रदर्स हो। कोई मानते हैं, कोई नहीं मानते हैं तो समझो नास्तिक हैं। हम शिवबाबा के बच्चे हैं तो पावन होने चाहिए। बाप को बुलाते ही हैं बाबा आकर हमको पावन विश्व का मालिक बनाओ। सतयुग में तो पावन होने की बात ही नहीं है। पहले तो यह समझो कि यह शिवबाबा है, इनसे नई दुनिया स्थापन होती है। अगर पूछे कि विनाश कब होगा, तो बोलो पहले अल्फ को समझो। अल्फ को नहीं समझा तो पीछे की बात बुद्धि में कैसे आयेगी। हम सत्य बाप के बच्चे सत्य बोलते हैं। हम कोई मनुष्य के बच्चे नहीं हैं। हम शिवबाबा के बच्चे हैं। भगवानुवाच, भगवान उनको कहा जाता है जो सभी ब्रदर्स का बाप है। मनुष्य अपने को भगवान कहला न सकें। भगवान तो निराकार है। वह बाप टीचर सतगुरू है। कोई मनुष्य बाप, टीचर, सतगुरू हो न सके। कोई भी मनुष्य किसकी सद्गति कर नहीं सकते। भगवान हो न सकें।बाबा है पतित-पावन। पतित बनाता है रावण। बाकी यह सब हैं भक्ति के गुरू। यह भी तुम समझते हो जो यहाँ आते हैं वह आस्तिक तो बनते हैं। बेहद के बाप पास आकर निश्चय करते हैं यह हमारा बाप टीचर गुरू है। जब कम्पलीट दैवीगुण आ जायेंगे तो लड़ाई भी लगेगी। समय अनुसार तुम खुद समझेंगे कि अब कर्मातीत अवस्था को पहुँच रहे हैं। अभी कर्मातीत अवस्था हुई कहाँ है। अभी बहुत काम है। बहुतों को पैगाम देना है। बाप से वर्सा लेने का तो सबको हक है। अब तो लड़ाई जोर से होगी। फिर यह हॉस्पिटल डाक्टर आदि कुछ नहीं रहेंगे। बाप बच्चों को सम्मुख समझा रहे हैं कि तुम आत्मायें 84 जन्म शरीर धारण कर अपना पार्ट बजाती हो। किसी के 70-80 जन्म भी होंगे। अभी जाना तो सबको है, विनाश होना ही है। अपवित्र आत्मा जा न सके। पावन होने लिए बाप को ज़रूर याद करना है, मेहनत है। 21 जन्मों के लिए स्वर्गवासी बनना है। कोई कम बात है क्या। मनुष्य तो कह देते फलाना स्वर्गवासी हुआ। अरे स्वर्ग है कहाँ? कुछ भी समझते नहीं। तुम बच्चों को बड़ी खुशी रहनी चाहिए कि भगवान हमको पढ़ाते हैं, विश्व का मालिक बनाते हैं। खुशी एक होती है स्थाई दूसरी होती है अल्पकाल की। पढ़ेंगे पढ़ायेंगे नहीं तो खुशी क्या होगी? आसुरी गुणों को भगाना है। बाप कितना समझाते हैं, कर्मभोग कितना है। जब तक कर्मभोग है तो यह निशानी है अभी तक कर्मातीत अवस्था हुई नहीं है। अभी मेहनत करनी है। कोई भी माया के तूफान न आयें। बच्चों को यह निश्चय है कि बाप ने हमको अनेक बार मनुष्य से देवता बनाया है। यह बुद्धि में आये तो भी अहो सौभाग्य। यह बेहद का बड़ा स्कूल है। वह होता है हद का छोटा। बाप को तो बहुत तरस पड़ता है, कैसे समझाऊं - कोई से तो अब तक भी भूत निकले नहीं हैं। दिल पर चढ़ने बदले गिर पड़ते हैं। कई बच्चियाँ तो तैयार हो रही हैं, अनेकों का कल्याण करने के लिए। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थलौकिक में अलौकिकता की स्मृति रहे। लौकिक में रहते हुए भी हम लोगों से न्यारे हैं। अपने को आत्मिक रूप में न्यारा समझना है। कर्तव्य से न्यारा होना तो सहज है, उससे दुनिया को प्यारे नहीं लगेंगे, लेकिन जब शरीर से न्यारी आत्मा रूप में कार्य करेंगे तो सबको प्यारे लगेंगे, इसे ही अलौकिक स्थिति कहा जाता है। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) कोई भी बात ईश्वरीय कायदे के खिलाफ नहीं करनी है। किसी में भी अगर भूत की प्रवेशता है या दृष्टि खराब है तो उसके सामने से हट जाना है, उनसे जास्ती बात नहीं करनी है। 2) स्थाई खुशी में रहने के लिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है। आसुरी गुणों को निकाल दैवीगुण धारण कर आस्तिक बनना है। वरदान:- हर सेकण्ड के हर संकल्प का महत्व जानकर जमा का खाता भरपूर करने वाली समर्थ आत्मा भव संगमयुग पर अविनाशी बाप द्वारा हर समय अविनाशी प्राप्तियां होती हैं। सारे कल्प में ऐसा भाग्य प्राप्त करने का यह एक ही समय है - इसलिए आपका स्लोगन है "अब नहीं तो कभी नहीं''। जो भी श्रेष्ठ कार्य करना है वह अभी करना है। इस स्मृति से कभी भी समय, संकल्प वा कर्म व्यर्थ नहीं गंवायेंगे, समर्थ संकल्पों से जमा का खाता भरपूर हो जायेगा और आत्मा समर्थ बन जायेगी। स्लोगन:- हर बोल, हर कर्म की अलौकिकता ही पवित्रता है, साधारणता को अलौकिकता में परिवर्तन कर दो। #bkmurlitoday #Hindi #brahmakumaris

