Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
Search this site
1250 results found
- 29 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris Shiv baba murli today Hindi Madhuban 29-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन' 'मीठे बच्चे - आज्ञाकारी बनो, बाप की पहली आज्ञा है - अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो'' प्रश्नः- आत्मा रूपी बर्तन अशुद्ध क्यों हुआ है? उसको शुद्ध बनाने का साधन क्या है? उत्तर:- वाह्यात बातों को सुनते और सुनाते आत्मा रूपी बर्तन अशुद्ध बन गया है। इसको शुद्ध बनाने के लिए बाप का फ़रमान है हियर नो ईविल, सी नो ईविल........ एक बाप से सुनो, बाप को ही याद करो तो आत्मा रूपी बर्तन शुद्ध हो जायेगा। आत्मा और शरीर दोनों पावन बन जायेंगे। गीत:- जो पिया के साथ है....... ओम् शान्ति।ओम् शान्ति का अर्थ तो बच्चों ने समझा हुआ है। बच्चों को घड़ी-घड़ी प्वाइन्ट्स दी जाती हैं। जैसे घड़ी-घड़ी कहा जाता है बाप और वर्से को याद करो। यहाँ कोई मनुष्य की याद नहीं है। मनुष्य, मनुष्य की वा किसी देवता की याद दिलायेंगे। पारलौकिक बाप की याद कोई दिला न सके क्योंकि बाप को कोई जानते नहीं। यहाँ तुमको घड़ी-घड़ी कहा जाता है अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो। जैसे बाप को बच्चे होते हैं तो सब समझ सकते हैं यह बाप से वर्सा लेने आया है। फिर उनको बाप और वर्सा याद रहता है। यहाँ भी ऐसे है। जरूर बच्चे बाप को जानते नहीं हैं इसलिए बाप को आना पड़ता है। जो बाप के साथ हैं उन्हों के लिए यह ज्ञान बरसात है। वेद शास्त्रों में जो ज्ञान है वह सब है भक्ति मार्ग की सामग्री। जप, तप, दान, पुण्य, संध्या, गायत्री आदि जो कुछ करते हैं वह सब है भक्ति मार्ग की सामग्री। सन्यासी भी भक्त हुए। पवित्रता बिगर कोई शान्तिधाम में जा नहीं सकते इसलिए वह घरबार छोड़ जाते हैं। परन्तु सारी दुनिया तो ऐसे नहीं करेगी। उन्हों के इस हठयोग की भी ड्रामा में नूँध है। तुम बच्चों को राजयोग सिखलाने कल्प-कल्प एक ही बार आता हूँ। मेरा और कोई अवतार होता नहीं है। रीइनकारनेशन आफ गॉड। वह हुआ ऊंच ते ऊंच। फिर रीइनकारनेशन आफ जगत अम्बा और जगत पिता भी जरूर होने चाहिए। वास्तव में रीइनकारनेशन अक्षर सिर्फ बाप से ही लगता है। सद्गति दाता एक ही बाप है। यूँ तो हर एक चीज़ फिर से रीइनकारनेट होती है। जैसे अभी भ्रष्टाचार है तो कहेंगे भ्रष्टाचार रीइनकारनेट हुआ है। फिर से भ्रष्टाचार हुआ है, फिर से श्रेष्ठाचार आयेगा। रीइनकारनेट तो हर चीज़ का होता है। अभी पुरानी दुनिया है फिर नई दुनिया आयेगी। नई दुनिया के बाद कहेंगे फिर से पुरानी दुनिया आनी है। यह सब बातें बाप बैठ समझाते हैं। जब यहाँ बैठते हो तो हमेशा ऐसे समझो - मैं आत्मा हूँ, मुझे बाप का फ़रमान मिला हुआ है मुझे याद करो। बच्चों के सिवाए तो और कोई को बाप का फ़रमान मिल न सके। फिर बच्चों में कोई तो आज्ञाकारी होते हैं, कोई आज्ञा न मानने वाले भी होते हैं। बाप कहते हैं - हे आत्मायें, तुम मेरे साथ बुद्धि का योग लगाओ। बाप आत्माओं से बात करते हैं, और कोई विद्धान-पण्डित आदि ऐसे नहीं कहेंगे कि मैं आत्माओं से बात करता हूँ। वह तो आत्मा सो परमात्मा समझ लेते हैं। वह है रांग। तुम बच्चे जानते हो कि शिवबाबा इस शरीर द्वारा हमें समझा रहे हैं। शरीर बिगर तो एक्ट हो न सके। पहले-पहले तो यह निश्चय चाहिए। निश्चय बिगर तो कुछ भी बुद्धि में नहीं बैठेगा। पहले निश्चय चाहिए कि हम आत्माओं का बाप वह निराकार परमपिता परमात्मा है और साकार में है प्रजापिता ब्रह्मा, हम हैं ब्रह्माकुमार-कुमारियां। शिव के तो सब आत्मायें बच्चे हैं इसलिए शिवकुमार कहेंगे, कुमारी नहीं। यह सब बातें धारण करनी है। धारणा तब होगी जब निरन्तर याद करते रहेंगे। याद करने से ही बुद्धि रूपी बर्तन शुद्ध होगा। वाह्यात बातें सुनते-सुनते बर्तन अशुद्ध बन गया है, उसको शुद्ध बनाना है। बाप का फ़रमान है मुझे याद करो तो तुम्हारी बुद्धि पवित्र होगी। तुम्हारी आत्मा में खाद पड़ गई है, अब पवित्र बनना है। सन्यासी कहते हैं आत्मा निर्लेप है। बाप कहते हैं आत्मा में ही खाद पड़ी है। श्रीकृष्ण की आत्मा और शरीर दोनों पवित्र हैं। दोनों पवित्र सिर्फ सतयुग में ही होते हैं। यहाँ तो हो नहीं सकते। तुम आत्मायें नम्बरवार पवित्र होती जा रही हो। अभी पवित्र बनी नहीं है। कोई भी पवित्र नहीं है। सब पुरुषार्थ कर रहे हैं। अन्त में नम्बरवार सबकी रिजल्ट निकलेगी।बाप आकर सभी आत्माओं को फ़रमान करते हैं कि मुझे याद करो, अपने को अशरीरी समझो, देही-अभिमानी बनो। मूल यह बात बाप बिगर कोई समझा नहीं सकते। पहले यह पूरा निश्चय होगा तो विजय पायेंगे, निश्चय नहीं होगा तो विजय नहीं पायेंगे। निश्चय बुद्धि विजयन्ती, संशय बुद्धि विनशयन्ती। गीता में कोई-कोई अक्षर बहुत अच्छे हैं। इसको कहा जाता है आटे में नमक। बाप कहते हैं मैं तुमको सभी वेदों शास्त्रों का सार समझाता हूँ कि इनमें क्या-क्या है? यह सब हैं भक्तिमार्ग के रास्ते। इनकी भी ड्रामा में नूँध है। यह प्रश्न नहीं उठ सकता कि यह भक्तिमार्ग क्यों बनाया हुआ है? यह तो अनादि बना बनाया ड्रामा है। तुमने भी इस ड्रामा में बाप से स्वर्ग के मालिक बनने का वर्सा अनेक बार लिया है और लेते रहेंगे। कभी अन्त नहीं हो सकता। यह चक्र अनादि फिरता ही रहता है। तुम बच्चे अभी दु:खधाम में हो फिर शान्तिधाम में जायेंगे, शान्तिधाम से सुखधाम में जायेंगे फिर दु:खधाम में आयेंगे - यह अनादि चक्र चलता ही रहता है। सुखधाम से दु:खधाम आने में तुम बच्चों को 5 हजार वर्ष लगते हैं। जिसमें तुम 84 जन्म लेते हो। सिर्फ तुम बच्चे ही 84 जन्म लेते हो, सब नहीं ले सकते। यह बेहद का बाप तुमको डायरेक्ट समझा रहे हैं, और बच्चे फिर मुरली सुनेंगे वा पढ़ेंगे या टेप सुनेंगे। टेप भी सब नहीं सुन सकते। तो पहले-पहले तुम बच्चों को उठते-बैठते इस याद में रहना है। मनुष्य तो माला फेरते राम-राम जपते हैं। रुद्राक्ष की माला कहते हैं ना। अब रुद्र तो है भगवान्। फिर इस माला में मेरु दाना इकट्ठा है। वह तो विष्णु के युगल स्वरूप हैं। वह कौन हैं? यह मात-पिता जो फिर विष्णु के दो रूप लक्ष्मी-नारायण बनते हैं इसलिए इनको मेरु कहा जाता है। फूल है शिवबाबा फिर मेरु यह मम्मा-बाबा जिनको मात-पिता कहते हो। विष्णु को मात-पिता नहीं कह सकेंगे। लक्ष्मी-नारायण को मात-पिता तो उनके बच्चे ही कहेंगे। आजकल तो सबके आगे जाकर कहते हैं त्वमेव माताश्च पिता..... बस, कोई एक ने महिमा की तो उनके पीछे फालो करने लग पड़ते। यह है ही अनराइटियस दुनिया। कलियुग को कहा जाता है अनराइटियस, सतयुग को कहा जाता है राइटियस। वहाँ आत्मा और शरीर दोनों पवित्र होते हैं। सतयुग में कृष्ण गोरा है, फिर अन्तिम जन्म में उनकी आत्मा सांवरी बनी है। यह ब्रह्मा-सरस्वती इस समय सांवरे हैं ना। आत्मा काली बन गई है तो उनका जेवर भी काला बन गया है। सोने में ही खाद पड़ती है, उससे जेवर भी जो बनता है वह खाद वाला। सतयुग में जब देवी-देवताओं की गवर्मेन्ट है तो यह झूठ (खाद) होती नहीं। वहाँ तो सोने के महल बनते है। भारत सोने की चिड़िया था, अभी तो मुलम्मा है। ऐसे भारत को फिर से स्वर्ग बाप ही बना सकते हैं।बाप समझाते हैं, श्रीमत भगवानुवाच है ना। कृष्ण तो दैवीगुणों वाला है, दो भुजा, दो टांग वाला है। चित्रों में तो कहाँ नारायण को, कहाँ लक्ष्मी को 4 भुजायें दी हैं। समझते कुछ भी नहीं। ‘ओम्' अक्षर भी कहते हैं, ओम् का अर्थ बताते हैं - ओम् माना मैं गॉड, जिधर देखता हूँ गॉड ही गॉड है। परन्तु यह तो रांग है। ओम् माना अहम् आत्मा। बाप भी कहते हैं अहम् आत्मा परन्तु मैं सुप्रीम हूँ इसलिए मुझे परमात्मा कहा जाता है। मैं परमधाम में रहता हूँ। ऊंचे ते ऊंच भगवान् फिर सूक्ष्मवतन में ब्रह्मा-विष्णु-शंकर की आत्मा है। फिर नीचे आओ तो यह मनुष्य लोक है। वह दैवी लोक, वह आत्माओं का लोक जिसको मूलवतन कहा जाता है। यह बातें समझने की हैं। तुम बच्चों को यह अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान मिलता है जिससे तुम भविष्य में मालामाल डबल सिरताज बनते हो। देखो, श्रीकृष्ण को दोनों ताज है ना। फिर वही बच्चा चन्द्रवंशी में आता है तो दो कला कम हो जाती हैं। फिर वैश्य वंशी में आयेंगे तो और 4 कला कम हो जायेगी। फिर लाइट का ताज उड़ जायेगा। बाकी रत्न जड़ित ताज रहेगा। फिर जो अच्छा दान-पुण्य करते हैं, उनको एक जन्म के लिये अच्छी राजाई मिलती है। फिर दूसरे जन्म में भी अच्छा दान-पुण्य किया तो फिर भी राजाई मिल सकती है। यहाँ तो तुम 21 जन्मों के लिए राजाई पा सकते हो, मेहनत करनी पड़ती है। तो बाप अपना परिचय देते हैं, कहते हैं - आई एम सुप्रीम सोल इसलिए उनको परमपिता परम आत्मा अर्थात् परमात्मा कहा जाता है। तुम बच्चे उस सुप्रीम को याद करते हो। तुम हो सालिग्राम, वह है शिव। शिव का बड़ा लिंग और सालिग्राम मिट्टी के बनाते हैं। यह कौन सी आत्माओं का यादगार बनाते हैं, यह भी कोई नहीं जानते। तुम शिवबाबा के बच्चे भारत को स्वर्ग बनाते हो इसलिए तुम्हारी पूजा होती है। फिर तुम देवता बनते हो तब भी तुम्हारी पूजा होती है। शिवबाबा के साथ तुम इतनी सर्विस करते हो इसलिए सालिग्रामों की भी पूजा होती है। जो उत्तम से उत्तम कर्तव्य करते हैं, उन्हों की पूजा होती है और कलियुग में जो अच्छा काम करते है उन्हों का यादगार बनाते हैं। कल्प-कल्प बाप तुम बच्चों को सारे सृष्टि चक्र का राज़ समझाते है अर्थात् तुमको स्वदर्शन चक्रधारी बनाते हैं। स्वदर्शन चक्र विष्णु को नहीं हो सकता, वह तो देवता बन गया। यह ज्ञान सारा तुमको है। फिर लक्ष्मी-नारायण बनेंगे तो यह ज्ञान नहीं रहेगा। वहाँ तो सब सद्गति में हैं। तुम बच्चे यह ज्ञान अभी ही सुनते हो फिर राजाई पा लेते हो। स्वर्ग की स्थापना हो गई फिर ज्ञान की दरकार नहीं रहती।बाप ही आकर अपना और रचना का पूरा परिचय देते हैं। सन्यासियों ने माताओं की निंदा की है, परन्तु बाप आकर माताओं को उठाते हैं। बाप यह भी समझाते हैं कि यह सन्यासी न होते तो भारत काम चिता पर बैठ एकदम ख़ाक हो जाता। जब देवी-देवता वाम मार्ग में गिरते हैं तो उस समय अर्थक्वेक बड़ी जोर की होती है फिर सब नीचे चला जाता है। और खण्ड आदि तो होते नहीं, भारत ही होता है। इस्लामी आदि तो पीछे आते हैं तो फिर वह सतयुग की चीजें यहाँ रहती नहीं। तुम जो सोमनाथ का मन्दिर देखते हो वह कोई वैकुण्ठ का नहीं है। यह तो भक्ति मार्ग में बना है, जिसको मुहम्मद गज़नवी आदि ने लूटा। बाकी देवताओं के महल आदि सब अर्थक्वेक में गायब हो जाते हैं। ऐसे नहीं कि महल के महल नीचे गये हैं वही फिर ऊपर आ जायेंगे। नहीं, वह तो अन्दर ही टूट फूट सड़ जाते हैं। फिर उसी समय खोदते हैं तो कुछ न कुछ मिलता है। अभी तो कुछ भी नहीं मिलता है। शास्त्रों में कोई यह बातें नहीं हैं। सद्गति दाता है ही एक बाप। पहले-पहले तो यह निश्चय चाहिए। निश्चय में ही माया विघ्न डालती है। कहते हैं भगवान् कैसे आयेगा? अरे, शिव जयन्ती है तो जरूर आये होंगे। बाप ने समझाया है मैं बेहद के दिन और बेहद की रात के संगम पर आता हूँ। यह कोई नहीं जानते कि किस समय आता हूँ? तुम बच्चे जानते हो। बाप ने ही यह नॉलेज दी है और दिव्य दृष्टि से यह चित्र आदि बनवाये हैं। गीता में भी कल्प वृक्ष का कुछ वर्णन है। बच्चों को कहते हैं हम तुम अभी हैं, कल्प पहले भी थे और फिर कल्प-कल्प मिलते रहेंगे। मैं कल्प-कल्प तुमको यह ज्ञान दूँगा। तो चक्र भी सिद्ध होता है। परन्तु तुम्हारे सिवाए कोई समझ न सके। यह सारे सृष्टि चक्र का चित्र है, जरूर कोई ने बनवाया है। बाप भी इस पर, बच्चे भी इस पर समझाते है। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) हर बात में विजय का आधार निश्चय है इसलिए निश्चयबुद्धि जरूर बनना है। सद्गति दाता बाप में कभी संशय नहीं उठाना है। 2) बुद्धि को पवित्र वा शुद्ध बनाने के लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करना है। वाह्यात (व्यर्थ) बातें न सुननी है, न सुनानी है। वरदान:- अपने शक्ति स्वरूप द्वारा अलौकिकता का अनुभव कराने वाले ज्वाला रूप भव अभी तक बाप शमा की आकर्षण है, बाप का कर्तव्य चल रहा है, बच्चों का कर्तव्य गुप्त है। लेकिन जब आप अपने शक्ति स्वरूप में स्थित होंगे तो सम्पर्क में आने वाली आत्मायें अलौकिकता का अनुभव करेंगी। अच्छा-अच्छा कहने वालों को अच्छा बनने की प्रेरणा तब मिलेगी जब संगठित रूप में आप ज्वाला स्वरूप, लाइट हाउस बनेंगे। मास्टर सर्वशक्तिमान् की स्टेज, स्टेज पर आ जाए तो सभी आपके आगे परवाने समान चक्र लगाने लग जायें। स्लोगन:- अपनी कर्मेन्द्रियों को योग अग्नि में तपाने वाले ही सम्पूर्ण पावन बनते हैं। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Meaning of Words in Murli) Part 3 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 3 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 121 . तकदीर को लकीर लगाना - भाग्य बनाने का सुअवसर खो देना 122 . ततत्वम् - तुम भी वही हो अर्थात तुम ही पूज्य थे और फिर तुम ही पुजारी बने। 123 . तत्ते तवे - गर्म तवे 124 . तत्त्वज्ञानी - जीवन/संसार के सार या मूल को जाननेवाला 125 . तदबीर - अभीष्ट सिद्धि करने का साधन/उक्ति/तरकीब/यत्न। 126 . तमोगुण - गुणों में सबसे निम्न स्तर (चार कला सम्पन्न कलियुग से/भारत मे अरबों के आक्रमण से शुरू) 127 . ताउसी तख्त - राज्य-भाग 128 . तिजरी की कथा - भक्ति मार्ग की सत्य नारायण की काल्पनिक कथा के मध्य में सुनाई जाने वाली कथा 129 . त्रिलोकीनाथ - तीनों लोकों का मालिक शिव परमात्मा 130 . दग्ध करो - खत्म करो 131 . दिलरूबा - वह जिसमें प्रेम किया जाए/प्यारा 132 . दिव्य चक्षु - ज्ञान का तीसरा नेत्र 133 . दुम - पूंछ, आत्मा के निकलते ही शरीर रुपी दुम छूट जायेगा 134 . दुस्तर - जिसे पार करना कठिन हो/ विकट/कठिन 135 . देवाला - जिसके पास ऋण चुकाने के लिये कुछ न बच गया हो/ जो सर्वथा अभाव की स्थिति में हो 136 . देही - देह को चलाने वाली/मालिक/आत्मा 137 . दो ताजधारी - संगमयुगी ब्राह्मण का और सतयुगी देवता दोनों के आभामंडल की लाइट का ताज धारण करना 138 . दोज़ख - नरक 139 . धणी - मालिक 140 . धरिया - धुरण्डी (होली के अगले दिन का एक त्यौहार) 141 . नंदीगण - बैल की प्रतिकृति जो शिवमन्दिर में होती है कलियुग अन्त में शिव बाबा जिन दो रथों/तन (ब्रह्मा बाबा व गुलजार दादी) का सहारा लेते हैं, यही नन्दीगण के प्रतीक 142 . नट शैल - सार रूप (सारांश) 143 . नब्ज देखना - जांच करना, सूक्ष्म चेकिंग करनी 144 . नम्बरवार - कोई होशियार कोई बुद्धू/क्रमोत्तर गिरती हुई स्थिति में होना। 145 . नष्टोमोहा - पुरानी दुनिया से मोह ममत्व का त्याग, निर्मोही स्थिति 146 . नामाचार - प्रसिद्ध/लोक विश्रुत 147 . नामी-ग्रामी - प्रसिद्ध करने वाला 148 . निधनके - जिसके माँ-बाप न हो 149 . निराकार सो साकार - साकार मे कर्म करते हुए अपने निराकार स्वरूप (stage) की स्मृति/याद में रहना 150 . निर्माण चित्त - जिसका मन निर्मल/साफ हो/निर्माण करने का जिसमें हृदय हो 151 . निर्लेप - जिस पर विकारों का लेप ना लगा हो/निर्विकारी स्थिति स्टेज 152 . निर्वाणधाम - आत्मा-परमात्मा का निवास स्थान/ब्रह्मलोक, मूलवतन भी कहते हैं 153 . निर्विकारी - विकार (बुराइयों) रहित (रजो, तमो से सम्बन्धित) 154 . निवृत्ति मार्ग - सांसारिक विषयों का किया जानेवाला त्याग, प्रवित्ति का अभाव होना, सांसारिक कार्यों के लगाव से परे 155 . नूँथ होना माला में पिरोया हुआ 156 . नूँध - पहले से लिखा हुआ 157 . नेष्टा - एक जगह शान्ति में बैठकर योग का अभ्यास कराना। वैसे नेष्ठा एक प्रकार की योग की अत्यन्त कठिन क्रिया है। नेष्ठ नेत्र और देहातीत बनाने वाली शक्तिशाली दृष्टि है। 158 . नैन चैन - आंख की हलचल व व्यवहार द्वारा 159 . नौंधा (नवधा भक्ति) - भक्तिमार्ग में भक्त ईश्वर का साक्षात्कार के लिये नौ प्रकार की भक्ति श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पाद सेवन, अर्चन, वंदन, संख्य, दास्य और आत्मनिवेदन करता हुआ सर्वस्व ईश्वर पर न्यौछावर कर देता है। मुरली सन्दर्भ में भाव यह है कि तुम अपने सारे विकारों कादान कर शिव बाबा पर न्यौछावर होते हो जाओ तो तुम्हे भी साक्षात्कार होगा। 160 . न्यारा और प्यारा - सबसे न्यारा/अलग होते हुए भी सबका प्यारा होना 161 . पक्का महावीर - विजयी, सफल, दृढ़, सफलतामूर्त 162 . पत्थरना - थमाया/विकारों के वशीभूत 163 . पत्थरपुरी - कलियुगी/दिलोदिमाग पत्थर सदृश (पत्थर पूजे हरि मिले, तो.....) 164 . पथ प्रदर्शक - पैगम्बर/रास्ता दिखाने वाला/गाइड 165 . पदमापदम, पदमगुणा - गणित में सोलहवें स्थान की संख्या (१०० नील) जो इस प्रकार लिखी जाती हैं—१००,००,००,००,००,००,००० (१ नील - सौ अरब।) संगम पर किया हुआ पुराषार्थ पदमापदम/पदमगुणा फलदाई होता है। 166 . पद्मपति - जजअखुट सम्पत्ति (ज्ञान/योग/धन) का स्वामी 167 . परमधाम - आत्मा-परमात्मा का निवास स्थान 168 . परिस्तान - फरिश्तों की दुनिया/सतयुगी दुनिया 169 . पवित्रता - मन-वचन-कर्म से पावन, निश्छलता, स्वछता, चतुराई रहित, सरल, साफ, शुभ वृत्ति, शुभ विचार कामना या इच्छा रहित, निस्वार्थ 170 . पसारा - विस्तार से 171 . पाण्डव - जिनको ईश्वरीय नियम वा मर्यादाओं पर सम्पुर्ण निश्चय है और ईश्वरीय पार्ट को पहचान कर ईश्वरिय ज्ञान को जीवन मे धारण करते है वही सच्चे पांडव कहलाते है, परमात्मा भी इनके साथी बनते हैं। 172 . पारलौकिक - इस साकारी लोक या दुनिया से पार/बहुत दूर/सूक्ष्मलोक से भी ऊपर/दुनियावी रिश्तों से परे 173 . पारसनाथ - परमात्मा/पारस सदृश बनाने वाला 174 . पारसपुरी - स्वर्ग/सतयुग दिलोदिमाग जहाँ पारस पत्थर जैसा हो 175 . पित्र खिलाना - परम्परा से चली आ रही भारतीय रस्म जिसमें लोग मृत व्यक्ति की आत्मा को ब्राह्मणों के शरीर में आह्वान कर पितरों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है । 176 . पुरूषार्थ - कर्म, वह मुख्य उद्देश्य या प्रयोजन जिसकी प्राप्ति या सिद्धि के लिए प्रयत्न करना आवश्यक और कर्त्तव्य हो। 177 . पैगामसन्देश 178 . पोतामेल - हिसाब-किताब, रोजनिशी, आत्मा जो मन वाणी कर्म द्वारा कार्य करे उसके रोज का हिसाब-किताब 179 . प्रकृतिस्व - भाव, तासीर, कुदरत। 180 . प्रजापिता - सभी मनुस्य आत्माओ का पूर्वज, जिनके द्वारा परमात्मा शिव रचना रचते है l ✣✣✣ Useful links ✣✣✣ PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi PART 2 of 3 - Murli Dictionary in Hindi Download of View Full PDF What is Murli? : https://www.brahma-kumaris.com/what-is-murli Revelations from Murli: https://www.brahma-kumaris.com/revelations हिन्दी मे 7 दिवसीय राजयोग कोर्स: https://www.brahma-kumaris.com/raja-yoga-course-hindi . #brahmakumari #brahmakumaris #Murli #Hindi
