Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
Search this site
1256 results found
- आज की मुरली 7 Feb 2019 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 07-02-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - पावन बनने के लिए एक है याद का बल, दूसरा है सजाओं का बल, तुम्हें याद के बल से पावन बन ऊंच पद पाना है l'' 'प्रश्नः- बाप रूहानी सर्जन है, वह तुम्हें कौन-सा धीरज देने आये हैं? उत्तर:- जैसे वह सर्जन रोगी को धीरज देते हैं कि अभी बीमारी ठीक हो जायेगी, ऐसे रूहानी सर्जन भी तुम बच्चों को धीरज देते हैं - बच्चे, तुम माया की बीमारी से घबराओ नहीं, सर्जन दवा देते हैं तो यह बीमारियां सब बाहर निकलेंगी, जो ख्यालात अज्ञान में भी नहीं आये होंगे, आयेंगे। लेकिन तुम्हें सब सहन करना है। थोड़ा मेहनत करो, तुम्हारे अब सुख के दिन आये कि आये। ओम् शान्ति। बेहद का बाप सभी बच्चों को समझाते हैं - तुम सबको पैगाम पहुँचाना है कि अब बाप आये हैं। बाप धीरज दे रहे हैं क्योंकि भक्ति मार्ग में बुलाते हैं - बाबा आओ, लिबरेट करो, दु:ख से छुड़ाओ। तो बाप धीरज देते हैं, बाकी थोड़े रोज़ हैं। कोई की बीमारी छूटने पर होती है तो कहते हैं अब ठीक हो जायेगी। बच्चे भी समझते हैं कि इस छी-छी दुनिया में बाकी थोड़ा रोज़ हैं फिर हम नई दुनिया में जायेंगे। उसके लिए हमको लायक बनना है फिर कोई भी रोग आदि तुमको नहीं सतायेंगे। बाप धैर्य देकर कहते हैं - थोड़ी मेहनत करो। और कोई नहीं जो ऐसे धीरज दे। तुम ही तमोप्रधान हो गये हो। अब बाप आये हैं तुमको फिर से सतोप्रधान बनाने के लिए। अभी सभी आत्मायें पवित्र बन जायेंगी - कोई योगबल से, कोई सजाओं के बल से। सज़ाओं का भी बल है ना। सजाओं से जो पवित्र बनेंगे उनका पद कम हो जायेगा। तुम बच्चों को श्रीमत मिलती रहती है। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो, तुम्हारे सब पाप भस्म हो जायेंगे। अगर याद नहीं करेंगे तो पाप सौ गुणा बन जायेगा क्योंकि पाप आत्मा बन तुम मेरी निंदा कराते हो। मनुष्य कहेंगे इनको ईश्वर ऐसी मत देते हैं जो आसुरी चलन दिखाते हैं! लाही-चाढ़ी (उतराव-चढ़ाव) भी होता है ना। बच्चे हार भी खाते हैं। अच्छे-अच्छे बच्चे भी हार खाते हैं। तो पाप कटते ही नहीं हैं। फिर भोगना भी पड़ता है। यह बहुत छी-छी दुनिया है, इसमें सब कुछ होता रहता है। बाप को बुलाते ही हैं कि बाबा आकर हमको भविष्य नई दुनिया के लिए रास्ता बताओ। बाबा जानते हैं - उस तरफ है पुरानी दुनिया, इस तरफ है नई दुनिया। तुम हो नैया। अब तुम पुरुषोत्तम बनने के लिए चल रहे हो। तुम्हारा इस पुरानी दुनिया से लंगर उठ गया है। तो जहाँ जा रहे हो उस घर को ही याद करना है। बाप ने कहा है मेरे को याद करने से तुम्हारी कट उतरेगी। या तो है योगबल या सजायें। हरेक आत्मा पवित्र तो जरूर बननी है। पवित्र बनने बिगर वापिस तो कोई जा नहीं सकते। सबको अपना-अपना पार्ट मिला हुआ है। बाप कहते हैं यह है तुम्हारा अन्तिम जन्म। मनुष्य कहते हैं कलियुग अजुन छोटा बच्चा है। गोया मनुष्य अभी इससे भी और दु:खी होंगे। तुम संगमयुगी ब्राह्मण समझते हो यह दु:खधाम तो अभी ख़त्म होना है। बाप धीरज देते हैं। कल्प पहले बाप ने कहा था मामेकम्, मुझे याद करो तो पापों की कट उतर जायेगी। यह मैं गैरन्टी करता हूँ। यह भी समझाते हैं कलियुग का विनाश जरूर होना है और सतयुग भी जरूर आना है। ख़ातिरी मिलती है, बच्चों को निश्चय भी है। परन्तु याद न ठहरने के कारण कोई न कोई विकर्म कर लेते हैं। कहते हैं बाबा क्रोध आ जाता है, इसको भी भूत कहा जाता है। 5 भूत दु:ख देते हैं इस रावण राज्य में। यह पिछाड़ी का हिसाब-किताब भी चुक्तू करना है, जिनको आगे कभी काम विकार नहीं सताता था, उनको भी बीमारी इमर्ज हो जाती है। कहते हैं आगे तो ऐसा विकल्प कभी नहीं आया, अब क्यों सताता है? यह ज्ञान है ना। ज्ञान सारी बीमारी को बाहर निकालता है। भक्ति सारी बीमारी को नहीं निकालती। यह है ही अशुद्ध विकारी दुनिया, 100 परसेन्ट अशुद्धता है। 100 परसेन्ट पतित से फिर 100 परसेन्ट पावन होना है। 100 परसेन्ट भ्रष्टाचारी से 100 परसेन्ट पावन श्रेष्ठाचारी दुनिया बननी है।बाप कहते हैं मैं आया हूँ तुम बच्चों को शान्तिधाम-सुखधाम ले चलने के लिए। तुम मुझे याद करो और सृष्टि चक्र को फिराओ। कोई भी विकर्म नहीं करो। जो गुण इन देवताओं में हैं ऐसे गुण धारण करने हैं। बाबा कोई तकल़ीफ नहीं देते हैं। कोई-कोई घरों में भी इविल सोल होती हैं तो आग लगा देती है, नुकसान करती है। इस समय मनुष्य ही सब इविल हैं ना। स्थूल में भी कर्मभोग होता है। आत्मा एक-दो को दु:ख देती है शरीर द्वारा, शरीर नहीं है तो भी दु:ख देती है। बच्चों ने देखा है जिसको घोस्ट कहते हैं वह सफेद छाया मुआफिक देखने में आते हैं। परन्तु उनका कुछ ख्याल नहीं करना होता है। तुम जितना बाप को याद करेंगे उतना यह सब ख़त्म होते जायेंगे। यह भी हिसाब-किताब है ना।घर में बच्चियां कहती हैं - हम पवित्र रहना चाहती हैं। यह आत्मा कहती है। और जिनमें ज्ञान नहीं है, वह कहते हैं पवित्र नहीं बनो। फिर झगड़ा हो पड़ता है। कितना हंगामा होता है। अब तुम पवित्र आत्मा बन रहे हो। वह हैं अपवित्र, तो दु:ख देते हैं। हैं तो आत्मा ना। उनको कहा जाता है इविल आत्मा। शरीर से भी, तो बिगर शरीर भी दु:ख देते हैं। ज्ञान तो सहज है। स्वदर्शन चक्रधारी बनना है। बाकी मुख्य है पवित्रता की बात। इसके लिए बाप को खुशी से याद करना है। रावण को इविल कहेंगे ना। इस समय यह दुनिया है ही इविल। एक-दो से अनेक प्रकार के दु:ख पाते रहते हैं। इविल पतित को कहा जाता है। पतित आत्मा में भी 5 विकार अनेक प्रकार के होते हैं। कोई में विकार की आदत, कोई में क्रोध की आदत, कोई में तंग करने की आदत, कोई में नुकसान करने की आदत होती है। कोई में विकार की आदत होगी तो विकार न मिलने कारण क्रोध में आकर बहुत मारते भी हैं। यह दुनिया ही ऐसी है। तो बाप आकर धीरज देते हैं - हे आत्मायें, बच्चों धीरज धरो, मुझे याद करते रहो और दैवीगुण भी धारण करो। ऐसे भी नहीं कहते हैं कि धन्धा आदि नहीं करो। जैसे मिलेट्री वालों को लड़ाई में जाना पड़ता है तो उन्हों को भी कहा जाता है शिवबाबा की याद में रहो। गीता के अक्षरों को उठाए वह समझते हैं हम युद्ध के मैदान में मरेंगे तो स्वर्ग में जायेंगे इसलिए खुशी से लड़ाई में जाते हैं। परन्तु वह तो बात ही नहीं। अब बाबा कहते हैं तुम स्वर्ग में जा सकते हो सिर्फ शिवबाबा को याद करो। याद तो एक शिवबाबा को ही करना है तो स्वर्ग में जरूर जायेंगे। जो भी आते हैं भल फिर जाकर पतित बनते हैं तो भी स्वर्ग में जरूर आयेंगे। सजायें खाकर, पावन बनकर फिर भी आयेंगे जरूर। बाप रहमदिल है ना। बाप समझाते हैं कोई विकर्म न करो तो विकर्माजीत बनेंगे। यह लक्ष्मी-नारायण विकर्माजीत हैं ना। फिर रावण राज्य में विकर्मी बन जाते हैं। विक्रम संवत शुरू होता है ना। मनुष्यों को तो कुछ भी पता नहीं है। तुम बच्चे अभी जानते हो यह लक्ष्मी-नारायण विकर्माजीत बने हैं। कहेंगे विकर्माजीत नम्बरवन फिर 2500 वर्ष के बाद विक्रम संवत शुरू होता है। मोहजीत राजा की कहानी है ना। बाप कहते हैं नष्टोमोहा बनो। मामेकम् याद करो तो पाप कटेंगे। जो 2500 वर्ष में पाप हुए है वह 50-60 वर्ष में तुम स्वयं को सतोप्रधान बना सकते हो। अगर योगबल नहीं होगा तो फिर नम्बर पीछे हो जायेंगे। माला तो बहुत बड़ी है। भारत की माला तो ख़ास है। जिस पर ही सारा खेल बना हुआ है। इसमें मुख्य है याद की यात्रा, और कोई तकलीफ नहीं है। भक्ति में तो अनेकों से बुद्धियोग लगाते हैं। यह सब है रचना। उनकी याद से किसका भी कल्याण नहीं होगा। बाप कहते हैं किसको भी याद नहीं करो। जैसे भक्ति मार्ग में पहले सिर्फ तुम भक्ति करते थे अब फिर पिछाड़ी में भी मुझे याद करो। बाप कितना क्लीयर समझाते हैं। आगे थोड़ेही जानते थे। अभी तुमको ज्ञान मिला है। बाप कहते हैं और संग तोड़ एक संग जोड़ो तो योग अग्नि से तुम्हारे पाप भस्म हो जायेंगे। पाप तो बहुत करते आये हो। काम कटारी चलाते हो। एक-दो को आदि-मध्य-अन्त दु:ख देते आये हो। मूल बात है काम कटारी की। यह भी ड्रामा है ना। ऐसे भी नहीं कहेंगे ऐसा ड्रामा क्यों बना? यह तो अनादि खेल है। इसमें मेरा भी पार्ट है। ड्रामा कब बना, कब पूरा होगा - यह भी नहीं कह सकते। यह तो आत्मा में पार्ट भरा हुआ है। आत्मा की जो प्लेट है वह कब घिसती नहीं है। आत्मा अविनाशी है, उसमें पार्ट भी अविनाशी है। ड्रामा भी अविनाशी कहा जाता है। बाप जो पुनर्जन्म में नहीं आते हैं वो ही आकर सब राज़ समझाते हैं। सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज़ कोई भी नहीं समझा सकते। न बाप का आक्यूपेशन, न आत्मा का, कुछ भी जानते नहीं। यह सृष्टि का चक्र फिरता ही रहता है।अब पुरुषोत्तम संगमयुग है, जब सब मनुष्यमात्र उत्तम पुरुष बन जाते हैं। शान्तिधाम में सब आत्मायें पवित्र उत्तम बन जाती हैं। शान्तिधाम पावन है ना। नई दुनिया भी पवित्र है। वहाँ शान्ति तो है ही, फिर शरीर मिलने से पार्ट बजाते हैं। यह हम जानते हैं, हरेक को पार्ट मिला हुआ है। वह हमारा घर है, शान्ति में रहते हैं। यहाँ तो पार्ट बजाना है। अब बाप कहते हैं भक्ति मार्ग में तुमने मेरी अव्यभिचारी पूजा की। दु:खी नहीं थे। अभी व्यभिचारी भक्ति में आने से तुम दु:खी बन पड़े हो। अब बाप कहते हैं दैवी गुण धारण करो फिर भी आसुरी गुण क्यों? बाप को बुलाया कि हमको आकर पावन बनाओ। फिर पतित क्यों बनते हो? उसमें भी ख़ास काम को जरूर जीतना है तो तुम जगतजीत बनेंगे। मनुष्य तो भगवान् के लिए कह देते हैं आपेही पूज्य आपेही पुजारी। गोया उनको नीचे ले आते हैं। ऐसे पाप करते-करते महा-विकारी दुनिया बन जाती है। गरुड़ पुराण में भी रौरव नर्क कहते हैं, जहाँ बिच्छू टिण्डन सब काटते रहते हैं। शास्त्रों में क्या-क्या बैठ दिखाया है। यह भी बाप ने समझाया है यह शास्त्र आदि सब भक्ति मार्ग के हैं। इनसे कोई भी मेरे साथ नहीं मिलते हैं। और ही तमोप्रधान बन पड़े हैं इसलिए मुझे बुलाते हैं कि आकर पावन बनाओ तो पतित ठहरे ना। मनुष्य तो कुछ भी समझते नहीं हैं। जो निश्चय बुद्धि हैं वह तो विजयी हो जाते हैं। रावण पर विजय पाकर रामराज्य में आ जाते हैं। बाप कहते हैं काम पर जीत पाओ, इस पर ही हंगामा होता है। गाते हैं अमृत छोड़ विष क्यों खाते हो? अमृत नाम सुनकर समझते हैं गऊमुख से अमृत निकलता है। अरे, गंगा जल को थोड़ेही अमृत कहा जाता है। यह तो ज्ञान अमृत की बात है। स्त्री पति के चरण धोकर पीती है, उनको भी अमृत समझते हैं। अगर अमृत है तो फिर हीरे समान बनें ना। यह तो बाप ज्ञान देते हैं जिससे तुम हीरे जैसा बनते हो। पानी का नाम कितना बाला कर दिया है। तुम ज्ञान अमृत पिलाते वह पानी पिलाते हैं। तुम ब्राह्मणों का किसको भी पता नहीं है। वह कौरव-पाण्डव कहते हैं परन्तु पाण्डवों को ब्राह्मण थोड़ेही समझते हैं। गीता में ऐसे अक्षर हैं नहीं, जो पाण्डवों को ब्राह्मण समझें। बाप बैठ सब शास्त्रों का सार समझाते हैं। बच्चों को कहते हैं शास्त्रों में जो कुछ पढ़ा है और जो कुछ मैं सुनाता हूँ उसको जज करो। तुम जानते हो आगे हम जो सुनते थे वह रांग था, अब राइट सुनते हैं।बाप ने समझाया है तुम सब सीतायें अथवा भक्तियां हो। भक्ति का फल देने वाला है राम भगवान्। कहते हैं मैं आता हूँ फल देने। तुम जानते हो हम स्वर्ग में अपार सुख भोगते हैं। उस समय बाकी सब शान्तिधाम में रहते हैं। शान्ति तो मिलती है ना। वहाँ विश्व में सुख-शान्ति-पवित्रता सब-कुछ है। तुम समझाते हो जबकि विश्व में एक धर्म था तब ही शान्ति थी। फिर भी समझते नहीं हैं। ठहरता कोई मुश्किल है। पिछाड़ी में बहुत आयेंगे। जायेंगे कहाँ! यह एक ही हट्टी है। जैसे दुकानदार की चीज़ अच्छी होती है तो दाम एक होता है। यह तो शिवबाबा की हट्टी है, वह है निराकार। ब्रह्मा भी जरूर चाहिए। तुम कहलाते हो ब्रह्माकुमार-कुमारियां। शिव कुमारियां तो नहीं कहला सकते हो। ब्राह्मण भी जरूर चाहिए। ब्राह्मण बनने बिगर देवता कैसे बनेंगे। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) देवताओं जैसे गुण स्वयं में धारण करने हैं, अन्दर जो भी ईविल संस्कार हैं, क्रोध आदि की आदत है, उसे छोड़ना है। विकर्माजीत बनना है इसलिए अब कोई भी विकर्म नहीं करना है। 2) हीरे समान श्रेष्ठ बनने के लिए ज्ञान अमृत पीना और पिलाना है। काम विकार पर सम्पूर्ण विजय पानी है। स्वयं को सतोप्रधान बनाना है। याद के बल से सब पुराने हिसाब-किताब चुक्तू करने हैं। वरदान:- सहज योग की साधना द्वारा साधनों पर विजय प्राप्त करने वाले प्रयोगी आत्मा भव साधनों के होते, साधनों को प्रयोग में लाते योग की स्थिति डगमग न हो। योगी बन प्रयोग करना इसको कहते हैं न्यारा। होते हुए निमित्त मात्र, अनासक्त रूप से प्रयोग करो। अगर इच्छा होगी तो वह इच्छा अच्छा बनने नहीं देगी। मेहनत करने में ही समय बीत जायेगा। उस समय आप साधना में रहने का प्रयत्न करेंगे और साधन अपनी तरफ आकर्षित करेंगे इसलिए प्रयोगी आत्मा बन सहजयोग की साधना द्वारा साधनों के ऊपर अर्थात् प्रकृति पर विजयी बनो। स्लोगन:- स्वयं सन्तुष्ट रह, सबको सन्तुष्ट करना ही सन्तुष्टमणि बनना है। #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris #bkmurlitoday
- 6 Feb 2019 आज की मुरली से कविता (Today Murli Poem)
Hindi Poem from today's murli. Aaj ki gyan murli se ek Kavita 6 Feb 2019. This poem is daily written on day's murli by Brahma Kumar (BK) Mukesh (from Rajasthan). To read more Hindi poems written, visit Murli Poems page. * मुरली कविता दिनांक 6.2.2019 * घर चलना है इसलिए खुद को अशरीरी बनाना बात करते समय भाई भाई की भावना जगाना देहभान का अंश वंश अपने जीवन से मिटाना मेहनत करके स्वयं को देही अभिमानी बनाना पढ़ाई है भविष्य राजतिलक पाने का आधार पढ़ाई पर ध्यान देकर स्वयं पर करना उपकार श्रीमत पर चलते चलो बाप में रखकर विश्वास पढ़ाई छोड़कर नहीं होना बच्चों तुम्हें नापास शिवबाबा ही एकमात्र सुप्रीम टीचर कहलाते ऐसा कोई पढ़ा ना सके जैसा बाप हमें पढ़ाते बाप और बच्चे दोनों परमधाम वासी कहलाते पार्ट बजाने बच्चे आते बाप वतन में रह जाते पार्ट बजाते बजाते जब बच्चे पतित बन जाते पतित से पावन बनना बाप ही आकर सिखाते प्रवृत्ति में रहते ज्ञान योग की रेस करते जाओ किसी और के कारण से ठहर नहीं तुम जाओ बाप से ज्ञान रत्न पाकर मालामाल हो जाओ राजतिलक देने के योग्य खुद को तुम बनाओ बहुत धूमधाम से बच्चों शिव जयन्ती मनाओ अपने सभी भण्डारों को भरपूर करते जाओ सर्व पदार्थों के प्रति मन में अनासक्ति जगाओ अल्पकाल के साधनों का आकर्षण मिटाओ अनासक्ति भाव से जब न्यारे तुम बन जाओगे इन्द्रियजीत बनकर प्रकृतिजीत कहलाओगे मेरे-मेरे के सभी झमेलों से जो आजादी पाता सिर्फ वही बच्चा विश्व कल्याणकारी कहलाता *ॐ शांति* ---- Useful links ---- Online Services (all listed) What is Murli? BK Google - A divine search engine for BKs Brahma Kumaris Website links Videos Gallery - YouTube playlist Follow our Main Blog . #Murli #brahmakumaris