  • 3 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 03/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, if you remember Alpha and beta, the Father and the inheritance, your mercury of happiness will remain high. This is an easy matter of just a second. Question: Which children have limitless happiness? What is the way to keep your mercury of happiness constantly high? Answer: Children who practise being bodiless, those who imbibe very well whatever the Father tells them and who inspire others to imbibe it experience limitless happiness. In order for your mercury of happiness to remain constantly high, continue to donate the imperishable jewels of knowledge. Bring benefit to many others. Always have the awareness that you are now going to the peak of happiness and peace and you will remain happy. Om Shanti . BapDada has the thought that He should get you children to write down in a second whose remembrance you are sitting in. It doesn’t take time to write this down. Each one of you can write it in a second and come and show it to Baba. (Everyone wrote it and showed it to Baba. Then Baba also wrote it down. No one had written what Baba wrote.) Baba wrote: Alpha and beta. It is so easy! Alpha means Baba and beta means the kingdom. Baba is teaching you and you are attaining your kingdom. There is no need to write anything more. You took more than two minutes to write this. To write Alpha and beta is a matter of a second. Sannyasis only remember Alpha. You also remember your sovereignty. You have to instil the habit of remembrance. When this sits in your intellect, your mercury of happiness remains high. The meaning of Alpha is that He is the highest peak. There is nothing higher than that. The place of residence is also the highest of all. No one knows the meaning of liberation or liberation-in-life in a second. That too must definitely have a meaning. When a child is born, they write: He was born at this hour, minute and second. The hand continues to tick away. In one tick, you can say: Alpha and beta. It doesn’t take even a second. There is even no need to say it; you remember it anyway. You children should have a very good stage. However, that can only happen when you have remembrance. While sitting here, you should remember the Father and the kingdom. When the intellect sees, it is called divine insight. The soul also sees. It is the soul that must be remembering the Father. When you remember the Father, you also remember the kingdom at the same time. How long does it take? Here, when you sit in remembrance, you would be overjoyed. Baba too is sitting here in this happiness. The father doesn’t remember anything of here. Baba remembers the things of there (the new world). It is as though Baba and the kingdom are standing on your doorstep. The Father says: I have brought the kingdom for you children. It is just that you don’t have remembrance and this is why your happiness doesn’t remain. While sitting and moving around, consider yourselves to be souls and remember Me, your Father, and your inheritance. The place where you reside is so high. The world doesn’t know this. People beat their heads so much in order to go into liberation. However where is the land of liberation? You understand that a soul is a rocket. Those people go to the moon, but then, after that, there is just space. You go even beyond that space. The moon exists in this world. It is said: Beyond the sun and moon, beyond even sound. You have to shed your bodies. You come here from the sweet silence home. It doesn’t take time to come and go. That is your home. Here, wherever you go, it takes