- 28 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 28/10/18 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 22/02/84 The experience of the four combined forms of the confluence age. Today, BapDada is seeing the combined forms of all the children. Does each of you children know your combined form very well? Firstly, you elevated souls are combined with your last old bodies, but bodies that make you extremely valuable. All of you elevated souls are carrying out an elevated task with the support of those bodies and are also experiencing a meeting with BapDada through them. Each one has an old body, but the greatness of that final body is that you elevated souls have an alokik experience through it. Therefore, the soul and body are combined. You mustn't have any consciousness of it being an old body, but be the master of it and make it work. Therefore, become soul conscious and a karma yogi and enable the physical organs to work.Secondly, there is the combined form of your alokik form and the Form without an image. Out of the whole cycle, it is only now that you can experience this combined form. This is the experience of the combined form of you and the Father. By always remaining a master almighty authority, always being victorious, always being a destroyer of obstacles for everyone, always having good wishes and elevated feelings, elevated words, elevated drishti and elevated actions, you give others the experience of your being a world benefactor. This makes you an embodiment of solutions to all problems in a second. It makes you a bestower and master bestower of blessings for yourself and for others. Simply remain constantly stable in this combined form and you will easily become an embodiment of success in remembrance and service. The method will just be in name and success will always be with you. At this time, a lot more time is taken up following the method. Success is experienced according to your capacity. However, the more you constantly remain in this alokik, powerful, combined form, the more success you will experience through the method. You will then experience greater attainment than the effort you make. The meaning of being an embodiment of success is that success is already guaranteed for every task. Let this be your practical experience.The third combined form is: "I, the Brahmin, who am an angel” – the Brahmin form and the final karmateet angelic form. The experience of this combined form will make you into an image that grants this world visions. By having the awareness of being a Brahmin and an angel as you walk and move around and as you play your part in the corporeal world through your physical body, you will experience yourself to be a companion of Father Brahma, an angel of the subtle region, who has come to the corporeal world into a body for world service. You will experience yourself to be beyond corporeal feelings and one who has adopted an avyakt form. These avyakt feelings, that is, feelings of being an angel, will automatically make you avyakt, that is, they will easily transform the sanskars of gross words and behaviour, of a gross nature and gross feelings. When feelings change, everything changes. Let there always be such avyakt feelings in your form. Let your awareness be that you are Brahmins who are angels. Let that awareness now take a practical form. The form is constantly easily and automatically maintained. To put it into a practical form means that you are always an avyakt angel. To stay in the awareness of sometimes forgetting and sometimes remembering is the first stage. To become the form is the elevated stage.Fourthly, the future four-armed image – the combined form of Lakshmi and Narayan – because, at this time, you souls are being filled with the sanskars of becoming like both Lakshmi and Narayan. Sometimes, you will become Lakshmi and sometimes, you will become Narayan. Let the combined form of the future reward be just as clear. Today an angel and tomorrow a deity. One moment an angel and the next moment a deity. Your kingdom and your royal form are about to come. They are almost ready. Let your thoughts be clear and powerful in this way, because when your clear and powerful thoughts emerge, your kingdom will come close. When your thoughts have emerged, they will create the new world, that is, they will bring it into this world. When your thoughts are merged, the new world cannot be made to emerge. The thought of Brahma, along with that of Brahmins too, will reveal the new world on this earth. Father Brahma is still waiting to play the first part in the new world with you Brahmin children because of his promise to go with you. If Brahma alone were simply to become Krishna, then what would he do by himself? He also needs those who are to play with him and study with him. This is why Father Brahma says to the Brahmins: Become equal to me, the father who has adopted the avyakt form, that is, be those with an avyakt form and an angelic stage. Angels will become deities. Do you understand? Only by remaining stable in all these combined forms, will you become complete and perfect. You will become equal to the Father and easily experience success in your deeds.Double foreigners have a deep desire to have a conversation and to celebrate a meeting with BapDada. You all feel that you should meet Baba today. However, everything has to be considered in this corporeal world. It is the world under the sun, moon and stars. Come to the world beyond all of this and you can sit there all the time. BapDada also loves every child for his or her speciality. Some of you think that certain ones are loved more and that you yourselves are not loved as much. It is not like that. Maharathis are loved because of their own speciality and, in front of the Father, each of you is a maharathi in your own way. You are great souls and therefore maharathis. In order to carry on with the task, someone has to be made an instrument with love. Otherwise, you have all received your own places for the sake of the task. Would anything work if everyone were to become a Dadi? Someone has to be made an instrument. In fact, in your own way, all of you are Dadis. Everyone is called Didi or Dadi. Nevertheless, all of you together have made one an instrument. Did all of you make her the instrument or was it just the Father who made her an instrument? Someone has to be made an instrument for the sake of the activities and according to each one's task. This doesn't mean that all of you are not maharathis. You too are maharathis. You are mahavirs. If those who challenge Maya are not maharathis, then what are they?For BapDada, even the children who do the seven days’ course are maharathis because they only do the weekly course and they then understand that they want to make their lives this elevated. They have issued a challenge and so they are maharathis and mahavirs. BapDada constantly reminds all of you children to put a slogan into practice. One thing is to maintain your original stage and the other is to interact with others. In your original stage, all of you are big, none of you are small. In business activity, someone has to be made an instrument. Therefore, in order to remain constantly successful in your business and activity, the slogan is: Give regard and receive regard. To give regard to others is to receive regard. Receiving is merged in the giving. Give regard and you will receive regard. The way to receive regard is to give it. It is not possible not to receive regard when you give regard. However, give it from your heart, not just superficially for your own gain. Those who give regard from their hearts receive regard in their hearts. If you give superficial regard, you will receive superficial regard. Always give from your heart and receive with your heart. With this slogan, you will always remain free from obstacles, free from waste thoughts and carefree. You won't then have the worry: What will happen to me? Everything to do with me is already accomplished. It is already guaranteed. You will remain carefree, and the elevated reward of the present and the future is already fixed for such elevated souls. No one can change this. No one can take anyone else's seat; it is fixed. It is fixed and you are therefore carefree. This is called being equal to the Father and being one who follows the Father. Do you understand?Baba has special love for the double-foreign children - not superficial love, but love from the heart. BapDada has told you that there is an old song: I came having crossed very high barriers of the world. This is the song of the double foreigners. You crossed all the high barriers of the ocean, religions, countries and languages and belonged to the Father. This is why you are loved by the Father. The people of Bharat were worshippers of the deities anyway; they have not crossed high barriers. However, you double-foreigners have crossed the high barriers so easily. This is why BapDada sings songs from His heart of this speciality of you children. Do you understand? Baba is not telling you this just to please you. Some children playfully say that BapDada pleases everyone. However, Baba pleases each one meaningfully. Ask yourselves whether BapDada is saying this just for the sake of it or whether it is practical. You have crossed high barriers and come here, have you not? You get your ticket with so much effort. As soon as you leave here, you start to save money for it. BapDada sees the love of you children, and the methods you adopt to come here with so much love, and how you actually arrive here, then, seeing the methods of love and the deep love of you loving souls, BapDada is pleased. Ask those from far away how they come here. Even though they have to make effort, at least they arrive here. Achcha.To those who remain constantly stable in the combined form, to those who remain constantly stable in the avyakt feeling, the same as the Father, to those who constantly experience being an embodiment of success, to those who grant a vision through their powerful equal form, to those who are constantly carefree and are guaranteed to be victorious, to such children, BapDada's love, remembrance and namaste.BapDada speaking to the group from San Francisco:Do all of you experience yourselves to be special souls of the whole world? This is because, out of all the souls of the world, you special souls have received the fortune of recognising the Father. To recognise the highest-on-high Father is such great fortune! You recognised Him, forged a relationship with Him and experienced benefit. Now, do you experience yourselves to be the masters of all of the Father's treasures? Since you are always His children, then to be a child of His means always to have a right. Revise this awareness again and again: "Who am I? Whose child am I?" Only those who experience a powerful form of awareness at amrit vela remain powerful. If amrit vela is not powerful, then many obstacles will come throughout the day. Therefore, let amrit vela always be powerful. At amrit vela, the Father Himself comes to give you children special blessings. Those who take these blessings at that time are able to have the stage of an easy yogi throughout the day. So let the combination of study and amrit vela always remain especially powerful. You will then always remain safe.Speaking to the German group:Do you always consider yourselves to be world benefactor souls, children of the World Benefactor Father? This means to be full of all treasures. Only when you yourself are full of all treasures can you give to others. Therefore, you are souls who are always full of all treasures, children and so masters. Do you experience this? To say "Father" means to be a child and a master. This awareness automatically makes you a world benefactor, and this awareness makes you constantly fly in happiness. This Brahmin life means to remain full, to fly with happiness and always to have the intoxication of having a right to the Father's treasures. You are such elevated Brahmin souls. Achcha. Blessing: May you be a master teacher who gives teachings through your every act and word while you walk and move around. Just as they have mobile libraries nowadays, similarly, you too are walking and moving master teachers. Always see your students in front of you; you are not alone, your students are always in front of you. You are constantly studying and also teaching. Worthy teachers are never careless in front of their students, they pay attention. When you go to sleep, when you wake up, when you walk and when you eat, think at every moment that you are in a big college and that your students are watching you. Slogan: To purify your sanskars completely with faith in the self (soul) is elevated yoga. #brahmakumari #english #Murli #bkmurlitoday