- 6 Feb 2019 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 06/02/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, you now have to become bodiless and return home. Therefore, whenever you speak to anyone, consider yourself to be a soul speaking to your brother soul. Make effort to remain soul conscious. Question: What is the basis of claiming the tilak of the future sovereignty? Answer: How you study. Each one of you has to study and claim the tilak of sovereignty. The Father has the duty to teach you; there is no question of blessings in this. If you have full faith, then continue to follow shrimat. Don’t make mistakes. If you have a conflict of opinion and stop studying, you will fail. Therefore, Baba says: Sweet children, have mercy on yourselves. You mustn’t ask for blessings, but you must pay attention to studying. Om Shanti . The Supreme Teacher is teaching you children. You children know that the Supreme Father is the Father and also the Teacher. He teaches you things that no one else can teach you. You say that Shiv Baba is teaching you. That Baba does not belong to just one person. He explains to you the meaning of “Manmanabhav” and “Madhyajibhav”: Remember Me. You children have now become sensible. The unlimited Father says: You have the inheritance anyway. You must never forget this. The Father is speaking to you souls. You are now living beings. The unlimited Father is incorporeal. You know that He is teaching us through this body. You would not think this about anyone else. When a teacher is teaching in a school, it is said that a worldly teacher is teaching worldly children. That One is the parlokik, Supreme Teacher who is teaching you parlokik children. You are residents of the world beyond, the incorporeal world. The Father also resides in the world beyond. The Father says: I am the Resident of the land of peace and you too are residents of that place. Both you and I are residents of the same place. You consider yourselves to be souls. I am the Supreme Soul. You are now playing your parts here. While playing your parts, you have now become impure. This is the unlimited stage on which the play is acted out. This whole world is the field of action and the play is being performed on it. Only you know that this is an unlimited play. There is day and night in this too. The sun and moon give unlimited light. This is a matter of the unlimited. You also have knowledge at this time. The Creator Himself comes and gives you the introduction of the Creator and the beginning, middle and end of creation. The Father says: I have come to tell you the secrets of the beginning, middle and end of creation. This is a school. The One who is teaching you is Abhogta (beyond the effect of experience). No one else would say: I am abhogta. In Ahmedabad, a sage used to say this, but he was later caught cheating. At this time, there is a lot of cheating. There are many who have adopted different costumes. That One doesn’t have a costume. People think that Krishna spoke the Gita. Therefore, so many people have now become Krishna. There cannot be so many Krishnas. Shiv Baba comes here and teaches you. He speaks to you souls. You have repeatedly been told: Consider yourselves to be souls and relate this knowledge to your brothers. It should be in your intellects that you are giving Baba’s knowledge to your brothers. Both males and females are brothers. This is why the Father says: All of you have a right to the inheritance from Me. Generally, females do not receive an inheritance because they have to go to their in-laws. Here, all are souls. You have to return home bodiless. The jewels of knowledge that you receive now become imperishable jewels. It is the soul that becomes an ocean of knowledge. It is the soul that does everything. However, because people have body consciousness, they do not become soul conscious. You now have to become soul conscious and remember the one Father. Some effort is required. People remember their worldly guru so much. They even keep an image of him. There is a big difference between the image of Shiva and the image of a human being; there is the difference of day and night. Those people wear a locket with a picture of their guru. Their husbands don’t like it when they wear a portrait of someone else. Yes, if you wear an image of Shiva, everyone will like that because He is the Supreme Father. You should have His image. He is the One who makes you a garland around His neck. You will become a pearl (bead) of the rosary of Rudra. In fact, the whole world belongs to the rosary of Rudra, and there is also the rosary of Prajapita Brahma. Up above, there is the genealogical tree. This is a limited genealogical tree and that is the unlimited one. There is a rosary of all human beings. A soul is the tiniest point of all; it is an extremely tiny point. Continue to count the points and they will be countless. You would even become tired counting them. However, look how small the tree of souls is. The brahm element exists in a very tiny space. Those souls then come here to play their parts. So, the world here is so big and complicated. They travel to other places by aeroplane. There, there is no need for aeroplanes etc. There is just the small tree of souls. Here, the tree of human beings is so big. All of them are children of Prajapita Brahma who is called Adam by some people and Adi Dev by others. There are definitely males and females. Yours is the family path. There cannot be a play of the path of isolation. What would happen with just one hand? Both wheels are needed; if there are two, they can race with one another. If the second wheel does not accompany the first one, the first one becomes slack. However, you must not stop because of one. At first, there was the pure family path, and it then became impure; you continued to fall. You have all the knowledge in your intellects of how this tree grows and how additions continue to take place. No one else can make such a tree. No one has the knowledge of the Creator or the beginning, the middle and the end of creation in his intellect. This is why Baba has said: Write that you have received the end of the knowledge of the Creator and creation from the Creator. Those people neither know the Creator nor the creation. If this knowledge had continued from time immemorial, someone should have been able to give it to you. No one, apart from you Brahma Kumars and Kumaris, can give this knowledge. You know that the Supreme Father, the Supreme Soul, only teaches you Brahmins. We Brahmins have the highest religion of all. You definitely have to show them the pictures; nothing can sit in their intellects without the pictures. There should be very big pictures. It has also been explained to you how the tree of the variety of religions grows. Previously, they used to say that each soul is the Supreme Soul and that the Supreme Soul is the soul. The Father has now also told you the meaning of that. At this time, you are Brahmins and you will then become deities in the new world. We are now at the most auspicious confluence age, that is, this is the confluence age for becoming the most elevated human beings. You can explain the meaning of the Creator and creation and the meaning of ‘hum so’. ‘Om’ means I am first a soul and then there is this body. The soul is imperishable and this body is perishable. We adopt these bodies and play our parts. This is called being soul conscious. I, the soul, am playing such-and-such a part. I, the soul, am doing this. I, the soul, am a child of the Supreme Soul. This knowledge is so wonderful. Only the Father has this knowledge and this is why you only call out to the Father. The Father is the Ocean of Knowledge. Compared to that, there is the ocean of ignorance. For half the cycle there is knowledge and for half the cycle there is ignorance. No one knows about knowledge. Knowledge means to know the creation from the Creator. So, surely, the Creator would have this knowledge. That is why He is called the Creator. People think that the Creator created this creation. The Father explains: This play is eternally predestined. They say: O Purifier, come! So, how could He be called the Creator? He could only be called the Creator if He created it after annihilation. The Father makes the impure world pure. So, only you sweetest children know the beginning, middle and end of the world tree. Just as a gardener knows every seed and tree and, on his seeing a seed, the whole tree enters his intellect, so this is the Seed of humanity. No one knows Him. It is said: The Supreme Father, the Supreme Soul, is the Seed of the World. He is the Truth, the Living Being and the Embodiment of Bliss, the Ocean of Happiness, Peace and Purity. You know that the Supreme Father, the Supreme Soul, is giving you all this knowledge through this body. So, He would surely have to come here. How could He make impure ones pure through inspiration? Therefore, the Father comes here, purifies everyone and takes them back home. That Father is teaching you this lesson. This is the most auspicious confluence age. You can give a lecture on how a human being can become elevated and satopradhan from tamopradhan. You have many topics. It is worth understanding how this impure and tamopradhan world becomes satopradhan. As you make further progress, people will listen to this knowledge of yours. Even though they might leave it, they will come back because there is only the one shop for liberation and salvation. You can say: The Bestower of Salvation for All is only the one Father. He is called Shri Shri. The most elevated of all is the Supreme Father, the Supreme Soul. He is making us elevated. The golden age is elevated and the iron age is corrupt. They say that there is a lot of corruption, but they don’t consider themselves to be like that. In the impure world, not a single being is elevated. When Shri Shri comes, He can make you Shri. The deities had the title Shri at the beginning of the golden age. Here, they call everyone ‘Shri’ ‘Shri’. In fact, Shri is a word for purity. Those of other religions don’t call themselves Shri. Would you say “Shri Pope”? Here, they call everyone Shri. There is a vast difference between swans who pick up pearls and storks who eat rubbish. There is a difference. Those deities are flowers; that is the Garden of Allah. The Father is making you into flowers. There is variety in flowers. The best flower is the king flower. Lakshmi and Narayan would be called the king and queen flowers of the new world. You children should have internal happiness. You don’t have to do anything external here. There has to be a meaning to igniting these lights etc. Should you ignite them on Shiv Jayanti or on Diwali? People invoke Lakshmi at Diwali and ask her for money, even though it is Shiva, the Innocent Treasurer, who is the One who fills your treasury. You know that your unending treasury becomes filled by Shiv Baba. These jewels of knowledge are wealth. There, too, you have a lot of wealth. You will become prosperous in the new world. In the golden age, there are so many jewels and diamonds. Then, there will be the same ones again. People become confused and wonder where more of that would come from when all of it has finished. The mines will be empty and the mountains will have fallen, so how would they become the same again? Tell them: History repeats. Whatever existed before will repeat. You children are making effort to become the masters of heaven. The history and geography of heaven will repeat. It says in the song: You gave us the whole world, the earth, sea and sky and no one could snatch that away from us. In comparison, what is there now? People continue to fight over land, water and languages. The birthday of Baba, the Creator of heaven, is celebrated. He must definitely have given you the sovereignty of heaven. The Father is now teaching you. You have to become detached from the name and form of this body and consider yourselves to be souls. You either have to become pure through the power of yoga or through punishment. In that case, the status would be reduced. It is in the intellects of students that they will receive that much status and that their teacher has taught them that much. Then, they even give a gift to their teacher. Here, the Father is making you into the masters of the world, and so you continue to remember Him on the path of devotion. However, what gift would you give the Father? Whatever you see here will not remain. This is the dirty old world and this is why you call out to Me. The Father is making you pure from impure. You should remember this play. I have the knowledge of the beginning, middle and end of creation which I tell you. You listen to it and then you forget it. The cycle will end after 5000 years. Your parts are so lovely. You become satopradhan and lovely. Then you are the ones who also become tamopradhan. You are the ones who call out: O Baba, come! I have now come. If you have faith, you should follow shrimat. You mustn’t make any mistakes. When some children have a conflict of opinion, they stop studying. If you don’t follow shrimat and do not study, you become those who fail. The Father says: Have mercy for yourselves. Each one of you has to study and give yourself the tilak of sovereignty. The Father has the duty to teach you. There is no question of blessings in this. If that were the case, He would have to give blessings to everyone. It is on the path of devotion that they ask for mercy etc. That doesn’t apply here. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. While living at home with your families, race among yourselves. However, if one wheel becomes slack due to any reason, you mustn’t stop because of that one. Become worthy of giving yourself the tilak of sovereignty. 2. Celebrate Shiv Jayanti with a lot of splendour because through the jewels of knowledge that Shiv Baba gives you now you will become prosperous in the new world. All your treasure-stores will become full. Blessing: May you be free from temptation and remain beyond any attraction of the comforts of matter and become a conqueror of matter. If any of the comforts of matter disturb your physical senses, that is, if you have any feeling of attraction, you will not be able to become detached. Desires are a form of attraction. Some say that they do not have any desires (ichcha) but that they do find something to be good (achcha). This is also a subtle attraction. Check it in a subtle way as to whether that physical comfort which is a means of temporary happiness, attracts you. That physical comfort is a facility of matter and when you become free from its attraction and become detached, you will then become a conqueror of matter. Slogan: Put aside the confusion of “mine, mine” and stay in the unlimited and you will then be said to be a world benefactor. #english #Murli #brahmakumaris #bkmurlitoday
- आज की मुरली 6 Feb 2019 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today hindi Aaj ki murli Madhuban 06-02-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अब अशरीरी होकर घर जाना है इसलिए जब किसी से बात करते हो तो आत्मा भाई-भाई समझ बात करो, देही-अभिमानी रहने की मेहनत करो'' प्रश्नः- भविष्य राज तिलक प्राप्त करने का आधार क्या है? उत्तर:- पढ़ाई। हरेक को पढ़कर राज तिलक लेना है। बाप की है पढ़ाने की ड्युटी, इसमें आशीर्वाद की बात नहीं। पूरा निश्चय है तो श्रीमत पर चलते चलो। ग़फलत नहीं करनी है। अगर मतभेद में आकर पढ़ाई छोड़ी तो नापास हो जायेंगे, इसलिए बाबा कहते - मीठे बच्चे, अपने ऊपर रहम करो। आशीर्वाद मांगनी नहीं है, पढ़ाई पर ध्यान देना है। ओम् शान्ति। सुप्रीम टीचर बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चे जानते हैं परमपिता परमात्मा, पिता भी है, टीचर भी है। ऐसा तुमको पढ़ाते हैं जो और कोई पढ़ा न सके। तुम कहते हो शिवबाबा हमको पढ़ाते हैं। अब यह बाबा कोई एक का नहीं है। मन्मनाभव, मध्याजीभव, इसका अर्थ समझाते हैं मुझे याद करो। बच्चे तो अब समझदार हुए हैं। बेहद का बाप कहते हैं तुम्हारा वर्सा तो है ही - यह कभी भूलना नहीं चाहिए। बाप आत्माओं से ही बातें करते हैं। अभी तुम जीव आत्मायें हो ना। बेहद का बाप भी निराकार है। तुम जानते हो इस तन द्वारा वह हमको पढ़ा रहे हैं और कोई ऐसे नहीं समझेंगे। स्कूल में टीचर पढ़ाते हैं तो कहेंगे लौकिक टीचर, लौकिक बच्चों को पढ़ाते हैं। यह है पारलौकिक सुप्रीम टीचर जो पारलौकिक बच्चों को पढ़ाते हैं। तुम भी परलोक, मूलवतन के निवासी हो। बाप भी परलोक में रहते हैं। बाप कहते हैं हम भी शान्तिधाम के निवासी हैं और तुम भी वहाँ के ही निवासी हो। हम दोनों एक धाम के रहवासी हैं। तुम अपने को आत्मा समझो। मै परम आत्मा हूँ। अभी तुम यहाँ पार्ट बजा रहे हो। पार्ट बजाते-बजाते तुम अभी पतित बन गये हो। यह सारा बेहद का माण्डवा है, जिसमें खेल होता है। यह सारी सृष्टि कर्मक्षेत्र है, इसमें खेल हो रहा है। यह भी सिर्फ तुम ही जानते हो कि यह बेहद का खेल है, इसमें दिन और रात भी होते हैं। सूर्य और चांद कितनी बेहद की रोशनी देते हैं, यह है बेहद की बात। अभी तुमको ज्ञान भी है। रचता ही आकर रचता और रचना के आदि-मध्य-अन्त का परिचय देते हैं। बाप कहते हैं तुमको रचना के आदि-मध्य-अन्त का राज़ सुनाने आया हूँ। यह पाठशाला है, पढ़ाने वाला अभोक्ता है। ऐसे कोई नहीं कहेंगे कि हम अभोक्ता हैं। अहमदाबाद में एक साधू ऐसे कहता था, परन्तु बाद में ठगी पकड़ी गई। इस समय ठगी भी बहुत निकल पड़ी है। वेषधारी बहुत हैं। इनको तो कोई वेष है नहीं। मनुष्य समझते हैं कृष्ण ने गीता सुनाई तो आजकल कितने कृष्ण बन पड़े हैं। अब इतने कृष्ण तो होते नहीं। यहाँ तो तुमको शिवबाबा आकर पढ़ाते हैं, आत्माओं को सुनाते हैं।तुमको बार-बार कहा गया है कि अपने को आत्मा समझ भाई-भाई को सुनाओ। बुद्धि में रहे - बाबा की नॉलेज हम भाइयों को सुनाते हैं। मेल अथवा फीमेल दोनों भाई-भाई हैं इसलिए बाप कहते हैं तुम सब मेरे वर्से के हकदार हो। वैसे फीमेल को वर्सा नहीं मिलता है क्योंकि उनको ससुरघर जाना है। यहाँ तो हैं ही सब आत्मायें। अशरीरी होकर जाना है घर। अभी जो तुमको ज्ञान रत्न मिलते हैं यह अविनाशी रत्न बन जाते हैं। आत्मा ही ज्ञान का सागर बनती है ना। आत्मा ही सब कुछ करती है। परन्तु मनुष्यों को देह-अभिमान होने के कारण, देही-अभिमानी बनते नहीं हैं। अब तुमको देही-अभिमानी बन एक बाप को याद करना है। कुछ तो मेहनत चाहिए ना। लौकिक गुरु को कितना याद करते हैं। मूर्ति रख देते हैं। अब कहाँ शिव का चित्र, कहाँ मनुष्य का चित्र। रात-दिन का फ़र्क है। वह गुरु का फोटो पहन लेते हैं। पति लोगों को अच्छा नहीं लगता कि दूसरों का फोटो पहनें। हाँ, शिव का पहनेंगे तो वह सबको अच्छा लगेगा क्योंकि वह तो परमपिता है ना। उनका चित्र तो होना चाहिए। यह है गले का हार बनाने वाला। तुम रुद्र माला का मोती बनेंगे। यूँ तो सारी दुनिया रुद्र माला भी है, प्रजापिता ब्रह्मा की माला भी है, ऊपर में सिजरा है। वह है हद का सिजरा, यह है बेहद का। जो भी मनुष्य-मात्र हैं, सबकी माला है। आत्मा कितनी छोटे से छोटी बिन्दी है। बिल्कुल छोटी बिन्दी है। ऐसे-ऐसे बिन्दी देते जाओ तो अनगिनत हो जायेगी। गिनती करते-करते थक जायेंगे। परन्तु देखो, आत्मा का झाड़ कितना छोटा है। ब्रह्म तत्व में बहुत थोड़ी जगह में रहती है। वह फिर यहाँ आती है पार्ट बजाने। तो यहाँ फिर कितनी लम्बी-चौड़ी दुनिया है। कहाँ-कहाँ एरोप्लेन में जाते हैं। वहाँ फिर एरोप्लेन आदि की दरकार नहीं। आत्माओं का छोटा-सा झाड़ है। यहाँ मनुष्यों का कितना बड़ा झाड़ है।यह सब हैं प्रजापिता ब्रह्मा की सन्तान। जिसको कोई एडम, कोई आदि देव कहते हैं। मेल-फीमेल तो जरूर हैं। तुम्हारा है प्रवृत्ति मार्ग। निवृति मार्ग का खेल होता नहीं। एक हाथ से क्या होगा। दोनों पहिये चाहिए। दो हैं तो आपस में रेस करते हैं। दूसरा पहिया साथ नहीं देता है तो ढीले पड़ जाते हैं। परन्तु एक के कारण ठहर नहीं जाना चाहिए। पहले-पहले पवित्र प्रवृत्ति मार्ग था। फिर होता है अपवित्र। गिरते ही जाते हैं। तुम्हारी बुद्धि में सारा ज्ञान है। यह झाड़ कैसे बढ़ता है, कैसे एडीशन होती जाती है। ऐसा झाड़ कोई निकाल न सके। कोई की बुद्धि में रचता और रचना के आदि-मध्य-अन्त का नॉलेज है ही नहीं इसलिए बाबा ने कहा था - यह लिखो कि हमने रचता द्वारा रचता और रचना की नॉलेज का अन्त पाया है। वह तो न रचता को जानते, न रचना को। अगर परम्परा यह ज्ञान चला आता तो कोई बतावे ना। सिवाए तुम ब्रह्माकुमार-कुमारियों के कोई बता न सके। तुम जानते हो हम ब्राह्मणों को ही परमपिता परमात्मा पढ़ाते हैं। हम ब्राह्मणों का ही ऊंचे से ऊंचा धर्म है। चित्र भी जरूर दिखाना पड़ता है। चित्र बिगर कब बुद्धि में बैठेगा नहीं। चित्र बहुत बड़े-बड़े होने चाहिए। वैरायटी धर्मों का झाड़ कैसे बढ़ता है, यह भी समझाया है। आगे तो कहते थे हम आत्मा सो परमात्मा, परमात्मा सो हम आत्मा। अब बाप ने इसका भी अर्थ बताया है। इस समय हम सो ब्राह्मण हैं फिर हम सो देवता बनेंगे, नई दुनिया में। अभी हम पुरूषोत्तम संगमयुग पर हैं अर्थात् यह है पुरूषोत्तम बनने का संगमयुग। यह सब तुम समझा सकते हो - रचता और रचना का अर्थ, हम सो का अर्थ। ओम् अर्थात् मैं आत्मा फर्स्ट, फिर यह शरीर है। आत्मा अविनाशी और यह शरीर विनाशी है। हम यह शरीर धारण कर पार्ट बजाते हैं। इसको कहा जाता है आत्म अभिमानी। हम आत्मा फलाना पार्ट बजाती हैं, हम आत्मा यह करती हैं, हम आत्मा परमात्मा के बच्चे हैं। कितना वण्डरफुल ज्ञान है। यह ज्ञान बाप में ही है, इसलिए बाप को ही बुलाते हैं।बाप है ज्ञान का सागर। उनकी भेंट में फिर हैं अज्ञान के सागर, आधा कल्प है ज्ञान, आधा कल्प है अज्ञान। ज्ञान का किसको पता ही नहीं है। ज्ञान कहा जाता है रचता द्वारा रचना को जानना। तो जरूर रचता में ही ज्ञान है ना, इसलिए उनको क्रियेटर कहा जाता है। मनुष्य समझते हैं क्रियेटर ने यह रचना रची है। बाप समझाते हैं यह तो अनादि बना-बनाया खेल है। कहते हैं पतित-पावन आओ, तो रचता कैसे कहेंगे? रचता तब कहें जब प्रलय हो फिर रचे। बाप तो पतित दुनिया को पावन बनाते हैं। तो यह सारे विश्व का जो झाड़ है उनके आदि-मध्य-अन्त को तो मीठे-मीठे बच्चे ही जानते हैं। जैसे माली हरेक बीज को और झाड़ को जानते हैं ना। बीज को देखने से सारा झाड़ बुद्धि में आ जाता है। तो यह है ह्युमेनिटी का (मनुष्य सृष्टि का) बीज। उन्हें कोई नहीं जानते। गाते भी हैं परमपिता परमात्मा सृष्टि का बीजरूप है। सत, चित, आनन्द स्वरूप है, सुख, शान्ति, पवित्रता का सागर है। तुम जानते हो यह सारा ज्ञान परमपिता परमात्मा इस शरीर द्वारा दे रहे हैं। तो जरूर यहाँ आयेंगे ना। पतितों को पावन प्रेरणा से कैसे बनायेंगे। तो बाप यहाँ आकर सबको पावन बनाकर ले जाते हैं। वह बाप ही तुमको पाठ पढ़ा रहे हैं। यह है पुरूषोत्तम संगमयुग। इस पर तुम भाषण कर सकते हो कि कैसे पुरूष तमोप्रधान से श्रेष्ठ सतोप्रधान बनते हैं। तुम्हारे पास टॉपिक तो बहुत हैं। यह पतित तमोप्रधान दुनिया सतोप्रधान कैसे बनती है - यह भी समझने लायक है। आगे चलकर तुम्हारा यह ज्ञान सुनेंगे। भल छोड़ भी देंगे फिर आयेंगे क्योंकि गति-सद्गति की हट्टी एक ही है। तुम कह सकते हो कि सर्व का सद्गति दाता एक बाप ही है। उनको श्री श्री कहते हैं। श्रेष्ठ से श्रेष्ठ है परमपिता परमात्मा। वो हमें श्रेष्ठ बनाते हैं। श्रेष्ठ है सतयुग। भ्रष्ट है कलियुग। कहते भी हैं भ्रष्टाचारी हैं। परन्तु अपने को नहीं समझते। पतित दुनिया में एक भी श्रेष्ठ नहीं। श्री श्री जब आये तब आकर श्री बनाये। श्री का टाइटिल सतयुग आदि में देवताओं का था। यहाँ तो सबको श्री श्री कह देते हैं। वास्तव में श्री अक्षर है ही पवित्रता का। दूसरे धर्म वाले कोई भी अपने को श्री नहीं कहते। श्री पोप कहेंगे क्या? यहाँ तो सबको कहते रहते हैं। कहाँ हंस मोती चुगने वाले, कहाँ बगुले गन्द खाने वाले। फ़र्क तो है ना। यह देवतायें हैं फूल, वह है गॉर्डन आफ अल्लाह। बाप तुमको फूल बना रहा है। बाकी फूलों में वैरायटी है। सबसे अच्छा फूल है किंग फ्लावर। इन लक्ष्मी-नारायण को नई दुनिया का किंग क्वीन फ्लावर कहेंगे।तुम बच्चों को आन्तरिक खुशी होनी चाहिए। इसमें बाहर का कुछ करना नहीं होता। यह बत्तियां आदि जलाने का भी अर्थ चाहिए। शिव जयन्ती पर जलानी चाहिए या दीवाली पर? दीवाली पर लक्ष्मी का आह्वान करते हैं। उनसे पैसे मांगते हैं। जबकि भण्डारा भरने वाला तो शिव भोला भण्डारी है। तुम जानते हो शिवबाबा द्वारा हमारा अखुट खजाना भर जाता है। यह ज्ञान रत्न धन है। वहाँ भी तुम्हारे पास अथाह धन रहता है। नई दुनिया में तुम मालामाल हो जायेंगे। सतयुग में ढेरों के ढेर हीरे जवाहर थे। फिर वो ही होंगे। मनुष्य मूँझते हैं। यह सब खत्म होगा, फिर कहाँ से आयेगा? खानियां खुद गई, पहाड़ियां टूट गई फिर कैसे होंगी? बोलो, हिस्ट्री रिपीट होती है ना, जो कुछ था सो फिर रिपीट होगा। तुम बच्चे पुरूषार्थ कर रहे हो, स्वर्ग का मालिक बनने का। स्वर्ग की हिस्ट्री-जॉग्राफी फिर रिपीट होगी। गीत में है ना - आपने सारी सृष्टि, सारा समुद्र, सारी पृथ्वी हमको दे दी है जो कोई हमसे छीन नहीं सकता। उसकी भेंट में अब क्या है! जमीन के लिए, पानी के लिए, भाषा के लिए लड़ते हैं।स्वर्ग के रचता बाबा का जन्म मनाया जाता है। जरूर उसने स्वर्ग की बादशाही दी होगी। अब तुमको बाप पढ़ा रहे हैं। तुमको इस शरीर के नाम रूप से न्यारा हो अपने को आत्मा समझना है। पवित्र बनना है - या तो योगबल से या तो सजायें खाकर। फिर पद भी कम हो जाता है। स्टूडेण्ट की बुद्धि में रहता है ना - हम इतना मर्तबा पाते हैं। टीचर ने इतना पढ़ाया है। फिर टीचर को भी सौगात देते हैं। यह तो बाप तुमको विश्व का मालिक बनाते हैं। तो तुम फिर भक्ति मार्ग में उनको याद करते रहते हो। बाकी बाप को आप सौगात क्या देंगे? यहाँ तो जो कुछ देखते हो वह तो रहना नहीं है। यह तो पुरानी छी-छी दुनिया है तब तो मुझे बुलाते हैं। बाप तुमको पतित से पावन बनाते हैं। इस खेल को याद करना चाहिए। मेरे में रचना के आदि-मध्य-अन्त की नॉलेज है, जो तुमको सुनाता हूँ, तुम अब सुनते हो फिर भूल जाते हो। पांच हजार वर्ष के बाद फिर चक्र पूरा होगा। तुम्हारा पार्ट कितना लवली है। तुम सतोप्रधान व लवली बनते हो। फिर तमोप्रधान भी तुम ही बनते हो। तुम ही बुलाते हो बाबा आओ। अब मैं आया हूँ। अगर निश्चय है तो श्रीमत पर चलना चाहिए। ग़फलत नहीं करनी चाहिए। कई बच्चे मतभेद में आकर पढ़ाई छोड़ देते हैं। श्रीमत पर नहीं चलेंगे, पढ़ेंगे नहीं तो नापास भी तुम ही होंगे। बाप तो कहते हैं अपने पर रहम करो। हरेक को पढ़कर अपने को राज तिलक देना है। बाप को तो है पढ़ाने की ड्युटी, इसमें आशीर्वाद की बात नहीं। फिर तो सभी पर आशीर्वाद करनी पड़े। यह कृपा आदि भक्ति मार्ग में मांगते हैं। यहाँ वह बात नहीं। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) प्रवृत्ति में रहते आपस में रेस करनी है। परन्तु अगर किसी कारण से एक पहिया ढीला पड़ जाता है तो उसके पीछे ठहर नहीं जाना है। स्वयं को राजतिलक देने के लायक बनाना है। 2) शिव जयन्ती बड़ी धूम-धाम से मनानी है क्योंकि शिवबाबा जो ज्ञान रत्न देते हैं, उससे ही तुम नई दुनिया में मालामाल बनेंगे। तुम्हारे सब भण्डारे भरपूर हो जायेंगे। वरदान:- सर्व पदार्थो की आसक्तियों से न्यारे अनासक्त, प्रकृतिजीत भव अगर कोई भी पदार्थ कर्मेन्द्रियों को विचलित करता है अर्थात् आसक्ति का भाव उत्पन्न होता है तो भी न्यारे नहीं बन सकेंगे। इच्छायें ही आसक्तियों का रूप हैं। कई कहते हैं इच्छा नहीं है लेकिन अच्छा लगता है। तो यह भी सूक्ष्म आसक्ति है - इसकी महीन रूप से चेकिंग करो कि यह पदार्थ अर्थात् अल्पकाल सुख के साधन आकर्षित तो नहीं करते हैं? यह पदार्थ प्रकृति के साधन हैं, जब इनसे अनासक्त अर्थात् न्यारे बनेंगे तब प्रकृतिजीत बनेंगे। स्लोगन:- मेरे-मेरे के झमेलों को छोड़ बेहद में रहो तब कहेंगे विश्व कल्याणकारी। #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris #bkmurlitoday