time. When a soul sheds his body, he goes so far away in a second. A soul sheds one body and goes and enters another one. So, you have to consider yourselves to be souls. You are going to the very highest peak. People want peace. The highest peak of peace is the incorporeal world and the highest peak of happiness is heaven. The highest on high is called a tower. Your home is also so high. People of the world never think about these things. There is no one to explain these things to them. That is called the tower of peace. People continue to say that there should be peace in the world. However, they don’t know the meaning of it, that is, where there is peace. Lakshmi and Narayan exist in the tower of happiness; there is no greed or temptation there. Their food, drink and way of speaking etc. are all very royal and they experience the highest happiness. Look how much they are praised by having made a lot of effort. They are not the only ones; a whole rosary was created. In fact, nine jewels are remembered. Surely, they must have made incognito effort. Only when you remember the Father and the inheritance will your sins be absolved. However, Maya doesn’t allow you to stay in remembrance. Sometimes lust and sometimes anger bring many storms. You have to feel your own pulse. Narad too was told to look at his face in the mirror. So, you don’t have that stage now; it has to be created. Baba would definitely show you your aim and objective. Continue to make effort internally. As you make further progress, you will have that stage. You have to practise being bodiless. You now have to return home. Baba said: Remember Me. If you don’t remember Me, there will have to be a lot of punishment and the status will also be reduced. These matters are very subtle. Those people go so deep into science. Look at what they continue to create! Those sanskars are also needed so that they can go there and create those things. It is just that this world has to change. They will all go from here and take birth according to their sanskars of the present time. The intellects of those who fight in an army have sanskars of battling. So, they carry those sanskars with them; they cannot stay without fighting. An officer would always have a queue in front of him. At the time of registering everyone, they check that they don’t have any illness. They check that their eyes, ears etc. all function well. They have to function well to be in an army. Here, too, it is seen which ones will become the beads of the rosary of victory. You have to make effort and attain your karmateet stage. Souls came here bodiless and have to return home bodiless. There is no relationship with the body there. You now have to become bodiless. Souls come from there and enter a body here. So many souls continue to come. Each one of you has received your own part. New pure souls definitely receive happiness at first. This is why they are praised. The tree is big. There are so many very well-known people. All of you will be in a lot of happiness, according to your own strength. So, you children now have to make a lot of effort. You have to become pure and go back in your karmateet stage. You have to examine your own behaviour: Do I cause anyone sorrow? The Father is so sweet. He is the most beloved. So, you children have to become the same. You children know that the Father is here. People don’t know that the Father is carrying out establishment here. Nevertheless, they continue to remember Him for birth after birth. They go to a Shiva Temple and worship Him so much. They go to such a