- 28 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli in Hindi Aaj ki Murli Madhuban 28-10-18 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 22-02-84 मधुबन संगम पर चार कम्बाइन्ड रूपों का अनुभव आज बापदादा सभी बच्चों के कम्बाइन्ड रूप को देख रहे हैं। सभी बच्चे भी अपने कम्बाइन्ड रूप को अच्छी रीति जानते हो? एक - श्रेष्ठ आत्मायें, इस अन्तिम पुराने लेकिन अति अमूल्य बनाने वाले शरीर के साथ कम्बाइन्ड हो। सभी श्रेष्ठ आत्मायें इस शरीर के आधार से श्रेष्ठ कार्य और बापदादा से मिलन का अनुभव कर रही हो। है पुराना शरीर लेकिन बलिहारी इस अन्तिम शरीर की है जो श्रेष्ठ आत्मा इसके आधार से अलौकिक अनुभव करती है। तो आत्मा और शरीर कम्बाइन्ड है। पुराने शरीर के भान में नहीं आना है लेकिन मालिक बन इस द्वारा कार्य कराने हैं इसलिए आत्म-अभिमानी बन, कर्मयोगी बन कर्मेन्द्रियों द्वारा कर्म कराते हैं।दूसरा-अलौकिक विचित्र कम्बाइन्ड रूप। जो सारे कल्प में इस कम्बाइन्ड रूप का अनुभव सिर्फ अब कर सकते हो। वह है ''आप और बाप''। इस कम्बाइन्ड रूप का अनुभव। सदा मास्टर सर्वशक्तिवान सदा विजयी सदा सर्व के विघ्न-विनाशक। सदा शुभ भावना, श्रेष्ठ कामना, श्रेष्ठ वाणी, श्रेष्ठ दृष्टि, श्रेष्ठ कर्म द्वारा विश्व कल्याणकारी स्वरूप का अनुभव कराता है। सेकण्ड में सर्व समस्याओं का समाधान स्वरूप बनाता है। स्वयं के प्रति वा सर्व के प्रति दाता और मास्टर वरदाता बनाता है। सिर्फ इस कम्बाइन्ड रूप में सदा स्थित रहो तो सहज ही याद और सेवा के सिद्धि स्वरूप बन जाओ। विधि निमित्त मात्र हो जायेगी और सिद्धि सदा साथ रहेगी। अभी विधि में ज्यादा समय लगता है। सिद्धि यथा शक्ति अनुभव होती है। लेकिन जितना इस अलौकिक शक्तिशाली कम्बाइन्ड रूप में सदा रहेंगे तो विधि से ज्यादा सिद्धि अनुभव होगी। पुरुषार्थ से प्राप्ति ज्यादा अनुभव होगी। सिद्धि स्वरूप का अर्थ ही है हर कार्य में सिद्धि हुई पड़ी है। यह प्रैक्टिकल में अनुभव हो।तीसरा कम्बाइन्ड रूप - हम सो ब्राह्मण सो फरिश्ता। ब्राह्मण रूप और अन्तिम कर्मातीत फरिश्ता स्वरूप। इस कम्बाइन्ड रूप की अनुभूति विश्व के आगे साक्षात्कार मूर्त बनायेगी। ब्राह्मण सो फरिश्ता इस स्मृति द्वारा चलते-फिरते अपने को व्यक्त शरीर, व्यक्त देश में पार्ट बजाते हुए भी ब्रह्मा बाप के साथी अव्यक्त वतन के फरिश्ते, व्यक्त देश और देह में आये हैं विश्व सेवा के लिए। ऐसे व्यक्त भाव से परे अव्यक्त रूपधारी अनुभव करेंगे। यह अव्यक्त भाव अर्थात् फरिश्तेपन का भाव स्वत: ही अव्यक्त अर्थात् व्यक्तपन के बोल-चाल, व्यक्त भाव के स्वभाव, व्यक्त भाव के संस्कार सहज ही परिवर्तन कर लेंगे। भाव बदल गया तो सब कुछ बदल जायेगा। ऐसा अव्यक्त भाव सदा स्वरूप में लाओ। स्मृति में है कि ब्राह्मण सो फरिश्ता। अब स्मृति को स्वरूप में लाओ। स्वरूप निरन्तर स्वत: और सहज हो जाता है। स्वरूप में लाना अर्थात् सदा हैं ही अव्यक्त फरिश्ता। कभी भूले, कभी स्मृति में आवे - इस स्मृति में रहना पहली स्टेज है। स्वरूप बन जाना यह श्रेष्ठ स्टेज है।चौथा है - भविष्य चतुर्भुज स्वरूप। लक्ष्मी और नारायण का कम्बाइन्ड रूप क्योंकि आत्मा में इस समय लक्ष्मी और नारायण दोनों बनने के संस्कार भर रहे हैं। कब लक्ष्मी बनेंगे, कब नारायण बनेंगे। भविष्य प्रालब्ध का यह कम्बाइन्ड स्वरूप इतना ही स्पष्ट हो। आज फरिश्ता, कल देवता। अभी-अभी फरिश्ता, अभी-अभी देवता। अपना राज्य, अपना राज्य स्वरूप आया कि आया। बना कि बना। ऐसे संकल्प स्पष्ट और शक्तिशाली हों क्योंकि आपके इस स्पष्ट समर्थ संकल्प के इमर्ज रूप से आपका राज्य समीप आयेगा। आपका इमर्ज संकल्प नई सृष्टि को रचेगा अर्थात् सृष्टि पर लायेगा। आपका संकल्प मर्ज है तो नई सृष्टि इमर्ज नहीं हो सकती। ब्रह्मा के साथ ब्राह्मणों के इस संकल्प द्वारा नई सृष्टि इस भूमि पर प्रत्यक्ष होगी। ब्रह्मा बाप भी नई सृष्टि में नया पहला पार्ट बजाने के लिए आप ब्राह्मण बच्चों के लिए, साथ चलेंगे के वायदे कारण इन्तजार कर रहे हैं। अकेला ब्रह्मा सो कृष्ण बन जाए, तो अकेला क्या करेगा? साथ में पढ़ने वाले, खेलने वाले भी चाहिए ना इसलिए ब्रह्मा बाप ब्राह्मणों प्रति बोले, कि मुझ अव्यक्त रूपधारी बाप समान अव्यक्त रूपधारी, अव्यक्त स्थितिधारी फरिश्ता रूप बनो। फरिश्ता सो देवता बनेंगे। समझा। इन सब कम्बाइन्ड रूप में स्थित रहने से ही सम्पन्न और सम्पूर्ण बन जायेंगे। बाप समान बन सहज ही कर्म में सिद्धि का अनुभव करेंगे।डबल विदेशी बच्चों को बापदादा से रूह-रूहान करने वा मिलन मनाने की इच्छा तीव्र है। सभी समझते हैं कि हम आज ही मिल लेवें। परन्तु इस साकार दुनिया में सब देखना पड़ता है। सूर्य चांद के अन्दर की दुनिया है ना। उनसे परे की दुनिया में आ जाओ तो सारा समय बैठ जाओ। बापदादा को भी हर बच्चा अपनी-अपनी विशेषताओं से प्रिय है। कोई समझे यह प्रिय है, हम कम प्रिय हैं। ऐसी बात नहीं है। महारथी अपनी विशेषता से प्रिय हैं और बाप के आगे अपने-अपने रूप से सब महारथी हैं। महान आत्मायें हैं इसलिए महारथी हैं। यह तो कार्य चलाने के लिए किसको स्नेह से निमित्त बनाना होता है। नहीं तो कार्य के निमित्त अपना-अपना स्थान मिला हुआ है। अगर सभी दादी बन जाएं तो काम चलेगा? निमित्त तो बनाना पड़े ना। वैसे अपनी रीति से सब दादियां हो। सभी को दीदी वा दादी कहते तो हैं ना। फिर भी आप सबने मिलकर एक को निमित्त तो बनाया है ना। सभी ने बनाया वा सिर्फ बाप ने बनाया। या सिर्फ निमित्त कारोबार अर्थ अपने-अपने कार्य अनुसार निमित्त बनाना ही पड़ता है। इसका यह मतलब नहीं कि आप महारथी नहीं हो। आप भी महारथी हो। महावीर हो। माया को चैलेन्ज करने वाले महारथी नहीं हुए तो क्या हुए!बापदादा के लिए सप्ताह कोर्स करने वाला बच्चा भी महारथी है क्योंकि सप्ताह कोर्स भी तब करते जब समझते हैं कि यह श्रेष्ठ जीवन बनानी है। चैलेन्ज किया तो महारथी, महावीर हुआ। बापदादा सदैव एक स्लोगन सभी बच्चों को कार्य में लाने लिए याद दिलाते रहते। एक है अपनी स्वस्थिति में रहना, दूसरा है कारोबार में आना। स्वस्थिति में तो सभी बड़े हो कोई छोटा नहीं। कारोबार में निमित्त बनाना ही पड़ता है इसलिए कारोबार में सदा सफल होने का स्लोगान है - रिगार्ड देना, रिगार्ड लेना। दूसरे को रिगार्ड देना ही रिगार्ड लेना है। देने में लेना भरा हुआ है। रिगार्ड दो तो रिगार्ड मिलेगा। रिगार्ड लेने का साधन ही है देना। आप रिगार्ड दो और आपको नहीं मिले, यह हो नहीं सकता। लेकिन दिल से दो, मतलब से नहीं। जो दिल से रिगार्ड देता है उसको दिल से रिगार्ड मिलता है। मतलब का रिगार्ड देंगे तो मिलेगा भी मतलब का। सदैव दिल से दो और दिल से लो। इस स्लोगन द्वारा सदा ही निर्विघ्न, निरसंकल्प, निश्चिन्त रहेंगे। मेरा क्या होगा यह चिन्ता नहीं रहेगी। मेरा हुआ ही पड़ा है, बना ही पड़ा है, निश्चिन्त रहेंगे। और ऐसी श्रेष्ठ आत्मा की श्रेष्ठ प्रालब्ध वर्तमान और भविष्य निश्चित ही है। इसको कोई बदल नहीं सकता। कोई किसकी सीट ले नहीं सकता, निश्चित है। निश्चित है इसलिए निश्चिंत है, इसको कहा जाता है बाप समान फालो फादर करने वाले। समझा।डबल विदेशी बच्चों पर तो विशेष स्नेह है। मतलब का नहीं। दिल का स्नेह है। बापदादा ने सुनाया था एक पुराना गीत है - ऊंची-ऊंची दीवारें... यह डबल विदेशियों का गीत है। समुद्र पार करते हुए, धर्म, देश, भाषा सब ऊंची-ऊंची दीवारें पार करके बाप के बन गये, इसलिए बाप को प्रिय हो। भारतवासी तो थे ही देवताओं के पुजारी। उन्होंने ऊंची दीवारें पार नहीं की। लेकिन आप डबल विदेशियों ने यह ऊंची-ऊंची दीवारें कितना सहज पार की इसलिए बापदादा दिल से बच्चों की इस विशेषता का गीत गाते हैं। समझा। सिर्फ खुश करने के लिए नहीं कह रहे हैं। कई बच्चे रमत-गमत में कहते हैं कि बापदादा तो सभी को खुश कर देते हैं। लेकिन खुश करते हैं अर्थ से। आप अपने से पूछो बापदादा ऐसे ही कहते हैं या यह प्रैक्टिकल है! ऊंची-ऊंची दीवारें पार कर आ गये हो ना! कितनी मेहनत से टिकेट निकालते हो। यहाँ से जाते ही पैसे इकट्ठे करते हो ना। बापदादा जब बच्चों का स्नेह देखते हैं, स्नेह से कैसे पहुँचने के लिए साधन अपनाते हैं, किस तरीके से पहुँचते हैं, बापदादा स्नेही आत्माओं का स्नेह का साधन देख, लगन देख, खुश होते हैं। दूर वालों से पूछो कैसे आते हैं? मेहनत करके फिर भी पहुँच तो जाते हैं ना। अच्छा।सदा कम्बाइन्ड रूप में स्थित रहने वाले, सदा बाप समान अव्यक्त भाव में स्थित रहने वाले, सदा सिद्धि स्वरूप अनुभव करने वाले, अपने समर्थ समान स्वरूप द्वारा साक्षात्कार कराने वाले, ऐसे सदा निश्चिन्त, सदा निश्चित विजयी बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।सानफ्रंसिसको ग्रुप से:- सभी स्वयं को सारे विश्व में विशेष आत्मायें हैं - ऐसे अनुभव करते हो? क्योंकि सारे विश्व की अनेक आत्माओं में से बाप को पहचानने का भाग्य आप विशेष आत्माओं को मिला है। ऊंचे ते ऊंचे बाप को पहचानना यह कितना बड़ा भाग्य है! पहचाना, सम्बन्ध जोड़ा और प्राप्ति हुई। अभी अपने को बाप के सर्व खजानों के मालिक अनुभव करते हो? जब सदा बच्चे हैं तो बच्चे माना ही अधिकारी। इसी स्मृति से बार-बार रिवाइज़ करो। मैं कौन हूँ! किसका बच्चा हूँ! अमृतवेले शक्तिशाली स्मृति स्वरूप का अनुभव करने वाले ही शक्तिशाली रहते हैं। अमृतवेला शक्तिशाली नहीं तो सारे दिन में भी बहुत विघ्न आयेंगे इसलिए अमृतवेला सदा शक्तिशाली रहे। अमृतवेले स्वयं बाप बच्चों को विशेष वरदान देने आते हैं। उस समय जो वरदान लेता है उसका सारा दिन सहजयोगी की स्थिति में रहता है। तो पढ़ाई और अमृतवेले का मिलन यह दोनों ही विशेष शक्तिशाली रहें। तो सदा ही सेफ रहेंगे।जर्मनी ग्रुप से:- सदा अपने को विश्व कल्याणकारी बाप के बच्चे विश्व कल्याणकारी आत्मायें समझते हो? अर्थात् सर्व खजानों से भरपूर। जब अपने पास खजाने सम्पन्न होंगे तब दूसरों को देंगे ना! तो सदा सर्व खजानों से भरपूर आत्मायें बालक सो मालिक हैं! ऐसा अनुभव करते हो? बाप कहा माना बालक सो मालिक हो गया। यही स्मृति विश्व कल्याणकारी स्वत: बना देती है। और यही स्मृति सदा खुशी में उड़ाती है। यही ब्राह्मण जीवन है। सम्पन्न रहना, खुशी में उड़ना और सदा बाप के खजानों के अधिकार के नशे में रहना। ऐसे श्रेष्ठ ब्राह्मण आत्मायें हो। अच्छा। वरदान:- अपने हर कर्म और बोल द्वारा चलते फिरते हर आत्मा को शिक्षा देने वाले मास्टर शिक्षक भव जैसे आजकल चलती-फिरती लाइब्रेरी होती है, ऐसे आप भी चलते-फिरते मास्टर शिक्षक हो। सदा अपने सामने स्टूडेन्ट देखो, अकेले नहीं हो, सदा स्टूडेन्ट के सामने हो। सदा स्टडी कर भी रहे हो और करा भी रहे हो। योग्य शिक्षक कभी स्टूडेन्ट के आगे अलबेले नहीं होंगे, अटेन्शन रखेंगे। आप सोते हो, उठते हो, चलते हो, खाते हो, हर समय समझो हम बड़े कालेज में बैठे हैं, स्टूडेन्ट देख रहे हैं। स्लोगन:- आत्म निश्चय से अपने संस्कारों को सम्पूर्ण पावन बनाना ही श्रेष्ठ योग है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Meaning of words of Murli), Part 2 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 2 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। Part 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 61 . ओम् – मे आत्मा 62 . कलश – गगरा, घागर, घड़ा। 63 . कल्प – 5000 वर्ष का एक चक्र का नाटक/ड्रामा 64 . कल्प-कल्पान्तर – हर कल्प में (सतयुग से संगमयुग तक) 65 . कवच – बख्तर/युद्ध में छाती की रक्षा के लिये उपयोगी आवरण 66 . कशिश – आकर्षण, खिंचाव, झुकाव, रुझान। 67 . कागविष्ठा – बहुत थोड़ा/कौए की लीद जैसा गन्दा 68 . काम कटारी – काम विकार में जाना 69 . कामधेनु – एक गाय जो पुराणानुसार समुद्र के मंथन सक निकली थी। पर चौदह रत्नों में से एक है, इससे जो मांगो वही मिलता है। 70 . कुब्जाओं – जिसकी पीठ टेड़ी हो/कुबड़ा स्त्री 71 . कुख वंशावली – गर्भ से जन्म (लौकिक) 72 . कुम्भीपाक नर्क – पुराणों में वर्णित एक घोर नर्क 73 . कूट – पीटते हैं 74 . कृष्णपुरी – सतयुग में श्रीकृष्ण का राज्य 75 . कौड़ी मिसल – कौड़ियों के मोल/मूल्यहीन 76 . कौरव – दुःख देने वाले मनुष्य, 'जो ईश्वरीय नियम मर्यादाओं को न मानते है और न उनकी श्रीमत पर चलते है, कौरव कहलाते है!' भारत में कौरव वंशियों का महाविनाश के समय आपस में गृहयुद्ध होगा। 77 . खग्गे/कन्धे उछालना – खुशी में रहना 78 . खलास – खत्म/समाप्त 79 . खाद – विकारों का लेप हो/युक्त हो 80 . खिदमतगार – सेवाधारी 81 . खिव्वैया – तारणहार/नैया पार लगाने वाला 82 . खुदाई खिदमतगार – ईश्वर की खिदमत या सेवा करनेवाला। 83 . खैराफत – कुशल क्षेम/ राजीखुशी/ भलाई 84 . खोट – दोष, अशुद्धि, किसी कार्य या व्यक्ति के प्रति मन में होने वाली बुरी भावना। 85 . ख्यानत – अमानत या धरोहर के रूप में रखी वस्तु को हड़प लेना या चुरा लेना, बुरी नीयत से किसी दूसरे की संपत्ति का गबन कर लेना बेईमानी या भ्रष्टाचार, विश्वासघात 86 . ख्यालात – विचार या भाव आदि 87 . गफलत – असावधानी 88 . गणिका – ओंवेश्या वृत्ति के धन्धे में लिप्त स्त्री 89 . गरीब-निवाज़ – गरीबों का रहनुमा/मददगार शिव परमात्मा 90 . गर्भ जेल – गर्भ जेल में रहते कर्म बन्धन के हिसाब किताब चूकतू करना 91 . गांवड़े – गाँव का 92 . गुरूमत – प्रसिद्ध गुरूओं के मत पर आधारित 93 . गुंजाइश – संभावना, किसी बात के होने की propability 94 . गुलशन – बगीचा 95 . गृहचारी – गृहों की स्थिति के अनुसार किसी मनुष्य की भली बुरी अवस्था/ दुर्भाग्य 96 . गोपीवल्लभ – महाभारत में वर्णित गोप-गोपियों के अत्यन्त प्रिय श्रीकृष्ण जिनकी मुरली की धुन सुनने के लिये अपनी सुधि बुधि खोकर काम काज छोड़कर चले आते थे। वास्तव में हम बच्चे ही वही गोप-गोपियां हैं, जो नित उस परमप्रिय शिवबाबा अर्थात् गोपीबल्लभ को याद किये और मुरली सुने बिना नहीं रह सकती हैं। 97 . गोया – मानो/अर्थात् 98 . गोरखधंधा – गड़बड़, गड़बड़ी करनेवाला, घपलेबाजी, गोलमाल करना, अनियमितता। 99. गोसाईं – श्रेष्ठ, मालिक, शिव परमात्मा, स्वामी। 100 . ग्रहचारी – कुंडली में बुरे ग्रह बैठ जाना 101 . ग्रहण – स्वीकार करना,धारण,पहनना। 102 . चन्द्र वंशी – त्रेतायुगी देवी देवता 103 . चात्रक – जिज्ञासु बने रहना, हमेशा तैयार जिस प्रकार चात्रक व पपीहा पक्षी स्वाति नक्षत्र की बूंद की चाहना करता हुआ उसके इंतजार में आसमान में अपनी आंखे टिकाऐ रखता है, उसी प्रकार बच्चे बाबा की मुरली को जिज्ञासु बन कर इंतजार करते रहते है कि बाबा मुरली में क्या कहने वाला है। 104 . चैतन्य लाइट हाउस – जैसे स्थूल लाइट हाउस सभी जहाजों को रास्ता बताता है, वैसे ही ब्राह्मण बच्चे चैतन्य रूप में अपने ज्ञान योग की आत्मिक लाइट से सभी को सही रास्ता बताते हैं। 105 . चों चों का मुरब्बा – किस चीज से बना ये पहचानना मुश्किल/सब कुछ मिक्स 106 . छि-छि-पलीती – गन्दा (नये जन्में शिशु के कपड़ों जैसा) 107 . जड़जड़ीभूत – होनाखोखला होना 108 . जानीजाननहार – सर्वज्ञ/सबकुछ जानने वाला 109 . जिन्न जैसी बुद्धि – अथक परिश्रमी (जिन्न का अर्थ भूत) 110 . जिस्मानी यात्रा – शारीरिक यात्रा 111 . जुत्ती – शरीर 112 . जूं मिसल – धीरे धीरे लगातार 113 . ज्ञान की कंठी – ज्ञान की माला/प्राप्ति 114 . ज्योत ज्योत समाना – भक्तिमार्ग में कहते है आत्मा ज्योति मृत्यु के बाद परमात्मा ज्योति में विलीन हो जाती है 115 . झांझ – एक वाद्ययंत्र/संगीत निकालने वाला स्थान 116 . झाड़ – मनुष्य सृष्टि रूपी कल्प वृक्ष, जिसमें बताया गया है पुरी सृष्टि पर आत्माओं का फैलाओ कैसे हुआ, सारे धर्म कैसे फैले, उनकी समय समय पर गति कैसी रही। उसके बारे में स्पष्ट दिया हुआ है। मनुष्य सृष्टि रूपी झाड़ के रूप में। 117 . टाल-टालियाँ – सभी धर्मों की विभिन्न शाखायें 118 . डबल सिरताज – स्वर्ग में डबल सिरताज होते देवी देवता, एक लाइट अर्थात पवित्रता का ताज और दूसरा रतन जड़ित ताज 119 . डोडा – जवारी, ज्वारे/बाजरी कि रोटी 120 . तकदीर – भाग्य/प्रारब्ध/किस्मत ✣✣✣ Useful links ✣✣✣ PART 3 of 3 (last part of Dictionary) PART 1 of 3 - Murli Dictionary in Hindi Download of View Full PDF Gyan Murli kya Hai? Revelations from Murli 7 दिवसीय राजयोग कोर्स . #brahmakumaris #brahmakumari #Murli #Hindi
- 27 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today English 27/10/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, have patience. Your days of sorrow are now over and your days of happiness are about to come. The children’s intellects who have faith are patient. Question: What is the easy way to prevent yourself from wilting under any circumstance? Answer: Always keep the sample of Brahma Baba in front of you. He is the father of so many children. Some are worthy, some are unworthy, some do service and some do disservice , yet Baba never wilts or is ever afraid. So, why do you children wilt? You should not wilt under any circumstance. Song: Have patience o mind. Your days of happiness are about to come. Om Shanti . It is not human beings who are told “Have patience o mind” because the mind and the intellect are in the soul and so it is souls that are told this. No one, except the Supreme Father, the Supreme Soul, can tell souls to have patience, because patience is only given to those who are impatient. If God is omnipresent, He can’t be called impatient. At this time, all human beings are impatient and unhappy. It is the Father who has come to give you patience and happiness. He says: Now have patience. The Father’s versions are not just for you but they are, in fact, for the whole world. The whole world will gradually begin to hear. Those who hear will continue to come. Only the one Father is the Bestower of Salvation and the Remover of Sorrow. This is the world of sorrow anyway. You children understand that these are the days when you attain liberation and liberation-in-life, that is, these are the days when you are liberated from this iron-aged impure world. This is in your intellects, but, numberwise, according to the effort you make. Not everyone has the assurance that we are now to be liberated from this world of sorrow and go to our land of happiness. You children should also have the firm faith that your days of happiness are now about to come, but that is only if you continue to follow shrimat. There is no question of blessings or mercy etc. in this. The Father sits here and teaches you easy yoga for self -sovereignty. This study is also called knowledge. He is giving you children elevated directions. First and foremost, your faith has to be unshakeable so that it can never fluctuate. There is a song: “I wanted to meet the One who lives beyond in the brahm element. Now, having found Him, what more could I want?” You have the faith that you will receive your inheritance of heaven from that Father. So, from the beginning, you receive lasting patience. This is imperishable patience. It is certain that you are establishing the most elevated of all kingdoms. You are receiving the elevated fortune of the kingdom by following shrimat, without fighting or quarrelling. Even if there are ten or twelve children at home, what need is there to wilt? Look at Baba. He has thousands, hundreds of thousands, of children. Some children even create upheaval. Some are worthy children whereas others are unworthy. Some do service whereas others do disservice . Does Baba become afraid then? So neither should you children become afraid. You also have to live at home with your family. On that side is hatha yoga, the renunciation of karma. Yours is unlimited renunciation. This is Raja Yoga. You have to live at home with the family and claim the inheritance from the Father. It is very easy. You can now see the trees of your land of happiness. You recognise the visible and the invisible with your intellect, whether you have visions or not. You are making effort for your own kingdom of the future. Your aim and objective is in front of you. You can see the picture of Lakshmi and Narayan. It shouldn't be that you would only believe this if you had a vision. This is something to be understood with your intellect. You can see that picture with your eyes. You will then see the same things with your eyes. This is Raja Yoga. Your intellect also says: The pictures are here, and so what need is there to be granted visions? Shri Krishna is the master of the golden age, is he not? Shiva is the Resident of the supreme abode. You can become Lakshmi or Narayan. This is your aim and objective. Therefore, look in the mirror and see to what extent you have those divine virtues in you. The Father gives you a lot of patience. You now have to study. Knowledge is needed for the kingdom and the Father is giving that to you. Those who study for the Indian Civil Service have the greatest intoxication that they will then become senior officers. In fact, people become millionaires by doing business. Baba is now teaching you this business of bartering. You give shells to the Father and, in return, Baba makes you into the masters of heaven for 21 births. This is a business as well as a study. You aren't concerned with just business. You also need to have the knowledge of world history and geography. You also have to become a spinner of the discus of self-realisation. The more you study, the higher the status you will claim. Even the subjects, maids and servants will be the masters of heaven. Everyone now says that Bharat is their land. However, there is a lot of difference between kings and subjects. The Father says: As much as possible, claim the highest status of all. Make effort like the mother and father. It is understood that not everyone will be seated on the throne, but you still have to be inspired to race. The kingdom will be claimed numberwise, according to the efforts made. Baba, as the detached Observer, observes the same effort that each one makes as was made in the previous cycle. Then, when Baba sees that someone’s effort is a little slack, He inspires him or her to make it intense: Your effort appears to be very slack. You still have attachment. Once you are made a trustee, why is there still attachment? You simply have to follow shrimat. Some ask: Baba, should I have a house built? Yes, why not? Build it! You may live comfortably. This dirty world is only for a few more days; you may live comfortably. You may get your children married. The Father doesn't take any money from you. He is the Bestower. Shiv Baba has had this building built at this time for the children to live in. He has made this body the instrument for Him to live in. However, human beings definitely need buildings to stay in. So, Baba is having them built for you children. Baba is also sitting in this building. You know that that One is the Father of souls and that this one is the father of the bodies. He has adopted you: You are My children. You say "Mama and Baba". This means to be adopted by us. Prajapita Brahma has so many children and so they would surely be adopted children. He adopts you children. Saraswati too is his daughter. These are very incognito matters and have to be understood. You have studied the Gita and the Bhagawad etc. and this Baba has also studied them. However, now, according to the drama, you are receiving shrimat. Whatever is said is according to the drama. There would definitely be benefit in that. Even if there is any loss, there is benefit in that. There is benefit in everything. Shiv Baba is the Benefactor. His directions are good. If you doubt it, then, instead of following shrimat, you follow your own dictates and you become deceived. What can Shiv Baba do then? You have to ask for advice at every step. The Supreme Guide is sitting here. Many children forget this because they do not stay in yoga. Yoga or remembrance is called the pilgrimage. If you are not in remembrance, then you must understand that you are taking a rest. Some go on a pilgrimage and take a rest. If you too are taking a rest and do not stay in remembrance, your sins will not be absolved and you won't move forward. You can’t come closer if you don't stay in remembrance. The soul becomes tired and forgets the Father. The Father says: You are moving along on the pilgrimage. You take a rest at night anyway. It isn't that when you are a sleep at night, you are on the pilgrimage. No; that is a rest. You are on the pilgrimage when you are awake. Sins are not absolved when you are asleep, but, yes, no further sins are committed. So the Father explains everything, but someone should still put them into practice. He continues to tell you many points. The points of a barrister enter your intellect when you are studying to become a barrister. When you study to become a doctor or an engineer, you then become a doctor or an engineer. Whatever course someone takes, that is what he would become. Here, there is just the one course. Continue to move along. There is a big burden of the sins of many births on your head. There is only one way to have those sins absolved. You have to remember the Father. Otherwise, your status will be destroyed. The rosary has been created. There is also the memorial of the nine jewels. People don't know where it came from. The eight jewels are those who become the rosary of Rudra. So you should make good effort. When students study well at school, their parents become aware of that from their register. Here, the Father Himself is also the Teacher and so He would know. You are studying with the Father. He is also aware of your register. You can also understand from your register to what extent you have those virtues in you. To what extent am I making others the same as myself? Do you have sufficient power that you are able to make anyone who sees you forget the body? It is said: When the child has courage, the Father helps. The Father gives a lot of help. You also give the help of yoga. The Father only wants the help of purity. The whole impure world has to be purified with the power of yoga. The more help someone gives with yoga, the more pleased Baba will be. Is this help for the Father or for yourself? The more you study, the higher the status you claim. The more you stay in remembrance, the more you help Me with purity. I have come to make impure ones pure for the pure world. It is here that you become pure and impure. That is the incorporeal world. It is sung: O Purifier, come! They don't understand what the pure world is. Sita was liberated from the jail of Ravan and from sorrow. Therefore, there has to be happiness after that. Others receive a lot of peace and a little happiness. You receive a lot of happiness as well as a lot of sorrow. Souls who come at the end will play their small parts and then leave. They take one or two births; they just come for a short while and depart. For you, it is a matter of 84 births. For them, it is a matter of one or two births. You know your 84 births. By knowing the cycle, you become the kings who are rulers of the globe. They would not be able to become that. This knowledge is not for them. This knowledge is for those of you who took this knowledge in the previous cycle too. You now have to make effort. The time for making effort is now. The question of making effort only applies to you. The deity religion is one that gives a lot of happiness. No one else can give as much happiness. This eternal drama is predestined. Not everyone can receive the part of a hero or heroine. There are all types of human being. There are many types of good and bad people. The most elevated of all are the deities. They are the only ones who can be called elevated. They only exist in the golden age. There are also their pictures, but no one knows how they became those. Some say that Krishna is present everywhere and that God is present everywhere too. You children have now understood all of these things. This aim and objective is very good for you to explain. You definitely have to invite everyone. Everyone can receive an invitation in the newspapers. There is now very little time left. Even now, some children still become tired on the pilgrimage and so they sit down. They are unable to tolerate the storms of Maya. Maya will definitely catch them on the battlefield. She will become powerful with the powerful ones and fight them. Storms will come very forcefully. They would then say: There have been many obstacles from the time I came into knowledge. There is also loss in business now. Baba says: Don't think that the obstacles have come because you have come into knowledge. This continues to happen in the world. You mustn't be afraid of this. Sometimes, there is one type of omen and sometimes another type. Some collapse while moving along. The omens of Rahu are very strong. Maya eats you and you then become very ugly. Maya slaps you and makes your face completely dirty. Maya will also be victorious. If only the children were to become victorious, the kingdom would very soon be established. When you forget the Master (Teacher), Maya slaps you. The brides forget the spiritual Bridegroom. This too is a wonder. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now -found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Become a helper of the Father in making the impure world pure with the power of yoga. Do not take a rest on the pilgrimage of remembrance. Let your remembrance be such that the person in front of you even forgets his body. 2. Do not doubt shrimat or use your own dictates. Take advice for every situation and follow it considering there to be benefit for you in it. Blessing: May you be a master creator and use your subtle powers for the task of establishment. Your creation is merging the expansion of science into its essence. They are creating extremely refined and powerful tools for destruction. In the same way, you become master creators and use your subtle powers for the task of establishment. You have the most elevated power: the power of elevated thoughts, the power of a pure attitude and the vision of love and co-operation. So, ignite the lamp of the hopes of your clan with these subtle powers and enable souls to reach their correct destination. Slogan: Where there is cleanliness and sweetness, there is success in service. #english #brahmakumari #Murli #bkmurlitoday
- 27 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli today Hindi Aaj ki Murli Madhuban 27-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन' 'मीठे बच्चे - धीरज रखो अब तुम्हारे दु:ख के दिन पूरे हुए, सुख के दिन आ रहे हैं, निश्चय बुद्धि बच्चों की अवस्था धैर्यवत रहती है'' प्रश्नः- किसी भी हालत में मुरझाइस न आये इसकी सहज विधि क्या है? उत्तर:- ब्रह्मा बाप का सैम्पुल सदा सामने रखो। इतने ढेर बच्चों का बाप, कोई सपूत बच्चे हैं तो कोई कपूत, कोई सर्विस करते, कोई डिससर्विस, फिर भी बाबा कभी मुरझाते नहीं, घबराते नहीं फिर तुम बच्चे क्यों मुरझा जाते हो? तुम्हें तो किसी भी हालत में मुरझाना नहीं है। गीत:- धीरज धर मनुआ....... ओम् शान्ति।धीरज धर मनुआ मनुष्य को नहीं कहा जाता। मन-बुद्धि आत्मा में हैं। यह आत्मा को कहा जाता है। आत्मा को सिवाए परमपिता परमात्मा के और कोई कह न सके कि धैर्य धरो क्योंकि अधीर्य को ही धैर्य दिया जाता है। अगर ईश्वर सर्वव्यापी है तो उसको अधीर्य कहा नहीं जा सकता। मनुष्य इस समय सब अधीर्य हैं, दु:खी हैं इसलिए धैर्य देने के लिए, सुख देने के लिए बाप आये हैं। कहते हैं अब धैर्य धरो। बाप के महावाक्य सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं हैं, वास्तव में सारी दुनिया के लिए हैं। सारी दुनिया आहिस्ते-आहिस्ते सुनती रहेगी। जो सुनते हैं वह आते रहते हैं। सबका सद्गति दाता, दु:ख हर्ता एक बाप ही है। यह है ही दु:ख की दुनिया। बच्चे समझते हैं अभी हमारे मुक्ति-जीवनमुक्ति के दिन वा कलियुग पतित दुनिया से छुटकारा पाने के दिन हैं। तुम्हारी बुद्धि में यह है, सो भी नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार। सबको यह धैर्य नहीं है कि अभी हम इस दु:ख की दुनिया से छुटकारा पाए अपने सुखधाम जायेंगे। तुम बच्चों को भी स्थाई निश्चय रहना चाहिए। हमारे सुख के दिन अब आ रहे हैं, अगर श्रीमत पर चलते रहेंगे तो। इसमें आशीर्वाद वा कृपा आदि की बात नहीं है। बाप बैठ पढ़ाते हैं, सहज स्वराज्य योग सिखलाते हैं। पढ़ाई को नॉलेज भी कहा जाता है। तुम बच्चों को श्रेष्ठ मत दे रहे हैं। पहले-पहले तो अटल निश्चय चाहिए, फिर कभी वह नीचे-ऊपर नहीं हो सकते। गाते हैं परवाह थी पार ब्रह्म में रहने वाले की, वह पा लिया तो बाकी क्या चाहिए। यह तो निश्चय है - उस बाप से स्वर्ग का वर्सा मिलना है। तो धैर्य पहले ही स्थाई मिल जाता है। यह है अविनाशी धैर्य। सर्टेन है हम श्रीमत पर श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ, श्रेष्ठाचारी राज्य भाग्य स्थापन कर रहे हैं, बिगर कोई लड़ाई-झगड़े। तो फिर मुरझाने की क्या दरकार। भल घर में 10-12 बच्चे हों। बाबा को तो देखो, हजारों-लाखों बच्चे हैं। कई बच्चे हंगामा भी मचाते हैं। कोई सपूत बच्चे हैं, कोई कपूत हैं, कोई सर्विस करते हैं, कोई तो डिस सर्विस भी करते हैं। फिर बाबा कभी घबराता है क्या? तो बच्चों को भी घबराना नहीं चाहिए। गृहस्थ व्यवहार में भी रहना है। एक तरफ है हठयोग कर्म सन्यास। तुम्हारा है बेहद का सन्यास। यह है राजयोग। तुम्हें गृहस्थ व्यवहार में रहते बाप से वर्सा पाना है। बहुत सहज है। अभी तो अपने सुखधाम के झाड़ दिखाई पड़ रहे हैं। परोक्ष-अपरोक्ष बुद्धि से जानते हैं। साक्षात्कार हो, न हो। पुरुषार्थ करते हैं भविष्य स्व-राजधानी के लिए। एम ऑब्जेक्ट सामने है ना। लक्ष्मी-नारायण का चित्र देख रहे हो ना। ऐसे नहीं कि हमको साक्षात्कार हो तो मानें। यह तो बुद्धि से समझने की बात है। इन आंखों से चित्र देख रहे हो ना। इन आंखों से फिर भी यही देखेंगे। राजयोग है ना। बुद्धि भी कहती है बरोबर चित्र रखे हैं फिर साक्षात्कार क्या करायें? श्रीकृष्ण सतयुग का मालिक है ना। शिव परमधाम में रहने वाला है। तुम लक्ष्मी-नारायण बन सकते हो, यह है तुम्हारी एम आबजेक्ट। तो आइने में देखो कि वह दैवीगुण हमारे में कहाँ तक आये हैं? बाप धैर्य तो बहुत अच्छा देते हैं।अब पढ़ना है। राजाई के लिए ज्ञान चाहिए। वह बाप दे रहे हैं। आई.सी.एस. वालों को सबसे जास्ती नशा रहता है - हम बड़े से बड़ा ऑफीसर बनेंगे। यूँ तो धन्धे-व्यवहार में भी करोड़पति बन जाते हैं। बाबा फिर तुमको यह धन्धा सिखलाते हैं - सट्टा मट्टा का। तुम बाप को कौड़ियां देते हो, उनके एवज में 21 जन्मों के लिए बाबा तुमको स्वर्ग का मालिक बनाते हैं। यह सौदागरी भी है तो पढ़ाई भी है। सिर्फ सौदागरी से काम नहीं, वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी का भी नॉलेज चाहिए ना। स्वदर्शन चक्रधारी भी बनना है। जितना पढ़ेंगे उतना ऊंच पद पायेंगे। स्वर्ग का मालिक तो प्रजा, नौकर-चाकर भी होगी। अभी भी सब कहते हैं ना - भारत हमारा देश है। परन्तु राजा और प्रजा में तो बहुत फ़र्क है। बाप कहते हैं जितना हो सके - ऊंच ते ऊंच पद पाओ, मात-पिता समान पुरुषार्थ करो। समझा जाता है सब तो गद्दी पर नहीं बैठेंगे। फिर भी रेस करानी पड़ती है। नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार ही राजाई पायेंगे। जिनका जो पुरुषार्थ कल्प पहले वाला है वह साक्षी हो देखते हैं। फिर किसी का पुरुषार्थ ठण्डा देखते हैं तो तीव्र बनाया जाता है। तुम्हारा तो पुरुषार्थ बहुत ठण्डा दिखाई पड़ता है। तुम्हारा ममत्व लगा हुआ है। ट्रस्टी बनाया फिर ममत्व क्यों? तुम श्रीमत पर चलो। पूछते हैं - बाबा, मकान बनाऊ? हाँ, क्यों नहीं बनाओ, भल आराम से बैठो। बाकी थोड़े रोज़ यह छी-छी दुनिया है, भल आराम करो, बच्चों आदि की शादी कराओ। बाप कोई पैसा नहीं लेते हैं। वह तो दाता है। शिवबाबा ने इस समय बच्चों के रहने लिए यह मकान बनाया है। अपने रहने लिए तो यह शरीर निमित्त बनाया है, जीव आत्माओं को तो जरूर रहने के लिए मकान चाहिए। तो तुम बच्चों के लिए बना रहे हैं। बाबा भी इस मकान में बैठे हैं ना। यह तुम जानते हो - हमारा वह है आत्माओं का बाप और यह है शरीर का बाप। तुमको एडाप्ट किया है। तुम हमारे बच्चे हो। मम्मा-बाबा कहते हो ना, इसको गोद लेना कहा जाता है। प्रजापिता ब्रह्मा को इतने बच्चे हैं तो जरूर गोद के ही बच्चे होंगे। तुम बच्चों को एडाप्ट करते हैं। सरस्वती भी बेटी है ना। यह है बड़ी गुह्य बातें समझने की। गीता-भागवत आदि तो तुम भी पढ़े हो, यह बाबा भी पढ़ा है। परन्तु अब तो श्रीमत मिलती है, ड्रामा अनुसार। जो कुछ कहा सो ड्रामा अनुसार। उसमें जरूर कल्याण ही होगा। नुकसान होता है, उसमें भी कल्याण ही है। हर बात में कल्याण है। शिवबाबा है ही कल्याणकारी। उनकी मत अच्छी है। अगर उस पर कोई शंका रही तो श्रीमत पर न चल अपनी मत पर चलते हैं, इससे धोखा खायेंगे। फिर शिवबाबा क्या करे। क़दम-क़दम पर राय पूछना है। सुप्रीम पण्डा तो बैठा है ना। बहुत बच्चे यह बात भूल जाते हैं क्योंकि योग में नहीं रहते हैं। योग अथवा याद को ही यात्रा कहा जाता है। याद नहीं करते तो समझें हम रेस्ट ले रहे हैं। यात्रा पर जाकर कोई रेस्ट लेते हैं। तुम भी अगर रेस्ट लेते हो, याद नहीं करते हो तो विकर्म भी विनाश नहीं होंगे और आगे भी नहीं बढ़ेंगे। याद नहीं करते तो नज़दीक नहीं जाते। आत्मा थक जाती है। बाप को भूल जाती है। बाप कहते हैं तुम यात्रा पर चल रहे हो। रात को तो तुम रेस्ट लेते ही हो। ऐसे नहीं कि रात को तुम नींद में हो तो यात्रा पर हो। नहीं, वह रेस्ट है। जब जागते हो तब यात्रा पर हो। नींद में कोई विकर्म विनाश नहीं होंगे। बाकी हाँ, दूसरे कोई विकर्म होते नहीं हैं। तो बाप सभी बातें समझाते हैं परन्तु कोई अमल में भी जब लाये। ढेर प्वाइन्ट बतलाते रहते हैं। बैरिस्टरी की प्वाइन्ट्स तब बुद्धि में आती हैं जब वह बैरिस्टरी पढ़ते हैं। डॉक्टरी वा इन्जीनियरिंग पढ़ते हैं फिर वह डॉक्टर अथवा इन्जीनियर आदि बनते हैं। जो जैसा कोर्स करते हैं, वैसा बनते हैं।यहाँ तो एक ही कोर्स है। चलते चलो, तुम्हारे सिर पर जन्म-जन्मान्तर के पापों का बोझा बहुत है। उनको विनाश करने का उपाय एक ही है - बाप को याद करना। नहीं तो पद भ्रष्ट हो पड़ेंगे। माला बनी हुई है ना। 9 रत्नों का भी गायन है। यह कहाँ से आये, सो मनुष्य नहीं जानते हैं। 8 रत्न हैं जो रुद्र की माला बनते हैं। तो पुरुषार्थ अच्छा करना चाहिए। स्टूडेन्ट्स अच्छा पढ़ते हैं तो रजिस्टर से माँ-बाप को भी पता लगता है। यहाँ तो बाप ही टीचर भी हैं तो वही जाने। तुम पढ़ते ही हो बाप के पास। रजिस्टर का भी उनको पता पड़ता है। तुम भी अपने रजिस्टर को समझ सकते हो - कहाँ तक हमारे में गुण हैं, मैं औरों को कहाँ तक आप समान बनाता हूँ? इतनी ताकत है जो कोई सामने देखे उनको शरीर भुला दें? कहा जाता है हिम्मते मर्दा मददे खुदा। बाप बहुत मदद देते हैं। तुम भी मदद देते हो योग की। बाप को चाहिए ही पवित्रता की मदद। सारी पतित दुनिया को पावन बनाना है योगबल से। जितना-जितना जो योग की मदद देंगे उतना बाबा खुश होंगे। यह बाबा के लिए मदद है वा अपने लिए? तुम जितना पढ़ेंगे उतना ऊंच पद पायेंगे। जितना याद करेंगे उतना मुझे पवित्रता की मदद करेंगे। मैं आया हूँ पतित को पावन बनाने, पावन दुनिया के लिए। पतित और पावन यहाँ बनते हैं। वह तो है ही निराकारी दुनिया। गाते भी हैं पतित-पावन आओ। समझते नहीं कि पावन दुनिया किसको कहा जाता है। सीता को रावण की जेल से, दु:ख से छुड़ाया तो फिर सुख चाहिए। औरों को शान्ति बहुत मिलती है, सुख थोड़ा मिलता है। तुमको सुख भी बहुत मिलता है तो दु:ख भी बहुत मिलता है। पिछाड़ी में जो आत्मायें आती हैं थोड़ा पार्ट बजाए वापिस चली जाती हैं। एक-दो जन्म भी लेते हैं, थोड़ा समय आया यह गया। तुम्हारे तो 84 जन्मों की बात है। उनकी एक-दो जन्म की बात है। तुम 84 जन्मों को जानते हो, चक्र को जानने से चक्रवर्ती राजा बनते हो। वह थोड़ेही बन सकेंगे। उनके लिए यह ज्ञान नहीं है। यह ज्ञान तुम्हारे लिए है, जिन्होंने कल्प पहले भी ज्ञान लिया है। अब तुमको पुरुषार्थ करना है। पुरुषार्थ का समय अभी है और तुम्हारे लिए ही पुरुषार्थ की बात है। देवी-देवता धर्म बहुत सुख देने वाला है, इतना सुख और कोई दे न सके।यह अनादि ड्रामा बना हुआ है। सभी को तो हीरो-हीरोइन का पार्ट नहीं मिल सकता। किस्म-किस्म के मनुष्य हैं। उनमें भी अच्छे-बुरे अनेक प्रकार के हैं। श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ देवी-देवता हैं। श्रेष्ठ उन्हों को ही कहा जाता है। वह तो सतयुग में ही होते हैं। उन्हों के चित्र भी हैं। परन्तु वह कैसे बने यह नहीं जानते हैं। कोई तो फिर कहते - कृष्ण हाज़िरा-हज़ूर है। भगवान् भी हाज़िरा-हज़ूर है। इन सब बातों को तुम बच्चे समझ गये हो। यह एम ऑब्जेक्ट बहुत अच्छी है - समझाने लिए। सबको निमंत्रण जरूर देना है। अखबार से सबको निमंत्रण मिल रहा है। अभी बाकी टाइम बहुत थोड़ा है। अब तक बच्चे यात्रा करते-करते थक जाते हैं तो बैठ जाते हैं। माया के तूफान सहन नहीं कर सकते हैं। युद्ध के मैदान में माया तो जरूर पकड़ेगी। रुसतम से रुसतम होकर लड़ेगी। ज़ोर से तूफान आयेंगे। फिर कहते हैं जब से ज्ञान में आया हूँ तो विघ्न बहुत पड़े हैं, धन्धे में भी घाटा हुआ है। बाबा कहते हैं ऐसे मत समझो - ज्ञान में आये हैं तब विघ्न पड़ते हैं। यह तो दुनिया में होता ही रहता है, इनसे डरना नहीं है। कभी चक्र की दशा, कभी राहू की, कभी किसकी दशा बैठती है। चलते-चलते फाँ हो जाते हैं। राहू की दशा कड़ी होती है। माया खा जाती है तो काले का काला बन जाते हैं। माया थप्पड़ लगाए एकदम काला मुँह कर देती है। माया की भी जीत होगी। सिर्फ बच्चों की जीत हो फिर तो झट राजधानी स्थापन हो जाए। उस्ताद को भूल जाते हैं तो माया थप्पड़ मारती है। ऐसे रूहानी साजन को सजनी भूल जाती है, यह भी वन्डर है ना! अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) योगबल से पतित दुनिया को पावन बनाने में बाप का मददगार बनना है। याद की यात्रा में रेस्ट नहीं लेनी है। ऐसी याद हो जो सामने वाला अपना शरीर भी भूल जाए। 2) श्रीमत में कभी भी शंका उठाकर अपनी मनमत नहीं चलानी है। हर बात में राय लेते उसमें अपना कल्याण समझकर चलना है। वरदान:- अपनी सूक्ष्म शक्तियों को स्थापना के कार्य में लगाने वाले मास्टर रचयिता भव जैसे आपकी रचना साइंस वाले विस्तार को सार में समा रहे हैं। अति सूक्ष्म और शक्तिशाली विनाश के साधन बना रहे हैं। ऐसे आप मास्टर रचयिता बन अपनी सूक्ष्म शक्तियाँ स्थापना के कार्य में लगाओ। आपके पास सबसे महान शक्ति है - श्रेष्ठ संकल्प की शक्ति, शुभ वृत्ति की शक्ति, स्नेह और सहयोग की दृष्टि। तो इस सूक्ष्म शक्तियों द्वारा अपनी वंशावली की आशाओं के दीपक जलाए उन्हें यथार्थ मंजिल पर पहुँचाओ। स्लोगन:- जहाँ स्वच्छता और मधुरता है वहाँ सेवा में सफलता है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- मुरली के शब्दों का अर्थ (Murli Dictionary), Part 1 of 3
Meaning of words said in Gyan Murli by Shiv baba - मुरली के शब्दों का यथार्थ अर्थ l - Part 1 of 3 मुरली शब्दकोष (Murli Dictionary) में रोज की साकार मुरलियो मे आने वाले कठिन शब्दों का अर्थ सरल हिन्दी शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। कठिन शब्द को कोई परिभाषा नहीं दी जा सकती। देशकाल भाषा की समझ ज्ञान -स्तर में भिन्नता होने के कारण हर किसी के लिए कठिन और सरल शब्द का मापदण्ड अलग अलग हो सकता है।अतएव शब्दों के चुनाव में सामान्यीकरण (common guide for everyone) पर विशेष ध्यान दिया गया है। ➤ Murli Dictionary Full PDF book (English) ➤ Murli Word search engine (on BK Google) वर्तमान समय अनुसार मुरली में आये कठिन शब्दों के भावार्थ जानना आवश्यक हो जाता है। साकार मुरली के शब्दो पर यह हिन्दी स्पास्टीकरण आपके लिए उपयोगी साबित हो ऐसी आशा करते है। ➤Download or View Full PDF ➤PART 2 of 3 -mMurli Dictionary (मुरली शब्दकोष) * FORMAT * शब्द – सरल हिन्दी भाषा मे उसका अर्थ 1 . सिकीलधे – मूल शब्द सिक से बना जिसका अर्थ अत्यन्त प्रिय, लाडले, जिस तरह लौकिक माता-पिता को बहुत प्रतीक्षा के उपरान्त पुत्ररत्न प्राप्ति पर बच्चे से बहुत सिक- सिक (Love) होना (अतिस्नेह) होती है।उसी तरह परमात्मा को भी जब 5000 वर्षोंपरान्त बच्चों से संगम पर मिलन होता है] तो बच्चों से बहुत सिक- सिक होती है। (सिन्धी शब्द पर मूलतः फारसी भाषा का शब्द) 2 . 16 कला सम्पन्न – मानव स्वभाव/व्यवहार की सर्वश्रेष्ठ कला (100% सर्वगुण सम्पन्न)। 3 . अंगद के समान – अचल अडिग/कैसी भी परिस्थिति में स्थिर रहना। 4 . अकर्ता – कर्म के खाते से दूर/निर्लिप्त/निर्बंधन । 5 . अकर्म – जिस कर्म का खाता ही न बने अर्थात् सत्कर्म के खाते का क्षीण होना - देवताओं का कर्म इसी कोटि में आता है । 6 . अकालमूर्त – जिसका काल भी न कुछ बिगाड़ सके/अमर/ मृत्युंजय स्वरूप/ नित्य/ अविनाशी । 7 . अखुट – कभी न समाप्त होने वाला लगातार अनवरत । 8 . अचल-अडोल – जो न डिगनेवाला हो और न हिले अर्थात् हमेशा स्थिर रहे। 9 . अजपाजप – लगातार जाप करना वह जप जिसके मूल मंत्र हंसः का उच्चारण श्वास- प्रश्वास के गमनागमन मात्र से होता जाये इस जप की संख्या एक दिन और रात में २१,६०० मानी गर्इ है। 10 . अजामिल -– पुराण के अनुसार एक पापी ब्राह्मण का नाम जो मरते समय अपने पुत्र 'नारायण' का नाम लेकर तर गया । 11 . अनन्य – एकनिष्ठ/ एक ही में लीन हो l 12 . अनादि – जिसका न कोई आदि/आरम्भ हो, न अन्त हो । 13 . अन्तर्मुखता – आत्मिक स्थिति में रहना/भीतर की ओर उन्मुख/आंतरिक ध्यानयुक्त। 14 . अन्तर्मुखी – शान्त/जो शिव बाबा की याद में अन्तर्मुखी स्वभाव वाला हो जाये । 15 . अन्तर्यामी – मन के ज्ञाता/सबकुछ जानने वाला । 16 . अभूल – भूल न करने वाला । 17 . अमल – आचरण, व्यवहार, कार्यवाही । 18 . अमानत – एक निश्चित समय के लिए कोई चीज़ किसी के पास रखना । 19 . अलबेलापन – गैर जिम्मेदाराना व्यवहार/कर्म आलस्य (पांच विकारों पर भी भारी पड़ने वाला विकार) । 20 . अबलाओं – अन्याय व अत्याचार से पीडित वह स्त्री जिसमें बल न रह गया हो/ शक्तिहीन हो । 21 . अलाएँ – खाद, विकार । 22 . अलाव – स्वीकार करना/ज्ञान देना । 23 . अलौकिक – जो इस लोक से परे का व्यवहार करे । 24 . अल्लफ – एक परमात्मा ,आदि पुरुष (ईश्वर) । 25 . अविद्याभव – अज्ञानता के कारण भूल जाना । 26 . अविनाशी बृहस्पति – अविनाशी राज्यभाग (ब्रह्मा के साथ) । 27 . अव्यक्त सम्पूर्ण ब्रह्मा – सूक्ष्म वतनवासी ब्रह्मा । 28 . अशरीरी – शरीर में रहते हुए शरीर से अलग डिटैच/भिन्न/बिना । 29 . अष्टरत्न – सबसे आगे का नम्बर/पास विद् आनर केवल आठ आत्माएं/आठ की माला इन्हीं से बनती है। 30 . असल – सही मायने में/सच/वास्तव में । 31 . आत्मभिमानी – देह में रहते अपने को आत्मा रूप में स्थिर रहना या अनुभव करना । 32 . आत्माएं अंडेमिसल रहती – परमधाम में ऊपर परमात्मा के नीचे नम्बरवार आत्माएं अण्डे की तरह/सरीखे रहती है। 33 . आथत – धैर्य, धीरज 34 . आदम-ईव – सृष्टि के शुरू में आने वाले प्रथम नर-नारी (हिन्दू धर्म में मनु-श्रद्धा) 35 . आदमशुमारी – बहुतायत/अति/जनगणना भी एक अर्थ में । 36 . आप ही पूज्य आपे पुजारी – स्वयं की (अपने देव स्वरूप की) स्वयं ही पूजा करने वाली देव वंशावली की आत्माएं जो द्वापर से अपनी ही पूजा शुरू कर देती हैं। 37 . आपे ही तरस परोई – देवताओं की बड़ाई और अपनी बुराई की भक्ति का गायन । 38 . आशिक – प्रेम करनेवाला मनुष्य या भक्त, चित्त से चाहने वाला मनुष्य-आत्मा । 39 . अतीन्द्रिय सुख – जो इन्द्रियज्ञान के बाहर हो, जिस सुख का अनुभव इन्द्रियों द्वारा ना हो सके । 40 . आहिस्ते आहिस्ते – धीरे धीरे 41 . इत्तला देना – जानकारी देना 42 . उजाई माला – बुझी हुई माला 43 . उतरती कला – उत्तरोत्तर या सतयुग से धीर धीरे 16 कलाओं में ह्रास/कमी आना । 44 . उपराम – राम के समीप/न्यारापन निरन्तर योगयुक्त रहकर चित्त को सर्व-सम्बन्ध, सर्व प्रकृति के आकर्षण से न्यारा हो जाना ही उपराम होना है। इस सृष्टि में अपने को मेहमान समझने से उपराम अवस्था आएगी। 45 . उल्हना – शिकायत, किसी की भूल या अपराध को उससे दुःखपूर्वक जताना, किसी से उसकी ऐसी भूल चूक के विषय में कहना सुनाना जिससे कुछ दुःख पहुँचा हो। 46 . ऊँ शान्ति – मैं आत्मा शान्त स्वरूप हूँ । 47 . ऋद्धि-सिद्धि – गणेश की पूजा यदि विधिवत की जाए, तो इनकी पतिव्रता पत्नियां ऋद्धि-सिद्धि भी प्रसन्न हो कर घर-परिवार में सुख-शान्ति और संतान को निर्मल विद्या बद्धि देती हैा ऋद्धि-सिद्धि यशस्वी, वैभवशाली व प्रतिष्ठित बनाने वाली होती है। 48 . एक ओंकार – परम शक्ति, परम आत्मा एक ही है । 49 . एकानामी – एक शिव परमात्मा के अलावा किसी की याद ना रहे, मन-बुद्धि में एक शिव ही याद रहे । 50 . एशलम – जहॉं दु:खी व अशान्त आत्माओं को शरण मिलती है। 51 . कखपन – बुराई/अवगुण । 52 . कच्छ-मच्छ – परमात्मा के अवतारों के पौराणिक नाम यथार्थ- मत्स्यावतार, कच्छ,वराह । 53 . कब्रदाखिल – अकाले अवसान/मृत्यु/समाप्ति । 54 . कयामत – कुरान के अनुसार कयामत के दिन भगवान मुर्दों में भी जान फूंक देंगे। कयामत के दिन ना बाप-बेटा, भाई-बहन का इस दुनिया की कीमती से कीमती चीज और ना ही किसी की सफारिश तब किसी इन्सान के काम आएगी। केवल अच्छे आमालों और इस्लाम के स्तंभों और सुन्नत तरीकों से जिंदगी गुजारने वाले इंसानों को ही जन्नत में भंजा जाएगा। पाप बढ़ जाएंगे, अधिकाधिक भूकंप आएंगे, औरतों की तादाद में मर्द ज्यादा होंगे । 55 . करनकरावनहार – सब कुछ करने कराने वाला परमात्मा। 56 . करनीघोर – जिन्हें मुर्दे की बची चीजें दी जाती हैं। 57 . कर्म – शारीरिक अंगों द्वारा किया गया कोई भी कार्य। 58 . कर्मभोग – विकर्मों का खाता जिसे भोगना पड़ता है या योगबल से मिटाया जा सकता है। 59 . कर्मातीत – कर्म के बन्धन से दूर/जीवन-मुक्त आत्मा/कलियुग अन्त तक 9 लाख आत्माएं अपने श्रेष्ठ पुरुषार्थ से कर्मातीत अवस्था को प्राप्त करेंगी। 60 . कलंगीधर – कलंक को धारण करना। Useful links PART 2 - Murli Dictionary (मुरली शब्दकोष) Download or View Full PDF Murli Poems in Hindi (Kavita) Gyan Murli Kya Hai? 7 दिवसीय राजयोग कोर्स
- 26 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 26/10/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, follow shrimat and all your treasure-stores will be completely full. Your fortune will become elevated. Question: What has this iron age become bankrupt in? Because of becoming bankrupt, what has its condition become? Answer: The iron age has become bankrupt of purity, happiness and peace. This is why Bharat has become the land of sorrow from the land of happiness and like shells from diamonds. This whole play is based on Bharat. The Father is now telling you children the beginning, middle and end of this play. Only the fortunate children can understand this knowledge very clearly. Song: No one is as unique as the Innocent Lord. Om Shanti . God speaks. Which God? The Innocent Lord, God Shiva speaks. The Father explains to you. The Teacher's duty is also to explain to you. The duty of the Satguru too is to explain to you. Only Shiv Baba is called the true Baba. He is called the Innocent Lord. Shankar cannot be called innocent. It is said of him that when he opened his eye, he burnt the world. Shiva is called the Innocent Lord of the Treasures, that is, He is the One who makes your treasure-stores completely full. Which treasure-stores? Those of wealth, happiness and peace. The Father has come to make your treasure-stores of purity, happiness and peace completely full. In the iron age, there is bankruptcy of purity, happiness and peace because Ravan has cursed it. Everyone continues to weep and wail in the cottage of sorrow. The Innocent Lord Shiva sits here and explains to you the secrets of the beginning, middle and end of the world, that is, He makes you children trikaldarshi. No one else knows the drama. Maya has made everyone completely senseless. This play of victory and defeat and happiness and sorrow is of Bharat. Bharat was solvent like a diamond and is now insolvent like a shell. Bharat was the land of happiness and is now the land of sorrow. Bharat was heaven and is now hell . No one except the Ocean of Knowledge can give you the knowledge of its beginning, middle and end or how it becomes hell from heaven. Your intellects have to have this faith. Those whose fortune is to open, that is, those who are to become fortunate have this faith. All are unfortunate now. To be unfortunate means to have one’s fortune spoilt. They are corrupt; the Father comes and makes them elevated. However, hardly