top of page

Search this Website

Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.

Search this site

1256 results found

  • आज की मुरली 7 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumari murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 07-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - मनुष्य शरीर की उन्नति का प्रबन्ध रचते, आत्मा की उन्नति वा चढ़ती का साधन बाप ही बतलाते हैं - यह बाप की ही रेसपान्सिबिल्टी है'' प्रश्नः- सदा बच्चों की उन्नति होती रहे उसके लिए बाप कौन-कौन सी श्रीमत देते हैं? उत्तर:- बच्चे, अपनी उन्नति के लिए 1- सदा याद की यात्रा पर रहो। याद से ही आत्मा की जंक निकलेगी। 2- कभी भी बीती को याद नहीं करो और आगे के लिए कोई आश न रखो। 3- शरीर निर्वाह के लिए कर्म भले करो लेकिन जो भी टाइम मिले वह वेस्ट नहीं करो, बाप की याद में टाइम सफल करो। 4- कम से कम 8 घण्टा ईश्वरीय सेवा करो तो तुम्हारी उन्नति होती रहेगी। ओम् शान्ति। रूहानी बाप बैठ रूहानी बच्चों को अथवा आत्माओं को समझाते हैं, मनुष्य कहते हैं आत्मा की रेसपान्सिबिल्टी है परमात्मा के ऊपर। वही सब आत्माओं की उन्नति और मन की शान्ति का रास्ता बता सकते हैं। आत्मा रहती है भ्रकुटी में सबसे न्यारी। अक्सर करके रोग होते हैं शरीर में। यहाँ भ्रकुटी में नहीं। भल सिर में दर्द पड़ेगा परन्तु जो आत्मा का तख्त है वहाँ कोई तकलीफ नहीं होगी क्योंकि उस तख्त पर आत्मा विराजमान है। अब आत्मा की उन्नति अथवा शान्ति देने वाला सर्जन तो एक ही परमात्मा है। जब आत्मा की उन्नति हो तब आत्मा को हेल्थ वेल्थ भी मिले। शरीर को तो कितना भी करो उससे कोई उन्नति नहीं होगी। शरीर की कुछ न कुछ खिटपिट तो रहती ही है। आत्मा की उन्नति तो सिवाए बाप के कोई कर न सके। और सब दुनिया में शरीर की उन्नति का प्रबन्ध रचते हैं, बाकी आत्मा की चढ़ती कला वा उन्नति होती नहीं है। वह तो बाप ही सिखलाते हैं। सारा मदार आत्मा पर है। आत्मा ही 16 कला बनती है फिर आत्मा ही बिल्कुल कला रहित हो जाती है। 16 कलायें बनती हैं फिर कला कम कैसे होती है, यह भी बाप ही समझाते हैं। बाप कहते हैं सतयुग में तुमको बहुत सुख था। आत्मा चढ़ती कला में थी और सतसंगों में आत्मा की उन्नति कैसे हो - यह बात नहीं समझाई जाती है। वह जिस्मानी नशे में रहते हैं। देह-अभिमान है, बाप तुमको देही-अभिमानी बनाते हैं। आत्मा जो तमोप्रधान बनी है उनको सतोप्रधान बनाना है। यहाँ सब हैं रूहानी बातें। वहाँ हैं जिस्मानी बातें। सर्जन लोग एक हार्ट निकाल दूसरा डालते हैं। उनका आत्मा से कोई तैलुक नहीं। आत्मा तो भ्रकुटी में रहती है, उनका आपरेशन आदि कुछ नहीं होता।अच्छा बाप समझाते हैं कि आत्मा की उन्नति तो एक ही बार होती है। आत्मा जब तमोप्रधान हो जाती है तब आत्मा की उन्नति करने वाला बाप आता है। उनके बिगर किसी भी आत्मा की चढ़ती कला हो न सके। बाप कहते हैं यह छी-छी तमोप्रधान आत्मायें मेरे पास आ न सके। तुम्हारे पास जब कोई आते हैं तो कहते हैं शान्ति कैसे मिले अथवा उन्नति कैसे हो? परन्तु यह नहीं जानते कि उन्नति के बाद हम कहाँ जायेंगे, क्या होगा? पुकारते हैं पतित से पावन बनाओ। जीवनमुक्तिधाम में ले जाओ। तो आत्माओं को ही ले जायेंगे ना। शरीर तो यहाँ खत्म हो जायेंगे। परन्तु यह बातें किसकी बुद्धि में नहीं हैं। यह है ईश्वरीय मत। बाकी वह सब हैं मानव मत। ईश्वरीय मत से एकदम आसमान में चढ़ जाते हो - शान्तिधाम, सुखधाम में। फिर ड्रामा अनुसार नीचे भी उतरना ही है। आत्मा की उन्नति के लिए बाप के सिवाए और कोई सर्जन नहीं। सर्जन फिर तुमको आप समान बनाते हैं। कोई तो बहुतों की उन्नति अच्छी करते हैं, कोई मीडियम, कोई थर्ड औरों की उन्नति करते हैं। आत्माओं की उन्नति का जवाबदार है ही एक बाप। दुनिया में यह किसको मालूम नहीं है। बाप कहते हैं इन साधुओं आदि का भी उद्धार करने मैं आता हूँ। पहले जब आत्मा आती है तो पवित्र ही आती है। अब बाप आये हैं सबकी उन्नति करने। नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार तुम्हारी देखो कितनी उन्नति हो जाती है। वहाँ तुमको शरीर भी फर्स्टक्लास मिलता है। बाप है ही अविनाशी सर्जन। वही आकर तुम्हारी उन्नति करते हैं। तो तुम ऊंच ते ऊंच अपने स्वीट होम में चले जायेंगे। वो लोग मून पर जाते हैं। अविनाशी सर्जन तुमको उन्नति प्राप्त कराने लिए कहते हैं मामेकम् याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। बाप विश्व के बच्चों को लिबरेट करते हैं। जब तुम स्वर्ग में जायेंगे तब सब शान्तिधाम में होंगे। बाप कितना वन्डरफुल कार्य करते हैं। कमाल है बाप की! तब कहते हैं तुम्हारी गति मत तुम ही जानो। आत्मा में ही मत है, आत्मा अलग हो जाए तो मत मिल न सके। ईश्वरीय मत से चढ़ती कला, मानव मत से उतरती कला-यह भी ड्रामा में नूँध है। वो लोग समझते हैं अभी स्वर्ग बन गया है। आगे चलकर मालूम पड़ेगा कि यह नर्क है वा स्वर्ग। भाषा के ऊपर कितना हंगामा करते हैं। दु:खी हैं ना। स्वर्ग में दु:ख होता नहीं। अर्थक्वेक भी नहीं होगी। अब पुरानी दुनिया का विनाश होना है फिर स्वर्ग बन जायेगा। फिर आधाकल्प वह भी गुम हो जाता है। कहते हैं द्वारिका सागर के नीचे चली गई। सोने की चीज़ें नीचे दब गई हैं। सो तो जरूर अर्थक्वेक से नीचे जायेंगी। समुद्र को थोड़ेही खोदकर निकालेंगे। धरती को खोदते हैं, वहाँ से माल निकालते हैं।बाप कहते हैं मैं सबका उपकार करता हूँ। मेरा फिर सब अपकार करते, गाली देते। मैं तो अपकारी का भी उप-कार करता हूँ, तो मेरी जरूर महिमा होनी चाहिए। भक्ति मार्ग में देखो कितना मान है। तुम बच्चे भी बाप की कितनी महिमा करते हो। चित्र में 32 गुण दिखाये हैं। अभी तुम भी बाप जैसे गुणवान बन रहे हो तो कितना पुरुषार्थ करना चाहिए। टाइम वेस्ट नहीं करना चाहिए। बहुत हाइएस्ट बाप पढ़ाते हैं तो रोज़ ज़रूर पढ़ना चाहिए। यह अविनाशी बाप भी है, टीचर भी है, पिछाड़ी में आने वाले पुरानों से भी तीखे जा रहे हैं। अब सारी दुनिया की उन्नति हो रही है-बाप द्वारा। श्रीकृष्ण को भी गुणवान बनाने वाला बाप है, सबको देने वाला है। बाकी सब लेते हैं। यह घराना बन रहा है - नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार। बेहद का बाप देखो कितना मीठा और कितना प्यारा है। ऊंचे ते ऊंचे बाप द्वारा अब सबकी उन्नति हो रही है। बाकी तो सबको सीढ़ी उतरनी है। कमाल है बाप की। भल खाओ-पिओ सब कुछ करो सिर्फ बाबा के गुण गाओ। ऐसे नहीं बाबा की याद में रहने से खाना नहीं खा सकते। रात को फुर्सत बहुत मिलती है। 8 घण्टा तो फुर्सत है। बाप कहते हैं कम से कम 8 घण्टा इस गवर्मेन्ट की सर्विस करो। जो भी आये उनको आत्मा की उन्नति के लिए रास्ता बताओ। जीवनमुक्ति माना विश्व का मालिक और मुक्ति माना ब्रह्माण्ड का मालिक। ये समझाना तो सहज है ना। परन्तु तकदीर में नहीं है तो तदबीर क्या कर सकेंगे।बाप समझाते हैं कि बाप की याद सिवाए आत्मा की जंक निकल नहीं सकती। भल ज्ञान सारा दिन सुनाओ परन्तु आत्मा की उन्नति का उपाय याद के सिवाए और कोई नहीं। बाप बच्चों को बहुत प्यार से रोज़-रोज़ समझाते हैं परन्तु अपनी उन्नति करते हैं वा नहीं करते हैं, वह हर एक खुद समझ सकते हैं। यह सिर्फ तुम नहीं सुनते हो परन्तु सब सेन्टर्स वाले बच्चे सुनते हैं। यह टेप रखी है। यह भी अपने में आवाज़ भरकर जाती है - सर्विस पर। यह बहुत सर्विस देती है। बच्चे समझते हैं शिवबाबा की मुरली हम सुनते हैं। तुम्हारे द्वारा सुनने से इनडायरेक्ट हो जाता है फिर यहाँ आते हैं डायरेक्ट सुनने के लिए। फिर बाबा ब्रह्मा मुख द्वारा सुनाते हैं अथवा मुख द्वारा ज्ञान अमृत देते हैं। इस समय दुनिया तमोप्रधान हो गई है तो उस पर ज्ञान की वर्षा चाहिए। वह पानी की वर्षा तो बहुत होती है। उस पानी से तो कोई पावन बन नहीं सकता। यह है सारी ज्ञान की बात।बाप कहते हैं अब जागो, मैं तुमको शान्तिधाम ले जाता हूँ। आत्मा की उन्नति भी इसमें है, बाकी सब हैं जिस्मानी बातें। रूहानी बातें सिर्फ तुम ही सुनते हो। पदमपति, भाग्यशाली सिर्फ तुम ही बनते हो। बाप है गरीब निवाज़। गरीब ही सुनते हैं, तब बाप कहते हैं अहिल्याओं, गणिकाओं को भी समझाओ। सतयुग में ऐसी बातें नहीं होती। वह है बेहद का शिवालय। अब है बेहद का वेश्यालय, बिल्कुल ही तमोप्रधान हैं। इससे जास्ती मार्जिन नहीं है। अब इस पतित दुनिया को चेन्ज होना है। भारत में राम राज्य और रावण राज्य होता है। जब अनेक धर्म हो जाते हैं तब अशान्ति हो जाती है। लड़ाई तो लगती ही रहती है। अब तो बहुत ज़ोर से लड़ाई लगेगी। कड़ी लड़ाई लग फिर बन्द हो जायेगी क्योंकि राजाई भी स्थापन हो, कर्मातीत अवस्था भी हो। अभी तो कोई कह न सके। वह अवस्था आयेगी तो पढ़ाई पूरी हो जायेगी। फिर ट्रान्सफर हो जायेंगे - अपने पुरुषार्थ अनुसार। इस भंभोर को आग तो लगनी है। फटाफट विनाश हो जायेगा। उनको खूनी नाहेक खेल कहा जाता है। नाहेक सब मर जायेंगे। रक्त की नदियाँ बहेंगी। फिर घी दूध की नदियाँ बहेंगी। हाहाकार से जयजयकार होगी। बाकी सब अज्ञान निद्रा में सोते-सोते ही खत्म हो जायेंगे। बड़ी युक्ति से स्थापना होती है। विघ्न भी पड़ेंगे, अत्याचार भी होंगे। अब माताओं द्वारा स्वर्ग का द्वार खुलता है। हैं तो पुरुष भी बहुत परन्तु माता जन्म देती है तो उनको पुरुष से इज़ाफा ज्यादा मिलता है। स्वर्ग में तो नम्बरवार सब जायेंगे कोई दो जन्म मेल के भी बन सकते हैं, हिसाब-किताब जो ड्रामा में नूँध है वही होता है। आत्मा की उन्नति होने से कितना फ़र्क पड़ जाता है। कोई तो एकदम हाइएस्ट बन जाता है कोई तो बिल्कुल लोएस्ट। कहाँ राजा तो कहाँ प्रजा।मीठे-मीठे बच्चों को बाप समझाते हैं अब पुरुषार्थ करो। योग से पवित्र बनो तब धारणा हो। मंज़िल बहुत ऊंची है। अपने को आत्मा समझ बहुत प्यार से बाप को याद करना है। आत्मा का परमात्मा के साथ लॅव है ना। यह है रूहानी लॅव, जिससे आत्मा की उन्नति होती है। जिस्मानी लॅव से गिर पड़ते हैं। तकदीर में नहीं है तो भागन्ती हो जाते हैं। यज्ञ की बड़ी सम्भाल चाहिए। माताओं की पाई-पाई से यज्ञ की सर्विस हो रही है। यहाँ गरीब ही साहूकार बनते हैं। सारा मदार पढ़ाई पर है। तुम अभी सदा सुहागिन बनती हो-यह सबको फीलिंग आती है। माला का दाना बनने वालों को कितनी अच्छी फीलिंग चाहिए। शिवबाबा को याद करते, सर्विस करते रहो तो बहुत उन्नति हो सकती है। शिवबाबा की सर्विस में शरीर भी न्योछावर करना चाहिए। सारा दिन नशा रहे - यह मासी का घर नहीं है। देखना है हमने अपनी कितनी उन्नति की है। बाबा कहते हैं - बीती को याद न करो। आगे की कोई आश मत रखो। शरीर निर्वाह अर्थ कर्म तो करना है। जो टाइम मिले उसमें बाप को याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। बाबा बाँधेलियों को भी समझाते हैं कि तुम्हें पति को बहुत नम्रता प्यार से समझाना है, कोई मारे तो उन पर फूलों की वर्षा करो। अपने को बचाने की बड़ी युक्ति चाहिए। ऑखें बड़ी शीतल चाहिए। कभी हिलें नहीं। इस पर अंगद का भी मिसाल है, बिल्कुल अडोल था। तुम सब महावीर हो, जो कुछ पास्ट हुआ उनको याद नहीं करना है। सदैव हर्षित रहना है। ड्रामा पर अटल रहना है। बाप खुद कहते हैं मैं भी ड्रामा के बंधन में बाँधा हुआ हूँ। बाकी और कोई बात नहीं। कृष्ण के लिए लिखा है स्वदर्शन चक्र से मारा। यह सब कथायें हैं। बाप तो हिंसा कर न सके। यह तो बाप टीचर है, मारने की बात नहीं है। यह बातें सब इस समय की हैं। एक तऱफ ढेर मनुष्य हैं दूसरे तऱफ तुम हो, जिनको आना होगा आते रहेंगे। कल्प पहले मिसल पद पाते रहेंगे। इसमें चमत्कार की बात नहीं। बाप रहमदिल है, दु:ख हर्ता सुख कर्ता है, फिर दु:ख कैसे देंगे। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थब्रह्मा बाप के समान आपके यह नयन रूहानियत का अनुभव करायें, चलन बाप के चरित्रों का साक्षात्कार कराये, मस्तक मस्तकमणी का साक्षात्कार कराये, यह अव्यक्ति सूरत दिव्य, अलौकिक स्थिति का प्रत्यक्ष रूप दिखाये। इसके लिए अपनी अन्तर्मुखी, अलौकिक वा रूहानी स्थिति में सदाकाल रहने का अभ्यास करो। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) कम से कम 8 घण्टा ईश्वरीय गवर्मेंन्ट की सर्विस कर अपना टाइम सफल करना है। बाप जैसा गुणवान बनना है। 2) जो बीता उसे याद नहीं करना है। बीती को बीती कर सदैव हर्षित रहना है। ड्रामा पर अडोल रहना है। वरदान:- निश्चित विजय के नशे में रह बाप की पदमगुणा मदद प्राप्त करने वाले मायाजीत भव बाप की पदमगुणा मदद के पात्र बच्चे माया के वार को चैलेन्ज करते हैं कि आपका काम है आना और हमारा काम है विजय प्राप्त करना। वे माया के शेर रूप को चींटी समझते हैं क्योंकि जानते हैं कि यह माया का राज्य अब समाप्त होना है, हम अनेक बार के विजयी आत्माओं की विजय 100 परसेन्ट निश्चित है। यह निश्चित का नशा बाप की पदमगुणा मदद का अधिकार प्राप्त कराता है। इस नशे से सहज ही मायाजीत बन जाते हो। स्लोगन:- संकल्प शक्ति को जमा कर स्व प्रति वा विश्व प्रति इसका प्रयोग करो। #Murli #Hindi #brahmakumaris #brahmakumari