high peak, to the temple of Badrinath etc. There are so many melas that take place (in His name) because He is very sweet. They sing: God is the Highest on High. They would only keep the incorporeal One in their intellects. There is always the incorporeal One and then there are Brahma, Vishnu and Shankar. They cannot be called God. You children now understand that you too were satopradhan deities. When you were the masters of the world, there weren’t so many human beings. It will be their kingdom in just Bharat. All the rest will go away to the land of peace. You continue to observe all of this. A very broad and unlimited intellect is needed for this. There, you won’t need to go to the mountains. There will be no accidents etc. there. That is the wonder of heaven. When it is not the wonder of heaven, it becomes the wonder of Maya. People of the world cannot understand these things. You are now making effort to go to heaven. That is the tower of happiness whereas this is the tower of sorrow. So many people die in battle every day, and so they must also take birth somewhere. It is remembered: You cannot reach the end of God. God is just a point. What end could you reach? The Father says: No one knows the beginning, middle or end of this creation. Sages and holy men cannot reach the end of the Creator or creation. The Father is teaching you. This is called a study. Only you children now come to know the secrets of the world cycle. Those people say: We do not know. Or, they speak of hundreds of thousands of years. The Father has explained that everything you see now will not exist there. Heaven is the tower of happiness, whereas here, there is nothing but sorrow. Death will suddenly come in such a way that everyone will die. To witness death is not like going to your aunty’s home! This is called the peak of sorrow and that is called the peak of happiness. There is no other word. Among you too, there are many who listen to this but are unable to imbibe it. Dharna can only take place when your intellect becomes golden aged. If there is no dharna, you cannot experience happiness. There are those who study at the highest level and there are also those who study at the lowest level; there is a difference in how they study. No matter how much the unlimited Father explains to them, they would never understand. You will never be able to become pure without having remembrance. The Father Himself is like a magnet. He is the One with the highest power. He can never become rusty. All others are covered in rust. You have to remove that and become satopradhan once again. The Father says: Constantly remember Me alone. Let there be no attachment to anyone else. Wealthy ones keep seeing their wealth in front of them throughout the day. Poor ones don’t have anything, but if they are sensible they can imbibe. How can the rubbish be removed without having remembrance? How can we become pure? You have come here to go to the highest peak. You know that by following the Father’s teachings, you will go to the highest peak of happiness. This requires effort. The Father comes here to take to you to the tower. So you have to follow shrimat. Lakshmi and Narayan are remembered as number one. They would be in the highest tower, and others would be lower than them. Only the new world is called the tower of happiness. There is nothing dirty there. There is no such dust or air as there is here which would spoil the buildings. There is a lot of praise of heaven. You have to make effort for that. Lakshmi and Narayan are so high. As soon as you see them, your