anyone understands that Father because He doesn't have a body. The Supreme Soul speaks. There are only pure souls in the golden age. In the iron age, all are impure. People go to Jagadamba with so many desires. They don’t know anything. Even then, the Father says: Whatever feelings people worship someone with, I give them the temporary fruit of that. A non -living idol can never give them the fruit. I alone am the One who gives them the fruit and temporary happiness. I am also the Bestower of unlimited happiness. I am not a bestower of sorrow. I am the Remover of Sorrow and the Bestower of Happiness. You have come to claim your inheritance of heaven in the land of happiness. There are a lot of precautions to be observed in this. The Father explains: In the beginning there is happiness. Then, in the middle, the path of devotion begins and so happiness ends and sorrow begins. At that time, when devotion begins the deities fall onto the path of sin, the vicious path. So there is happiness in the beginning, whereas sorrow begins in the middle. At the end, there is great sorrow. The Father says: I am the Bestower of Peace and Happiness to All. I am making you ready to go to the land of happiness. All the rest will settle their accounts and go to the land of peace. There will be a lot of punishment experienced; the Tribunal will sit. Baba has explained that people used to sacrifice themselves at Kashi. They speak of Kashi Kalvat (the sacrifice at Kashi). There is a temple to Shiva at Kashi. On the path of devotion, they stay there in remembrance of Shiv Baba. They say: This is it! I am now going to come to You. They cry a great deal and sacrifice themselves to Shiva and so they receive temporary happiness for that. Here, you sacrifice yourselves, that is, you belong to Shiv Baba while alive in order to claim your inheritance for 21 births. There is no question of suicide. While alive you say: Baba, I am Yours. Those people sacrifice themselves to Shiva. They believe that, by dying, they will belong to Shiv Baba, but they don't belong to Him. Here, you belong to the Father while alive. You go into His lap and you therefore have to follow the Father's directions. Only then can you become elevated deities. You are now becoming that. You have been making this effort for cycle after cycle. This is not anything new. The world becomes old. In that case, a new one is surely needed. Bharat was the new land of happiness and it is now the old land of sorrow. People have such stone intellects that they don't understand that there is just one world, that it simply becomes new and old. Maya has locked their intellects and made them completely degraded. This is why they continue to worship the deities without knowing their occupation. That is called blind faith. They spend millions of rupees worshipping the goddesses. They worship them, feed them and then sink them in the sea. Therefore, that is the worship of dolls, is it not? What is the benefit of that? They celebrate with a lot of pomp and joy and spend so much money. Then, after a week, they sink them in the sea just as people are buried in a cemetery. God speaks: this is the rule of the devilish community and I make you into the deity community. It is very difficult to make someone have faith because Baba does not have a physical form. The Aga Khan had a physical form and he had so many followers. They used to weigh him in gold. The Father explains: That is called blind faith. At this time, no one has permanent happiness. There are many who are very bad. Important people commit big sins. The Father says: I am the Lord of the Poor. The poor don't commit as much sin. At this time, all are sinful souls. You have now found the unlimited Father and yet you repeatedly forget Him. Ah! but you are a soul, are you not? No one has ever seen a soul. They understand that it resides in the centre of the forehead like a star. When the soul leaves the body, the body is finished. A soul is like a star, and so surely, the Father of myself, a soul, would also be like me. However, He is the Ocean of Happiness and the Ocean of Peace. How would the Incorporeal give the inheritance? He would surely come and sit in the centre of the forehead. The soul now imbibes knowledge and goes from degradation into salvation. Those who do something will receive the reward of it. If you don't remember the Father, you won't receive your inheritance. If you don't make others the same as you, worthy of claiming their inheritance, it is then understood that you will claim a status worth a few pennies. The Father sits here and explains who the elevated ones are and who the corrupt ones are. The elevated deities have been and gone from Bharat. People sing of Heavenly God, the Father, but they don't know when Heavenly God, the Father , comes and makes the world into heaven. You know this, but it is just that you don't make full effort. This also has to happen according to the drama. However much each of you has in your fortune, that is how much you will receive. If any of you were to ask Baba, Baba would instantly tell you what status you would claim if you were to leave your body with your current behaviour. However, no one has the courage to ask. Those who make good effort can understand to what extent they become sticks for the blind. The Father also understands when someone is to claim a good status or that a particular child is not doing any service and so will become a maid or servant there. There are maids and servants who sweep the floors, those who sustain Krishna and those who decorate the empress. Those are pure kings whereas these are impure kings. So, the impure kings make a temple to the pure kings and worship them. They don't know anything. The Birla temple is so big. They make so many temples to Lakshmi and Narayan, but they don't know who Lakshmi and Narayan are. So, how much benefit would they receive? Temporary happiness. They go to Jagadamba, but they don't know that this Jagadamba is the one who then becomes Lakshmi. At this time, your desires of the world are being fulfilled through Jagadamba. You are claiming the kingdom of the world. Jagadamba is teaching you now. She is the same one who then becomes Lakshmi. She is the one to whom people continue to beg every year. There is so much difference! They beg Lakshmi for wealth every year. They do not say in front of Lakshmi: I want a child. Or: Remove my illness. No, they only ask Lakshmi for wealth. The very name is ‘worship of Lakshmi’. They ask Jagadamba for a lot of things. She is the one who fulfils all their desires. You are now receiving the sovereignty of heaven through Jagadamba. From Lakshmi they receive some fruit of wealth every year, and this is why they worship her every year. They believe that she is the one who gives them wealth. They then continue to commit sin with that wealth. They even commit sin to attain wealth. You children are now receiving the imperishable jewels of knowledge with which you will become prosperous. You receive the kingdom of heaven through Jagadamba. There are no sins committed there. These matters have to be understood. Some understand this very well whereas others don't understand it at all because it is not in their fortune. If you don't follow shrimat, you won't become elevated and your status is destroyed. It has to be understood that the whole kingdom is being established. God, the Father, is establishing the heavenly kingdom and then Bharat will become heaven. This is called the benevolent age. At the most, this age is 100 years long. All the other ages are 1250 years long. In Ajmer, there is a model of Paradise. They show what heaven is like. Heaven would definitely be here, would it not? If someone hears even a little, he will go to heaven. However, if they don't study, they are like uneducated ones. Subjects too are numberwise. However, there, all the poor and the wealthy have happiness. Here, there is nothing but sorrow. In the golden age, Bharat is the land of happiness whereas in the iron age, it is the land of sorrow. The history and geography of the world have to repeat. God is only One. There is also just one world. In the new world, Bharat is first. Bharat has now become old and it has to become new again. No one else knows how the world history and geography have to repeat. Not everyone is the same. There will be different levels of status there too. There are no policemen there because there is no fear there. Here, there is fear and this is why they have policeman etc. They have divided Bharat into pieces. There are no partitions in the golden age. Only the one kingdom of Lakshmi and Narayan continues. There are no sins committed there. The Father says: Children, claim your inheritance of constant happiness from Me by following My directions. Only the one Father shows you the path to salvation. You are the Shiv Shakti Army that makes Bharat into heaven. You use your body, mind and wealth, everything, for this service. That Bapuji chased away the Christians. That was also fixed in the drama. However, there hasn't been any happiness through that; instead there is greater sorrow. There is no food, and they continue to tell lies: “You will receive this and this will happen”. Only from the Father are you going to receive something. Everything else is going to end. They ask for there to be birth control. They continue to beat their heads for that. Nothing is going to happen. If a small war breaks out, there will be famine. There will be a lot of violence between one another. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. You have to sacrifice yourself to the Father while alive, that is, you have to belong to the Father and follow the shrimat of the Father alone. Do the service of making others the same as yourself. 2. Donate the imperishable jewels of knowledge and become like Jagadamba, one who fulfils everyone's desires. Blessing: May you be trikaldarshi and become an unshakeable and immovable Mahavir by considering there to be benefit in everything. Do not look at any situation with the vision of one aspect of time, but look at it while being trikaldarshi. Instead of asking “Why?” or “What?” consider there to be benefit in whatever happens. Continue to do as Baba says and it is then up to Baba and His work. Move along as Baba makes you move for benefit is merged in that. By having this faith you will never fluctuate. Let there be no waste thoughts in your dreams or in your mind and you will then be called an unshakeable and immovable Mahavir. Slogan: A tapaswi is one who becomes detached and loving in a second according to the signals from shrimat. #english #brahmakumari #bkmurlitoday #Murli
- 26 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli in Hindi Aaj ki Gyan Murli Madhuban 26-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - श्रीमत पर चलो तो तुम्हारे सब भण्डारे भरपूर हो जायेंगे, तुम्हारी तकदीर ऊंची बन जायेगी'' प्रश्नः- इस कलियुग में किस चीज़ का देवाला निकल चुका है? देवाला निकलने से इसकी गति क्या हुई है? उत्तर:- कलियुग में पवित्रता, सुख और शान्ति का देवाला निकल चुका है इसलिए भारत सुखधाम से दु:खधाम, हीरे से कौड़ी जैसा बन गया है। यह खेल सारा भारत पर है। खेल के आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान अभी बाप तुम्हें सुना रहे हैं। तकदीरवान, सौभाग्यशाली बच्चे ही इस ज्ञान को अच्छी रीति समझ सकते हैं। गीत:- भोलेनाथ से निराला ........ ओम् शान्ति। भगवानुवाच। कौन-सा भगवान्? भोलानाथ शिव भगवानुवाच। बाप भी समझाते हैं, टीचर का भी काम है समझाना। सतगुरू का भी काम है समझाना। शिवबाबा को ही सत बाबा, भोलानाथ कहा जाता है। शंकर को भोला नहीं कहेंगे। उनके लिए तो कहते हैं आंख खोली तो सृष्टि को भस्म कर दिया। भोला भण्डारी शिव को कहते हैं अर्थात् भण्डारा भरपूर करने वाला। कौनसा भण्डारा? धन-दौलत, सुख-शान्ति का। बाप आये ही हैं पवित्रता-सुख-शान्ति का भण्डारा भरपूर करने। कलियुग में पवित्रता-सुख-शान्ति का देवाला है क्योंकि रावण ने श्राप दिया हुआ है। सब शोक वाटिका में रोते पीटते रहते हैं। भोलानाथ शिव बैठ सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज़ समझाते हैं अर्थात् तुम बच्चों को त्रिकालदर्शी बनाते हैं। ड्रामा को तो और कोई जानते नहीं। माया ने बिल्कुल ही बेसमझ बना दिया है। भारत का ही यह हार-जीत, दु:ख-सुख का नाटक है। भारत हीरे जैसा सालवेन्ट था, अब कौड़ी जैसा इनसालवेन्ट है। भारत सुखधाम था, अब दु:खधाम है। भारत हेविन था, अब हेल है। हेल से फिर हेविन कैसे बनता है, उसके आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान सिवाए ज्ञान सागर के कोई समझा न सके। यह भी बुद्धि में निश्चय होना चाहिए। निश्चय उनको होता है जिनकी तकदीर खुलनी होती है, जो सौभाग्यशाली बनने वाले हैं। दुर्भाग्यशाली तो सब हैं ही। दुर्भाग्यशाली माना तकदीर बिगड़ी हुई है। भ्रष्टाचारी हैं। बाप आकर श्रेष्ठाचारी बनाते हैं। परन्तु उस बाप को भी कोई मुश्किल समझ सकते हैं क्योंकि उनको देह नहीं है। सुप्रीम आत्मा बात करती है। पावन आत्मायें होती ही हैं सतयुग में। कलियुग में सब पतित हैं। अनेक मनोकामनायें लेकर जगदम्बा के पास जाते हैं, जानते कुछ भी नहीं फिर भी बाप कहते हैं जो-जो, जिस-जिस भावना से पूजा करते हैं तो मैं उनको अल्पकाल क्षणभंगुर लिए फल दे देता हूँ। जड़ मूर्ति कभी उसका फल नहीं दे सकती। फल देने वाला, अल्पकाल सुख देने वाला मैं ही हूँ और बेहद के सुख का दाता भी मैं ही हूँ। मैं दु:खदाता नहीं हूँ। मैं तो दु:ख हर्ता सुख कर्ता हूँ। तुम आये हो सुखधाम में स्वर्ग का वर्सा पाने। इसमें परहेज बहुत है। बाप समझाते हैं आदि में है सुख, फिर मध्य में भक्ति मार्ग शुरू होता है तो सुख पूरा हो दु:ख शुरू होता है। फिर देवी-देवता वाम मार्ग, विकारी मार्ग में गिर पड़ते हैं। जहाँ से ही फिर भक्ति शुरू होती है। तो आदि में सुख, मध्य में दु:ख शुरू होता है। अन्त में तो महान् दु:ख है। बाप कहते हैं अब सर्व का शान्ति, सुख दाता मैं हूँ। तुमको सुखधाम में चलने लिए तैयार कर रहा हूँ। बाकी सब हिसाब-किताब चुक्तू कर शान्तिधाम में चले जायेंगे। सजायें तो बहुत खायेंगे। ट्रिब्युनल बैठती है। बाबा ने समझाया है काशी में भी बलि चढ़ते थे। काशी कलवट कहते हैं ना। अब काशी में है शिव का मन्दिर। वहाँ भक्ति मार्ग में शिवबाबा की याद में रहते हैं। कहते हैं - बस, अब आपके पास आऊं। बहुत रो-रो कर शिव पर बलि चढ़ते हैं तो अल्पकाल क्षण भंगुर थोड़ा फल मिल जाता है। यहाँ तुम बलि चढ़ते हो अर्थात् जीते जी शिवबाबा का बनते हो 21 जन्म का वर्सा पाने के लिए। जीवघात की बात नहीं। जीते जी बाबा मैं आपका हूँ। वह तो शिव पर बलि चढ़ते हैं, मर जाते हैं, समझते हैं हम शिवबाबा का बन जाऊंगा। परन्तु बनते नहीं हैं। यहाँ तो जीते जी बाप का बने, गोद में आये फिर बाप की मत पर चलना पड़े, तब ही श्रेष्ठ देवता बन सकते हैं। तुम अब बन रहे हो। कल्प-कल्प तुम यह पुरुषार्थ करते आये हो। यह कोई नई बात नहीं। दुनिया पुरानी होती है। फिर जरूर नई चाहिए ना। भारत नया सुखधाम था, अब पुराना दु:खधाम है। मनुष्य इतने पत्थरबुद्धि हैं जो यह नहीं समझते कि सृष्टि एक ही है। वह सिर्फ नई और पुरानी होती है। माया ने बुद्धि को ताला लगाए बिल्कुल ही तुच्छ बुद्धि बना दिया है, इसलिए आक्यूपेशन जानने बिगर ही देवताओं की पूजा करते रहते हैं, इसको ब्लाइन्डफेथ कहा जाता है। देवियों की पूजा में करोड़ों रूपया खर्च करते हैं, उनकी पूजा कर खिला-पिलाकर फिर समुद्र में डुबो देते हैं तो यह गुड़ियों की पूजा हुई ना। इससे क्या फायदा? कितना धूमधाम से मनाते हैं, खर्चा करते हैं, हफ्ता बाद जैसे शमशान में दफन करते हैं वैसे यह फिर सागर में डुबो देते हैं। भगवानुवाच - यह आसुरी सम्प्रदाय का राज्य है, मैं