  • 6 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 06/01/19 Madhuban Avyakt BapDada Om Shanti 08/04/84 By attaining the rights of the confluence age you become one who has a right to the kingdom of the world. Today, BapDada is seeing the divine court of the elevated souls who have claimed a right to be self-sovereigns. You elevated souls become those who have a right to the court of the kingdom of the world and the court of self-sovereigns. Only those who have the right to be self-sovereigns have a right to the kingdom of the world. Do you constantly have this double intoxication? To belong to the Father means to claim innumerable rights. Do you know how many types of right you have claimed? Remember the rosary of your rights. The first right is that you have become a child of God, that is, you have each claimed the right to become a most elevated soul who is worthy of respect and worship. You cannot claim a right to be a soul worthy of worship without first becoming a child of the Father. Therefore, the first right is that you have become a soul worthy of being worshipped. The second right is that you have become a master of the treasures of knowledge, that is, you have claimed all rights. The third right is that you have claimed a right to all powers. The fourth right is that you have become a self-sovereign who has conquered all your physical organs. With all of these rights, you have become a conqueror of Maya and thereby a conqueror of the world, one who has a right to the kingdom of the world. So, by constantly keeping all of these rights in your awareness, you have become a powerful soul. You have become powerful in this way, have you not?You can achieve success in attaining self-sovereignty and the kingdom of the world by especially imbibing three things. The basis of success in any elevated task is renunciation, tapasya and service. On the basis of these three, there can be no question as to whether there will be success or not. Success in a second is guaranteed when all of these three are imbibed - it is already accomplished. Renunciation of what? The renunciation of just one thing easily and naturally enables you to renounce everything else. That one renunciation is the renunciation of the consciousness of the body, which easily makes you renounce the consciousness of any limited "I". This consciousness of any limited "I" stops you from doing tapasya and service. Where there is the consciousness of a limited "I", there cannot be renunciation, tapasya or service. The renunciation of one thing is needed and that is the consciousness of any limited "I" and "mine". What else remains when "I" and "mine" have ended? That which is unlimited. I am a pure soul and mine is the one Father and none other. So, when you have the unlimited Father, the Almighty Authority, with you, success is guaranteed for you. With this renunciation, your tapasya is also automatically achieved. What is tapasya? I belong to the One; I only follow the elevated directions of the One. It is with this that your stage automatically becomes constant and stable. Constantly to have the awareness of the one God is tapasya. A constant and stable stage is your elevated seat. The stage of being like a lotus flower is your seat of tapasya. Through renunciation, your tapasya is automatically achieved. When you have become an embodiment of renunciation and tapasya, what will you do? To renounce the consciousness of the self, means that the consciousness of "I" has ended. You become tapaswis who are lost in the love of One and you cannot then stay without doing service. Any limited "I" and "mine" don't allow you to do true service. Those who are embodiments of renunciation and tapasya are real servers. When you have the slightest consciousness of the body, "I did this", "I am like this", what do you become instead of being a server? You become a server in name only; you don't become a true server. The foundation of real service is renunciation and tapasya. Those who are such renunciates, tapaswi servers, are constant embodiments of success. Victory and success become the garland around their necks. They become those who have this as a birthright. Therefore, BapDada is giving all the children of the world these elevated teachings: Become a renunciate, become a tapaswi and become a real server.Today's world is a world filled with the fear of death. (There were storms.) Even though there is upheaval of the elements of nature, you are unshakeable, are you not? The duty of the tamoguni elements of nature is to create upheaval and the duty of you unshakeable souls is to transform the elements of nature. Nothing new! All of this is to happen anyway. It is only through upheaval that you will become unshakeable. So, have you elevated souls who are residents of the court and self-sovereigns, understood? This too is a royal court, is it not? “Raja Yogis” means those who are kings of the self. “A court of Raja Yogis” means a court of those who are self-sovereigns. All of you have also become political leaders, have you not? They are political leaders of their country and you are leaders of the self. A leader means one who conducts everything according to the right principles. Therefore, you are the leaders of the self who follow the principles of religion and kingdom. Accurate, elevated principles are shrimat. Elevated directions are the right moral principles. Those who follow these moral principles are successful leaders.BapDada is congratulating the leaders of the world because they are at least making effort, although there is a variety of them. At least they have love for their country. At least they make effort with the thought that their kingdom should remain forever. Their love for keeping their Bharat elevated is automatically inspiring them to make effort. Now, the time will come when both the authority of the kingdom and the authority of religion will come together. There will then be cries of the victory of Bharat throughout the whole world. Bharat will be the lighthouse. Everyone's vision will be on Bharat. Everyone will experience Bharat to be the land of inspiration. Bharat is the imperishable land. It is the land of the incarnation of the eternal Father. This is why the praise of Bharat is always great. Achcha.All of you have reached your sweet home. BapDada congratulates all the children for coming here.Welcome! The decoration of the Father's home is welcome. Achcha.To all the stars of success who remain constantly stable on the seat of a constant and stable stage, to the tapaswi children, the great souls who always stay in remembrance of the one Supreme, to the world benefactor, serviceable children who have elevated good wishes and elevated pure feelings, BapDada's love, remembrance and namaste.BapDada meeting the Chief Minister of Gujarat:Welcome to the Father's home and your home! The Father knows that you very much love doing service. Only a handful out of multimillions are such servers and this is why you will constantly continue to receive the instant fruit for the hard work you do in service in the form of internal happiness. This effort is the basis of success. If all instrument servers make this effort, the kingdom of Bharat will constantly continue to achieve success. You are definitely to receive success. This is guaranteed, because those who become instruments definitely receive the instant fruit of service and also receive fruit in the future. Therefore, you are an instrument for service. Have the consciousness of being an instrument and constantly continue to move forward in service. Where there is the consciousness of being an instrument and there isn't any consciousness of "I", there will constantly be progress. This feeling of being an instrument automatically awakens good wishes and pure feelings. The reason why there aren't good wishes and pure feelings in the world today is that, instead of having the feelings of being instruments, there is the consciousness of "I". If they considered themselves to be instruments, they would also understand the Karavanhar Father. Karankaravanhar Swami (Lord who acts and inspires others to act) will always inspire you to do what is elevated. Instead of being trustees, they have become householders of the kingdom. There is a burden in being a householder and lightness in being a trustee. Unless you become light, you cannot have decision-making power. If you are a trustee, you are light and your decision-making power is also elevated. Therefore, always be a trustee. The consciousness of being an instrument is fruitful. You definitely receive the fruit of this awareness. This feeling of being an instrument will always continue to give you elevated fruit. Therefore, remind all your companions to have the consciousness of being an instrument and a trustee. These principles of the kingdom will become the elevated principles for the whole world. The whole world will copy the principles of the Government of Bharat. However, the basis of this is the consciousness of being a trustee, that is, of being an instrument.BapDada speaking to Kumars:“Kumars” means those who accumulate all powers and all treasures and do the service of making others powerful. You are constantly busy doing this service, are you not? If you remain busy, there will continue to be progress. When you are even a little free, there are wasteful thoughts. Remain busy in order to remain powerful. Make your own timetable. Just as you make a timetable for your body, in the same way, also make a timetable for your intellect. Make a plan to keep your intellect busy. By remaining busy, you will constantly continue to progress. According to the present time, to be elevated in the life of a kumar is a very great fortune. Always think that you are an elevated fortunate soul. Always keep a balance between remembrance and service. Those who constantly keep this balance continue to receive blessings. Achcha.Constantly remain absorbed in God’s loveGod’s love is a blissful swing. While swinging in this swing of happiness, remain constantly absorbed in God’s love and no adverse situation or upheaval of Maya can then come in front of you. God’s love is infinite and unshakeable and there is so much of it that everyone can attain it. However, the way to attain God’s love is to be detached. To the extent that you become detached, you will accordingly claim a right to God’s love. Remain absorbed in God’s love to such an extent that nothing limited can influence you or attract you to itself. Remain constantly lost in your unlimited attainments through which the fragrance of spirituality spreads into the atmosphere. The sign of love is: you sacrifice everything for the one you love. The Father has so much love for the children that He writes a letter every day giving the response of love. He gives love and remembrance and as the Companion, He constantly fulfils the responsibility of love. Sacrifice all your weaknesses for this love. The Father loves you children and this is why He constantly says: Children, whatever you are, however you are, you are Mine. Similarly, you also remain absorbed in love and say with your hearts: Baba, whatever You are, You are everything. Never be influenced by the kingdom of falsehood. You don’t have to remember consciously someone you love for you automatically love that one. Simply let your love be true and altruistic and from the heart. Since you say, “My Baba, lovely Baba”, you cannot then forget the One you love. You cannot receive altruistic love from any soul except the Father. Therefore, do not remember Him with any other motives, but remain absorbed in altruistic love. Become experienced in God’s love, because through this experience you will become an easy yogi and continue to fly. God’s love is a means to make you fly. Those who fly cannot be trapped by any pull of gravity. No matter how attractive a form of Maya may be, that attraction cannot reach those who are in the flying stage. The string of God’s love pulls you here from far, far away. This love gives so much happiness that, if you become lost in this love for even a second, you will forget all types of sorrow and begin to swing in the swing of happiness for all time. When you receive what you need in life from someone, that is a sign of love. The Father has so much love for you children that He fulfils all your desires for happiness and peace in life. Not only does the Father give you happiness, but He also makes you into masters of the treasure of happiness. Along with this, He also gives you a pen with which to draw your line of elevated fortune. You can create as much fortune as you want. This is God’s love. The rays of the sparkle, intoxication and experience of the children who remain constantly absorbed and lost in God’s love are so powerful that any problem is not only far away from them, but it cannot even raise its eyes to look at them. They cannot have any type of hardship.The Father has so much love for the children that He sustains you from amrit vela. The beginning of the day is so elevated. God Himself calls you to celebrate a meeting, has a heart-to-heart conversation and fills you with power. It is the songs of the Father’s love that awaken you. He calls you and awakens you with so much love: Sweet children, lovely children, come! The practical form of this sustenance of love is an easy yogi life. You would generally do whatever the person you love likes. The Father doesn’t like it when you children get upset. So, never say: What can I do? The situation was like that, which was why I got upset. Even if a situation that can upset you, comes in front of you, do not allow yourself to get into the stage of being upset.BapDada has so much love for you children that He feels that each of His children should go ahead of Himself. In the world too, you make whoever you have a lot of love for go ahead of you. This is a sign of love. BapDada also says: Let no weaknesses remain in My children. Let all become complete, perfect and equal. At the beginning of the day, at amrit vela, completely fill your hearts with God’s love. If your hearts are full of God’s love, God’s powers and God’s knowledge, your feelings of attachment and love can never go in any other direction.God’s love can only be received in this one birth. For 83 births you received love from deity souls and ordinary souls. It is only now that you receive God’s love. Love for souls enables you to lose the fortune of the kingdom whereas God’s love enables you to receive the fortune of the kingdom. So remain lost in the experience of this love. If you have true love for the Father, the sign of that is to become equal and karmateet. Perform actions as a ‘karavanhar” (one who inspires). Not that your physical organs make you do something, but rather you make your physical organs work. Do not perform any actions under the influence of your mind, intellect or sanskars.Special effort to become equal to Father Brahma.In his ordinary form, Father Brahma had an extraordinary and an alokik stage. Similarly, follow the father. In the galaxy of stars, the twinkle and sparkle of the special stars is seen to be unique and lovely from a distance. In the same way, you stars are seen are as special souls in the midst of ordinary souls. Blessing: May you be a courageous soul who makes the impossible possible by becoming strong from weak. On the basis of the blessing “When the child has courage, the Father helps”, you first had the determination that you definitely had to become pure. The Father gave you multi-million-fold help. He said: You souls are eternally and originally pure, you have to become that many times and you will continue to become that. By becoming aware of “many times before”, you have become powerful. From being weak, you have become so strong that you challenge people and say that you will definitely make the world pure and show everyone. What the rishis, munis and great souls consider to be difficult – staying in a household and remaining pure – you say is extremely easy. Slogan: To make a vow is to have determination. True devotees never break their vow. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 6 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki gyan murli Madhuban 06-01-19 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ''अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज: 08-04-84 मधुबन संगमयुग पर प्राप्त अधिकारों से विश्व राज्य अधिकारी बापदादा आज स्वराज्य अधिकारी श्रेष्ठ आत्माओं की दिव्य दरबार देख रहे हैं। विश्व राज्य दरबार और स्वराज्य दोनों ही दरबार अधिकारी आप श्रेष्ठ आत्मायें बनती हो। स्वराज्य अधिकारी ही विश्व राज्य अधिकारी बनते हैं। यह डबल नशा सदा रहता है? बाप का बनना अर्थात् अनेक अधिकार प्राप्त करना। कितने प्रकार के अधिकार प्राप्त किये हैं, जानते हो? अधिकार माला को याद करो। पहला अधिकार - परमात्म बच्चे बने अर्थात् सर्वश्रेष्ठ माननीय पूज्यनीय आत्मा बनने का अधिकार पाया। बाप के बच्चे बनने के सिवाए पूज्यनीय आत्मा बनने का अधिकार प्राप्त हो नहीं सकता। तो पहला अधिकार - पूज्यनीय आत्मा बने। दूसरा अधिकार - ज्ञान के खजानों के मालिक बने अर्थात् अधिकारी बने। तीसरा अधिकार - सर्व शक्तियों के प्राप्ति के अधिकारी बने। चौथा अधिकार - सर्व कर्मेन्द्रियों जीत स्वराज्य अधिकारी बने। इस सर्व अधिकारों द्वारा मायाजीत सो जगत जीत विश्व राज्य अधिकारी बनते। तो अपने इन सर्व अधिकारों को सदा स्मृति में रखते हुए समर्थ आत्मा बन जाते। ऐसे समर्थ बने हो ना।स्वराज्य वा विश्व का राज्य प्राप्त करने के लिए विशेष 3 बातों की धारणा द्वारा ही सफलता प्राप्त की है। कोई भी श्रेष्ठ कार्य की सफलता का आधार त्याग, तपस्या और सेवा है। इन तीनों बातों के आधार पर सफलता होगी वा नहीं होगी, यह क्वेश्चन नहीं उठ सकता। जहाँ तीनों बातों की धारणा है वहाँ सेकण्ड में सफलता है ही है। हुई पड़ी है। त्याग किस बात का? सिर्फ एक बात का त्याग सर्व त्याग सहज और स्वत: कराता है। वह एक त्याग है - देह भान का त्याग, जो हद के मैं-पन का त्याग सहज करा देता है। यह हद का मैं पन तपस्या और सेवा से वंचित करा देता है। जहाँ हद का मै-पन हैं वहाँ त्याग, तपस्या और सेवा हो नहीं सकती। हद का मैं-पन, मेरा-पन, इस एक बात का त्याग चाहिए। मैं और मेरा समाप्त हो गया तो बाकी क्या रहा? बेहद का। मैं एक शुद्ध आत्मा हँ और मेरा तो एक बाप दूसरा न कोई। तो जहाँ बेहद का बाप सर्वशक्तिमान है, वहाँ सफलता सदा साथ है। इसी त्याग द्वारा तपस्या भी सिद्ध हो गई ना। तपस्या क्या है? मैं एक का हूँ। एक की श्रेष्ठ मत पर चलने वाला हूँ। इसी से एकरस स्थिति स्वत: हो जाती है। सदा एक परमात्म स्मृति, यही तपस्या है। एकरस स्थिति यही श्रेष्ठ आसन है। कमल पुष्प समान स्थिति यही तपस्या का आसन है। त्याग से तपस्या भी स्वत: ही सिद्ध हो जाती है। जब त्याग और तपस्या स्वरुप बन गये तो क्या करेंगे? अपने पन का त्याग अथवा मैं-पन समाप्त हो गया। एक की लगन में मगन तपस्वी बन गये तो सेवा के सिवाए रह नहीं सकते। यह हद का मैं और मेरा सच्ची सेवा करने नहीं देता। त्यागी और तपस्वी मूर्त सच्चे सेवाधारी हैं। मैंने यह किया, मैं ऐसा हूँ, यह देह का भान जरा भी आया तो सेवाधारी के बदले क्या बन जाते? सिर्फ नामधारी सेवाधारी बन जाते। सच्चे सेवाधारी नहीं बनते। सच्ची सेवा का फाउन्डेशन है त्याग और तपस्या। ऐसे त्यागी तपस्वी सेवाधारी सदा सफलता स्वरुप हैं। विजय, सफलता उनके गले की माला बन जाती है। जन्म सिद्ध अधिकारी बन जाते। तो बापदादा विश्व के सर्व बच्चों को यही श्रेष्ठ शिक्षा देते हैं कि त्यागी बनो, तपस्वी बनो, सच्चे सेवाधारी बनो।