hearts become happy. As you make further progress, many will continue to have visions. There were so many visions given in the beginning. Baba showed so much splendour. You used to be shown wearing crowns etc. You cannot find those things here. Baba was a jewel-merchant. Jewels that used to cost 50,000 in earlier days cannot be bought for even five million today. You are making effort for heaven. There is limitless happiness there. The Father teaches you so much, but there is still the difference of day and night between the children. There is a vast difference between the kings and queens and the maids and servants. Those who study well and teach others cannot remain hidden. They would instantly say: Baba, I am going to go to such-and-such a place to do service. There is a lot of service to be done. You have to change this jungle into a temple. Whether you have eaten a piece of bread or not, just run and do service. This is what businessmen do. When a good customer comes, they run, whether they have finished eating or not. They have an interest in earning money. Here, you receive limitless wealth from the unlimited Father. Even though there is still a little time, there is no guarantee about anything because you might leave your body tomorrow. Destruction has to take place. It is of you that it is said: Death for the prey and happiness for the hunter. There is no limit to your happiness. You should have limitless happiness. You have to benefit many others. At the end, you will reach your karmateet stage. By having remembrance, you will suddenly fly when you become bodiless. This requires a lot of effort. Some do a lot of service. They stand at the museum explaining all day long. They remain engaged in service day and night. Hundreds of museums will open. Hundreds of thousands of people will come and you won’t even have time. You will have the maximum number of shops of these imperishable jewels of knowledge. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Special effort to become equal to Father Brahma.To stay in the stage of introspection and then to come into extroversion – to practise this, you need to pay personal attention to yourself. When you remain in the introverted stage then the things of extroversion will not disturb you because you would be far away from body consciousness. Essence for Dharna: 1. In order to imbibe knowledge, first of all make your intellect golden aged. Do not have any attachment to anything except remembrance of the Father. 2. In order to attain the karmateet stage and return home, practise being bodiless. Examine your behaviour to see that you do not cause sorrow for anyone. Have I become as sweet as the Father? Blessing: May you be a master ocean of love who turns stone to water with the natural nature of your Brahmin life. People of the world say that love can turn stone to water. In the same way, the natural nature of you Brahmins is to be master oceans of love. You have such a power of soul-conscious love and God’s love that you can transform different natures. Just as the Ocean of Love with His eternal nature of being the embodiment of love made you children belong to Him, in the same way, you become master oceans of love and also give souls of the world true selfless spiritual love so their natures will then be transformed. Slogan: Keep your specialities in your awareness and use them for service and you will continue to fly in the flying stage. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 3 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki murli Madhuban 03-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अल्फ और बे, बाप और वर्सा याद रहे तो खुशी का पारा चढ़ा रहेगा, यह बहुत सहज सेकेण्ड की बात है'' प्रश्नः- बेअन्त खुशी किन बच्चों को रहेगी? सदा खुशी का पारा चढ़ा रहे उसका साधन क्या है? उत्तर:- जो बच्चे अशरीरी बनने का अभ्यास करते, बाप जो सुनाते हैं उसको अच्छी रीति धारण कर दूसरों को कराते हैं, उन्हें ही बेअन्त खुशी रह सकती है। खुशी का पारा सदा चढ़ा रहे इसके लिए अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान करते रहो। बहुतों का कल्याण करो। सदा यह स्मृति रहे कि हम अभी सुख और शान्ति की चोटी पर जा रहे हैं तो खुशी रहेगी। ओम् शान्ति। बापदादा का विचार है कि एक सेकेण्ड में बच्चों से लिखाकर लेवें कि किसकी याद में बैठे हो? इस लिखने में कोई टाइम नहीं लगता है। हरेक एक सेकेण्ड में लिखकर बाबा को दिखा जाये। (सबने लिखकर बापदादा को दिखाया फिर बाबा ने भी लिखा। बाबा ने जो लिखा सो कोई ने नहीं लिखा) बाबा ने लिखा अल्फ और बे, कितना सहज है। अल्फ माना बाबा, बे माना बादशाही। बाबा पढ़ाते हैं और तुम राजाई प्राप्त करते हो। और जास्ती लिखने की दरकार नहीं। तुमने तो लिखने में दो मिनट भी लगाया। अल्फ बे सेकेण्ड की बात है। सन्यासी सिर्फ अल्फ को याद करेंगे। तुमको बादशाही भी याद है। याद की आदत पड़ जाती है। बुद्धि में बैठता है तो खुशी का पारा चढ़ा रहता है। अल्फ का अर्थ कितना बड़ा हाइएस्ट चोटी है। उससे ऊपर और कोई चीज़ ही नहीं। रहने का स्थान भी ऊंचे ते ऊंचा है। सेकेण्ड में मुक्ति-जीवनमुक्ति का अर्थ भी कोई नहीं जानते। उसका भी ज़रूर अर्थ होगा। बच्चा पैदा होता है तो लिखते हैं इतने घण्टे, इतने मिनट, इतने सेकेण्ड हुए। टिक-टिक चलती रहती है। टिक हुई अल्फ बे, बस सेकेण्ड भी नहीं लगता। कहने की भी दरकार नहीं। याद तो है ही। तुम बच्चों की इतनी अच्छी अवस्था होनी चाहिए। परन्तु वह तब होगी जब याद रहेगी। यहाँ बैठे हो तो बाप और राजाई याद रहनी चाहिए। बुद्धि देखती है, जिसको दिव्य दृष्टि कहा जाता है। आत्मा भी देखती है। बाप को आत्मा ही याद करती होगी। तुम भी बाप को याद करो तो राजाई इक्ट्ठी याद आ जायेगी। कितनी देरी लगती है। यहाँ भी याद में बैठेंगे तो बहुत गद-गद हो जायेंगे। बाबा भी इस खुशी में बैठे हैं। बाप को यहाँ की कोई बात याद ही नहीं। बाबा याद करते हैं वहाँ की बातें। बाबा और राजाई जैसेकि दर पर खड़े हैं। बाप कहते हैं तुम बच्चों के लिए राजाई ले आया हूँ। तुम सिर्फ याद नहीं करते इसलिए खुशी नहीं ठहरती। तुम उठते बैठते अपने को आत्मा समझो और मुझ बाप और वर्से को याद करो। कितना ऊंचा स्थान है जहाँ तुम रहते हो। दुनिया थोड़ेही जानती है। मनुष्य मुक्ति में जाने के लिए कितना माथा मारते हैं। अभी मुक्तिधाम है कहाँ? तुम समझते हो आत्मा तो राकेट है। वो लोग चांद तक जाते हैं फिर है पोलार। तुम तो पोलार से भी बहुत ऊंच जाते हो। चन्द्रमा तो इस दुनिया का है। कहा जाता है सूर्य चांद से परे, आवाज से भी परे। इस शरीर को छोड़ देना है। तुम आते हो स्वीट साइलेन्स होम से। आने जाने में टाइम नहीं लगता है। अपना घर है। यहाँ तो कहाँ भी जाओ तो टाइम लगता है। आत्मा शरीर छोड़ती है तो सेकेण्ड में कहाँ का कहाँ चली जाती है। एक शरीर छोड़ दूसरे में जाकर प्रवेश करती है। तो अपने को आत्मा समझना है। तुम बहुत ऊंच चोटी पर जाते हो। मनुष्य शान्ति चाहते हैं। शान्ति की हाइएस्ट चोटी है निराकारी दुनिया और सुख की भी हाइएस्ट चोटी है स्वर्ग। ऊंचे ते ऊंच को टावर कहा जाता है। तुम्हारा घर भी कितना ऊंचा है। दुनिया वाले कभी इन बातों पर ख्याल नहीं करते। उनको यह बातें समझाने वाला कोई है नहीं। उसको कहा जाता है शान्ति का टावर। मनुष्य तो कहते रहते हैं विश्व में शान्ति हो। परन्तु इसका अर्थ नहीं जानते कि शान्ति कहाँ है। यह लक्ष्मी-नारायण सुख के टावर में हैं वहाँ कोई लोभ, लालच नहीं। वहाँ का खान पान, बोलना बड़ा रॉयल होता है और फिर सुख भी हाइएस्ट। उन्हों की महिमा देखो कितनी है क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की है। यह एक नहीं है, सारी माला बनी हुई है। वास्तव में 9 रत्न गाये हुए हैं। ज़रूर उन्होंने गुप्त मेहनत की होगी। बाप और वर्से की याद रहे तब ही विकर्म विनाश होंगे। परन्तु माया याद करने नहीं देती। कभी काम, कभी क्रोध ..