तुमको दैवी सम्प्रदाय बनाता हूँ। कोई को निश्चय बैठना बड़ा कठिन है क्योंकि साकार में नहीं देखते। आगाखां साकार में था तो उनके कितने फालोअर्स थे, उनको सोने-हीरों में वज़न करते थे। इतनी महिमा कोई बादशाह की भी नहीं होती। तो बाप समझाते हैं - इसको अन्धश्रधा कहा जाता है क्योंकि स्थाई सुख तो नहीं है ना। बहुत गन्दे भी होते हैं, बड़े-बड़े आदमियों से बड़े पाप होते हैं। बाप कहते हैं मैं गरीब निवाज हूँ। गरीबों से इतने पाप नहीं होंगे। इस समय सब पाप आत्मायें है। अभी तुमको बेहद का बाप मिला है फिर भी घड़ी-घड़ी उनको भूल जाते हो। अरे, तुम आत्मा हो ना! आत्मा को भी कभी कोई ने देखा नहीं है। समझते हैं स्टॉर मिसल भ्रकुटी के बीच रहती है। जब आत्मा निकल जाती है तो शरीर खलास हो जाता है। आत्मा स्टॉर मिसल है तो जरूर मुझ आत्मा का बाप भी हमारे जैसा होगा। परन्तु वह सुख का सागर, शान्ति का सागर है। निराकार वर्सा कैसे देंगे? जरूर भ्रकुटी के बीच आकर बैठेंगे। आत्मा अब ज्ञान धारण कर दुर्गति से सद्गति में जाती है। अब जो करेगा सो पायेगा। बाप को याद नहीं करते तो वर्सा भी नहीं पायेंगे। कोई को आप समान वर्सा पाने लायक नहीं बनाते हैं तो समझते हैं पाई-पैसे का पद पा लेंगे। श्रेष्ठाचारी और भ्रष्टाचारी किसको कहा जाता है, यह बाप बैठ समझाते हैं। भारत में ही श्रेष्ठाचारी देवतायें होकर गये हैं। गाते भी हैं हेविनली गॉड फादर...... परन्तु जानते नहीं हैं कि हेविनली गॉड फादर कब आकर सृष्टि को हेविन बनाते हैं। तुम जानते हो, सिर्फ पूरा पुरुषार्थ नहीं करते हो, वह भी ड्रामा अनुसार होना है, जितना जिसकी तकदीर में है। बाबा से अगर कोई पूछे तो बाबा झट बता सकते हैं कि इस चलन में अगर तुम्हारा शरीर छूट जाए तो यह पद पायेंगे। परन्तु पूछने की भी हिम्मत कोई नहीं रखते हैं। जो अच्छा पुरुषार्थ करते हैं वह समझ सकते हैं हम कितने अंधों की लाठी बनते हैं? बाप भी समझ जाते हैं - यह अच्छा पद पायेंगे, यह बच्चा कुछ भी सर्विस नहीं करता तो वहाँ भी दास-दासी जाकर बनेंगे। झाड़ू आदि लगाने वाले, कृष्ण की पालना करने वाले, महारानी का श्रृंगार करने वाले दास-दासियां भी होते हैं ना। वह हैं पावन राजायें, यह हैं पतित राजायें। तो पतित राजायें पावन राजाओं के मन्दिर बनाकर उन्हों की पूजा करते हैं। जानते कुछ भी नहीं। बिरला मन्दिर कितना बड़ा है। कितने लक्ष्मी-नारायण के मन्दिर बनाते हैं, परन्तु जानते नहीं कि लक्ष्मी-नारायण कौन हैं? फिर उनको कितना फ़ायदा मिलेगा? अल्पकाल का सुख। जगत अम्बा के पास जाते हैं, यह थोड़ेही जानते कि यह जगत-अम्बा ही लक्ष्मी बनती है। इस समय तुम जगत अम्बा से विश्व की सब मनोकामनायें पूरी कर रहे हो। विश्व का राज्य ले रहे हो। जगत अम्बा तुमको पढ़ा रही है। वही फिर लक्ष्मी बनती है। जिससे फिर वर्ष-वर्ष भीख मांगते हैं। कितना फ़र्क है! लक्ष्मी से हर वर्ष पैसे की भीख मांगते हैं। लक्ष्मी को ऐसे नहीं कहेंगे हमको बच्चा चाहिए या बीमारी दूर करो। नहीं, लक्ष्मी से सिर्फ धन मांगते हैं। नाम ही है लक्ष्मी-पूजन। जगत अम्बा से तो बहुत कुछ मांगते हैं। वह सब कामनायें पूरी करने वाली है। अभी तुमको जगत अम्बा से मिलती है - स्वर्ग की बादशाही। लक्ष्मी से हर वर्ष कुछ न कुछ धन का फल मिलता है, तब तो हर वर्ष पूजा करते हैं। समझते हैं धन देने वाली है। धन से फिर पाप करते रहते। धन प्राप्ति के लिए भी पाप करते हैं। अभी तुम बच्चों को मिलते हैं अविनाशी ज्ञान रत्न, जिससे तुम मालामाल बन जायेंगे। जगत अम्बा से स्वर्ग की राजाई मिलती है। वहाँ पाप होता नहीं। कितनी समझ की बातें हैं। कोई तो अच्छी रीति समझते हैं, कोई तो कुछ समझते नहीं हैं क्योकि तकदीर में नहीं है। श्रीमत पर नहीं चलते तो श्रेष्ठ थोड़ेही बनेंगे। फिर पद भ्रष्ट हो जाता है। सारी राजधानी स्थापन हो रही है - यह समझना है। गॉड फादर हेविनली किंगडम स्थापन कर रहे हैं फिर भारत हेविन बन जायेगा। इसको कहा जाता है कल्याणकारी युग। यह है बहुत से बहुत 100 वर्ष का युग। और सभी युग 1250 वर्ष के हैं। अजमेर में वैकुण्ठ का मॉडल है, दिखलाते हैं स्वर्ग कैसा होता है। स्वर्ग तो जरूर यहाँ ही होगा ना। थोड़ा भी सुना तो स्वर्ग में आयेंगे, परन्तु पढ़ेंगे नहीं तो जैसे भील हैं। प्रजा भी नम्बरवार होती है ना। परन्तु वहाँ गरीब, साहूकार सुख सबको रहता है। यहाँ तो दु:ख ही दु:ख है। भारत सतयुग में सुखधाम था, कलियुग में दु:खधाम है। यह वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट होनी है। गॉड एक है। वर्ल्ड भी एक है। नई वर्ल्ड में पहले है भारत। अभी भारत पुराना है जिसको फिर नया बनना है। यह वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी ऐसे रिपीट होती रहती है और कोई इन बातों को नहीं जानते। सब तो एक जैसे नहीं होते हैं। मर्तबे तो वहाँ भी रहेंगे। वहाँ सिपाही लोग होते नहीं क्योंकि वहाँ डर होता नहीं। यहाँ तो डर है इसलिए सिपाही आदि रखते हैं। भारत में टुकड़े-टुकड़े कर दिये हैं। सतयुग में पार्टीशन होता नहीं। लक्ष्मी-नारायण का एक ही राज्य चलता है। पाप कोई होता नहीं। अब बाप कहते हैं - बच्चे, मेरे से सदा सुख का वर्सा लो, मेरी मत पर चलकर। सद्गति का मार्ग एक ही बाप दिखाते हैं। यह है शिव शक्ति सेना, जो भारत को स्वर्ग बनाती है। यह तन-मन-धन सब इस सेवा में लगाते हैं। उस बापू जी ने क्रिश्चियन को भगाया, यह भी ड्रामा में था। परन्तु उनसे कोई सुख नहीं हुआ और ही दु:ख है। अन्न है नहीं, गपोड़े मारते रहते हैं, यह मिलेगा, यह होगा......। मिलना है सिर्फ बाप से। बाकी यह तो सब ख़त्म हो जायेगा। कहते हैं बर्थ कन्ट्रोल करो, उसके लिए माथा मारते रहते हैं, होगा कुछ भी नहीं। अभी थोड़ी लड़ाई शुरू हो जाए तो फेमन पड़ जायेगा। एक-दो में मारामारी हो जायेगी। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) जीते जी बाप पर बलि चढ़ना है अर्थात् बाप का बनकर बाप की ही श्रीमत पर चलना है। आप समान बनाने की सेवा करनी है। 2) अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान कर जगदम्बा समान सर्व की मनोकामनायें पूर्ण करने वाला बनना है। वरदान:- हर बात में कल्याण समझकर अचल, अडोल महावीर बनने वाले त्रिकालदर्शी भव कोई भी बात एक काल की दृष्टि से नहीं देखो, त्रिकालदर्शी होकर देखो। क्यों, क्या के बजाए सदा यही संकल्प रहे कि जो रहा है उसमें कल्याण है। जो बाबा कहे वह करते चलो, फिर बाबा जाने बाबा का काम जाने। जैसे बाबा चलाये वैसे चलो तो उसमें कल्याण भरा हुआ है। इस निश्चय से कभी डगमग नहीं होंगे। संकल्प और स्वप्न में भी व्यर्थ संकल्प न आयें तब कहेंगे अचल, अडोल महावीर। स्लोगन:- तपस्वी वह है जो श्रीमत के इशारे प्रमाण सेकण्ड में न्यारा और प्यारा बन जाये। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
- 25 Oct 2018 BK murli today in English
Brahma Kumaris murli today in English 25/10/18 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, this study is very inexpensive and easy. The basis of your status is not whether you are rich or poor, but how you study. Therefore, pay full attention to studying. Question: What is the first qualification of knowledgeable souls? Answer: Their interaction with everyone is extremely sweet. To have friendship with some and enmity with others is not the qualification of knowledgeable souls. The Father's shrimat is: Children, become extremely sweet. Practise: I, the soul, am making this body function. I now have to return home. Song: You are the Ocean of Love. We thirst for one drop. Om Shanti . Whose praise did the children hear? That of the Incorporeal, the unlimited Father. He is the Ocean of Knowledge, the Highest on High. He alone is called the highest-on-high Father. He is also called the Supreme Teacher, that is, the Ocean of Knowledge. You now understand that this is the praise of our Father. Through Him the stage of us children also has to become like His. He is the greatest of all fathers. He is not a sage or holy man. That One is the unlimited Father, the incorporeal Supreme Father, the Supreme Soul. It is in the intellects of you children that that One is our unlimited Mother, Father, Husband etc. He is everything for us but, nonetheless, that intoxication doesn't stay all the time; children repeatedly forget this. That One is the highest Father of all and the sweetest Father of all whom everyone has been remembering for half the cycle. They do not remember Lakshmi and Narayan as much. The God of the devotees is only the one incorporeal One. Everyone remembers that One alone. Although some believe in Lakshmi and Narayan or Ganesh etc., they would still say the words "O God!" The words "O Supreme Soul" definitely emerge from everyone's lips. Souls remember Him. Physical devotees remember physical things. In spite of that, souls are so faithful to their Father that they definitely remember Him. In their sorrow, the sound quickly emerges: Oh Supreme Soul! They definitely understand that God is incorporeal, but they don't know the importance of that. Now that He has come personally in front of you, you have come to know the importance. He is the Creator of heaven. He is teaching us personally. This is the only study. There are many different types of study of physical things. If someone's mind is not set on studying, he would leave that study. There is no question of money etc. in this study. That Government also gives free education to the poor. Here, this study is free anyway; there are no fees etc. The Father is called the Lord of the Poor. Only the poor study here. This is a very easy and inexpensive study. Human beings insure themselves. Here, you also insure everything. You say: Baba, You Yourself give us the return for 21 births in heaven. On the path of devotion, they don't say: O Supreme Father, Supreme Soul, give us an inheritance for 21 births. You now know that you are insuring yourselves directly. This one always says that it is God who gives the fruit. God gives to everyone. Whether it is to a sage or holy man or to someone with occult powers, it is God who gives to everyone. The soul says: It is God who gives to everyone. When someone donates or performs charity, it is still God who gives the fruit of that. There is no expense in this study. Baba has explained that the poor also insure just as much. A wealthy person might have insurance for one hundred thousand and he would receive the return of one hundred thousand. When a poor person insures one rupee, and a wealthy person insures 5000, the return of both is equal. It is very easy for the poor; there are no fees etc. Poor and wealthy - both have a right to receive the inheritance from the Father. Everything depends on how you study. When the poor study well, their status becomes even higher than that of the wealthy. This study is an income. It is very inexpensive and very easy. You simply have to know the beginning, the middle and the end of the human world tree. No human being knows it. No one can be trikaldarshi. Everyone says that God is infinite. They believe that the Supreme Soul is the Seed of the human world tree. This is an inverted tree. Nevertheless, they say that they don't know it accurately. It would only be the Father who is knowledge-full who tells you about it accurately. Everything depends on how you children study. You now know this, numberwise, according to the effort you make. You are master oceans of knowledge. Not everyone can be the same. Some are big rivers and others are small rivers. You all study according to your own efforts. You children know that that is our unlimited Father. You have to belong to Him and follow His shrimat. For some, it is said: That poor person is under the influence of someone else. They are influenced by Maya and follow wrong dictates. Shrimat are the versions of God through which you become the most elevated of all deities. When you first have faith, you can then meet Shiv Baba. Baba can understand when someone doesn’t have accurate faith. They understand that the Father of souls is the One, but it is very difficult for them to have the faith that He has entered this one and is giving us the inheritance. When this sits in their intellects and they put it in writing, you can then bring that writing to Baba. They would understand that this is right and that what they previously understood for so long was wrong. God is not omnipresent. He is the unlimited Father. Bharat truly receives the inheritance every cycle at the confluence age from the unlimited Father. It received it at the confluence age at this same time and it is once again receiving it now. They should be made to write this: Truly, the Father only comes at the confluence age. He comes and creates heaven through the BKs. When they put this in writing, you will be able to explain whom they have come to and what they have come to take. God's form is incorporeal. Because of not knowing the form of God, they say that He is the brahm element. It has been explained to you children that He is a point. It would not sit in the intellect of anyone else that God is a point. They say of a soul that a star shines in the centre of the forehead. That is a tiny thing. So you have to think about who the actor is. Such a tiny soul has such a big, imperishable part recorded within Him. When someone goes deep into these things, you have to explain to him. You, the soul, say: I have taken 84 births. The whole of that part is merged in the tiny soul, the point, and it continues to emerge. People will be amazed by these things. No one can understand these things. Our 84 births are repeating. This drama is predestined. People become amazed when they hear how a part is fixed in each soul. Truly, I, the soul, say: I, the soul, shed one body and take another. This part of mine is fixed and it repeats according to the drama. Those who have weak intellects can’t imbibe these things. You have to remember this: I take 84 births and play my part; I adopt a body. When you continue to remember these things, it would be said that you are fully trikaldarshi and that you are also making effort to make others trikaldarshi. You children need courage to be able to explain this. You have to become sticks for the blind and awaken everyone from their sleep. Awaken, o brides, awaken! The new world is now being established. The old world is to be destroyed. Have you not heard the names of Trimurti Brahma, Vishnu and Shankar? Establishment takes place through Brahma. All of these are Brahma Kumars and Kumaris. Brahma does not do this alone. Together with Prajapita, there are definitely also the Brahma Kumars and Kumaris. This one's Father who teaches him would also surely be here. This one (Brahma) cannot be called the Ocean of Knowledge. They show Brahma with scriptures in his hands. However, it is the Supreme Father, the Supreme Soul, who enters him and tells you the essence of all the Vedas and scriptures through him. Brahma doesn't tell you the essence of all the scriptures. Where would he learn that from? There definitely has to be his Father and Guru. Prajapita is definitely a human being and he has to exist here. He is the one who creates people. He cannot be called the Creator, the Ocean of Knowledge or knowledge -full. Only the Supreme Father, the Supreme Soul, is the Ocean of Knowledge. He comes and teaches you through Prajapita Brahma. This is called the urn of knowledge. Everything depends on your dharna. Whether you insure yourselves or not is up to you. Baba insures everything very well. He is the Insurance Magnate on the path of devotion as well as on the path of knowledge. All souls remember the Father on the path of devotion and say: Baba, come and liberate us from sorrow. The Father gives you the inheritance. He either sends you to the land of peace or the land of happiness. Those who are to receive the inheritance of peace will claim that same inheritance of peace every cycle. You are now making effort to claim your inheritance of happiness. For that, you have to study and also teach others. Just as the Father is the sweetest of all, in the same way, His creation is also the sweetest of all. Heaven