- 4 Feb 2019 आज की मुरली से कविता (Today Murli Poem)
Hindi Poem from today's murli. Aaj ki gyan murli se ek Kavita 4 Feb 2019. This poem is daily written on day's murli by Brahma Kumar (BK) Mukesh (from Rajasthan). To read more Hindi poems written, visit Murli Poems page. * मुरली कविता दिनांक 4.2.2019 * अन्तर्मुखी होकर करें अपने कल्याण का ख्याल खुद से पूछते रहें क्या है मेरे हर्षितपने का हाल जहाँ कहीं भी मेरे बच्चों तुम घूमने फिरने जाना अकेले में विचार सागर मंथन की आदत बनाना रहमदिल बाप के बच्चों रहम ये खुद पर करना देही अभिमानी बनने की तुम पूरी मेहनत करना सदा यही स्मृति रखना हमने ही बुलाया बाप को खुद पर तरस खाकर बच्चों फूल बनना आपको लक्ष्मी नारायण का चित्र नजर जब भी आ जाए लक्ष्य और चक्र बच्चों आपकी बुद्धि में आ जाए लक्ष्मी नारायण और सृष्टि चक्र का चित्र लगाओ इन चित्रों को ईश्वरीय सेवा का हथियार बनाओ चलते फिरते कर्म करते बुद्धि गीत एक ही गाए मीठे बाप के पास हम बच्चे पढ़ने के लिए आए बच्चों के कल्याण के खातिर बाप यहां पर आते वो आज्ञा क्यों नहीं मानते जो बाप हमें समझाते बाप का नाम बाला करना अच्छी रीति पढ़कर स्वर्ग के लायक बनना तुम चलन रॉयल रखकर रहमदिली रखकर गुण पुष्प बनना और बनाना सर्व के कल्याण के लिए अन्तर्मुखी बनते जाना तपस्या करके तुम अपनी ऐसी अवस्था बनाओ विकारों पर विजय पाकर तपस्वीमूर्त कहलाओ अपने स्वभाव को शान्तचित्त और मीठा बनाओ क्रोध रूपी भूत पर विजय पाने का जश्न मनाओ *ॐ शांति* ---- Useful links ---- Online Services (all listed) What is Murli? BK Google - A divine search engine for BKs Brahma Kumaris Website links Videos Gallery - YouTube playlist Follow our Main Blog . #Murli #Hindi #brahmakumari #brahmakumaris
- 4 Feb 2019 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 04/02/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, become introverted and think about benefiting yourselves. When you go on tour, sit in solitude and churn the ocean of knowledge. Ask yourself: Do I always remain cheerful ? Question: In which respect should you children of the Merciful Father have mercy for yourselves? Answer: Just as the Father has mercy in wanting His children to change from thorns into flowers, and He makes so much effort to make you children beautiful, so you children, too, should feel mercy for yourselves. You call out to Baba: O Purifier, come and make us into flowers. He has now come and so will you not become flowers? If you have mercy for yourselves, you will remain soul conscious and imbibe everything the Father tells you. Om Shanti . You children understand that that One is the Father, the Teacher and also the Satguru. So the Father asks you children: When you come here, do you look at those pictures of Lakshmi and Narayan and the ladder? When you look at those two, you see your aim and objective. The whole cycle of how you became deities and then continued to come down this ladder enters your intellects. Only you children receive this knowledge. You are students. Your aim and objective is in front of you. When anyone comes, explain to him that this is your aim and objective. Through this study, you become deities. Then you come down the ladder of 84 births and you then have to repeat it. This knowledge is very easy but, in spite of that, why do people fail as they move along? This Godly study is absolutely easy compared to a worldly study. Your aim and objective and the cycle of 84 births are right in front of you. Both these pictures should also be put up in the visitors’ room. You also need materials for service in order to do service. All the knowledge is included in these. We are making this effort at this time. We have to make a lot of effort to become satopradhan. You have to become introverted and churn the ocean of knowledge. When you go on tour, this is what you should have in your intellects. Baba knows that this is numberwise. Some understand this very well and so they must definitely be making effort for their own benefit. Each student understands that so-and-so is studying well. If you do not study, you cause yourself a loss. You should make yourselves worthy to some extent. You are also students of the unlimited Father. This Brahma is also studying. That Lakshmi and Narayan is the status and the ladder is the cycle of 84 births. That is the first number birth and this is the last number birth. You are becoming deities. When people come in, explain to them the pictures of your aim and objective and the ladder. Come and sit in front of these every day and you will remember this. You have it in your intellects that the unlimited Father is explaining to you. You have the full knowledge of the whole cycle and so you should remain very cheerful. Ask yourself: Why am I not able to maintain that stage? What is the reason that there is a problem in remaining cheerful? Those who create these pictures would have it in their intellects that that is their future status, that it is their aim and objective and that is the cycle of 84 births. It is remembered that this is easy Raja Yoga. Baba continues to explain to you every day: You are the children of the unlimited Father, and so you should surely claim the inheritance of heaven and, because the secrets of the whole cycle have been explained to you, you should definitely remember them. You also need good manners when speaking to people. Your behaviour has to be very good. While moving along and doing all your work, it should remain in your intellects that you have come to the Father to study. You just have to take this knowledge with you. The study is easy. If students don’t study well, their teacher would think that there are many dull children in his class, that his name will be defamed and that he won’t receive a prize. The Government will not give him anything either. This too is a school. Here, there is no question of receiving a prize etc. Nevertheless, you are inspired to make effort. You have to reform your behaviour and imbibe divine virtues and you also have to have a good character. The Father has come to benefit you, but you are unable to follow the Father’s shrimat. If you are given shrimat to go somewhere and you don’t go there, you would say: It is hot there. Or: It is cold there. You don’t recognize the fact that it is the Father who is telling you to do that. You only have this ordinary chariot in your intellects. That Father doesn’t enter your intellects at all. Everyone is very much afraid of the big kings; they have great authority. Here, the Father says: I am the Lord of the Poor. No one knows Me, the Creator, or the beginning, middle and end of creation. There are so many people. Look at what they talk about! They don’t even know who God is. It is a wonder. The Father says: I enter an ordinary body and give you the introduction of Myself and the beginning, middle and end of creation. This ladder of 84 births is so clear. The Father says: I made you into that and I am now making you that once again. You had divine intellects. So, who then made you into those with stone intellects? For half the cycle you continued to fall in the kingdom of Ravan. You now definitely have to become satopradhan from tamopradhan. Your conscience also says that the Father is the Truth. He would definitely only tell you the truth. This Brahma is studying and you are also studying. He says: I am also a student and I too pay attention to the study. I have not yet reached the accurate karmateet stage. Who would not pay attention to such a study to claim such a high status? Everyone would say: We should definitely claim such a status. We are the children of the Father and so we should definitely be the masters. However, there is always an up and a down in studying. You have now received the very essence of knowledge. At the beginning, there was only old knowledge. Gradually, you continued to understand. You now understand that it is only now that you truly receive knowledge. The Father also says: Today, I am telling you the deepest things of all. No one can receive liberation-in-life instantly; they cannot take all the knowledge at once. Earlier, you didn’t have this picture of the ladder. You now understand that you truly go around the cycle in that way. We are spinners of the discus of self-realisation. Baba has explained to us souls the secrets of the whole cycle. The Father says: Your religion is one that gives a lot of happiness. The Father Himself comes and makes you into the masters of heaven. The time of happiness for others is now when death is just ahead. Aeroplanes, electricity etc. did not exist previously. For those people, it is as though it is heaven now. They build so many big palaces. They think that they have a lot of happiness now. They are able to go to London so quickly. They consider this to be heaven. Someone has to explain to them that the golden age is called heaven. The iron age would not be called heaven. If someone sheds his body in hell, he would certainly also take rebirth in hell. Previously, you too didn’t understand these things. You now understand them. When the kingdom of Ravan begins, we begin to fall and we then have all the vices. You have now received all the knowledge and so your behaviour etc. should be very royal. You are even more valuable now than when you are in the golden age. The Father, who is the Ocean of Knowledge, gives you all the knowledge at this time. No human being can understand knowledge and devotion. They have mixed up the two. They think that reading the scriptures is knowledge and that worshipping is devotion. So, the Father is now making so much effort to make you beautiful. You children should also feel mercy because you call out to Baba to come and make the impure ones pure and into flowers. The Father has now come and so you should have mercy for yourselves. Can we not become such flowers? Why have we not yet climbed onto Baba’s heart throne? You don’t pay attention. The Father is so merciful. You call out to the Father to come into the impure world and make you pure. Therefore, just as the Father feels mercy, so you children should also feel mercy. Otherwise, those who defame the Satguru cannot claim a high status. No one would have even dreamt about who the Satguru is. People believe that their guru might curse them and there would be a loss. When they have a child, they believe that that was due to the blessing of their guru. That is a matter of temporary happiness. The Father says: Children, now have mercy for yourselves. Become soul conscious and you will also be able to imbibe. It is souls that do everything. I am teaching you souls. Also consider yourselves to be souls. Make this firm and remember the Father too. If you don’t remember the Father, how would your sins be absolved? People on the path of devotion too remember Him: O God, have mercy! The Father is the Liberator and also the Guide. This is also His incognito praise. The Father comes and tells you everything: You used to remember Me on the path of devotion. When I come, I definitely have to come at My own time. It is not that I can come whenever I want. I come when it is fixed in the drama for Me to come. However, I do not have such thoughts. It is that Father who is teaching you. This one is also studying with Him. That One never makes any mistakes or causes sorrow for anyone. All teachers are numberwise. That