बहुत तूफानों में लाती है। अपनी नब्ज देखनी है। नारद को भी कहा शक्ल देखो। तो वह अवस्था अभी है नहीं, बनानी है। बाबा एम आबजेक्ट ज़रूर बतायेंगे। अन्दर में पुरूषार्थ करते रहो। आगे चलकर वह अवस्था तुम्हारी होगी। अशरीरी रहने की प्रैक्टिस करनी है। अब जाना है वापिस। बाबा ने कहा है मुझे याद करो। याद नहीं करेंगे तो सजायें भी बहुत खानी पड़ेगी और फिर पद भी कम। यह हैं बहुत सूक्ष्म बातें। वो लोग साइंस में कितना डीप जाते हैं। क्या-क्या बनाते रहते हैं। वह भी संस्कार तो चाहिए ना, जो फिर वहाँ भी जाकर यह चीज़ें बनायेंगे। सिर्फ यह दुनिया बदली होनी है। यहाँ के संस्कार अनुसार ही जाकर जन्म लेंगे। जैसे लड़ाई वालों की बुद्धि में लड़ाई के संस्कार रहते हैं, तो वह संस्कार ले जाते हैं। लड़ने बिगर रह नहीं सकते। आफीसर के पास क्यू लगी रहती है। भरती करते समय जांच करते हैं, कोई बीमारी तो नहीं है। ऑख - कान आदि सब ठीक हैं। लड़ाई में तो सब ठीक चाहिए। यहाँ भी देखा जाता है कि कौन-कौन विजय माला का दाना बनेंगे। तुम्हें पुरूषार्थ कर कर्मातीत अवस्था को पाना है। आत्मा अशरीरी आई है, अशरीरी बन जाना है। वहाँ शरीर का कोई सम्बन्ध नहीं। अब अशरीरी बनना है। आत्मायें वहाँ से आती हैं, आकर शरीर में प्रवेश करती हैं। ढेर की ढेर आत्मायें आती रहती हैं। सबको अपना-अपना पार्ट मिला हुआ है। जो नई पवित्र आत्मायें आती हैं, उनको ज़रूर पहले सुख मिलना है इसलिए उनकी महिमा होती है। बड़ा झाड़ है ना। कितने नामीग्रामी बड़े आदमी हैं। अपनी-अपनी ताकत अनुसार बहुत सुख में होंगे। तो अब बच्चों को मेहनत करनी है, कर्मातीत अवस्था में पवित्र होकर जाना है। अपनी चाल को देखना है किसको दु:ख तो नहीं देते हैं! बाप कितना मीठा है। मोस्ट बिलवेड है ना। तो बच्चों को भी बनना है। यह तो तुम बच्चे जानते हो कि बाप यहाँ है। मनुष्यों को थोड़ेही यह मालूम है कि बाप यहाँ स्थापना कर रहे हैं फिर भी जन्म-जन्मान्तर उनको याद करते रहते हैं। शिव के मन्दिर में जाकर कितनी पूजा करते हैं। कितनी ऊंची चोटी पर बद्रीनाथ आदि के मन्दिर में जाते हैं। कितने मेले लगते हैं क्योंकि बहुत मीठा है ना। गाते भी हैं ऊंचे ते ऊंचा भगवान। बुद्धि में निराकार ही याद आयेगा। निराकार तो है ही। फिर है ब्रह्मा-विष्णु-शंकर। उनको भगवान नहीं कहेंगे।अभी तुम बच्चे समझते हो कि हम ही सतोप्रधान देवता थे, जब हम विश्व के मालिक थे तो इतने ढेर मनुष्य थे ही नहीं। सिर्फ भारत में ही इनका राज्य होगा। बाकी सब चले जायेंगे-शान्तिधाम में। यह सब तुम देखते रहेंगे, इसमें बड़ी विशालबुद्धि चाहिए। वहाँ तुमको पहाड़ी आदि पर जाने की दरकार नहीं। वहाँ कोई भी एक्सीडेंट आदि नहीं होते। वह है ही वन्डर ऑफ स्वर्ग। जब वह स्वर्ग का वन्डर नहीं है तो माया के वन्डर्स बनते हैं। यह बातें दुनिया वाले नहीं समझ सकते। अब तुम स्वर्ग में जाने के लिए पुरूषार्थ कर रहे हो। वह है सुख का टावर। यह है दु:ख का टावर। लड़ाई में कितने मनुष्य रोज़ मरते हैं फिर जन्मते भी होंगे। गाया जाता है ईश्वर का अन्त नहीं पाया जाता। अब ईश्वर तो है बिन्दी, उनका अन्त क्या पायेंगे। बाप कहते हैं इस रचना के आदि मध्य अन्त को कोई नहीं जानते। साधू सन्त कोई रचता और रचना का अन्त नहीं पा सकते हैं। तुमको बाप पढ़ाते हैं, इसको पढ़ाई कहा जाता है। सृष्टि चक्र के राज़ को तुम बच्चे ही जानते जा रहे हो। वह तो कहते हैं हम नहीं जानते या तो लाखों वर्ष कह देते हैं।अब बाप ने समझाया है यह जो कुछ तुम यहाँ देखते हो - ये वहाँ नहीं रहेगा। स्वर्ग है टॉवर आफ सुख। यहाँ है दु:ख ही दु:ख। अचानक मौत ऐसा आयेगा जो सब खत्म हो जायेंगे। मौत देखना मासी का घर नहीं है, इनको कहा जाता है दु:ख की चोटी। वह है सुख की चोटी। बस तीसरा कोई अक्षर नहीं। तुम्हारे में भी बहुत हैं जो सुनते हैं परन्तु धारणा नहीं होती है। धारणा तब हो जब बुद्धि गोल्डन एज हो। धारणा नहीं होती तो खुशी भी नहीं रहती। एकदम हाइएस्ट पढ़ाई वाले भी हैं तो लोएस्ट भी हैं। पढ़ाई में फ़र्क तो है ना। उन्हों को कितना भी बेहद का बाप समझाये परन्तु कभी भी नहीं समझेंगे। याद बिगर तो तुम पवित्र कभी नहीं बन सकेंगे। बाप ही चुम्बक है। वह एकदम हाइएस्ट पावर वाला है। उन पर कभी कट चढ़ नहीं सकती, बाकी सब पर कट चढ़ी हुई है, उनको उतार फिर सतोप्रधान बनना है। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो और कोई में ममत्व न रहे। साहूकारों को तो सारा दिन धन दौलत ही सामने आता रहेगा। गरीबों को तो कुछ है नहीं परन्तु गरीब भी कुछ समझदार हों जो धारणा कर सकें। याद बिगर किचड़ा कैसे निकलेगा। हम पवित्र कैसे बनेंगे। तुम यहाँ आये हो ऊंच चोटी पर जाने। जानते हो बाप की शिक्षा पर चलने से हम ऊंच सुख की चोटी पर जायेंगे। इसमें मेहनत है। बाप आते हैं टावर पर ले जाने। तो श्रीमत पर चलना पड़े। पहले नम्बर में इन लक्ष्मी-नारायण का ही गायन है। वह एकदम टावर में होंगे। फिर कुछ न कुछ कम। नई दुनिया को ही टावर आफ सुख कहा जाता है। वहाँ कोई मैली चीज़ नहीं होती। ऐसी मिट्टी नहीं, ऐसी हवायें वहाँ लगती नहीं जो मकानों को खराब करें। स्वर्ग की तो बहुत महिमा है। उसके लिए पुरूषार्थ करना है। लक्ष्मी-नारायण कितने ऊंच हैं, उनको देखने से ही दिल खुश हो जाती है। आगे चलकर बहुतों को साक्षात्कार होते रहेंगे। शुरू में कितने साक्षात्कार होते थे। कितना बाबा ने जलवा दिखाया। ताज आदि पहनकर आते थे। वह चीज़ें तो यहाँ मिल न सकें। बाबा तो जौहरी है। आगे जो 50 हज़ार में मणी लेते थे वह अब 50 लाख में भी न मिले। तुम स्वर्ग के लिए पुरूषार्थ कर रहे हो। वहाँ अथाह सुख है। बाप इतना पढ़ाते हैं परन्तु बच्चों में रात दिन का फ़र्क पड़ जाता है। कहाँ राजा रानी कहाँ दास दासियाँ। जो अच्छी रीति पढ़ते और पढ़ाते हैं वह छिपे नहीं रह सकते हैं। झट कहेंगे बाबा हम फलानी जगह जाकर सर्विस करते हैं। सर्विस तो ढेर पड़ी है। तुम्हें इस जंगल को मंगल (मन्दिर) बनाना है। रोटी टुक्कड़ खाया न खाया, यह भागे सर्विस पर। धन्धे वाले लोग ऐसे करते हैं। अच्छा ग्राहक आ जाता है तो फिर खाया न खाया भागे। धन कमाने का शौक रहता है। यह तो बेहद के बाप से अथाह धन मिलता है। भल थोड़ा टाइम पड़ा है परन्तु कल शरीर छूट जाए, कोई भरोसा नहीं है। विनाश तो होना ही है। तुम्हारे लिए तो मिरूआ मौत मलूका शिकार। तुम्हारी खुशी का पारावार नहीं। तुमको बेअन्त खुशी होनी चाहिए। तुमको बहुतों का कल्याण करना है। पिछाड़ी को कर्मातीत अवस्था होनी है। तुम याद करते-करते अशरीरी बन जायेंगे तब अनायास ही उड़ेंगे। यह बड़ी मेहनत है। कोई तो बहुत सर्विस करते हैं। सारा दिन म्युजियम समझाने पर खड़े हैं। दिन रात सर्विस में तत्पर हैं। सैकड़ों म्युजियम खुल जायेंगे। लाखों लोग तुम्हारे पास आयेंगे, तुमको फुर्सत नहीं मिलेगी। सबसे जास्ती तुम्हारे दुकान निकलेंगे - इन अविनाशी ज्ञान रत्नों के। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थअन्तर्मुख स्थिति में रहकर फिर बाहरमुखता में आना, इस अभ्यास के लिए अपने ऊपर व्यक्तिगत अटेन्शन रखने की आवश्यकता है। जब आप अन्तर्मुख स्थिति में रहेंगे तो बाहरमुखता की बातें डिस्टर्ब नहीं करेंगी क्योंकि देह-अभिमान से गैर हाज़िर रहेंगे। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) ज्ञान की धारणा करने के लिए पहले अपनी बुद्धि गोल्डन एज की बनाओ। बाप की याद के सिवाए और किसी भी चीज़ में ममत्व न रहे। 2) कर्मातीत अवस्था को प्राप्त कर घर जाने के लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करो। अपनी चाल भी देखो कि किसको दु:ख तो नहीं देते हैं। बाप समान मीठे बने हैं। वरदान:- ब्राह्मण जीवन की नेचरल नेचर द्वारा पत्थर को भी पानी बनाने वाले मास्टर प्रेम के सागर भव जैसे दुनिया वाले कहते हैं कि प्यार पत्थर को भी पानी कर देता है, ऐसे आप ब्राह्मणों की नेचुरल नेचर मास्टर प्रेम का सागर है। आपके पास आत्मिक प्यार, परमात्म प्यार की ऐसी शक्ति है, जिससे भिन्न-भिन्न नेचर को परिवर्तन कर सकते हो। जैसे प्यार के सागर ने अपने प्यार स्वरूप की अनादि नेचर से आप बच्चों को अपना बना लिया। ऐसे आप भी मास्टर प्यार के सागर बन विश्व की आत्माओ को सच्चा, नि:स्वार्थ आत्मिक प्यार दो तो उनकी नेचर परिवर्तन हो जायेगी। स्लोगन:- अपनी विशेषताओं को स्मृति में रख उन्हें सेवा में लगाओ तो उड़ती कला में उड़ते रहेंगे। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday

contribute fingers.png

Please contribute/donate  to keep this website and its domains running..

We need your finger

bottom of page