is so sweet! Everyone speaks of heaven. When someone dies, they say that he has gone to heaven. So, he was definitely in hell and has now gone to heaven. Even though that soul doesn’t go there, they still say it. You should write that he definitely was in hell. This is hell, so why do they still try to invoke that soul here and feed him the things of here? They invoke the departed spirits. To invite a soul is to invite a departed spirit. You then invite the Father of all the departed spirits. The Father of all souls sits here and teaches you. You are such an incognito army, the Shiv Shaktis. Shiva is incorporeal. You Shaktis are His children. Power is received by the soul. People show their physical power whereas you show your spiritual power. Yours is the power of yoga. When you souls have yoga, you become pure. The soul develops strength. Out of all of you, Mama’s sword of knowledge was the sharpest. This is not a question of a physical sword. A soul understands when he has very good power to blow the conch shell of knowledge. “I can blow the conch shell.” Some say: I am unable to blow the conch shell. The Father says: I have deep love for those who blow the conch shell of knowledge. You would give My introduction with knowledge, would you not? “Remember the unlimited Father.” This too is giving knowledge, is it not? In remembering the Father, you don’t have to say anything in words. Internally, you have to understand that the Father is giving you knowledge. The Father says: You have to return home. Remember Me and your sins will be absolved. God speaks: Manmanabhav! So, He would definitely be incorporeal. How could a corporeal one say: Remember me? Only the Incorporeal says: O souls, remember Me. I am your Father. Remember Me, and your final thoughts will lead you to your destination. Krishna cannot say this because he is a human being. You souls say through your bodies: O embodied soul, remember your Father. The Father also says to souls: Manmanabhav! You souls have to come to Me. You have to become soul conscious. Practise very well: I, the soul, am the one who is making this body function. I now have to return home to the Father. The Father says: While walking and moving around, whether sitting or standing, remember Me. Those who spread peacelessness are destroying their own status. You have to become very sweet. There is also the song: How sweet and lovely Shiva, the Innocent Lord, is! You, His children, are also innocent. You show the first-class path: Remember the Father and you will become the masters of heaven. No one else can make such a deal with you. So, you should remember the Father a great deal. They remember the One from whom they receive so much happiness and they say: O Purifier, come! Souls have become impure and, together with that, their bodies too have become impure. Both souls and bodies have become impure. Those people say that souls are immune to the effect of action and cannot become impure, but that is not so. Only the one Supreme Father, the Supreme Soul, never has alloy mixed in Him. All the rest definitely have to have alloy mixed in them. Each one of you has to go through the stages of sato, rajo and tamo. You should imbibe all of these points and become very sweet. It shouldn’t be that you have enmity with some and friendship with others. To be body conscious and take personal service from someone while you just sit there is totally wrong. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for Dharna: 1. Churn knowledge, become trikaldarshi and make others trikaldarshi. Become a stick for the blind and awaken everyone from the sleep of ignorance. 2. Insure everything of yours for 21 births. Together with that, also blow the conch shell of knowledge. Blessing: May you happily settle your karmic accounts as a carefree soul instead of becoming upset. When someone says something, do not instantly get upset. First of all, have it clarified or verified as to what intention it was said with. If it was not your fault, then become carefree. Let it be in your awareness that everything with Brahmin souls has to be settled here. In order to be saved from the land of Dharamraj, Brahmins become instruments somewhere or other. Therefore, do not be afraid, but happily settle everything. There is only going to be progress through this. Slogan: Constantly to maintain the awareness “The Father is my world” is to have easy yoga. #english #Murli #bkmurlitoday #brahmakumari
- 25 Oct 2018 BK murli in Hindi - Aaj ki Murli
Brahma Kumaris murli today in Hindi Aaj ki Gyan Murli Madhuban 25-10-2018 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन ''मीठे बच्चे - यह पढ़ाई बहुत सस्ती और सहज है, पद का आधार गरीबी वा साहूकारी पर नहीं, पढ़ाई पर है, इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दो'' प्रश्नः- ज्ञानी तू आत्मा का पहला लक्षण कौन सा है? उत्तर:- वह सभी के साथ अति मीठा व्यवहार करेंगे। किसी से दोस्ती, किसी से दुश्मनी रखना यह ज्ञानी तू आत्मा का लक्षण नहीं। बाप की श्रीमत है - बच्चे, अति मीठा बनो। प्रैक्टिस करो - मैं आत्मा इस शरीर को चला रही हूँ। अब मुझे घर जाना है। गीत:- तू प्यार का सागर है ...... ओम् शान्ति। बच्चों ने किसकी महिमा सुनी? निराकार बेहद के बाप की। वह ज्ञान का सागर ऊंच ते ऊंच है, उनको ही ऊंच ते ऊंच बाप कहा जाता है। परम शिक्षक अर्थात् ज्ञान का सागर भी कहा जाता है। अभी तुम समझते हो यह महिमा हमारे बाप की है, जिस द्वारा हम बच्चों की भी वही अवस्था होनी है। वह बड़े ते बड़ा बाप है, कोई साधू-सन्यासी तो नहीं है। यह तो बेहद का बाप निराकार परमपिता परमात्मा है। तुम बच्चों की बुद्धि में है कि यह हमारा बेहद का मात-पिता, पति आदि सब है फिर भी वह नशा स्थाई नहीं रहता। घड़ी-घड़ी बच्चों को भूल जाता है। यह तो ऊंच ते ऊंच और अति मीठे ते मीठा बाप है, जिसको सभी आधाकल्प याद करते हैं। लक्ष्मी-नारायण को इतना याद नहीं करेंगे। भक्तों का भगवान् एक ही निराकार है, उनको ही सब याद करते हैं। भल कोई लक्ष्मी-नारायण को, कोई गणेश आदि को मानने वाले होंगे फिर भी मुख से ‘हे भगवान्' शब्द ही निकलेगा। ‘हे परमात्मा' अक्षर जरूर सबके मुख से निकलता है। आत्मा उनको याद करती है। जिस्मानी भक्त जिस्मानी चीज को याद करते हैं तो भी आत्मा इतनी पिताव्रता है जो अपने बाप को जरूर याद करती है। दु:ख में झट आवाज निकलता है - हे परमात्मा। यह जरूर समझते हैं कि वह परमात्मा निराकार है परन्तु उनका महत्व नहीं जानते। अभी तुम महत्व को जानते हो कि वह तो अब हमारे सम्मुख आये हैं। वह है स्वर्ग का रचयिता। हमको सम्मुख पढ़ा रहे हैं। यह एक ही पढ़ाई है। वह जिस्मानी पढ़ाईयां तो भिन्न-भिन्न प्रकार की होती है। कोई का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो छोड़ भी देते हैं। यहाँ इस पढ़ाई में पैसे आदि की कोई बात नहीं। वह गवर्मेन्ट भी गरीबों को फ्री पढ़ाती है। यहाँ तो यह है ही मुफ्त में पढ़ाई, फीस कुछ भी नहीं। बाप को गरीब निवाज़ कहा जाता है। गरीब ही पढ़ते हैं। यह है बहुत सहज और सस्ती पढ़ाई। मनुष्य अपने को इनश्योर भी करते हैं। यहाँ भी तुम इनश्योर करते हो। कहते हो बाबा आप हमें स्वर्ग में 21 जन्मों का एवज़ा देना। भक्ति मार्ग में ऐसे नहीं कहते कि - हे परमपिता परमात्मा, हमको 21 जन्म लिए वर्सा दो। यह तुम अभी जानते हो हम डायरेक्ट अपने को इनश्योर करते हैं। यह तो हमेशा कहते हैं फल देने वाला ईश्वर है। सबको ईश्वर ही देते हैं। भल कोई भी साधू-सन्त अथवा रिद्धि-सिद्धि वाला हो, देने वाला सबको ईश्वर है। आत्मा कहेगी देने वाला ईश्वर है। दान-पुण्य आदि करते हैं फिर भी उसका फल देने वाला ईश्वर ही है। इस पढ़ाई में कोई खर्चा नहीं है। बाबा ने समझाया है गरीब का भी इतना ही इनश्योर होता है। साहूकार लाख करेगा तो उनको लाख का मिलेगा। गरीब एक रूपया करेंगे, साहूकार 5 हजार करे तो भी एवजा दोनों को इक्वल (बराबर) मिलना है। गरीबों के लिए बहुत सहज है, कोई फीस नहीं लगती। गरीब अथवा साहूकार दोनों बाप से वर्सा पाने के हकदार हैं। सारा मदार पढ़ाई पर है। गरीब अच्छा पढ़ते हैं तो उनका पद साहूकार से भी ऊंच हो जाता है। पढ़ाई ही कमाई है। बड़ी सस्ती और सहज पढ़ाई है। सिर्फ इस मनुष्य सृष्टि झाड़ के आदि, मध्य, अन्त को जानना है। जिसको कोई भी मनुष्य मात्र जानता नहीं है। त्रिकालदर्शी कोई हो नहीं सकता। सब कह देते बेअन्त है। समझते हैं मनुष्य सृष्टि का बीज परमात्मा है। यह उल्टा झाड़ है। फिर भी कह देते हम यथार्थ रीति नहीं जानते हैं। बरोबर यथार्थ तो बाप ही बतायेंगे, जो नॉलेजफुल है। सारा मदार तुम बच्चों की पढ़ाई पर है। अभी तुम नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार जानते हो। तुम मास्टर ज्ञान सागर हो। सब एक जैसे तो नहीं हैं। कोई बड़ी नदी, कोई छोटी नदी है। पढ़ते सब अपने-अपने पुरुषार्थ अनुसार हैं। तुम बच्चे जानते हो यह बेहद का बाप है। उनका बनकर उनकी श्रीमत पर चलना है। कोई के लिए कहा जाता है यह बिचारा परवश है। माया के वश हो उल्टी मत चलाते हैं। श्रीमत भगवानुवाच है ना। जिससे श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ देवी-देवता बनना है। जब पहले निश्चय हो जाए तब फिर शिवबाबा से मिलना है। बाबा समझ जाते हैं इनको यथार्थ निश्चय नहीं है। आत्माओं का बाप एक है, यह तो समझते हैं परन्तु वह इनमें आकर वर्सा दे रहा है - यह निश्चय बैठना बड़ा मुश्किल है। जब यह बुद्धि में बैठे और लिखकर दे तब बाबा के पास लिखत ले आनी चाहिए। समझेंगे यह तो बरोबर ठीक है। इतना समय जो समझते आये सो रांग है। ईश्वर सर्वव्यापी नहीं है वह तो बेहद का बाप है। बरोबर भारत को कल्प-कल्प संगम पर बेहद के बाप द्वारा वर्सा मिलता है। संगम पर और इसी समय ही मिला था, अब फिर मिल रहा है - यह लिखाना है। बरोबर बाप संगम पर ही आते हैं, आकर बी.के. द्वारा स्वर्ग की रचना रचते हैं। जब लिखकर दे तब उस पर समझा सकेंगे - तुम किसके पास आये हो, क्या लेने आये हो? ईश्वर का रूप तो निराकार है। ईश्वर का रूप न जानने कारण ब्रह्म तत्व कह देते हैं। बच्चों को समझाया है - वह तो बिन्दी है। यह बात और किसकी बुद्धि में नहीं बैठेगी कि परमात्मा एक बिन्दी है। आत्मा के लिए कहते हैं - चमकता है सितारा भ्रकुटी के बीच में। वह छोटी-सी चीज़ है। तो विचार करना है - पार्टधारी कौन है? इतनी छोटी आत्मा में कितना अविनाशी पार्ट नूँधा हुआ है! इन बातों में जब कोई डीप जाये तब उनको समझाना है। तुम्हारी आत्मा कहती है हमने 84 जन्म लिए हैं, वह सारा पार्ट छोटी-सी बिन्दी रूप आत्मा में मर्ज है, जो फिर इमर्ज होता है। इस बात से मनुष्य वन्डर खायेंगे। यह बात तो कोई समझते नहीं। 84 जन्म हमारे रिपीट होते हैं। यह बना बनाया ड्रामा है। आत्मा में कैसे पार्ट नूँधा हुआ है - सुनकर मनुष्य वन्डर खायेंगे। बरोबर मैं आत्मा कहती हूँ, हम आत्मा एक शरीर छोड़ दूसरा लेती हूँ। यह हमारा पार्ट नूँधा हुआ है, जो ड्रामा अनुसार रिपीट होता है। यह बातें कमजोर बुद्धि वाले कभी धारण कर न सकें। यह सिमरण करना है - हम 84 जन्म ले पार्ट बजाता हूँ, शरीर धारण करता हूँ। जब यह सिमरण चलता रहे तब कहें यह पूरा त्रिकालदर्शी है और दूसरे को भी त्रिकालदर्शी बनाने का पुरुषार्थ कर रहे हैं। समझाने की भी बच्चों में हिम्मत चाहिए। अन्धों की लाठी बन नींद से सुजाग करना है। जाग सजनियां, अब नई दुनिया स्थापन होती है। पुरानी दुनिया का विनाश हो रहा है। तुमने त्रिमूर्ति ब्रह्मा-विष्णु-शंकर नाम नहीं सुना है? ब्रह्मा द्वारा स्थापना होती है। यह सब ब्रह्माकुमार-कुमारियां हैं ना। अकेले ब्रह्मा तो नहीं करेंगे। प्रजापिता के साथ जरूर ब्रह्माकुमार-कुमारियां होंगे। इनका बाप भी जरूर होगा, जो इनको सिखलाने वाला है। इन (ब्रह्मा) को तो ज्ञान सागर नहीं कहेंगे। ब्रह्मा के हाथ में शास्त्र दिखाते हैं। परन्तु परमपिता परमात्मा इनमें आकर इन द्वारा सभी वेद-शास्त्रों का सार बताते हैं। ब्रह्मा शास्त्रों का सार नहीं सुनाते, वह कहाँ से सीखे? उनका कोई भी बाप वा गुरू होगा ना। प्रजापिता तो जरूर मनुष्य होगा और यहाँ ही होगा, वह ठहरा प्रजा को रचने वाला। उनको क्रियेटर, ज्ञान सागर, नॉलेजफुल नहीं कह सकते। ज्ञान सागर परमपिता परमात्मा ही है। वह आकर प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा पढ़ाते हैं। इसको ज्ञान का कलष कहा जाता है। यह सारा मदार धारणा पर है। इनश्योर करो, न करो, यह तुम्हारे ऊपर है। बाबा तो बहुत अच्छी रीति इनश्योर करते हैं। इनश्योरेन्स मैगनेट है, भक्ति मार्ग में भी, तो ज्ञान मार्ग में भी। बाप को सब आत्मायें भक्ति मार्ग में याद करती हैं कि बाबा आकर हमको दु:ख से छुड़ाओ। बाप वर्सा देंगे - या तो शान्तिधाम, या तो सुखधाम भेज देंगे। जिनको शान्ति का वर्सा मिलना है तो कल्प-कल्प वही शान्ति का वर्सा लेंगे। तुम अब पुरुषार्थ कर रहे हो सुख का वर्सा लेने के लिए। इसमें पढ़ना है और फिर पढ़ाना है। जैसे बाप मीठे ते मीठा है वैसे उनकी रचना भी मीठे से मीठी है। स्वर्ग कितना मीठा है! स्वर्ग नाम तो सब मुख से लेते रहते हैं। कोई भी मरता है तो कहते हैं स्वर्गवासी हुआ। तो जरूर नर्क में था, अब स्वर्ग में गया। जाता नहीं है तो भी कहते हैं। तुमको लिखना चाहिए जरूर हेल में था ना। यह हेल है फिर उनको यहाँ मंगाने की, खिलाने की क्यों कोशिश करते हैं। पित्र बुलाते हैं ना। आत्मा को बुलाना यह है पित्र को बुलाना। तुम फिर सभी पित्रों के बाप को बुलाते हो। सभी आत्माओं का बाप बैठ तुमको पढ़ाते हैं। तुम कितनी गुप्त सेना हो, शिवशक्तियां। शिव तो निराकार है ना। तुम शक्तियां हो उनके बच्चे। शक्ति आत्मा में आती है। मनुष्य जिस्मानी शक्ति दिखलाते हैं, तुम रूहानी शक्ति दिखलाते हो। तुम्हारा है योग-बल। योग रखने से तुम्हारी आत्मा पवित्र होती है। आत्मा में जौहर आता है। तुम्हारे में मम्मा की ज्ञान तलवार सबसे तीखी है। यह कोई स्थूल कटारी वा तलवार की बात नहीं है। आत्मा को समझ है कि मेरे में ज्ञान शंख ध्वनि करने की अच्छी ताकत है। हम शंखध्वनि कर सकते हैं। कोई कहते हैं - मैं शंखध्वनि नहीं कर सकती हूँ। बाप कहते हैं ज्ञान की शंखध्वनि करने वाले मुझे अति प्रिय हैं। मेरा परिचय भी ज्ञान से देंगे ना। बेहद के बाप को याद करो, यह भी ज्ञान दिया ना। बाप को याद करना है, इसमें मुख से कुछ बोलना नहीं है, अन्दर में समझना है - बाप हमको नॉलेज दे रहे हैं। बाप कहते हैं तुमको वापिस चलना है। मुझे याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। भगवानुवाच - मनमनाभव। तो जरूर वह निराकार होगा ना। साकार कैसे कहेंगे मुझे याद करो? निराकार ही कहते हैं - हे आत्मायें मुझे याद करो, मैं तुम्हारा बाप हूँ। मुझे याद करेंगे तो अन्त मती सो गति हो जायेगी। कृष्ण तो ऐसे कह न सके। वह तो मनुष्य है ना। तुम आत्मायें इस शरीर द्वारा कहती हो कि जीव की आत्मा अपने बाप को याद करो। बाप भी आत्माओं को कहते हैं मनमनाभव। तुम आत्माओं को हमारे पास ही आना है। देही-अभिमानी होना है। अच्छी तरह से प्रैक्टिस करनी है मैं आत्मा इस शरीर को चलाने वाली हूँ। अब मुझे वापिस बाप के पास जाना है। बाप कहते हैं चलते-फिरते, उठते-बैठते मुझे याद करो। जो अशान्ति फैलाते हैं वह अपना पद भ्रष्ट करते हैं। इसमें तो बहुत-बहुत मीठा बनना है। गीत भी है ना - कितना मीठा, कितना प्यारा, शिव भोला भगवान्। तुम भी उनके बच्चे भोले हो। फर्स्टक्लास रास्ता बताते हो कि बाप को याद करो तो स्वर्ग के मालिक बनोगे। और कोई ऐसे सौदा दे न सके। तो बाप को बहुत याद करना चाहिए, जिनसे इतना सुख मिलता है उनको ही याद करते हैं पतित-पावन आओ। आत्मायें पतित बनी हैं, उनके साथ शरीर भी पतित बना है। आत्मा और शरीर दोनों पतित बने हैं। वह लोग तो कह देते आत्मा निर्लेप है, पतित बन नहीं सकती। परन्तु नहीं, एक परमपिता परमात्मा में ही कभी खाद नहीं पड़ती, बाकी तो सबमें खाद पड़नी ही है। हर एक को सतो, रजो, तमो में आना ही है। यह सब प्वाइंट धारण कर बहुत मीठा बनना चाहिए। ऐसे नहीं कि कोई से दुश्मनी, कोई से दोस्ती। देह-अभिमान में आकर यहाँ ही बैठ कोई से सर्विस लेना बिल्कुल रांग है। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) ज्ञान का सिमरण कर त्रिकालदर्शी बनना और बनाना है। अंधों की लाठी बन उन्हें अज्ञान नींद से सुजाग करना है। 2) 21 जन्मों के लिए अपना सब कुछ इन्श्योर करना है। साथ-साथ ज्ञान की शंखध्वनि करनी है। वरदान:- अपसेट होने के बजाए हिसाब-किताब को खुशी-खुशी से चुक्तू करने वाले निश्चिंत आत्मा भव यदि कभी कोई बात कहता है तो उसमें फौरन अपसेट नहीं हो जाओ, पहले स्पष्ट करो या वेरीफाय कराओ कि किस भाव से कहा है, अगर आपकी गलती नहीं है तो निश्चिंत हो जाओ। यह बात स्मृति में रहे कि ब्राह्मण आत्माओं द्वारा यहाँ ही सब हिसाब-किताब चुक्तू होने हैं। धर्मराजपुरी से बचने के लिए ब्राह्मण कहाँ न कहाँ निमित्त बन जाते हैं इसलिए घबराओ नहीं, खुशी-खुशी से चुक्तू करो। इसमें तरक्की (उन्नति) ही होनी है। स्लोगन:- "बाप ही संसार है" सदा इस स्मृति में रहना - यही सहजयोग है। . #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger



