Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
1210 results found
- आज की मुरली 26 Dec 2018 BK murli today Hindi
BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki gyan murli 26-12-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - कल्याणकारी बाप अभी तुम्हारा ऐसा कल्याण कर देते हैं जो कभी रोना न पड़े, रोना अकल्याण वा देह-अभिमान की निशानी है'' प्रश्नः- किस अटल भावी को जानते हुए तुम्हें सदा निश्चिंत रहना है? उत्तर:- तुम जानते हो कि इस पुरानी दुनिया का विनाश अवश्य होना है। भल पीस के लिए प्रयास करते रहते हैं लेकिन नर चाहत कुछ और........ कितना भी कोशिश करें यह भावी टल नहीं सकती। नैचुरल कैलेमिटीज़ आदि भी होनी हैं। तुम्हें नशा है कि हमने ईश्वरीय गोद ली है, जो साक्षात्कार किये हैं, वह सब प्रैक्टिकल में होना ही है, इसलिए तुम सदा निश्चिन्त रहते हो। ओम् शान्ति।विश्व में मनुष्यों की बुद्धि में भक्ति मार्ग का ही गायन है क्योंकि अभी भक्ति मार्ग चल रहा है। यहाँ फिर भक्ति का गायन नहीं है। यहाँ तो बाप का गायन है। बाप की महिमा करनी होती है, जिस बाप से इतना ऊंच वर्सा मिलता है। भक्ति में सुख नहीं है। भक्ति में रहते हुए भी याद तो स्वर्ग को करते हैं ना। मनुष्य मरते हैं तो कहते हैं स्वर्गवासी हुआ। तो खुश होना चाहिए ना। जबकि स्वर्ग में जन्म लेते तो फिर रोने की तो दरकार नहीं। वास्तव में यह सच्ची बात तो है नहीं कि स्वर्गवासी हुआ, इसलिए रोते रहते हैं। अब इन रोने वालों का कल्याण कैसे हो? रोना दु:ख की निशानी है। मनुष्य रोते तो हैं ना। बच्चे जन्मते हैं तो भी रोते हैं क्योंकि दु:ख होता है। दु:ख नहीं होगा तो जरूर हर्षित रहेंगे। रोना तब आता है जब कोई न कोई अकल्याण होता है। सतयुग में कभी अकल्याण नहीं होता इसलिए वहाँ कभी रोते नहीं। अकल्याण की बात ही नहीं होती। यहाँ कभी कमाई में घाटा पड़ता है या कभी अन्न नहीं मिलता तो दु:खी होते हैं। दु:ख में रोते हैं, भगवान् को याद करते हैं कि आकर सभी का कल्याण करो। अगर सर्वव्यापी है तो किसको कहते हैं - कल्याण करो? परमपिता परमात्मा को सर्वव्यापी मानना बड़े से बड़ी भूल है। बाप है सबका कल्याणकारी, वह एक ही कल्याणकारी है तो जरूर सबका कल्याण करेंगे। तुम बच्चे जानते हो परमपिता परमात्मा हमेशा कल्याण ही करते हैं। अब वह परमपिता परमात्मा कब आये जो विश्व का कल्याण करे? विश्व का कल्याण करने वाला और तो कोई है नहीं। बाप को फिर सर्वव्यापी कह देते हैं। कितनी भारी भूल है। अभी बाप अपना परिचय देकर कहते हैं मनमनाभव, इसमें ही कल्याण है। सतयुग-त्रेता में कोई भी हालत में अकल्याण होता नहीं। त्रेता में भी जबकि रामराज्य है तो वहाँ शेर-बकरी इकट्ठे जल पीते हैं। हम राम-सीता के राज्य की इतनी स्तुति नहीं करेंगे क्योंकि दो कला कम हो जाने से कुछ न कुछ सुख कम मिलता है। हम तो पसन्द करते हैं स्वर्ग, जो बाप स्थापन करते हैं। उसमें पूरा वर्सा पायें तो बहुत अच्छा है। ऊंच ते ऊंच बाप से वर्सा ले हम कल्याण करें। हर एक को अपना कल्याण करना है श्रीमत पर।बाप ने समझाया है - एक है आसुरी सम्प्रदाय, दूसरा है दैवी सम्प्रदाय। अभी एक तरफ रावण राज्य है, दूसरे तरफ मैं दैवी सम्प्रदाय स्थापन कर रहा हूँ। ऐसे नहीं कि अभी दैवी सम्प्रदाय है। आसुरी सम्प्रदाय को मैं दैवी बना रहा हूँ। कहेंगे दैवी सम्प्रदाय तो सतयुग में होता है। बाप कहते हैं इस आसुरी सम्प्रदाय को दैवी सम्प्रदाय भविष्य के लिए बनाता हूँ। अभी है ब्राह्मण सम्प्रदाय, दैवी सम्प्रदाय बन रहा है। गुरुनानक ने भी कहा है मनुष्य से देवता........ परन्तु कौन से मनुष्य हैं जिनको देवता बनायेंगे? वह ड्रामा के आदि, मध्य, अन्त को तो जानते नहीं। सृष्टि के आदि में जो लक्ष्मी-नारायण श्रेष्ठाचारी हैं, वह भी आदि, मध्य, अन्त को नहीं जानते। त्रिकालदर्शी नहीं हैं। आगे जन्म में त्रिकालदर्शी थे, स्वदर्शन चक्रधारी थे तब यह राज्य पद पाया है। उन्होंने फिर स्वदर्शन चक्र दे दिया है विष्णु को। तो यह भी समझाना है कि स्वदर्शन चक्रधारी ब्राह्मण हैं तो मनुष्य आश्चर्य खायेंगे। वह तो कृष्ण को भी कह देते, विष्णु को भी कह देते। यह तो जानते नहीं कि विष्णु के दो रूप लक्ष्मी-नारायण हैं। हम भी नहीं जानते थे। मनुष्य तो हर बात में कह देते हैं भावी। जो होने वाला है उसको कोई टाल नहीं सकते। यह तो ड्रामा है। तो पहले-पहले बाप का परिचय दें या ड्रामा का राज़ समझायें? सो भी जब बाबा की याद हो, पहले-पहले बाप का परिचय देना चाहिए। बेहद का बाबा, शिवबाबा तो मशहूर है। रूद्र बाबा भी नहीं कहते। शिवबाबा नामीग्रामी है। बाप ने समझाया है कि जहाँ-जहाँ भक्त हैं, उन्हों को जाकर समझाओ। अखबार में पढ़ा था मनुष्य कहते हैं कि हिमालय की इतनी मल्टीमिलियन एज है। अब हिमालय की कोई आयु होती है क्या? यह तो सदैव है ही। हिमालय कभी गुम होता है क्या? यह भारत भी अनादि है। कब रचा गया, उसकी एज नहीं निकाल सकते। वैसे हिमालय के लिए भी नहीं कह सकते कि यह कब से है। इस हिमालय पहाड़ की आयु गिनी नहीं जाती। ऐसे थोड़ेही कहेंगे कि आकाश की वा समुद्र की आयु इतनी है। हिमालय की आयु कहते हैं, तो समुद्र की भी बतायें, कुछ भी जानते नहीं। यहाँ तो तुमको बाप से वर्सा पाना है। यह है ईश्वरीय फैमली।तुम जानते हो बाप का बनने से स्वर्ग के मालिक बनते हैं। एक राजा जनक की बात नहीं। जीवनमुक्ति में अथवा रामराज्य में तो बहुत होंगे ना। सबको जीवनमुक्ति मिली होगी। तुम सेकेण्ड में मुक्ति-जीवनमुक्ति पाने के पुरूषार्थी हो। बच्चा बने हो, मम्मा-बाबा कहते हो। जीवनमुक्ति तो मिलेगी ना। समझ सकते हैं प्रजा तो ढेर की ढेर बनती जाती है। दिन-प्रतिदिन प्रभाव तो निकलना है ना। यह धर्म की स्थापना करना बड़ी मेहनत है। वह तो ऊपर से आकर स्थापना करते हैं, उनके पिछाड़ी ऊपर से आते-जाते हैं। यहाँ तो एक-एक को राज्य-भाग्य पाने का लायक बनाना पड़ता है। लायक बनाना बाप का काम है। जो मुक्ति-जीवनमुक्ति के लायक थे, सबको माया ने ना-लायक बना दिया है। 5 तत्व भी ना-लायक बने हैं, फिर लायक बनाने वाला बाप है। तुम्हारा अभी सेकेण्ड-सेकेण्ड जो पुरूषार्थ चलता है, समझते हैं कल्प पहले भी फलाने ने ऐसा ही पुरूषार्थ किया था। कोई आश्चर्यवत् भागन्ती हो जाते हैं, फारकती दे देते हैं। प्रैक्टिकल देखते रहते हैं। यह भी समझते हैं विनाश सामने खड़ा है, ड्रामा अनुसार सबको एक्ट में आना है। नर चाहत कुछ और...... वह चाहते हैं पीस हो परन्तु भावी को तुम बच्चे जानते हो। तुमने साक्षात्कार किया है, वह भल कितना भी माथा मारें कि विनाश न हो परन्तु यह भावी टल नहीं सकती। अर्थक्वेक नैचुरल कैलेमिटीज होंगी, वह क्या कर सकते। कहेंगे यह तो गॉड का काम है। तुम्हारे में भी बहुत थोड़े हैं जिनको इतना नशा चढ़ता है और याद में रहते हैं। सब तो परिपूर्ण नहीं बने हैं। तुम जानते हो यह भावी टलने की नहीं है। अन्न नहीं है, मनुष्यों के रहने के लिए जगह नहीं है, 3 पैर पृथ्वी के नहीं मिलते।तुम्हारा यह है ईश्वरीय परिवार - मात, पिता और बच्चे। बाप कहते हैं मैं बच्चों के आगे ही प्रत्यक्ष होता हूँ। बच्चों को सिखाता हूँ। बच्चे भी कहते हैं - हम बाप की मत पर चलते हैं। बाप भी कहते हैं मैं बच्चों के ही सम्मुख आकर मत देता हूँ। बच्चे ही समझेंगे। नहीं समझते हैं तो छोड़ो, लड़ने की कोई बात नहीं। हम परिचय देते हैं बाप का। बाप कहते हैं मुझे याद करो तो विकर्म विनाश होंगे और स्वदर्शन चक्र को याद करो तो चक्रवर्ती राजा बनेंगे। मनमनाभव, मध्याजी भव का अर्थ भी यह है। बाप का परिचय दो जिससे क्रियेटर और क्रियेशन का राज़ तो समझ जायें। मुख्य यह एक ही बात है, गीता में मुख्य यह एक ही भूल है। बाप कहते हैं मुझ कल्याणकारी को ही आकर कल्याण करना है। बाकी शास्त्रों से कल्याण हो नहीं सकता। पहले तो सिद्ध करना है कि भगवान् एक है, उनको तुम याद करते हो परन्तु जानते नहीं हो। बाप को याद करना है तो परिचय भी चाहिए ना। वह कहाँ रहते हैं, आते हैं वा नहीं? बाप वर्सा तो जरूर यहाँ के लिए देंगे या वहाँ के लिए देंगे? बाप तो सम्मुख चाहिए। शिवरात्रि भी मनाते हो। शिव तो सुप्रीम फादर है, सब आत्माओं का। वह रचता है, नई नॉलेज देते हैं। सृष्टि चक्र के आदि, मध्य, अन्त को वह जानते हैं। वह है ऊंचे से ऊंचा टीचर, जो मनुष्य को देवता बनाते हैं, राजयोग सिखलाते हैं। मनुष्य कभी राजयोग सिखला न सकें। हमको भी उसने सिखलाया तब हम सिखलाते हैं। गीता में भी शुरूआत में और अन्त में मनमनाभव और मध्याजी भव कहा है। झाड़ और ड्रामा का नॉलेज भी बुद्धि में रहता है। डिटेल में समझाना पड़ता है। रिजल्ट में फिर भी एक बात आती है - बाप और वर्से को याद करना है। यहाँ तो एक ही बात है, हम विश्व के मालिक बनेंगे। विश्व का कल्याणकारी ही विश्व का मालिक बनाते हैं। स्वर्ग का मालिक बनायेंगे, नर्क का थोड़ेही मालिक बनायेंगे। दुनिया यह नहीं जानती कि नर्क का रचयिता रावण है, स्वर्ग का रचयिता बाप है। अब बाप कहते हैं मौत सामने खड़ा है, सबकी वानप्रस्थ अवस्था है, मैं लेने आया हूँ। मुझे याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। आत्मा मैली से शुद्ध हो जायेगी। फिर तुमको स्वर्ग में भेज देंगे। यह निश्चयबुद्धि से किसको समझाना है, तोते मुआफ़िक नहीं। निश्चयबुद्धि को फिर रोने की वा देह अभिमान में आने की बात नहीं रहती। देह-अभिमान बहुत गन्दा बना देता है। अब तुम देही-अभिमानी बनो। शरीर निर्वाह अर्थ कर्म करो। वह तो कर्म सन्यासी बन जाते हैं। यहाँ तो तुमको गृहस्थ व्यवहार में रहना है, बच्चों को सम्भालना है। बाप को और चक्र को जानना तो बहुत सहज है।बाप को कितने बच्चे हैं। फिर उनमें कोई सपूत हैं कोई कपूत हैं। नाम बदनाम करते हैं। काला मुंह कर देते हैं। बाप कहते हैं काला मुंह नहीं करो। बच्चा बन और फिर काला मुंह करते हो, कुल कलंकित बनते हो। इस काम चिता से तुम सांवरे बने हो। काम चिता पर थोड़ेही जल मरना है। हल्का नशा भी नहीं होना चाहिए। सन्यासी आदि अपने फालोअर्स को ऐसे थोड़ेही कहेंगे। वह रीयल्टी में नहीं हैं। बाप तो सबको सच्ची बातें समझाते हैं। बाप कहते हैं मुझे याद करो। तुमने गैरन्टी की है - बाबा आपकी मत पर चल हम स्वर्गवासी बनेंगे। बाप कहते हैं बच्चे फिर विषय गटर में गिरने का ख्याल क्यों करते हो? तुम बच्चियां जब ऐसी मुरली चलाओ तो कहेंगे ऐसा ज्ञान तो हमने कभी सुना नहीं। मन्दिर के हेड्स को पकड़ना चाहिए। चित्र ले जाना चाहिए। यह त्रिमूर्ति झाड़ दिलवाला के ही चित्र हैं। ऊपर में दैवी झाड़ खड़ा है, बाकी दैवी झाड़ जो पास्ट हो गया वह दिखाते हैं। ऐसी सर्विस कोई करके दिखाए तब बाबा महिमा करे, इसने तो कमाल की है। जैसे बाबा रमेश की महिमा करते हैं। प्रदर्शनी विहंग मार्ग की सर्विस का नमूना अच्छा निकाला है। यहाँ भी प्रदर्शनी करेंगे। चित्र तो बहुत अच्छे हैं।अब देखो देहली में जो रिलीजस कान्फ्रेन्स होती है वह भी कहते हैं वननेस हो। उसका तो अर्थ ही नहीं। बाप एक है, बाकी हैं भाई-बहन। बाप से वर्सा मिलने की बात है। आपस में मिल क्षीरखण्ड कैसे होंगे, यह बातें समझने की हैं। प्रदर्शनी की वृद्धि लिये युक्ति रचनी है। जो सर्विस का सबूत नहीं दिखाते उनको तो लज्जा आनी चाहिए। अगर 10 नये आये और 8-10 मर गये तो इससे फायदा क्या हुआ। अच्छा।मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) शरीर निर्वाह अर्थ काम करते देही-अभिमानी रहने का अभ्यास करना है। किसी भी परिस्थिति में रोना वा देह-अभिमान में नहीं आना है। 2) श्रीमत पर अपना और दूसरों का कल्याण करना है। सपूत बन बाप का नाम बाला करना है। वरदान:- शीतला देवी बन सर्व कर्मेन्द्रियों को शीतल शान्त बनाने वाले स्वराज्य अधिकारी भव जो स्वराज्य अधिकारी बच्चे हैं, उन्हें कोई भी कर्मेन्द्रिय धोखा नहीं दे सकती। जब धोखा देने की चंचलता समाप्त हो जाती है तब स्वयं शीतला देवी बन जाते और सब कर्मेन्द्रियां भी शीतल हो जाती। शीतला देवी में कभी क्रोध नहीं आता। कई कहते हैं क्रोध नहीं है, थोड़ा रोब तो रखना पड़ता है। लेकिन रोब भी क्रोध का अंश है। तो जहाँ अंश है वहाँ वंश पैदा हो जाता है। तो शीतला देवी और शीतल देव हो इसलिए स्वप्न में भी क्रोध वा रोब का संस्कार इमर्ज न हो। स्लोगन:- आज्ञाकारी बच्चे स्वत: आशीर्वाद के पात्र होते हैं, उन्हें आशीर्वाद मांगने की दरकार नहीं। #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris
- आज की मुरली 25 Dec 2018 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 25-12-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - समय प्रति समय ज्ञान सागर के पास आओ, ज्ञान रत्नों का वखर (सामान) भरकर फिर बाहर जाकर डिलेवरी करो, विचार सागर मंथन कर सेवा में लग जाओ'' प्रश्नः- सबसे अच्छा पुरूषार्थ कौन-सा है? बाप को कौन-से बच्चे प्यारे लगते हैं? उत्तर:- किसी का भी जीवन बनाना, यह बहुत अच्छा पुरूषार्थ है। बच्चों को इसी पुरूषार्थ में लग जाना चाहिए। कभी अगर कोई भूल हो जाती है तो उसके बदले में खूब सर्विस करो। नहीं तो वह भूल दिल को खाती रहेगी। बाप को ज्ञानी और योगी बच्चे ही बहुत प्यारे लगते हैं। गीत:- जो पिया के साथ है....... ओम् शान्ति।बच्चे समझ सकते हैं कि सम्मुख मुरली सुनना वा टेप में सुनना वा कागज पर पढ़ने में फ़र्क जरूर है। गीत में भी कहते हैं जो पिया के साथ है........ बरसात तो सबके लिए है परन्तु साथ में रहने से बाप के एक्सप्रेशन को समझने, भिन्न-भिन्न डायरेक्शन को जानने का बहुत फायदा होता है। परन्तु ऐसे भी नहीं किसको बैठ जाना है। वखर (सामान) भरा और जाकर सर्विस की। फिर आया वखर भरने। मनुष्य सामान खरीद करने जाते हैं, बेचने के लिए। बेच कर फिर सामान लेने आते हैं। यह भी ज्ञान रत्नों का वखर है। वखर लेने वाले तो आयेंगे ना। कोई डिलेवरी नहीं करते हैं, पुराने वखर पर ही रहते हैं, नया लेने नहीं चाहते हैं। ऐसे भी बेसमझ हैं। मनुष्य तीर्थों पर जाते हैं, तीर्थ तो नहीं आयेंगे ना क्योंकि वह तो जड़ चित्र हैं। इन बातों को बच्चे ही जानते हैं। मनुष्य तो कुछ भी नहीं जानते। बहुत बड़े-बड़े गुरू लोग श्री श्री महामण्डलेश्वर आदि जिज्ञासुओं को तीर्थों पर ले जाते हैं, त्रिवेणी पर कितने जाते हैं। नदी पर जाकर दान करने को पुण्य समझते हैं। यहाँ भक्ति की तो बात ही नहीं। यहाँ तो बाप के पास आना है तो बच्चों को समझकर फिर समझाना है। प्रदर्शनी में भी मनुष्यों को समझाना है। यह जो 84 जन्मों का चक्र लगाते हैं यह तो बच्चे जानते हैं, सब नहीं लगाते हैं। इसमें समझाने की बड़ी युक्ति चाहिए। इस चक्र में ही मनुष्य मूंझते हैं। झाड़ का तो किसको पता ही नहीं है। शास्त्रों में भी चक्र दिखाते हैं। कल्प की आयु चक्र से निकालते हैं। चक्र में ही रोला है। हम तो पूरा चक्र लगाते हैं। 84 जन्म लेते हैं, बाकी इस्लामी, बौद्धी आदि वह तो बाद में आते हैं। हम कैसे उस चक्र से सतो, रजो, तमो में पास करते हैं - वह गोले में दिखाया हुआ है। बाकी और जो आते हैं इस्लामी, बौद्धी आदि उनका कैसे दिखावें? वह भी तो सतो, रजो, तमो में आते हैं। हम अपना विराट रूप भी दिखाते हैं - सतयुग से लेकर कलियुग तक पूरा राउण्ड ले आते हैं। चोटी है ब्राह्मणों की फिर मुख को सतयुग में, बाहों को त्रेता में, पेट को द्वापर में फिर टांगों को लास्ट में खड़ा करें। अपना तो विराट रूप दिखायें। बाकी अन्य धर्म वालों का कैसे दिखायें? उसे भी शुरू करें तो पहले सतोप्रधान, फिर सतो-रजो-तमो। तो इससे सिद्ध हो जायेगा कि कभी भी कोई निर्वाण में नहीं गया है। उनको तो इस चक्र में आना ही है। हरेक को सतो-रजो-तमो में आना ही है। इब्राहम, बुद्ध, क्राइस्ट आदि भी तो मनुष्य थे। रात में बाबा को बहुत ख्याल चलता है। ख्यालात में फिर नींद का नशा उड़ जाता है, नींद फिट जाती है। समझाने की बड़ी अच्छी युक्ति चाहिए। उनका भी विराट रूप बनाना पड़े। उनका भी पैर पिछाड़ी में ले जायें फिर लिखत में समझायें। बच्चों को समझाना है क्राइस्ट जब आते हैं उनको भी सतो-रजो-तमो से पास करना पड़ता है। सतयुग में तो वह आते नहीं। आना तो बाद में है। कहेंगे क्राइस्ट हेविन में नहीं आयेगा! यह तो बना-बनाया खेल है। तुम जानते हो क्राइस्ट के आगे भी धर्म थे फिर वो ही रिपीट करना है। ड्रामा का राज़ समझाना होता है। पहले-पहले तो बाप का परिचय देना है। बाप से कैसे सेकेण्ड में वर्सा मिलता है? गाया भी हुआ है सेकेण्ड में जीवनमुक्ति। देखो, बाबा के कितने ख्यालात चलते हैं। बाबा का पार्ट है विचार सागर मंथन का। गॉड फारदली बर्थ राइट, ''नाउ आर नेवर'' अक्षर लिखा हुआ है। जीवनमुक्ति अक्षर लिखना है। लिखत क्लीयर होगी तो समझाने में सहज होगा। जीवनमुक्ति का वर्सा मिला। जीवनमुक्ति में राजा, रानी, प्रजा सब हैं। तो लिखत को भी ठीक करना पड़े। बिगर चित्र भी समझाया जा सकता है। सिर्फ इशारे पर भी समझाया जा सकता है। यह बाबा है, यह वर्सा है। जो योगयुक्त होंगे वह अच्छी रीति समझा सकेंगे। सारा मदार योग पर है। योग से बुद्धि पवित्र होती है तब ही धारणा हो सकती है। इसमें देही-अभिमानी अवस्था चाहिए। सब कुछ भूलना पड़े। शरीर को भी भूलना है। बस, अब हमको वापिस जाना है, यह दुनिया तो खत्म हो जाने वाली है। इस (बाबा) के लिए तो सहज है क्योंकि इनका धन्धा ही यह है। सारा दिन बुद्धि इसी में लगी हुई है। अच्छा, जो गृहस्थ व्यवहार में रहते हैं उनको तो कर्म करना है। स्थूल कर्म करने से वह बातें भूल जाती हैं, बाबा की याद भूल जाती है। बाबा खुद अपना अनुभव सुनाते हैं। बाबा को याद करता हूँ, बाबा इस रथ को खिला रहे हैं फिर भूल जाता हूँ तो बाबा विचार करते हैं जबकि मैं भी भूल जाता हूँ तो इन बिचारों को कितनी तकलीफ होती होगी! इस चार्ट को बढ़ा कैसे सकते होंगे? प्रवृत्ति मार्ग वालों के लिए मुश्किल है। उन्हों को फिर मेहनत करनी पड़े। बाबा समझाते तो सबको हैं। जो पुरूषार्थ करते होंगे वह रिजल्ट लिख भेज सकते हैं। बाबा जानते हैं बरोबर डिफीकल्ट है। बाबा कहते हैं रात को मेहनत करो। तुम्हारा थक सारा उतर जायेगा, अगर तुम योगयुक्त हो विचार सागर मंथन करते रहेंगे तो। बाबा अपना अनुभव बताते हैं - कब और बातों तरफ बुद्धि चली जाती है तो माथा गर्म हो जाता है। फिर उन तूफानों से बुद्धि को निकाल इस विचार सागर मंथन में लग जाता हूँ तो माथा हल्का हो जाता है। माया के तूफान तो अनेक प्रकार के आते हैं। इस तरफ बुद्धि लगाने से वह थकावट सारी उतर जाती है, बुद्धि रिफ्रेश हो जाती है। बाबा की सर्विस में लग जाते हैं तो योग और ज्ञान का मक्खन मिल जाता है। यह बाबा अनुभव बता रहे हैं। बाप तो बच्चों को बतायेंगे ना - ऐसे-ऐसे होगा, माया के विकल्प आयेंगे। बुद्धि को फिर उस तरफ लगा देना चाहिए। चित्र उठाकर उसी पर ख्यालात करना चाहिए तो माया का तूफान उड़ जाये। बाबा जानते हैं कि माया ऐसी है जो याद में रहने नहीं देती। थोड़े हैं जो पूरा याद में रहते हैं। बड़ी-बड़ी बातें तो बहुत करते हैं। अगर बाबा की याद में रहें तो बुद्धि क्लीयर रहे। याद करने जैसा माखन और कोई है नहीं। परन्तु स्थूल बोझ बहुत होने से याद कम हो जाती है।बम्बई में देखो पोप आया, कितनी उनकी महिमा थी जैसेकि सबका भगवान् आया था। ताकत वाले हैं ना। भारतवासियों को अपने धर्म का पता नहीं है। अपना धर्म हिन्दू कहते रहते हैं। हिन्दू तो कोई धर्म ही नहीं है। कहाँ से आया, कब स्थापन हुआ, किसको पता नहीं है। तुम्हारे में ज्ञान की उछल आनी चाहिए। शिव शक्तियों को ज्ञान में उछल मारनी चाहिए। उन्होंने तो शक्तियों को शेर पर दिखाया है। है सारी ज्ञान की बात। पिछाड़ी में जब तुम्हारे में ताकत आयेगी तो साधू सन्त आदि को भी समझायेंगे। इतना ज्ञान जब बुद्धि में हो तब उछल आ सकती है। जैसे पाता गांव में खेती करने वालों को टीचर पढ़ाते हैं तो वह पढ़ते नहीं। उनको खेती-बाड़ी ही अच्छी लगती है। ऐसे आज के मनुष्यों को यह ज्ञान दो तो कहेंगे यह अच्छा नहीं लगता, हमको तो शास्त्र पढ़ने हैं। परन्तु भगवान् साफ कहते हैं जप, तप, दान, पुण्य आदि से अथवा शास्त्र पढ़ने से मेरे को किसी ने नहीं पाया है। ड्रामा को नहीं जानते। वह थोड़ेही समझते हैं नाटक में एक्टर्स हैं, पार्ट बजाने यह चोला लिया है। यह है ही कांटों का जंगल। एक-दूसरे को कांटा लगाते, लूटते मारते रहते हैं। सूरत भल मनुष्य की है परन्तु सीरत बन्दर जैसी है। बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं। कोई नया सुने तो गर्म हो जाये। बच्चे थोड़ेही गर्म होंगे। बाप कहते हैं मैं बच्चों को ही समझाता हूँ। बच्चों को तो माता-पिता कुछ भी कह सकते हैं। बच्चों को बाप चमाट भी मारे तो दूसरा थोड़ेही कुछ कर सकता। मात-पिता का तो फर्ज है बच्चों को सुधारना। परन्तु यहाँ लॉ नहीं है। जैसा कर्म मैं करूंगा मुझे देख और भी करेंगे। तो बाबा ने जो विचार सागर मंथन किया वह भी बतलाया। यह पहला नम्बर में है, इनको 84 जन्म लेने पड़ते हैं। तो और भी जो हेड्स (धर्म स्थापक) हैं वे फिर निर्वाण में कैसे जायेंगे। उनको सतो, रजो, तमो में जरूर आना है। पहला नम्बर में लक्ष्मी-नारायण हैं जो विश्व के मालिक हैं। उन्हों को भी 84 जन्म लेने पड़ते हैं। मनुष्य सृष्टि में जो हाइएस्ट न्यू मैन है उनके साथ न्यू वीमेन भी चाहिए। नहीं तो वीमेन बिगर पैदाइस कैसे होगी? सतयुग में न्यू मैन हैं यह लक्ष्मी-नारायण। ओल्ड से ही न्यू होते हैं। यह तो आलराउन्ड पार्ट वाले हैं। बाकी भी सब सतो से तमो में आते हैं, ओल्ड बनते हैं फिर ओल्ड से न्यू हो जाते हैं। जैसे क्राइस्ट पहले न्यू आया फिर ओल्ड बनकर गया फिर न्यू होकर आयेगा अपने टाइम पर। यह बात बड़ी समझने की है। इसमें योग अच्छा चाहिए। पूरा सरेन्डर भी चाहिए तब ही वर्से का हकदार बन सके। सरेन्डर होगा तो फिर बाबा डायरेक्शन भी दे सकेंगे कि ऐसे-ऐसे करो। कोई सरेन्डर है फिर कहता हूँ कि व्यवहार में भी रहो तो बुद्धि का मालूम पड़े। व्यवहार में रहते हुए ज्ञान उठाओ, पास होकर दिखाओ। गृहस्थ में नहीं जाना। ब्रह्मचारी होकर रहना तो अच्छा है। बाबा हरेक का हिसाब भी पूछते हैं। मम्मा-बाबा की पालना ली है तो फिर कर्ज भी उतारना है तो बल मिलेगा। नहीं तो बाप भी कहेगा कि हमने इतनी मेहनत कर पालना की और हमको छोड़ दिया। हरेक की रग देखनी पड़ती है फिर डायरेक्शन दिये जाते हैं। समझो इनसे भूल हो जाती है तो बाप उसको अभुल कराए ठीक कर देते हैं। यह भी क़दम-क़दम श्रीमत पर चलते रहते हैं। कब नुकसान हो जाता है तो समझते हैं ड्रामा में था। आगे फिर ऐसी बात होनी नहीं चाहिए। भूल तो अपने दिल को खाती है। भूल की है तो उसकी एवज में फिर बहुत सर्विस में लगना चाहिए, पुरूषार्थ बहुत करना चाहिए। कोई का जीवन बनाना - यह है पुरूषार्थ।बाबा कहते हैं मुझे योगी और ज्ञानी सबसे प्यारा है। योग में रहकर भोजन बनाये, खिलाये तो बहुत उन्नति हो सकती है। यह शिवबाबा का भण्डारा है। तो शिवबाबा के बच्चे जरूर ऐसे योगयुक्त होंगे। धीरे-धीरे अवस्था ऊंच होती है। टाइम जरूर लगता है। हरेक का कर्मबन्धन अपना-अपना है। कन्याओं पर कोई बोझ नहीं। हाँ, बच्चों पर है। बड़े बच्चे हो गये हैं तो मात-पिता को बोझ पड़ता है। बाप ने इतना समझाया, इतना समय पालना की है तो उन्हों की पालना करनी पड़े। हिसाब चुक्तू करना है तो उनकी भी दिल खुश होगी। सपूत बच्चे जो होते हैं तो वह मुसाफ़िरी से लौटने पर सब कुछ बाप के आगे रखते हैं। कर्जा उतारना है ना। बहुत समझने की बातें हैं। ऊंच पद पाने वाले ही शेर मुआफ़िक उछलते रहेंगे। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) योग में रहकर भोजन बनाना है। योग में ही रहकर भोजन खाना और खिलाना है। 2) बाबा ने जो समझाया है उस पर अच्छी रीति विचार सागर मंथन कर योगयुक्त हो औरों को भी समझाना है। वरदान:- बाप समान हर आत्मा पर कृपा वा रहम करने वाले मास्टर रहमदिल भव जैसे बाप रहमदिल है, ऐसे आप बच्चे भी सब पर कृपा वा रहम करेंगे क्योंकि बाप समान निमित्त बने हुए हो। ब्राह्मण आत्मा को कभी किसी आत्मा के प्रति घृणा नहीं आ सकती। चाहे कोई कंस हो, जरासंधी हो या रावण हो - कोई भी हो लेकिन फिर भी रहमदिल बाप के बच्चे घृणा नहीं करेंगे। परिवर्तन की भावना, कल्याण की भावना रखेंगे क्योंकि फिर भी अपना परिवार है, परवश है, परवश के ऊपर घृणा नहीं आती। स्लोगन:- मास्टर ज्ञान सूर्य बन शक्तियों रुपी किरणों से कमजोरी रुपी किचड़े को भस्म कर दो। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- 25 Dec 2018 BK murli today in English (Christmas)
Brahma Kumaris murli today in English 25/12/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, from time to time, come to the Ocean of Knowledge. Fill yourselves with the goods of the jewels of knowledge and then go and deliver them. Churn the ocean of knowledge and occupy yourselves in service. Question: Which effort is the best of all and which children does the Father love? Answer: To create the life of someone is the best effort of all. You children should occupy yourselves in this effort. If you ever make a mistake, do a lot of service in return for that. Otherwise, that mistake will continue to make your conscience bite you. The Father loves gyani and yogi children very much. Song: The rain of knowledge is for those who are with the Beloved! Om Shanti . You children can understand that there definitely is a difference between listening to the murli personally, hearing it on tape and reading it. It says in the song: The rain of knowledge is for those who are with the Beloved. The rain is for everyone, but those who are with the Father can also benefit a lot by understanding the expressions on the Father’s face and knowing His various directions. However, it is not that anyone can just sit here. You have to fill yourselves with the goods and go and do service and then return and fill yourselves with the goods again. People go to buy goods in order to sell them. They sell them and then return to buy more. These too are the goods of the jewels of knowledge. You come back to get more goods. There are such senseless ones that they don’t make any deliveries, but just stay holding on to the old goods; they don’t want to get more new goods. People themselves go on pilgrimages; the pilgrimage place would not come to them because those images are non-living. Only you children understand these things. People don’t understand anything. Big gurus such as Shri Shri Mahamandleshwar etc. take their followers on pilgrimages. So many people go to the Triveni. They consider it to be charity to go to the rivers and make donations there. Here, there is no question of performing devotion. Here, you have to come to the Father. Therefore, you children have to understand and then explain to others. You also have to explain to people at exhibitions. Children, you know that not everyone goes around the cycle of 84 births. A very good method is needed to explain this. It is this cycle that people become confused about. No one even knows about the tree. They also show the cycle in the scriptures; they show its duration. There is confusion in that cycle. We go around the full cycle. We take 84 births. However, those of Islam and the Buddhists come later. How we pass through the stages of sato, rajo and tamo is shown in the picture of the cycle. How can we show the same for all the rest, those of Islam and the Buddhists etc. that come? They too go through the stages of sato, rajo and tamo. We also show our variety form image. We go around the whole cycle from the golden age to the iron age. The topknot is Brahmins, then the face represents the golden age, the arms represent the silver age, the stomach represents the copper age and the legs are shown to be last. We can show our variety-form image, but how can we show this for the other religions? When they start, they too are satopradhan, and they then go through the stages of sato, rajo and tamo. This proves that no one has ever gone to nirvana; they have to go around this cycle. Each one has to go through the stages of sato, rajo and tamo. Abraham, Buddha and Christ etc. were human beings. Baba has many thoughts about this at night. He loses the drowsiness of sleep with these thoughts. He loses his sleep in these. Very good methods are needed to explain these. Their variety-form image has to be created. Their feet should also be shown at the end and then this should be explained in writing. You children have to explain that when Christ comes he too has to pass through the stages of sato, rajo and tamo. He doesn’t come in the golden age; he has to come later. They would ask: Would Christ not come in heaven? This play is predestined. You know that there were other religions before Christ and that they have to repeat. The significance of the drama has to be explained. First of all, you have to give the Father’s introduction: How do you receive the inheritance from the Father in a second? It is remembered: You receive liberation-in-life in a second. Look, Baba has so many thoughts. It is Baba’s part to churn the ocean of knowledge. The words ‘Godfatherly birthright – now or never’ have been written. You also have to write the words ‘Liberation-in-life’. If the writing is clear, it will be easy to explain. You received the inheritance of liberation-in-life. Kings, queens and subjects are all in liberation-in-life. So the writing has to match this clearly. It can also be explained without the pictures. You can explain simply with signals. This is Baba and this is the inheritance. Those who are yogyukt would be able to explain well. Everything depends on yoga. Your intellect becomes pure with yoga and only then can your imbibing this take place. A soul-conscious stage is needed for this. You have to forget everything. You also have to forget your body; that’s all. We now have to return home. This world is going to end. It is easy for this Baba because this is his business. His intellect is engaged in this throughout the whole day. All right, but those who live at home with their families have to perform actions. While performing physical actions, you forget those other things. You forget to have remembrance of Baba. Baba tells you his own experience. I remember Baba: Baba is feeding this chariot, and then I forget. Therefore, Baba thinks: Since even I forget, how much difficulty must all of these helpless children be having? How would they increase their charts? It is difficult for those on the family path. They have to make effort. Baba explains to everyone. Those who make effort can write their result and send it to Baba. Baba knows that this really is difficult. Baba says: Make effort at night. All your tiredness will be removed if you remain yogyukt and continue to churn the ocean of knowledge. Baba tells you his experience. Sometimes, my intellect is diverted to other things and my head then becomes heated. Then, I remove my intellect from those storms and occupy myself in churning the ocean of knowledge and my head then becomes light. Many types of storms of Maya come. By occupying your intellect in this, all of that tiredness is removed and the intellect becomes refreshed. When you occupy yourself in Baba’s service, you receive the butter of yoga and knowledge. This Baba is telling you his experience. The Father would tell the children: This and that will happen. Storms of Maya will come. At that time, you should occupy your intellect in these things. You should look at a picture and begin to think about that and the storms of Maya will fly away. Baba knows that Maya is such that she doesn’t allow you to stay in remembrance. There are few who stay in remembrance the whole time. Many talk big. If you stay in remembrance of Baba, your intellect can remain clear. There is no other butter like that of staying in remembrance. When there is a lot of physical burden, your remembrance decreases. Look, the Pope came to Bombay. He was praised so much, as though everyone’s God had come. He has power, does he not? The people of Bharat don’t even know their own religion. They continue to say that their religion is Hinduism. However, Hinduism is not a religion. No one knows where it came from or when it was established. You should have enthusiasm for knowledge. Shiv Shaktis should jump with enthusiasm for knowledge. Those people have shown the Shaktis riding a lion. All of that refers to knowledge. At the end, when you have become powerful, you will also explain to the sages and holy men. When you have that much knowledge in your intellects, you can then have that enthusiasm. In the city of Chakrata, if a teacher teaches farmers, they won’t study because they only like to farm. In the same way, if you give this knowledge to the people of today, they say: We don’t like it. We want to study the scriptures. However, God says very clearly: No one has attained Me by doing penance, tapasya, making donations, performing charity or even by studying the scriptures. They don’t know the drama. They don’t understand that they are actors of the drama and that they have taken costumes to play their parts. This is a forest of thorns. They continue to prick one another, continue to loot and kill one another. Although they look like human beings, their characters are like that of monkeys. The Father sits here and explains to you children. If a new person were to hear this, he would become heated. You children do not get heated. The Father says: I only explain to My children. A mother and father can say anything to their children. It is a parent’s duty to reform the children. However, there isn’t that law here. Whatever actions others see me perform, they will do the same. So, Baba told you about what he churned. This one is the first number. He has to take 84 births, and so how could all the other heads, the founders of the religions, have gone to nirvana? They definitely have to go through the sato, rajo and tamo stages. The first number are Lakshmi and Narayan who are the masters of the world. They too have to take 84 births. In the human world, together with the highest new man, there also has to be the new woman. How could there be creation without women? In the golden age, the new man and woman are Narayan and Lakshmi. They become new from old. They are the ones who play all-round parts. All the rest also go from sato to tamo; they become old and then they become new from old. Similarly, Christ first came new, then he went away old and he will then come again new at his own time. These matters have to be understood. Very good yoga is needed for this. You also have to be fully surrendered; only then can you claim a right to the inheritance. When you are surrendered, Baba will be able to give you directions: Do this and that. For some who are surrendered, Baba tells them to stay with their families so that they can know their own intellects. Demonstrate this by taking knowledge while living at home; demonstrate this by passing. You mustn’t get involved with the household. It is good to remain celibate. Baba asks about each one’s accounts. You have taken sustenance from Mama and Baba and so you also have to settle that debt and you will then receive power. Otherwise, the Father would say: I made so much effort and gave you sustenance and you then left Me. Each one’s pulse has to be felt, because only then can directions be given. For instance, if this one makes a mistake, the Father would free him from that mistake and put it right. This one also continues to follow shrimat at every step. Whenever there is a loss, it is understood that that is in the drama. Then that should not happen again in the future. Any mistakes would make your conscience bite. If you have made any mistakes, then, in return for those, you have to occupy yourself a great deal in service. You have to make a lot of effort. To create someone’s life is effort. Baba says: I love the gyani and yogi children the most. If you stay in yoga while preparing food and serve it, there can be a lot of progress. This is Shiv Baba’s bhandara. So Shiv Baba’s children would definitely be yogyukt. Gradually, your stage will become elevated; it definitely takes time. Everyone’s karmic bondages are their own. There is no burden on kumaris. Yes, there is a burden on kumars. When sons grow up, they become a burden on their mother and father. The father explained to you so much, he sustained you so much and so you have to look after them. You have to settle the account so that their hearts become happy too. Worthy children place everything in front of their father when they return from their travels. You have to settle the debt, do you not? These matters have to be understood. Only those who are to claim a high status will continue to leap like a lion. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Prepare food while staying in yoga. Eat it and serve it to others while staying in yoga. 2. Churn very well the things Baba has explained to you. Explain them to others while remaining yogyukt. Blessing: May you be master merciful and have blessings and mercy for all souls, the same as the Father. Just as the Father is merciful, similarly, you children also have to have blessings and mercy for all souls because you have become instruments, the same as the Father. Brahmin souls can never have dislike for other souls. Even though someone is like Kans or Jarasandh or Ravan, no matter what the soul may be like, children of the Merciful Father can never dislike them. You will have the intention of transforming them and a feeling of benefitting them because they are, after all, your family and are under another influence. You can never dislike those who are influenced by something else. Slogan: Be a master sun of knowledge and burn any rubbish of weakness with the rays of power. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday
- 24 Dec 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today English text 24/12/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, you have received the easy mantra from the Satguru to discipline the mind: Remain in silence and constantly remember Me alone. This is the great mantra that will control Maya. Question: How is Shiv Baba the most innocent Customer? Answer: Baba says: Children, I take all the old rubbish you have, including your bodies, and I take that when you are about to die. Your white dress is also a sign of death. You now sacrifice yourselves to the Father. The Father then makes you prosperous for 21 births. The Father fulfils everyone’s desires on the path of devotion. Then, on the path of knowledge, He gives you the knowledge of the beginning, the middle and the end of the world and also makes you trikaldarshi. Song: No one is unique like the Innocent Lord. Om Shanti . You children are sitting in front of the Innocent Lord. Businessmen say: Send me a simpleton, an innocent customer, who will buy goods worth one or two thousand and give us a lot of money. O God, send me such a customer! The Father, the Innocent Lord, explains to you children the beginning, the middle and the end of the world and makes you trikaldarshi. Could you ever find such a customer as Me? You surrender yourself to Him. You sing a lot of praise on the path of devotion. The praise of the Innocent Lord is: You are the Mother and Father. He comes and teaches you Raja Yoga and gives you the kingdom. You say to the Father: We sacrifice all this old rubbish to You. You make us prosperous for 21 births. Stockbrokers make deals and take a commission. That One also says: Whatever rubbish you have, I take all of that, including your body, when you are about to die. Here, the costume of you Brahma Kumaris is white. It is as though you are dead. A corpse is always covered with a white sheet which is completely without a stain. At this time, everyone has the black mark of Maya on them. These are called the bad omens of Rahu. The moon too becomes dark when it is eclipsed. So, this eclipse of the omens of Maya also makes the whole world dark. All the elements are also included in that. The Father sits here and explains: This is your Raja Yoga. Through Raja Yoga, you have to claim your kingdom in heaven. You become kings of kings and you have the intoxication of becoming Narayan. You change from ordinary man into Narayan. The kingdom of Lakshmi and Narayan is in the golden age. So, I definitely have to come at the end. At this time, it is the path of devotion. On the path of devotion, people bow their heads and continue to stumble around from door to door. God is the Protector of the devotees. He comes and gives the fruit of devotion. All are devotees, but not all of them receive the same fruit. Some receive visions, some have a son; all of that is temporary. I fulfil all their various desires. No one in the world knows that God has come to teach Raja Yoga. They think that He came in the copper age and taught Raja Yoga at that time. How could you have become Narayan from an ordinary man there? It is now that the Father teaches you Raja Yoga and makes you into kings of kings. Here, you just have to remain in silence. Manmanabhav: this is the easy mantra given by the Satguru that disciplines the mind. There is a lot of income through this mantra. This is the mantra with which you control Maya. You become conquerors of Maya and conquerors of the world. Those on the path of devotion say, “When you conquer your mind, you conquer the world”. This is why they do hatha yoga etc. However, they don’t do that to become conquerors of the world; they do it for liberation. The Father comes and says: Children, renounce your body and all bodily religions. Renounce everything such as: I belong to such-and-such a religion, I am so-and-so. Consider yourself to be a soul and constantly remember Me alone. That’s all! Simply follow the directions that I am giving you. You now have to renounce all the different dictates you have been following up to now. So, your knowledge is completely new. People think that what you tell them is new. Before you children explain to anyone, you should first of all feel their pulse. You mustn’t say the same things to everyone. People have so many different directions. Yours is one direction, but it is numberwise. Those who stay in yoga well and who have dharna will definitely explain well. Those who have less dharna will explain less. Tell only one simple thing to whoever comes to you. Although you may be living at home with your family, you have to remain like a lotus. You know that each lotus has many progeny and so an example is given of that. The Father too has many children. The lotus flower remains above the water and all the rest of its progeny is below the water. This is a good example. Baba says: Live at home with your family, but remain pure. This is a matter of purity. In this, remain pure in this final birth and also constantly remember Me alone. You definitely also have to sustain your creation. Otherwise, this would become like hatha yoga. Many people in the world remain pure. Someone who is celibate from birth is like Bhishampitamai. A good example of celibacy is when a husband and wife live together and remain pure. Pure marriage is even mentioned in the scriptures, but no one knows about it. The Father explains this. Baba says: Children, now, instead of sitting on the pyre of lust, both of you tie the bond of sitting on the pyre of knowledge. You Brahmins are doing such good work. You have to promise to remain pure. By cautioning one another, both of you will go to heaven. Here, you demonstrate how you remain pure while living together and this is how you can claim a very high status. Your example would be given. You sit on the pyre of knowledge and claim a high status in heaven. A lot of courage is required for this. If you continue to move along very firmly, your status will be very high. Then, it also depends on service. Those who do a lot of service and create subjects will claim a good status. You should even go higher than Baba and Mama. However, just as Baba says that if both Christians (Russia and America) were to unite, they could become the masters of the world, in the same way, such a couple should emerge who go higher than the mother and father. However, there isn’t anyone like that. Only Jagadamba and Jagadpita are well known. No one would be able to do service like they do. They have become the instruments. This is why you should never have heart failure in this. OK, if not like Mama and Baba, you can become the second number. Everything depends on the service to create subjects and heirs. So, everything of ours is new. The Father definitely has to come here to create the new world. He alone is the Creator. Those people say that God is beyond name and form, but He is not like that. They cannot be blamed. Only if it is in their fortune would they understand. Many come who think that this is right. Some say that a soul doesn’t have a name or form. So, what is it that is called a soul? There is the name ‘soul’. Tell everyone that this is Raja Yoga. The Supreme Father, the Supreme Soul, comes at the confluence age. It would definitely be at the confluence age that He teaches Raja Yoga because only then can He make impure ones pure. So, the things here are unique. The Father says: Simply consider yourselves to be souls. You have to go to the Father. There is no need to ask any questions about this. They say: Do not hurt my soul. This one is a sinful soul. This one is a pure soul. No one can say that a soul has no form. When Vivekananda was sitting in front of Ramakrishna, he had a vision. He saw a light entering him. They say something like that. Tell them: Ours is Raja Yoga. Here, you have to forget your body and all bodily friends and relations etc. We souls are His children and we ourselves are a brotherhood. If everyone were to become the Father, the Father would be praying to the Father. We are now studying Raja Yoga. This is the yoga to become the kings of kings. There is no kingdom now. So you have to explain: We stay in silence and simply remember Shiv Baba. We consider ourselves to be separate from our bodies. Souls say: I shed a body and take another. So, the sanskars of knowledge remain in the soul. Good and bad sanskars are in the soul. The soul is not immune to the effect of action; this has to be explained. Souls take rebirth. A soul has to take organs repeatedly. A soul is a star; it resides in the centre of the forehead. When they have a vision of a soul, they believe that you have such power in you that you enabled them to have a vision of a soul. However, the soul resides in the centre of the forehead. What does it matter whether you have a vision or not? The soul himself says: I am a star. I have a part of 84 births in me. If souls were to take 8.4 million births, they would have so many sanskars, you don’t know what would happen! You can believe that a soul takes 84 births. You cannot believe that anyone could take 8.4 million births. We are now becoming pure. Baba has made us pure in order to change us from ordinary humans into Narayan. You should have this great intoxication. You don’t need to debate with anyone. Renounce your body and all religions of the body and consider yourself to be a bodiless soul. Although we have studied the scriptures etc., why should we discuss them, since the Father has said: Constantly remember Me alone. His second order is: While living at home with your family, remain as pure as a lotus. Only through the fire of yoga will your sins be burnt away. God speaks: God is the Supreme Soul. He too is called a star. There are many points, but they can’t all be brought up at the same time. You have to see the personality of the person in front of you and take up everything tactfully. Tell him: We also study the scriptures, but the Father’s order is to forget them all and constantly remember Him alone. He is incorporeal. Everyone believes in the soul. Even those who believe in Vivekananda will believe in the soul. Everyone has a soul. Therefore, souls would surely have the Father who is called the Supreme Father, the Supreme Soul. All of these are points. By churning these, you will constantly find new points. The steamer will continue to be filled. This is like the goods of the imperishable jewels of knowledge. Note down the points and then revise them. These are jewels. You should have a keen interest in imbibing them and writing about them. Explain to everyone very clearly: There is a soul in everyone, but it doesn’t have a physical name or physical form. You cannot say that since a soul has a form, why doesn’t God have a form? He is called the Supreme Father, the Supreme Soul, the One who resides in the supreme abode. So much is explained to you children. So, now demonstrate this by doing service. Baba gives a prize according to the service you do. He enables you to be decorated with so many jewels of knowledge. We don’t want to become multimillionaires here. We want the sovereignty of the world. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Sweet Elevated Versions of MateshwariOnly God knows His ways and means of granting salvation.Only You know your ways and means: in whose memory is this praise sung? Because the way God grants salvation is only known by God. Human beings cannot know this. People only have the desire for happiness, but how can they receive that happiness? Until people burn their five vices and make their actions neutral, they cannot receive that happiness. The philosophy of action, neutral action and sinful action is very deep. No human being, only God, can know the consequences of these. Until God tells us of these consequences, human beings cannot receive liberation in life. This is why people say, “Only You know Your ways and means”. God has the ways and means for granting salvation to this one. It is the duty of God to give the teachings of how to make actions neutral. Human beings do not have this knowledge and, because of this, they continue to perform wrong actions. The first duty of human beings is to reform their actions for only then will they be able to take the full benefit of human life. Achcha. Essence for Dharna: 1. Churn the ocean of knowledge and imbibe the jewels of knowledge that you receive. Always remain full of the jewels of knowledge. 2. Stay in the intoxication of becoming Narayan. Don’t speak of useless matters to anyone. Practise becoming bodiless. Blessing: May you be a conqueror of Maya and remain constant and stable by considering Maya to be co-operative in teaching you a lesson rather than your enemy. Maya comes to teach you a lesson and so do not be afraid but learn a lesson. Maya comes sometimes to make the lesson of tolerance firm and sometimes the lesson of being an embodiment of peace firm. Therefore, instead of considering Maya to be an enemy, think of her as being co-operative and you will not become nervous or be defeated. You will learn the lesson and become as unshakeable as Angad. Never become weak and invoke Maya and she will bid you farewell. Slogan: Let there be the greatness of determination in every thought and you will continue to receive success. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday
- आज की मुरली 24 Dec 2018 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 24-12-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - सतगुरू का सहज वशीकरण मंत्र तुम्हें मिला हुआ है कि चुप रहकर मामेकम् याद करो, यही माया को अधीन करने का महामंत्र है'' प्रश्नः- शिवबाबा ही सबसे भोला ग्राहक है-कैसे? उत्तर:- बाबा कहते-बच्चे, तुम्हारे पास देह सहित जो भी पुराना कचरा है वह मैं लेता हूँ, सो भी तब जब तुम मरने पर हो। तुम्हारे सफेद कपड़े भी मरने की ही निशानी हैं। तुम अभी बाप पर बलि चढ़ते हो। बाप फिर 21 जन्मों के लिए तुम्हें मालामाल कर देते हैं। भक्ति मार्ग में भी बाप सबकी मनोकामनायें पूर्ण करते हैं, ज्ञान मार्ग में भी सृष्टि के आदि, मध्य, अन्त का ज्ञान दे त्रिकालदर्शी बनाते हैं। गीत:- भोलेनाथ से निराला...... ओम् शान्ति।बच्चे भोलानाथ के सम्मुख बैठे हुए हैं। व्यापारी लोग कहते हैं-ऐसा कोई मत का मूरा (कम बुद्धि वाला भोला) हो जो हजार, दो हजार का माल लेकर, हमको खूब धन देकर जाये। हे भगवान्, हमको ऐसा ग्राहक मिलाओ। अब भोलानाथ बाप आकर बच्चों को आदि, मध्य, अन्त का राज़ समझाए त्रिकालदर्शी बना रहे हैं। मेरे जैसा ग्राहक तुमको कभी मिल सकता है? तुम उनको अर्पण करते हो। भक्ति मार्ग में बहुत महिमा करते हो। भोलानाथ की महिमा होती है - तुम मात-पिता......। वह आकर राजयोग सिखलाते हैं, राजाई देते हैं। बाप को कहते हैं यह जो पुराना कचरा है वह हम आपके ऊपर बलि चढ़ाते हैं। आप हमको 21 जन्मों के लिए मालामाल करते हो। सर्राफ होते हैं ना, मट्टा-सट्टा करते हैं, कमीशन लेते हैं। यह भी कहते हैं कचरा जो भी है देह सहित, वह सब तुम्हारा लेता हूँ जब तुम मरने पर हो। यहाँ तुम ब्रह्माकुमारियों के कपड़े भी सफेद हैं। जैसे कि तुम मरे पड़े हो। मरने वाले पर हमेशा सफेद चादर डालते हैं। कोई भी दाग़ न हो। इस समय सबको माया का काला दाग़ लग गया है, इसको ही राहू का ग्रहण कहा जाता है। चन्द्रमा पर भी ग्रहण लगने से काला हो जाता है ना। तो यह माया का ग्रहण भी सारे विश्व को काला कर देता है। इसमें तत्व आदि सब आ जाते हैं।बाप बैठ समझाते हैं यह तुम्हारा राजयोग है। राजयोग से स्वर्ग में राजाई प्राप्त करनी है। तुम राजाओं का राजा बनते हो, नारायणी नशा रहता है। नर से नारायण बनते हैं। लक्ष्मी-नारायण का राज्य होता ही है सतयुग में। तो जरूर मुझे अन्त में आना पड़े। यह समय है भक्ति मार्ग का, भक्ति मार्ग में दर-दर माथा टेकते, धक्का खाते रहते हैं। भक्तों का रखवाला है भगवान्, भक्ति का फल आकर देते हैं। सब भक्त तो हैं परन्तु सबको एक जैसा फल नहीं मिलता है। कोई को साक्षात्कार होता है, कोई को पुत्र मिलता है, अल्पकाल के लिए। किस्म-किस्म की मनोकामनायें पूरी करता हूँ। दुनिया में यह किसको पता नहीं कि भगवान् आया हुआ है राजयोग सिखलाने। समझते हैं वह द्वापर में आया तब राजयोग सिखाया होगा। फिर वहाँ नर से नारायण कैसे बनेंगे? अभी ही बाप तुम्हें राजयोग सिखलाकर राजाओं का राजा बनाते हैं। यहाँ तो तुम्हें सिर्फ चुप रहना है। मनमनाभव, यही सतगुरू का सहज वशीकरण मंत्र है। इस मंत्र में बहुत आमदनी है। यह माया को अपने अधीन करने का मंत्र है। मायाजीत जगतजीत। भक्ति मार्ग वालों का है मन जीते जगतजीत, इसके लिए वह हठयोग आदि करते हैं। सो भी जगतजीत बनने के लिए नहीं करते हैं। वह तो मुक्ति के लिए करते हैं। बाप आकर कहते हैं - बच्चे, देह सहित, सर्व धर्मानि....... मैं फलाने धर्म का हूँ, फलाना हूँ। यह सब बातें छोड़ अपने को आत्मा समझ मामेकम् याद करो। बस मैं जो मत दे रहा हूँ उस पर चलो। बाकी अब तक जो अनेक मतों पर चलते आये उन सबकी मत छोड़नी पड़े। तो तुम्हारा ज्ञान बिल्कुल नया हो गया। समझते हैं इन्हों की बातें तो नई हैं।तुम बच्चे जब किसी को भी समझाते हो तो पहले उनकी नब्ज देखनी है। सबके सामने एक जैसी बात नहीं करनी है। मनुष्यों की हैं अनेक मतें। तुम्हारी है एक मत। परन्तु नम्बरवार हैं। जो अच्छा योग में रहते हैं, धारणा करते हैं, वह जरूर अच्छा समझायेंगे। कम धारणा वाले कम समझायेंगे। कोई भी हो उनको एक ही सिम्पुल बात बताओ-भल गृहस्थ व्यवहार में रहते रहो परन्तु कमल फूल समान। तुमको मालूम है कमल के फूल को बाल-बच्चे बहुत होते हैं और मिसाल भी उनका ही दिया जाता है। बाप को भी बाल बच्चे तो बहुत हैं। कमल का फूल खुद पानी के ऊपर रहता है, बाकी बाल बच्चे नीचे रहते हैं। यह मिसाल अच्छा है। बाबा कहते हैं गृहस्थ व्यवहार में रहो परन्तु पवित्र रहो। यह बात हो गई पवित्रता पर। सो भी इस अन्तिम जीवन के लिए पवित्र रह मामेकम् याद करो। रचना की पालना भी जरूर करनी है। नहीं तो हठयोग हो जायेगा। दुनिया में पवित्र तो बहुत रहते हैं। बाल ब्रह्मचारी तो भीष्म पितामह मिसल हो गया। अच्छा बाल ब्रह्मचारी वह जो स्त्री-पुरुष दोनों इकट्ठे रह पवित्र रहे। गन्धर्वी विवाह की चर्चा तो शास्त्रों में भी है, परन्तु कोई जानते नहीं हैं। यह तो बाप ही समझाते हैं। बाबा कहते हैं-बच्चे, अब काम चिता के बदले दोनों ज्ञान चिता का हथियाला बांधो। कैसा अच्छा काम तुम ब्राह्मण करते हो। प्रतिज्ञा करनी है पवित्र रहने की। एक-दो को सावधान करते तुम दोनों स्वर्ग में चले जायेंगे। यहाँ तुम इकट्ठे पवित्र रहकर दिखाते हो इसलिए तुम बड़ा ऊंच पद ले सकते हो। मिसाल दिया जायेगा ना। ज्ञान चिता पर बैठ स्वर्ग में जाकर ऊंच पद पाते हैं। इसमें हिम्मत है बड़ी, अगर पक्के हो चलते रहो तो पद बहुत ऊंच है। फिर सर्विस पर भी मदार है। जो बहुत सर्विस करेंगे, प्रजा बनायेंगे वह पद भी अच्छा पायेंगे। बाबा-मम्मा से भी ऊंच चला जाना चाहिए। परन्तु जैसे बाबा कहते हैं वह दोनों क्रिश्चियन अगर आपस में मिल जाएं तो विश्व के मालिक बन जायें, ऐसे जोड़ा कोई निकले जो माँ-बाप से ऊंच जाये, सो है नहीं। जगत अम्बा, जगत पिता ही नामीग्रामी है। इन जैसी सर्विस कर नहीं सकेंगे। यह निमित्त बने हुए हैं इसलिए कभी हार्टफेल नहीं होना चाहिए। अच्छा, मम्मा-बाबा जैसा नहीं तो सेकेण्ड नम्बर तो बन सकते हो। सर्विस पर मदार है। प्रजा और वारिस बनाने हैं, तो यह अपनी बातें हैं नई। नई दुनिया रचने के लिए जरूर बाप को आना पड़े। वही रचयिता है। वह तो कह देते हैं-परमात्मा नाम रूप से न्यारा है। परन्तु ऐसा है नहीं। उनका भी कोई दोष नहीं। तकदीर में हो तो समझें। बहुत आते हैं जो समझते भी हैं कि बात तो बरोबर ठीक है। कोई कहे आत्मा का नाम रूप नहीं है, तब आत्मा नाम किसका पड़ा? आत्मा नाम तो है ना। तुम सबको बोलो यह राजयोग है। परमपिता परमात्मा संगम पर आते हैं, राजयोग जरूर संगमयुग पर सिखायेंगे तब तो पतित को पावन बनायेंगे। तो यहाँ की बात ही न्यारी है। बाप कहते हैं सिर्फ अपने को आत्मा समझो। बाप के पास जाना है। इसमें प्रश्न पूछने की कोई बात ही नहीं। कहते भी हैं कि हमारी आत्मा को न दुखाओ। यह पाप आत्मा है, पुण्य आत्मा है। आत्मा के लिए कोई कह न सके कि उनका कोई रूप नहीं होता है। विवेकानंद जब रामकृष्ण के सामने बैठा तो उनको साक्षात्कार हुआ, देखा कि लाइट आई जो मेरे में प्रवेश हुई। ऐसे कुछ बात बताते हैं। तुम बोलो हमारा है राजयोग। इसमें देह सहित देह के सभी मित्र सम्बन्धियों आदि को भूलना पड़ता है, हम आत्मा उनके बच्चे हैं, आपस में ब्रदरहुड हैं। अगर सभी फादर हो जाते तो फिर फादर ही फादर को प्रार्थना करते। अभी हम राजयोग सीख रहे हैं। यह है राजाओं का राजा बनने का योग। अभी तो राजाई है नहीं। तो समझाना है हम शान्ति में रहकर सिर्फ शिवबाबा को याद करते हैं। अपने को शरीर से न्यारा समझते हैं। आत्मा कहती है मैं एक शरीर छोड़ दूसरा लेती हूँ। तो नॉलेज का संस्कार आत्मा में रहता है ना। अच्छा वा बुरा संस्कार आत्मा में है। आत्मा निर्लेप नहीं है, यह समझाना है। आत्मा पुनर्जन्म मंर आती है। घड़ी-घड़ी आरगन्स लेना पड़ता है। आत्मा स्टॉर है, भ्रकुटी के बीच रहती है। आत्मा का साक्षात्कार हुआ, तो उसने समझा इनमें इतनी ताकत है जो मुझे आत्मा का साक्षात्कार कराया। अब आत्मा तो भ्रकुटी के बीच मंत रहती है। साक्षात्कार किया न किया, फ़र्क क्या रहा? आत्मा खुद कहती है मैं स्टार हूँ। मेरे में 84 जन्मों का पार्ट है। अगर 84 लाख जन्म हो तो इतने संस्कार हों जो पता नहीं क्या हो जाए! 84 जन्म मान सकते हैं। 84 लाख तो मान न सकें। अभी हम पावन बन रहे हैं। बाबा ने हमें नर से नारायण बनने के लिए पवित्र बनाया है, यह बहुत अच्छा नशा चाहिए। तुम्हें कोई से भी डिबेट करने की दरकार नहीं।देह सहित देह के सब धर्म त्याग अपने को आत्मा, अशरीरी समझना है। भल हमने शास्त्र आदि पढ़े हैं, परन्तु डिस्कस क्यों करें? जबकि बाप ने कहा है मामेकम् याद करो और दूसरा फ़रमान है गृहस्थ व्यवहार में कमल फूल समान पवित्र रहो। योग अग्नि से ही पाप नाश होंगे। भगवानुवाच है, भगवान भी परम आत्मा है। उनको भी स्टॉर कहेंगे। बहुत प्वाइंट्स हैं एक समय नहीं निकल सकती। आसामी देख युक्ति से उठाना है। बोलो, हम भी शास्त्र पढ़ते हैं परन्तु बाप का फ़रमान है कि सभी को भूल मामेकम् याद करो। वह है निराकार। आत्मा को तो सब मानेंगे। विवेकानंद वाले भी मानेंगे। आत्मा तो सभी में है। जरूर उनका बाप होगा ना जिसको परमपिता परमात्मा कहा जाता है। यह सब प्वाइंट्स हैं ना। यह सिमरण करने से सदैव प्वाइंट्स मिलती रहेंगी, स्टीमर भरता रहेगा। यह भी जैसे अविनाशी ज्ञान रत्नों का वखर (सामग्री) भरता है। प्वाइंट्स नोट कर रिवाइज़ करो। यह हैं रत्न, इनको धारण करने और लिखने का शौक चाहिए। अच्छी तरह से सबको समझाना है, आत्मा तो सभी में है उनका नाम रूप नहीं है। ऐसे तो कह नही सकेंगे आत्मा का रूप है तो परमात्मा का क्यों नहीं है। उनको कहा ही जाता है परमपिता परमात्मा, परमधाम में रहने वाला। कितना बच्चों को समझाया जाता है। तो अब सर्विस करके दिखाओ। बाबा तो सर्विस पर इनाम देते हैं। कितना श्रंगार कराते हैं ज्ञान रत्नों का। हम यहाँ के पदमपति नहीं बनना चाहते हैं, हमको तो चाहिए विश्व की बादशाही। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) ज्ञान रत्न जो मिलते हैं उन पर विचार सागर मंथन कर स्वयं में धारण करना है। ज्ञान रत्नों से सदा भरपूर रहना है। 2) अपने नारायणी नशे में रहना है, वाह्यात बातें किसी से भी नहीं करनी है। अशरीरी बनने का अभ्यास करना है। वरदान:- माया को दुश्मन के बजाए पाठ पढ़ाने वाली सहयोगी समझ एकरस रहने वाले मायाजीत भव माया आती है आपको पाठ पढ़ाने के लिए, इसलिए घबराओ नहीं, पाठ पढ़ लो। कभी सहनशीलता का पाठ, कभी शान्त स्वरूप बनने का पाठ पक्का कराने के लिए ही माया आती है इसलिए माया को दुश्मन के बजाए अपना सहयोगी समझो तो घबराहट में हार नहीं खायेंगे, पाठ पक्का करके अंगद के समान अचल बन जायेंगे। कभी भी कमजोर बन माया का आहवान नहीं करो तो वह विदाई ले लेगी। स्लोगन:- हर संकल्प में दृढ़ता की महानता हो तो सफलता मिलती रहेगी। मातेश्वरी जी के मधुर महावाक्य ''परमात्मा की सद्गति करने की गत मत परमात्मा ही जानता है'' तुम्हारी गत मत तुम ही जानो... अब यह महिमा किसकी यादगार में गाते हैं? क्योंकि परमात्मा की सद्गति करने की जो मत है वो तो परमात्मा ही जानता है। मनुष्य नहीं जान सकता, मनुष्य की सिर्फ यह इच्छा रहती है कि हमको सदा के लिये सुख चाहिए, मगर वो सुख कैसे मिले? जब तक मनुष्य अपने 5 विकारों को भस्म कर कर्म अकर्म नहीं बनाये तब तक वो सुख मिल नहीं सकता, क्योंकि कर्म अकर्म विकर्म की गति बहुत गहन है जिसको सिवाए परमात्मा के और कोई मनुष्य आत्मा उसकी गति को नहीं जान सकता। अब जब तक परमात्मा ने वो गति नहीं सुनाई है तब तक मनुष्यों को जीवनमुक्ति प्राप्त नहीं हो सकती, इसलिए मनुष्य कहते हैं तेरी गत मत तुम ही जानो। इनकी सद्गति करने की मत वो परमात्मा के पास है। कैसे कर्मों को अकर्म बनाना है, यह शिक्षा देना परमात्मा का काम है। बाकी मनुष्यों को तो यह ज्ञान नहीं, जिस कारण वो उल्टा कार्य करते रहते हैं, अब मनुष्य का पहला फर्ज़ है अपने कर्मों को सुधारना, तब ही मनुष्य जीवन का पूरा लाभ उठा सकेंगे। अच्छा। ओम् शान्ति। #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris
- 23 Dec 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 23/12/18 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 12/03/84 The Easy Way to Spirituality is Contentment. Today, BapDada was looking at the contentment, the spirituality and the smile of satisfaction of all the children from everywhere who are far away and yet remain close. Contentment is the easy way to experience spirituality and cheerfulness is the easy attainment. Those who have contentment are definitely seen to be embodiments of cheerfulness. To have contentment is to be an embodiment of all attainments. Contentment is the easy way to imbibe all specialities. The treasure of contentment automatically attracts all other treasures towards itself. Contentment is the practical proof of the subject of knowledge. Contentment makes you a carefree emperor. Contentment is the way to remain constantly set on your seat of self-respect. Contentment constantly and easily makes you into a great donor, a world benefactor and a bestower of blessings. Contentment frees you from spinning the cycle of the limitations of “mine and yours” and makes you into a spinner of the discus of self-realisation. Contentment makes you constantly free from negative thoughts and enables you to claim a right to the victorious seat of steadfastness and stability. It enables you to remain stable in the perfect form of having a right to remain constantly seated on BapDada's heart throne, to wear the tilak of easy remembrance and the crown of the service of world transformation. Contentment is the donation of life in Brahmin life. It is the easy way to progress in Brahmin life. When you are content with yourself and the family, the family is content with you. Whilst living in the midst of any situation, atmosphere or vibrations of upheaval, you remain content. Similarly, those who are embodiments of contentment claim a right to the certificate of being an elevated soul, a victorious jewel. You have to claim three certificates.1)Contentment of the self with the self. 2) Constant contentment of the Father with the self. 3) Contentment of the Brahmin family with the self.Through these you can make your present and your future elevated. Even now, there is time to claim the certificates. You can claim them, but you don't have too much time. It is late now, but it isn't too late. Even now, you can move forward with the speciality of contentment. Even now, there is a margin for coming last and going fast and coming first. Later, those who come last will remain last. Therefore, today, BapDada was checking these certificates. You can check yourself too. Are you cheerful or are you full of questions? Are you double-foreigners cheerful and content? If all your questions have ended, you remain cheerful. The time for contentment is the confluence age. It is at this time that you have the knowledge of contentment. There, you will remain beyond the knowledge of being content or discontent. It is at this time that there is the treasure of the confluence age. All contented souls are those who give others the treasures of contentment. You are master bestowers, children of the Bestower. You have accumulated this much, have you not? Have you accumulated a full stock or is there a margin for a little more? If your stock is low, you cannot become a world benefactor. You can only be a benefactor. You have to become equal to the Father. Achcha.All of you, who have come from this land and abroad, are going back as master almighty authorities, full of all treasures, are you not? Since you have come here, you also have to return. The Father comes here and so He also goes back. You children too come here and go back having become full. You go back to make others equal to the Father. You go back to make your Brahmin family grow. You go back to quench the thirst of thirsty souls. This is why you are going back, is it not? You are not going back due to your own heart's desire or because of any bondage, but you are going back according to the Father's directions for service for a short time. You are going back with this understanding, are you not? Don't think that you belong to America or Australia etc., no. BapDada has made you instruments for service and sent you there for a short time. BapDada is sending you there; you are not going there due to your own desire. You don't say, "My home, my country" etc. No, the Father is sending you to a service place. All of you are always detached and loving to the Father. You don't have any bondage, not even any bondage of service. The Father has sent you and so He knows. You have become instruments and so you are instruments for as long as and wherever He makes you instruments. You are double light in this way, are you not? You Pandavas are also loving and detached, are you not? No one here has any bondage. To become detached means to be loving. Achcha. To those who constantly maintain the spirituality of contentment, to those who remain cheerful and give everyone the power of contentment through their every thought, word and deed, to those who make disheartened souls powerful with the treasures, to the constant world benefactors, unlimited carefree emperors, BapDada's love, remembrance and namaste.Avyakt BapDada meeting Dadiji and Dadi Janki:The pair of you being the holy swans of rup (the form) and basant (showering with words) is good. This one (Dadi Janki) prefers mostly to be an embodiment of silence and do service, whereas this one (Dadiji) has to speak. This one goes into solitude whenever she wants. This one prefers to serve through her form. In fact, all of you are “all-round”, but this is the partnership of Rup and Basant. In fact, there is a need for both these sanskars. Where words don't work, the form works, and where the form doesn't work, then words will work. Therefore, this is a good pairing. All the pairs that are formed are good. That pair was good and this is also good. (Referring to Didi). She has become an incognito river in the drama. Those from abroad also have a lot of love for her. It doesn't matter. You have seen the other form of Didi. Everyone is so happy to see you. All the Maharathis are together. Brij Indra, Nirmal Shanta - all are companions, even though they are far away. The Shaktis co-operate very well. Because you all place each one of you ahead of the other, you have moved forward, and, because of placing the instrument shaktis ahead, you are all ahead. This is the reason for the growth of service: through this you are making one another move forward. There is love for one another and there is unity. To speak constantly of the specialities of others is to make service grow. There has always been growth through this method and there will continue to be growth. To look constantly at the specialities and to teach others how to see specialities is the thread of the rosary of the gathering. Pearls are also threaded together on a thread. The thread of the gathering is: not to speak about anything except specialities. Because Madhuban is the great land, there is great fortune and great sin too. If someone goes back from Madhuban and speaks wasteful words, then that sin is accumulated. Therefore, always wear the spectacles of seeing specialities. You cannot then see anything wasteful. For instance, when you wear rose-tinted glasses, you cannot see anything that is not rose-coloured. Similarly, always wear the glasses of seeing specialities. Even if you do sometimes see something, don't speak about it. When you speak about it, you lose your fortune. If there are weaknesses etc., the Father is responsible for those. Who made you instruments? The Father. So to speak about the weaknesses of those who are instruments means to speak about the weaknesses of the Father. Therefore, let no one say anything except something with good wishes for the other.BapDada sees you jewels as even more elevated than Himself. You are the decoration of the Father. So, the children who decorate the Father are even greater than He is. BapDada is pleased and sings praise of the children. Wah, My jewel So-and-so! Wah, My jewel So-and-so! He continues to sing this praise. The Father never looks at anyone's weaknesses. Even when He gives a signal, He gives that signal with regard, according to your speciality. Although the Father has the authority, He always gives a signal with that regard. Let this speciality of the Father’s constantly emerge from the children. You have to follow the Father, do you not?All the main senior sisters (Dadis) are sitting in front of BapDada:The praise of Janak who was liberated in life is your memorial, is it not? There are the two titles: Liberated-in-life and Videhi (bodiless) - (for Dadi). This one –Dadiji - is a jewel anyway. The jewel of contentment, the jewel of the forehead, the jewel of success - so many jewels! All are jewels and nothing but jewels. No matter how much you try to hide the sparkle of jewels, they cannot remain hidden; a jewel will sparkle even in mud. It will work like a light. Therefore, that is your name and that is the work you do. This one (Dadi Janki) also has those virtues: bodiless and liberated-in-life. You always stay in the depths of the experience of happiness in life. This is called being liberated-in-life. AchchaAvyakt version: Be humble and construct the new world.The main basis of being constantly and easily successful in service is humility. To be humble means to maintain your self-respect and it is also the easy way to receive respect from everyone else. To be humble doesn’t mean to bow down, but to make everyone bow down to your speciality and love. The sign of greatness is humility. To the extent that you are humble, you will accordingly be considered great in the heart of everyone. Humility easily makes you egoless. The seed of humility automatically enables you to attain the fruit of greatness. Humility is the easy way to receive blessings from everyone's heart. The sign of being egoless is humility. When you have the virtue of humility in your attitude, vision, words, contacts and relationships, you become great. Just as the bowing of a tree serves others, so too, to be humble means to become a server and bow down. This is why there has to be the balance of greatness and humility. Those who remain humble attain everyone’s respect. When you are humble, everyone respects you. No one respects those who are arrogant; everyone moves far away from them. Those who are humble give everyone happiness. Wherever they go and whatever they do, they will give happiness to everyone. Whoever comes in contact with them experiences happiness.The speciality of a server is being a very humble world servant who also has the authority of knowledge. To the extent that you remain humble, you accordingly remain a carefree emperor. Keep a balance of being humble and an authority. The consciousness of being humble and unlimited and of being an instrument are the main bases of successful service. To the extent that you have self-esteem, you also need to have humility. Let there be no arrogance in your self-esteem. Do not feel that you are more elevated than those younger than you. There mustn’t be any feelings of dislike for them. No matter what souls are like, look at them with the vision of mercy. There mustn’t be any arrogance or feeling of insult with others. Let there never be that type of behaviour in your Brahmin birth. When there is no arrogance, you won't feel insulted even when you are insulted. Such souls would constantly remain humble and busy in the task of construction. Those who are humble will be able to work for the construction of the new world. To consider oneself to be an instrument and to remain humble is the seed of good wishes and pure feelings. Instead of expecting any limited respect, be humble. Stubbornness indicates bad manners whereas humility indicates good manners. To be humble in your interactions with everyone indicates that you are good-mannered and truthful. You will become a star of success when you are not arrogant about your success and you don't speak about it. Do not sing your own praise, but to the extent that you are successful, be humble, constructive and easy-natured. Others may sing your praise, but you only sing praise of the Father. Such humility easily enables you to carry out the task of construction. Unless you are humble, you cannot carry out the task of construction. Because people misunderstand, they think that the souls who practise the lesson of remaining humble and who say "Ha ji" to everyone to be defeated. However, such souls are, in fact, victorious. Do not allow your intellect to change from having faith to having doubts because of what others say at that time or because of the atmosphere. Do not doubt whether you’ll be victorious or defeated. Instead of that doubt, be firm in your faith. Today, others may say that you are defeated, but tomorrow, those same people will praise you by showering you with flowers. To have sanskars of having the specialities of being humble and constructive are the signs of a master. As well as this, others who come into contact with such souls will find them to be loving and will give them blessings from their hearts. They will have good wishes for them in their heart. Whether others know you or not, whether they have a distant relationship with you or not, through your love, let everyone who sees you feel that you belong to them. To the extent that you become full by imbibing all virtues and experiencing the fruit of all virtues, you must also become humble. Reveal every virtue you have by remaining in your stage of humility. Only then will you be called a great soul who has the authority of righteousness. A server is one who is constructive whilst also remaining humble. Humility is the means of success in service. By remaining humble, you will constantly remain light in service. When you are not humble but want respect, that becomes a burden, and those who are burdened will always come to a halt; they cannot go fast. Therefore, whenever you feel that you have a burden, you must understand that you are not humble. Where there is humility, there will not be any bossiness, there will be spirituality. Just as the Father comes here with so much humility, so follow the Father in the same way. If there is the slightest bossiness in service, that service will not be successful. Brahma Baba lowered himself with such humility. He was such a server who served with so much humility that he was even ready to massage the children's feet. He always felt that the children were ahead of him and could give better lectures that he could. He never put himself first. He always put the children first, he always let them go first and considered them to be senior. Because he did this, he didn't put himself down but, in fact, became even more elevated. This is known as being a number one worthy server. To give respect to others and keep yourself humble is a sign of having mercy for others. This form of constantly giving becomes a form of receiving for all time. Renounce temporary, perishable respect and remain stable in your self-respect. Remain humble and continue to give respect to others. This form of giving becomes a form of receiving. To give respect to others means to put them ahead and infuse them with zeal and enthusiasm. When you give them the treasures of zeal, enthusiasm, happiness and co-operation all the time, you are made into a charitable soul for all time. Blessing: May you be a powerful soul who transforms your waste thoughts into powerful thoughts and becomes an easy yogi. Some children think that they don’t have such a visible part, that they are unable to have yoga or become bodiless; these are waste thoughts. Transform these thoughts and have the powerful thought that remembrance is your original religion. “I am an easy yogi every cycle. If I do not become yogi, who else would?” Never think, “What can I do because my body is not working well? This old body is useless.” No. Have thoughts of “Wah, wah!” Sing songs of wonder of your final body and you will receive power. Slogan: The power of good wishes can transform the wasteful feelings of others. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday
- आज की मुरली 23 Dec 2018 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 23-12-18 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 12-03-84 मधुबन रूहानियत की सहज विधि - सन्तुष्टता आज बापदादा चारों ओर के दूर होते समीप रहने वाले सभी बच्चों की सन्तुष्टता वा रूहानियत और प्रसन्नता की मुस्कराहट देख रहे थे। सन्तुष्टता, रूहानियत की सहज विधि है, प्रसन्नता सहज सिद्धि है। जिसके पास सन्तुष्टता है वह सदा प्रसन्न स्वरूप अवश्य दिखाई देगा। सन्तुष्टता सर्व प्राप्ति स्वरूप है। सन्तुष्टता सदा हर विशेषता को धारण करने में सहज साधन है। सन्तुष्टता का खजाना सर्व खजानों को स्वत: ही अपनी तरफ आकर्षित करता है। सन्तुष्टता ज्ञान की सबजेक्ट का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सन्तुष्टता बेफिकर बादशाह बनाती है। सन्तुष्टता सदा स्वमान की सीट पर सेट रहने का साधन है। सन्तुष्टता महादानी, विश्व कल्याणी, वरदानी सदा और सहज बनाती है। सन्तुष्टता हद के मेरे तेरे के चक्र से मुक्त कराए स्वदर्शन चक्रधारी बनाती है। सन्तुष्टता सदा निर्विकल्प, एकरस के विजयी आसन की अधिकारी बनाती है। सदा बापदादा के दिलतख्तनशीन, सहज स्मृति के तिलकधारी, विश्व परिवर्तन के सेवा के ताजधारी, इसी अधिकार के सम्पन्न स्वरूप में स्थित करती है। सन्तुष्टता ब्राह्मण जीवन का जीयदान है। ब्राह्मण जीवन की उन्नति का सहज साधन है। स्व से सन्तुष्ट, परिवार से सन्तुष्ट और परिवार उनसे सन्तुष्ट। किसी भी परिस्थिति में रहते हुए, वायुमण्डल, वायब्रेशन की हलचल में भी सन्तुष्ट। ऐसे सन्तुष्टता स्वरूप, श्रेष्ठ आत्मा विजयी रत्न के सर्टीफिकेट के अधिकारी है। तीन सर्टीफिकेट लेने पड़ें:-(1) स्व की स्व से सन्तुष्टता (2) बाप द्वारा सदा सन्तुष्टता (3) ब्राह्मण परिवार द्वारा सन्तुष्टता।इससे अपने वर्तमान और भविष्य को श्रेष्ठ बना सकते हो। अभी भी सर्टीफिकेट लेने का समय है। ले सकते हैं लेकिन ज्यादा समय नहीं है। अभी लेट हैं लेकिन टूलेट नहीं हैं। अभी भी सन्तुष्टता की विशेषता से आगे बढ़ सकते हो। अभी लास्ट सो फास्ट सो फर्स्ट की मार्जिन है। फिर लास्ट सो लास्ट हो जायेंगे। तो आज बापदादा इसी सर्टीफिकेट को चेक कर रहे थे। स्वयं भी स्वयं को चेक कर सकते हो। प्रसन्नचित हैं या प्रश्नचित हैं? डबल विदेशी प्रसन्नचित वा सन्तुष्ट हैं? प्रश्न खत्म हुए तो प्रसन्न हो ही गये। सन्तुष्टता का समय ही संगमयुग है। सन्तुष्टता का ज्ञान अभी है। वहाँ इस सन्तुष्ट, असन्तुष्ट के ज्ञान से परे होंगे। अभी संगमयुग का ही यह खजाना है। सभी सन्तुष्ट आत्मायें सर्व को सन्तुष्टता का खजाना देने वाली हो। दाता के बच्चे मास्टर दाता हो। इतना जमा किया है ना! स्टाक फुल कर दिया है या थोड़ा कम रह गया है? अगर स्टाक कम है तो विश्व कल्याणकारी नहीं बन सकते। सिर्फ कल्याणी बन जायेंगे। बनना तो बाप समान है ना। अच्छा!सभी देश विदेश के सर्व खजानों से सम्पन्न मास्टर सर्वशक्तिवान होकर जा रहे हो ना! आना है तो जाना भी है। बाप भी आते हैं तो जाते भी हैं ना। बच्चे भी आते हैं और सम्पन्न बनकर जाते हैं। बाप समान बनाने के लिए जाते हैं। अपने ब्राह्मण परिवार की वृद्धि करने के लिए जाते हैं। प्यासी आत्माओं की प्यास बुझाने जाते हैं, इसीलिए जा रहे हो ना! अपनी दिल से वा बन्धन से नहीं जा रहे हो। लेकिन बाप के डायरेक्शन से सेवा प्रति थोड़े समय के लिए जा रहे हो! ऐसे समझ जा रहे हो ना? ऐसे नहीं कि हम तो हैं ही अमेरिका के, आस्ट्रेलिया के.... नहीं। थोड़े समय के लिए बापदादा ने सेवा के प्रति निमित्त बनाकर भेजा है। बापदादा भेज रहे हैं, अपने मन से नहीं जाते। मेरा घर है, मेरा देश है। नहीं! बाप सेवा स्थान पर भेज रहे हैं। सभी सदा न्यारे और बाप के प्यारे! कोई बन्धन नहीं। सेवा का भी बन्धन नहीं। बाप ने भेजा है बाप जाने। निमित्त बने हैं, जब तक और जहाँ निमित्त बनावे तब तक के लिए निमित्त हैं। ऐसे डबल लाइट हो ना! पाण्डव भी न्यारे और प्यारे हैं ना। बन्धन वाले तो कोई नहीं हैं। न्यारा बनना ही प्यारा बनना है। अच्छा-सदा सन्तुष्टता की रूहानियत में रहने वाले, प्रसन्नचित रहने वाले सदा हर संकल्प, बोल, कर्म द्वारा सर्व को सन्तुष्टता का बल देने वाले, दिलशिकस्त आत्माओं को खजानों से शक्तिशाली बनाने वाले, सदा विश्व कल्याणकारी बेहद के बेफिकर बादशाहों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।अव्यक्त बापदादा से दादी जी तथा दादी जानकी जी की मुलाकातहोलीहंसों की रूप-बसन्त की जोड़ी अच्छी है। यह (जानकी दादी) शान्ति से रूप बन सेवा ज्यादा पसन्द करती है और इनको (दादी जी को) तो बोलना ही पड़ता है। यह जब भी चाहे एकान्त में चली जाती है। इसे रूप की सेवा पसन्द है, वैसे तो आलराउन्ड हैं सभी लेकिन फिर भी रूप-बसन्त की जोड़ी है। वैसे दोनों ही संस्कारों की आवश्यकता है - जहाँ वाणी काम नहीं करेगी तो रूप काम करेगा और जहाँ रूप काम नहीं कर सकता वहाँ बसन्त काम करेगा। तो जोड़ी अच्छी है। जो जोड़ी बनती है, वह सब अच्छी है। वह भी जोड़ी अच्छी थी - यह भी अच्छी है। (दीदी के लिए) ड्रामा में वह गुप्त नदी हो गई। उनसे डबल विदेशियों का भी बहुत प्यार है। कोई बात नहीं। दीदी का दूसरा रूप देख लिया। सब देखकर कितने खुश होते हैं। सभी महारथी साथ हैं। बृजइन्द्रा, निर्मलशान्ता सब दूर होते भी साथी हैं! शक्तियों का अच्छा सहयोग है। सभी एक दो को आगे रखने के कारण आगे बढ़ रहे हैं। और निमित्त शक्तियों को आगे रखने के कारण सब आगे हैं। सेवा के बढ़ने का कारण ही यह है, एक दो को आगे बढ़ाना। आपस में प्यार है, युनिटी है। सदा दूसरे की विशेषता वर्णन करना - यही सेवा में वृद्धि करना है। इसी विधि से सदा वृद्धि हुई है और होती रहेगी। सदैव विशेषता देखना और विशेषता देखने का औरों को सिखाना, यही संगठन की माला की डोर है। मोती भी तो धागे में पिरोते हैं ना। संगठन का धागा है ही यह। विशेषता के सिवाए और कोई वर्णन नहीं क्योंकि मधुबन महान भूमि है। महा भाग्य भी है तो महा पाप भी है, मधुबन से जा करके अगर ऐसा कोई व्यर्थ बोलता है तो उसका बहुत पाप बन जाता है इसलिए सदैव विशेषता देखने का चश्मा पड़ा हुआ हो। व्यर्थ देख नहीं सकते। जैसे लाल चश्मे से सिवाए लाल के और कुछ देखते हैं क्या! तो सदैव यही चश्मा पड़ा हुआ हो - विशेषता देखने का। कभी कोई बात देखो भी तो उसका वर्णन कभी नहीं करो। वर्णन किया, भाग्य गया। कुछ भी कमी आदि है तो उसका जिम्मेवार बाप है, निमित्त किसने बनाया! बाप ने। तो निमित्त बने हुए की कमी वर्णन करना माना बाप की कमी वर्णन करना, इसलिए इन्हों के लिए कभी भी बिना शुभ भावना के और कोई वर्णन नहीं कर सकते।बापदादा तो आप रत्नों को अपने से भी श्रेष्ठ देखते हैं। बाप का श्रृंगार यह हैं ना। तो बाप को श्रृंगारने वाले बच्चे तो श्रेष्ठ हुए ना। बापदादा तो बच्चों की महिमा कर खुश होते रहते हैं। वाह मेरा फलाना रत्न, वाह मेरा फलाना रत्न। यही महिमा करते रहते हैं। बाप कभी किसकी कमजोरी को नहीं देखते। ईशारा भी देते तो भी विशेषता पूर्वक रिगार्ड के साथ इशारा देते हैं। नहीं तो बाप को अथॉरिटी है ना, लेकिन सदैव रिगार्ड देकर फिर ईशारा देते हैं। यही बाप की विशेषता सदा बच्चों में भी इमर्ज रहे। फालो फादर करना है ना।बापदादा के आगे सभी मुख्य बहनें (दादियां) बैठी हैं:-जीवनमुक्त जनक आपका गायन है ना। जीवनमुक्त और विदेही दो टाइटिल हैं। (दादी के लिए) यह तो है ही मणि। सन्तुष्ट मणी, मस्तक मणी, सफलता की मणी, कितनी मणियां हैं। सब मणियां ही मणियां हैं। मणियों को कितना भी छिपाके रखो लेकिन मणी की चमक कभी छिप नहीं सकती। धूल में भी चमकेगी, लाइट का काम करेगी, इसलिए नाम भी वही है, काम भी वही है। इनका (दादी जानकी का) भी गुण वही है, देह मुक्त, जीवन मुक्त। सदा जीवन की खुशी के अनुभव की गहराई में रहती हैं। इसको ही कहते हैं जीवन मुक्त। अच्छा।अव्यक्त महावाक्य - निर्मान बन विश्व नव-निर्माण करोसेवा में सहज और सदा सफलता प्राप्त करने का मूल आधार है - निर्मानचित बनना। निर्मान बनना ही स्वमान है और सर्व द्वारा मान प्राप्त करने का सहज साधन है। निर्मान बनना झुकना नहीं है लेकिन सर्व को अपनी विशेषता और प्यार में झुकाना है। महानता की निशानी है निर्मानता। जितना निर्मान उतना सबके दिल में महान् स्वत: ही बनेंगे। निर्मानता निरहंकारी सहज बनाती है। निर्मानता का बीज महानता का फल स्वत: ही प्राप्त कराता है। निर्मानता सबके दिल की दुआयें प्राप्त करने का सहज साधन है। निरहंकारी बनने की विशेष निशानी है-निर्मानता। वृत्ति, दृष्टि, वाणी, सम्बन्ध-सम्पर्क सबमें निर्मानता का गुण धारण करो तो महान बन जायेंगे। जैसे वृक्ष का झुकना सेवा करता है, ऐसे निर्मान बनना अर्थात् झुकना ही सेवाधारी बनना है, इसलिए एक तरफ महानता हो तो दूसरे तरफ निर्मानता हो। जो निर्मान रहता है वह सर्व द्वारा मान पाता है। स्वयं निर्मान बनेंगे तो दूसरे मान देंगे। जो अभिमान में रहता है उसको कोई मान नहीं देते, उससे दूर भागेंगे। जो निर्मान होते हैं वह सबको सुख देते हैं। जहाँ भी जायेंगे, जो भी करेंगे वह सुखदायी होगा। उनके सम्बन्ध-सम्पर्क में जो भी आयेगा वह सुख की अनुभूति करेगा।सेवाधारी की विशेषता है - एक तरफ अति निर्मान, वर्ल्ड सर्वेन्ट; दूसरे तरफ ज्ञान की अथॉरिटी। जितना ही निर्मान उतना ही बेपरवाह बादशाह। निर्मान और अथॉरिटी दोनों का बैलेंस। निर्मान-भाव, निमित्त-भाव, बेहद का भाव - यही सेवा की सफलता का विशेष आधार है। जितना ही स्वमान उतना ही फिर निर्मान। स्वमान का अभिमान नहीं। ऐसे नहीं - हम तो ऊंच बन गये, दूसरे छोटे हैं या उनके प्रति घृणा भाव हो, यह नहीं होना चाहिए। कैसी भी आत्मायें हों लेकिन रहम की दृष्टि से देखें, अभिमान की दृष्टि से नहीं। न अभिमान, न अपमान। अभी ब्राह्मण-जीवन की यह चाल नहीं है। यदि अभिमान नहीं होगा तो अपमान, अपमान नहीं लगेगा। वह सदा निर्मान और निर्माण के कार्य में बिज़ी रहेगा। जो निर्मान होता है वही नव-निर्माण कर सकता है। शुभ-भावना वा शुभ-कामना का बीज ही है निमित्त-भाव और निर्मान-भाव। हद का मान नहीं, लेकिन निर्मान। असभ्यता की निशानी है जिद और सभ्यता की निशानी है निर्मान। निर्मान होकर सभ्यतापूर्वक व्यवहार करना ही सभ्यता वा सत्यता है। सफलता का सितारा तब बनेंगे जब स्व की सफलता का अभिमान न हो, वर्णन भी न करे। अपने गीत नहीं गाये, लेकिन जितनी सफलता उतना नम्रचित, निर्माण, निर्मल स्वभाव। दूसरे उसके गीत गायें लेकिन वह स्वयं सदा बाप के गुण गाये। ऐसी निर्माणता, निर्माण का कार्य सहज करती है। जब तक निर्मान नहीं बने तब तक निर्माण नहीं कर सकते। नम्रचित, निर्मान वा हाँ जी का पाठ पढ़ने वाली आत्मा के प्रति कभी मिसअन्डरस्टैन्डिंग से दूसरों को हार का रूप दिखाई देता है लेकिन वास्तविक उसकी विजय है। सिर्फ उस समय दूसरों के कहने वा वायुमण्डल में स्वयं निश्चयबुद्धि से बदल शक्य का रूप न बने। पता नहीं हार है या जीत है। यह शक्य न रख अपने निश्चय में पक्का रहे। तो जिसको आज दूसरे लोग हार कहते हैं, कल वाह-वाह के पुष्प चढ़ायेंगे। संस्कारों में निर्मान और निर्माण दोनों विशेषतायें मालिक-पन की निशानी हैं। साथ-साथ सर्व आत्माओं के सम्पर्क में आना, स्नेही बनना, सर्व के दिलों के स्नेह की आशीर्वाद अर्थात् शुभ भावना सबके अन्दर से उस आत्मा के प्रति निकले। चाहे जाने, चाहे न जाने दूर का सम्बन्ध वा सम्पर्क हो लेकिन जो भी देखे वह स्नेह के कारण ऐसे ही अनुभव करे कि यह हमारा है। जितना ही गुणों की धारणा से सम्पन्न, गुणों रूपी फल स्वरूप बनो उतना ही निर्मान बनो। निर्मान स्थिति द्वारा हर गुण को प्रत्यक्ष करो तब कहेंगे धर्म सत्ता वाली महान आत्मा। सेवाधारी अर्थात् निर्माण करने वाले और निर्मान रहने वाले। निर्माणता ही सेवा की सफलता का साधन है। निर्माण बनने से सदा सेवा में हल्के रहेंगे। निर्मान नहीं, मान की इच्छा है तो बोझ हो जायेगा। बोझ वाला सदा रूकेगा। तीव्र नहीं जा सकता, इसलिए अगर कोई भी बोझ अनुभव होता है तो समझो निर्मान नहीं हैं। जहाँ निर्माणता है वहां रोब नहीं होगा, रूहानियत होगी। जैसे बाप कितना नम्रचित बनकर आते हैं, ऐसे फालो फादर। अगर जरा भी सेवा में रोब आता है तो वह सेवा समाप्त हो जाती है। ब्रह्मा बाप ने अपने को कितना नीचे किया - इतना निर्मान होकर सेवाधारी बनें जो बच्चों के पांव दबाने के लिए भी तैयार। बच्चे मेरे से आगे हैं, बच्चे मेरे से भी अच्छा भाषण कर सकते हैं। 'पहले मैं' कभी नहीं कहा। आगे बच्चे, पहले बच्चे, बड़े बच्चे - कहा तो स्वयं को नीचे करना नीचे होना नहीं है, ऊंचा जाना है। तो इसको कहा जाता है सच्चे नम्बरवन योग्य सेवाधारी। दूसरे को मान देकरके स्वयं निर्मान बनना यही परोपकार है। यह देना ही सदा के लिए लेना है। अल्पकाल के विनाशी मान का त्याग कर स्वमान में स्थित हो, निर्मान बन, सम्मान देते चलो। यह देना ही लेना बन जाता है। सम्मान देना अर्थात् उस आत्मा को उमंग-उल्लास में लाकर आगे करना है। यह सदाकाल का उमंग-उत्साह अर्थात् खुशी का वा स्वयं के सहयोग का खजाना, आत्मा को सदा के लिए पुण्यात्मा बना देता है। वरदान:- व्यर्थ संकल्पों को समर्थ में परिवर्तित कर सहजयोगी बनने वाली समर्थ आत्मा भव कई बच्चे सोचते हैं कि मेरा पार्ट तो इतना दिखाई नहीं देता, योग तो लगता नहीं, अशरीरी होते नहीं -यह हैं व्यर्थ संकल्प। इन संकल्पों को परिवर्तित कर समर्थ संकल्प करो कि याद तो मेरा स्वधर्म है। मैं ही कल्प-कल्प का सहजयोगी हूँ। मैं योगी नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा। कभी ऐसे नहीं सोचो कि क्या करूं मेरा शरीर तो चल नहीं सकता, यह पुराना शरीर तो बेकार है। नहीं। वाह-वाह के संकल्प करो, कमाल गाओ इस अन्तिम शरीर की, तो समर्थी आ जायेगी। स्लोगन:- शुभ भावनाओं की शक्ति दूसरों की व्यर्थ भावनाओं को भी परिवर्तन कर सकती है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- Why did I Join Brahma Kumaris?
21 points as a reason that I joined the Yagya of Prajapita Brahma Kumaris - by BrahmaKumar (BK) Anil (Bombay, India) Why I have joined Prajapita Brahmakumaris Godly Spiritual University? Here are the 21 Points that may interest you and touch your life story as well. I hope, by reading and listening to this, you receive benefit. If you, do SHARE your experience to others, so that they can find their way. 21 points, because it is now 21 years since I joined the Yagya (brahma kumaris): 1. There is no shortage of organizations and ashrams (hermitages) in the world, but to connect with the divine (godly) family, which God himself has created through Prajapita Brahma, I have joined this organization. 2. There is abundant of knowledge in the world but to acquire true godly knowledge I have joined this knowledge path. 3. Discovery over secrets of the universe is a path of Science in the world, but as a true seeker of God, I have joined this spiritual path. 4. Satsang (spiritual gathering) mostly happens everywhere in India and the world, but to transform sanskars through true Godly company and true Brahmin company, I have joined this true satsang. 5. Physical service does happen in this world but for true world welfare through spiritual service, I have joined this knowledge sacrificial fire. 6. Selfish physical love anyone do in this old vicious world, but to achieve selfless and detached love for all souls, I have joined this new godly relation. 7. Physical perishable income earnings every human being have or search for, but with an objective to earn spiritual imperishable income I have joined this godly university. 8. Yoga is being taught in various ways in the world, but in order to learn ancient Rajyoga through God, I have joined this Yogashram (university). 9. Sustenance through physical (loukik) parents, I have taken in many births, but to experience spiritual sustenance through our spiritual parent (God), I have joined this godly family. 10. Learnt worldly education through Physical teachers birth after birth, but to learn the secret spiritual knowledge about the creator & its creation from Supreme teacher (God) himself, I have joined this Spiritual University. 11. Physical education does have numerous aim objects but with an elevated aim to become a deity from human being, I have joined this spiritual study. 12. Followed Physical Guru birth after birth for attaining God and Salvation, but for a direct meeting with God and attaining liberation - liberation in life of heaven - I have joined this spiritual Gurukul. 13. Taken bath in ganges (ganga) for many birth for purification, but to purify the soul from impurities of 5 vices, I have joined this ganges of knowledge. 14. Met many physical Pandas (guide) who shows worldly path but to know the path of Paramdham (the Supreme Abode), I have joined this Spiritual guide (Shiv baba) 15. Seen many personalities who have touched worldly attainments but to meet the supreme personality who is an ocean of all spiritual attainments, I have joined this spiritual meet. 16. Many of us become limited masters but for becoming an unlimited world master of the Godlen age (as like Shri Lakshmi and Shri Narayan), I have joined this spiritual course. 17. Numerous friends do meet by shaking hands, but to gain the powerful hands of Shrimat (elevated divine directions) and long lasting company of a true friend, I have joined hands with this God friend. 18. One do become Surgeon to cure diseases of the body but to free the soul from the diseases of five vices (lust, anger, greed, ego and attachment), I have joined this Spiritual hospital. 19. Physical militants are stationed for the protection of country from enemies, but to relieve all souls from the slave to maya in the form of vices, I have joined this Spiritual army lead by God. 20. Every soul is experiencing the vicious transient joy of the hell but to experience the true super sensuous joy, I have joined the true, spiritual joy giver. 21. Celebrated meeting with the physical beings in every birth but to celebrate meeting with the Supreme soul, I have joined this Mahakumbh (Great fair) of Sangam (confluence age) **** Om shanti **** ---- Useful links ---- Download this article in PDF The Powerful 3 WORDS secret from Murlis What is Murli in Brahma kumaris? Search other Articles BK Google Search Engine .
- 22 Dec 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English text 22/12/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, by coming to this school, you receive instant attainment. Each jewel of knowledge that the Father gives is property worth hundreds of thousands. Question: Why does the intoxication that Baba gives you diminish? What is the way for you to keep your intoxication always high? Answer: Intoxication diminishes when you turn away and see the faces of your relatives and haven’t become destroyers of attachment. In order for you to keep your intoxication always high, learn to have a heart-to-heart conversation with the Father. Baba, I belonged to You. You then sent me to heaven and I experienced happiness for 21 births and then became unhappy. I have now come once again to claim the inheritance of happiness. Become a destroyer of attachment and your intoxication will always remain high. Song: To live in Your lane and to die in Your lane. Om Shanti . Whose words did you hear? The gopes and gopis. To whom do they say it? To the Supreme Father, the Supreme Soul, Shiv Baba. A name is definitely needed. You say: Baba, I belong to You while alive in order to become part of the garland around Your neck. By remembering You alone, I will become part of the garland around Your neck. The rosary of Rudra is very well known. The Father has explained that all souls are part of the rosary of Rudra. This is a spiritual tree. That is a genealogical tree of human beings and this is the tree of souls. The tree has sections – a section for deities, a section for those of Islam, a section for Buddhists. No one else can explain these things. Only the God of the Gita tells you this. He alone is beyond birth and death. He cannot be called ‘One who never takes birth’. It is just that He doesn’t enter the cycle of birth and death. He doesn’t have a physical or a subtle body. In the temples they worship a Shiva lingam. They call that the Supreme Soul. They go in front of the deity idols and sing this praise. They would never say: Salutations to the Supreme Soul Brahma. They always consider Shiva to be the Supreme Soul. They say: Salutations to the Supreme Soul Shiva. That is the incorporeal world, the other is the subtle region and this is the corporeal world. Now, you children know that, here, you aren’t given knowledge of God being omnipresent. If God were also in this one, you would say to him: Salutations to the Supreme Soul. You don’t say, “Salutations to the Supreme Soul”, when He is in a body. In fact, the words used are “Great soul”, “charitable soul” and “sinful soul”. “Great Supreme Soul” is never said. There aren’t even the terms, “Charitable Supreme Soul” or “Sinful Supreme Soul”. These matters have to be understood. Only you children know that, by coming to this school, you receive the attainment of instant fruit. Through this study, we will become deities in the future. No one else can say this. You are the ones who change from human beings into deities. Lakshmi and Narayan are the well-known ones among the deities. This is why people speak of the story of the true Narayan. There would definitely be Lakshmi with Narayan. They don’t say: The story of the true Rama. They say: It is the story of the true Narayan. Achcha, what will happen through that? Ordinary man will change into Narayan. You would hear the story of a barrister from a barrister and become a barrister. You come here for the attainment of your future 21 births. The attainment of the future 21 births is received when it is the confluence age. You know that you have come here to claim your inheritance of the golden-aged kingdom from the Father. However, first of all, there has to be the firm faith that Shiv Baba is your Baba. He is also the Baba of this Brahma. So He is the Dada (Grandfather) of the BKs. This father (Brahma) says: This is not my property. You receive the Grandfather’s property. Shiv Baba has the wealth of the jewels of knowledge. Each jewel is property worth hundreds of thousands. The value of it is so high that no one could have even dreamt of the fortune of a kingdom for 21 births. Although people have been worshipping Lakshmi and Narayan, no one knows how they attained their status. They have said that the duration of the golden age is hundreds of thousands of years and this is why they are unable to understand anything. You know that it is now 5000 years since they came to rule the kingdom. Then the story is said to begin with the first era: Long, long ago there used to be the kingdom of Lakshmi and Narayan in this Bharat. Bharat is called Bahist (Paradise), heaven. This is not in anyone’s intellect. You children now know that the duration of a cycle is 5000 years. Whatever is written in those scriptures is fixed in the drama. There has been no result by listening to them. They celebrate so much. There is just one Jagadamba, but they make so many idols of her. So, Saraswati, Jagadamba is the daughter of Brahma. It isn’t that she has eight or ten arms. The Father says: All of that is the vast paraphernalia of the path of devotion. There is none of that in knowledge. You just have to remain in silence and remember the Father. There are many daughters who have never even seen Baba. They write: Baba, You don’t know me, but I know You very well. You are the same Baba. I will definitely claim my inheritance from You. Many have visions even while sitting at home. Even though some don’t have visions, they continue to write. While in remembrance they become completely absorbed in love. The Father alone is the Bestower of Salvation. You should love Him so much. Children completely cling to their parents because the parents give their children happiness. However, parents of today don’t give happiness; they trap the children in vices even more. The Father says: Past is past. You are now receiving guidance: Children, leave aside the things of the sword of lust and become pure because you now have to go to the land of Krishna. There is the kingdom of Krishna in the golden age. They have portrayed Krishna in the copper age. It isn’t that the prince of the golden age would come and speak the Gita in the copper age. He has to become Shri Narayan and rule in the golden age. God speaks: At this time, all human beings have devilish natures. The God of the Gita comes to make them into those with divine natures. Instead of the Father’s name, they have inserted the name of the child and they have then shown that child in the copper age. This too is a big mistake. Then they cannot prove the existence of the Yadavas and the Pandavas at that time. The Father says: Children, you belonged to the elevated deity clan, and so why has your condition now become like this? I am now once again making you into deities. Human beings cannot make human beings into the kings of heaven. Human beings would not establish heaven. It is such a big mistake to call a soul the Supreme Soul. Sannyasis cannot change human beings into deities. This is the work of the Father alone. Those who belong to the Arya Samaj would make others into those who belong to the Arya Samaj. Christians would make others into Christians. Whomever you go to, they would make you the same as themselves. The deity religion exists in the golden age, and so the Father has to come at the confluence age. This is the Mahabharat War and, through this war, there will be your victory. After destruction, there will be cries of victory. You know that destruction is definitely going to take place. Today, when someone is seated on a throne, they don’t take long to dethrone him. Would you call this heaven? This is complete hell. It is a mistake to call it heaven. People are so unhappy. If someone is born today, there is great joy and happiness. However, if someone dies, there is sorrow. Here, you have to become a destroyer of attachment to everyone. Otherwise, Baba would never tell you to go out on service. Baba says: I have destroyed attachment. Why should I have attachment to anything? I am not a householder. You children know that this haystack truly is going to be set on fire. Destruction doesn’t take long. When you give a lecture, tell them to come and claim their inheritance from the unlimited Father. You receive a limited inheritance from your limited father. You have taken 63 births in this hell. I have come to give you the inheritance of heaven for 21 births. So, is the inheritance of Ravan good or is that of Rama good? If the inheritance of Ravan is good, then why do you burn his effigy? Do you ever burn Shiv Baba? Krishna’s effigy is never burnt. This is the community of Ravan. All are born through vice. This is the brothel, the ocean of poison. That is the viceless Shivalaya, the ocean of nectar. They show Vishnu lying in an ocean of milk, but there cannot be an ocean of milk. Milk comes from a cow. They say that God is omnipresent and then they say “Shivohum” (I am Shiva) because they remain pure. However, they don’t say to others: God is in you, or: God is not in you because you are impure. The soul says: I am now being made pure by the Supreme Father, the Supreme Soul and then, when I am pure, I will rule the kingdom. You have received and lost the inheritance countless times. The cycle of the drama is now in your intellects. The Father explains: All of you are Parvatis and I am Shiva. The stories etc. refer to here. There are no stories etc. in the subtle region. You are told the story of immortality to make you into the masters of the land of immortality. That is the land of immortality. There is nothing but happiness there. In the land of death, there is sorrow from the beginning through the middle to the end. All of this is explained to you so well. The efforts of those who claimed their inheritance from the Father in the previous cycle also continue now. However many missionaries there have been up to the present time, there were just as many missionaries previously too. Although Baba says that you are slack in service, He also says that you are doing the same service that you did in the previous cycle. Nevertheless, you have to continue to make effort. Storms make the small earthenware lamps flicker. The Boatman of everyone is the one Father. There is the saying: Take my boat across… The destiny of the drama is created in this way. All will go to the old world. There are only a few here. There are so few of you. Although there will be many at the end, there is the difference of day and night. All of them are the community of Ravan. The Father makes your intoxication rise very high. However, when you see the faces of your friends and family, that intoxication decreases. It shouldn’t happen like that. It is said to souls: Have a heart-to-heart conversation with the Father. Baba, I belonged to You. You sent me to heaven. I ruled a kingdom for 21 births and then attained sorrow for 63 births. I will now definitely claim my inheritance from You. Baba, You are so good! I forgot You for half the cycle. Baba says: This drama is predestined. It is also My duty to come every cycle and liberate you children from Maya and then make you into Brahmins and tell you the secrets of the beginning, the middle and the end of the world. I come when I have to create heaven. You are now becoming angels. You are given visions of purity. You also have to become destroyers of attachment. If someone says to Baba: Baba, should I go on service? Baba would say: If you have destroyed attachment, you are a master, you can go where you want. Why are you confused? You are a master; you have to show the path to the blind. It is because you haven’t destroyed your attachment that you ask. If you had destroyed attachment, you would run; you wouldn’t be able to stay here. The destination is high. The Father surrenders Himself to the serviceable children. This Baba was the first number. Everyone had renunciation, but this one was the first number. Baba says: Become soul conscious, that is, consider yourself to be bodiless. The unlimited Father is giving you the inheritance for 21 births. Achcha, how does He come? It is written: Creation is created through the mouth of Brahma and so He would surely enter Brahma. Brahma alone is called Prajapita. Therefore, come and claim your inheritance from that unlimited Father. There is no question of being embarrassed about explaining these things. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Like Father Brahma, you have to claim a number ahead in renunciation. In order to become part of the garland around the neck of Rudra, you have to surrender yourself while alive. 2. In order to become serviceable, become a destroyer of attachment. Show the path to the blind. Blessing: May you be a constantly contented soul who remains free from the illness of body and mind with blessings and medicine. Even if the body is sometimes not well, do not let your mind become disturbed by any illness of the body. Constantly continue to dance in happiness and your body will become fine. Make your body work with the happiness of your mind and you will exercise both. Happiness is the blessing and exercise is the medicine. So, with both the blessing and the medicine, you will become free from illness of body and mind. With happiness you will forget your pain. In order to be constantly content with your body and mind, do not think too much. By thinking too much time is wasted and your happiness disappears. Slogan: Practise seeing the essence in the expansion and your stage will always be constant and stable. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday
- आज की मुरली 22 Dec 2018 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 22-12-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन' 'मीठे बच्चे - इस पाठशाला में आने से तुम्हें प्रत्यक्षफल की प्राप्ति होती है, एक-एक ज्ञान रत्न लाखों की मिलकियत है, जो बाप देते हैं'' प्रश्नः- बाबा जो नशा चढ़ाते हैं, वह हल्का क्यों हो जाता है? नशा सदा चढ़ा रहे उसकी युक्ति क्या है? उत्तर:- नशा हल्का तब होता है जब बाहर जाकर कुटुम्ब परिवार वालों का मुख देखते हो। नष्टोमोहा नहीं बने हो। नशा सदा चढ़ा रहे उसके लिए बाप से रूहरिहान करना सीखो। बाबा, हम आपके थे, आपने हमें स्वर्ग में भेजा, हमने 21 जन्म सुख भोगा फिर दु:खी हुए। अब हम फिर से सुख का वर्सा लेने आये हैं। नष्टोमोहा बनो तो नशा चढ़ा रहे। गीत:- मरना तेरी गली में...... ओम् शान्ति।यह किसके बोल सुने? गोप गोपियों के। किसके लिए कहते हैं? परमपिता परमात्मा शिवबाबा के लिए। नाम तो जरूर चाहिए ना। कहते हैं - बाबा, आपके गले का हार बनने के लिये जीते जी हम आपका बनते हैं। आपको ही याद करने से हम आपके गले का हार बनेंगे। रुद्र माला तो प्रसिद्ध है। बाप ने समझाया है सब आत्मायें रुद्र की माला है। यह रूहानी झाड़ है। वह है जीनालॉजिकल मनुष्यों का झाड़, यह है आत्माओं का झाड़। झाड़ में सेक्शन भी हैं। देवी-देवताओं का सेक्शन, इस्लामियों का सेक्शन, बौद्धियों का सेक्शन। यह बातें और कोई समझा नहीं सकते। गीता का भगवान् ही सुनाते हैं। वही जन्म-मरण रहित है। उनको अजन्मा नहीं कह सकते। सिर्फ जन्म-मरण में आने वाला नहीं है। उनका स्थूल वा सूक्ष्म शरीर नहीं है। मन्दिरों में भी शिवलिंग को ही पूजते हैं, उनको ही परमात्मा कहते हैं। देवताओं के आगे ही जाकर महिमा गाते हैं। ब्रह्मा परमात्माए नम: कभी नहीं कहेंगे। शिव को ही हमेशा परमात्मा समझते हैं। शिव परमात्मा नम: कहेंगे। वह है मूलवतन, वह सूक्ष्मवतन और यह है स्थूल वतन।अभी तुम बच्चे जानते हो कि यहाँ वह ज्ञान नहीं कि परमात्मा सर्वव्यापी है। यदि इनमें भी परमात्मा हो तो फिर इनको परमात्मा नम: कहा जाए। शरीर में होते परमात्मा नम: नहीं कहते। वास्तव में अक्षर ही है महान् आत्मा, पुण्य आत्मा, पाप आत्मा......। महान् परमात्मा नहीं कहा जाता। पुण्य परमात्मा वा पाप परमात्मा अक्षर भी नहीं है। यह तो समझने की बातें है ना। सिर्फ तुम बच्चे ही जानते हो कि इस पाठशाला में आने से प्रत्यक्षफल देने वाली प्राप्ति होती है। इस पढ़ाई से हम भविष्य में देवी-देवता बनेंगे और कोई ऐसा कह नहीं सकते। मनुष्य से देवता तो तुम बनते हो। देवताओं में प्रसिद्ध हैं लक्ष्मी-नारायण इसलिए सत्य नारायण की कथा कहते हैं। नारायण के साथ लक्ष्मी तो जरूर होगी। सत राम की कथा नहीं कहते। सत नारायण की कथा कहते हैं। अच्छा, उससे क्या होगा? नर से नारायण बनेंगे। बैरिस्टर द्वारा बैरिस्टर की कथा सुन बैरिस्टर बनेंगे। यहाँ तुम आते ही हो भविष्य 21 जन्मों की प्राप्ति के लिए। भविष्य 21 जन्मों की प्राप्ति भी तब होती है जब संगमयुग होता है। तुम जानते हो हम आये हैं बाप से सतयुगी राजधानी का वर्सा लेने। लेकिन पहले तो यह पक्का निश्चय चाहिए कि शिवबाबा हमारा बाबा है। इस ब्रह्मा का भी वह बाबा है। तो बी.के. का दादा हुआ। यह बाप कहते हैं यह मेरी प्रापर्टी नहीं है। दादा की प्रापर्टी तुमको मिलती है। शिवबाबा के पास ज्ञान रत्नों का धन है। एक-एक रत्न लाखों की मिलकियत है। इसकी कीमत इतनी भारी है जो 21 जन्म के लिए राज्य भाग्य कोई के स्वप्न में भी नहीं होगा। लक्ष्मी-नारायण आदि की पूजा तो भल करते आये हैं परन्तु यह किसको पता नहीं कि इन्होंने यह पद कैसे पाया? सतयुग की आयु लाखों वर्ष कह दी है इसलिए कुछ समझ नहीं सकते हैं। अभी तुम जानते हो उन्हों को राज्य किये 5 हजार वर्ष हुए। फिर एक संवत से शुरू हुई कहानी कही जाती है। लांग-लांग एगो........ इस भारत में ही लक्ष्मी-नारायण का राज्य था। भारत को बहिश्त, स्वर्ग कहा जाता है। यह किसकी बुद्धि में नहीं है। अभी तुम बच्चे जानते हो कल्प की आयु ही 5 हजार वर्ष है। इन शास्त्रों में जो लिखा है यह सब भी ड्रामा में नूंध है। इन्हें सुनने से परिणाम कुछ भी नहीं निकला। कितने शादमाने करते हैं। जगत अम्बा है तो एक ही परन्तु उनकी मूर्तियां कितनी बनाते हैं। तो जगत अम्बा सरस्वती ब्रह्मा की बेटी है। बाकी 8-10 भुजायें तो हैं नहीं। बाप कहते हैं यह सब भक्ति मार्ग की बड़ी सामग्री है। ज्ञान में तो यह कुछ नहीं है, चुप रहना है। बाप को याद करना है। ऐसी बहुत बच्चियां हैं जिन्होंने कभी देखा भी नहीं। लिखती हैं बाबा आप हमको पहचानते नहीं हो लेकिन मैं अच्छी रीति जानती हूँ। आप वही बाबा हो, हम आपसे वर्सा लेकर ही छोड़ेंगे। घर बैठे भी बहुतों को साक्षात्कार होते हैं। भल साक्षात्कार न भी हो तो भी लिखती रहती हैं। याद में एकदम लवलीन हो जाती हैं। बाप ही सद्गति दाता है, उनको कितना प्यार करना चाहिए। माँ-बाप से बच्चे एकदम लिपट जाते हैं क्योंकि माँ-बाप बच्चों को सुख देते हैं। लेकिन आजकल के माँ-बाप कोई सुख नहीं देते हैं और ही विकारों में फंसा देते हैं। बाप कहते हैं - पास्ट इज़ पास्ट। अब तुमको शिक्षा मिलती है - बच्चे, काम कटारी की बातें छोड़ पवित्र बनो क्योंकि अभी तुम्हें कृष्णपुरी में चलना है। कृष्ण का राज्य है ही सतयुग में। मनुष्यों ने कृष्ण को द्वापर में दिखा दिया है। ऐसे थोड़ेही सतयुग का प्रिन्स द्वापर में आकर गीता सुनायेंगे। उनको तो श्री नारायण बन सतयुग में राज्य करना है।भगवानुवाच - इस समय सभी मनुष्यमात्र आसुरी स्वभाव वाले हैं। उनको दैवी स्वभाव वाला बनाने गीता का भगवान् आते हैं। उस बाप के बदले बच्चे का नाम लिख दिया है जिस बच्चे को फिर द्वापर में ले आये हैं। यह भी बड़ी भूल है। फिर तो यादव और पाण्डव सिद्ध न हों। तो बाप कहते हैं - बच्चे, तुम तो ऊंच दैवी कुल के थे फिर तुम्हारा यह हाल क्यों हुआ है? अब फिर तुमको देवता बनाता हूँ। मनुष्य, मनुष्य को स्वर्ग का राजा नहीं बना सकते। मनुष्य थोड़ेही स्वर्ग की स्थापना करेंगे। आत्मा को परमात्मा कहना कितनी बड़ी भूल है। सन्यासी तो मनुष्य से देवता बना न सके। यह तो बाप का ही काम है। आर्य समाजी, आर्य समाजी बनायेंगे। क्रिश्चियन, क्रिश्चियन बनायेंगे। ऐसे जिसके पास तुम जायेंगे वह वैसा ही बनायेंगे। देवता धर्म है ही सतयुग में, तो बाप को संगम पर आना पड़े। यह महाभारत युद्ध है, इस लड़ाई द्वारा ही तुम्हारी विजय होती है। विनाश के बाद फिर जय-जयकार होगी। तुम तो जानते हो विनाश भी जरूर होने वाला है। आज कोई तख्त पर बैठा तो उनको उतारने में देरी थोड़ेही करते हैं। क्या इसको स्वर्ग कहेंगे? यह तो पूरा नर्क है। इसको स्वर्ग कहना तो भूल है। मनुष्य कितने दु:खी हैं। आज कोई जन्मा तो खुशी-सुख और मरा तो दु:ख। यहाँ तो सबसे नष्टोमोहा होना पड़े। नहीं तो बाबा सर्विस पर जाने के लिए कभी नहीं कहेंगे। बाबा कहते मैं तो नष्टोमोहा हूँ। किसी चीज़ में मोह क्यों रखूँ। मैं कोई गृहस्थी थोड़ेही हूँ।तुम बच्चे जानते हो बरोबर इस भंभोर को आग लगनी है, विनाश में देरी थोड़ेही लगती है। तुम कहाँ भाषण करते हो तो समझाते हो कि आकर बेहद के बाप से वर्सा लो। हद के बाप से हद का वर्सा मिलता है। तुमने 63 जन्म इस नर्क में लिये हैं। मैं 21 जन्म लिए तुमको स्वर्ग का वर्सा देने आया हूँ। अब रावण का वर्सा अच्छा या राम का? अगर रावण का अच्छा है तो उनको जलाते क्यों हो? शिवबाबा को कभी जलाते हो क्या? कृष्ण को थोड़ेही जलाते हैं। यह तो है ही रावण सम्प्रदाय। विकार से पैदा होते हैं। यह है वेश्यालय, विषय सागर। वह है वाइसलेस, शिवालय, अमृत सागर। क्षीर सागर में विष्णु को दिखाते हैं ना। अब क्षीर का सागर थोड़ेही होता है। दूध तो गऊ से निकलता है। अब देखो कहते हैं ईश्वर सर्वव्यापी है फिर अपने को शिवोहम् कहते क्योंकि खुद पवित्र रहते, दूसरे को ऐसे थोड़ेही कहते - तुम्हारे में ईश्वर है, तुम्हारे में नहीं है क्योंकि तुम पतित हो। आत्मा कहती है मैं अभी परमपिता परमात्मा द्वारा पावन बन रही हूँ, फिर पावन बन राज्य करेंगे। तुमने अनेक बार वर्सा लिया और गंवाया है। यह ड्रामा का चक्र बुद्धि में बैठ गया है। बाप समझाते हैं तुम सब पार्वतियां हो, मैं शिव हूँ। कथा आदि यहाँ की बात है, सूक्ष्मवतन में तो कथा आदि होती नहीं। अमरकथा तुमको सुनाते हैं अमरपुरी का मालिक बनाने। वह है अमरलोक, वहाँ तो सुख ही सुख है, मृत्युलोक में आदि-मध्य-अन्त दु:ख है। कितना अच्छी रीति समझाते हैं। जिन्होंने कल्प पहले बाप से वर्सा लिया था, उन्हों का ही अब पुरुषार्थ चलता है। इस समय तक जो मिशनरी चलती है, पहले भी इतनी चली थी। भल बाबा कहते हैं तुम सर्विस ठण्डी करते हो, परन्तु यह भी समझाते हैं कि कल्प पहले जो तुमने सर्विस की थी वही करते हो। पुरुषार्थ फिर भी करते रहना है। छोटे-छोटे दीपकों को तूफान हिला देंगे। खिवैया तो सबका एक बाप ही है। कहावत भी है - नईया मेरी पार लगाओ...... ड्रामा की भावी ऐसी बनी हुई है। सब उस पुरानी दुनिया तरफ जा रहे हैं। यहाँ हैं थोड़े। तुम कितने थोड़े हो। भल पिछाड़ी में बहुत होंगे तो भी रात-दिन का फ़र्क है। वह सारी रावण सम्प्रदाय है। बाप नशा तो बहुत चढ़ाते हैं फिर बाहर कुटुम्ब परिवार का मुँह देखा तो नशा हल्का हो जाता है। ऐसा होना नहीं चाहिए। आत्माओं को कहा जाता है तुम बाप से रूहरिहान करो - बाबा, हम आपके थे, आपने स्वर्ग में भेजा था। 21 जन्म राज्य किया फिर 63 जन्म दु:ख पाया। अब हम आपसे वर्सा लेकर ही छोड़ेंगे। बाबा, आप कितने अच्छे हो। हम आपको आधाकल्प भूल गये थे। बाबा कहते यह तो आनादि बना-बनाया ड्रामा है। मेरी भी यह ड्युटी है। मैं कल्प-कल्प आकर तुम बच्चों को माया से लिबरेट कर ब्राह्मण बनाए सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज़ सुनाता हूँ। मैं आता ही तब हूँ जब स्वर्ग बनाना है। तुम अब फरिश्ते बन रहे हो। प्योरिटी का भी साक्षात्कर कराते हैं। तुमको नष्टोमोहा भी बनना है। बाबा को अगर कोई कहते हैं- बाबा, हम सर्विस पर जायें? तो बाबा कहेंगे - अगर तुम नष्टोमोहा हो तो मालिक हो, जहाँ चाहे जाओ। मूंझते क्यों हो। मालिक हो, अन्धों को राह बतानी है। नष्टोमोहा नहीं हैं तब पूछते हैं। नष्टोमोहा हो तो यह भागे, वह ठहर न सकें। बड़ी मंज़िल है। बाप सर्विसएबुल बच्चों पर कुर्बान जाते हैं। पहले नम्बर में तो यह बाबा था ना। त्याग तो सब करते हैं परन्तु फिर भी इनका फर्स्ट नम्बर है।बाबा कहते हैं देही-अभिमानी बनो अर्थात् अपने को अशरीरी समझो। बेहद का बाप तुमको 21 जन्मों का वर्सा देते हैं। अच्छा, वह आये कैसे? लिखा भी हुआ है - ब्रह्मा के मुख से रचना रचते हैं तो जरूर ब्रह्मा में ही आयेंगे। ब्रह्मा को ही प्रजापिता कहा जाता है तो उस बेहद के बाप से आकर वर्सा लो। यह बातें समझाने में लज्जा की तो कोई बात नहीं है। अच्छा। मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) ब्रह्मा बाप समान त्याग में नम्बर आगे जाना है। रुद्र के गले का हार बनने के लिए जीते जी बलिहार जाना है। 2) सर्विसएबुल बनने के लिए नष्टोमोहा बनना है। अन्धों को राह बतानी है। वरदान:- दुआ और दवा द्वारा तन-मन की बीमारी से मुक्त रहने वाले सदा सन्तुष्ट आत्मा भव कभी शरीर बीमार भी हो तो शरीर की बीमारी से मन डिस्टर्ब न हो। सदैव खुशी में नाचते रहो तो शरीर भी ठीक हो जायेगा। मन की खुशी से शरीर को चलाओ तो दोनों एक्सरसाइज हो जायेंगी। खुशी है दुआ और एक्सरसाइज है दवाई। तो दुआ और दवा दोनों से तन मन की बीमारी से मुक्त हो जायेंगे। खुशी से दर्द भी भूल जायेगा। सदा तन-मन से सन्तुष्ट रहना है तो ज्यादा सोचो नहीं। अधिक सोचने से टाइम वेस्ट होता है और खुशी गायब हो जाती है। स्लोगन:- विस्तार में भी सार को देखने का अभ्यास करो तो स्थिति सदा एकरस रहेगी। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- आज की मुरली 21 Dec 2018 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 21-12-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - शुभ कार्य में देरी नहीं करनी है, अपने भाई बहिनों को ठोकर खाने से बचाना है, भूं-भूं कर आप समान बनाना है'' प्रश्नः- किस बात का अनर्थ होने से भारत कौड़ी मिसल बन गया है? उत्तर:- सबसे बड़ा अनर्थ हुआ है जो गीता के स्वामी को भूल, गीता ज्ञान से जन्म लेने वाले बच्चे को स्वामी कह दिया है। इसी एक अनर्थ के कारण सभी बाप से बेमुख हो गये हैं। भारत कौड़ी तुल्य बन गया है। अब तुम बच्चे बाप से सम्मुख में सच्ची गीता सुन रहे हो जिस गीता ज्ञान से ही देवी-देवता धर्म स्थापन होता है, तुम श्रीकृष्ण के समान बनते हो। गीत:- किसने यह सब खेल रचाया..... ओम् शान्ति।ब्राह्मण कुल भूषण बच्चे समझ गये हैं कि बरोबर हमको स्वर्ग में बहुत अपरमपार सुख थे, हम बहुत खुशी में थे, हम जीव आत्मायें स्वर्ग में बहुत मस्ती में थे फिर क्या हुआ? रंग रूप की माया आकर चटकी। विकारों के कारण ही इसको नर्क कहा जाता है। नर्क तो सारा है। अब यह जो भ्रमरी का मिसाल देते हैं, भ्रमरी और ब्राह्मणी दोनों का काम एक है। भ्रमरी का मिसाल तुम्हारे ऊपर है। भ्रमरी कीड़े ले जाती है। घर बनाकर उसमें कीड़े डाल देती है। यह भी नर्क है। सब कीड़े हैं। परन्तु सब कीड़े देवी-देवता धर्म वाले नहीं हैं। जो भी धर्म वाले हैं सब नर्कवासी कीड़े हैं। अब देवी-देवता धर्म के कीड़े कौन हैं, यह कैसे पता पड़े कि यह ब्रह्मा वंशी ब्राह्मणियां हैं जो बैठ भूं-भूं करती हैं। जो देवता धर्म के होंगे वही ठहर सकेंगे। जो नहीं होंगे, ठहरेंगे नहीं। नर्कवासी कीड़े तो सभी हैं। सन्यासी भी यही कहते हैं कि नर्क का यह सुख काग विष्टा समान है। उनको यह पता नहीं कि स्वर्ग में अथाह सुख हैं। यहाँ पर 5 परसेन्ट सुख और 95 परसेन्ट दु:ख है। तो इसको कोई स्वर्ग नहीं कहा जायेगा। स्वर्ग में तो दु:ख की बात नहीं रहती। यहाँ तो अनेक शास्त्र, अनेक धर्म तथा अनेक मतें हो गई हैं। स्वर्ग में तो एक ही अद्वेत देवता मत है। एक ही धर्म है। तो तुम हो ब्राह्मणियां। तुम भूं-भूं करती हो फिर जो इस धर्म के हैं वह ठहर जाते हैं। अनेक प्रकार के हैं। कोई नेचर को मानते, कोई साइन्स को, कोई कहते यह सृष्टि कल्पना मात्र है। ऐसी वार्तालाप यहाँ ही चलती है, सतयुग में नहीं चलती। यह बेहद का बाप प्रजापिता ब्रह्मा के मुख कमल से अपने बच्चों को बैठ समझाते हैं कि तुम मेरे पास थे, अब फिर मेरे पास आना है। इसमें शास्त्रों की तो बात नहीं उठती। क्राइस्ट तथा बुद्ध आते हैं, वह भी आकर सुनाते हैं, उस समय तो शास्त्र का प्रश्न उठ न सके। क्राइस्ट बाइबिल पढ़ता था क्या? बाइबिल का प्रश्न ही नहीं उठता। बाप कहते हैं - बच्चे, तुम अपनी हालत तो देखो। माया रावण ने तुम्हारी कैसी हालत कर दी है! समझते भी हैं कि हम आसुरी रावण सम्प्रदाय हैं। रावण को जलाते हैं परन्तु जलता नहीं। रावण का जलना बन्द कब होगा? यह मनुष्यों को पता नहीं है। तुम हो ईश्वरीय दैवी सम्प्रदाय। तुम बच्चे हो हमारे, अब मैं फिर आया हूँ तुम बच्चों को राजयोग सिखलाने। अनेक धर्म हैं। उनमें से निकालने में कितनी मेहनत लगती है। गीता भी कहाँ से आई? आदि सनातन धर्म जो था उनकी निशानियां कहाँ से निकली? जो फिर ऋषि-मुनियों ने बैठ बनाई, जो अब तक सुनते आये हैं। वेद किसने गाये? वेदों का बाप कौन है? बाप कहते हैं कि गीता का भगवान् मैं हूँ। गीता माता रची शिवबाबा ने, उससे जन्म लिया कृष्ण ने। उनके साथ राधे आदि सब आ जाते हैं। पहले हैं ही ब्राह्मण।तुम बच्चों को निश्चय है कि वह हमारा मोस्ट बीलव्ड बाप है - जिसको सब कहते हैं ओ गॉड फादर रहम करो। भक्त पुकारते हैं कि कैसे दु:ख से छूटें। अगर भगवान् सर्वव्यापी हो तो फिर पुकारने की बात ही नहीं। मुख्य है गीता की बात, कितने यज्ञ आदि रचते हैं। अब तुम ऐसे पर्चे छपाओ। अब कितना अनर्थ हो गया है। जहाँ-तहाँ देखो गीता लिखते रहते हैं। गीता किसने रची, किसने गाई, कब गाई, किसने बनाई, कुछ भी पता नहीं है। श्रीकृष्ण का भी यथार्थ परिचय नहीं है। बस, कह देते जिधर देखो सर्वव्यापी कृष्ण ही कृष्ण है। राधे के भक्त राधे के लिए कहेंगे सर्वव्यापी राधे ही राधे है। एक निराकार परमात्मा को ही कहें तो भी ठीक। सबको क्यों सर्वव्यापी कर दिया है। गणेश के लिए भी कहेंगे सर्वव्यापी। एक ही मथुरा शहर में कोई कहेंगे श्रीकृष्ण सर्वव्यापी है, कोई कहेंगे राधे सर्वव्यापी है। कितनी मूंझ हो गई है। एक की मत न मिले दूसरे से। एक ही घर में बाप का गुरू अलग तो बच्चे का गुरू अलग। वास्तव में गुरू किया जाता है वानप्रस्थ में। बाप कहते हैं मैं भी आया हूँ इनकी वानप्रस्थ अवस्था में। दुनिया में तो जितना जो बड़ा गुरू होता है उनको उतना नशा रहता है। आदि देव को महावीर भी नाम दिया है। हनूमान को भी महावीर कहते हैं। महावीर तो तुम शक्तियां हो। देलवाड़ा मन्दिर में शक्तियों की शेर पर सवारी है और पाण्डवों की हाथियों पर। मन्दिर बड़ा युक्ति से बना हुआ है। हूबहू तुम्हारा यादगार है। तुम तो उस समय होंगे नहीं जो तुम्हारा चित्र दें। मन्दिर तो द्वापर में बने हैं तो तुम्हारे चित्र कहाँ से आयेंगे। सर्विस तो तुम अभी कर रहे हो। बातें सब अभी की हैं। उन्होंने बाद में शास्त्र बनाये हैं। हम अगर गीता का नाम न लें तो मनुष्य समझेंगे - पता नहीं, यह कौन-सा नया धर्म है? कितनी मेहनत लगती है। वह इस दुनिया में सिर्फ धर्म स्थापन करते हैं। तुमको तो नई दुनिया के लिए बाप तैयार करते हैं।बाप कहते हैं मेरे जैसा कर्तव्य कोई कर न सके। सब पतितों को पावन बनाना पड़ता है। अब तुम बच्चों को वारनिंग देनी पड़े। भारत में कितना अनर्थ हो गया है जिस कारण ही भारत कौड़ी तुल्य बना है। बाप ने गीता माता द्वारा कृष्ण को जन्म दिया, उन्होंने फिर कृष्ण को गीता का स्वामी बना दिया है। गीता का स्वामी तो शिव है, उसने गीता से कृष्ण को जन्म दिया । तुम सब संजय हो, सुनाने वाला एक शिवबाबा है। प्राचीन देवी-देवता धर्म का रचने वाला कौन? यह सब लिखने में बुद्धि चाहिए। गीता से हम जन्म ले रहे हैं। मम्मा राधे और यह फिर कृष्ण बनेगा। यह गुप्त बातें हैं ना। ब्राह्मणों का जन्म कोई समझ न सके। बात ही है कृष्ण और परमात्मा की। ब्रह्मा, कृष्ण और शिवबाबा - यह सब बातें गुह्य हैं ना। इन बातों को समझने वाला बड़ा बुद्धिवान चाहिए। जिनका योग पूरा होगा, उनकी बुद्धि पारस बनती जायेगी। भटकने वाले की बुद्धि में यह ठहर न सके। बाबा तुम बच्चों को कितनी ऊंची नॉलेज दे रहे हैं। विद्यार्थी अपनी बुद्धि भी चलाते हैं ना। तो अभी बैठकर लिखो। शुभ कार्य में देरी नहीं करनी चाहिए। हम सागर के बच्चे अपने भाई-बहनों को बचायें। बिचारे ठोकर खाते रहते हैं। कहेंगे बी.के. इतनी रड़ियां मारती हैं, कुछ तो बात होगी। लाखों पर्चे छपवाकर गीता पाठशालाओं आदि में बांटो। भारत अविनाशी खण्ड है और सर्वोत्तम तीर्थ है। जो बाप सबको सद्गति देते हैं उनके तीर्थ स्थान को गुम कर दिया है तो फिर उनका नाम निकालना पड़े। फूल चढ़ाने लायक एक शिव ही है। बाकी तो सब व्यर्थ हैं। गीता पाठशालायें बहुत हैं। तुम वेष बदलकर वहाँ जाओ। फिर भल समझें यह बी.के.होंगी। ऐसे प्रश्न कोई पूछ न सके। अच्छा -तुम समझते हो कि शिवबाबा ब्रह्मा तन से बैठ यह बातें समझाते हैं। जो बाबा स्वर्ग का मालिक बनाने वाला है, वह अभी आया हुआ है। जब तक ब्राह्मण न बनें तब तक देवता बन न सकें। ब्राह्मण कुल देवताओं से भी ऊंच है। सबकी आत्मा पावन हो रही है। तुम फिर नई दुनिया में पुनर्जन्म लेंगे। अच्छा।मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।रात्रि क्लास 12.1.69तुम बच्चे एक बाप की याद में बैठे हो, एक की याद में रहना इसे कहेंगे अव्यभिचारी याद। अगर यहाँ बैठे भी दूसरे कोई की याद आती है तो व्यभिचारी याद कहेंगे। खाना पीना, रहना एक घर में, याद दूसरे को करना यह तो ठगी हो गई। भक्ति भी जब तक एक शिवबाबा की करते हैं तब तक अव्यभिचारी भक्ति हुई फिर औरों को याद करना यह व्यभिचारी भक्ति हो जाता है। अभी तुम बच्चों को ज्ञान मिला है, एक बाप कितनी कमाल करते हैं! हमको विश्व का मालिक बनाते हैं। तो उस एक को ही याद करना चाहिए। मेरा तो एक। परन्तु बच्चे कहते हैं शिवबाबा की याद भूल जाती है। वाह! भक्ति मार्ग में तो तुम कहते थे हम एक की ही भक्ति करेंगे। वही पतित-पावन है, और तो कोई को पतित-पावन नहीं कहा जाता। एक को ही कहा जाता है। वही ऊंच ते ऊंच है। अभी तो भक्ति की बात ही नहीं। बच्चों को ज्ञान है। ज्ञान सागर को याद करना है। भक्ति मार्ग में कहते हैं आप आयेंगे तो हम आपको ही याद करेंगे। तो यह बातें याद करनी चाहिए। हरेक अपने से पूछे हम एक बाप को याद करते हैं या अनेक मित्र, सम्बन्धियों आदि को याद करते हैं? एक बाप से ही दिल लगानी है। अगर दिल और तरफ गई तो याद व्यभिचारी हो जाती है। बाप कहते हैं बच्चे मामेकम् याद करो। फिर वहाँ तुम्हें दैवी सम्बन्धी मिलेंगे। नई दुनिया में सभी नये मिलेंगे। तो अपनी जांच रखनी है कि हम किसको याद करते हैं? बाप कहते हैं तुम मुझ पारलौकिक बाप को याद करो। मैं ही पतित-पावन हूँ, कोशिश कर और तरफ से बुद्धियोग हटाकर बाप को याद करना है। जितना याद करेंगे उतना ही पाप कटेंगे। ऐसा नहीं कि जितना हम याद करेंगे उतना बाबा भी याद करेंगे। बाप को कोई पाप थोड़ेही काटने है। अभी तुम यहाँ बैठे हो पावन बनने लिए। शिवबाबा भी यहाँ है। उन्हें अपना शरीर तो है नहीं, लोन लिया हुआ है। तुम्हारी बाप से प्रतिज्ञा की हुई है - बाबा आप आयेंगे तो हम आपके बन नई दुनिया के मालिक बनेंगे। अपने दिल से पूछते रहो। यह तो जानते हो बुद्धि-योग की लिंक घड़ी-घड़ी बाप से टूट जाती है। बाप जानते हैं लिंक टूटेगी, फिर याद करेंगे, फिर टूटेगी। बच्चे नम्बरवार तो पुरूषार्थ करते ही हैं। अच्छी रीति याद में रहे तो इस डिनायस्टी में आ जायेंगे। अपनी जांच करते रहो, डायरी रखो। सारे दिन में हमारा बुद्धियोग कहाँ-कहाँ गया? तो फिर बाप समझायेंगे। आत्मा में जो मन, बुद्धि है वह भागती है। बाप कहते हैं भागने से घाटा पड़ जायेगा। मुझे याद करने से बहुत फायदा है, बाकी तो नुकसान ही नुकसान है। याद करना है मुख्य एक को। अपने ऊपर खबरदारी रखनी है, कदम-कदम पर फायदा, कदम-कदम पर घाटा। 84 जन्म देहधारियों को याद कर घाटा ही पाया। एक-एक दिन होकर 5000 वर्ष बीत गये, घाटा ही हुआ, अभी बाप की याद में रह फायदा करना है।ऐसे विचार सागर मंथन कर ज्ञान रत्न निकालने हैं, बाप की याद में एकाग्रचित हो लगना है। कई बच्चों को कौड़ियां कमाने की चिंता रहती है। माया धंधे आदि के विचार ले आती है। धनवान को तो बहुत विचार आते हैं। बाबा क्या करे। बाबा का कितना अच्छा धंधा था, धक्के आदि खाने की दरकार ही नहीं थी। कोई व्यापारी आता था तो मैं पूछता था पहले यह तो बताओ व्यापारी हो या एजेन्ट हो? (हिस्ट्री) तुम्हें धन्धा आदि करते बुद्धि का योग बाप से रखना है। अभी कलियुग पूरा हो सतयुग आता है। पतित तो सतयुग में जायेंगे ही नहीं। जितना याद करेंगे उतना ही पवित्र बनेंगे। प्युरिटी से धारणा अच्छी होगी। पतित न याद कर सकेंगे, न धारणा होगी। कोई को तकदीर अनुसार समय मिलता है, पुरूषार्थ करते हैं, कोई को समय ही नहीं मिलता, याद ही नहीं करते। जिसने जितनी कोशिश कल्प पहले की है उतनी करते हैं। हरेक को अपने से मेहनत करनी है। कमाई में घाटा पड़ता था तो आगे कहते थे ईश्वर की इच्छा। अभी कहते हैं ड्रामा। जो कल्प पहले हुआ है वह होगा। ऐसे नहीं अभी 4 घण्टा याद करते हो तो दूसरे कल्प में जास्ती करेंगे। नहीं। शिक्षा दी जाती है। अभी पुरूषार्थ करेंगे तो कल्प-कल्प अच्छा पुरूषार्थ होगा। तो जांच करो बुद्धि कहाँ-कहाँ जाती है। मलयुद्ध में बड़ी खबरदारी रखते हैं। अच्छा - रूहानी बच्चों को रूहानी बापदादा का याद-प्यार गुडनाइट। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) बुद्धिवान बनने के लिए याद से अपनी बुद्धि को पारस बनाना है। बुद्धि इधर-उधर भटकानी नहीं है। बाप जो सुनाते हैं उस पर ही विचार करना है। 2) भ्रमरी बन भूं-भूं कर नर्कवासी बने हुए कीड़ों को देवी-देवता बनाने की सेवा करनी है। शुभ कार्य में देरी नहीं करनी है। अपने भाई-बहिनों को बचाना है। वरदान:- अविनाशी सुहाग और भाग्य के तिलकधारी सो भविष्य के राज्य तिलकधारी भव संगमयुग पर देवों के देव के सुहाग और परमात्म वा ईश्वरीय सन्तान के भाग्य का तिलक प्राप्त होता है। यदि यह सुहाग और भाग्य का तिलक अविनाशी है, माया इस तिलक को मिटाती नहीं है तो यहाँ के सुहाग और भाग्य के तिलकधारी सो भविष्य के राज्य तिलकधारी बनते हैं। हर जन्म में राज्य तिलक का उत्सव होता है। राजा के साथ रॉयल फैमिली का भी तिलक दिवस मनाया जाता है। स्लोगन:- सदा एक के स्नेह में समाये रहो, तो यह मुहब्बत मेहनत को समाप्त कर देगी। #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris
- The way of answering questions (Part 1) - General
Daily, we receive many emails from you all. They ask for advice and guidance on personal problems or ask questions on murli (gyan related). We answer and guide every soul and respond all the emails. This service is named - 'Shiv Baba Service' (shivklight@gmail.com) In this article, you will learn the good way of answering the questions. If you are a Brahma Kumari or Kumar (BK), then you may get such questions either in your mind or someone may ask you. Hence you must know the answer which is already given by Baba in murlis. The questions were asked by Rabindranath (India) via email and the response given on behalf of Shiv baba. But before you begin, remember that these answers are based on the Murli and to further guide - links to pages and articles are also given. Do SHARE to benefit others. Questions asked via Email: Please EXPLAIN THE FOLLOWING : 1. It is said that we go to SWARGA ( HEAVEN) if we have done good karma in our life and opposite in NARAK ( HELL). 2. How we enjoy in heaven in all respects while we do not have the body like in earth? 3. How much time do the souls take for rebirth & does it vary from soul to soul? 4. Does the body loose weight a little when soul leaves it? Awaiting kind reply if possible Regards Rabindranath Our Response (Answers with Guidance) To clear all your doubt, here is our response. (Answering the questions point wise) 1. World is One. The creator is one (God) and hence his creation (world) is One. There is no different place like heaven and hell. But this same world was heaven (in Golden age/Satyug) and then it 'degraded' to hell (by the end of kaliyug). The world and everything that exist in this world has to pass through the 4 stages - Satopradhan (highest and purest stage), Satto (almost perfect stage), Rajjo (middle stage - a start towards degradation) and Tamo (lowest stage -fully degraded) (( You can know many secrets if you think deeply about the world cycle )) 2. As explained, the same world goes in 4 stages (golden, silver, copper and iron) and hence in Heaven (golden and silver age) we human souls HAVE A BODY (of course) and we enjoy the pure and perfect world, where the nature is perfect we are perfect. There is no pleasure of pain experienced without the body. Body is the medium of all earthly experiences. Deities have the same human body, but as explained already, in Satyug our body is pure and perfect (as the nature is Satopradhan). Body is completely healthy and perfect skin and hair growth. 3. Soul can enter another body immediately (if the death was natural). As per the Karmic accounts of different souls, they take more or less time to finalise their next birth (place and family). 4. No. Soul is not physical. Soul is an incorporeal light energy or consciousness. Body is made of 5 elements of Nature. Hence understand that Soul leaves but there can be no change in the weight of that body. (( Refer: 5 forms of Soul - Article )) Hope you undersood everything. DO 'SHARE' THIS KNOWLEDGE to everyone. ~~ Useful Links ~~ World Drama Cycle of 4 ages SOUL - Who am I? Soul Talk episodes namaste 00 ******************** After getting the response, Rabindranath wrote us the following: 1. TO ME THERE IS NO SUCH GOD AS WE THINK. IT IS AN UNIVERSAL ENERGY ONLY. . WHAT DO YOU MEAN BY DEGRADED TO HELL/KALIYUG. HOW THE DEGRADATION TOOK PLACE. 2. HOW THE SOUL CAN HAVE A BODY IN HEAVEN . IT LEAVES HERE IN EARTH. THE SUBTLE BODY MAY BE THERE IN HEAVEN TO ENJOY. BUT HOW THEY DO THIS WHEN THEY DO NOT HAVE ANY BODY LIKE IN EARTH. WHAT ARE MEANT BY STAGES . I THINK THESE ARE ALL IMAGINATIONS BY US. 3. SO BASED ON KARMIC ACCOUNT THE SOULS TAKE BIRTH SOONER OR LATER. WHAT DO THEY DO DURING THIS TIME IN NATURE. 4. I THINK THAT THE SOUL IS NOTHING BUT ENERGY. SO THIS CAN NOT HAVE WEIGHT.---TRUE MAY BE DUE TO THE SUBTLE BODY THERE IS WEIGHT AS STATED IN THE NET ********************* OUR RESPONSE ********************* Dear Rabindranath ji Here is our response to all your asked questions. Do understand and revise this Gyan (knowledge). 1. God is the supreme soul, the father of all souls. This is our relationship with him. Yes, just as a soul (being a point of light energy), the supreme soul is also a point of light. But the light is conscious - that means - soul have its mind to think and an intellect to differentiate the right and wrong. God is a conscious being, an ocean of knowledge. To understand the degradation of world (how does the world pass through 3 stages, you need to read the 'World Drama Cycle' page). Please visit. 2. As already explained - the same world exists - heaven and hell are only ''stages'' of this world. When the world is in Satopradhan (highest) stage, then is called 'Heaven' and when the world is in Tamopradhan (lowest) stage(now), is called hell. ( You will know on world drama page) Everything passes through 3 stages of nature - Sato, Rajjo and Tamo where Satto is its natural and highest stage. When the world reaches its Tamo or Tamo-pradhan stage, GOD (incorporeal supreme soul, Shiv) comes and re-establish its Satto-pradhan stage (highest and original state of the world). This world will be called as Heaven. Hence it is remembered that God is the creator of heaven. 3. As said, if soul left its previous body due to an accident, then the next body will be have been ready (because death was sudden) and hence Soul has to stay in the nature (not another world). These souls CANNOT harm anyone. These souls can enter someone's body to speak or convey their message. The word 'ghost' is used to decribe them. However, it should be known to you that the souls of Brahma and Saraswati (mamma) are also such. They can enter other's body to speak knowledge (murli) or to do a service. The word 'farista' (angel) is also used for such souls who have subtle body (a transparent body of light) 4. NO - Subtle body is NOT made of 5 elements of nature - subtle body is just light - the light of the soul is used to form a shape of a human being (human body). Brahma is shown in some pictures as a subtle world resident. So as we all souls have our own subtle body which looks exactly the same as this one, but made of light (transparent - no mass, no bones, just a shape of light) So have you understood everything? Know more on Revelations: https://www.brahma-kumaris.com/revelations Need anything?: Just search on BK Google: www.bkgoogle.com (A personal search engine for BKs) In God Fatherly World Service 00 ******************* After above response (answers), Rabindranath ji again asks some more questions. Following are point wise explanations given by us. (see carefully to follow - How to answer such questions) 1. He writes: ''I think that the souls are always pure , because this is an energy...'' Answer: No. The nature of a soul is decided through the karma that soul performs through its physical senses (body). One who does good karma (benefits the self and others at large) is called a good or great soul. But no one is pure soul. Pure souls are those who have no knowledge of impurity, are complete soul conscious. Deities (human beings who lived in Golden and Silver ages) can be called 'Pure souls'. Because: 1) Their birth was pure i.e through the power of Yog. 2) Their act was viceless (their karma - thought, word and deed was pure) By end of kaliyug, souls become impure. It can be understood easily, as this all is visible to eyes. Then only the supreme soul can come and purify us. How?: 'Unalloyed remembrance of the supreme soul - Shiv baba'. This is called 'RajYog. Our past karma and its results are burned in the fire of Yog. 2. He asks: ''Who is GOD, who can see that the world has become impure in all respects? Who is AVTAAR who comes here on earth to save us from bad people? (according to Geeta)'' Answer: It is not that some are good and others are bad. Of course, good and bad souls exist in world. BUT God is called the 'purifier'. All are God's children. He loves everyone and hence will benefit everyone (not only a few). To understand this and actually see this, you need a great insight and intellect. (See how Baba is managing the world. A thought comes in mind of a rich and he builds free hospitals, gives food to hungry and donates to charity. Who inspired all this? Who is the creator of this magnificent nature?). Anyway, even the good souls are impure because of 5 vices. Everyone took their birth as a result of vice of lust. New souls who have just come from Paramdham are pure, but they take the birth in mother's womb which is prepared from vice. So who are good? Good only means that they do not harm someone physically or may mean that they are nice to all or that they are morally right and fulfils their family duties. But a pure soul has its own power and light. Purity is garland of soul. See, the world is based on purity. When souls become impure, the world ends. Second, that goodness ALWAYS exist. Even now, good souls exist in a majority. They do good work. Or at least they does not harm anyone outside. Majority of souls in the present time are action conscious - that is - they put labels on them as on their work. 'I am a mother, I am a son, I am a husband or wife. I am a businessman, etc.' They do not know that 'I am a Soul playing all these roles. Hence should be said that all the souls of the world have become body conscious and body consciousness is the root cause of vices and vices are root cause of sorrow. The world is very large and wide. All kind of souls lives here. The world is in fact a platform, where souls perform the roles. The quality of our karma projects our inner nature. Today (end of world cycle) also there are many souls who live a good life. They are happy as they are doing what they love. God fulfils their wishes. Now just imagine how great the world would be at the beginning of the cycle (5000 years ago)... Glance images: https://www.brahma-kumaris.com/downloads Who is GOD?: http://bit.ly/ShivBabaFather Audio explanations (Hindi): https://www.brahma-kumaris.com/soul-talk (listen these 'Soul Talk' episodes) Resources for Everything Revelations from Murli Hope you will think and understand. Soul talk episodes will help also. In Godly World Service On Behalf of Shiv baba 00
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger
Get Help through QandA on our Forum