आज का संसार मृत्यु के भय का संसार है। (आंधी तूफान आया) प्रकृति हलचल में आप तो अचल हो ना! तमो-गुणी प्रकृति का काम है हलचल करना और आप अचल आत्माओं का कार्य है प्रकृति को भी परिवर्तन करना। नथिंग न्यु। यह सब तो होना ही है। हलचल में ही तो अचल बनेंगे। तो स्वराज्य अधिकारी दरबार निवासी श्रेष्ठ आत्माओं ने समझा! यह भी राज्य दरबार है ना। राजयोगी अर्थात् स्व के राजे। राजयोगी दरबार अर्थात् स्वराज्य दरबार। आप सभी भी राजनेता बन गये ना। वह हैं देश के राजनेता और आप हो स्वराज्य नेता। नेता अर्थात् नीति प्रमाण चलने वाले। तो आप धर्मनीति, स्वराज्य नीति प्रमाण चलने वाले स्वराज्य नेता हो। यथार्थ श्रेष्ठ नीति अर्थात् श्रीमत। श्रीमत ही यथार्थ नीति है। इस नीति पर चलने वाले सफल नेता हैं।बापदादा देश के नेताओं को मुबारक देते हैं क्योंकि फिर भी मेहनत तो करते हैं ना। भल वैराइटी हैं। फिर भी देश के प्रति लगन है। हमारा राज्य अमर रहे - इस लगन से मेहनत तो करते हैं ना। हमारा भारत ऊंचा रहे, यह लगन स्वत: ही मेहनत कराती है। अब समय आयेगा जब राज्य सत्ता और धर्म सत्ता दोनों साथ होंगी, तब विश्व में भारत की जय-जयकार होगी। भारत ही लाइट हाउस होगा। भारत की तरफ सबकी दृष्टि होगी। भारत को ही विश्व प्रेरणा पुंज अनुभव करेंगे। भारत अविनाशी खण्ड है। अविनाशी बाप की अवतरण भूमि है इसलिए भारत का महत्व सदा महान है। अच्छा!सभी अपने स्वीट होम में पहुँच गये। बापदादा सभी बच्चों के आने की बधाई दे रहे हैं। भले पधारे। बाप के घर के श्रृंगार भले पधारे। अच्छा!सभी सफलता के सितारों को सदा एकरस स्थिति के आसन पर स्थित रहने वाले तपस्वी बच्चों को, सदा एक परमात्म श्रेष्ठ याद में रहने वाली महान आत्माओं को श्रेष्ठ भावना श्रेष्ठ कामना करने वाले विश्व कल्याणकारी सेवाधारी बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।अव्यक्त बापदादा से गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री की मुलाकातबाप के घर में वा अपने घर में भले आये। बाप जानते हैं कि सेवा में लगन अच्छी है। कोटों में कोई ऐसे सेवाधारी हैं इसलिए सेवा के मेहनत की आन्तरिक खुशी प्रत्यक्षफल के रूप में सदा मिलती रहेगी। यह मेहनत सफलता का आधार है। अगर सभी निमित्त सेवाधारी मेहनत को अपनायें तो भारत का राज्य सदा ही सफलता को पाता रहेगा। सफलता तो मिलनी ही है। यह तो निश्चित है लेकिन जो निमित्त बनता है, निमित्त बनने वाले को सेवा का प्रत्यक्षफल और भविष्य फल प्राप्त होता है। तो सेवा के निमित्त हो। निमित्त भाव रख सदा सेवा में आगे बढ़ते चलो। जहाँ निमित्त भाव है, मैं-पन का भाव नहीं है वहाँ सदा उन्नति को पाते रहेंगे। यह निमित्त भाव शुभ भावना, शुभ कामना स्वत: जागृत करता है। आज शुभ भावना, शुभ कामना नहीं है उसका कारण निमित्त भाव के बजाए मैं-पन आ गया है। अगर निमित्त समझें तो करावनहार बाप को समझें। करनकरावनहार स्वामी सदा ही श्रेष्ठ करायेंगे। ट्रस्टी-पन के बजाए राज्य की प्रवृत्ति के गृहस्थी बन गये हैं, गृहस्थी में बोझ होता है और ट्रस्टी पन में हल्कापन होता है। जब तक हल्के नहीं तो निर्णय शक्ति भी नहीं है। ट्रस्टी हैं तो हल्के हैं तो निर्णय शक्ति श्रेष्ठ है, इसलिए सदा ट्रस्टी हैं। निमित्त हैं, यह भावना फलदायक है। भावना का फल मिलता है। तो यह निमित्त पन की भावना सदा श्रेष्ठ फल देती रहेगी। तो सभी साथियों को यह स्मृति दिलाओ कि निमित्त भाव, ट्रस्टीपन का भाव रखो। तो यह राजनीति विश्व के लिए श्रेष्ठ नीति हो जायेगी। सारा विश्व इस भारत की राजनीति को कापी करेगा। लेकिन इसका आधार ट्रस्टीपन अर्थात् निमित्त भाव।कुमारों से:- कुमार अर्थात् सर्व शक्तियों को, सर्व खजानों को जमा कर औरों को भी शक्तिवान बनाने की सेवा करने वाले। सदा इसी सेवा में बिजी रहते हो ना। बिजी रहेंगे तो उन्नति होती रहेगी। अगर थोड़ा भी फ्री होंगे तो व्यर्थ चलेगा। समर्थ रहने के लिए बिजी रहो। अपना टाइमटेबल बनाओ। जैसे शरीर का टाइमटेबल बनाते हैं ऐसे बुद्धि का भी टाइमटेबल बनाओ। बुद्धि से बिजी रहने का प्लैन बनाओ। तो बिजी रहने से सदा उन्नति को पाते रहेंगे। आजकल के समय प्रमाण कुमार जीवन में श्रेष्ठ बनना बहुत बड़ा भाग्य है। हम श्रेष्ठ भाग्यवान आत्मा हैं, यही सदा सोचो। याद और सेवा का सदा बैलेन्स रहे। बैलेन्स रखने वालों को सदा ब्लैसिंग मिलती रहेगी। अच्छा!चुने हुए विशेष अव्यक्त महावाक्यपरमात्म प्यार में सदा लवलीन रहोपरमात्म प्यार आनंदमय झूला है, इस सुखदाई झूले में झूलते सदा परमात्म प्यार में लवलीन रहो तो कभी कोई परिस्थिति वा माया की हलचल आ नहीं सकती। परमात्म-प्यार अखुट है, अटल है, इतना है जो सर्व को प्राप्त हो सकता है। लेकिन परमात्म-प्यार प्राप्त करने की विधि है-न्यारा बनना। जो जितना न्यारा है उतना वह परमात्म प्यार का अधिकारी है। परमात्म प्यार में समाई हुई आत्मायें कभी भी हद के प्रभाव में नहीं आ सकती, सदा बेहद की प्राप्तियों में मगन रहती हैं। उनसे सदा रूहानियत की खुशबू आती है। प्यार की निशानी है-जिससे प्यार होता है उस पर सब न्यौछावर कर देते हैं। बाप का बच्चों से इतना प्यार है जो रोज़ प्यार का रेसपान्ड देने के लिए इतना बड़ा पत्र लिखते हैं। यादप्यार देते हैं और साथी बन सदा साथ निभाते हैं। तो इस प्यार में अपनी सब कमजोरियां कुर्बान कर दो। बच्चों से बाप का प्यार है इसलिए सदा कहते हैं बच्चे जो हो, जैसे हो-मेरे हो। ऐसे आप भी सदा प्यार में लवलीन रहो दिल से कहो बाबा जो हो वह सब आप ही हो। कभी असत्य के राज्य के प्रभाव में नहीं आओ। जो प्यारा होता है उसे याद किया नहीं जाता, उसकी याद स्वत: आती है। सिर्फ प्यार दिल का हो, सच्चा और नि:स्वार्थ हो। जब कहते हो मेरा बाबा, प्यारा बाबा-तो प्यारे को कभी भूल नहीं सकते। और नि:स्वार्थ प्यार सिवाए बाप के किसी आत्मा से मिल नहीं सकता इसलिए कभी मतलब से याद नहीं करो, नि:स्वार्थ प्यार में लवलीन रहो। परमात्म-प्यार के अनुभवी बनो तो इसी अनुभव से सहजयोगी बन उड़ते रहेंगे। परमात्म-प्यार उड़ाने का साधन है। उड़ने वाले कभी धरनी की आकर्षण में आ नहीं सकते। माया का कितना भी आकर्षित रूप हो लेकिन वह आकर्षण उड़ती कला वालों के पास पहुँच नहीं सकती। यह परमात्म प्यार की डोर दूर-दूर से खींच कर ले आती है। यह ऐसा सुखदाई प्यार है जो इस प्यार में एक सेकण्ड भी खो जाते हैं उनके अनेक दु:ख भूल जाते हैं और सदा के लिए सुख के झूले में झूलने लगते हैं। जीवन में जो चाहिए अगर वह कोई दे देता है तो यही प्यार की निशानी होती है। तो बाप का आप बच्चों से इतना प्यार है जो जीवन के सुख-शान्ति की सब कामनायें पूर्ण कर देते हैं। बाप सुख ही नहीं देते लेकिन सुख के भण्डार का मालिक बना देते हैं। साथ-साथ श्रेष्ठ भाग्य की लकीर खींचने का कलम भी देते हैं, जितना चाहे उतना भाग्य बना सकते हो - यही परमात्म प्यार है। जो बच्चे परमात्म प्यार में सदा लवलीन, खोये हुए रहते हैं उनकी झलक और फ़लक, अनुभूति की किरणें इतनी शक्तिशाली होती हैं जो कोई भी समस्या समीप आना तो दूर लेकिन आंख उठाकर भी नहीं देख सकती। उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की मेहनत हो नहीं सकती।बाप का बच्चों से इतना प्यार है जो अमृतवेले से ही बच्चों की पालना करते हैं। दिन का आरम्भ ही कितना श्रेष्ठ होता है! स्वयं भगवन मिलन मनाने के लिये बुलाते हैं, रुहरिहान करते हैं, शक्तियाँ भरते हैं! बाप की मोहब्बत के गीत आपको उठाते हैं। कितना स्नेह से बुलाते हैं, उठाते हैं - मीठे बच्चे, प्यारे बच्चे, आओ.....। तो इस प्यार की पालना का प्रैक्टिकल स्वरूप है ‘सहज योगी जीवन'। जिससे प्यार होता है, उसको जो अच्छा लगता है वही किया जाता है। तो बाप को बच्चों का अपसेट होना अच्छा नहीं लगता इसलिए कभी भी यह नहीं कहो कि क्या करें, बात ही ऐसी थी इसलिए अपसेट हो गये... अगर बात अपसेट की आती भी है तो आप अपसेट स्थिति में नहीं आओ।बापदादा का बच्चों से इतना प्यार है जो समझते हैं हर एक बच्चा मेरे से भी आगे हो। दुनिया में भी जिससे ज्यादा प्यार होता है उसे अपने से भी आगे बढ़ाते हैं। यही प्यार की निशानी है। तो बापदादा भी कहते हैं मेरे बच्चों में अब कोई भी कमी नहीं रहे, सब सम्पूर्ण, सम्पन्न और समान बन जायें। आदिकाल, अमृतवेले अपने दिल में परमात्म प्यार को सम्पूर्ण रूप से धारण कर लो। अगर दिल में परमात्म प्यार, परमात्म शक्तियाँ, परमात्म ज्ञान फुल होगा तो कभी और किसी भी तरफ लगाव या स्नेह जा नहीं सकता।ये परमात्म प्यार इस एक जन्म में ही प्राप्त होता है। 83 जन्म देव आत्मायें वा साधारण आत्माओं द्वारा प्यार मिला, अभी ही परमात्म प्यार मिलता है। वह आत्म प्यार राज्य-भाग्य गँवाता है और परमात्म प्यार राज्य-भाग्य दिलाता है। तो इस प्यार के अनुभूतियों में समाये रहो। बाप से सच्चा प्यार है तो प्यार की निशानी है-समान, कर्मातीत बनो। ‘करावनहार' होकर कर्म करो, कराओ। कर्मेन्द्रियां आपसे नहीं करावें लेकिन आप कर्मेन्द्रियों से कराओ। कभी भी मन-बुद्धि वा संस्कारों के वश होकर कोई भी कर्म नहीं करो।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थजैसे ब्रह्मा बाप साधारण रूप में होते असाधारण वा अलौकिक स्थिति में रहे। ऐसे फालो फादर। जैसे सितारों के संगठन में जो विशेष सितारे होते हैं उनकी चमक, झलक दूर से ही न्यारी और प्यारी लगती है। ऐसे आप सितारे भी साधारण आत्माओं के बीच विशेष आत्मायें दिखाई दो। वरदान:- निर्बल से बलवान बन असम्भव को सम्भव करने वाली हिम्मतवान आत्मा भव "हिम्मते बच्चे मददे बाप'' इस वरदान के आधार पर हिम्मत का पहला दृढ़ संकल्प किया कि हमें पवित्र बनना ही है और बाप ने पदमगुणा मदद दी कि आप आत्मायें अनादि-आदि पवित्र हो, अनेक बार पवित्र बनी हो और बनती रहेंगी। अनेक बार की स्मृति से समर्थ बन गये। निर्बल से इतने बलवान बन गये जो चैलेन्ज करते हो कि विश्व को भी पावन बनाकर ही दिखायेंगे, जिसको ऋषि मुनि महान आत्मायें समझती हैं कि प्रवृत्ति में रहते पवित्र रहना मुश्किल है, उसको आप अति सहज कहते हो। स्लोगन:- दृढ़ संकल्प करना ही व्रत लेना है, सच्चे भक्त कभी व्रत को तोड़ते नहीं है। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 5 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today in Hindi Aaj ki murli Madhuban 05-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अपने को आत्मा समझ, आत्मा भाई से बात करो, ऐसी दृष्टि पक्की करो तो भूत प्रवेश नहीं करेंगे, जब कोई में भूत देखो तो उससे किनारा कर लो'' प्रश्नः- बाप का बनने के बाद भी आस्तिक और नास्तिक बच्चे हैं, वह कैसे? उत्तर:- आस्तिक वह हैं जो ईश्वरीय कायदों का पालन करते, देही-अभिमानी रहने का पुरुषार्थ करते और नास्तिक वह हैं जो ईश्वरीय कायदों के खिलाफ भूतों के वश हो आपस में लड़ते झगड़ते हैं। 2- आस्तिक बच्चे देह सहित देह के सब सम्बन्धों से बुद्धियोग तोड़ अपने को भाई-भाई समझते हैं। नास्तिक देह-अभिमान में रहते हैं। ओम् शान्ति।पहले-पहले बाप बच्चों को समझाते हैं कि हे बच्चे बुद्धि में सदा यह याद रखो कि शिवबाबा हमारा सुप्रीम बाप भी है, सुप्रीम शिक्षक भी है, सुप्रीम सतगुरू भी है। यह पहले-पहले बुद्धि में ज़रूर आना चाहिए। हर एक अपने को जान सकते हैं कि हमारी बुद्धि में आया वा नहीं। अगर बुद्धि में याद आता तो आस्तिक हैं, नहीं आता है तो नास्तिक हैं। स्टूडेन्ट की बुद्धि में फट से आना चाहिए कि टीचर आया है। घर में रहते हैं तो वह भूल जाता है। उस रूहाब से बहुत कोई मुश्किल समझते हैं कि हमारा सुप्रीम बाबा आया हुआ है। वह टीचर भी है और वापिस ले जाने वाला सतगुरू भी है। याद आने से खुशी का पारा चढ़ेगा। नहीं तो अपने ही दु:ख दर्द दुनिया की छी-छी बातों में, भिन्न-भिन्न ख्यालात में बैठे रहते हैं। दूसरी बात बहुत करके बच्चों से पूछते हैं कि विनाश में बाकी कितना समय है। बोलो, यह पूछने की बात नहीं है। पहले तो यह हमको किसने समझाया है, उनको जानो। पहले बाप का परिचय दो। आदत पड़ी हुई होगी तो समझायेंगे, नहीं तो भूल जायेंगे। बाप कितना कहते हैं अपने को आत्मा समझो। दूसरे को आत्मा की दृष्टि से देखो, परन्तु वह दृष्टि नहीं ठहरती। रूपये से एक आना भी मुश्किल बैठता। जैसे बुद्धि में ठहरता ही नहीं है। यह कोई बाप श्राप नहीं देते। यह तो बाप समझाते हैं कि ज्ञान बहुत ऊंचा है। राजाई स्थापन होती है। रंक से लेकर राव बनते हैं। राव थोड़े बनते हैं। बाकी रंक नम्बरवार होते हैं। लास्ट नम्बर वाले की बुद्धि में कभी कोई बात बैठ न सके। तो पहले जब किसको भी समझाते हो तो शिवबाबा का जो 32 गुणों वाला चित्र बनाया है उस पर समझाना चाहिए। उसमें भी लिखा हुआ है सुप्रीम फादर, सुप्रीम टीचर, सतगुरू है।पहले जब यह निश्चय होगा कि समझाने वाला सुप्रीम फादर है तो फिर संशय नहीं लायेंगे। बाप बिगर यह स्थापना कोई कर न सके। तुम जब समझाते हो कि यह स्थापना हो रही है तो उन्हों की बुद्धि में यह जरूर आना चाहिए कि इन्हों को समझाने वाला कोई है। कोई मनुष्य मात्र तो ऐसे कह न सके कि यह राज्य स्थापन हो रहा है। तो पहले-पहले बाप का निश्चय पक्का कराना है। हमको परमात्मा बाप पढ़ाते हैं। यह कोई मनुष्य मत नहीं है, यह ईश्वरीय मत है। नई दुनिया तो ज़रूर बाप द्वारा ही स्थापन होगी। पुरानी दुनिया का विनाश, यह भी बाप का ही काम है। यह निश्चय जब तक नहीं होगा तो पूछते ही रहेंगे कि कैसे होता है इसलिए पहले-पहले तो श्रीमत की बात बुद्धि में बिठानी पड़े तब आगे समझ सकें। नहीं तो मनुष्य मत समझ लेते हैं। हर एक मनुष्य की मत अलग है। मनुष्यों की मत एक हो न सके। इस समय तुमको मत देने वाला एक ही है। उनकी श्रीमत पर कायदेसिर चलना वह भी बड़ा मुश्किल है। बाप कहते हैं देही-अभिमानी बनो। ऐसा समझो कि हम भाई-भाई से बात करते हैं तो फिर लड़ना झगड़ना कभी हो न सके। देह-अभिमान में आया समझो नास्तिक। देही-अभिमानी नहीं है तो वह नास्तिक है। देही-अभिमानी बनें तो समझो आस्तिक है। देह-अभिमान बहुत नुकसान कारक है। जरा भी लड़ते झगड़ते हैं तो समझो नास्तिक हैं। बाप को जानते ही नहीं। क्रोध का भूत है तो नास्तिक ठहरा। बाप के बच्चों में भूत कहाँ से आया। वह आस्तिक नहीं ठहरा। भल कितना भी कहे हमारा बाप में प्यार है। परन्तु ईश्वरीय कायदे के खिलाफ बात करते तो उन्हें रावण सम्प्रदाय का समझना चाहिए। देह-अभिमान में हैं। कोई में भूत देखो वा दृष्टि खराब देखो तो हट जाना चाहिए। भूत के आगे खड़ा रहने से भूत की प्रवेशता हो जायेगी। भूत, भूत में लड़ पड़ते हैं। भूत आये तो पूरा नास्तिक है। देवतायें तो सर्वगुण सम्पन्न होते हैं वह गुण नहीं हैं तो नास्तिक है। नास्तिक वर्सा थोड़ेही लेंगे। जरा भी खामी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो बहुत सजा खाकर प्रजा में जाना पड़ेगा। भूत से दूर रहना चाहिए। भूत का सामना किया तो भूत आ जायेगा। भूत से कभी सामना नहीं किया जाता है। उनसे जास्ती बात भी नहीं करनी चाहिए। बाप कहते हैं - यह है भूतों की दुनिया। भूत जब तक निकले नहीं हैं तो सजायें भी खानी पड़ेंगी। पद भी पा नहीं सकेंगे। लड़ाई तो एक ही है। कोई राव बन जाते हैं, कोई रंक बन जाते हैं। राव की दुनिया थी, अभी रंकों की दुनिया है। सबमें भूत हैं। भूत निकालने का पूरा पुरुषार्थ करना चाहिए। बाबा मुरली में बहुत समझाते हैं। किसम-किसम के स्वभाव होते हैं। बात मत पूछो।तो प्रदर्शनी आदि में पहले-पहले बाप का परिचय देना है। बाप कितना लवली है। वह हमको ऐसा देवता बनाते हैं। गायन भी है मनुष्य से देवता किये.. देवतायें थे सतयुग में तो ज़रूर उनसे पहले कलियुग था। यह सृष्टि चक्र का ज्ञान भी तुम बच्चों की बुद्धि में अब है। वहाँ यह ज्ञान इन देवताओं में नहीं रहेगा। अब तुम नॉलेजफुल बनते हो फिर पद मिल गया तो नॉलेज की दरकार नहीं। यह है बेहद का बाप, जिससे 21 पीढ़ी तुमको स्वर्ग का वर्सा मिलता है। तो ऐसे बाप को कितना याद करना चाहिए। बाबा सदैव समझाते हैं कि हमेशा समझो कि शिवबाबा हमको समझा रहे हैं। शिवबाबा इस रथ द्वारा हमको पढ़ा रहे हैं। वह हमारा बाप टीचर गुरू है। यह है बेहद की पढ़ाई। तुम समझते हो पहले हम तुच्छ बुद्धि थे। इस कालेज का कोई को ज़रा भी पता नहीं है इसलिए समझाने के समय अच्छी तरह से घोट-घोट कर समझाओ। कृष्ण की तो बात ही नहीं। बाप ने समझाया है कृष्ण का कोई चरित्र है ही नहीं। सिवाए शिवबाबा के। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर के भी चरित्र हो न सकें। चरित्र है ही एक का जो मनुष्य से देवता बनाते हैं। विश्व को हेविन बनाते हैं। तुम उस बाप की श्रीमत पर चलते हो। बाप के मददगार हो। बाप नहीं होता तो तुम कुछ भी कर नहीं सकते। तुम अभी वर्थ नाट ए पेनी से वर्थ पाउण्ड बन रहे हो। अब नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार तुम सब जान गये हो। तो पहले-पहले है बाप का परिचय। कृष्ण तो छोटा बच्चा है। सतयुग में उनकी बेहद की बादशाही है। उनके राज्य में और कोई था नहीं। अभी तो कलियुग है, कितने ढेर धर्म हैं। यह एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म कब स्थापन हुआ, यह कोई की बुद्धि में नहीं है। तुम बच्चों की भी बुद्धि में नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार है। तो पहले बाप की महिमा पर अच्छी तरह से समझाना चाहिए। हम जानते हैं ज़रूर बाप से हमको पहचान मिली है। बाप कहते हैं सर्व का सद्गति दाता भी मैं हूँ। कल्प-कल्प मैं तुम बच्चों को राय देता हूँ कि अपने को आत्मा समझो और मुझे याद करो। तो आत्मा पतित से पावन बन जायेगी। आत्म-अभिमानी भव। दूसरे को भी आत्मा समझने से तुम्हारी क्रिमिनल आई नहीं होगी। आत्मा ही शरीर द्वारा कर्म करती है - हम आत्मा हैं, यह आत्मा है - यह पक्का करना है। तुम जानते हो पहले-पहले हम 100 परसेन्ट पावन थे, फिर पतित बने। आत्मा ही बुलाती है कि बाबा आओ। आत्मा का अभिमान पक्का रहना चाहिए और सम्बन्ध सब भूल जाने चाहिए। हम आत्मा स्वीट होम में रहने वाली हैं। यहाँ पार्ट बजाने आये हैं। यह भी तुम बच्चे ही समझते हो। तुम्हारे में भी नम्बरवार हैं जिनको याद रहती है। भगवान पढ़ाते हैं, कितनी खुशी रहनी चाहिए। भगवान हमारा बाप भी है, टीचर भी है, सतगुरू भी है। तुम कहेंगे हम उनके सिवाए और कोई को याद नहीं करते। बाप कहते हैं देह सहित देह के सभी सम्बन्ध तोड़ मामेकम् याद करो। तुम सब ब्रदर्स हो। कोई मानते हैं, कोई नहीं मानते हैं तो समझो नास्तिक हैं। हम शिवबाबा के बच्चे हैं तो पावन होने चाहिए। बाप को बुलाते ही हैं बाबा आकर हमको पावन विश्व का मालिक बनाओ। सतयुग में तो पावन होने की बात ही नहीं है। पहले तो यह समझो कि यह शिवबाबा है, इनसे नई दुनिया स्थापन होती है। अगर पूछे कि विनाश कब होगा, तो बोलो पहले अल्फ को समझो। अल्फ को नहीं समझा तो पीछे की बात बुद्धि में कैसे आयेगी। हम सत्य बाप के बच्चे सत्य बोलते हैं। हम कोई मनुष्य के बच्चे नहीं हैं। हम शिवबाबा के बच्चे हैं। भगवानुवाच, भगवान उनको कहा जाता है जो सभी ब्रदर्स का बाप है। मनुष्य अपने को भगवान कहला न सकें। भगवान तो निराकार है। वह बाप टीचर सतगुरू है। कोई मनुष्य बाप, टीचर, सतगुरू हो न सके। कोई भी मनुष्य किसकी सद्गति कर नहीं सकते। भगवान हो न सकें।बाबा है पतित-पावन। पतित बनाता है रावण। बाकी यह सब हैं भक्ति के गुरू। यह भी तुम समझते हो जो यहाँ आते हैं वह आस्तिक तो बनते हैं। बेहद के बाप पास आकर निश्चय करते हैं यह हमारा बाप टीचर गुरू है। जब कम्पलीट दैवीगुण आ जायेंगे तो लड़ाई भी लगेगी। समय अनुसार तुम खुद समझेंगे कि अब कर्मातीत अवस्था को पहुँच रहे हैं। अभी कर्मातीत अवस्था हुई कहाँ है। अभी बहुत काम है। बहुतों को पैगाम देना है। बाप से वर्सा लेने का तो सबको हक है। अब तो लड़ाई जोर से होगी। फिर यह हॉस्पिटल डाक्टर आदि कुछ नहीं रहेंगे। बाप बच्चों को सम्मुख समझा रहे हैं कि तुम आत्मायें 84 जन्म शरीर धारण कर अपना पार्ट बजाती हो। किसी के 70-80 जन्म भी होंगे। अभी जाना तो सबको है, विनाश होना ही है। अपवित्र आत्मा जा न सके। पावन होने लिए बाप को ज़रूर याद करना है, मेहनत है। 21 जन्मों के लिए स्वर्गवासी बनना है। कोई कम बात है क्या। मनुष्य तो कह देते फलाना स्वर्गवासी हुआ। अरे स्वर्ग है कहाँ? कुछ भी समझते नहीं। तुम बच्चों को बड़ी खुशी रहनी चाहिए कि भगवान हमको पढ़ाते हैं, विश्व का मालिक बनाते हैं। खुशी एक होती है स्थाई दूसरी होती है अल्पकाल की। पढ़ेंगे पढ़ायेंगे नहीं तो खुशी क्या होगी? आसुरी गुणों को भगाना है। बाप कितना समझाते हैं, कर्मभोग कितना है। जब तक कर्मभोग है तो यह निशानी है अभी तक कर्मातीत अवस्था हुई नहीं है। अभी मेहनत करनी है। कोई भी माया के तूफान न आयें। बच्चों को यह निश्चय है कि बाप ने हमको अनेक बार मनुष्य से देवता बनाया है। यह बुद्धि में आये तो भी अहो सौभाग्य। यह बेहद का बड़ा स्कूल है। वह होता है हद का छोटा। बाप को तो बहुत तरस पड़ता है, कैसे समझाऊं - कोई से तो अब तक भी भूत निकले नहीं हैं। दिल पर चढ़ने बदले गिर पड़ते हैं। कई बच्चियाँ तो तैयार हो रही हैं, अनेकों का कल्याण करने के लिए। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थलौकिक में अलौकिकता की स्मृति रहे। लौकिक में रहते हुए भी हम लोगों से न्यारे हैं। अपने को आत्मिक रूप में न्यारा समझना है। कर्तव्य से न्यारा होना तो सहज है, उससे दुनिया को प्यारे नहीं लगेंगे, लेकिन जब शरीर से न्यारी आत्मा रूप में कार्य करेंगे तो सबको प्यारे लगेंगे, इसे ही अलौकिक स्थिति कहा जाता है। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) कोई भी बात ईश्वरीय कायदे के खिलाफ नहीं करनी है। किसी में भी अगर भूत की प्रवेशता है या दृष्टि खराब है तो उसके सामने से हट जाना है, उनसे जास्ती बात नहीं करनी है। 2) स्थाई खुशी में रहने के लिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है। आसुरी गुणों को निकाल दैवीगुण धारण कर आस्तिक बनना है। वरदान:- हर सेकण्ड के हर संकल्प का महत्व जानकर जमा का खाता भरपूर करने वाली समर्थ आत्मा भव संगमयुग पर अविनाशी बाप द्वारा हर समय अविनाशी प्राप्तियां होती हैं। सारे कल्प में ऐसा भाग्य प्राप्त करने का यह एक ही समय है - इसलिए आपका स्लोगन है "अब नहीं तो कभी नहीं''। जो भी श्रेष्ठ कार्य करना है वह अभी करना है। इस स्मृति से कभी भी समय, संकल्प वा कर्म व्यर्थ नहीं गंवायेंगे, समर्थ संकल्पों से जमा का खाता भरपूर हो जायेगा और आत्मा समर्थ बन जायेगी। स्लोगन:- हर बोल, हर कर्म की अलौकिकता ही पवित्रता है, साधारणता को अलौकिकता में परिवर्तन कर दो। #bkmurlitoday #Hindi #brahmakumaris

  • 3 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 03/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, if you remember Alpha and beta, the Father and the inheritance, your mercury of happiness will remain high. This is an easy matter of just a second. Question: Which children have limitless happiness? What is the way to keep your mercury of happiness constantly high? Answer: Children who practise being bodiless, those who imbibe very well whatever the Father tells them and who inspire others to imbibe it experience limitless happiness. In order for your mercury of happiness to remain constantly high, continue to donate the imperishable jewels of knowledge. Bring benefit to many others. Always have the awareness that you are now going to the peak of happiness and peace and you will remain happy. Om Shanti . BapDada has the thought that He should get you children to write down in a second whose remembrance you are sitting in. It doesn’t take time to write this down. Each one of you can write it in a second and come and show it to Baba. (Everyone wrote it and showed it to Baba. Then Baba also wrote it down. No one had written what Baba wrote.) Baba wrote: Alpha and beta. It is so easy! Alpha means Baba and beta means the kingdom. Baba is teaching you and you are attaining your kingdom. There is no need to write anything more. You took more than two minutes to write this. To write Alpha and beta is a matter of a second. Sannyasis only remember Alpha. You also remember your sovereignty. You have to instil the habit of remembrance. When this sits in your intellect, your mercury of happiness remains high. The meaning of Alpha is that He is the highest peak. There is nothing higher than that. The place of residence is also the highest of all. No one knows the meaning of liberation or liberation-in-life in a second. That too must definitely have a meaning. When a child is born, they write: He was born at this hour, minute and second. The hand continues to tick away. In one tick, you can say: Alpha and beta. It doesn’t take even a second. There is even no need to say it; you remember it anyway. You children should have a very good stage. However, that can only happen when you have remembrance. While sitting here, you should remember the Father and the kingdom. When the intellect sees, it is called divine insight. The soul also sees. It is the soul that must be remembering the Father. When you remember the Father, you also remember the kingdom at the same time. How long does it take? Here, when you sit in remembrance, you would be overjoyed. Baba too is sitting here in this happiness. The father doesn’t remember anything of here. Baba remembers the things of there (the new world). It is as though Baba and the kingdom are standing on your doorstep. The Father says: I have brought the kingdom for you children. It is just that you don’t have remembrance and this is why your happiness doesn’t remain. While sitting and moving around, consider yourselves to be souls and remember Me, your Father, and your inheritance. The place where you reside is so high. The world doesn’t know this. People beat their heads so much in order to go into liberation. However where is the land of liberation? You understand that a soul is a rocket. Those people go to the moon, but then, after that, there is just space. You go even beyond that space. The moon exists in this world. It is said: Beyond the sun and moon, beyond even sound. You have to shed your bodies. You come here from the sweet silence home. It doesn’t take time to come and go. That is your home. Here, wherever you go, it takes time. When a soul sheds his body, he goes so far away in a second. A soul sheds one body and goes and enters another one. So, you have to consider yourselves to be souls. You are going to the very highest peak. People want peace. The highest peak of peace is the incorporeal world and the highest peak of happiness is heaven. The highest on high is called a tower. Your home is also so high. People of the world never think about these things. There is no one to explain these things to them. That is called the tower of peace. People continue to say that there should be peace in the world. However, they don’t know the meaning of it, that is, where there is peace. Lakshmi and Narayan exist in the tower of happiness; there is no greed or temptation there. Their food, drink and way of speaking etc. are all very royal and they experience the highest happiness. Look how much they are praised by having made a lot of effort. They are not the only ones; a whole rosary was created. In fact, nine jewels are remembered. Surely, they must have made incognito effort. Only when you remember the Father and the inheritance will your sins be absolved. However, Maya doesn’t allow you to stay in remembrance. Sometimes lust and sometimes anger bring many storms. You have to feel your own pulse. Narad too was told to look at his face in the mirror. So, you don’t have that stage now; it has to be created. Baba would definitely show you your aim and objective. Continue to make effort internally. As you make further progress, you will have that stage. You have to practise being bodiless. You now have to return home. Baba said: Remember Me. If you don’t remember Me, there will have to be a lot of punishment and the status will also be reduced. These matters are very subtle. Those people go so deep into science. Look at what they continue to create! Those sanskars are also needed so that they can go there and create those things. It is just that this world has to change. They will all go from here and take birth according to their sanskars of the present time. The intellects of those who fight in an army have sanskars of battling. So, they carry those sanskars with them; they cannot stay without fighting. An officer would always have a queue in front of him. At the time of registering everyone, they check that they don’t have any illness. They check that their eyes, ears etc. all function well. They have to function well to be in an army. Here, too, it is seen which ones will become the beads of the rosary of victory. You have to make effort and attain your karmateet stage. Souls came here bodiless and have to return home bodiless. There is no relationship with the body there. You now have to become bodiless. Souls come from there and enter a body here. So many souls continue to come. Each one of you has received your own part. New pure souls definitely receive happiness at first. This is why they are praised. The tree is big. There are so many very well-known people. All of you will be in a lot of happiness, according to your own strength. So, you children now have to make a lot of effort. You have to become pure and go back in your karmateet stage. You have to examine your own behaviour: Do I cause anyone sorrow? The Father is so sweet. He is the most beloved. So, you children have to become the same. You children know that the Father is here. People don’t know that the Father is carrying out establishment here. Nevertheless, they continue to remember Him for birth after birth. They go to a Shiva Temple and worship Him so much. They go to such a high peak, to the temple of Badrinath etc. There are so many melas that take place (in His name) because He is very sweet. They sing: God is the Highest on High. They would only keep the incorporeal One in their intellects. There is always the incorporeal One and then there are Brahma, Vishnu and Shankar. They cannot be called God. You children now understand that you too were satopradhan deities. When you were the masters of the world, there weren’t so many human beings. It will be their kingdom in just Bharat. All the rest will go away to the land of peace. You continue to observe all of this. A very broad and unlimited intellect is needed for this. There, you won’t need to go to the mountains. There will be no accidents etc. there. That is the wonder of heaven. When it is not the wonder of heaven, it becomes the wonder of Maya. People of the world cannot understand these things. You are now making effort to go to heaven. That is the tower of happiness whereas this is the tower of sorrow. So many people die in battle every day, and so they must also take birth somewhere. It is remembered: You cannot reach the end of God. God is just a point. What end could you reach? The Father says: No one knows the beginning, middle or end of this creation. Sages and holy men cannot reach the end of the Creator or creation. The Father is teaching you. This is called a study. Only you children now come to know the secrets of the world cycle. Those people say: We do not know. Or, they speak of hundreds of thousands of years. The Father has explained that everything you see now will not exist there. Heaven is the tower of happiness, whereas here, there is nothing but sorrow. Death will suddenly come in such a way that everyone will die. To witness death is not like going to your aunty’s home! This is called the peak of sorrow and that is called the peak of happiness. There is no other word. Among you too, there are many who listen to this but are unable to imbibe it. Dharna can only take place when your intellect becomes golden aged. If there is no dharna, you cannot experience happiness. There are those who study at the highest level and there are also those who study at the lowest level; there is a difference in how they study. No matter how much the unlimited Father explains to them, they would never understand. You will never be able to become pure without having remembrance. The Father Himself is like a magnet. He is the One with the highest power. He can never become rusty. All others are covered in rust. You have to remove that and become satopradhan once again. The Father says: Constantly remember Me alone. Let there be no attachment to anyone else. Wealthy ones keep seeing their wealth in front of them throughout the day. Poor ones don’t have anything, but if they are sensible they can imbibe. How can the rubbish be removed without having remembrance? How can we become pure? You have come here to go to the highest peak. You know that by following the Father’s teachings, you will go to the highest peak of happiness. This requires effort. The Father comes here to take to you to the tower. So you have to follow shrimat. Lakshmi and Narayan are remembered as number one. They would be in the highest tower, and others would be lower than them. Only the new world is called the tower of happiness. There is nothing dirty there. There is no such dust or air as there is here which would spoil the buildings. There is a lot of praise of heaven. You have to make effort for that. Lakshmi and Narayan are so high. As soon as you see them, your hearts become happy. As you make further progress, many will continue to have visions. There were so many visions given in the beginning. Baba showed so much splendour. You used to be shown wearing crowns etc. You cannot find those things here. Baba was a jewel-merchant. Jewels that used to cost 50,000 in earlier days cannot be bought for even five million today. You are making effort for heaven. There is limitless happiness there. The Father teaches you so much, but there is still the difference of day and night between the children. There is a vast difference between the kings and queens and the maids and servants. Those who study well and teach others cannot remain hidden. They would instantly say: Baba, I am going to go to such-and-such a place to do service. There is a lot of service to be done. You have to change this jungle into a temple. Whether you have eaten a piece of bread or not, just run and do service. This is what businessmen do. When a good customer comes, they run, whether they have finished eating or not. They have an interest in earning money. Here, you receive limitless wealth from the unlimited Father. Even though there is still a little time, there is no guarantee about anything because you might leave your body tomorrow. Destruction has to take place. It is of you that it is said: Death for the prey and happiness for the hunter. There is no limit to your happiness. You should have limitless happiness. You have to benefit many others. At the end, you will reach your karmateet stage. By having remembrance, you will suddenly fly when you become bodiless. This requires a lot of effort. Some do a lot of service. They stand at the museum explaining all day long. They remain engaged in service day and night. Hundreds of museums will open. Hundreds of thousands of people will come and you won’t even have time. You will have the maximum number of shops of these imperishable jewels of knowledge. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Special effort to become equal to Father Brahma.To stay in the stage of introspection and then to come into extroversion – to practise this, you need to pay personal attention to yourself. When you remain in the introverted stage then the things of extroversion will not disturb you because you would be far away from body consciousness. Essence for Dharna: 1. In order to imbibe knowledge, first of all make your intellect golden aged. Do not have any attachment to anything except remembrance of the Father. 2. In order to attain the karmateet stage and return home, practise being bodiless. Examine your behaviour to see that you do not cause sorrow for anyone. Have I become as sweet as the Father? Blessing: May you be a master ocean of love who turns stone to water with the natural nature of your Brahmin life. People of the world say that love can turn stone to water. In the same way, the natural nature of you Brahmins is to be master oceans of love. You have such a power of soul-conscious love and God’s love that you can transform different natures. Just as the Ocean of Love with His eternal nature of being the embodiment of love made you children belong to Him, in the same way, you become master oceans of love and also give souls of the world true selfless spiritual love so their natures will then be transformed. Slogan: Keep your specialities in your awareness and use them for service and you will continue to fly in the flying stage. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 3 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Aaj ki murli Madhuban 03-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - अल्फ और बे, बाप और वर्सा याद रहे तो खुशी का पारा चढ़ा रहेगा, यह बहुत सहज सेकेण्ड की बात है'' प्रश्नः- बेअन्त खुशी किन बच्चों को रहेगी? सदा खुशी का पारा चढ़ा रहे उसका साधन क्या है? उत्तर:- जो बच्चे अशरीरी बनने का अभ्यास करते, बाप जो सुनाते हैं उसको अच्छी रीति धारण कर दूसरों को कराते हैं, उन्हें ही बेअन्त खुशी रह सकती है। खुशी का पारा सदा चढ़ा रहे इसके लिए अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान करते रहो। बहुतों का कल्याण करो। सदा यह स्मृति रहे कि हम अभी सुख और शान्ति की चोटी पर जा रहे हैं तो खुशी रहेगी। ओम् शान्ति। बापदादा का विचार है कि एक सेकेण्ड में बच्चों से लिखाकर लेवें कि किसकी याद में बैठे हो? इस लिखने में कोई टाइम नहीं लगता है। हरेक एक सेकेण्ड में लिखकर बाबा को दिखा जाये। (सबने लिखकर बापदादा को दिखाया फिर बाबा ने भी लिखा। बाबा ने जो लिखा सो कोई ने नहीं लिखा) बाबा ने लिखा अल्फ और बे, कितना सहज है। अल्फ माना बाबा, बे माना बादशाही। बाबा पढ़ाते हैं और तुम राजाई प्राप्त करते हो। और जास्ती लिखने की दरकार नहीं। तुमने तो लिखने में दो मिनट भी लगाया। अल्फ बे सेकेण्ड की बात है। सन्यासी सिर्फ अल्फ को याद करेंगे। तुमको बादशाही भी याद है। याद की आदत पड़ जाती है। बुद्धि में बैठता है तो खुशी का पारा चढ़ा रहता है। अल्फ का अर्थ कितना बड़ा हाइएस्ट चोटी है। उससे ऊपर और कोई चीज़ ही नहीं। रहने का स्थान भी ऊंचे ते ऊंचा है। सेकेण्ड में मुक्ति-जीवनमुक्ति का अर्थ भी कोई नहीं जानते। उसका भी ज़रूर अर्थ होगा। बच्चा पैदा होता है तो लिखते हैं इतने घण्टे, इतने मिनट, इतने सेकेण्ड हुए। टिक-टिक चलती रहती है। टिक हुई अल्फ बे, बस सेकेण्ड भी नहीं लगता। कहने की भी दरकार नहीं। याद तो है ही। तुम बच्चों की इतनी अच्छी अवस्था होनी चाहिए। परन्तु वह तब होगी जब याद रहेगी। यहाँ बैठे हो तो बाप और राजाई याद रहनी चाहिए। बुद्धि देखती है, जिसको दिव्य दृष्टि कहा जाता है। आत्मा भी देखती है। बाप को आत्मा ही याद करती होगी। तुम भी बाप को याद करो तो राजाई इक्ट्ठी याद आ जायेगी। कितनी देरी लगती है। यहाँ भी याद में बैठेंगे तो बहुत गद-गद हो जायेंगे। बाबा भी इस खुशी में बैठे हैं। बाप को यहाँ की कोई बात याद ही नहीं। बाबा याद करते हैं वहाँ की बातें। बाबा और राजाई जैसेकि दर पर खड़े हैं। बाप कहते हैं तुम बच्चों के लिए राजाई ले आया हूँ। तुम सिर्फ याद नहीं करते इसलिए खुशी नहीं ठहरती। तुम उठते बैठते अपने को आत्मा समझो और मुझ बाप और वर्से को याद करो। कितना ऊंचा स्थान है जहाँ तुम रहते हो। दुनिया थोड़ेही जानती है। मनुष्य मुक्ति में जाने के लिए कितना माथा मारते हैं। अभी मुक्तिधाम है कहाँ? तुम समझते हो आत्मा तो राकेट है। वो लोग चांद तक जाते हैं फिर है पोलार। तुम तो पोलार से भी बहुत ऊंच जाते हो। चन्द्रमा तो इस दुनिया का है। कहा जाता है सूर्य चांद से परे, आवाज से भी परे। इस शरीर को छोड़ देना है। तुम आते हो स्वीट साइलेन्स होम से। आने जाने में टाइम नहीं लगता है। अपना घर है। यहाँ तो कहाँ भी जाओ तो टाइम लगता है। आत्मा शरीर छोड़ती है तो सेकेण्ड में कहाँ का कहाँ चली जाती है। एक शरीर छोड़ दूसरे में जाकर प्रवेश करती है। तो अपने को आत्मा समझना है। तुम बहुत ऊंच चोटी पर जाते हो। मनुष्य शान्ति चाहते हैं। शान्ति की हाइएस्ट चोटी है निराकारी दुनिया और सुख की भी हाइएस्ट चोटी है स्वर्ग। ऊंचे ते ऊंच को टावर कहा जाता है। तुम्हारा घर भी कितना ऊंचा है। दुनिया वाले कभी इन बातों पर ख्याल नहीं करते। उनको यह बातें समझाने वाला कोई है नहीं। उसको कहा जाता है शान्ति का टावर। मनुष्य तो कहते रहते हैं विश्व में शान्ति हो। परन्तु इसका अर्थ नहीं जानते कि शान्ति कहाँ है। यह लक्ष्मी-नारायण सुख के टावर में हैं वहाँ कोई लोभ, लालच नहीं। वहाँ का खान पान, बोलना बड़ा रॉयल होता है और फिर सुख भी हाइएस्ट। उन्हों की महिमा देखो कितनी है क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की है। यह एक नहीं है, सारी माला बनी हुई है। वास्तव में 9 रत्न गाये हुए हैं। ज़रूर उन्होंने गुप्त मेहनत की होगी। बाप और वर्से की याद रहे तब ही विकर्म विनाश होंगे। परन्तु माया याद करने नहीं देती। कभी काम, कभी क्रोध ..बहुत तूफानों में लाती है। अपनी नब्ज देखनी है। नारद को भी कहा शक्ल देखो। तो वह अवस्था अभी है नहीं, बनानी है। बाबा एम आबजेक्ट ज़रूर बतायेंगे। अन्दर में पुरूषार्थ करते रहो। आगे चलकर वह अवस्था तुम्हारी होगी। अशरीरी रहने की प्रैक्टिस करनी है। अब जाना है वापिस। बाबा ने कहा है मुझे याद करो। याद नहीं करेंगे तो सजायें भी बहुत खानी पड़ेगी और फिर पद भी कम। यह हैं बहुत सूक्ष्म बातें। वो लोग साइंस में कितना डीप जाते हैं। क्या-क्या बनाते रहते हैं। वह भी संस्कार तो चाहिए ना, जो फिर वहाँ भी जाकर यह चीज़ें बनायेंगे। सिर्फ यह दुनिया बदली होनी है। यहाँ के संस्कार अनुसार ही जाकर जन्म लेंगे। जैसे लड़ाई वालों की बुद्धि में लड़ाई के संस्कार रहते हैं, तो वह संस्कार ले जाते हैं। लड़ने बिगर रह नहीं सकते। आफीसर के पास क्यू लगी रहती है। भरती करते समय जांच करते हैं, कोई बीमारी तो नहीं है। ऑख - कान आदि सब ठीक हैं। लड़ाई में तो सब ठीक चाहिए। यहाँ भी देखा जाता है कि कौन-कौन विजय माला का दाना बनेंगे। तुम्हें पुरूषार्थ कर कर्मातीत अवस्था को पाना है। आत्मा अशरीरी आई है, अशरीरी बन जाना है। वहाँ शरीर का कोई सम्बन्ध नहीं। अब अशरीरी बनना है। आत्मायें वहाँ से आती हैं, आकर शरीर में प्रवेश करती हैं। ढेर की ढेर आत्मायें आती रहती हैं। सबको अपना-अपना पार्ट मिला हुआ है। जो नई पवित्र आत्मायें आती हैं, उनको ज़रूर पहले सुख मिलना है इसलिए उनकी महिमा होती है। बड़ा झाड़ है ना। कितने नामीग्रामी बड़े आदमी हैं। अपनी-अपनी ताकत अनुसार बहुत सुख में होंगे। तो अब बच्चों को मेहनत करनी है, कर्मातीत अवस्था में पवित्र होकर जाना है। अपनी चाल को देखना है किसको दु:ख तो नहीं देते हैं! बाप कितना मीठा है। मोस्ट बिलवेड है ना। तो बच्चों को भी बनना है। यह तो तुम बच्चे जानते हो कि बाप यहाँ है। मनुष्यों को थोड़ेही यह मालूम है कि बाप यहाँ स्थापना कर रहे हैं फिर भी जन्म-जन्मान्तर उनको याद करते रहते हैं। शिव के मन्दिर में जाकर कितनी पूजा करते हैं। कितनी ऊंची चोटी पर बद्रीनाथ आदि के मन्दिर में जाते हैं। कितने मेले लगते हैं क्योंकि बहुत मीठा है ना। गाते भी हैं ऊंचे ते ऊंचा भगवान। बुद्धि में निराकार ही याद आयेगा। निराकार तो है ही। फिर है ब्रह्मा-विष्णु-शंकर। उनको भगवान नहीं कहेंगे।अभी तुम बच्चे समझते हो कि हम ही सतोप्रधान देवता थे, जब हम विश्व के मालिक थे तो इतने ढेर मनुष्य थे ही नहीं। सिर्फ भारत में ही इनका राज्य होगा। बाकी सब चले जायेंगे-शान्तिधाम में। यह सब तुम देखते रहेंगे, इसमें बड़ी विशालबुद्धि चाहिए। वहाँ तुमको पहाड़ी आदि पर जाने की दरकार नहीं। वहाँ कोई भी एक्सीडेंट आदि नहीं होते। वह है ही वन्डर ऑफ स्वर्ग। जब वह स्वर्ग का वन्डर नहीं है तो माया के वन्डर्स बनते हैं। यह बातें दुनिया वाले नहीं समझ सकते। अब तुम स्वर्ग में जाने के लिए पुरूषार्थ कर रहे हो। वह है सुख का टावर। यह है दु:ख का टावर। लड़ाई में कितने मनुष्य रोज़ मरते हैं फिर जन्मते भी होंगे। गाया जाता है ईश्वर का अन्त नहीं पाया जाता। अब ईश्वर तो है बिन्दी, उनका अन्त क्या पायेंगे। बाप कहते हैं इस रचना के आदि मध्य अन्त को कोई नहीं जानते। साधू सन्त कोई रचता और रचना का अन्त नहीं पा सकते हैं। तुमको बाप पढ़ाते हैं, इसको पढ़ाई कहा जाता है। सृष्टि चक्र के राज़ को तुम बच्चे ही जानते जा रहे हो। वह तो कहते हैं हम नहीं जानते या तो लाखों वर्ष कह देते हैं।अब बाप ने समझाया है यह जो कुछ तुम यहाँ देखते हो - ये वहाँ नहीं रहेगा। स्वर्ग है टॉवर आफ सुख। यहाँ है दु:ख ही दु:ख। अचानक मौत ऐसा आयेगा जो सब खत्म हो जायेंगे। मौत देखना मासी का घर नहीं है, इनको कहा जाता है दु:ख की चोटी। वह है सुख की चोटी। बस तीसरा कोई अक्षर नहीं। तुम्हारे में भी बहुत हैं जो सुनते हैं परन्तु धारणा नहीं होती है। धारणा तब हो जब बुद्धि गोल्डन एज हो। धारणा नहीं होती तो खुशी भी नहीं रहती। एकदम हाइएस्ट पढ़ाई वाले भी हैं तो लोएस्ट भी हैं। पढ़ाई में फ़र्क तो है ना। उन्हों को कितना भी बेहद का बाप समझाये परन्तु कभी भी नहीं समझेंगे। याद बिगर तो तुम पवित्र कभी नहीं बन सकेंगे। बाप ही चुम्बक है। वह एकदम हाइएस्ट पावर वाला है। उन पर कभी कट चढ़ नहीं सकती, बाकी सब पर कट चढ़ी हुई है, उनको उतार फिर सतोप्रधान बनना है। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो और कोई में ममत्व न रहे। साहूकारों को तो सारा दिन धन दौलत ही सामने आता रहेगा। गरीबों को तो कुछ है नहीं परन्तु गरीब भी कुछ समझदार हों जो धारणा कर सकें। याद बिगर किचड़ा कैसे निकलेगा। हम पवित्र कैसे बनेंगे। तुम यहाँ आये हो ऊंच चोटी पर जाने। जानते हो बाप की शिक्षा पर चलने से हम ऊंच सुख की चोटी पर जायेंगे। इसमें मेहनत है। बाप आते हैं टावर पर ले जाने। तो श्रीमत पर चलना पड़े। पहले नम्बर में इन लक्ष्मी-नारायण का ही गायन है। वह एकदम टावर में होंगे। फिर कुछ न कुछ कम। नई दुनिया को ही टावर आफ सुख कहा जाता है। वहाँ कोई मैली चीज़ नहीं होती। ऐसी मिट्टी नहीं, ऐसी हवायें वहाँ लगती नहीं जो मकानों को खराब करें। स्वर्ग की तो बहुत महिमा है। उसके लिए पुरूषार्थ करना है। लक्ष्मी-नारायण कितने ऊंच हैं, उनको देखने से ही दिल खुश हो जाती है। आगे चलकर बहुतों को साक्षात्कार होते रहेंगे। शुरू में कितने साक्षात्कार होते थे। कितना बाबा ने जलवा दिखाया। ताज आदि पहनकर आते थे। वह चीज़ें तो यहाँ मिल न सकें। बाबा तो जौहरी है। आगे जो 50 हज़ार में मणी लेते थे वह अब 50 लाख में भी न मिले। तुम स्वर्ग के लिए पुरूषार्थ कर रहे हो। वहाँ अथाह सुख है। बाप इतना पढ़ाते हैं परन्तु बच्चों में रात दिन का फ़र्क पड़ जाता है। कहाँ राजा रानी कहाँ दास दासियाँ। जो अच्छी रीति पढ़ते और पढ़ाते हैं वह छिपे नहीं रह सकते हैं। झट कहेंगे बाबा हम फलानी जगह जाकर सर्विस करते हैं। सर्विस तो ढेर पड़ी है। तुम्हें इस जंगल को मंगल (मन्दिर) बनाना है। रोटी टुक्कड़ खाया न खाया, यह भागे सर्विस पर। धन्धे वाले लोग ऐसे करते हैं। अच्छा ग्राहक आ जाता है तो फिर खाया न खाया भागे। धन कमाने का शौक रहता है। यह तो बेहद के बाप से अथाह धन मिलता है। भल थोड़ा टाइम पड़ा है परन्तु कल शरीर छूट जाए, कोई भरोसा नहीं है। विनाश तो होना ही है। तुम्हारे लिए तो मिरूआ मौत मलूका शिकार। तुम्हारी खुशी का पारावार नहीं। तुमको बेअन्त खुशी होनी चाहिए। तुमको बहुतों का कल्याण करना है। पिछाड़ी को कर्मातीत अवस्था होनी है। तुम याद करते-करते अशरीरी बन जायेंगे तब अनायास ही उड़ेंगे। यह बड़ी मेहनत है। कोई तो बहुत सर्विस करते हैं। सारा दिन म्युजियम समझाने पर खड़े हैं। दिन रात सर्विस में तत्पर हैं। सैकड़ों म्युजियम खुल जायेंगे। लाखों लोग तुम्हारे पास आयेंगे, तुमको फुर्सत नहीं मिलेगी। सबसे जास्ती तुम्हारे दुकान निकलेंगे - इन अविनाशी ज्ञान रत्नों के। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थअन्तर्मुख स्थिति में रहकर फिर बाहरमुखता में आना, इस अभ्यास के लिए अपने ऊपर व्यक्तिगत अटेन्शन रखने की आवश्यकता है। जब आप अन्तर्मुख स्थिति में रहेंगे तो बाहरमुखता की बातें डिस्टर्ब नहीं करेंगी क्योंकि देह-अभिमान से गैर हाज़िर रहेंगे। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) ज्ञान की धारणा करने के लिए पहले अपनी बुद्धि गोल्डन एज की बनाओ। बाप की याद के सिवाए और किसी भी चीज़ में ममत्व न रहे। 2) कर्मातीत अवस्था को प्राप्त कर घर जाने के लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करो। अपनी चाल भी देखो कि किसको दु:ख तो नहीं देते हैं। बाप समान मीठे बने हैं। वरदान:- ब्राह्मण जीवन की नेचरल नेचर द्वारा पत्थर को भी पानी बनाने वाले मास्टर प्रेम के सागर भव जैसे दुनिया वाले कहते हैं कि प्यार पत्थर को भी पानी कर देता है, ऐसे आप ब्राह्मणों की नेचुरल नेचर मास्टर प्रेम का सागर है। आपके पास आत्मिक प्यार, परमात्म प्यार की ऐसी शक्ति है, जिससे भिन्न-भिन्न नेचर को परिवर्तन कर सकते हो। जैसे प्यार के सागर ने अपने प्यार स्वरूप की अनादि नेचर से आप बच्चों को अपना बना लिया। ऐसे आप भी मास्टर प्यार के सागर बन विश्व की आत्माओ को सच्चा, नि:स्वार्थ आत्मिक प्यार दो तो उनकी नेचर परिवर्तन हो जायेगी। स्लोगन:- अपनी विशेषताओं को स्मृति में रख उन्हें सेवा में लगाओ तो उड़ती कला में उड़ते रहेंगे। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday

  • Avyakt Murli Churning 31 12 2019 (English)

    Hearty wishes to all brahmin children for new year 2019. In the old year, time was given to finish old nature sanskars, old relations, old accounts. It was a completion of 18th chapter of Gita. Now what need to be done in 2019. Check, if everyone has achieved the stage like Arjuna – Nashtomoha (dispel of attachment) and Smritirlabdha (regain of memory through remembrance of one). “Nothing else other than baba, entire world in one baba”? Have you freed yourself from bodily relations and sanskars, have you attained disinterest from old world or still have to do effort in the coming year? Check for yourself and take decision. When the drama is near to completion then how much extension need to be provided? When you yourself are not ready how will you make others ready? Amritvela yoga, Murli class, gross disciplines, service you have been doing these years now haven’t you decided to do something new ? What newness it can be? Attention must be switched over from gross to subtle E.g what new point is imbibed in life from Murlis, which weaknesses has been overcome, how much depth you have undergone in yoga? How much hearty relationship you could develop with baba, have you been in yoga for a limited period or played a part of karmyogi being engrossed in remembrance for the whole day? Are all Brahmin children celebrating Avyakt Milan (meeting) in a happy state of mind free from queries and doubts? Dharna (disciplines) was only up to the gross level or it extended upto the mind and intellect level also. Carried out service only up to the gross level or it got reflected also through your face and behavior because subtle is more powerful than gross in bringing transformation. Now, up till now whatever study you have been done on 4 subjects, it’s time to give results to Bapdada in the New Year. In what way it can be done. Coming January month 2019 is very special since it is Father Brahma’’s 50th Remembrance Day. Hence attention must be given for the whole month on the following: 1) Practice to be combined with father or remain in constant stage. 2) To see every one with love and soul conscious awareness. 3) Practice to remain in angelic stage while walking and roaming. 4) What so ever situation comes, you must not wilt. Your face must always be cheerful. 5) Whatever service you do carry out with an unlimited feeling of being an instrument for the world welfare, not with a feeling of mine and yours. 6) In drama, there can be many upheavals so never become question minded, put a full stop and move ahead. If this practice is followed for a month then it will give strength to extend it for the entire year. The dose of happiness and wings of zeal and enthusiasm will give you strength to put on effort and make you fly towards your goal at faster speed. Wishes for becoming equal to father by giving the result of fullness and completion through new zeal enthusiasm and spirit and clearing your old weakness and accounts of nature and sanskars. Till you transform yourself, world transformation cannot happen. Omshanti. In Godfatherly (Godly) Service BK Anil ---- Useful links ---- PDF version to Download or Print Listen Article Audio in Hindi (on YouTube) Avyakt Murli clip records 7 days course in English New Blog - Articles & Question-Answers BK Google - Search the Divine (Search Engine) . #Murli

  • 2 Jan 2019 BK murli today in English

    Brahma Kumaris murli today in English 02/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, make full effort at this most auspicious confluence age to become the most elevated human beings. Pay as much attention as possible to having remembrance and to studying. Question: You children are very big businessmen. Therefore, what should you always pay attention to and think about? Answer: Always think about profit and loss. If you don’t think about this, you will have to become maids and servants. You will then lose the inheritance of the kingdom for 21 births that the Father gives you. Therefore, make a good deal with the Father. The Father is the Bestower and you children give a handful of rice, as Sudama did, and claim the sovereignty of the world. Om Shanti . Children are sitting here. This is a school. This is not a spiritual gathering. It isn’t the head of an ashram or a sannyasi who is sitting in front of you. There is no question of fear of the swami becoming upset with you. On the path of devotion, when they invite a sage or sannyasi to their home they wash his feet and drink that water. That One is the Father. Are children at home ever afraid of their father? You eat, drink and play with your father. Do you do that with sannyasis or gurus etc? There, throughout the whole day, you say, “Guruji, guruji!” Here, you don’t have to do that. That One is the Father. You receive the teacher’s inheritance from the teacher and the guru’s inheritance from the guru. From the father, you receive property. As soon as a child is born, he becomes an heir. Here, too, you become the children of the Father when you recognise Him and you then become the masters of heaven. The Father is the Creator of heaven. No one knows how or from where this Lakshmi and Narayan claimed the kingdom of heaven. You understand that you were that and that you are once again becoming that. People don’t think at all about whom that One is or whom it is they are worshipping. They go to a Shiva Temple and simply pour water over the Shivalingam and return home. They don’t know anything at all. You now have the feeling that you will shed those bodies of the land of death and go to the land of immortality. The attainment is very big. On the path of devotion there is no attainment at all. Baba himself says: I adopted 12 gurus. He now understands that that was a waste of time and that, in fact, he continued to come down even more. However, that too is fixed in the drama. We don’t have any enmity for anyone. We have love for only the one Father. When you come into the classroom, you should become very happy on seeing these pictures, because that is what you are studying to become. You know how this kingdom is being established. The Father says: Children, don’t be confused. The Father explains so clearly, and yet some become those who are amazed by the knowledge when they hear it, they relate it to others and then run away. They then belong to Maya. They are called traitors who leave their kingdom and go and belong to another kingdom. The Father inspires you so much to make effort. On the path of devotion, people wander around so much. They make many donations, perform a lot of charity, go on pilgrimages and also observe fasts. OK, so what if someone has a vision? They didn’t go into the ascending stage. In fact, they came even further down into the descending stage. For you, each day is the ascending stage. For all the rest, it is the descending stage. Gurus say that knowledge is the day of Brahma and devotion is the night of Brahma. There is the difference of day and night between knowledge and devotion. You receive happiness through knowledge. The Father tells you such easy knowledge: You were the masters of the world and then you continued to come down. The Father now says: Simply consider yourself to be a soul. Souls are imperishable. Souls say: O imperishable Father, come and purify us. Liberation and liberation-in-life are both included in that. You now understand that you didn’t know anything at all on the path of devotion; you were still searching. You used to sing: O God, have mercy! It isn’t very tasteful and you don’t remember the inheritance when you say “God”. As soon as you say, “Highest-on-high Shiv Baba”, you instantly remember the inheritance. You now understand that this is the kingdom of Ravan. The kingdom of Rama exists in the golden age. It is now the iron age. There were very few human beings in the golden age. There was just the one original eternal deity religion. There was peace and happiness. Here, people continue to wander around searching for peace. They spend so much money on conferences etc. You can write to them: That One is the Ocean of Peace, the Ocean of Purity and also the Ocean of Prosperity. Everything is received from that One. You now know that you were very wealthy in the golden age. There was peace in the world there. However, souls experience peace in their home, the supreme abode. When we were alone in the world, there was everything, including peace and happiness. Therefore, you children should be very happy. Look at what they have written in the scriptures about such a heaven! The Father now says: I explain to you so much that there is no need for you to ask any questions etc. First of all, constantly remember Me alone. You call out: Come and purify the impure ones, that is, come and make the old world new. However, you don’t understand the meaning of that at all. The thread is all tangled up, and it now has to be sorted out. In devotion, they have created so many images. They have given the discus to Krishna and shown him killing Akasur, Bakasur (devils) etc. with that. Was he violent? Then they say he abducted so-and-so. They have made him doubly violent. It is a wonder. It is a wonder of the intellects of those who wrote the scriptures. Then they call that one God Vyas. The Father now says: Remember Me and imbibe divine virtues. There is nothing else to do. You are made to sit in yoga because there are many who don’t remember Baba; they remain engaged in their own business. They don’t have any time at all. However, here, you have to remember Baba with your intellect even while doing your work. You are lovers of Me, the Beloved. I now tell you: Break away from everyone else and connect yourselves to Me alone. While eating and drinking, simply instil the habit: “I am a soul”, and remember the Father. The Father is making you so elevated. You don’t accept these things worth a few pennies (of remembrance being so simple) and you don’t remember Me! You remember your children etc., but you cannot remember Me. In fact, it is wrong to say: Make someone conduct meditation for me specially. Baba comes and says directly: Constantly remember Me alone. The Father personally explained to you in the previous cycle too. He now says: Sweetest, beloved children, who have met Me again after a cycle, your 84 births are now coming to an end. You now definitely have to become pure in order to go back home. It is because of indulging in vice that you have become so impure. If you don’t become pure, you will receive a low status. Consider yourself to be a soul and remember the Father and also remember the cycle of 84 births. This is the discus of self-realisation. No one understands the meaning of this. You have to blow the conch shell. These are aspects of knowledge. This is your unlimited Father, the Creator of heaven. Remember the Father and you will go into the ascending stage. This is such an easy thing. You children now understand that this drama is predestined. The Father comes here every 5000 years. You now have to make effort very well. Why do you chase after wealth? Achcha, even if you earn 100,000 or 200,000 a month, all of that is to end. Even your children won’t remain to use that. There is the greed that your sons, grandsons and great-grandsons would eat from that. It isn’t that all of them would take rebirth in the same family. You can’t tell where they will take rebirth. You receive the inheritance for 21 births. If you make less effort, you will become maids and servants of the subjects and you will incur so much loss. So, you also have to think about profit and loss. Businessmen commit a lot of sin and so they definitely put something aside for charity. This is the business of the imperishable jewels of knowledge which scarcely any people do. You have to make this deal directly with the Father. The Father gives you jewels of knowledge. He is the Bestower. You children give a handful of rice whereas the Father gives you an unlimited sovereignty. In comparison to that, this is a handful of rice. All of you are Sudama. What do you give and what do you receive? You claim the sovereignty of the world and become the masters of the world. Your intellects say that there will only be the one land of Bharat. The elements will also be new. Souls will be satopradhan. When you were deities in the golden age, you were pure gold. Then, in the silver age, there was a little alloy of silver mixed into souls and that was called the silver age. You continued to come down the ladder. At this time, you are very elevated. There is also the image of the variety form, but people don’t understand the meaning of that. There are so many images. Some keep a picture of Christ and others keep a picture of Sai Baba. Some even make those of Islam their gurus. They go there and have a party where they drink a lot of alcohol. The Father says: There is so much darkness of ignorance. All of that is the darkness of devotion. You have to be very cautious about the company you keep. It is said: Good company takes you across and bad company drowns you. Bad company is the five vices of Maya. You have now found the company of the true Father with which you are going across. The Father alone speaks the truth. You receive the company of the Truth every cycle. Then, after half the cycle, you receive the bad company of Ravan. You also understand that the kingdom will definitely be established as it was in the previous cycle. You will definitely become the masters of the world. Here, because partition took place, there is so much fighting. There, there is just the one religion. There was peace in the world when there was the one kingdom of undivided deities. There was just the one religion. Where could peacelessness come from there? That was God’s kingdom. God established that kingdom with spiritual knowledge and so there would definitely have been happiness there. The Father loves you children. The Father says: I know how much you have had to stumble around. People understand that God will definitely come in one form or another. Sometimes they show Him riding a bull. Could anyone ride a bull? There is so much darkness. So, you children should now tell everyone: The Father has come to give you all the inheritance. The new world is being established through Brahma. Baba always gives the example of the banyan tree. In fact, its foundation is being established once again. No other religion will remain. Bharat is the imperishable land and the imperishable pilgrimage place. It is the Father’s birthplace. Baba explains to you sweetest children with so much love. In the form of the Teacher, He teaches you. You children study and go ahead of Me. I do not claim the kingdom. Have you ever invited Me to heaven saying, “Come here”? I send you to heaven. This is such a wonderful play. The Father says: Achcha, children, may you have a long life! I will go and stay in the stage of retirement. The Father says: There are now calamities over your head. This is why you have to make full effort to become the most elevated human beings at this most auspicious confluence age. Continue to make effort to remember the Father and your sins will be absolved. To the extent that you study, you will accordingly go into an elevated clan. The Father says: Grind your own ingredients and your intoxication will rise. Children always receive the inheritance from the Father. In the world outside, only sons receive it whereas daughters are donated (married off). Here, all souls receive the inheritance and that is also an unlimited one. So you have to pay full attention to this. God is teaching you and so you mustn’t miss a single day. Some say to Baba: I don’t have time. Oh really? Aren’t you ashamed to say that you, the soul, don’t have time to study with Me? Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Special effort to become equal to Father Brahma.With the stage of introspection, know the secrets of each one’s heart and make them happy. For this, experience the extra-ordinary stage in something ordinary yourself and also give this experience to others. At the time of coming into extroversion, also keep the stage of introspection with you. Essence for Dharna: 1. Be very cautious about the company you keep. Keep the company of the one true Father. Remain very distant from the company of Maya, the five vices. 2. Pay full attention to your study. Remain lost in your own intoxication. It is said: Grind your own ingredients and you will feel intoxicated. Don’t miss this study for even a day. Blessing: May you remain a constantly carefree trustee and with the Father’s help change a crucifix into a thorn. The past accounts are like a crucifix, but with the Father’s help, they become like a thorn. Adverse situations will definitely come because everything has to be settled here, but the Father’s help changes them into a thorn. Because the great Father is with you it makes a big thing small. Have this faith and remain constantly carefree. As a trustee, change “mine” into “Yours” and become light and all burdens will finish in a second. Slogan: With a stock of good wishes, transform the negative into positive. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 2 Jan 2019 BK murli in Hindi

    BrahmaKumaris murli today Hindi Madhuban BapDada 02-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - इस पुरुषोत्तम संगमयुग में पुरुषोत्तम बनने का पूरा-पूरा पुरुषार्थ करो, जितना हो सके याद और पढ़ाई पर अटेन्शन दो'' प्रश्नः- तुम बच्चे बहुत बड़े व्यापारी हो, तुम्हें हमेशा किस बात पर ध्यान दे विचार करना चाहिए? उत्तर:- हमेशा घाटे और फायदे पर विचार करो। अगर इस पर विचार नहीं किया तो प्रजा में दास दासी बनना पड़ेगा। बाप 21 जन्मों की राजाई का जो वर्सा देते हैं उसे गँवा देंगे इसलिए बाप से पूरा सौदा करना है। बाप है दाता, तुम बच्चे सुदामे मिसल चावल मुट्ठी देते हो और विश्व की बादशाही लेते हो। ओम् शान्ति। बच्चे यहाँ बैठे हैं। यह स्कूल है। यह कोई सतसंग नहीं है। महन्त, ब्राह्मण वा कोई सन्यासी सामने नहीं बैठा है। डर की कोई बात नहीं कि स्वामी नाराज़ न हो जायें। भक्ति मार्ग में जब कोई साधू सन्यासी को घर में बुलाते हैं तो उनके पाँव धोकर पीते हैं, यह तो बाप है ना। घर में बच्चे कभी बाप से डरते हैं क्या। तुम तो साथ में खाते-पीते, खेलते हो। सन्यासी-गुरू आदि के साथ ऐसे करते हैं क्या? वहाँ तो सारा दिन गुरू जी, गुरू जी करते रहते हैं। यहाँ तो ऐसे नहीं करना है। यह तो बाप है। गुरू से अपना वर्सा, टीचर से अपना वर्सा मिलता है। बाप से तो प्रापर्टी मिलती है। बच्चा पैदा हुआ और वारिस बना। यहाँ भी बाप के बच्चे बने, बाप को पहचाना, बस हम स्वर्ग के मालिक हैं। बाप है ही स्वर्ग का रचयिता। इन लक्ष्मी-नारायण ने स्वर्ग की राजाई कैसे और कहाँ से ली - यह कोई भी नहीं जानते। तुम समझते हो हम यह थे फिर बन रहे हैं। मनुष्य तो कुछ भी ख्याल नहीं करते कि यह कौन हैं, हम किसको पूजते हैं। शिव के मन्दिर में जाकर सिर्फ लोटी चढ़ाकर आते हैं, जानते कुछ भी नहीं। तुमको अब फीलिंग आती है कि हम यह मृत्युलोक का शरीर छोड़ अमरलोक में जायेंगे। प्राप्ति कितनी भारी है। भक्ति मार्ग में कुछ भी प्राप्ति नहीं। बाबा खुद भी कहते हैं हमने 12 गुरू किये। अब समझते हैं कि यह तो टाइम वेस्ट हो गया और ही नीचे उतरते गये। परन्तु यह भी ड्रामा में नूँध है। हमारी कोई से दुश्मनी नहीं है। हमारी एक बाप के साथ ही प्रीत है। तुम जब अन्दर क्लास में आते हो तो इन चित्रों को देख खुश होना चाहिए कि हम पढ़ करके यह बन रहे हैं। तुमको मालूम है यह राजधानी कैसे स्थापन होती है। बाप कहते हैं बच्चे मूँझो मत। बाप इतना अच्छी रीति समझाते हैं फिर भी आश्चर्यवत सुनन्ती, कथन्ती, भागन्ती हो जाते हैं। माया के बन जाते हैं, उनको कहा जाता है ट्रेटर, जो एक राजधानी से निकल दूसरे के जाकर बनते हैं। बाप कितना अच्छी रीति पुरुषार्थ कराते हैं। भक्ति मार्ग में कितना भटकते हैं। दान-पुण्य, तीर्थ, व्रत-नेम आदि बहुत करते हैं। अच्छा साक्षात्कार हुआ तो क्या हुआ। चढ़ती कला तो हुई नहीं और ही उतरती कला हुई। तुम्हारी दिन-प्रतिदिन चढ़ती कला है। बाकी सबकी है उतरती कला। गुरू लोग कहते भी हैं ज्ञान ब्रह्मा का दिन है, भक्ति ब्रह्मा की रात है। ज्ञान और भक्ति में रात दिन का फर्क है। ज्ञान से सुख मिलता है, बाप कितना सहज समझाते हैं कि तुम ही विश्व के मालिक थे फिर तुम ही नीचे उतरते आये हो। अब बाप कहते हैं सिर्फ अपने को आत्मा समझो। आत्मा अविनाशी है। आत्मा कहती है हे अविनाशी बाप हमको आकर पावन बनाओ, इसमें मुक्ति जीवनमुक्ति सब आ जाता है। तुम अभी समझते हो भक्ति में हम कुछ भी नहीं जानते थे। ढूँढ़ते रहते थे। गाते रहते थे हे भगवान रहम करो। भगवान कहने से इतनी टेस्ट नहीं आती, वर्सा याद नहीं आता। तुम कहेंगे ऊंचे ते ऊंचा शिवबाबा तो फौरन वर्सा याद आयेगा। अभी तुम समझते हो कि यह रावण राज्य है। रामराज्य होता है सतयुग में। अभी तो कलियुग है। सतयुग में बहुत थोड़े मनुष्य थे। एक ही आदि सनातन धर्म था। सुख शान्ति थी। यहाँ मनुष्य शान्ति के लिए भटकते रहते हैं। कितना खर्चा करते हैं - कानफ्रेन्स आदि में। तुम उन्हों को लिख सकते हो शान्ति का सागर, पवित्रता का सागर, सम्पत्ति का भी वह सागर है। सब कुछ उनसे मिलता है।अभी तुम जानते हो सतयुग में हम बहुत धनवान थे। विश्व में शान्ति तो वहाँ थी। बाकी आत्माओं को शान्ति होती है परमधाम घर में। विश्व में हम अकेले ही थे तो सुख-शान्ति सब था। तो बच्चों को बहुत खुशी होनी चाहिए। ऐसे स्वर्ग के लिए शास्त्रों में क्या-क्या बातें लिख दी है। अब बाप कहते हैं मैं तुमको इतना समझाता हूँ जो तुमको कोई भी प्रश्न आदि पूछने की दरकार नहीं। पहले तो मामेकम् याद करो। तुम बुलाते हो पतितों को आकर पावन बनाओ अर्थात् पुरानी दुनिया को आकर नया बनाओ। परन्तु अर्थ कुछ भी नहीं समझते। सूत मूँझा हुआ है। अब सुलझाना पड़ता है। भक्ति में कितने चित्र बनाये हैं, कृष्ण को चक्र दे दिया है, जिससे अकासुर बकासुर को मारा। अरे वह कोई हिंसक था क्या? फिर कहते फलानी-फलानी को भगाया। डबल हिंसक बना दिया है। वन्डर है ना, जिन्होंने शास्त्र बनाये हैं उन्हों के बुद्धि की कमाल है। फिर उनको कहते व्यास भगवान। अब बाप कहते हैं मुझे याद करो और दैवीगुण धारण करो। और कोई बात नहीं। तुमको योग में बिठाया जाता है क्योंकि बहुत हैं जो बाबा को याद नहीं करते। अपने ही धन्धों में रहते हैं। उनको फुर्सत ही नहीं। परन्तु इसमें तो काम आदि करते भी बुद्धि से याद करना है। तुम आशिक हो मुझ माशूक के। अब मैं तुमको कहता हूँ और संग तोड़ मुझ एक संग जोड़ो। खाते पीते सिर्फ यह आदत डालो कि मैं आत्मा हूँ और बाप को याद करो। बाप तुमको कितना ऊंचा बनाते हैं, तुम यह पाई-पैसे की बात नहीं मानते, मुझे याद नहीं करते। अपने बाल बच्चों को करते हो, मुझे नहीं कर सकते हो। वास्तव में निष्ठा अक्षर कहना रांग है। बाबा डायरेक्ट आकर कहते हैं मामेकम् याद करो। कल्प पहले भी सम्मुख बाप ने समझाया था। अभी समझाते हैं मीठे-मीठे बच्चे कल्प के बाद मिले हुए लाडले बच्चे.. अब तुम्हारे 84 जन्म पूरे हुए। अब वापिस जाने के लिए तुमको पवित्र ज़रूर बनना पड़ेगा। विकार में जाने कारण ही तुम बहुत पतित बने हो। पावन नहीं बनेंगे तो पद भी कम मिलेगा। अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो और 84 के चक्र को भी याद करो, यही स्वदर्शन चक्र है। इसका अर्थ भी कोई नहीं जानता। मुख से ज्ञान शंख बजाना है। यह ज्ञान की बातें हैं। यह तुम्हारा बेहद का बाप है, स्वर्ग का रचयिता है, बाप को याद करो तो तुम्हारी चढ़ती कला हो जायेगी। कितनी सहज बात है।तुम बच्चे अब समझते हो कि यह बना बनाया ड्रामा है। हर 5 हज़ार वर्ष के बाद बाप आते हैं। अब अच्छी तरह पुरुषार्थ करो। तुम धन के पीछे क्यों मरते हो। अच्छा मास में लाख दो लाख कमायेंगे परन्तु यह सब खत्म हो जायेगा। बाल बच्चे खाने वाले ही नहीं रहेंगे। लोभ रहता है कि पुत्र पोत्रे, तर पोत्रे खायेंगे। ऐसे नहीं पुनर्जन्म सब उस कुल में ही लेंगे। पुनर्जन्म पता नहीं कहाँ-कहाँ लेते हैं। तुम तो 21 जन्म का वर्सा पाते हो। अगर कम पुरुषार्थ किया तो प्रजा में दास दासियाँ जाकर बनेंगे तो कितना घाटा हो जायेगा। तो घाटे और फायदे का भी विचार करो। व्यापारी लोग पाप भी बहुत करते हैं तो कुछ न कुछ धर्माऊ निकालते हैं। यह तो है अविनाशी ज्ञान रत्नों का व्यापार, जो कोई विरला करते हैं। यह सौदा डायरेक्ट बाप से करना है। बाप देते हैं ज्ञान रत्न। वह तो दाता है। बच्चे चावल मुट्ठी देते हैं बाप तो देते हैं बेहद की बादशाही। उनकी भेंट में यह चावल मुट्ठी हुई ना। तुम सब सुदामे हो। क्या देते हो और क्या लेते हो? विश्व की बादशाही लेकर विश्व के मालिक बनते हो। बुद्धि कहती है एक ही भारत खण्ड होगा। प्रकृति भी नई होगी। आत्मा भी सतोप्रधान होगी। सतयुग में तुम देवतायें थे तो प्योर सोना थे। फिर त्रेता में थोड़ी चांदी आत्मा में पड़ती है, उनको सिल्वर एज कहा जाता है। सीढ़ी नीचे उतरते जाते हैं। इस समय तुम बहुत ऊंचे हो। विराट रूप का चित्र भी है। सिर्फ अर्थ नहीं समझते। कितने ढेर चित्र हैं। कोई क्राइस्ट का चित्र रखते हैं तो कोई सांई बाबा का रखते। मुसलमानों को भी गुरू करते हैं। फिर वहाँ जाकर शराब की महफिल करते हैं। बाप कहते कितना अज्ञान अन्धियारा है। यह सब है भक्ति का अन्धियारा।संग की बहुत सम्भाल रखनी है। कहा भी जाता है संग तारे कुसंग बोरे, कुसंग है माया के 5 विकारों का। अभी तुमको सत बाप का संग मिला है, जिससे तुम पार जा रहे हो। बाप ही सत बोलते हैं। कल्प-कल्प तुमको सत का संग मिलता है फिर आधाकल्प के बाद कुसंग मिलता है रावण का। यह भी समझते हो कल्प पहले मिसल राजधानी जरूर स्थापन होगी। तुम विश्व के मालिक जरूर बनेंगे। यहाँ तो पार्टीशन होने के कारण कितने झगड़े होते हैं। वहाँ तो है ही एक धर्म। विश्व में शान्ति थी जबकि अद्वेत देवताओं का राज्य था। एक ही धर्म था। वहाँ अशान्ति कहाँ से आई। वह है ही ईश्वरीय राज्य। प्रीचुअल नॉलेज से परमात्मा ने किंगडम स्थापन की है तो ज़रूर वहाँ सुख होगा। बाप का बच्चों पर प्यार होता है ना। बाप कहते हैं मैं जानता हूँ तुमको कितने धक्के खाने पड़ते हैं। समझते हैं भगवान कोई न कोई रूप में आ जायेगा। कब बैल पर सवारी भी दिखाते हैं। अब बैल पर कभी सवारी होती है क्या। कितना अन्धियारा है। तो तुम बच्चे अब सबको बताओ कि बाप सबको वर्सा देने आये हैं, ब्रह्मा द्वारा नई दुनिया की स्थापना हो रही है। बाबा हमेशा बड़ के झाड़ का मिसाल देते हैं। वैसे इनका जो फाउन्डेशन है वही फिर से स्थापन कर रहे हैं और कोई धर्म रहेगा नहीं। भारत है अविनाशी खण्ड और अविनाशी तीर्थ। बाप का बर्थ प्लेस है ना। बाबा मीठे-मीठे बच्चों को कितना प्यार से समझाते हैं। टीचर के रूप में पढ़ाते हैं। तुम बच्चे पढ़कर मेरे से भी ऊंच चले जाते हो। मैं तो राजाई लेता नहीं हूँ। तुमने मुझे कभी स्वर्ग में बुलाया है क्या कि आओ- मैं तुमको स्वर्ग में भेज देता हूँ। कितना मजे का खेल है। बाप कहते हैं अच्छा बच्चे जीते रहो। हम वानप्रस्थ अवस्था में जाकर रहता हूँ।बाप कहते हैं अब तो आफतें सिर पर खड़ी हैं, इसलिए पुरुषोत्तम बनने का इस पुरुषोत्तम संगमयुग पर पूरा-पूरा पुरुषार्थ करना है। बाप को याद करने का पुरुषार्थ करते रहो तो विकर्म विनाश होंगे और जितना जो पढ़ेंगे वह ऊंच कुल में जायेंगे। बाप कहते हैं अपनी घोट तो नशा चढ़े। सदा बच्चों को बाप से वर्सा मिलता है। लौकिक में तो बच्चे को मिलता है। बाकी कन्या दान होता है। यहाँ तो सब आत्माओं को वर्सा मिलता है सो भी बेहद का। तो इस पर पूरा ध्यान देना चाहिए। भगवान पढ़ाते हैं एक दिन भी मिस नहीं करना चाहिए। बाबा को कहे कि मुझे फुर्सत नहीं है। अरे आत्मा को फुर्सत नहीं है मेरे से पढ़ने लिए, यह कहने में शर्म नहीं आता। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।ब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थअन्तर्मुख स्थिति द्वारा हर एक के दिल के राज़ को जानकर उन्हें राज़ी करो। इसके लिए साधारण रूप में असाधारण स्थिति का अनुभव स्वयं भी करो और औरों को भी कराओ। बाहरमुखता में आने समय अन्तर्मुखता की स्थिति को भी साथ-साथ रखो। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) संग से अपनी बहुत सम्भाल करनी है। एक सत बाप का संग करना है। माया 5 विकारों के संग से बहुत दूर रहना है। 2) पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है। अपनी मस्ती में रहो। कहा जाता अपनी घोट तो नशा चढ़े। एक दिन भी पढ़ाई मिस मत करो। वरदान:- बाप की मदद से सूली को कांटा बनाने वाले सदा निश्चिंत और ट्रस्टी भव पिछला हिसाब सूली है लेकिन बाप की मदद से वह कांटा बन जाता है। परिस्थितियां आनी जरूर हैं क्योंकि सब कुछ यहाँ ही चुक्तू करना है लेकिन बाप की मदद उन्हें कांटा बना देती है, बड़ी बात को छोटा बना देती है क्योंकि बड़ा बाप साथ है। इसी निश्चय के आधार से सदा निश्चिंत रहो और ट्रस्टी बन मेरे को तेरे में बदली कर हल्के हो जाओ तो सब बोझ एक सेकण्ड में समाप्त हो जायेंगे। स्लोगन:- शुभ भावना के स्टॉक द्वारा निगेटिव को पॉजिटिव में परिवर्तन करो। #brahmakumaris #Hindi #bkmurlitoday

  • अव्यक्त मिलन मंथन 31 12 2018 - Avyakt Murli Manthan

    नये वर्ष 2019 की सभी ब्रह्मावत्सों को हार्दिक बधाई । पुराने वर्ष में पुराने स्वभाव संस्कार, पुराने सम्बन्ध, पुराने हिसाब किताब को समाप्त करने के लिए समय दिया गया था । गीता के 18 वे अध्याय की सम्पन्नता थी । अब 2019 में क्या करना है ? चेक करो सभी की स्थिति अर्जुन मिसल हो चुकी है नष्टोमोहा स्मृतिर्लब्धा की अवस्था को प्राप्त हो चुके हैं “ एक बाबा के सिवाय कुछ भी नहीं, एक बाबा में ही सारा संसार बसा हुआ है? । देह के सम्बन्ध, संस्कारों से पूरी तरह मुक्त हो गये हो ? पुरानी दुनिया से वैराग्य हो चुका है या नये वर्ष में भी पुरुषार्थ करना अभी शेष रहा हुआ है ? चेकिंग करो खुद की और स्वयं निर्णय लो । ड्रामा समाप्ति पर है तो और कितना एक्सटेंशन मिलता रहेगा । खुद ही तैयार नहीं हुए हैं तो दूसरों को कब तैयार करेंगे । अमृतवेला योग, मुरली क्लास, स्थूल धारणायें, सेवायें तो इतने वर्षों से कर ही रहे हो अब नवीनता नहीं करना है क्या ? नवीनता क्या हो सकती है ? स्थूल से सूक्ष्म चेकिंग पर अटेंशन देना । जैसे मुरली क्लास से कौन सी विशेष पॉइंट को अपने जीवन में धारण किया, योग की कितनी गहराई में उतरे, बाबा से कितना दिल का सम्बन्ध जोड़ पाये, एक स्थान पर ही योग में कुछ समय के लिये रहे या सारा दिन कर्म करते हुए याद में कर्मयोगी की तरह पार्ट बजाया, धारणा पर अटेंशन केवल स्थूल में ही रही या मन, बुद्धि के स्तर पर भी रहा, सेवा केवल तन द्वारा ही करते रहे या चलन चेहरे द्वारा भी प्रत्यक्ष किया । ये सभी धारणाएं जब तक सूक्ष्म में नहीं होंगे तब तक प्रत्यक्षता नहीं कर सकेंगे क्योंकि परिवर्तन करने में स्थूल से सूक्ष्म की अधिक ताकत होती है । अभी तक आपने जो चार सब्जेक्ट की पढ़ाई की उसकी रिजल्ट बापदादा को इस नये वर्ष में दो । वह किस रूप में देना है ? आने वाली जनवरी मास ब्रह्मा बाप की ५०वी पुण्यतिथि के कारण विशेष है इसलिये पूरे मास में इस बातों पर विशेष अटेंशन दो : १) बाप से सदा कंबाइंड याने एकरस स्थिति का अभ्यास २) सभी को स्नेह व आत्मिक स्मृति से देखने का अभ्यास ३) चलते फिरते फ़रिश्ता स्थिति में रहने का अभ्यास ४) कोई भी परिस्थिति आये, मुरझाना नहीं, चेहरा सदा प्रसन्नचित रहे ५) कोई भी सेवा कर रहे हो निमित्त भाव और बेहद के भाव से विश्वकल्याण अर्थ करें, मेरा-तेरा की भावना से नहीं ६) ड्रामा में बहुत कुछ ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन प्रश्नचित्त में ना आये, फुलस्टॉप लगाकर आगे बढ़ें । इसका अभ्यास सभी संगठित रूप से करेंगे तो एक वर्ष के लिए इसे कायम रखने का बल मिलेगा । ख़ुशी की खुराक और उमंग उत्साह के पंखआप को इस पुरुषार्थ में बल भरेगा और तीव्र गति से मंजिल तरफ उड़ायेगा । पुरानी कमजोरियों और स्वभाव संस्कारों के वही खाते को समाप्त कर नये उमंग उत्साह और जोश से नये वर्ष में सम्पन्नता और सम्पूर्णता की रिजल्ट देकर बाप समान बनने और बनाने की बधाई । जब तक स्व परिवर्तन नहीं होगा तब तक विश्व परिवर्तन का कार्य रुका रहेगा । ओम शांति ईश्वरीय सेवा में ... ---- Useful links ---- PDF version to Download or Print Avyakt Murli clip records 7 days course in Hindi New Blog - Articles & Question-Answers .

  • 1 Jan 2018 BK murli in English (New Year)

    Brahma Kumaris murli today English (Happy New Year) Madhuban 01/01/19 Morning Murli Om Shanti BapDada Madhuban Sweet children, here, you are in exile. You children should have no interest in eating good food or wearing good clothes. Pay full attention to the study and to your character. Question: What is the way to remain constantly full of the jewels of knowledge? Answer: Donation: the more jewels you donate to others, the more you will remain full. Sensible ones are those who listen and imbibe them and then donate them to others. If there is a hole in the apron of the intellect, they flow away and you aren’t able to imbibe. Therefore, study with discipline. Remain distant from the five vices. Become rup and basant. Om Shanti . The spiritual Father explains to you spiritual children. The spiritual Father speaks through the physical organs and the spiritual children listen through the physical organs. This is something new. No human being in the world can say this. You, too, explain this, numberwise, according to the effort you make. It is just as when a teacher teaches, the register of the students shows everything. From their register, you can tell about their behaviour and how they study. The main thing is the study and character. This is God’s study which no one else can teach. This is the knowledge of the Creator and the beginning, the middle and the end of creation, of the world cycle. No human being in the whole world knows this. Even the ancient rishis and munis, who were such well-educated authorities, used to say that they didn’t know the Creator or creation. The Father Himself came and gave His own introduction. It is remembered that this is a forest of thorns. A forest would definitely catch fire. A garden of flowers never catches fire because a garden is green. The whole forest is dry. A green and luscious garden would never catch fire; a dry forest would quickly catch fire. This is the unlimited forest that caught fire and the garden was also established. Your garden is being established in an incognito way. You know that we are becoming fragrant deities, the flowers of the garden. That is called heaven. Heaven is now being established. It is a wonder that, no matter how much you explain to people, it doesn’t sit in anyone’s intellect. It will not sit in the intellects of those who don’t belong to this religion. They listen through one ear and let it out through the other. There are so few people in Bharat in the golden and silver ages. Then, there is so much growth in the copper and iron ages. There, they have one or two children, whereas here, they have four or five children. Therefore, there would definitely be growth. The people of Bharat are now called Hindus. In fact, they belonged to the deity religion. None of those of other religions forget their religion. It is the people of Bharat who have forgotten this. Look, there are so many human beings at this time. Not all of them could come here and take knowledge. Each one of you can understand your births. Those who have taken the full 84 births would definitely be the oldest devotees. You can understand how much devotion you have performed. If you have performed less devotion, you will take less knowledge and explain to fewer people. If you have performed a lot of devotion, you will take a lot of knowledge and explain knowledge to many others. If you don’t take that much knowledge, you can’t explain that much either. Therefore, you receive less fruit. There is an account. A child calculated how many births those of Islam will take and how many births Buddhists will take and sent that to the Father. Buddha too was the founder of a religion. There wasn’t anyone of the Buddhist religion before him. The Buddha soul entered someone and established the Buddhist religion and expansion then took place from that one. He too was a father of people (Prajapita). So much expansion took place from one. You have to become kings in the new world. Here, you are in exile. You must not have any interest in anything. “I want to wear good clothes.” That too is body consciousness. Whatever you receive is fine. This world is only going to last for a short time. If you wear good clothes here, that would be reduced there. You have to renounce that interest. As you children make further progress, you will automatically continue to have visions. You yourselves will say: This one is doing a lot of service. It is a wonder. He will definitely claim a high number. Then you will continue to make others similar to yourselves. Day by day, the garden will grow. However many deities there are in the golden and silver ages, they are all sitting here in an incognito form and they will later be revealed. You are now claiming an incognito status. You know that you are studying in the land of death and that you will receive your status in the land of immortality. Have you ever seen such a study? It is a wonder how you study in the old world and receive your status in the new world. The One who is teaching you is the One who inspires establishment of the land of immortality and the destruction of the land of death. This most auspicious confluence age of yours is very short. It is in this age that the Father comes to teach you. Your study begins as soon as He comes. This is why the Father says: Write that the birthday of Shiva is also the birthday of the Gita. People don’t know that One. They have mentioned Krishna’s name. Now, someone should at least understand this mistake! So many eminent people come to visit the museum. It isn’t that they know the Father; not at all! This is why Baba says: Ask them to fill in a form so that you can tell whether they have learnt anything or not. Otherwise, what else would they do when they come here? Here, it isn’t the same as when they go to sages, holy men and great souls. This one has the same ordinary form. There is no change in his costume. This is why no one is able to understand. They understand that he was a jeweller. He was first a jeweller of perishable jewels and now he is a jeweller of imperishable jewels. You are making a deal with the unlimited Father who is the great Businessman, Magician and Jewel Merchant. Therefore, each one of you should consider yourself to be rup and basant. We have jewels of knowledge in us worth hundreds of thousands. Through these jewels of knowledge you become those with divine intellects. This too is something to understand. There are some good sensible children who imbibe these things. If someone is unable to imbibe, he is of no use. Consider that one to have a hole in his apron through which everything flows away. The Father says: I give you the donation of the imperishable jewels of knowledge. If you continue to make donations, you will remain full. Otherwise you don’t have anything; you are empty. You don’t study and you don’t move along with discipline. The subjects here are very good. You have to move completely away from the five vices. The Father has explained that the celebration of Raksha Bandhan also refers to this time. However, people don’t understand why a rakhi is tied. They continue to be impure and yet they still have a rakhi tied. Previously, brahmin priests used to tie the rakhis. Now, sisters tie them on their brothers in exchange for a gift (generally money). There is no question of purity there. They make very fashionable rakhis. This Diwali and Dashera etc. are all festivals of the confluence age. The acts that the Father performed then continue on the path of devotion. The Father tells you the true Gita and makes you into Lakshmi and Narayan. You are now going to go into the first grade. After listening to the story of the true Narayan, you change from an ordinary man into Narayan. You children now have to awaken the whole world. You need so much power of yoga. It is only with the power of yoga that you establish heaven every cycle. Establishment takes place with the power of yoga and destruction takes place through physical power. There are just the two words: Alpha and beta. You become the masters of the world with the power of yoga. Your knowledge is completely incognito. You were satopradhan and have now become tamopradhan. You have to become satopradhan once again. Everything definitely becomes old from new. What would there not be in the new world? There is nothing in the old world; it is like an empty box. Previously, Bharat was heaven and now, Bharat is hell; there is the difference of day and night. They make effigies of Ravan and burn them but they don’t know the meaning of that. You now understand what those people are doing. Yesterday you too had ignorance, whereas today you have knowledge. Yesterday you were in hell and today you really are going to heaven. It isn’t as people of the world say, that so-and-so became a resident of heaven. If you went to heaven now, hell would no longer remain. These matters have to be understood. This is a matter of just a second. Remember the Father and your sins will be absolved. Continue to tell this to everyone. Tell them: You were like them (Lakshmi and Narayan) and then, having taken 84 births, you have become that. From satopradhan, you have become tamopradhan and you have to become satopradhan once again. Souls are never destroyed, but they definitely do have to become satopradhan from tamopradhan once again. Baba continues to explain to you in many different ways. My battery never becomes old. Baba simply says: Consider yourself to be a point, a soul. They say: This one’s soul has departed. Therefore, a soul sheds one body and takes another according to his sanskars. Souls now have to go back home. This too is the drama. The world cycle continues to repeat. Now, at the end, they calculate the population and say: There are this many people in the world. Why do they not say “There are this many souls”? The Father says: Children have forgotten Me so much. I then have to come and benefit everyone and this is why they call out to the Father. You forget the Father but the Father doesn’t forget you children. The Father comes to make the impure ones pure. This one is Gaumukh (Cow’s mouth). There is no question of a bull etc. This is the lucky chariot. Baba says to you children: Shiv Baba is decorating you. Remember this firmly. There is a lot of benefit in remembering Shiv Baba. Baba is teaching you through this one (Brahma), but you mustn’t remember this one. Only the one Shiv Baba is the Satguru. You have to surrender yourself to Him. This one also surrendered himself to Him. The Father says: Constantly remember Me alone. You children are going to the golden-aged world of flowers. So why should you have attachment to thorns? For 63 births you have been studying the scriptures of devotion and worshipping; you first worshipped Shiv Baba. This is why you built the temple to Somnath. There were temples in the palaces of all the kings; there were so many diamonds and jewels. It was later that they were attacked. They took away so much gold etc. from the one temple. You are becoming the masters of such a wealthy world. They were wealthy and the masters of the world, but no one knows how long it has been since their kingdom was established. The Father says: It has been 5000 years. They ruled for 2500 years and during the remaining 2500, all the sects and cults continued to grow. You children should be very happy that the unlimited Father is teaching you. You receive a lot of wealth. They have portrayed deities emerging from the ocean with platefuls of jewels. You are now receiving platefuls of the jewels of knowledge. The Father is the Ocean of Knowledge. Some fill their plates very well, whereas everything flows away from the plates of others. Those who study well and teach others will definitely become very wealthy. A kingdom is being established; this is fixed in the drama. Only those who study well receive a scholarship. This is the imperishable Godly scholarship, whereas others are perishable. The ladder is very wonderful. It is the story of 84 births. The Father says: Make such a large ‘translight’ picture of the ladder that it can be seen clearly from a distance. The people who see it will be amazed and your name will continue to be glorified. Those who circle around now will come back again at the end. They circle around two to four times, and then, if it is in their fortune, they stay. There is just the one Flame; where else can they go? You children have to become very sweet. Only when you stay in yoga will you become sweet. Only by having yoga will you be pulled. Until their rust is removed, no one will be pulled. Tell all souls the secrets of this ladder. Gradually, everyone will come to know, numberwise. This is the drama. The history and geography of the world continue to repeat. You should remember the One who explained this. They call the Father omnipresent, but it is Maya that is omnipresent out there. Here, you have the Father because He can come here in a second. You should understand that Baba always sits in this one. He is Karankaravanhar. He does everything and also inspires everything to be done. He gives you children directions and He also continues to act Himself. Judge what He can do and what He cannot do while sitting in this body. Baba doesn’t eat; He just takes the fragrance. Achcha.To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.Notice:This avyakt month is a special month of blessings for all of us Brahmin children. During this month, we will remain introverted and keep the aim of becoming like Father Brahma and make intense effort. For this, we are writing a special point for making special effort at the end of each day’s murli. Please pay attention to this point, churn it throughout the day and tour around the subtle region.Special effort to become equal to Father Brahma.According to the time, always remember three words – introverted (antarmukhi), avyakt and alokik. Until now, there is some “lokik-ness” (worldliness) mixed, but when you become completely alokik and introverted, then you will be seen as an avyakt angel. In order to stay in the spiritual and alokik stage, become introverted. Essence for Dharna: 1. Become rup and basant and keep the apron of your intellect constantly full of the imperishable jewels of knowledge. Let there be no hole in the apron of your intellect. Imbibe the jewels of knowledge and donate them to others. 2. In order to claim a scholarship, study very well. Stay in complete exile. Don’t have any type of interest. Become a fragrant flower and make others the same. Blessing: May you have pure and positive thoughts for others and receive everyone’s co-operation by being loved by all. Everyone has love in their hearts for the souls who have pure and positive thoughts for others, for it is such love that makes them co-operative. Where there is love, people are always ready to surrender their time, wealth and co-operation. So, your having pure and positive thoughts for others will make others loving to you and love will enable all types of co-operation to be surrendered to you. Therefore, remain constantly filled with pure and positive thoughts for the self and for others and make everyone loving and co-operative. Slogan: Become bestowers at this time and every soul in your kingdom will remain full for every birth. #Murli #brahmakumari #english #bkmurlitoday

  • आज की मुरली 1 Jan 2018 BK murli in Hindi (New Year)

    Brahma Kumaris murli today Hindi New Year Madhuban Aaj ki murli 01-01-2019 प्रात:मुरली ओम् शान्ति "बापदादा" मधुबन "मीठे बच्चे - यहाँ तुम वनवाह में हो, अच्छा-अच्छा पहनना, खाना.. यह शौक तुम बच्चों में नहीं होना चाहिए, पढ़ाई और कैरेक्टर पर पूरा-पूरा ध्यान दो'' प्रश्नः- ज्ञान रत्नों से सदा भरपूर रहने का साधन क्या है? उत्तर:- दान। जितना-जितना दूसरों को दान करेंगे उतना स्वयं भरपूर रहेंगे। सयाने वह जो सुनकर धारण करे और फिर दूसरों को दान करे। बुद्धि रूपी झोली में अगर छेद होगा तो बह जायेगा, धारणा नहीं होगी इसलिए कायदे अनुसार पढ़ाई पढ़नी है। 5विकारों से दूर रहना है। रूप-बसन्त बनना है। ओम् शान्ति। रूहानी बाप रूहानी बच्चों को समझाते हैं। रूहानी बाप भी कर्मेन्द्रियों से बोलते हैं, रूहानी बच्चे भी कर्मेन्द्रियों से सुनते हैं। यह है नई बात। दुनिया में कोई मनुष्य ऐसे कह न सके। तुम्हारे में भी नम्बरवार पुरूषार्थ अनुसार समझाते हैं। जैसे टीचर पढ़ाते हैं तो स्टूडेन्ट का रजिस्टर शो करता है। रजिस्टर से उनकी पढ़ाई और चलन का पता पड़ जाता है। मूल है ही पढ़ाई और कैरेक्टर, यह है ईश्वरीय पढ़ाई जो कोई पढ़ा न सके। रचता और रचना के आदि-मध्य-अन्त की, सृष्टि चक्र की नॉलेज है, यह कोई भी मनुष्य सारी दुनिया में नहीं जानते। ऋषि मुनि जो इतने पढ़े लिखे अथॉरिटी हैं, वह प्राचीन ऋषि मुनि खुद कहते थे कि हम रचता और रचना को नहीं जानते। बाप ने ही आकर पहचान दी है। गाया भी जाता है - यह है काँटों का जंगल। जंगल को आग ज़रूर लगती है। फूलों के बगीचे को कभी आग नहीं लगती क्योंकि जंगल सारा सूखा हुआ है। बगीचा हरा होता है। हरे बगीचे को आग नहीं लगती। सूखे को आग झट लग जाती है। यह है बेहद का जंगल, इनको भी आग लगी थी। बगीचा भी स्थापन हुआ था। तुम्हारा बगीचा अब गुप्त स्थापन हो रहा है। तुम जानते हो हम बगीचे के फूल खुशबूदार देवता बन रहे हैं, उसका नाम है ही स्वर्ग। अब स्वर्ग स्थापन हो रहा है। वन्डर है, तुम कितना भी लोगों को समझाते हो परन्तु किसकी बुद्धि में बैठता नहीं है, जो इस धर्म के नहीं होंगे उनकी बुद्धि में बैठेगा भी नहीं। एक कान से सुनेंगे दूसरे से निकाल देंगे। सतयुग त्रेता में भारतवासी कितने थोड़े होंगे। फिर द्वापर कलियुग में कितनी वृद्धि हो जाती है। वहाँ एक दो बच्चे यहाँ 4-5 बच्चे तो ज़रूर वृद्धि हो गई। भारतवासी ही अब हिन्दू कहलाते हैं। वास्तव में देवता धर्म के थे और कोई भी धर्म वाला अपने धर्म को नहीं भूलता। यह भारतवासी ही भूले हुए हैं। देखो इस समय कितने ढेर मनुष्य हैं। इतने सब तो ज्ञान आकर नहीं लेंगे। हर एक अपने जन्मों को भी समझ सकते हैं। जिसने पूरे 84 जन्म लिए होंगे, वह जरूर पुराने भक्त होंगे। तुम समझ सकते हो कि हमने कितनी भक्ति की है। थोड़ी की होगी तो ज्ञान भी थोड़ा ही उठायेंगे और थोड़ों को समझायेंगे। बहुत भक्ति की होगी तो ज्ञान भी बहुत उठायेंगे और बहुतों को समझायेंगे। ज्ञान नहीं उठाते तो समझा भी कम सकते, इसलिए उन्हें फल भी थोड़ा मिलता है। हिसाब है ना। बाप को एक बच्चे ने हिसाब निकाल भेजा तो इस्लामियों के इतने जन्म, बौद्धियों के इतने जन्म होने चाहिए। बुद्ध भी धर्म स्थापक है। उनके पहले कोई बुद्ध धर्म का था नहीं। बुद्ध की सोल ने प्रवेश किया। उसने बुद्ध धर्म स्थापन किया। फिर एक से वृद्धि होती है। वह भी एक प्रजापिता है। एक से कितनी वृद्धि होती है। तुमको तो राजा बनना है-नई दुनिया में। यहाँ तो वनवाह में हो। किसी चीज़ का शौक नहीं रहना चाहिए। हम अच्छे कपड़े आदि पहनें, यह भी देह-अभिमान है। जो मिला सो अच्छा। यह दुनिया ही थोड़ा समय है। यहाँ अच्छा कपड़ा पहना, वहाँ फिर कम हो जायेगा। यह शौक भी छोड़ना है। आगे चलकर तुम बच्चों को आपेही साक्षात्कार होते रहेंगे। तुम खुद कहेंगे यह तो बहुत सर्विस करते हैं, कमाल है। यह ज़रूर ऊंच नम्बर लेंगे। फिर आप समान बनाते रहेंगे। दिन प्रतिदिन बगीचा तो बड़ा होने का है। जितने देवी-देवता सतयुग के वा त्रेता के हैं, वह सब गुप्त यहाँ ही बैठे हैं फिर प्रत्यक्ष हो जायेंगे। अभी तुम गुप्त पद पा रहे हो। तुम जानते हो हम पढ़ रहे हैं - मृत्युलोक में, पद अमरलोक में पायेंगे। ऐसी पढ़ाई कभी देखी। यह वन्डर है। पढ़ना पुरानी दुनिया में, पद पाना नई दुनिया में। पढ़ाने वाला भी वही है जो अमरलोक की स्थापना और मृत्युलोक का विनाश कराने वाला है। तुम्हारा यह पुरूषोत्तम संगमयुग बहुत छोटा है, इनमें ही बाप आते हैं-पढ़ाने के लिए। आने से ही पढ़ाई शुरू हो जाती है। तब बाप कहते हैं लिखो - शिव जयन्ती सो गीता जयन्ती। इनको मनुष्य नहीं जानते। उन्होंने कृष्ण का नाम रख दिया है। अब यह भूल जब कोई समझे। कितने बड़े-बड़े आदमी म्यूज़ियम में आते हैं, ऐसे नहीं कि वह बाप को जानते हैं, कुछ नहीं इसलिए बाबा कहते हैं फार्म भराओ तो पता लगे कि कुछ सीखा है। बाकी यहाँ आकर क्या करेंगे। जैसे साधू सन्त महात्मा के पास जाते हैं, यहाँ वह बात नहीं। इनका तो वही साधारण रूप है। ड्रेस में भी कुछ फ़र्क नहीं इसलिए कोई समझ नहीं सकते हैं। समझते हैं यह तो जौहरी था। पहले था विनाशी रत्नों का जौहरी। अभी बने हैं अविनाशी रत्नों का जौहरी। तुम सौदा भी बेहद के बाप से करते हो। जो बड़ा सौदागर, जादूगर, रत्नागर है। तो हर एक अपने को समझे कि हम रूप बसन्त हैं। हमारे अन्दर ज्ञान रत्न लाखों रूपये के हैं। इन ज्ञान रत्नों से तुम पारसबुद्धि बन जाते हो। यह भी समझने की बात है। कोई अच्छे सयाने हैं जो इन बातों को धारण करते हैं। अगर धारणा नहीं होती तो कोई काम के नहीं। समझो उसकी झोली में छेद है, बह जाता है। बाप कहते हैं मैं तुमको अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान देता हूँ। अगर तुम दान देते रहेंगे तो भरतू रहेंगे। नहीं तो कुछ भी नहीं, खाली हैं। पढ़ते नहीं, कायदे अनुसार चलते नहीं। इसमें सबजेक्ट बड़ी अच्छी हैं। 5 विकारों से तुमको बिल्कुल दूर जाना है।बाप ने समझाया है यह जो राखी बन्धन मनाते हैं वह भी इस समय का है। परन्तु मनुष्य अर्थ नहीं जानते तो राखी क्यों बाँधी जाती है। वो तो अपवित्र होते रहते राखी बाँधते रहते। आगे ब्राह्मण लोग बाँधते थे। अब बहनें भाई को बाँधती हैं - खर्ची के लिए। वहाँ पवित्रता की बात नहीं। बड़ी फैशन वाली राखियाँ बनाते हैं। यह दीवाली दशहरा सब संगम के हैं। जो बाप ने एक्ट की है वह फिर भक्ति मार्ग में चलती है। बाप तुमको सच्ची गीता सुनाए यह लक्ष्मी-नारायण बनाते हैं। अभी तुम फर्स्ट ग्रेड में जाते हो। सत्य नारायण की कथा सुनकर तुम नर से नारायण बनते हो। अब तुम बच्चों को सारी दुनिया को जगाना है। कितनी योग की ताकत चाहिए। योग की ताकत से ही तुम कल्प-कल्प स्वर्ग की स्थापना करते हो। योगबल से होती है स्थापना, बाहुबल से होता है विनाश। अक्षर ही दो हैं - अल्फ और बे। योगबल से तुम विश्व के मालिक बनते हो। तुम्हारा ज्ञान बिल्कुल ही गुप्त है। तुम जो सतोप्रधान थे, वह अब तमोप्रधान बने हो। फिर सतोप्रधान बनना है। हर एक चीज़ नई से पुरानी ज़रूर होती है। नई दुनिया में क्या नहीं होगा। पुरानी दुनिया में तो कुछ भी नहीं है। जैसे खोखा। कहाँ भारत स्वर्ग था, कहाँ भारत अब नर्क है। रात दिन का फ़र्क है। रावण का बुत बनाकर जलाते हैं, परन्तु अर्थ नहीं जानते। तुम अब समझते हो यह क्या-क्या कर रहे हैं। तुम्हारे में भी कल अज्ञान था, आज ज्ञान है। कल नर्क में थे, आज स्वर्ग में जा रहे हो - रीयल। ऐसे नहीं जैसे दुनिया वाले लोग कहते हैं स्वर्गवासी हुआ। तुम अब स्वर्ग में जायेंगे तो फिर नर्क होगा ही नहीं। कितनी समझने की बात है। है भी सेकेण्ड की बात। बाप को याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। यह सबको बताते रहो। बोलो, तुम इन (लक्ष्मी-नारायण) जैसे थे फिर 84 जन्म लेकर यह बने हो। सतोप्रधान से तमोप्रधान बने हो फिर सतोप्रधान बनना है। आत्मा तो विनाश नहीं होती। बाकी उनको तमोप्रधान से सतोप्रधान फिर बनना ही पड़े। बाबा किसम-किसम से समझाते रहते हैं। मेरी बैटरी कभी पुरानी होती नहीं। बाबा सिर्फ कहते हैं अपने को बिन्दू आत्मा समझो। कहते हैं इनकी आत्मा निकल गई। तो आत्मा संस्कारों अनुसार एक शरीर छोड़ दूसरा लेती है। अब आत्माओं को घर जाना है। यह भी ड्रामा है। सृष्टि चक्र रिपीट होता ही रहता है। पिछाड़ी में हिसाब निकाल कहते हैं दुनिया में इतने मनुष्य हैं। ऐसे क्यों नहीं कहते इतनी आत्मायें हैं। बाप कहते हैं बच्चे मुझे कितना भूल गये हैं। फिर सबका मुझे ही कल्याण करना है, तब तो बाप को पुकारते हैं। तुम बाप को भूल जाते हो, बाप बच्चों को नहीं भूलते। बाप आते हैं पतितों को पावन बनाने। यह है गऊमुख। बाकी बैल आदि की बात नहीं। यह भाग्यशाली रथ है। बाबा तुम बच्चों को कहते हैं शिवबाबा हमको श्रृंगारते हैं। यह पक्का याद रहे। शिवबाबा को याद करने से बहुत फायदा है। बाबा हमें इनके द्वारा (ब्रह्मा द्वारा) पढ़ाते हैं, तो इनको नहीं याद करना है। सतगुरू एक शिवबाबा है, उस पर तुम्हें बलिहार जाना है। यह भी उन पर बलिहार गया ना। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो। बच्चे जाते हैं सतयुगी फूलों की दुनिया में, फिर काँटों में मोह क्यों होना चाहिए। 63 जन्म तो भक्ति मार्ग के शास्त्र पढ़ते पूजा करते आये हो। तुमने पूजा भी पहले शिवबाबा की की है, तब तो सोमनाथ का मन्दिर बनाया है। मन्दिर तो सभी राजाओं के घर में थे, कितने हीरे जवाहर थे। पीछे आकर चढ़ाई की। एक मन्दिर से कितना सोना आदि ले गये। तुम ऐसे धनवान विश्व के मालिक बनते हो। यह धनवान थे, विश्व के मालिक थे परन्तु इनके राज्य को कितना समय हो गया है, कोई को पता नहीं है। बाप कहते हैं 5 हज़ार वर्ष हुए। 2500 वर्ष राज्य किया, बाकी 2500 वर्ष में इतने मठ पंथ आदि वृद्धि को पाते हैं।तुम बच्चों को बहुत खुशी होनी चाहिए कि हमको बेहद का बाप पढ़ाते हैं। अथाह मिलकियत मिलती है। दिखाते हैं सागर से देवता निकले रत्नों की थालियाँ भरकर आये। अब तुमको ज्ञान रत्नों की थालियाँ भर भरकर मिलती हैं। बाप तो ज्ञान का सागर है। कोई अच्छी रीति थाली भरते हैं, कोई की बह जाती है। जो अच्छी रीति पढ़ेंगे, पढ़ायेंगे वह ज़रूर अच्छा धनवान बनेंगे। राजधानी स्थापन हो रही है। यह ड्रामा में नूँध है। जो अच्छी रीति पढ़ते हैं उनको ही स्कालरशिप मिलती है। यह है ईश्वरीय स्कॉलरशिप, अविनाशी। वह है विनाशी। सीढ़ी बड़ी वन्डरफुल है। 84 जन्मों की कहानी है ना। बाप कहते हैं सीढ़ी की इतनी बड़ी ट्रांसलाइट बनाओ जो दूर से बिल्कुल साफ दिखाई दे। मनुष्य देखकर वन्डर खायेंगे। फिर तुम्हारा नाम भी बाला होता जायेगा। अभी जो फेरी पहनकर (पा लगाकर) जाते हैं वह पिछाड़ी में आयेंगे। दो चार बार फेरी पहनी, तकदीर में होगा तो जम जायेंगे। शमा तो एक ही है, कहाँ जायेंगे। बच्चों को बहुत मीठा बनना है। मीठा तब बनेंगे जब योग में रहेंगे। योग से ही कशिश होगी। जब तक कट (जंक) नहीं निकली होगी तो किसको कशिश भी नहीं होगी। यह सीढ़ी का राज़ सब आत्माओं को बताना है। धीरे-धीरे नम्बरवार सब जानते जायेंगे। यह है ड्रामा। वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट होती रहती है। जिसने यह समझाया, उसको याद करना चाहिए ना। बाप को ओमनी प्रेजन्ट कहते हैं लेकिन वहाँ तो ओमनी प्रेजन्ट है माया, यहाँ है बाप क्योंकि सेकेण्ड में आ सकता है। तुमको समझना चाहिए कि बाबा इसमें बैठा ही है। करन-करावनहार है ना। करता भी है, कराता भी है, बच्चों को डायरेक्शन देते हैं। खुद भी करते रहते हैं। क्या कर सकते हैं, क्या नहीं कर सकते हैं - इस शरीर में, वह हिसाब करो। बाबा खाते नहीं वासना लेते हैं। अच्छा!मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।सूचनायह अव्यक्ति मास हम सभी ब्रह्मा वत्सों के लिए विशेष वरदानी मास है, इसमें हम अन्तर्मुखी बन साकार ब्रह्मा बाप के समान बनने का लक्ष्य रख तीव्र पुरुषार्थ करते हैं, इसके लिए इस जनवरी मास में रोज़ की मुरली के नीचे विशेष पुरुषार्थ की एक प्वाइंट लिख रहे हैं, कृपया सभी इसी अनुसार अटेन्शन रख पूरा दिन इस पर मनन चिंतन करते अव्यक्त वतन की सैर करेंब्रह्मा बाप समान बनने के लिए विशेष पुरुषार्थसमय प्रमाण तीन शब्द सदा याद रखो - अन्तर्मुख, अव्यक्त और अलौकिक, अभी तक कुछ लौकिकपन मिक्स है लेकिन जब बिल्कुल अलौकिक अन्तर्मुखी बन जायेंगे तो अव्यक्त फरिश्ते नज़र आयेंगे। रूहानी वा अलौकिक स्थिति में रहने के लिए अन्तर्मुखी बनो। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) रूप-बसन्त बन अपनी बुद्धि रूपी झोली अविनाशी ज्ञान रत्नों से सदा भरपूर रखनी है। बुद्धि रूपी झोली में कोई छेद न हो। ज्ञान रत्न धारण कर दूसरों को दान करना है। 2) स्कालरशिप लेने के लिए पढ़ाई अच्छी तरह पढ़नी है। पूरा वनवाह में रहना है। किसी भी प्रकार का शौक नहीं रखना है। खुशबूदार फूल बनकर दूसरों को बनाना है। वरदान:- शुभचिंतक स्थिति द्वारा सर्व का सहयोग प्राप्त करने वाले सर्व के स्नेही भव शुभचिंतक आत्माओं के प्रति हर एक के दिल में स्नेह उत्पन्न होता है और वह स्नेह ही सहयोगी बना देता है। जहाँ स्नेह होता है, वहाँ समय, सम्पत्ति, सहयोग सदा न्यौछावर करने के लिए तैयार हो जाते हैं। तो शुभचिंतक, स्नेही बनायेगा और स्नेह सब प्रकार के सहयोग में न्यौछावर बनायेगा इसलिए सदा शुभचिंतन से सम्पन्न रहो और शुभचिंतक बन सर्व को स्नेही, सहयोगी बनाओ। स्लोगन:- इस समय दाता बनो तो आपके राज्य में जन्म-जन्म हर आत्मा भरपूर रहेगी। #Hindi #bkmurlitoday #brahmakumaris

contribute fingers.png

Please contribute/donate  to keep this website and its domains running..

We need your finger

bottom of page