true Father is teaching you the truth. The children of the Truth are true. Then, by becoming children of the false one, you become false for half the cycle. You even forget the true Father. First of all, ask whether this is the golden-aged, new world or the old world. People would then think that you ask very good questions. At this time, there are the five vices in everyone. The five vices don’t exist there. This is something very easy to understand. However, if some of you don’t understand it, how can you explain at the exhibitions? Instead of doing service, you would come back having done disservice. To go out and do service is not like going to your aunty’s home! Great understanding is required. Baba understands from everyone’s activities. The Father is the Father and the Father would then also say: This was fixed in the drama. When anyone comes, it is fine for a Brahma Kumari to explain. The very name is Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidhyalaya. It is the name of the Brahma Kumaris that will be glorified. At this time, all are completely engrossed in the five vices. It is so difficult to go and explain to them. They don’t understand anything. They would just say that this knowledge is very good. They themselves don’t understand anything. There continues to be obstacle after obstacle. Then you also have to create those tactics. Have the police on security guard and have the pictures insured. This is a sacrificial fire and so there will definitely be obstacles here. The whole of the old world is to be sacrificed into it. Why else would it be called a sacrificial fire? Everything has to be sacrificed into the sacrificial fire. This is called the sacrificial fire of the knowledge of Rudra. Knowledge is also called a study. This is a pathshala (study place) and also a sacrificial fire. You study in a pathshala (study place) and become deities and then everything will be sacrificed into this sacrificial fire. Only those who continue to practise this every day would be able to explain. If someone doesn’t practise this, what would he be able to explain? For some people of the world, it is now heaven for a temporary period. For you, there will be heaven for half the cycle. This drama is predestined. When you think about it, you are amazed by it. The kingdom of Ravan is now ending and the kingdom of Rama is being established. There is no question of a battle in this. When people see a picture of this ladder, they are very amazed at what the Father has explained to you. This Brahma has also learnt from the Father and so he continues to explain to others. Daughters also explain. Those who benefit many others will definitely receive more fruit. Those who haven’t studied will have to bow down in front of those who have studied. The Father tells you every day: Benefit yourselves. When you keep these pictures in front of you, you become intoxicated. This is why Baba has had these pictures put up in the rooms. The aim and objective is so easy. A very good character is needed for this. When your heart is clean, your desires can be fulfilled. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Always have the awareness that you are students of the unlimited Father, that God is teaching you and that you therefore have to study well and glorify the Father’s name. Let your behaviour be very royal. 2. Become merciful like the Father and make yourself into flowers from thorns and others into flowers. Become introverted and think about benefiting yourself and others. Blessing: May you make the poisonous snake of the vices a garland around your neck and become an image of tapasya like Shankar. The five vices are a poisonous snake for people, but the snake becomes a garland around the neck of you yogi souls who experiment with yoga. The memorial of you Brahmins and Father Brahma in the form of the bodiless, tapaswi form of Shankar is worshipped even today. Secondly, this snake becomes a stage for you to dance on in happiness. This spiritual stage is shown in the form of a physical stage. So, when you gain such victory over the vices you will then be said to be a soul who experiments with yoga and is an image of tapasya. Slogan: Those who have a sweet and peaceful nature cannot be attacked by the evil spirit of anger. #english #Murli #brahmakumaris #bkmurlitoday
- आज की मुरली 4 Feb 2019 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 04-02-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अन्तर्मुखी हो अपने कल्याण का ख्याल करो, घूमने-फिरने जाते हो तो एकान्त में विचार सागर मंथन करो, अपने से पूछो - हम सदा हर्षित रहते हैं'' प्रश्नः- रहमदिल बाप के बच्चों को अपने पर कौन-सा रहम करना चाहिए? उत्तर:- जैसे बाप को रहम पड़ता है कि मेरे बच्चे कांटे से फूल बनें, बाप बच्चों को गुल-गुल बनाने की कितनी मेहनत करते हैं तो बच्चों को भी अपने ऊपर तरस आना चाहिए कि हम बाबा को बुलाते हैं - हे पतित-पावन आओ, फूल बनाओ, अब वह आये हैं तो क्या हम फूल नहीं बनेंगे! रहम पड़े तो देही-अभिमानी रहें। बाप जो सुनाते हैं उसको धारण करें। ओम् शान्ति। यह तो बच्चे समझते हैं - यह बाप भी है, टीचर भी है, सतगुरू भी है। तो बाप बच्चों से पूछते हैं कि तुम यहाँ जब आते हो तो इन लक्ष्मी-नारायण के और सीढ़ी के चित्र को देखते हो? जब दोनों को देखा जाता है तो एम ऑब्जेक्ट और सारा चक्र बुद्धि में आ जाता है कि हम देवता बनकर फिर ऐसे सीढ़ी उतरते आये हैं। यह ज्ञान तुम बच्चों को ही मिलता है। तुम हो स्टूडेन्ट। एम ऑब्जेक्ट सामने खड़ा है। कोई भी आये तो उनको समझाओ - यह एम ऑब्जेक्ट है। इस पढ़ाई से यह देवी-देवता जाकर बनते हैं। फिर 84 जन्म की सीढ़ी उतरते हैं, फिर रिपीट करना है। बहुत इज़ी नॉलेज है फिर भी पढ़ते-पढ़ते नापास क्यों हो पड़ते हैं? उस जिस्मानी पढ़ाई से भी यह ईश्वरीय पढ़ाई बिल्कुल सहज है। एम ऑब्जेक्ट और 84 जन्मों का चक्र बिल्कुल सामने खड़ा है। यह दोनों चित्र विजिटिंग रूम में भी होने चाहिए। सर्विस करने के लिए सर्विस का हथियार भी चाहिए। सारा ज्ञान इसमें ही है। यह पुरुषार्थ भी हम अभी करते हैं। सतोप्रधान बनने के लिए बहुत मेहनत करनी है। इसमें अन्तर्मुखी हो विचार सागर मंथन करना है। घूमने-फिरने जाते हो तो भी बुद्धि में यही होना चाहिए। यह तो बाबा जानते हैं कि नम्बरवार हैं। कोई अच्छी तरह समझते हैं तो जरूर पुरूषार्थ करते होंगे, अपने कल्याण के लिए। हर एक स्टूडेन्ट समझते हैं यह अच्छा पढ़ते हैं। खुद नहीं पढ़ते हैं तो अपने को ही घाटा डालते हैं। अपने को तो कुछ लायक बनाना चाहिए। तुम भी स्टूडेन्ट हो, सो भी बेहद बाप के! यह ब्रह्मा भी पढ़ते हैं। यह लक्ष्मी-नारायण है मर्तबा और सीढ़ी है 84 जन्मों के चक्र की। यह पहले नम्बर का जन्म, यह लास्ट नम्बर का जन्म। तुम देवता बनते हो। अन्दर आने से ही सामने एम ऑब्जेक्ट और सीढ़ी पर समझाओ। रोज़ आकर इनके सामने बैठो तो स्मृति आये। तुम्हारी बुद्धि में है कि बेहद का बाप हमको समझा रहे हैं। सारे चक्र का ज्ञान तुम्हारी बुद्धि में भरपूर है तो कितना हर्षित रहना चाहिए। अपने से पूछना चाहिए कि हमारी वह अवस्था क्यों नहीं रहती? क्या कारण है जो हर्षित रहने में रोला पड़ता है? जो चित्र बनाते हैं उन्हों की बुद्धि में भी होगा कि यह हमारा भविष्य पद है, यह हमारी एम ऑब्जेक्ट है और यह 84 का चक्र है। गायन भी है सहज राजयोग। सो तो बाबा रोज़ समझाते रहते हैं कि तुम बेहद बाप के बच्चे हो तो स्वर्ग का वर्सा जरूर लेना चाहिए और सारे चक्र का भी राज़ समझाया है तो जरूर वह याद करना पड़े और फिर बातचीत करने के मैनर्स भी अच्छे चाहिए। चलन बहुत अच्छी चाहिए। चलते-फिरते काम-काज करते बुद्धि में सिर्फ यही रहे कि हम बाप के पास पढ़ने के लिए आये हैं। यह ज्ञान ही तुमको साथ ले जाना है। पढ़ाई तो सहज है। परन्तु अगर पूरी रीति नहीं पढ़ेंगे तो टीचर को जरूर यह ख्याल रहेगा कि अगर क्लास में बहुत डल बच्चे होंगे तो हमारा नाम बदनाम होगा। इज़ाफा नहीं मिलेगा। गवर्मेन्ट कुछ नहीं देगी। यह भी स्कूल है ना। इसमें इज़ाफा आदि की बात नहीं। फिर भी पुरुषार्थ तो कराया जाता है ना। चलन को सुधारो, दैवीगुण धारण करो। कैरेक्टर अच्छे चाहिए। बाप तो तुम्हारे कल्याण के लिए आये हैं। परन्तु बाप की श्रीमत पर चल नहीं सकते। श्रीमत कहे यहाँ जाओ तो जायेंगे नहीं। कहेंगे यहाँ गर्मी है, यहाँ ठण्डी है। बाप को पहचानते नहीं कि कौन हमको कहते हैं? यह साधारण रथ ही बुद्धि में आता है। वह बाप बुद्धि में आता ही नहीं है। बड़े राजाओं का कितना सबको डर रहता है। बड़ी अथॉरिटी होती है। यहाँ तो बाप कहते हैं मैं गरीब निवाज़ हूँ। मुझ रचता और रचना के आदि-मध्य-अन्त को कोई नहीं जानते हैं। कितने ढेर मनुष्य हैं। कैसी-कैसी बातें करते हैं, क्या-क्या बोलते हैं। भगवान् क्या चीज़ होती है, यह भी जानते नहीं। वन्डर है ना। बाप कहते हैं मैं साधारण तन में आकर अपना और रचना के आदि-मध्य-अन्त का परिचय देता हूँ। 84 की यह सीढ़ी कितनी क्लीयर है।बाप कहते हैं मैंने तुमको यह बनाया था, अब फिर बना रहा हूँ। तुम पारसबुद्धि थे फिर तुमको पत्थरबुद्धि किसने बनाया? आधाकल्प रावण राज्य में तुम गिरते ही आते हो। अब तुमको तमोप्रधान से सतोप्रधान जरूर बनना है। विवेक भी कहता है बाप है ही सत्य। वह जरूर सत्य ही बतायेंगे। यह ब्रह्मा भी पढ़ते हैं, तुम भी पढ़ते हो। यह कहते हैं मैं भी स्टूडेन्ट हूँ। पढ़ाई पर अटेन्शन देता हूँ। एक्यूरेट कर्मातीत अवस्था तो अभी बनी नहीं है। ऐसा कौन होगा जो इतना ऊंच पद पाने के लिए पढ़ाई पर ध्यान नहीं देगा। सब कहेंगे ऐसा पद तो जरूर पाना चाहिए। बाप के हम बच्चे हैं तो जरूर मालिक होने चाहिए। बाकी पढ़ाई में उतराई-चढ़ाई तो होती ही है। अब तुमको एकदम ज्ञान का तन्त (सार) मिला है। शुरू में तो पुराना ही ज्ञान था। धीरे-धीरे तुम समझते ही आये हो। अभी समझते हैं ज्ञान तो सचमुच अभी हमको मिलता है। बाप भी कहते हैं आज मैं तुमको गुह्य-गुह्य बातें सुनाता हूँ। फट से तो कोई जीवनमुक्ति पा नहीं सकता। सारा ज्ञान उठा नहीं सकता। पहले यह सीढ़ी का चित्र थोड़ेही था। अब समझते हैं बरोबर हम ऐसे चक्र लगाते हैं। हम ही स्वदर्शन चक्रधारी हैं। बाबा ने हम आत्माओं को सारे चक्र का राज़ समझा दिया है। बाप कहते हैं तुम्हारा धर्म बहुत सुख देने वाला है। बाप ही आकर तुमको स्वर्ग का मालिक बनाते हैं। औरों के सुख का टाइम तो अभी आया है, जबकि मौत सामने खड़ा है। यह एरोप्लेन, बिजलियाँ आदि पहले नहीं थी। उन्हों के लिए तो अभी जैसे स्वर्ग है। कितने बड़े-बड़े महल बनाते हैं। समझते हैं अभी तो हमको बहुत सुख है। लन्दन में कितना जल्दी पहुँच जाते हैं। बस, यही स्वर्ग समझते हैं। अब उन्हों को जब कोई समझाये कि स्वर्ग तो सतयुग को कहा जाता है, कलियुग को थोड़ेही स्वर्ग कहेंगे। नर्क में शरीर छोड़ा तो जरूर पुनर्जन्म भी नर्क में ही लेंगे। आगे तुम भी यह बातें नहीं समझते थे। अब समझते हो। रावण राज्य आता है तो हम गिरने लग जाते हैं, सब विकार आ जाते हैं। अभी तुमको सारा ज्ञान मिला है तो चलन आदि भी बहुत रॉयल होनी चाहिए। अभी तुम सतयुग से भी जास्ती वैल्युबुल हो। बाप जो ज्ञान का सागर है वह सारा ज्ञान अभी देते हैं। और कोई भी मनुष्य ज्ञान और भक्ति को समझ न सकें। मिक्स कर दिया है। समझते हैं शास्त्र पढ़ना - यह ज्ञान है और पूजा करना भक्ति है। तो अब बाप गुल-गुल बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। बच्चों को भी तरस आना चाहिए कि हम बाबा को बुलाते हैं पतितों को आकर पावन बनाओ, फूल बनाओ। अब बाप आये हैं तो अपने पर भी रहम करना चाहिए। क्या हम ऐसे फूल नहीं बन सकते! अब तक हम बाबा के दिल तख्त पर क्यों नहीं चढ़े हैं! अटेन्शन नहीं देते। बाप कितना रहम दिल है। बाप को बुलाते ही हैं पतित दुनिया में कि आकर पावन बनाओ। तो जैसे बाप को रहम पड़ता है, ऐसे बच्चों को भी रहम पड़ना चाहिए। नहीं तो सतगुरू के निदंक ठौर न पायें। यह तो किसको स्वप्न में भी नहीं होगा कि सतगुरू कौन? लोग गुरूओं के लिए समझ लेते हैं कि कहाँ श्राप न दे देवें, अकृपा न हो जाए। बच्चा पैदा हुआ, समझेंगे गुरू की कृपा हुई। यह है अल्पकाल के सुख की बात। बाप कहते हैं - बच्चे, अपने पर रहम करो। देही-अभिमानी बनो तो धारणा भी होगी। सब-कुछ आत्मा ही करती है। मैं भी आत्मा को पढ़ाता हूँ। अपने को आत्मा पक्का समझो और बाप को याद करो। बाप को याद ही नहीं करेंगे तो विकर्म विनाश कैसे होंगे। भक्ति मार्ग में भी याद करते हैं - हे भगवान् रहम करो। बाप लिबरेटर भी है तो गाइड भी है...... यह भी उनकी गुप्त महिमा है, बाप आकर सब बतलाते हैं कि भक्ति मार्ग में तुम याद करते हो। मैं आऊंगा तो जरूर अपने समय पर। ऐसे जब चाहूँ तब आऊं, यह नहीं। ड्रामा में जब नूँध है तब आता हूँ। बाकी ऐसे ख्यालात भी कभी नहीं आते हैं। तुमको पढ़ाने वाला वह बाप है। यह भी उनसे पढ़ते हैं। वह तो कभी भी कोई ख़ता (भूल) नहीं करते, किसको रंज नहीं करते। बाकी सब नम्बरवार टीचर हैं। वह सच्चा बाप तुमको सत्य ही सिखलाते हैं। सच्चे के बच्चे भी सच्चे। फिर झूठे के बच्चे बनने से आधाकल्प झूठे बन पड़ते हैं। सच्चे बाप को ही भूल जाते हैं।पहले-पहले तो समझाओ कि यह सतयुगी नई दुनिया है या पुरानी दुनिया है? तो मनुष्य समझें यह प्रश्न बहुत अच्छा पूछते हैं। इस समय सभी में 5 विकार प्रवेश हैं। वहाँ 5 विकार होते नहीं। यह है तो बहुत सहज बात समझने की, परन्तु जो खुद ही नहीं समझते तो वह प्रदर्शनी में क्या समझायेंगे? सर्विस के बदले डिस सर्विस करके आयेंगे। बाहर में जाकर सर्विस करना मासी का घर नहीं है। बड़ी समझ चाहिए। बाबा हरेक की चलन से समझ जाते हैं। बाप तो बाप है फिर तो बाप भी कहेंगे यही ड्रामा में था। कोई भी आता है तो ब्रह्माकुमारी का समझाना ठीक है। नाम भी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय है। नाम बाला भी ब्रह्माकुमारियों का होना है। इस समय सब 5 विकारों में हिरे हुए हैं। उन्हों को जाकर समझाना कितना मुश्किल होता है। कुछ भी समझते नहीं हैं सिर्फ इतना कहेंगे ज्ञान तो अच्छा है। खुद समझते नहीं हैं। विघ्न के पीछे विघ्न पड़ता रहता है। फिर युक्तियां भी रचनी पड़ती हैं। पुलिस का पहरा रखो, चित्र इनश्योर करा दो। यह यज्ञ है इसमें विघ्न जरूर पड़ेंगे। सारी पुरानी दुनिया इनमें स्वाहा होनी है। नहीं तो यज्ञ नाम क्यों पड़े। यज्ञ में स्वाहा होना है। इसका रूद्र ज्ञान यज्ञ नाम पड़ा है। ज्ञान को पढ़ाई भी कहा जाता है। यह पाठशाला भी है तो यज्ञ भी है। तुम पाठशाला में पढ़कर देवता बनते हो फिर यह सब-कुछ इस यज्ञ में स्वाहा हो जाता है। समझा वही सकेंगे जो रोज़ प्रैक्टिस करते रहेंगे। अगर प्रैक्टिस नहीं होगी तो वह क्या बात कर सकेंगे। दुनिया के मनुष्यों के लिए स्वर्ग अभी है, अल्पकाल के लिए। तुम्हारे लिए स्वर्ग आधाकल्प के लिए होगा। यह भी ड्रामा बना हुआ है। विचार किया जाता है तो बड़ा वन्डर लगता है। अब रावण राज्य ख़त्म हो रामराज्य स्थापन होता है। इसमें लड़ाई आदि की कोई भी बात नहीं। यह सीढ़ी देख लोग बड़ा वन्डर खाते हैं। तो बाप ने क्या-क्या समझाया है, यह ब्रह्मा भी बाप से ही सीखा है जो समझाते रहते हैं। बच्चियां भी समझाती हैं। जो बहुतों का कल्याण करते हैं उन्हों को जरूर जास्ती फल मिलेगा। पढ़े हुए के आगे अनपढ़े जरूर भरी ढोयेंगे। बाप रोज़-रोज़ समझाते हैं - अपना कल्याण करो। इन चित्रों को सामने रखने से ही नशा चढ़ जाता है इसलिए बाबा ने कमरे में यह चित्र रख दिये हैं। एम ऑब्जेक्ट कितनी सहज है, इसमें कैरेक्टर्स बहुत अच्छे चाहिए। दिल साफ तो मुराद हांसिल हो सकती है। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) सदा स्मृति में रखना है कि हम बेहद बाप के स्टूडेन्ट हैं, भगवान् हमें पढ़ाते हैं, इसलिए अच्छी तरह पढ़कर बाप का नाम बाला करना है। अपनी चलन बड़ी रॉयल रखनी है। 2) बाप समान रहमदिल बन कांटे से फूल बनना और दूसरों को फूल बनाना है। अन्तर्मुखी बन अपने वा दूसरों के कल्याण का चिन्तन करना है। वरदान:- विकारों रूपी जहरीले सांपों को गले की माला बनाने वाले शंकर समान तपस्वीमूर्त भव यह पांच विकार जो लोगों के लिए जहरीले सांप हैं, यह सांप आप योगी वा प्रयोगी आत्मा के गले की माला बन जाते हैं। यह आप ब्राह्मणों वा ब्रह्मा बाप के अशरीरी तपस्वी शंकर स्वरूप का यादगार आज तक भी पूजा जाता है। दूसरा - यह सांप खुशी में नांचने की स्टेज बन जाते हैं - यह स्थिति स्टेज के रूप में दिखाते हैं। तो जब विकारों पर ऐसी विजय हो तब कहेंगे तपस्वीमूर्त, प्रयोगी आत्मा। स्लोगन:- जिनका स्वभाव मीठा, शान्तचित है उस पर क्रोध का भूत वार नहीं कर सकता। #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris #bkmurlitoday
- ब्रह्मा बाप समान, एक कविता (Hindi Poem)
Becoming equal to Brahma baba (a Hindi poem for special January Purusharth) अव्यक्त मास दिनांक 1.1.2019 से 31.1.2019 तक की मुरलियों में ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए प्राप्त विशेष पुरुषार्थ की पॉइंट्स को आधार बनाकर यह कविता बनाई गई है। Visit Special Hindi Poems to read more poems. And visit Brahma baba biography to know more about Prajapita Brahma (ancestor of all human beings) Poem begins from below verse. To download/print this poem, visit the PDF version. *** Poem *** अन्तर्मुखी अव्यक्त और अलौकिक बन जाओ अव्यक्त फरिश्ते स्वरूप में नजर सबको आओ अलौकिकपन में कभी लौकिकपन ना मिलाना अलौकिक और अन्तर्मुखी नजर सबको आना औरों के दिल का राज अन्तर्मुखता द्वारा जानो इसी विधि द्वारा औरों के मन के भाव पहचानो साधारणता में असाधारण का अनुभव कराओ बाहरमुखता में आते अन्तर्मुखता भी अपनाओ बाहरमुखता के कारण ना आए कोई व्यवधान कर्म व्यवहार में आते हुए रखना इसका ध्यान बाप समान तुम अपनी रूहानी स्थिति बनाओ दिव्य गुणों का एसेंस अपने अन्दर भरते जाओ कर्म सभी करना सदा तुम होकर तन से न्यारा यही अलौकिकपन तुम्हें बनाएगा सबका प्यारा सितारों के संगठन में विशेष सितारा कहलाओ अपने जीवन को बाप जैसा अलौकिक बनाओ नैनों से तुम बाप समान रूहानियत झलकाओ चलन से बाप के चरित्र का साक्षात्कार कराओ अपने मस्तक से सदा मस्तकमणी नजर आओ अपनी अलौकिक अवस्था प्रत्यक्ष करते जाओ कर्म करते बन जाओ फरिश्ता और निराकारी बाप समान करो ये एक्सरसाइज मन की सारी जितना खुद को तुम बोझ मुक्त बनाते जाओगे बाप समान फरिश्ता सबको नजर तुम आओगे चलते फिरते देहभान रहित का अनुभव पाओ देहभान से न्यारा अपना प्रकाश रूप दिखाओ देह से न्यारी स्वयं की फरिश्ता स्थिति बनाओ ब्रह्मा बाप का ये अभ्यास फॉलो करते जाओ परमधाम जाने के लिए अव्यक्त रूप अपनाओ मन की एकाग्रता पर विशेष ध्यान देते जाओ वृत्ति दृष्टि कर्म में न्यारेपन का अनुभव कराओ दिव्य फरिश्ता स्वरूप में नजर सबको आओ अपना फरिश्ता रूप का अनुभव सदा बढ़ाओ अशरीरीपन का अभ्यास बार बार करते जाओ एक सेकण्ड में सारे व्यर्थ संकल्पों को मिटाओ सारे संस्कार स्वभाव को डबल लाइट बनाओ सर्व प्रकार के मेरेपन को एक बाप में समाओ एक बाप में मन को लगाकर एकाग्रता बढ़ाओ जहां चाहो जैसा चाहो उतना मन को टिकाओ एकरस फरिश्ता रूप का अनुभव करते जाओ फरिश्ता बनकर ब्रह्मा बाप से प्यार निभाओ अपने भविष्य स्वरूप का साक्षात्कार कराओ जब अपना फरिश्ता रूप नजर सबको आए समझो हम सम्पूर्णता के पास आए कि आए अपना अलौकिक जीवन बन्धनमुक्त बनाओ अधीनता से मुक्त होकर स्वतन्त्रता को पाओ अपने आपको न्यारा और प्यारा बनाते जाओ अपने शरीर और कर्मों की अधीनता मिटाओ बीजरूप स्टेज का करना पावरफुल अभ्यास सारे संसार को देना सर्व शक्तियों की सकाश बीजरूप अवस्था से माइट हाउस बनते जाओ सम्पूर्ण कल्प वृक्ष में सर्वशक्तियों को फैलाओ ब्रह्मा बाप समान तुम प्रभु प्यार में खो जाओ प्रभु स्नेह भरे शब्द बोलकर जादू मंत्र चलाओ संकल्प बोल और कर्म में रखना बाप को संग स्नेह में सबको बांधकर लगाओ प्यार का रंग सब बातों के विस्तार को बिंदी सार में समाओ समय और मेहनत बचाकर बिंदी में खो जाओ जब तुम परमात्म प्यार में लवलीन हो जाओगे प्रेम स्वरूप मास्टर प्यार के सागर बन जाओगे ज्ञान सूर्य की किरणों से जिन्दगी जगमगाएगी हर पल मन में प्यार की लहरें उछलती जाएगी पुरुषार्थ के लिए किसी को आधार ना बनाओ देह की स्मृति भूलकर बाप शमा में खो जाओ अपना रूप तुम इस कदर बाप समान बनाओ सबको बाप समान लाइट माइट नजर आओ प्रभु प्रेम को अपने जीवन का आधार बनाओ इसी प्यार से ब्राह्मण जीवन को आगे बढ़ाओ प्रभु प्यार की सम्पत्ति पर बच्चों का अधिकार ब्रह्मा बाप समान इसको बनाओ अपना संसार कर्म वाणी सम्पर्क संबंध में रखना सबसे प्यार लेकिन अपनी स्मृति में केवल बाबा हो संसार लवली बनकर ही बाप में लवलीन रह पाओगे आप समान बाप समान सबको बना पाओगे मैंपन को त्यागकर लवलीन स्थिति अपनाओ हर आत्मा का ध्यान बाप की ओर खिंचवाओ नॉलेज के आधार पर बाप की याद में समाओ अव्यक्त स्वरूप धरकर बाप समान बन जाओ अपनी स्थिति लग्न की अग्नि स्वरूप बनाओ त्रेसठ जन्मों के विकर्म इसी अग्नि में जलाओ बाप समान स्वयं को मास्टर रचियता बनाओ ब्रह्मा बाप समान कल्पवृक्ष पर खड़े हो जाओ मास्टर बीजरूप अवस्था में खुद को टिकाओ स्नेह सहयोग शुभकामना की किरणें फैलाओ सार में सब समेटकर खुद को सम्पन्न बनाओ सार स्वरूप स्थिति द्वारा व्यर्थमुक्त बन जाओ बाप की पहचान का बीज हर आत्मा में डालो सहज रीति से बीज का अच्छा फल निकालो अमृतवेले करो पावरफुल स्थिति का अभ्यास बाप से वरदान प्राप्ति का होगा तुम्हें एहसास शक्तिशाली याद का रहेगा सारे दिन पर असर बीजरूप निर्विघ्न स्थिति में जाएगा दिन गुजर याद की शक्ति और अव्यक्त शक्ति को बढ़ाओ पावरफुल ब्रेक से मन बुद्धि पर नियंत्रण पाओ अपनी बुद्धि की शक्ति बर्बाद होने से बचाओ परखने और निर्णय करने की ताक़त बढ़ाओ ब्रह्मा बाप समान मास्टर ज्ञान सूर्य बन जाओ योग किरणों से संस्कारों के कीटाणु मिटाओ औरों को लाइट माइट का गोला नजर आओ खुद को साक्षात और साक्षात्कार मूर्त बनाओ विशेष पुरुषार्थ कर बाप से सर्व खजाने पाओ अचल अडोल रहकर हर खजाना रोज बढ़ाओ हर एक की राय को तुम सदा रिगार्ड देते जाना किसी की राय सुनकर कन्फ्यूजन में ना आना निमित्त आत्माओं के अनुभव का लाभ उठाना समझ रखकर अपनी अवस्था एकरस बनाना विघ्न विनाशक बनकर करना विघ्नों को पार खेल का अनुभव कराए तुम्हें विघ्नों की बौछार विघ्नों रूपी पहाड़ तुम्हें नजर आए राई समान क्यों क्या के प्रश्नों का ना रहे कोई नाम निशान आओ ब्रह्मा बाप समान अपना पुरुषार्थ बढ़ाएं इसी वर्ष हम खुद को सम्पूर्ण कर्मातीत बनाएं *ॐ शांति* ---- Useful links ---- PDF version of this Poem Brahma Baba Biography History of Yagya (with audio) 7 days हिन्दी राजयोग कोर्स BK Articles . #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi
- 3 Feb 2019 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in ENglish 03/02/19 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 17/04/84 The signs of those who are multimillion times fortunate. Today, the Father, the Bestower of Fortune, is looking at all His fortunate children. Every Brahmin soul is a fortunate soul. To become a Brahmin means to become fortunate. To belong to God means to become fortunate. All are fortunate but, after belonging to the Father and receiving the inheritance of the different treasures from the Father, you become numberwise in claiming a right to that elevated inheritance, in using it in your life of all rights and in constantly increasing the rights you have received in the right way to bring about expansion. Some just remain fortunate and others become a hundred times fortunate. Some become a thousand times fortunate, some become a hundred thousand times fortunate and some become multimillion times fortunate. This is because to use the treasures in the right way means to increase them, whether you use them to make yourself complete, or whether, with the completion of yourself, you use them to serve other souls. Perishable wealth diminishes as you use it. Imperishable wealth increases multimillion times as you use it. This is why there is the saying “Spend it and eat from it”. The more you spend and eat from it, the more prosperous the Father, the Emperor of all Emperors, will make you. This is why those who use their treasures of the fortune they have received for service will continue to move forward. To be multi-million times fortunate means to accumulate an income of multi-millions at every step and as a multi-million time server, to use your every thought, word, deed and connection for service. One who is multi-million times fortunate is constantly generous-hearted and a great donor eternally and constantly; that one would be a bestower who constantly gives to others. Such souls would not be servers according to the programme or facilities, but constantly great donors. If they don’t serve through words, they would serve through their thoughts and deeds. Through their connections and relationships they would be constant servers with their unending and constant treasures in one or another way. There would be different forms of service, but the wave of service would constantly continue. Just as you are a constant yogi, so be a constant server. A constant server constantly eats the elevated fruit of service and also continues to give it to others, that is, he himself eats the fruit all the time and thereby becomes a practical embodiment. Multimillion times fortunate souls would always be seated on a lotus seat, that is, they would always be in the stage of a lotus flower. They would be detached from the attractions of anything limited and detached from accepting limited fruit, and so would be loved by the Father, the Brahmin family and the world. Such elevated server souls are constantly offered flowers of happiness by everyone with love from their hearts. BapDada Himself offers flowers of love to such constant serving multi-million times fortunate souls. Multimillion times fortunate souls constantly give other souls light with their sparkling stars of fortune to make them fortunate. BapDada was seeing such fortunate souls. Whether they are far away or personally in front of Baba, they constantly have the Father merged in their heart. This is why those who are equal remain close. Now ask yourself what type of fortunate soul you are. You can know yourself, can you not? You may or may not accept something when others tell you, but you yourself can know what type of soul you are. Do you understand? Nevertheless, BapDada says: At least you have become fortunate from being unfortunate. You will at least become free from the many types of sorrow and suffering. You will at least become the masters of heaven. One is to go to heaven and the other is to claim a right to the kingdom. All of you will go to heaven, but ask yourself when and where you will come in heaven. Your name has already been written in BapDada’s list for going to heaven. This is better than for everyone else in the world. However, it is not the best of all. So, what will you do? Which zone will claim number one? Each zone has its own speciality. What is the speciality of Maharashtra? Do you know? You are great anyway, but what is the special speciality that is remembered of you? Ganesh is worshipped a great deal in Maharashtra. What is Ganesh also called? The destroyer of obstacles. Whenever people begin a task, they first give salutations to Ganesh. So what will those from Maharashtra do? You will invoke Shri Ganesh for every great task, will you not? Maharashtra means the state of those who are constantly destroyers of obstacles. So always be a destroyer of obstacles and show this greatness for yourself and for others. Let there not be any obstacles in Maharashtra. Let everyone become a destroyer of obstacles. Let it come and salute you from a distance. So you have brought a group of such destroyers of obstacles, have you not? Maharashtra has constantly to show this greatness of itself to the world. You are not those who are afraid of obstacles, are you? You are the destroyers of obstacles who challenge others. In any case, Maharashtra shows a lot of bravery. Achcha. What wonders will those from UP show? What is the speciality of UP? There are many pilgrimage places and many rivers there. All the Jagadgurus are also there. There are four Jagadgurus in the four corners, are there not? There are many Mahamandleshwars in UP. The doorway to Hari (Haridwar) in UP is special. So, let there be many servers in UP who show the doorway to Hari (God), that is, those who show the door to go close to God. Because UP is a pilgrimage place, there are many guides there. They are those who eat and drink, but you are the spiritual server guides who show the true path, who celebrate a meeting with the Father and who bring others close to the Father. Are there such special Pandavas who are the guides in UP? UP has to reveal its form of the Pandavas practically as being the guides. Do you understand?What is the speciality of Mysore? There is sandalwood there and also special gardens there. So, those from Karnataka especially have to become constant spiritual roses and fragrant sandalwood. Spread the fragrance of sandalwood and of spiritual roses and make the world into a garden. Spread the fragrance of sandalwood into the world. Give the tilak of sandalwood and make everyone fragrant and cool. Sandalwood is also cool. So, the maximum number of spiritual roses will emerge from Karnataka, will it not? This means to show the practical proof. Now, everyone has to show the practical form of their own speciality. You have to bring the maximum number of fragrant spiritual roses that are in full bloom. You have brought them. Some of you have brought them, but you haven’t brought a bouquet. Achcha. Baba has spoken a lot of praise of the foreign lands. The speciality of abroad is that you become very detached and also become very attached. Seeing the loving detachment of the children from abroad, BapDada is pleased. That life has now become the past. To the extent that you were trapped, to that extent you have now become detached. This is why BapDada loves the detachment and the lovingness of those from abroad. This is why BapDada is also giving special love and remembrance. You have become merged in your own speciality, have you not? You are so detached and loving, are you not? You don’t have any attachment, do you? Nevertheless, those from abroad have come home as guests and so the guests are always kept at the front. This is why the people of Bharat have special happiness seeing those from abroad. There are some who come as guests and settle down as hosts. This has always been the activity of those from abroad. They come as guests and settle as hosts. They have nevertheless broken many barriers and come to the Father, and so you would say “You first”, would you not? In any case, Bharat has its own speciality and abroad has its own speciality. Achcha. To all the multi-million times fortunate souls who are seated on the lotus seat, to those who are constantly well-known goddesses with 84 bells in every thought and at every second... So, will you now ring the bells in 84 or should we wait even longer? Abroad, people are living in fear, wondering when the bells will be rung. Will the lands abroad ring the bells or will this land ring them? “84” means the bells will ring everywhere. At the end of any function, when they do the “arti” (special worship ritual with lamps on a tray), they ring the bells very loudly and then the ceremony is completed. To do the “arti” means it is the end. So, what will you do now?To all the multi-million times fortunate souls who are seated on the lotus seat, to those who are constant servers at every second and in every thought, to the master bestowers who constantly give all treasures with a generous heart, to those who make others complete with their own completion, to those who have a right to the elevated fortune, to the worthy children who constantly give elevated proof, BapDada’s love, remembrance and namaste.To the residents of Punjab:The Father is sitting here and so you don’t need to think about anything. Whatever happens will be beneficial. You belong to everyone: you are neither Hindus nor Sikhs. You belong to the Father and so you belong to everyone. In Pakistan too, they used to say that you are the people who belong to God. You don’t have a connection with anything. This is why you belong to God and not to anyone else. No matter what happens, you are not those who become afraid. No matter how much fire there is, the kittens will remain safe. However, only those who are yogyukt will remain safe. Let it not be that you say that you belong to the Father and you remember someone else. Such souls will not receive help. Don’t be afraid. Don’t have any fear but continue to move forward. Move forward in the pilgrimage of remembrance, in imbibing virtues and in studying - in all subjects. The more you move forward, the more easily you will continue to attain.Do all of you consider yourselves to be special actors in this world drama? Can you see your pictures of the previous cycle, now? This is the wonder of Brahmin life. Always remember this speciality: what you were and what you have become. You have become worth diamonds from shells. You have come into the world of happiness from the world of sorrow. All of you are the hero heroine actors of this drama. Each of you Brahma Kumars and Kumaris is a messenger who will give the Father’s message. The messengers who give God’s message are so elevated. So, you have incarnated to carry out this task constantly. You have come down from up above to give this message. This awareness will give you happiness. Simply remember this occupation of yours at all times: You are the masters of the mine of happiness. This is your title.Do you constantly experience yourselves to be the elevated confluence-aged Brahmin souls? “True Brahmins” are those who constantly give the true Father’s true introduction. The duty of a brahmin priest is to tell religious stories. You don’t tell religious stories, but you give the true introduction. Always have the intoxication that you are the Brahmin souls who give the true introduction of the true Father. Brahmins are even more elevated than the deities. This is why they show the place of Brahmins to be the topknot. The Brahmins with a topknot refers to those who remain in an elevated stage. When you remain high up, everything down below will be very small. Nothing will then seem to be a big thing. When you are sitting up above, the things down below appear to be very small. When you find a problem to be something big, the reason is that you are seeing it while sitting down below. If you look at it from up above, you won’t have to labour. So, always remember that you are Brahmins with topknots. Through this, even the big problems will become small in a second. You are not those who are afraid of problems, but those who find solutions to problems and overcome them. Achcha. This morning (18/4/84) at amrit vela, a brother had a heart failure and left his body in Madhuban.These are the elevated versions that Avyakt BapDada spoke at that time.All of you are the elevated souls who observe every scene of the drama as detached observers, are you not? Any scene that is in the drama is said to be benevolent. Nothing new! (Speaking to his sister-in-law) What are you thinking? By observing every scene while being seated on the seat of a detached observer, there is benefit for you and also benefit for that soul. You do understand this, do you not? You are the form of a Shakti in remembrance, are you not? A Shakti is always victorious. You are one who plays all your part as a victorious Shakti. This is also a part. While playing your part do not have any other thoughts. Each soul has his own individual part. Now, give that soul the co-operation of peace and power. He is receiving the co-operation of so many of the divine family and so there is nothing to think about. This is a great pilgrimage place, is it not? He was a great soul, this is a great pilgrimage place. Always think of the greatness. All of you are sitting in remembrance, are you not? A beloved child finished his account in an old body and shed it and has moved on to the preparations of the new body. Therefore, everyone now give that fortunate soul the co-operation of peace and power. This is special service. Do not go into “Why?” or “What?”, but you yourself, as an embodiment of power, spread rays of peace into the world. He is an elevated soul, a soul who will earn an income and so there is nothing to think about. Do you understand? Blessing: May you become a conqueror of obstacles by having the awareness of your angelic form and experiencing the Father’s canopy of protection. As soon as you wake up at amrit vela, bring into your awareness: I am an angel. Give Father Brahma this gift that he loves and BapDada will then enfold you in His arms every day at amrit vela and you will experience yourself to be swinging in Baba’s arms in supersensuous joy. Even if any adverse situations or obstacles come to those who maintain the awareness of the angelic form, the Father will become the canopy of protection for them. So, by experiencing the Father’s canopy of protection and His love, become a conqueror of obstacles. Slogan: A soul who is an embodiment of happiness will easily be victorious over adverse situations with his own original stage. #english #Murli #brahmakumaris #bkmurlitoday
- 3 Feb 2019 आज की मुरली से कविता (Today Murli Poem)
Hindi Poem from today's murli. Aaj ki gyan murli se ek Kavita 3 Feb 2019. This poem is daily written on day's murli by BK Mukesh (Rajasthan). To read more Hindi poems written, visit Murli Poems page. * मुरली कविता दिनांक 3.2.2019 * *पद्मापद्म भाग्यशाली की निशानी* अलौकिक ब्राह्मण जीवन जिसने भी अपनाया बाप की नजर में वो बच्चा भाग्यवान कहलाया बाप के सर्व खजानों पर हर बच्चे का अधिकार लेकिन खजाने बढ़ाने में हर बच्चा हैं नम्बरवार इसी कारण कई बच्चे रह जाते सिर्फ भाग्यवान सर्व खजाने बढ़ाकर कोई कहलाते सौभाग्यवान जो कोई खजानों को विधिपूर्वक कार्य में लगाते हजार लाख और पद्मापद्म भग्यशाली बन जाते अविनाशी ये धन सारा जो खत्म कभी ना होता इसको खर्चने और खाने वाला मालामाल होता संकल्प बोल और कर्म जो कोई सेवा में लगाता पदम् जमाकर वो पद्मापद्म भाग्यवान कहलाता फ्राकदिली से जो औरों पर खजाने सभी लुटाते अविनाशी अखण्ड महादानी वो बच्चे कहलाते नई विधियां निकालकर बच्चे सेवा आगे बढ़ाते मनसा वाचा और कर्मणा सेवा का लंगर चलाते निरन्तर योगी और निरन्तर सेवाधारी बन जाते सेवाओं का प्रत्यक्ष फल वो खाते और खिलाते हद के आकर्षण का फल वे करते नहीं स्वीकार बाप व विश्व का प्यारा बनाता उनको ये संस्कार जांच करो अब खुद की मैं हूँ कितना भाग्यवान बाप के समीप रहकर क्या मैं बना हूँ बाप समान *ॐ शांति* ---- Useful links ---- Online Services (all listed) What is Murli? BK Google - A divine search engine for BKs Brahma Kumaris Website links Videos Gallery - YouTube playlist Follow our Main Blog . #Murli #brahmakumari #Hindi #brahmakumaris
- आज की मुरली 3 Feb 2019 BK murli in Hindi
BrahmaKumaris muli today in Hindi Aaj ki Gyan murli madhuban 03-02-19 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 17-04-84 मधुबन पद्मापद्म भाग्यशाली की निशानी आज भाग्य विधाता बाप सभी भाग्यवान बच्चों को देख रहे हैं। हर एक ब्राह्मण आत्मा भाग्यवान आत्मा है। ब्राह्मण बनना अर्थात् भाग्यवान बनना। भगवान का बनना अर्थात् भाग्यवान बनना। भाग्यवान तो सभी हैं लेकिन बाप के बनने के बाद बाप द्वारा जो भिन्न-भिन्न खजानों का वर्सा प्राप्त होता है, उस श्रेष्ठ वर्से के अधिकार को प्राप्त कर अधिकारी जीवन में चलाना वा प्राप्त हुए अधिकार को सदा सहज विधि द्वारा वृद्धि को प्राप्त करना इसमें नम्बरवार बन जाते हैं। कोई भाग्यवान रह जाते, कोई सौभाग्यवान बन जाते। कोई हजार, कोई लाख, कोई पद्मापद्म भाग्यवान बन जाते क्योंकि खजाने को विधि से कार्य में लगाना अर्थात् वृद्धि को पाना। चाहे स्वयं को सम्पन्न बनाने के कार्य में लगावें, चाहे स्वयं की सम्पन्नता द्वारा अन्य आत्माओं की सेवा के कार्य में लगावें। विनाशी धन खर्चने से खुटता है। अविनाशी धन खर्चने से पद्मगुणा बढ़ता है इसलिए कहावत है खर्चो और खाओ। जितना खर्चेंगे, खायेंगे उतना शाहों का शाह बाप और मालामाल बनायेंगे इसलिए जो प्राप्त हुए खजाने के भाग्य को सेवा अर्थ लगाते हैं वह आगे बढ़ते हैं। पद्मापद्म भाग्यवान अर्थात् हर कदम में पद्मों की कमाई जमा करने वाले और हर संकल्प से वा बोल, कर्म, सम्पर्क से पदमों को पदमगुणा सेवाधारी बन सेवा में लगाने वाले। पद्मापद्म भाग्यवान सदा फ्राकदिल, अविनाशी, अखण्ड महादानी, सर्व प्रति सर्व खजाने देने वाले दाता होंगे। समय वा प्रोग्राम प्रमाण, साधनों प्रमाण सेवाधारी नहीं, अखण्ड महादानी। वाचा नहीं, तो मंसा वा कर्मणा। सम्बन्ध-सम्पर्क द्वारा किसी न किसी विधि द्वारा अखुट अखण्ड खजाने के निरन्तर सेवाधारी। सेवा के भिन्न-भिन्न रूप होंगे लेकिन सेवा का लंगर सदा चलता रहेगा। जैसे निरन्तर योगी हो वैसे निरन्तर सेवाधारी। निरन्तर सेवाधारी सेवा का श्रेष्ठ फल निरन्तर खाते और खिलाते रहते अर्थात् स्वयं ही सदा का फल खाते हुए प्रत्यक्ष स्वरूप बन जाते हैं।पद्मापद्म भाग्यवान आत्मा सदा पदम आसन निवासी अर्थात् कमल पुष्प स्थिति के आसन निवासी हद के आकर्षण और हद के फल को स्वीकार करने से न्यारे और बाप तथा ब्राह्मण परिवार के, विश्व के प्यारे। ऐसी श्रेष्ठ सेवाधारी आत्मा को सर्व आत्मायें सदा दिल के स्नेह के खुशी के पुष्प चढ़ाते हैं। स्वयं बापदादा भी ऐसे निरन्तर सेवाधारी पद्मापद्म भाग्यवान आत्मा प्रति स्नेह के पुष्प चढ़ाते हैं। पद्मापद्म भाग्यवान आत्मा सदा अपने चमकते हुए भाग्य के सितारे द्वारा अन्य आत्माओं को भी भाग्यवान बनाने की रोशनी देते। बापदादा ऐसे भाग्यवान बच्चों को देख रहे थे। चाहे दूर हैं, चाहे सन्मुख हैं लेकिन सदा बाप को दिल में समाये हुए हैं इसलिए समान सो समीप रहते। अब अपने आपसे पूछो मैं कौन-सा भाग्यवान हूँ। अपने आपको तो जान सकते हैं ना। दूसरे के कहने से मानो वा न मानो लेकिन स्वयं को सब जानते हैं कि मैं कौन हूँ! समझा। फिर भी बापदादा कहते हैं भाग्यहीन से भाग्यवान तो बन गये। अनेक प्रकार के दु:ख-दर्द से तो बचेंगे। स्वर्ग के मालिक तो बनेंगे। एक है स्वर्ग में आना। दूसरा है राज्य अधिकारी बनना। आने वाले तो सब हो लेकिन कब और कहाँ आयेंगे, यह स्वयं से पूछो। बापदादा के रजिस्टर में स्वर्ग में आने की लिस्ट में नाम आ गया। दुनिया से तो यह अच्छा है। लेकिन अच्छे से अच्छा नहीं है। तो क्या करेंगे? कौन-सा ज़ोन नम्बरवन आयेगा। हर ज़ोन की विशेषता अपनी-अपनी है।महाराष्ट्र की विशेषता क्या है? जानते हो? महान तो है ही लेकिन विशेष विशेषता क्या गाई जाती है! महाराष्ट्र में गणपति की पूजा ज्यादा होती है। गणपति को क्या कहते हैं? विघ्न-विनाशक। जो भी कार्य आरम्भ करते हैं तो पहले गणेशाए नम: कहते हैं। तो महाराष्ट्र वाले क्या करेंगे? हर महान कार्य में श्री गणेश करेंगे ना। महाराष्ट्र अर्थात् सदा विघ्न-विनाशक राष्ट्र। तो सदा विघ्न-विनाशक बन स्वयं और अन्य के प्रति इसी महानता को दिखायेंगे! महाराष्ट्र में विघ्न नहीं होना चाहिए। सब विघ्न-विनाशक हो जाएं। आया और दूर से नमस्कार किया। तो ऐसा विघ्न-विनाशक ग्रुप लाया है ना! महाराष्ट्र को सदा अपनी इस महानता को विश्व के आगे दिखाना है। विघ्न से डरने वाले तो नहीं हो ना। विघ्न-विनाशक चैलेंज करने वाले हैं। वैसे भी महाराष्ट्र में बहादुरी दिखाते हैं। अच्छा!यू.पी. वाले क्या कमाल दिखायेंगे? यू.पी. की विशेषता क्या है? तीर्थ भी बहुत हैं, नदियॉ भी बहुत हैं, जगतगुरू भी वहाँ ही हैं। चार कोने में चार जगतगुरू हैं ना। महामण्डलेश्वर यू.पी. में ज्यादा हैं। हरि का द्वार यू.पी. का विशेष है। तो हरि का द्वार अर्थात् हरि के पास जाने का द्वार बताने वाले सेवाधारी यू.पी. में ज्यादा होने चाहिए। जैसे तीर्थ स्थान के कारण यू.पी. में पण्डे बहुत हैं। वह तो खाने-पीने वाले हैं लेकिन यह है सच्चा रास्ता बताने वाले रूहानी सेवाधारी पण्डे। जो बाप से मिलन मनाने वाले हैं। बाप के समीप लाने वाले हैं। ऐसे पाण्डव सो पण्डे यू.पी. में विशेष हैं? यू.पी. को यह विशेष पाण्डव सो पण्डे का प्रत्यक्ष रूप दिखाना है। समझा!मैसूर की विशेषता क्या है? वहाँ चन्दन भी है और विशेष गार्डन भी है। तो कर्नाटक वालों को विशेष सदा रूहानी गुलाब, सदा खुशबूदार चन्दन बन विश्व में चन्दन की खुशबू कहो अथवा रूहानी गुलाब की खुशबू कहो, विश्व को गार्डन बनाना है और विश्व में चन्दन की खुशबू फैलानी है। चन्दन का तिलक दे खुशबूदार और शीतल बनाना है। चन्दन शीतल भी होता है। तो सबसे ज्यादा रूहानी गुलाब कर्नाटक से निकलेंगे ना। यह प्रत्यक्ष प्रमाण लाना है।अभी सबको अपनी-अपनी विशेषता का प्रत्यक्ष रूप दिखाना है। सबसे खिले हुए खुशबूदार रूहानी गुलाब लाने पड़ें। लाये भी हैं, कुछ-कुछ लाये हैं लेकिन गुलदस्ता नहीं लाया है। अच्छा!विदेश की महिमा तो बहुत सुनाई है। विदेश की विशेषता है - डिटैच भी बहुत जोर से होंगे तो अटैच भी जोर से होंगे। बापदादा विदेशी बच्चों का न्यारा और प्यारापन देख हर्षित होते हैं। वह जीवन तो बीत गई। जितना फँसे हुए थे उतने ही अब न्यारे भी हो गये इसलिए विदेश का न्यारा और प्यारापन बापदादा को भी प्यारा लगता है इसलिए विशेष बापदादा भी यादप्यार दे रहे हैं। अपनी विशेषता में समा गये हो! ऐसे न्यारे और प्यारे हो ना। अटैचमेन्ट तो नहीं है ना। फिर भी देखो विदेशी मेहमान होकर घर में आये हैं तो मेहमानों को सदा आगे किया जाता है इसलिए भारतवासियों को विदेशियों को देख विशेष खुशी होती है। कई ऐसे गेस्ट होते जो होस्ट बन बैठ जाते हैं। विदेशियों की सदा यही चाल रही है। गेस्ट बन आते और होस्ट बन बैठ जाते। फिर भी अनेक दीवारों को तोड़कर बाप के पास सो आपके पास आये हैं। तो 'पहले आप" तो कहेंगे ना। ऐसे तो भारत की विशेषता अपनी, विदेश की अपनी है। अच्छा!सभी पदम आसनधारी पद्मापद्म भाग्यवान, सदा हर सेकण्ड, हर संकल्प में निरन्तर 84 घण्टों वाली देवियाँ मशहूर हैं। तो अभी 84 में घण्टा बजायेंगे वा और भी अभी इन्तजार करें! विदेश में तो डर से जी रहे हैं। तो कब घण्टे बजायेंगे। विदेश बजावे वा देश बजावे। 84 माना चारों ओर के घण्टे बजें। जब समाप्ति में आरती करते हैं तो जोर-जोर से घण्टे बजाते हैं ना तब समाप्ति होती है। आरती का होना माना समाप्ति होना। तो अब क्या करेंगे?सभी पदम-आसनधारी, पद्मापद्म भाग्यवान, सदा हर सेकेण्ड, हर संकल्प में निरन्तर सेवाधारी, सदा फ्राकदिल बन सर्व खजानों को देने वाले, मास्टर दाता, सदा स्वयं की सम्पन्नता द्वारा औरों को भी सम्पन्न बनाने वाले, श्रेष्ठ भाग्य अधिकारी, सदा श्रेष्ठ सबूत देने वाले सपूत बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।पंजाब निवासियों प्रति:- बाप बैठा है इसलिए सोचने की जरूरत नहीं है, जो होगा वह कल्याणकारी है। आप तो सबके हो। न हिन्दू हो, न सिक्ख हो। बाप के हो तो सबके हो। पाकिस्तान में भी यही कहते थे ना - आप तो अल्लाह के बन्दे हो, आपको किसी बात से कनेक्शन नहीं इसलिए आप ईश्वर के हो, और किसी के नहीं। क्या भी हो लेकिन डरने वाले नहीं। कितनी भी आग लगे बिल्ली के पूँगरे तो सेफ रहेंगे लेकिन जो योगयुक्त होंगे वही सेफ रहेंगे। ऐसे नहीं, कहे मैं बाप की हूँ और याद करे दूसरों को। ऐसे को मदद नहीं मिलेगी। डरो नहीं, घबराओ नहीं, आगे बढो। याद की यात्रा में, धारणाओं में, पढ़ाई में सब सबजेक्ट से आगे बढ़ो। जितना आगे बढेंगे उतना सहज ही प्राप्ति करते रहेंगे।2. सभी अपने को इस सृष्टि ड्रामा के अन्दर विशेष पार्टधारी समझते हो? कल्प पहले वाले अपने चित्र अभी देख रहे हो! यही ब्राह्मण जीवन का वन्डर है। सदा इसी विशेषता को याद करो कि क्या थे और क्या बन गये। कौड़ी से हीरे तुल्य बन गये। दु:खी संसार से सुखी संसार में आ गये। आप सब इस ड्रामा के हीरो हीरोइन एक्टर हो। एक-एक ब्रह्माकुमार कुमारी बाप का सन्देश सुनाने वाले सन्देशी हो। भगवान का सन्देश सुनाने वाले सन्देशी कितने श्रेष्ठ हुए! तो सदा इसी कार्य के निमित्त अवतरित हुए हैं। ऊपर से नीचे आये हैं यह सन्देश देने - यही स्मृति खुशी दिलाने वाली है। बस अपना यही आक्यूपेशन सदा याद रखो कि खुशियों की खान के मालिक हैं। यही आपका टाइटिल है।3. सदा अपने को संगमयुगी श्रेष्ठ ब्राह्मण आत्मायें अनुभव करते हो? सच्चे ब्राह्मण अर्थात् सदा सत्य बाप का परिचय देने वाले। ब्राह्मणों का काम है कथा करना, तुम कथा नहीं करते लेकिन सत्य परिचय सुनाते हो। ऐसे सत्य बाप का सत्य परिचय देने वाले, ब्राह्मण आत्मायें हैं, यही नशा रहे। ब्राह्मण देवताओं से भी श्रेष्ठ हैं इसलिए ब्राह्मणों का स्थान चोटी पर दिखाते हैं। चोटी वाले ब्राह्मण अर्थात् ऊंची स्थिति में रहने वाले। ऊंचा रहने से नीचे सब छोटे होंगे। कोई भी बात बड़ी नहीं लगेगी। ऊपर बैठकर नीचे की चीज़ देखो तो छोटी लगेगी। कभी कोई समस्या बड़ी लगती तो उसका कारण नीचे बैठकर देखते हो। ऊपर से देखो तो मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। तो सदा याद रखना चोटी वाले ब्राह्मण हैं - इसमें बड़ी समस्या भी सेकण्ड में छोटी हो जायेगी। समस्या से घबराने वाले नहीं लेकिन पार करने वाले समस्या का समाधान करने वाले। अच्छा।आज सवेरे (18-4-84) अमृतवेले एक भाई ने हार्टफेल होने से अपना पुराना शरीर मधुबन में छोड़ा उस समय अव्यक्त बापदादा के उच्चारे हुए महावाक्यसभी ड्रामा की हर सीन को साक्षी हो देखने वाली श्रेष्ठ आत्मायें हो ना! कोई भी सीन जो भी ड्रामा में होती है उसको कहेंगे कल्याणकारी। नथिंग न्यू। (उनकी लौकिक भाभी से) क्या सोच रही हो? साक्षीपन की सीट पर बैठ सब दृश्य देखने से अपना भी कल्याण है और उस आत्मा का भी कल्याण है। यह तो समझती हो ना! याद में शक्ति रूप हो ना। शक्ति सदा विजयी होती है। विजयी शक्ति रूप बन सारा पार्ट बजाने वाली। यह भी पार्ट है। पार्ट बजाते हुए कभी भी और कोई संकल्प नहीं करना। हर आत्मा का अपना-अपना पार्ट है। अभी उस आत्मा को शान्ति और शक्ति का सहयोग दो। इतने सारे दैवी परिवार का सहयोग प्राप्त हो रहा है इसलिए कोई सोचने की बात नहीं है। महान तीर्थ स्थान है ना! महान आत्मा है, महान तीर्थ है। सदा महानता ही सोचो। सभी याद में बैठे हो ना! एक लाडला बच्चा, अपने इस पुराने शरीर का हिसाब पूरा कर अपने नये शरीर की तैयारी में चला इसलिए अभी सभी उस भाग्यवान आत्मा को शान्ति, शक्ति का सहयोग दो। यही विशेष सेवा है। क्यों, क्या में नहीं जाना लेकिन स्वयं भी शक्ति स्वरूप हो, विश्व में शान्ति की किरणें फैलाओ। श्रेष्ठ आत्मा है, कमाई करने वाली आत्मा है इसलिए कोई सोचने की बात नहीं। समझा! वरदान:- फरिश्ते स्वरूप की स्मृति द्वारा बाप की छत्रछाया का अनुभव करने वाले विघ्न जीत भव अमृतवेले उठते ही स्मृति में लाओ कि मैं फरिश्ता हूँ। ब्रह्मा बाप को यही दिलपसन्द गिफ्ट दो तो रोज़ अमृतवेले बापदादा आपको अपनी बांहों में समा लेंगे, अनुभव करेंगे कि बाबा की बाहों में, अतीन्द्रिय सुख में झूल रहे हैं। जो फरिश्ते स्वरूप की स्मृति में रहेंगे उनके सामने कोई परिस्थिति वा विघ्न आयेगा भी तो बाप उनके लिए छत्रछाया बन जायेंगे। तो बाप की छत्रछाया वा प्यार का अनुभव करते विघ्न जीत बनो। स्लोगन:- सुख स्वरूप आत्मा स्व-स्थिति से परिस्थिति पर सहज विजय प्राप्त कर लेती है। #Murli #brahmakumari #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- 40 Points of World Drama Play
Here are 40 points to churn on the World Drama play (cycle of 5000 years). How the Drama of day and night works. A great reflection that: 'There is always a balance in the world.' This article is also served in Audio record (video on this post). Want to download/print? Here is PDF version of this article. When we say DRAMA, it means that there must be 'actors' and there must be a 'director'. This life is a REAL DRAMA of happiness and sorrow, of knowledge and ignorance. This is where souls play their roles and learn. This Drama is however flexible. If a soul decides to change itself, it can. God, the director helps each soul to re-remember its original virtues and he empowers the souls to play the finest possible part in Drama. Refer: World Drama Cycle Because of not knowing that World is really a drama and we are souls (actors), we become so attached to our parts and hence fall down. God uplifts us by showing the light of knowledge. Now we know. Knowing this great secret, we regain our originality. The world drama wheel is a 5000 years eternal play of karmic account repeating every cycle. This cycle is wonderfully balanced and precise. Drama play can be shortlisted by only understanding the two polarities (opposites) on which the Drama is made possible: 1. Arrival and departure 2. Today and Tomorrow 3. Soul consciousness and Body consciousness 4. Half Liberation in life and Half Bondage in life 5. Bharat’s (India) defeat and Bharat’s victory (from Maya /5 vices) 6. Righteous to Unrighteous and Unrighteous to Righteous 7. Mistake minded to Perfection 8. Knowledge and Illusion (ignorance) 9. Paradise and Graveyard 10. Salvation and misery 11. Godly community & Devil community 12. Past Present and Future 13. Knowledge & devotion (worship) 14. Knowledge, Devotion and Renunciation 15. Becoming Diamond-like an becoming stone-like 16. Our Victory and our defeat (on Maya or 5 vices) 17.Godly kingdom and Devil kingdom 18. Inconscient and Conscient 19. Prabhu ( Lord) and Maya Ravan (Illusion) 20. Holy land of Bharat to Unholy land of Bharat 21. Worship-worthy to a Worshipper 22. Becoming Prince and becoming Beggar 23. Drama of Light and Darkness 24. Pure world and Impure world 25. Becoming Pure to Impure and Impure to Pure 26. Drama of Night and Day 27. Ram kingdom and Rawan kingdom 28. Acquiring kingdom and Loosing kingdom 29. Remembrance - Forgetfulness 30. World of Truth and World of False 31. Shivalaya ( Shiva’s abode/temple) - Vaishyalaya ( brothel) 32. Peace - Unpeace 33. Real Joy and Sorrow 34. Becoming Beautiful and Ugly 35. Morning rich and Evening beggar 36. Becoming Solvent and Insolvent 37. Becoming Wise and becoming Fool 38. Completely pure - Completely impure 39. Rise and Fall 40. Inheritance - Curse * Video Version * 40 points to understand the Wold Drama (Hindi Audio) URL of above video -> https://www.youtube.com/watch?v=3zwp9YogUNc ---- Useful links ---- PDF version of this article World Drama Cycle - Day 3 About God - The Supreme Soul Best Videos collection - YouTube Other Articles Our Blog - BK Articles blog Need anything else? Search on BK Google (a personal divine search engine for BKs) www.bkgoogle.com . #english #brahmakumari #brahmakumaris
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger







