Search this Website
Search this Site for pages, blog posts, forum posts (Q&A), articles, videos, images, messages & BK centres.
1219 results found
- आज की मुरली 18 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 18 December 2020 (Friday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris (BK) Murli for today in Hindi. (Official Murli blog~ listen + read daily murli) "मीठे बच्चे - रोज़ विचार सागर मंथन करो तो खुशी का पारा चढ़ेगा, चलते-फिरते याद रहे कि हम स्वदर्शन चक्रधारी हैं'' प्रश्नः- अपनी उन्नति करने का सहज साधन कौन-सा है? उत्तर:- अपनी उन्नति के लिए रोज़ पोतामेल रखो। चेक करो - आज सारा दिन कोई आसुरी काम तो नहीं किया? जैसे स्टूडेन्ट अपना रजिस्टर रखते हैं, ऐसे तुम बच्चे भी दैवी गुणों का रजिस्टर रखो तो उन्नति होती रहेगी। ♫ मुरली सुने ➤ गीत:- दूर देश के रहने वाला........ ओम् शान्ति। बच्चे जानते हैं दूर देश किसको कहा जाता है। दुनिया में एक भी मनुष्य नहीं जानता। भल कितना भी बड़ा विद्वान हो, पण्डित हो इनका अर्थ नहीं समझते। तुम बच्चे समझते हो। बाप, जिसको सब मनुष्यमात्र याद करते हैं कि हे भगवान... वह जरूर ऊपर मूलवतन में है, और किसको भी यह पता नहीं है। इस ड्रामा के राज़ को भी अभी तुम बच्चे समझते हो। शुरू से लेकर अभी तक जो हुआ है, जो होने का है, सब बुद्धि में है। यह सृष्टि चक्र कैसे फिरता है, वह बुद्धि में रहना चाहिए ना। तुम बच्चों में भी नम्बरवार समझते हैं। विचार सागर मंथन नहीं करते हैं इसलिए खुशी का पारा भी नहीं चढ़ता है। उठते-बैठते बुद्धि में रहना चाहिए कि हम स्वदर्शन चक्रधारी हैं। आदि से अन्त तक मुझ आत्मा को सारे सृष्टि के चक्र का मालूम है। भल तुम यहाँ बैठे हो, बुद्धि में मूलवतन याद आता है। वह है स्वीट साइलेन्स होम, निर्वाणधाम, साइलेन्स धाम, जहाँ आत्मायें रहती हैं। तुम बच्चों की बुद्धि में झट आ जाता है, और कोई को पता नहीं। भल कितने भी शास्त्र आदि पढ़ते सुनते रहे, फायदा कुछ भी नहीं। वह सब हैं उतरती कला में। तुम अभी चढ़ रहे हो। वापिस जाने के लिए खुद तैयारी कर रहे हो। यह पुराना कपड़ा छोड़ हमको घर जाना है। खुशी रहती है ना! घर जाने के लिए आधाकल्प भक्ति की है। सीढ़ी नीचे उतरते ही गये। अभी बाबा हमको सहज समझाते हैं। तुम बच्चों को खुशी होनी चाहिए। बाबा भगवान हमको पढ़ाते हैं - यह खुशी बहुत रहनी चाहिए। बाप सम्मुख पढ़ा रहे हैं। बाबा जो सभी का बाप है, वह हमको फिर से पढ़ा रहे हैं। अनेक बार पढ़ाया है। जब तुम चक्र लगाकर पूरा करते हो तो फिर बाप आते हैं। इस समय तुम हो स्वदर्शन चक्रधारी। तुम विष्णुपुरी के देवता बनने के लिए पुरूषार्थ कर रहे हो। दुनिया में और कोई भी यह नॉलेज दे न सके। शिवबाबा हमको पढ़ा रहे हैं, यह खुशी कितनी रहनी चाहिए। बच्चे जानते हैं यह शास्त्र आदि सब भक्ति मार्ग के हैं, यह सद्गति के लिए नहीं। भक्ति मार्ग की सामग्री भी चाहिए ना। अथाह सामग्री है। बाप कहते हैं इससे तुम गिरते आये हो। कितना दर-दर भटकते हैं। अभी तुम शान्त होकर बैठे हो। तुम्हारा धक्का खाना सब छूट गया। जानते हो बाकी थोड़ा समय है, आत्मा को पवित्र बनाने के लिए बाप वही रास्ता बता रहे हैं। कहते हैं मुझे याद करो तो तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जायेंगे फिर सतोप्रधान दुनिया में आकर राज्य करेंगे। यह रास्ता कल्प-कल्प अनेक बार बाप ने बताया है। फिर अपनी अवस्था को भी देखना है, स्टूडेन्ट पुरूषार्थ कर अपने को होशियार बनाते हैं ना। पढ़ाई का भी रजिस्टर होता है और चलन का भी रजिस्टर होता है। यहाँ तुम्हें भी दैवीगुण धारण करने हैं। रोज़ अपना पोतामेल रखने से बहुत उन्नति होगी - आज सारा दिन कोई आसुरी काम तो नहीं किया? हमको तो देवता बनना है। लक्ष्मी-नारायण का चित्र सामने रखा है। कितना सिम्पुल चित्र है। ऊपर में शिवबाबा है। प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा यह वर्सा देते हैं तो जरूर संगम पर ब्राह्मण-ब्राह्मणियां होंगे ना। देवतायें होते हैं सतयुग में। ब्राह्मण हैं संगम पर। कलियुग में हैं शूद्र वर्ण वाले। विराट रूप भी बुद्धि में धारण करो। हम अभी हैं ब्राह्मण चोटी, फिर देवता बनेंगे। बाप ब्राह्मणों को पढ़ा रहे हैं देवता बनाने के लिए। तो दैवी गुण भी धारण करने हैं, इतना मीठा बनना है। कोई को दु:ख नहीं देना है। जैसे शरीर निर्वाह के लिए कुछ न कुछ काम किया जाता है, वैसे यहाँ भी यज्ञ सर्विस करनी है। कोई बीमार है, सर्विस नहीं करते हैं तो उनकी फिर सर्विस करनी पड़ती है। समझो कोई बीमार है, शरीर छोड़ देते हैं, तुमको दु:खी होने की वा रोने की बात नहीं। तुमको तो बिल्कुल ही शान्ति में बाबा की याद में रहना है। कोई आवाज़ नहीं। वह तो शमशान में ले जाते हैं तो आवाज़ करते जाते हैं राम नाम संग है। तुमको कुछ भी कहना नहीं है। तुम साइलेन्स से विश्व पर जीत पाते हो। उन्हों की है साइंस, तुम्हारी है साइलेन्स। तुम बच्चे ज्ञान और विज्ञान का भी यथार्थ अर्थ जानते हो। ज्ञान है समझ और विज्ञान है सब कुछ भूल जाना, ज्ञान से भी परे। तो ज्ञान भी है, विज्ञान भी है। आत्मा जानती है हम शान्तिधाम के रहने वाले हैं फिर ज्ञान भी है। रूप और बसन्त। बाबा भी रूप-बसन्त है ना। रूप भी है और उनमें सारे सृष्टि चक्र का ज्ञान भी है। उन्होंने विज्ञान भवन नाम रखा है। अर्थ कुछ नहीं समझते। तुम बच्चे समझते हो इस समय साइंस से दु:ख भी है तो सुख भी है। वहाँ सुख ही सुख है। यहाँ है अल्पकाल का सुख। बाकी तो दु:ख ही दु:ख है। घर में मनुष्य कितने दु:खी रहते हैं। समझते हैं कहाँ मरें तो इस दु:ख की दुनिया से छूटें। तुम बच्चे तो जानते हो बाबा आया हुआ है हमको स्वर्गवासी बनाने। कितना गद्गद् होना चाहिए। कल्प-कल्प बाबा हमको स्वर्गवासी बनाने आते हैं। तो ऐसे बाप की मत पर चलना चाहिए ना। बाप कहते हैं - मीठे बच्चे, कभी कोई को दु:ख न दो। गृहस्थ व्यवहार में रहते पवित्र बनो। हम भाई-बहन हैं, यह है प्यार का नाता। और कोई दृष्टि जा नहीं सकती। हर एक की बीमारी अपनी-अपनी है, उस अनुसार राय भी देते रहते हैं। पूछते हैं बाबा यह-यह हालत होती है, इस हालत में क्या करें? बाबा समझाते हैं भाई-बहन की दृष्टि खराब नहीं होनी चाहिए। कोई भी झगड़ा न हो। मैं तुम आत्माओं का बाप हूँ ना। शिवबाबा ब्रह्मा तन से बोल रहे हैं। प्रजापिता ब्रह्मा बच्चा हुआ शिवबाबा का, साधारण तन में ही आते हैं ना। विष्णु तो हुआ सतयुग का। बाप कहते हैं मैं इनमें प्रवेश कर नई दुनिया रचने आया हूँ। बाबा पूछते हैं तुम विश्व के महाराजा-महारानी बनेंगे? हाँ बाबा, क्यों नहीं बनेंगे। हाँ, इसमें पवित्र रहना पड़ेगा। यह तो मुश्किल है। अरे, तुमको विश्व का मालिक बनाते हैं, तुम पवित्र नहीं रह सकते हो? लज्जा नहीं आती है? लौकिक बाप भी समझाते हैं ना - गंदा काम मत करो। इस विकार पर ही विघ्न पड़ते हैं। शुरू से लेकर इस पर हंगामा चलता आया है। बाप कहते हैं - मीठे बच्चों, इस पर जीत पानी है। मैं आया हूँ पवित्र बनाने। तुम बच्चों को राइट-रांग, अच्छा-बुरा सोचने की बुद्धि मिली है। यह लक्ष्मी-नारायण है एम ऑब्जेक्ट। स्वर्गवासियों में दैवीगुण हैं, नर्कवासियों में अवगुण हैं। अभी रावणराज्य है, यह भी कोई समझ नहीं सकते। रावण को हर वर्ष जलाते हैं। दुश्मन है ना। जलाते ही आते हैं। समझते नहीं कि यह है कौन? हम सब रावण राज्य के हैं ना, तो जरूर हम असुर ठहरे। परन्तु अपने को कोई असुर समझते नहीं। बहुत कहते भी हैं यह राक्षस राज्य है। यथा राजा-रानी तथा प्रजा। परन्तु इतनी भी समझ नहीं। बाप बैठ समझाते हैं रामराज्य अलग होता है, रावणराज्य अलग होता है। अभी तुम सर्वगुण सम्पन्न बन रहे हो। बाप कहते हैं मेरे भक्तों को ज्ञान सुनाओ, जो मन्दिरों में जाकर देवताओं की पूजा करते हैं। बाकी ऐसे-ऐसे आदमियों से माथा नहीं मारो। मन्दिरों में तुमको बहुत भक्त मिलेंगे। नब्ज भी देखनी होती है। डॉक्टर लोग देखने से ही झट बता देते हैं कि इनको क्या बीमारी है। देहली में एक अजमलखाँ वैद्य मशहूर था। बाप तो तुमको 21 जन्मों के लिए एवर हेल्दी, वेल्दी बनाते हैं। यहाँ तो हैं ही सब रोगी, अनहेल्दी। वहाँ तो कभी रोग होता नहीं। तुम एवरहेल्दी, एवरवेल्दी बनते हो। तुम अपने योगबल से कर्मेन्द्रियों पर विजय पा लेते हो। तुम्हें यह कर्मेन्द्रियाँ कभी धोखा नहीं दे सकती हैं। बाबा ने समझाया है याद में अच्छी रीति रहो, देही-अभिमानी रहो तो कर्मेन्द्रियाँ धोखा नहीं देंगी। यहाँ ही तुम विकारों पर जीत पाते हो। वहाँ कुदृष्टि होती नहीं। रावण राज्य ही नहीं। वह है ही अहिंसक देवी-देवताओं का धर्म। लड़ाई आदि की कोई बात नहीं। यह लड़ाई भी अन्तिम लगनी है, इनसे स्वर्ग का द्वार खुलना है। फिर कभी लड़ाई लगती ही नहीं। यज्ञ भी यह लास्ट है। फिर आधाकल्प कोई यज्ञ होगा ही नहीं। इसमें सारा किचड़ा स्वाहा हो जाता है। इस यज्ञ से ही विनाश ज्वाला निकली है, सारी सफाई हो जायेगी। फिर तुम बच्चों को साक्षात्कार भी कराया गया है, वहाँ के शूबीरस आदि भी बहुत स्वादिष्ट फर्स्टक्लास चीजें होती हैं। उस राज्य की अभी तुम स्थापना कर रहे हो तो कितनी खुशी होनी चाहिए। तुम्हारा नाम भी है शिव शक्ति भारत मातायें। शिव से तुम शक्ति लेते हो सिर्फ याद से। धक्के खाने की कोई बात नहीं। वह समझते हैं जो भक्ति नहीं करते हैं वह नास्तिक हैं। तुम कहते हो जो बाप और रचना को नहीं जानते हैं वह नास्तिक हैं, तुम अभी आस्तिक बने हो। त्रिकालदर्शी भी बने हो। तीनों लोकों, तीनों कालों को जान गये हो। इन लक्ष्मी-नारायण को बाप से यह वर्सा मिला है। अभी तुम वह बनते हो। यह सब बातें बाप ही समझाते हैं। शिव-बाबा खुद कहते हैं कि मैं इनमें प्रवेश कर समझाता हूँ। नहीं तो मैं निराकार कैसे समझाऊं। प्रेरणा से पढ़ाई होती है क्या? पढ़ाने लिए तो मुख चाहिए ना। गऊ मुख तो यह है ना। यह बड़ी मम्मा है ना, ह्युमन माता है। बाप कहते हैं मैं इन द्वारा तुम बच्चों को सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज़ समझाता हूँ, युक्ति बतलाता हूँ। इसमें आशीर्वाद की कोई बात नहीं। डायरेक्शन पर चलना है। श्रीमत मिलती है। कृपा की बात नहीं। कहते हैं - बाबा घड़ी-घड़ी भूल जाता है, कृपा करो। अरे, यह तो तुम्हारा काम है याद करना। मैं क्या कृपा करूँगा। हमारे लिए तो सब बच्चे हैं। कृपा करूँ तो सभी तख्त पर बैठ जाएं। पद तो पढ़ाई अनुसार पायेंगे। पढ़ना तो तुमको है ना। पुरूषार्थ करते रहो। मोस्ट बिलवेड बाप को याद करना है। पतित आत्मा वापिस जा न सके। बाप कहते हैं जितना तुम याद करेंगे तो याद करते-करते पावन बन जायेंगे। पावन आत्मा यहाँ रह नहीं सकेगी। पवित्र बने तो शरीर नया चाहिए। पवित्र आत्मा को शरीर इमप्योर मिले, यह लॉ नहीं। सन्यासी भी विकार से जन्म लेते हैं ना। यह देवतायें विकार से जन्म नहीं लेते, जो फिर सन्यास करना पड़े। यह तो ऊंच ठहरे ना। सच्चे-सच्चे महात्मा यह हैं जो सदैव सम्पूर्ण निर्विकारी हैं। वहाँ रावण राज्य है नहीं। है ही सतोप्रधान रामराज्य। वास्तव में राम भी कहना नहीं चाहिए। शिवबाबा है ना। इसको कहा जाता है राजस्व अश्वमेध अविनाशी रूद्र ज्ञान यज्ञ। रूद्र वा शिव एक ही है। कृष्ण का तो नाम नहीं है। शिवबाबा आकर ज्ञान सुनाते हैं वह फिर रूद्र यज्ञ रचते हैं तो मिट्टी का लिंग और सालिग्राम बनाते हैं। पूजा कर फिर तोड़ देते हैं। जैसे बाबा देवियों का मिसाल बताते हैं। देवियों को सजाकर खिलाए पिलाए पूजा कर फिर डुबो देते हैं। वैसे शिवबाबा और सालिग्रामों की बड़े प्रेम और शुद्धि से पूजा कर फिर खलास कर देते हैं। यह है सारा भक्ति का विस्तार। अभी बाप बच्चों को समझाते हैं - जितना बाप की याद में रहेंगे उतना खुशी में रहेंगे। रात्रि को रोज़ अपना पोतामेल देखना चाहिए। कुछ भूल तो नहीं की? अपना कान पकड़ लेना चाहिए - बाबा आज हमसे यह भूल हुई, क्षमा करना। बाबा कहते हैं सच लिखेंगे तो आधा पाप कट जायेगा। बाप तो बैठा है ना। अपना कल्याण करना चाहते हो तो श्रीमत पर चलो। पोतामेल रखने से बहुत उन्नति होगी। खर्चा तो कुछ है नहीं। ऊंच पद पाना है तो मन्सा-वाचा-कर्मणा कोई को भी दु:ख नहीं देना है। कोई कुछ कहता है तो सुना-अनसुना कर देना है। यह मेहनत करनी है। बाप आते ही हैं तुम बच्चों का दु:ख दूर कर सदा के लिए सुख देने। तो बच्चों को भी ऐसा बनना है। मन्दिरों में सबसे अच्छी सर्विस होगी। वहाँ रिलीज़स माइन्डेड तुमको बहुत मिलेंगे। प्रदर्शनी में बहुत आते हैं। प्रोजेक्टर से भी प्रदर्शनी मेले में सर्विस अच्छी होती है। मेले में खर्चा होता है तो जरूर फायदा भी है ना। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार बाप ने राइट-रांग को समझने की बुद्धि दी है, उसी बुद्धि के आधार पर दैवीगुण धारण करने हैं, किसी को दु:ख नहीं देना है, आपस में भाई-बहन का सच्चा प्यार हो, कभी कुदृष्टि न जाए। बाप के हर डायरेक्शन पर चल अच्छी तरह पढ़कर अपने आप पर आपेही कृपा करनी है। अपनी उन्नति के लिए पोतामेल रखना है, कोई दु:ख देने वाली बातें करता है तो सुनी-अनसुनी कर देना है। वरदान:- सर्व सम्बन्धों का अनुभव एक बाप से करने वाले अथक और विघ्न विनाशक भव जिन बच्चों के सर्व सम्बन्ध एक बाप के साथ हैं उनको और सब सम्बन्ध निमित्त मात्र अनुभव होंगे, वह सदा खुशी में नाचने वाले होंगे, कभी थकावट का अनुभव नहीं करेंगे, अथक होंगे। बाप और सेवा इसी लगन में मगन होंगे। विघ्नों के कारण रुकने के बजाए सदा विघ्न विनाशक होंगे। सर्व सम्बन्धों की अनुभूति एक बाप से होने के कारण डबल लाइट रहेंगे, कोई बोझ नहीं होगा। सर्व कम्पलेन समाप्त होंगी। कम्पलीट स्थिति का अनुभव होगा। सहजयोगी होंगे। स्लोगन:- संकल्प में भी किसी देहधारी तरफ आकर्षित होना अर्थात् बेवफा बनना।
- BK murli today: 17 Dec 2020 - Brahma Kumaris Murli for today
Shiv Baba's murli for today for Brahma Kumaris/Kumar (BK godly students). Date: 17 December 2020 (Thursday). Publisher: Madhuban, Mount Abu. Official Murli Blog to listen + read daily gyan murli. "Sweet children, the Satguru has come to make your fortune elevated. Therefore, your behaviour should be very, very royal." Question: What plan for which no one can be blamed is created in the drama? Answer: The plan for the destruction of this old world is created in the drama. No one can be blamed for it. At this time, the elements have forceful anger for the purpose of destruction. There will be earthquakes everywhere, buildings will fall and there will be floods and famine. This is why the Father says: Children, now remove your intellects’ yoga from this old world. Follow the shrimat of the Satguru. Renounce the consciousness of bodies while alive, consider yourselves to be souls and continue to make effort to remember the Father. ♫ Listen Today's Murli ➤ Song: We have to follow the path where we also have to be careful not to fall. Om shanti. Which path do you have to follow? You have to follow the path of the Guru. Which Guru is that? While sitting or walking around, the words emerge from the lips of human beings: Wah Guru! There are many gurus. To whom would you say "Wah Guru"? Whose praise would you sing? Only the one Father is the Satguru. There are many gurus on the path of devotion. Some praise one and others praise another. It is in the intellects of you children that the true Satguru is the One who is praised. Since there is the true Satguru, there must also be false ones. The true One exists at the confluence age. On the path of devotion too, people praise the One called the Truth. Only the highest-on-high Father is the Truth who also becomes the Liberator and the Guide. Gurus nowadays become guides to take you to bathe in the Ganges and to go on pilgrimages. This Satguru is not like that. Everyone remembers this Satguru and calls out, "O Purifier, come!” Only the Satguru is called the Purifier. Only He can purify. Those gurus cannot purify anyone. They do not say: Constantly remember Me alone! Although people study the Gita, they don’t understand the meaning of it at all. If they were to understand that only the One is the Satguru, they would not call themselves gurus. According to the drama, the department of the path of devotion is completely separate. There are many gurus and many devotees on that path. Here, there is only this One. These deities were the first number and now they are in the last number. The Father comes and gives them the sovereignty of heaven. Therefore, all others automatically have to return home. This is why the Bestower of Salvation for All is said to be one. You understand that the deity religion is established every cycle at the confluence age. You become the most elevated beings. You don’t do anything else. It is remembered that the Bestower of Liberation and Salvation is only one. This is the praise of the Father alone. Only at the confluence age are liberation and salvation received. In the golden age, there is just one religion. This too is something that has to be understood. However, who would give you this wisdom? You understand that only the Father comes and shows you the way. Whom does He give shrimat to? To souls. He is the Father, the Teacher and also the Satguru. He teaches you knowledge. All other gurus only teach devotion. You receive salvation from the Father through this knowledge and you then leave this old world. This is also your unlimited renunciation. The Father has explained that your cycle of 84 births is now coming to an end. This world is now about to end. When a person is seriously ill, they say: He is about to die, so what’s the use of remembering him? That body will be destroyed and the soul will go and take another body. All hope is lost. In Bengal, when they see that there is no hope for someone, they take him to the Ganges so that the soul can leave the body there. They worship the deity idols and then say: Drown! Drown! You now understand that the whole of the old world is to be drowned. There will be floods and fires and people will starve to death. All of these conditions will come. Buildings etc. will collapse in earthquakes. At this time, the elements have such great anger that they will destroy everything. All of these conditions are to come for the whole world. Many different types of death will come. Bombs are filled with poison. As soon as someone gets a little whiff of that, he becomes unconscious. You children know what has to happen. Who is inspiring all of this? The Father isn’t inspiring this; it is fixed in the drama. No one can be blamed for it. This plan is created in the drama. The old world will definitely become new again. There will also be natural calamities. Destruction has to take place. The intellect’s yoga has to be removed from this old world. This is called unlimited renunciation. You now say: Wah Satguru! Wah! You have shown us this path. You children are told: Don’t have such behaviour that He is defamed. You die alive here. You renounce your bodies and consider yourselves to be souls. You have to become souls, detached from your bodies, and remember the Father. You say a very good thing: "Wah Satguru! Wah!” Only the parlokik Satguru (from beyond this world) is praised. There are many worldly gurus. There is only the one true Satguru who is also remembered on the path of devotion. The Father of the whole world is just the One. No one even knows how the new world is established. In the scriptures they have portrayed annihilation and then Shri Krishna coming, floating on a pipal leaf. You now understand how he could not have come on a pipal leaf? There is no benefit in praising Krishna. You have now found the Satguru to take you into the ascending stage. It is said: There is benefit for everyone due to the ascending stage. Therefore, the spiritual Father sits here and explains to souls. It is the soul that has taken 84 births. Souls have bodies with different names and forms in every birth. You cannot say: So-and-so has taken 84 births. No, it is the soul that takes 84 births; the body keeps changing. You have all of these things in your intellects. You should have all the knowledge in your intellects. Explain to anyone who comes: There was just the kingdom of the deities in the beginning and the kingdom of Ravan then began in the middle. You continued to come down the ladder. In the golden age you were satopradhan and you then continued to come down through the stages of sato, rajo and tamo. The cycle continues to turn. Some ask: What does it matter to Baba that He brought us into the cycle of 84 births? However, this world cycle is created eternally. You have to know its beginning, middle and end. If a human being doesn’t know this, then he is an atheist. You receive such an elevated status by knowing this. This study is so elevated! Those who pass an important examination for claiming the highest status of all experience a lot of happiness in their hearts. You know that Lakshmi and Narayan changed from ordinary humans into deities by studying this knowledge in their previous birth. Their kingdom is being established through this study. Such an elevated status is received by studying! It is a wonder! Ask those who build huge temples and the great scholars etc., how Lakshmi and Narayan took birth at the beginning of the golden age and they won’t be able to tell you. You know that this is the Raj Yoga that is mentioned in the Gita. People have continued to study the Gita, but they have not benefited at all through that. The Father now sits here and tells you this. You say: Baba, we also met You 5000 years ago. Why did you meet that One? To claim your inheritance of heaven and to become like Lakshmi and Narayan. The young, adults and old people who come here have definitely been taught this. This is your aim and objective. This is the story of the true Narayan. You understand that a kingdom is being established. Those who understand this very well experience happiness inside them. Baba asks: Do you have the courage to claim the kingdom? They reply: Baba, why not? We are studying to change from human beings into Narayan. We considered ourselves to be bodies for so long, and the Father has now shown us the righteous path. Effort is required to become soul conscious. You repeatedly become trapped in name and form. The Father says: You have to become detached from name and form. "Soul” itself is also a name. The Father is the Supreme Soul, the Supreme Father. A physical father is never called the Supreme Father. The word "Supreme” is only given to the one Father. It is to Him that you say, "Wah Guru!” You can also explain to the Sikhs. There is the full description of this in the Granth (the Sikh scripture). There isn’t as much description of Him in any other scripture as there is in the Granth, the Jap Sahib and the Sukhmani. There are only these two words. The Father says: Remember the Sahib (Lord) and you will receive happiness for 21 births. There is no question of becoming confused about this. The Father explains and makes everything very easy for you. So many Hindus have been converted into Sikhs. You create so many pictures etc. in order to show the path to human beings. You can explain very easily: You are a soul who has entered a different religion. This is the tree of the variety of religions. No one else knows how Christ comes. The Father has explained that a new soul cannot experience any suffering of karma. The Christ soul did not perform any sinful actions for which he would receive punishment. That was a satopradhan soul who came. The person whom that soul entered was put on the cross, not Christ. He left and took another birth and claimed a high status. There is also the picture of the Pope. At this time, the whole world is absolutely not worth a penny. You were also like that. You are now becoming worth a pound. It isn’t that their heirs will live on everything after they have gone; not at all! You will go with your hands full. All the rest will go empty handed. You are studying in order to become full. You also know that those who came in the previous cycle will come again. Even if they hear just a little, they will come. They would not all be seen to at the same time. You are creating many subjects, Baba is not able to see to everyone. Even by them just hearing a little, subjects are created. You won’t even be able to count them. You children are now on service and Baba too is on service. Baba is not able to stay without doing service. He comes to serve you every morning. People also have spiritual gatherings in the morning. Everyone is free at that time. Baba says: You children mustn’t come from your homes too early in the morning and you shouldn’t even come too late at night because the world is getting worse day by day. This is why there should be a centre in every street so that, as soon as you leave your house, you can easily reach your centre very quickly. When the number of you has grown, the kingdom will be established. The Father explains very easily. Establishment is taking place through Raj Yoga. The rest of the world will not then exist. So many subjects are being created. The rosary also has to be created. The main thing is that those who serve many people and make them similar to themselves will become beads of the rosary. People turn the beads of a rosary, but they don’t understand the meaning of it. Many gurus give a rosary to people so that their intellects remain busy in turning the beads. Lust is the greatest enemy. Day by day, everything will become more forceful. Souls become more and more tamopradhan day by day because this world is very dirty. Many say to Baba: We are really fed up! Take us to the golden age soon! The Father says: Have patience! It is guaranteed that establishment will take place. It is this guarantee that will take you there. You children have also been told that you souls have come from the supreme abode and that you now have to return there. You will then come down to play your parts. Therefore, you have to remember the supreme abode. The Father says: Constantly remember Me alone so that your sins can be absolved. Give everyone this message. There is no other Messengeretc. Those prophets bring souls down from the land of liberation. Then they have to come down the ladder. When souls become completely tamopradhan, the Father comes and makes everyone satopradhan. It is because of you that everyone has to return home; you do want the new world, do you not? This drama is predestined. You children should be very intoxicated. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for dharna Become detached from the name and form of your body and become soul conscious. Never behave in such a way that the Satguru would be defamed. In order to become beads of the rosary, serve to make many others similar to yourselves. Maintain the internal happiness that you are studying to claim a kingdom. This study is to become Narayan from an ordinary human. Blessing: May you receive a right to blessings from all souls by serving with a benevolent attitude. Serving with a benevolent attitude is the way to receive blessings from all souls. When you have the aim of being world benefactors, you cannot carry out any tasks that are non-benevolent. As is your task, so is your dharna (inculcation), and so, if you remember your task, you will always be merciful and a great donor. You will continue to move along with a benevolent attitude at every step, you will not have any consciousness of "I” and will also remember that you are an instrument. Such servers, in return for their service, receive a right to blessings from all souls. Slogan: Attraction to physical facilities damages your spiritual endeavor.
- आज की मुरली 17 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 17 December 2020 (Thursday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris (BK) Murli for today in Hindi. (Official Murli blog~ listen + read daily murli) "मीठे बच्चे - सतगुरू आया है तुम्हारी ऊंची तकदीर बनाने तो तुम्हारी चलन बहुत-बहुत रायॅल होनी चाहिए'' प्रश्नः- ड्रामा का कौन सा प्लैन बना हुआ है इसलिए किसी को दोष नहीं दे सकते हैं? उत्तर:- ड्रामा में इस पुरानी दुनिया के विनाश का प्लैन बना हुआ है, इसमें कोई का दोष नहीं है। इस समय इसके विनाश के लिए प्रकृति को जोर से गुस्सा आया है। चारों ओर अर्थक्वेक होगी, मकान गिरेंगे, फ्लड आयेगी, अकाल पड़ेगा इसलिए बाप कहते हैं बच्चे अब इस पुरानी दुनिया से तुम अपना बुद्धि-योग निकाल दो, सतगुरू की श्रीमत पर चलो। जीते जी देह का भान छोड़ अपने को आत्मा समझ बाप को याद करने का पुरुषार्थ करते रहो। ♫ मुरली सुने ➤ गीत:- हमें उन राहों पर चलना है........ ओम् शान्ति। किन राहों पर चलना है? गुरू की राह पर चलना है। यह कौन सा गुरू है? उठते-बैठते मनुष्यों के मुख से निकल जाता है वाह गुरू। गुरू तो अनेक हैं। वाह गुरू किसको कहेंगे? किसकी महिमा गायेंगे? सतगुरू एक ही बाप है। भक्ति मार्ग के ढेर गुरू हैं। कोई किसकी महिमा करते, कोई किसकी महिमा करते हैं। बच्चों की बुद्धि में है सच्चा सतगुरू वो एक है, जिसकी ही वाह-वाह मानी जाती है। सच्चा सतगुरू है तो जरूर झूठे भी होंगे। सच होता है संगम पर। भक्ति मार्ग में भी सच की महिमा गाते हैं। ऊंच ते ऊंच बाप ही सच्चा है, जो ही लिबरेटर, गाइड भी बनता है। आजकल के गुरू लोग तो गंगा स्नान पर वा तीर्थों पर ले जाने के गाइड बनते हैं। यह सतगुरू तो ऐसा नहीं है। जिसको सभी याद करते हैं - हे पतित-पावन आओ। पतित-पावन, सतगुरू को ही कहा जाता है। वही पावन बना सकते हैं। वो गुरू लोग पावन बना न सकें। वह कोई ऐसे नहीं कहते कि मामेकम् याद करो। भल गीता भी पढ़ते हैं परन्तु अर्थ का पता बिल्कुल नहीं है। अगर समझते सतगुरू एक है तो अपने को गुरू नहीं कहलाते। ड्रामानुसार भक्ति मार्ग की डिपार्टमेंट ही अलग है जिसमें अनेक गुरू, अनेक भक्त हैं। यह तो एक ही है। फिर यह देवी-देवतायें पहले नम्बर में आते हैं। अभी लास्ट में हैं। बाप आकर इन्हों को सतयुग की बादशाही देते हैं। तो और सबको ऑटोमेटिकली वापिस जाना है, इसलिए सर्व का सद्गति दाता एक कहा जाता है। तुम समझते हो कल्प-कल्प संगम पर ही देवी-देवता धर्म की स्थापना होती है। तुम पुरुषोत्तम बनते हो। बाकी और कोई काम नहीं करते। गाया भी जाता है गति-सद्गति दाता एक है। यह बाप की ही महिमा है। गति-सद्गति संगम पर ही मिलती है। सतयुग में तो है एक धर्म। यह भी समझ की बात है ना। परन्तु यह बुद्धि देवे कौन? तुम समझते हो बाप ही आकर युक्ति बताते हैं। श्रीमत देते हैं किसको? आत्माओं को। वह बाप भी है, सतगुरू भी है, टीचर भी है। ज्ञान सिखलाते हैं ना। बाकी सब गुरू भक्ति ही सिखलाते हैं। बाप के ज्ञान से तुम्हारी सद्गति होती है। फिर इस पुरानी दुनिया से चले जाते हैं। तुम्हारा यह बेहद का संन्यास भी है। बाप ने समझाया है अभी 84 जन्मों का चक्र तुम्हारा पूरा हुआ है। अब यह दुनिया खत्म होनी है। जैसे कोई बीमार सीरियस होता है तो कहेंगे अब यह तो जाने वाला है, उसको याद क्या करेंगे। शरीर खत्म हो जायेगा। बाकी आत्मा तो जाकर दूसरा शरीर लेती है। उम्मीद टूट जाती है। बंगाल में तो जब देखते हैं उम्मीद नहीं है तो गंगा पर जाकर डुबोते हैं कि प्राण निकल जायें। मूर्तियों की भी पूजा कर फिर जाकर कहते हैं डूब जा, डूब जा... अभी तुम जानते हो यह सारी पुरानी दुनिया डूब जानी है। फ्लड्स होंगी, आग लगेंगी, भूख में मनुष्य मरेंगे। यह सब हालतें आनी हैं। अर्थक्वेक में मकान आदि गिर पड़ेंगे। इस समय प्रकृति को गुस्सा आता है तो सबको खलास कर देती है। यह सब हालतें सारी दुनिया के लिए आनी हैं। अनेक प्रकार का मौत आ जाता है। बॉम्ब्स में भी ज़हर भरा हुआ है। थोड़ी बांस आने से बेहोश हो जाते हैं। यह तुम बच्चे जानते हो कि क्या-क्या होने का है। यह सब कौन कराते हैं? बाप तो नहीं कराते हैं। यह ड्रामा में नूंध है। कोई पर दोष नहीं देंगे। ड्रामा का प्लैन बना हुआ है। पुरानी दुनिया सो फिर नई जरूर होगी। नेचुरल कैलेमिटीज़ आयेंगी। विनाश होने का ही है। इस पुरानी दुनिया से बुद्धि का योग हटा देना, इसको बेहद का संन्यास कहा जाता है। अब तुम कहेंगे वाह सतगुरू वाह! जो हमको यह रास्ता बताया। बच्चों को भी समझाते हैं - ऐसी चलन नहीं चलो जो उनकी निंदा हो। तुम यहाँ जीते जी मरते हो। देह को छोड़ अपने को आत्मा समझते हो। देह से न्यारी आत्मा बन बाप को याद करना है। यह तो बहुत अच्छा कहते हैं वाह सतगुरू वाह! पारलौकिक सतगुरू की ही वाह-वाह होती है। लौकिक गुरू तो ढेर हैं। सतगुरू तो एक ही है सच्चा-सच्चा, जिसका फिर भक्ति मार्ग में भी नाम चला आता है। सारी सृष्टि का बाप तो एक ही है। नई सृष्टि की स्थापना कैसे होती है, यह भी किसको पता नहीं है। शास्त्रों में तो दिखाते हैं प्रलय हो गई फिर पीपल के पत्ते पर श्रीकृष्ण आया। अभी तुम समझते हो पीपल के पत्ते पर कैसे आयेगा। कृष्ण की महिमा करने से कुछ फायदा नहीं होता। तुम्हें अब चढ़ती कला में ले जाने के लिए सतगुरू मिला है। कहते हैं ना चढ़ती कला तेरे भाने सर्व का भला। तो रूहानी बाप आत्माओं को बैठ समझाते हैं। 84 जन्म भी आत्मा ने लिए हैं। हर एक जन्म में नाम-रूप दूसरा हो जाता है। ऐसे नहीं कहेंगे फलाने ने 84 जन्म लिये हैं। नहीं, आत्मा ने 84 जन्म लिया। शरीर तो बदलते जाते हैं। तुम्हारी बुद्धि में यह सब बातें हैं। सारी नॉलेज बुद्धि में रहनी चाहिए। कोई भी आये तो उनको समझायें। आदि में था ही देवी-देवताओं का राज्य, फिर मध्य में रावण राज्य हुआ। सीढ़ी उतरते रहे। सतयुग में कहेंगे सतोप्रधान फिर सतो, रजो, तमो में उतरते हैं। चक्र फिरता रहता है। कोई-कोई कहते हैं बाबा को क्या पड़ी थी जो 84 के चक्र में हमको लाया। लेकिन यह तो सृष्टि चक्र अनादि बना हुआ है, इनके आदि-मध्य-अन्त को जानना है। मनुष्य होकर अगर नहीं जानते तो वह नास्तिक हैं। जानने से तुमको कितना ऊंच पद मिलता है। यह पढ़ाई कितनी ऊंच है। बड़ा इम्तहान पास करने वाले की दिल में खुशी होती है ना, हम बड़े ते बड़ा पद पायेंगे। तुम जानते हो यह लक्ष्मी-नारायण अपने पूर्व जन्म में सीखकर फिर मनुष्य से देवता बनें। इस पढ़ाई से यह राजधानी स्थापन हो रही है। पढ़ाई से कितना ऊंच पद मिलता है। वन्डर है ना। इतने बड़े-बड़े मन्दिर जो बनाते हैं अथवा जो बड़े-बड़े विद्वान आदि हैं उनसे पूछो सतयुग आदि में इन्होंने जन्म कैसे लिया तो बता नहीं सकेंगे। तुम जानते हो यह तो गीता वाला ही राजयोग है। गीता पढ़ते आये हैं परन्तु उससे फायदा कुछ नहीं है। अब तुमको बाप बैठ सुनाते हैं। तुम कहते हो बाबा हम आपसे 5 हज़ार वर्ष पहले भी मिले थे। क्यों मिले थे? स्वर्ग का वर्सा लेने। लक्ष्मी-नारायण बनने के लिए। कोई भी छोटे, बड़े, बूढ़े आदि आते हैं, यह जरूर सीखकर आते हैं। एम ऑब्जेक्ट ही यह है। सत्य नारायण की सच्ची कथा है ना। यह भी तुम समझते हो, राजाई स्थापन हो रही है। जो अच्छी रीति समझ लेते हैं उनको आन्तरिक खुशी रहती है। बाबा पूछेंगे हिम्मत है ना राजाई लेने की? कहते हैं बाबा क्यों नहीं, हम पढ़ते ही हैं नर से नारायण बनने। इतना समय हम अपने को देह समझ बैठे थे अब बाप ने हमको राइटियस रास्ता बताया है। देही-अभिमानी बनने में मेहनत लगती है। घड़ी-घड़ी अपने नाम-रूप में फंस पड़ते हैं। बाप कहते हैं इस नाम-रूप से न्यारा होना है। अब आत्मा भी नाम तो है ना। बाप है सुप्रीम परमपिता, लौकिक बाप को परमपिता नहीं कहेंगे। परम अक्षर एक ही बाप को दिया है। वाह गुरू भी इनको कहते हैं। तुम सिक्ख लोगों को भी समझा सकते हो। ग्रंथ साहेब में तो पूरा वर्णन है। और कोई शास्त्र में इतना वर्णन नहीं है जितना ग्रंथ में, जप साहेब सुखमनी में है। यह बड़े अक्षर ही दो हैं। बाप कहते हैं - साहेब को याद करो तो तुमको 21 जन्म लिए सुख मिलेगा। इसमें मूंझने की तो बात ही नहीं। बाप बहुत सहज करके समझाते हैं। कितने हिन्दू ट्रांसफर हो जाकर सिक्ख बने हैं। तुम मनुष्यों को रास्ता बताने के लिए कितने चित्र आदि बनाते हो। कितना सहज समझा सकते हो। तुम आत्मा हो, फिर भिन्न-भिन्न धर्मों में आये हो। यह वैरायटी धर्मों का झाड़ है और कोई को यह पता नहीं है कि क्राइस्ट कैसे आता है। बाप ने समझाया था - नई आत्मा को कर्मभोग नहीं हो सकता। क्राइस्ट की आत्मा ने कोई विकर्म थोड़ेही किया जो सजा मिले। वह तो सतोप्रधान आत्मा आती है, जिसमें आकर प्रवेश करती है उनको क्रास आदि पर चढ़ाते हैं, क्राइस्ट को नहीं। वह तो जाकर दूसरा जन्म ले बड़ा पद पाती है। पोप के भी चित्र हैं। इस समय यह सारी दुनिया बिल्कुल ही वर्थ नाट ए पेनी है। तुम भी थे। अब तुम वर्थ पाउण्ड बन रहे हो। ऐसे नहीं कि उन्हों के वारिस पिछाड़ी में खायेंगे, कुछ भी नहीं। तुम अपने हाथ भरपूर कर जाते हो, बाकी सब हाथ खाली जायेंगे। तुम भरपूर होने के लिए ही पढ़ते हो। यह भी जानते हो जो कल्प पहले आये हैं वही आयेंगे। थोड़ा भी सुनेंगे तो आ जायेंगे। सब इकट्ठे तो देख भी नहीं सकेंगे। तुम ढेर प्रजा बनाते हो, बाबा सबको थोड़ेही देख सकते हैं। थोड़ा बहुत सुनने से भी प्रजा बनते जाते हैं। तुम गिनती भी नहीं कर सकेंगे। तुम बच्चे सर्विस पर हो, बाबा भी सर्विस पर है। बाबा सर्विस बिगर रह नहीं सकते। रोज़ सुबह को सर्विस करने आते हैं। सतसंग आदि भी सुबह को करते हैं। उस समय सबको फुर्सत होती है। बाबा तो कहते हैं तुम बच्चों को घर से बहुत सवेरे भी नहीं आना है और रात को भी नहीं आना चाहिए क्योंकि दिन-प्रतिदिन दुनिया बहुत खराब होती जाती है इसलिए गली-गली में सेन्टर ऐसा नज़दीक होना चाहिए, जो घर से निकले सेन्टर पर आये, सहज हो जाए। तुम्हारी वृद्धि हो जायेगी तब राजधानी स्थापन होगी। बाप समझाते तो बहुत सहज हैं। यह राजयोग द्वारा स्थापना कर रहे हैं। बाकी यह सारी दुनिया होगी ही नहीं। प्रजा तो कितनी ढेर बनती है। माला भी बननी है। मुख्य तो जो बहुतों की सर्विस कर आपसमान बनाते हैं, वही माला के दाने बनते हैं। लोग माला फेरते हैं परन्तु अर्थ थोड़ेही समझते हैं। बहुत गुरू लोग माला फेरने के लिए देते हैं कि बुद्धि इसमें लगी रहे। काम महाशत्रु है, दिन-प्रतिदिन बहुत कड़ा होता जायेगा। तमोप्रधान बनते जाते हैं। यह दुनिया बहुत गन्दी है। बाबा को बहुत कहते हैं हम तो बहुत तंग हो गये हैं, जल्दी सतयुग में ले चलो। बाप कहते हैं धीरज धरो, स्थापना होनी ही है - यह खातिरी है। यह खातिरी ही तुमको ले जायेगी। बच्चों को यह भी बताया है तुम आत्मायें परमधाम से आई हो फिर वहाँ जाना है, फिर आयेंगे पार्ट बजाने। तो परमधाम को याद करना पड़े। बाप भी कहते हैं मामेकम् याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। यही पैगाम सभी को देना है और कोई पैगम्बर मैसेन्जर आदि हैं नहीं। वे तो मुक्तिधाम से नीचे ले आते हैं। फिर उनको सीढ़ी नीचे उतरना है। जब पूरे तमोप्रधान बन जाते हैं तब फिर बाप आकर सबको सतोप्रधान बनाते हैं। तुम्हारे कारण सबको वापिस जाना पड़ता है क्योंकि तुमको नई दुनिया चाहिए ना - यह भी ड्रामा बना हुआ है। बच्चों को बहुत नशा रहना चाहिए। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार इस देह के नाम-रूप से न्यारा होकर देही-अभिमानी बनना है। ऐसी चलन नहीं चलनी है जो सतगुरू की निंदा हो। माला का दाना बनने के लिए बहुतों को आप समान बनाने की सेवा करनी है। आन्तरिक खुशी में रहना है कि हम राजाई लेने के लिए पढ़ रहे हैं। यह पढ़ाई है ही नर से नारायण बनने की। वरदान:- कल्याणकारी वृत्ति द्वारा सेवा करने वाले सर्व आत्माओं की दुआओं के अधिकारी भव कल्याणकारी वृत्ति द्वारा सेवा करना - यही सर्व आत्माओं की दुआयें प्राप्त करने का साधन है। जब लक्ष्य रहता है कि हम विश्व कल्याणकारी हैं, तो अकल्याण का कर्तव्य हो नहीं सकता। जैसा कार्य होता है वैसी अपनी धारणायें होती हैं, अगर कार्य याद रहे तो सदा रहमदिल, सदा महादानी रहेंगे। हर कदम में कल्याणकारी वृत्ति से चलेंगे, मैं पन नहीं आयेगा, निमित्त पन याद रहेगा। ऐसे सेवाधारी को सेवा के रिटर्न में सर्व आत्माओं की दुआओं का अधिकार प्राप्त हो जाता है। स्लोगन:- साधनों की आकर्षण साधना को खण्डित कर देती है।
- BK murli today: 16 Dec 2020 - Brahma Kumaris Murli for today
Shiv Baba's murli for today for Brahma Kumaris/Kumar (BK godly students). Date: 16 December 2020 (Wednesday). Publisher: Madhuban, Mount Abu. Official Murli Blog to listen + read daily gyan murli. "Sweet children, in order to lighten your burden of sins, be faithful and honest in writing the history of your past actions give it to the Father and you will then be forgiven." Question: Which seed can you children not sow at the confluence age? Answer: The seed of body consciousness. It is from this seed that the whole tree of vices grows. At present, the tree of these five vices has grown over the whole world. Everyone continues to sow the seeds of lust and anger. The Father’s directions to you are: Children, become pure through the power of yoga. Stop sowing that seed. ♫ Listen Today's Murli ➤ Song: Having attained You, we have attained the world! Om shanti. You sweetest, spiritual children heard the song. At present, there are few of you. Soon, there will be very many children. Even though there are now only a few of you who have become children of Prajapita Brahma practically, everyone knows of him. He is called Brahma, the Father of People. There are so many people. People of all religions will definitely accept him. It was through him that humans were created. Baba has explained that physical fathers are also limited Brahmas, because genealogical trees are formed through those too. A genealogical tree continues, based on the surname. Those are limited fathers; this one (Brahma) is an unlimited father. This one’s name is Prajapita. Physical fathers create limited families. Some do not even create a family. This one definitely creates one. Is there anyone who would say that Prajapita Brahma doesn't have children? People of the whole world are his children. Prajapita Brahma is the foremost one. Even Muslims remember Adam and Bibi, so they must surely be referring to some persons. When they speak of Adam and Eve, Adi Dev and Adi Devi, they are referring to Prajapita Brahma. All religions will believe in him. Truly, there is a limited father and the other is the unlimited Father. That unlimited Father is the One who gives unlimited happiness. You are making effort to attain the unlimited happiness of heaven. You have come here to attain your inheritance of unlimited happiness from the unlimited Father. It can also be said that there is unlimited happiness in heaven and that there is unlimited sorrow in hell. A lot of sorrow is to come. There will be cries of distress. The Father has explained to you the secrets of the beginning, the middle and the end of the whole world. You children are personally sitting in front of Him and are also making effort. He is both the Mother and the Father. There are so many children! No one has enmity for the unlimited Mother and Father. You receive so much happiness from the Mother and Father. People sing: You are the Mother and Father…. This aspect can only be understood by the children. People of other religions only call out to the Father; they do not speak of the "Mother and Father". It is only here that you sing "You are the Mother and the Father". You children understand that, by studying, we are changing from ordinary humans into deities, from thorns into flowers. The Father is the Boatman as well as the Gardener. You Brahmins are all different types of gardener. There is also a gardener for the Mughal Gardens. His salary is very good. Gardeners too are numberwise. Some gardeners grow such beautiful flowers. Among flowers there is a king of flowers. In the golden age there are king and queen flowers. Although there are emperors and empresses now, they are not like flowers. By becoming impure they become thorns. While moving along, they prick you like thorns and run away. They are called Ajamil. You perform the most devotion. Look how they have created dirty images of degradation on the path of sin! They portray images of the deities, but they are images of the path of sin. You children now understand these aspects. You have now become Brahmins. We go very far, far away from the vices. Among Brahmins, it is a very big criminal assault for a brother and sister to indulge in vice. Their name is spoilt. This is why Baba says: Tell Baba all the dirty acts you have performed from childhood and half will then be forgiven. You do remember at what times you performed dirty acts, do you not? Write them down and give it to Baba. Those who are very faithful and honest will write: "Baba, I performed these bad acts. Please forgive me!" The Father says: You cannot be forgiven! However, because you have told the truth, your burden will be lightened. It is not that you can forget about them; you cannot forget them. You are warned not to perform any such acts in the future. However, your conscience definitely bites. They say: Baba, we were like Ajamil. This refers to the present birth. You also know when you went on to the path of sin and became sinful souls. The Father now makes us into charitable souls. The world of charitable souls is separate. Even though there is only one world, you understand that it is divided into two. One is the world of charitable souls which is called heaven, and the other is the world of sinful souls which is called the land of sorrow or hell. There is the world of happiness and there is the world of sorrow. In the land of sorrow, everyone calls out to be liberated and to be taken home. You children also understand that you are not going to go and sit at home, but that you have to come down and play your parts again. At present, the whole world is impure. You are now being made pure by the Father. The aim and objective is in front of you. No one else has this aim and objective: We are becoming this. The Father says: Children, you were this. Now you are not. You were worthy of worship and have now become worshippers. Effort is required in order to become worthy of worship again. The Father inspires you to make such good effort. This Baba understands that he will become a prince. This one is number one, yet he is not able to remain in constant remembrance; he forgets. No matter how much effort someone makes, he will not be able to reach that stage at present. The karmateet stage will be achieved when it is time for the war. Everyone has to make effort. This one also has to make effort. Ask them: Where is Baba positioned in the picture? He is standing right at the top of the tree in the impure world and he is also doing tapasya at the bottom of the tree. It is explained in such a simple way. All of these aspects have been explained by the Father. We did not know these things. The Father is knowledge-full. He is the One whom everyone remembers. They say: O Supreme Father, Supreme Soul, come and liberate us from sorrow! Brahma, Vishnu and Shankar are deities. The souls who reside in the incorporeal world are not called deities. The Father has explained the secret of Brahma, Vishnu and Shankar. Brahma, Lakshmi and Narayan all exist here. Only you children have visions of the subtle region now. This Baba also becomes an angel. The children know that the one who is standing at the top of the ladder is also the one who is doing tapasya at the bottom; this is shown very clearly in the picture. He does not call himself God. He says: I was not worth a penny and the same applies to you. I am now becoming worth a pound and the same applies to you. These things are very easy to understand. If someone objects, tell him that he is standing at the end of iron age. The Father says: When this one has reached the stage of decay in his age of retirement, I enter him. He is now doing the tapasya of Raj Yoga. How can you call someone a deity when he is doing tapasya? It is after studying Raj Yoga that he becomes that. You children are also being made into those who wear crowns; you are becoming deities. You can print pictures of 10 to 20 children to show that you all become that. Earlier, each one had a photo taken like that. This aspect has to be explained. On one side, they are simple and on the other side, they are double crowned. You understand that you are becoming that. Only those whose lines are clear will become that. You also have to become very sweet. At present, the seeds of lust and anger have increased so much in human beings. The tree of the five vices has emerged in all of them. The Father says: Do not sow such seeds now! You should not sow the seed of any body-consciousness at the confluence age. You mustn't sow the seed of lust. Ravan will not exist for half the cycle. The Father sits here and explains every aspect to the children. The main thing is: “Manmanabhav!” The Father says: Remember Me! This one is right at the back and he is also right at the front. You become very pure through the power of yoga. In the beginning, some of you children used to have many visions. On the path of devotion, someone receives a vision after performing intense devotion. Here, you just used to sit and easily go into trance. It was considered to be magic; it was first-class magic. Meera did a lot of tapasya and spent her time in the company of sages and holy men. There are no holy men here. This one is the Father. Shiv Baba is Father of all. People ask to meet the guru. However, there is no guru here. Shiv Baba is the incorporeal, so whom do they want to meet? They offer gifts to those gurus. This Father is the Master of the unlimited. There is no question of offering Him anything. What would He do with money? Brahma understands that he is going to be the master of the world. Whatever money etc. children give, it is used to make buildings etc. for them. Money is of no use to Shiv Baba or to Brahma Baba. These buildings etc. have been made for the children to come and stay in. Some children are poor, some are rich and some even send two rupees and tell Baba: Baba put a brick in my name. Some send a thousand rupees. The intention of both is the same. Therefore, it becomes equal for both of them. Children can then come and stay wherever they like. Someone who had the building made is offered greater hospitality when he comes. Some then say: Baba favours them. Of course, they definitely have to be offered this. There are all types. Some will stay anywhere. Others are very delicate. Foreigners stay in very big mansions. Many wealthy people emerge in every nation. Therefore, such buildings have to be built for them. Look how so many children come here! No other father would have such thoughts. At the most, someone may have 10, 12 or 20 grandchildren. Achcha, someone could even have 200 to 500, but no one would have more than that. This family of Baba is so large and it will grow even larger. The kingdom is being established. How large the Father's family is and how large the family of Prajapita Brahma is! Only when He comes each cycle do you hear these wonderful things. It is said of the Father: O Prabhu! Your ways and means are unique. This refers to now. Look at the difference between devotion and knowledge. The Father explains to you: If you want to go to heaven, imbibe divine virtues. You are now like thorns. They continue to sing: I am without virtue. However, there are the defects of the five vices in the kingdom of Ravan. You now receive such good knowledge! That knowledge does not give you as much happiness as this knowledge. You understand that we souls reside above in the incorporeal world. Brahma, Vishnu and Shankar are in the subtle region. That is also just for the purpose of visions. Brahma is here and so are Lakshmi and Narayan. There is just a vision of them. That symbolizes how corporeal Brahma becomes the angel, the Brahma of the subtle region. Otherwise, there is nothing like that. You children now continue to understand and imbibe everything. These aspects are not new. You have become deities many times. There used to be the deity kingdom. This cycle continues to turn. Those dramas are perishable, whereas this is an eternal and imperishable drama. This is not in anyone's intellect except yours. The Father sits here and explains all of this to you. It isn't that it has continued from time immemorial. The Father says: I am now giving you this knowledge and it will then disappear. When you have attained your royal status in the golden age, this knowledge will not exist. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for dharna Always have the awareness that you are now Brahmins. Therefore, stay very far away from the vices. Never let there be criminal assault. Remain very honest and faithful to the Father. In order to become double-crowned kings, become very sweet and keep the line of your intellects clear. Do the tapasya of Raj Yoga. Blessing: May you forget the old world by having Godly intoxication and become filled with all attainments. Just as the other intoxication makes you forget everything, in the same way, Godly intoxication makes you easily forget the world of sorrow. That intoxication causes a lot of damage and you can even kill yourself by drinking too much whereas this intoxication makes you imperishable. Those who remain constantly intoxicated with Godly intoxication become filled with all attainments. The awareness of belonging to one Father and none other increases your intoxication. Your power is increased with this awareness. Slogan: Instead of copying one another, copy the Father.
- आज की मुरली 16 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 16 December 2020 (Wednesday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris (BK) Murli for today in Hindi. (Official Murli blog~ listen + read daily murli) "मीठे बच्चे - पापों से हल्का होने के लिए व़फादार, ऑनेस्ट बन अपनी कर्म कहानी बाप को लिखकर दो तो क्षमा हो जायेगी'' प्रश्नः- संगमयुग पर तुम बच्चे कौन-सा बीज नहीं बो सकते हो? उत्तर:- देह-अभिमान का। इस बीज से सब विकारों के झाड़ निकल पड़ते हैं। इस समय सारी दुनिया में 5 विकारों के झाड़ निकले हुए हैं। सब काम-क्रोध के बीज बोते रहते हैं। तुम्हें बाप का डायरेक्शन है बच्चे योगबल से पावन बनो। यह बीज बोना बन्द करो। ♫ मुरली सुने ➤ गीत:- तुम्हें पा के हमने जहाँ पा लिया है ....... ओम् शान्ति। मीठे-मीठे रूहानी बच्चों ने गीत सुना! अभी तो थोड़े हैं, अनेकानेक बच्चे हो जायेंगे। इस समय थोड़े प्रैक्टिकल में बने हो फिर भी इस प्रजापिता ब्रह्मा को जानते तो सब हैं ना। नाम ही है प्रजापिता ब्रह्मा। कितनी ढेर प्रजा है। सब धर्म वाले इनको मानेंगे जरूर। उन द्वारा ही मनुष्य मात्र की रचना हुई है ना। बाबा ने समझाया है लौकिक बाप भी हद के ब्रह्मा हैं क्योंकि उनका भी सिजरा बनता है ना। सरनेम से सिजरा चलता है। वह होते हैं हद के, यह है बेहद का बाप। इनका नाम ही है प्रजापिता। वो लौकिक बाप तो लिमिटेड प्रजा रचते हैं। कोई नहीं भी रचते। यह तो जरूर रचेंगे। ऐसे कोई कहेंगे कि प्रजापिता ब्रह्मा को सन्तान नहीं है? इनकी सन्तान तो सारी दुनिया है। पहले-पहले है ही प्रजापिता ब्रह्मा। मुसलमान भी आदम बीबी जो कहते हैं सो जरूर किसको तो कहते होंगे ना। एडम ईव, आदि देव, आदि देवी यह प्रजापिता ब्रह्मा के लिए ही कहेंगे। जो भी धर्म वाले हैं सब इनको मानेंगे। बरोबर एक है हद का बाप, दूसरा है बेहद का। यह बेहद का बाप है बेहद का सुख देने वाला। तुम पुरूषार्थ भी करते हो बेहद स्वर्ग के सुख के लिए। यहाँ बेहद के बाप से बेहद के सुख का वर्सा पाने आये हो। स्वर्ग में बेहद का सुख, नर्क में बेहद का दु:ख भी कह सकते हैं। दु:ख भी बहुत आने वाले हैं। हाय-हाय करते रहेंगे। बाप ने तुमको सारे विश्व के आदि-मध्य-अन्त का राज़ समझाया है। तुम बच्चे सामने बैठे हो और पुरूषार्थ भी करते हो। यह तो मात-पिता दोनों हुए ना। इतने ढेर बच्चे हैं। बेहद के मात-पिता से कभी कोई दुश्मनी रखेंगे नहीं। मात-पिता से कितना सुख मिलता है। गाते भी हैं तुम मात-पिता.... यह तो बच्चे ही समझते हैं। दूसरे धर्म वाले सब फादर को ही बुलाते हैं। मात-पिता नहीं कहेंगे। सिर्फ यहाँ ही गाते हैं तुम मात-पिता हम...... तुम बच्चे जानते हो हम पढ़कर मनुष्य से देवता, कांटे से फूल बन रहे हैं। बाप खिवैया भी है, बागवान भी है। बाकी तुम ब्राह्मण सब अनेक प्रकार के माली हो। मुगल गार्डन का भी माली होता है ना। उनकी पगार भी कितनी अच्छी होती है। माली भी नम्बरवार हैं ना। कोई-कोई माली कितने अच्छे-अच्छे फूल बनाते हैं। फूलों में एक किंग ऑफ फ्लावर भी होता है। सतयुग में किंग क्वीन फ्लावर भी हैं ना। यहाँ भल महाराजा-महारानी हैं परन्तु फ्लावर्स नहीं हैं। पतित बनने से कांटे बन जाते हैं। रास्ते चलते-चलते कांटा लगाकर भाग जाते हैं। अजामिल भी उनको कहा जाता है। सबसे जास्ती भक्ति भी तुम करते हो। वाम मार्ग में गिरने वाले चित्र देखो कैसे-कैसे गन्दे बनाये हुए हैं। देवताओं के ही चित्र दिये हैं। अब वह हैं वाम मार्ग के चित्र। अभी तुम बच्चों ने यह बातें समझ ली हैं। तुम अभी ब्राह्मण बने हो। हम विकारों से बहुत दूर-दूर जाते हैं। ब्राह्मणों में भाई-बहिन के साथ विकार में जाना - यह तो बहुत बड़ा क्रिमिनल एसाल्ट हो जाए। नाम ही खराब हो जाता है, इसलिए छोटेपन से ही कुछ खराब काम किया है तो वह भी बाबा को सुनाते हैं तो आधा माफ हो जाता है। याद तो रहता है ना। फलाने समय यह हमने गंदा काम किया। बाबा को लिखकर देते हैं। जो बहुत व़फादार ऑनेस्ट होते हैं वह बाबा को लिखते हैं - बाबा हमने यह-यह गंदा काम किया। क्षमा करो। बाप कहते हैं क्षमा तो होती नहीं, बाकी सच बताते हो तो वह हल्का हो जायेगा। ऐसे नहीं, भूल जाता है। भूल नहीं सकता। आगे फिर ऐसा कोई काम न हो उसके लिए खबरदार करता हूँ। बाकी दिल खाती जरूर है। कहते हैं बाबा हम तो अजामिल थे। इस जन्म की ही बात है। यह भी अभी तुम जानते हो। कब से वाम मार्ग में आकर पाप आत्मा बने हो? अब बाप फिर हमको पुण्य आत्मा बनाते हैं। पुण्य आत्माओं की दुनिया ही अलग है। भल दुनिया एक ही है परन्तु समझ गये हो कि दो भाग में है। एक है पुण्य आत्माओं की दुनिया जिसको स्वर्ग कहा जाता है। दूसरी है पाप आत्माओं की दुनिया जिसको नर्क दु:खधाम कहा जाता है। सुख की दुनिया और दु:ख की दुनिया। दु:ख की दुनिया में सब चिल्लाते रहते हैं हमको लिबरेट करो, अपने घर ले जाओ। यह भी बच्चे समझते हैं कि घर में जाकर बैठना नहीं है, फिर पार्ट बजाने आना है। इस समय सारी दुनिया पतित है। अभी बाप द्वारा तुम पावन बन रहे हो। एम ऑब्जेक्ट सामने खड़ी है। और कोई भी यह एम ऑब्जेक्ट नहीं दिखायेंगे कि हम यह बन रहे हैं। बाप कहते हैं बच्चे तुम यह थे, अब नहीं हो। पूज्य थे अब पुजारी बन गये हो फिर पूज्य बनने के लिए पुरूषार्थ चाहिए। बाप कितना अच्छा पुरूषार्थ कराते हैं। यह बाबा समझते हैं ना हम प्रिन्स बनूँगा। नम्बरवन में है यह, फिर भी हर वक्त याद नहीं ठहरती है। भूल जाते हैं। कितना भी कोई मेहनत करे परन्तु अभी वह अवस्था होगी नहीं। कर्मातीत अवस्था तब होगी जब लड़ाई का समय होगा। पुरूषार्थ तो सबको करना है ना। इनको भी करना है। तुम समझाते भी हो चित्र में देखो बाबा का चित्र कहाँ है? एकदम झाड़ के पिछाड़ी में खड़ा है, पतित दुनिया में और नीचे में फिर तपस्या कर रहे हैं। कितना सहज समझाया जाता है। यह सब बातें बाप ने ही समझाई हैं। यह भी नहीं जानते थे। बाप ही नॉलेजफुल है, उसको ही सब याद करते हैं - हे परमपिता परमात्मा आकर हमारे दु:ख हरो। ब्रह्मा-विष्णु-शंकर तो देवतायें हैं। मूलवतन में रहने वाली आत्माओं को देवता थोड़ेही कहा जाता है। ब्रह्मा-विष्णु-शंकर का भी राज़ बाप ने समझाया है। ब्रह्मा, लक्ष्मी-नारायण यह तो सब यहाँ ही हैं ना। सूक्ष्मवतन का सिर्फ तुम बच्चों को अभी साक्षात्कार होता है। यह बाबा भी फरिश्ता बन जाते हैं। यह तो बच्चे जानते हैं जो सीढ़ी के ऊपर में खड़ा है वही फिर नीचे तपस्या कर रहे हैं। चित्र में बिल्कुल क्लीयर दिखाया है। वह अपने को भगवान कहाँ कहलाते हैं। यह तो कहते हैं हम वर्थ नाट ए पेनी थे, ततत्वम्। अभी वर्थ पाउण्ड बन रहे हो ततत्वम्। कितनी सहज समझने की बातें हैं। कभी कोई बोले तो कहो देखो यह तो कलियुग के अन्त में खड़ा है ना। बाप कहते हैं जब जड़जड़ीभूत अवस्था, वानप्रस्थ होती है तब मैं इनमें प्रवेश करता हूँ। अभी राजयोग की तपस्या कर रहे हैं। तपस्या करने वाले को देवता कैसे कहेंगे? राजयोग सीखकर यह बनेंगे। तुम बच्चों को भी ऐसा ताज वाला बनाते हैं ना। यह सो देवता बनते हैं। ऐसे तो 10-20 बच्चों के चित्र भी रख सकते हैं। दिखलाने के लिए कि यह बनते हैं। आगे सबके ऐसे फोटो निकले हुए हैं। यह समझाने की बात है ना। एक तरफ साधारण, दूसरे तरफ डबल सिरताज। तुम समझते हो हम यह बन रहे हैं। बनेंगे वह जिनकी लाइन क्लीयर होगी और बहुत मीठा भी बनना है। इस समय मनुष्यों में काम-क्रोध आदि का बीज कितना हो गया है। सबमें 5 विकार रूपी बीज के झाड़ निकल पड़े हैं। अभी बाप कहते हैं ऐसा बीज नहीं बोना है। संगमयुग पर तुमको देह-अभिमान का बीज नहीं बोना है। काम का बीज नहीं बोना है। आधाकल्प के लिए फिर रावण ही नहीं रहेगा। हर एक बात बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं। मुख्य तो एक ही बात है मनमनाभव। बाप कहते हैं मुझे याद करो। सबसे पिछाड़ी में यह है, फिर सबसे पहले भी यह है। योगबल से कितना पावन बनते हैं। शुरू में तो बच्चों को बहुत साक्षात्कार होते थे। भक्ति मार्ग में जब नौधा भक्ति करते हैं तब साक्षात्कार होता है। यहाँ तो यह बैठे-बैठे ध्यान में चले जाते थे, इसको जादू समझते थे। यह तो फर्स्टक्लास जादू है। मीरा ने तो बहुत तपस्या की, साधू-सन्त आदि का संग किया। यहाँ साधू आदि कहाँ हैं। यह तो बाप है ना। सबका बाप है शिवबाबा। कहते हैं गुरू जी से मिलें। यहाँ तो गुरू है नहीं। शिवबाबा तो है निराकार फिर किससे मिलना चाहते हो? उन गुरूओं के पास तो जाकर भेंटा रखते हैं। यह तो बाप बेहद का मालिक है। यहाँ भेंटा आदि चढ़ाने की बात नहीं। यह पैसा क्या करेंगे? यह ब्रह्मा भी समझते हैं हम विश्व का मालिक बनते हैं। बच्चे जो कुछ पैसा आदि देते हैं तो उन्हों के लिए ही मकान आदि बना देते हैं। पैसे तो न शिवबाबा के काम के हैं, न ब्रह्मा बाबा के काम के हैं। यह मकान आदि बनाया ही है बच्चों के लिए, बच्चे ही आकर रहते हैं। कोई गरीब हैं, कोई साहूकार हैं, कोई तो दो रूपये भी भेज देते हैं - बाबा हमारी एक ईट लगा दो। कोई हजार भेज देते हैं। भावना तो दोनों की एक है ना। तो दोनों का इक्वल बन जाता है। फिर बच्चे आते हैं जहाँ चाहें रहें। जिसने मकान बनवाया है वह अगर आते हैं तो उनको जरूर सुख से रहायेंगे। कई फिर कह देते बाबा के पास भी खातिरी होती है। अरे वह तो जरूर करनी पड़ेगी ना। कोई कैसे हैं, कोई तो कहाँ भी बैठ जाते हैं। कोई बहुत नाज़ुक होते हैं, विलायत में रहने वाले, बड़े-बड़े महलों में रहने वाले होते हैं, हर एक नेशन में बड़े-बड़े साहूकार निकलते हैं तो मकान आदि ऐसे बनाते हैं। यहाँ तो देखो कितने ढेर बच्चे आते हैं। और किसी बाप को ऐसे ख्यालात थोड़ेही होंगे। करके 10-12-20 पोत्रे-पोत्रियाँ हों। अच्छा, किसको 200-500 भी हों इनसे जास्ती तो नहीं होंगे। इस बाबा की फैमिली तो कितनी बड़ी है, और ही वृद्धि को पानी है। यह तो राजधानी स्थापन हो रही है। बाप की फैमिली कितनी बनेंगी। फिर प्रजापिता ब्रह्मा की फैमिली कितनी हो गई। कल्प-कल्प जब आते हैं तब ही वन्डरफुल बातें तुम्हारे कानों में पड़ती है। बाप के लिए ही कहते हो ना - हे प्रभु तुम्हारी गति-मत सबसे न्यारी शुरू होती है। भक्ति और ज्ञान में फ़र्क देखो कितना है। बाप तुमको समझाते हैं - स्वर्ग में जाना है तो दैवीगुण भी धारण करने चाहिए। अभी तो कांटे हैं ना। गाते रहते हैं मैं निर्गुण हारे में कोई गुण नाही। बाकी 5 विकारों के अवगुण हैं, रावण राज्य है। अभी तुमको कितनी अच्छी नॉलेज मिलती है। वह नॉलेज इतनी खुशी नहीं देती है, जितनी यह। तुम जानते हो हम आत्मायें ऊपर मूलवतन में रहने वाली हैं। सूक्ष्मवतन में ब्रह्मा-विष्णु-शंकर, वह भी सिर्फ साक्षात्कार होता है। ब्रह्मा भी यहाँ, लक्ष्मी-नारायण भी यहाँ के हैं। यह सिर्फ साक्षात्कार होता है। व्यक्त ब्रह्मा सो फिर सूक्ष्मवतनवासी ब्रह्मा फरिश्ता कैसे बन जाते हैं, वह निशानी है। बाकी है कुछ नहीं। अभी तुम बच्चे सब बातें समझते जाते हो, धारणा करते जाते हो। नई बात नहीं है। तुम अनेक बार देवता बने हो, डीटी राज्य था ना। यह चक्र फिरता रहता है। वह विनाशी ड्रामा होता है, यह है अनादि अविनाशी ड्रामा। यह तुम्हारे सिवाए और कोई की बुद्धि में नहीं है। यह सब बाप बैठ समझाते हैं। ऐसे नहीं कि परम्परा से चला आया है। बाप कहते हैं यह ज्ञान अभी तुमको सुनाते हैं। फिर यह प्राय: लोप हो जाता है। तुम राजाई पद प्राप्त कर लेते हो फिर सतयुग में यह नॉलेज होती नहीं। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार सदा स्मृति रहे कि हम अभी ब्राह्मण हैं इसलिए विकारों से बहुत-बहुत दूर रहना है। कभी भी क्रिमिनल एसाल्ट न हो। बाप से बहुत-बहुत ऑनेस्ट, वफादार रहना है। डबल सिरताज देवता बनने के लिए बहुत मीठा बनना है, लाइन क्लीयर रखनी है। राजयोग की तपस्या करनी है। वरदान:- ईश्वरीय नशे द्वारा पुरानी दुनिया को भूलने वाले सर्व प्राप्ति सम्पन्न भव जैसे वह नशा सब कुछ भुला देता है, ऐसे यह ईश्वरीय नशा दुखों की दुनिया को सहज ही भुला देता है। उस नशे में तो बहुत नुकसान होता है, अधिक पीने से खत्म हो जाते हैं लेकिन यह नशा अविनाशी बना देता है। जो सदा ईश्वरीय नशे में मस्त रहते हैं वह सर्व प्राप्ति सम्पन्न बन जाते हैं। एक बाप दूसरा न कोई - यह स्मृति ही नशा चढ़ाती है। इसी स्मृति से समर्थी आ जाती है। स्लोगन:- एक दो को कॉपी करने के बजाए बाप को कॉपी करो।
- BK murli today: 15 Dec 2020 - Brahma Kumaris Murli for today
Shiv Baba's murli for today for Brahma Kumaris/Kumar (BK godly students). Date: 15 December 2020 (Tuesday). Publisher: Madhuban, Mount Abu. Official Murli Blog to listen + read daily gyan murli. "Sweet children, you now have to return home. Therefore, forget all your bodily relations including your own bodies; constantly remember Me alone and become pure." Question: What subtle aspects connected with souls can only be understood by those who have refined intellects? Answer: 1. Souls have been gradually covered with rust like a needle. That rust can only be removed by staying in remembrance. Only when the rust is removed, that is, only when souls become satopradhan from tamopradhan, can there be the pull from the Father and can souls return home with the Father. 2. To the extent that the rust is removed, accordingly your explanations will pull others. These are very deep and subtle aspects which cannot be understood by those with gross intellects. ♫ Listen Today's Murli ➤ Song: Have patience, o mind! Your days of happiness are about to come. Om shanti. God speaks. Who entered your intellects? When, "God speaks”, is said at other Gita pathshalas they only have Shri Krishna in their intellects. Here, you children remember the highest-on-high Father. At this time it is the confluence age when you become the most elevated human beings. The Father sits here and says to you children: Break all relationships of bodies, including that of your own body, and consider yourselves to be souls. This is most essential. Only at the confluence age does the Father explain this. It is souls that become impure. Souls now have to become pure and return home. People have been remembering the Purifier but they don't know anything. The people of Bharat are in total darkness. Devotion is the night and knowledge is the day. There is darkness at night and light during the day. The golden age is the day and the iron age is the night. You are now in the iron age and have to go to the golden age. There is no question of anyone being impure in the pure world. Only when you become impure is there the question of becoming pure. When you are pure, you don't even remember the impure world. Now that the world is impure, you remember the pure world. The impure world is the second half of the cycle and the pure world is the first half. There cannot be anyone impure there. Those who were pure have now become impure. The 84 births that are spoken of refer to them. These are very deep matters and have to be understood. You have been performing devotion for half the cycle and so you can't stop it that quickly. Human beings are in total darkness. Only a handful out of multimillions emerge. This knowledge hardly sits in anyone's intellect. The Father says: The main thing is to forget all bodily relations and to constantly remember Me alone. Souls have become impure and have to become pure. Only the Father gives this explanation because this Father is the Principal, the Goldsmith, the Doctor, the Barrister, everything. These names will not remain there. Even this study will not remain there. People study here in order to obtain employment. In earlier days, females didn't study as much. They learnt all of this later on. Who would look after the home if the husband were to die? This is why females learn everything. Such things don’t exist in the golden age for you to worry about. Here, they save money for such a time. There, you don't have such thoughts to worry about. The Father makes you children so wealthy. In heaven you have many treasures. Mines of diamonds and jewels are all overflowing. Here, the land has become barren and has no strength. There is the difference of day and night between the flowers there and the flowers here. Here, all the strength of everything has finished. Although they import seeds from America etc., none of them has any strength. The land is such that you have to make a lot of effort. There, everything is satopradhan. The elements are satopradhan and so everything else is satopradhan. Here, everything is tamopradhan. There isn't any strength left in anything. Only you understand this difference. Only in trance can you now see satopradhan things. The flowers there are so beautiful. It's possible that you can see the grain that they have there. You can understand it with your intellect. There, everything has so much strength. The new world doesn't enter anyone's intellect. Don't even ask about this old world! Such tall stories have been told that they have completely put all human beings to sleep in total darkness. When you tell them that very little time remains, they laugh at you. In reality, only those who consider themselves to be Brahmins will understand this. This is a new language, a spiritual study. Until the spiritual Father comes, no one can understand anything. You children know the spiritual Father. Those people teach yoga etc., but who taught them? It can't be said that the spiritual Father taught them. The Father only teaches you spiritual children. Only Brahmins who belong to the confluence age understand this. Only those who belong to the original eternal deity religion will become Brahmins. There are so few of you Brahmins! In the world, there are so many different castes and creeds. There definitely must be a book in which you can find out how many religions and how many languages there are in the whole world. You know that none of those will remain. In the golden age, there was one religion and one language. You now know the world cycle. You can also understand that none of these languages will remain. Everyone will go to the land of peace. You children have now received the knowledge of the world cycle. Even when you explain to people, they don't understand this. You get eminent people to carry out openings because they are very well known and the sound will spread: Wonderful! The opening was carried out by the President or the Prime Minister. If this Baba were to do this, people would not believe that it was the Supreme Father, the Supreme Soul, who carried out the opening. When important people, like the Commissioner etc. come here, others come running after them. No one would come running after this one. There are now very few of you Brahmin children. Only when there is a majority of you will they understand. If they were to understand this now, they would come running to the Father. Someone told one of the daughters: We want to go directly to the person who taught you. However, if a needle is rusty, how can it be pulled by a magnet? Only when the rust is removed can the magnet pull the needle. If even a slight part of the needle is covered with rust, it cannot be pulled that much. It will only be at the end that you become such that all the rust would be completely removed. You will then return home with the Father. Your concern now is that you have become tamopradhan and are covered with rust. The more you stay in remembrance, the more the rust will be removed. Just as the rust accumulated gradually, so it will continue to be removed gradually. It will be removed in the same way. Just as the rust has accumulated, so too it has to be removed and you have to remember the Father for that. Some people's rust has been removed a great deal by them having remembrance, whereas only a little of others has been removed. The more someone's rust is removed, the more he will be able to pull others with his explanations. These are very refined matters. Those who have gross intellects cannot understand these things. You know that a kingdom is being established. Many different methods continue to emerge day by day for you to explain to others. Previously, you didn't know that you would have exhibitions and museums etc. As you make further progress, it's possible that there might be something else. There is now still time left before establishment has to take place. You mustn't become disheartened. If you are unable to control your physical organs, you fall. If you fall into vice, the needle will become very rusty. A lot of rust has accumulated through the vices. In the golden and silver ages, there is absolutely very little rust accumulated, and then, after half the cycle, it accumulates quickly. It is because you fall down that it is said: Viceless and vicious. There are signs of the viceless deities. The Father says: The deity religion has disappeared, but signs of it still exist. The best sign is this picture. You can take this picture of Lakshmi and Narayan around with you because you are becoming that. The kingdom of Ravan is being destroyed and the kingdom of Rama is being established. This is the kingdom of Rama and that is the kingdom of Ravan; this is the confluence age. There are so many points. Doctors keep so many different types of medicine in their intellects. A barrister has so many different points in his intellect. A very good book can be written about many different topics. Then, when you go to give a lecture, you can just go through the points. Those who have shrewd intellects would quickly glance through them. First of all, you should write down what you are going to explain. Sometimes, you remember things after you have given the lecture: "If I had explained this, it would have been better." By explaining these points to others, they will also sit in your intellect. A list of topics should be created. You should select a topic and prepare a lecture within yourself, or write it out and then check whether you were able to write down all the points. The more you work on this, the better it will become. The Father understands that so-and-so is a good surgeon and has many points in his intellect. If you go from here having become full you won't enjoy yourself without doing service. When you have exhibitions, two to four people sometimes emerge or six to eight people sometimes emerge. Sometimes, not even one person emerges. Thousands may have seen the exhibition, but so few emerge from them. This is why you now continue to make very big pictures. You are continuing to become clever. You can also see what the condition of important people is. Baba has explained that you should find out to whom you should give this knowledge. You should feel the pulse of those who are My devotees. Explain one main thing to those who study the Gita: Only the Highest on High is called God. He is incorporeal. No bodily being can be called God. You children have now received full understanding. Sannyasis renounce their homes and run away. Some run away in childhood while still celibate. It would be the same for them in their next birth; they definitely take birth through a mother's womb. Until they get married they are free from bondage and so they don't remember their relations. that much. When they are married they remember all their relations. It takes time; they cannot become free from bondage so quickly. Everyone knows his own life story. Sannyasis understand that they themselves were previously householders and they then took up renunciation. Your renunciation is greater and this is why it takes effort. Those sannyasis rub ashes on themselves, shave their heads and change their form of dress. You don't need to do anything like that. Here, it isn't even a question of changing your dress. It doesn't matter if you don't wear a white sari. This knowledge is for intellects. "I am a soul and I have to remember the Father. It is through this that the rust will be removed and I will become satopradhan." Everyone has to return home. Some will become pure through the power of yoga and some will experience punishment before returning home. You children have to make effort to remove the rust and this is why the fire of yoga is remembered. Sins are burnt in the fire. You will then become pure. The pyre of lust is also called a fire. By burning in the fire of lust you have become absolutely ugly. The Father says: Now become beautiful! These things cannot sit in the intellect of anyone except you Brahmins. These are unique things. When people say to you that you don't even believe in the scriptures and that you have become atheists, tell them: We used to study the scriptures, but the Father has now given us this knowledge. It is through knowledge that there is salvation. God speaks: No one can attain Me by studying the Vedas or Upanishads, by making donations or performing charity. It is only through Me that you can attain Me. Only the Father comes and makes you worthy. When a soul becomes rusty, he calls out to the Father to come and purify him. Souls that have become tamopradhan now have to become satopradhan. From being tamopradhan, souls have to become tamo, rajo, sato and then satopradhan. If anything goes wrong in between, more rust accumulates. The Father is making us so elevated. Therefore, there should be that happiness. People go abroad in great happiness to study. You are now becoming so sensible. You have become so tamopradhan and senseless in the iron age. The more love you have, the more they oppose you. You children understand that your kingdom is being established. Those who study well and stay in remembrance will attain a good status. The sapling is being planted in Bharat. Day by day, your name is being glorified through the newspapers. Newspapers are sent everywhere. The same journalists sometimes write good things and sometimes bad things because they rely on what they hear. They write whatever someone tells them. Many rely a lot on what they hear. That is called following the dictates of others. The dictates of others are devilish dictates. The Father gives elevated directions. When someone tells them something contrary, they stop coming. Those who remain engaged in doing service are aware of everything. Whatever service you do here, that is your number one service. You do service here and you receive the fruit there. Everything you do here is with the Father. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for dharna The needle of the soul has become rusty. Make effort to remove the rust with the power of yoga and become satopradhan. Never stop studying because of hearing what others tell you. Keep your intellect full of points of knowledge and do service. Give knowledge after feeling their pulse. Become one with a very shrewd intellect. Blessing: May you adopt your original religion of the self and become pure and yogi with the awareness of your original and eternal form. The original religion of Brahmins is purity whereas impurity is an external religion. The purity people find difficult to adopt is very easy for you children because you are aware that your true form of souls is always pure. Your eternal form is of a pure soul and your original form is of a pure deity. Even the last birth of the present time is a pure Brahmin life and so purity is the personality of Brahmin life. Those who are pure are yogi. Slogan: Do not bring about carelessness by calling yourself an easy yogi, but become a form of power.
- आज की मुरली 15 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 15 December 2020 (Tuesday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris (BK) Murli for today in Hindi. (Official Murli blog~ listen + read daily murli) "मीठे बच्चे - अब घर जाना है इसलिए देह सहित देह के सब सम्बन्धों को भूल मामेकम् याद करो और पावन बनो'' प्रश्नः- आत्मा के संबंध में कौन सी एक महीन बात महीन बुद्धि वाले ही समझ सकते हैं? उत्तर:- आत्मा पर सुई की तरह धीरे-धीरे जंक (कट) चढ़ती गई है। वह याद में रहने से उतरती जायेगी। जब जंक उतरे अर्थात् आत्मा तमोप्रधान से सतोप्रधान बनें तब बाप की खींच हो और वह बाप के साथ वापस जा सके। 2- जितना जंक उतरती जायेगी उतना दूसरों को समझाने में खीचेंगे। यह बातें बड़ी महीन हैं, जो मोटी बुद्धि वाले समझ नहीं सकते। ♫ मुरली सुने ➤ ओम् शान्ति। भगवानुवाच। अब बुद्धि में कौन आया? वह जो गीता पाठशालायें आदि हैं उन्हों को तो भगवानुवाच कहने से श्रीकृष्ण ही बुद्धि में आयेगा। यहाँ तुम बच्चों को तो ऊंच ते ऊंच बाप याद आयेगा। इस समय यह है संगमयुग, पुरुषोत्तम बनने का। बाप बच्चों को बैठ समझाते हैं कि देह सहित देह के सब सम्बन्ध तोड़ अपने को आत्मा समझो। यह बहुत जरूरी बात है, जो इस संगमयुग पर बाप समझाते हैं। आत्मा ही पतित बनी है। फिर आत्मा को पावन बन घर जाना है। पतित-पावन को याद करते आये हैं, परन्तु जानते कुछ नहीं। भारतवासी बिल्कुल ही घोर अन्धियारे में हैं। भक्ति है रात, ज्ञान है दिन। रात में अन्धियारा, दिन में रोशनी होती है। दिन है सतयुग, रात है कलियुग। अभी तुम कलियुग में हो, सतयुग में जाना है। पावन दुनिया में पतित का क्वेश्चन ही नहीं। जब पतित होते हैं तो पावन होने का क्वेश्चन उठता है। जब पावन हैं तो पतित दुनिया याद भी नहीं। अभी पतित दुनिया है तो पावन दुनिया याद पड़ती है। पतित दुनिया पिछाड़ी का भाग है, पावन दुनिया है पहला भाग। वहाँ कोई पतित हो न सके। जो पावन थे फिर पतित बने हैं। 84 जन्म भी उन्हों के समझाये जाते हैं। यह बड़ी गुह्य बातें समझने की हैं। आधा-कल्प भक्ति की है, वह इतना जल्दी छूट न सके। मनुष्य बिल्कुल ही घोर अन्धियारे में हैं, कोटों में कोई ही निकलते हैं, मुश्किल कोई की बुद्धि में बैठेगा। मुख्य बात तो बाप कहते हैं देह के सब सम्बन्ध भूल मामेकम् याद करो। आत्मा ही पतित बनी है, उनको पवित्र बनना है। यह समझानी भी बाप ही देते हैं क्योंकि यह बाप प्रिसिंपल, सोनार, डॉक्टर, बैरिस्टर सब कुछ है। यह नाम वहाँ रहेंगे नहीं। वहाँ यह पढ़ाई भी नहीं रहेगी। यहाँ पढ़ते हैं नौकरी करने के लिए। आगे फीमेल इतना पढ़ती नहीं थी। यह सब बाद में सीखी हैं। पति मर जाए तो सम्भाल कौन करे? इसलिए फीमेल भी सब सीखती रहती हैं। सतयुग में तो ऐसी बातें होती नहीं जो चिंतन करना पड़े। यहाँ मनुष्य धन आदि इकट्ठा करते हैं, ऐसे समय के लिए। वहाँ तो ऐसे ख्यालात ही नहीं जो चिंता करनी पड़े। बाप तुम बच्चों को कितना धनवान बना देते हैं। स्वर्ग में बहुत खज़ाना रहता है। हीरे-जवाहरातों की खानियाँ सब भरपूर हो जाती हैं। यहाँ बंजर जमीन हो जाती है तो वह ताकत नहीं होती। वहाँ के फूलों और यहाँ के फूलों आदि में रात-दिन का फर्क है। यहाँ तो सब चीज़ों से ताकत ही निकल गई है। भल कितना भी अमेरिका आदि से बीज ले आते हैं परन्तु ताकत निकलती जाती है। धरनी ही ऐसी है, जिसमें जास्ती मेहनत करनी पड़ती है। वहाँ तो हर चीज़ सतोप्रधान होती है। प्रकृति भी सतोप्रधान तो सब कुछ सतोप्रधान होता है। यहाँ तो सब चीजें तमोप्रधान हैं। कोई चीज़ में ताकत नहीं रही है। यह फर्क भी तुम समझते हो। जब सतोप्रधान चीज़ें देखते हो, वह तो ध्यान में ही देखते हो। वहाँ के फूल आदि कितने अच्छे होते हैं। हो सकता है - वहाँ का अनाज आदि सब तुमको देखने में आये। बुद्धि से समझ सकते हैं। वहाँ की हर चीज़ में कितनी ताकत रहती है। नई दुनिया किसकी बुद्धि में आती ही नहीं। इस पुरानी दुनिया की तो बात मत पूछो। गपोड़ा भी बहुत लम्बा-चौड़ा लगाते हैं तो मनुष्य बिल्कुल अन्धियारे में सो गये हैं। तुम बताते हो बाकी थोड़ा समय है तो तुम्हारे पर कोई हंसी भी करते हैं। रीयल्टी में तो वह समझते हैं जो अपने को ब्राह्मण समझते हैं। यह नई भाषा, रूहानी पढ़ाई है ना। जब तक स्प्रीचुअल फादर न आये, कोई समझ न सके। स्प्रीचुअल फादर को तुम बच्चे जानते हो। वो लोग जाकर योग आदि सिखाते हैं, परन्तु उन्हों को सिखलाया किसने? ऐसे तो नहीं कहेंगे स्प्रीचुअल फादर ने सिखाया। बाप तो सिखलाते ही रूहानी बच्चों को हैं। तुम संगमयुगी ब्राह्मण ही समझते हो। ब्राह्मण बनेंगे भी वह जो आदि सनातन देवी-देवता धर्म के होंगे। ब्राह्मण तुम कितने थोड़े हो। दुनिया में तो किस्म-किस्म की अथाह जातियाँ हैं। एक किताब जरूर होगा जिससे पता लगेगा कि दुनिया में कितने धर्म, कितनी भाषायें हैं। तुम जानते हो यह सब नहीं रहेंगे। सतयुग में तो एक धर्म, एक भाषा ही थी। सृष्टि चक्र को तुमने जाना है। तो भाषाओं को भी जान सकते हो कि यह सब रहेंगे नहीं। इतने सब शान्तिधाम चले जायेंगे। यह सृष्टि का ज्ञान अभी तुम बच्चों को मिला है। तुम मनुष्यों को समझाते हो फिर भी समझते थोड़ेही हैं। कोई बड़े आदमियों से ओपनिंग भी इसलिए कराते हैं क्योंकि नामीग्रामी हैं। आवाज़ फैलेगा वाह! प्रेजीडेंट, प्राइम मिनिस्टर ने ओपनिंग की। यह बाबा जाये तो मनुष्य थोड़ेही समझेंगे परमपिता परमात्मा ने ओपनिंग की, मानेंगे नहीं। कोई बड़ा आदमी कमिश्नर आदि आयेगा तो उनके पीछे और भी भागेंगे। इनके पीछे तो कोई नहीं भागेगा। अभी तुम ब्राह्मण बच्चे तो बहुत थोड़े हो। जब मैजारिटी होंगे तब समझेंगे। अभी अगर समझ जायें तो बाप के पास भागें। एक ने बच्ची को कहा था कि जिसने तुमको यह सिखाया हम डायरेक्ट क्यों न उनके पास जायें। परन्तु सुई पर कट लगी हुई है तो चुम्बक की कशिश कैसे हो? कट जब पूरी निकले तब चुम्बक को पकड़ सके। सुई का एक कोना भी कट चढ़ी हुई होगी तो उतना खीचेंगी नहीं। सारी कट उतर जाये वह तो पिछाड़ी में जब ऐसे बनेंगे फिर तो बाप के साथ वापिस जायेंगे। अभी तो फुरना (फा) है कि हम तमोप्रधान हैं, कट चढ़ी हुई है। जितना याद करेंगे उतना कट साफ होती जायेगी। आहिस्ते-आहिस्ते कट निकलती जायेगी। कट चढ़ी भी आहिस्ते-आहिस्ते है ना, फिर उतरेगी भी ऐसे। जैसे कट चढ़ी है वैसे साफ होनी है तो उसके लिए बाप को याद भी करना है। याद से कोई की जास्ती कट उतरी है, कोई की कम। जितना जास्ती कट उतरी हुई होगी उतना वह दूसरे को समझाने में खीचेंगे। यह बड़ी महीन बातें हैं। मोटी बुद्धि वाले समझ न सकें। तुम जानते हो राजाई स्थापन हो रही है। समझाने के लिए भी दिन-प्रतिदिन युक्तियाँ निकलती रहती हैं। आगे थोड़ेही पता था कि प्रदर्शनियाँ, म्यूज़ियम आदि बनायेंगे। आगे चल हो सकता है और कुछ निकले। अभी टाइम तो पड़ा है, स्थापना होनी है। हार्टफेल भी नहीं होना है। कर्मेन्द्रियों को वश नहीं कर सकते हैं तो गिर पड़ते हैं। विकार में गये तो फिर सुई पर बहुत कट लग जायेगी। विकार से जास्ती कट चढ़ती जाती है। सतयुग-त्रेता में बिल्कुल थोड़ी फिर आधाकल्प में जल्दी-जल्दी कट चढ़ती है। नीचे गिर पड़ते हैं इसलिए निर्विकारी और विकारी गाया जाता है। वाइसलेस देवताओं की निशानी है ना। बाप कहते हैं देवी-देवता धर्म प्राय: लोप हो गया है। निशानियाँ तो हैं ना। सबसे अच्छी निशानी यह चित्र हैं। तुम यह लक्ष्मी-नारायण का चित्र उठाए परिक्रमा दे सकते हो क्योंकि तुम यह बनते हो ना। रावण राज्य का विनाश, राम राज्य की स्थापना होती है। यह राम राज्य, यह रावण राज्य, यह है संगम। ढेर की ढर प्वाइंट्स हैं। डॉक्टर लोगों की बुद्धि में कितनी दवाइयाँ याद रहती हैं। बैरिस्टर की बुद्धि में भी अनेक प्रकार की प्वाइंट्स हैं। ढेर टॉपिक्स का तो बहुत अच्छा किताब बन सकता है। फिर जब भाषण पर जाओ तो प्वाइंट्स नज़र से निकालो। शुरूड बुद्धि वाले झट देख लेंगे। पहले तो लिखना चाहिए हम ऐसे-ऐसे समझायेंगे। भाषण करने के बाद भी याद आता है ना। ऐसे समझाते थे तो अच्छा था। यह प्वाइंट्स औरों को समझाने से बुद्धि में बैठेगी। टॉपिक्स की लिस्ट बनी हुई हो। फिर एक टॉपिक उठाए अन्दर में भाषण करना चाहिए या लिखना चाहिए। फिर देखना चाहिए सब प्वाइंट्स लिखी हैं? जितना माथा मारेंगे उतना अच्छा है। बाप तो समझते हैं ना यह अच्छा सर्जन है, इनकी बुद्धि में बहुत प्वाइंट्स हैं। भरपूर हो जायेंगे तो सर्विस बिगर मज़ा नहीं आयेगा। तुम प्रदर्शनी करते हो कहाँ से 2-4, कहाँ से 6-8 निकलते हैं। कहाँ तो एक भी नहीं निकलता है। हज़ारों ने देखा, निकले कितने थोड़े इसलिए अभी बड़े-बड़े चित्र भी बनाते रहते हैं। तुम होशियार होते जाते हो। बड़े-बड़े आदमियों का क्या हाल है, वह भी तुम देखते हो। बाबा ने समझाया हैं जाँच करनी है किसको यह नॉलेज देनी चाहिए। रग देखनी चाहिए जो मेरे भक्त हों। गीता वालों को मुख्य बात एक ही समझाओ - भगवान ऊंच ते ऊंच को ही कहा जाता है। वह है निराकार। कोई भी देहधारी मनुष्यों को भगवान नहीं कह सकते। तुम बच्चों को अभी सारी समझ आई है। संन्यासी भी घर का संन्यास कर भागते हैं। कोई ब्रह्मचारी ही चले जाते हैं। फिर दूसरे जन्म में भी ऐसे होता है। जन्म तो जरूर माता के गर्भ से ही लेते हैं। जब तक शादी नहीं की है तो बंधनमुक्त हैं, इतने कोई सम्बन्धी आदि याद नहीं आयेंगे। शादी की तो फिर सम्बन्ध याद आयेंगे। टाइम लगता है, जल्दी बन्धनमुक्त नहीं होते। अपनी जीवन कहानी का मालूम तो सबको रहता है। संन्यासी समझते होंगे पहले हम गृहस्थी थे फिर संन्यास किया। तुम्हारा है बड़ा संन्यास इसलिए मेहनत होती है। वह संन्यासी भभूत लगाते, बाल उतारते, वेष बदलते। तुम्हें तो ऐसा करने की दरकार नहीं। यहाँ तो ड्रेस बदलने की भी बात नहीं। तुम सफेद साड़ी नहीं पहनो तो भी हर्जा नहीं। यह तो बुद्धि का ज्ञान है। हम आत्मा हैं, बाप को याद करना है इससे ही कट निकलेगी और हम सतोप्रधान बन जायेंगे। वापिस तो सबको जाना है। कोई योगबल से पावन बन जायेंगे, कोई सज़ा खाकर जायेंगे। तुम बच्चों को जंक उतारने की ही मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए इनको योग अग्नि भी कहते हैं। अग्नि से पाप भस्म होते हैं। तुम पवित्र हो जायेंगे। काम चिता को भी अग्नि कहते हैं। काम अग्नि में जलकर काले बन गये हैं। अब बाप कहते हैं गोरा बनो। यह बातें तुम ब्राह्मणों के सिवाए कोई की बुद्धि में बैठ नहीं सकती। यह बातें ही न्यारी हैं। तुमको कहते हैं यह तो शास्त्रों को भी नहीं मानते। नास्तिक बन पड़े हैं। बोलो, शास्त्र तो हम पढ़ते थे फिर बाप ने ज्ञान दिया है। ज्ञान से सद्गति होती है। भगवानुवाच, वेद-उपनिषद आदि पढ़ने, दान-पुण्य आदि करने से कोई भी मेरे को प्राप्त नहीं करते। मेरे द्वारा ही मेरे को प्राप्त कर सकते हैं। बाप ही आकर लायक बनाते हैं। आत्मा पर जंक चढ़ जाती है तब बाप को बुलाते हैं कि आकर पावन बनाओ। आत्मा जो तमोप्रधान बनी है उसे सतोप्रधान बनना है, तमोप्रधान से तमो रजो सतो फिर सतोप्रधान बनना है। अगर बीच में गड़बड़ हुई तो कट चढ़ जायेगी। बाप हमको इतना ऊंच बनाते हैं तो वह खुशी रहनी चाहिए ना। विलायत में पढ़ने के लिए खुशी से जाते हैं ना। अभी तुम कितना समझदार बनते हो। कलियुग में कितना तमोप्रधान बेसमझ बन पड़ते हैं। जितना प्यार करो उतना और ही सामना करते। तुम बच्चे समझते हो कि हमारी राजधानी स्थापन होती है। जो अच्छी रीति पढ़ेंगे, याद में रहेंगे वह अच्छा पद पायेंगे। सैपलिंग भारत से ही लगता है। दिन-प्रतिदिन अखबार आदि से तुम्हारा नाम बाला होता जायेगा। अखबारें तो सब तरफ जाती हैं। वही अखबार वाला कभी देखो तो अच्छा डालेगा, कभी खराब क्योंकि वह भी सुनी-सुनाई पर चलते हैं ना। जिसने जो सुनाया वह लिख देंगे। सुनी-सुनाई पर बहुत चलते हैं, उसको परमत कहा जाता है। परमत आसुरी मत हो गई। बाप की है श्रीमत। कोई ने उल्टी बात बताई तो बस आना ही छोड़ देते हैं। जो सर्विस पर रहते हैं, उन्हों को सब मालूम रहता है। यहाँ तुम जो भी सेवा करते हो, यह है तुम्हारी नम्बरवन सेवा। यहाँ तुम सेवा करते हो, वहाँ फल मिलता है। कर्तव्य तो यहाँ बाप के साथ करते हो ना। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार आत्मा रूपी सुई पर जंक चढ़ी है, उसे योगबल से उतार सतोप्रधान बनने की मेहनत करनी है। कभी भी सुनी-सुनाई बातों पर चलकर पढ़ाई नहीं छोड़नी है। बुद्धि को ज्ञान की प्वाइंट्स से भरपूर रख सर्विस करनी है। रग देखकर ज्ञान देना है। बहुत शुरूड (तीक्ष्ण) बुद्धि बनना है। वरदान:- आदि और अनादि स्वरूप की स्मृति द्वारा अपने निजी स्वधर्म को अपनाने वाले पवित्र और योगी भव ब्राह्मणों का निजी स्वधर्म पवित्रता है, अपवित्रता परधर्म है। जिस पवित्रता को अपनाना लोग मुश्किल समझते हैं वह आप बच्चों के लिए अति सहज है क्योंकि स्मृति आई कि हमारा वास्तविक आत्म स्वरूप सदा पवित्र है। अनादि स्वरूप पवित्र आत्मा है और आदि स्वरूप पवित्र देवता है। अभी का अन्तिम जन्म भी पवित्र ब्राह्मण जीवन है इसलिए पवित्रता ही ब्राह्मण जीवन की पर्सनालिटी है। जो पवित्र है वही योगी है। स्लोगन:- सहजयोगी कहकर अलबेलापन नहीं लाओ, शक्ति रूप बनो।
- BK murli today: 14 Dec 2020 - Brahma Kumaris Murli for today
Shiv Baba's murli for today for Brahma Kumaris/Kumar (BK godly students). Date: 14 December 2020 (Monday). Publisher: Madhuban, Mount Abu. Official Murli Blog to listen + read daily gyan murli. "Sweet children, your days of sorrow are now over. You are now going to such a world that nothing is unattained there." Question: By keeping the significance of which two words in your intellects is it possible to have unlimited disinterest in the old world? Answer: The significance of both the descending and ascending stages are in your intellects. You know that we have been descending for half a cycle; now, it is time to ascend. The Father has come to give us true knowledge to make us into Narayan from ordinary humans. The iron age has now come to an end for us and we are going to the new world. This is why we have unlimited disinterest. ♫ Listen Today's Murli ➤ Song: Have patience, o mind! Your days of happiness are about to come. Om shanti. You sweetest, spiritual children heard the song. The spiritual Father sits here and explains: This is the only elevated confluence age when the Father comes every cycle and teaches the spiritual children. He teaches us Raja Yoga. The Father says to the spiritual children: O human beings, that is, O souls, have patience! He speaks to souls. The soul is the master of this body. The soul says: I am an imperishable soul; this body of mine is perishable. The spiritual Father says: I only come once, at the confluence age, to give you children the patience of knowing that your days of happiness are now coming. You are now in the land of sorrow and the extreme depths of hell. It isn’t just you children, but the whole world, who are in the extreme depths of hell. Those who have become My children have emerged from the extreme depths of hell and are going to heaven. The golden, silver and copper ages have passed. The iron age has also passed for you. For you, it is now the elevated confluence age when you become satopradhan from tamopradhan. When the soul becomes satopradhan he will leave the body. In the golden age, a satopradhan soul needs a new body. There, everything is new. The Father says: Children, you now have to go from the land of sorrow to the land of happiness. Therefore, make effort for that. In the land of happiness it was the kingdom of Lakshmi and Narayan. You are making effort to change from ordinary humans into Narayan. This is the true knowledge to become Narayan from an ordinary human. On the path of devotion they listen to stories from the scriptures on the night of the full moon. However, that is the path of devotion. You cannot call that the path of truth; the path of knowledge is the true path. While descending the ladder you came into the land of falsehood. You now know that, having attained this knowledge from the true Father, we will become deities for 21 births. We were that and then we came down the ladder. The significance of the stages of descending and ascending is in your intellects. They even call out: O Baba, come and purify us! Only the one Father can purify us. The Father says: Children, you were the masters of the world in the golden age. You were very wealthy and happy. There is now little time left. The destruction of the old world is in front of you. In the new world, there is one kingdom and one language. That is called the undivided kingdom. At present, there are many divisions and many languages. Just as the human world tree grows, so the tree of languages also continues to grow. Then there will be one language. It is remembered: The history and geography of the world repeat. This does not sit in the intellects of humans. The Father is the One who changes the old world of sorrow and establishes the new world of happiness. It is written that deityism is established through Prajapita Brahma. This is the study of Raj Yoga. The knowledge written in the Gita is that which the Father spoke to you face to face. People then rewrote this knowledge for the path of devotion, and this led to your descent. God is now teaching you to make you ascend. Devotion is called the path of descending. Knowledge is the path for ascending. Do not be afraid to explain this. Even though some people may oppose and argue with you because they do not understand, you should not argue with anyone. Tell them that the scriptures, the Vedas, the Upanishads, bathing in the Ganges and going on pilgrimages are all the paraphernalia of the path of devotion. Ravan truly exists in Bharat and that is why they burn his effigy. Generally, an effigy of an enemy is burnt for a temporary period, but only the effigy of Ravan is burnt every year. The Father says: Your intellects have become ironaged from golden aged. You were so happy! The Father has come to establish the land of happiness. Later, when the path of devotion begins, you experience sorrow. At that time, you remember the Bestower of Happiness, but that, too, is just in name because you do not know Him. They have changed the name in the Gita. First of all, you should explain that there is only one God, the Highest on High, and it is He who should be remembered. It is the remembrance of only One that is known as unadulterated remembrance and unadulterated knowledge. You do not perform any devotion now as you have become Brahmins; you have knowledge. We become deities through the study that the Father teaches us. Divine virtues also have to be imbibed and that is why Baba says: Keep your chart so that you can know whether you have any devilish traits in you. Body consciousness is the first defect. The next enemy is lust. By conquering lust you will become the conquerors of the world. This is your aim. There aren’t innumerable religions in the kingdom of Lakshmi and Narayan. In the golden age it is only the kingdom of deities. Human beings exist in the iron age. They (deities) are also human beings, but they have divine virtues. At this time, all human beings have devilish traits. Lust, the greatest enemy, does not exist in the golden age. The Father says: By conquering this great enemy of lust you will become the conquerors of the world. Ravan does not exist there. Even this cannot be understood by human beings. Intellects have become tamopradhan while descending from the golden age. You now have to become satopradhan again. You only receive one medicine for this. The Father says: Consider yourselves to be souls and remember the Father and your sins of many births will be burnt away. Since you are sitting here to have your sins burnt away, you shouldn’t commit any further sin. Otherwise it will become one hundred-fold. If you indulge in vice, you will receive one hundred-fold punishment and you will then barely be able to climb up. The number one enemy is lust. If you fall from the fifth floor, your bones would be completely broken. Perhaps you would even die. You are completely crushed when you fall from up above. If you break your promise to the Father and become ugly, you go back to the devilish world. That means you have died from here. Such a soul would not even be called a Brahmin but a shudra. Baba explains in such an easy way. First of all you should have this intoxication. For instance, if there were versions spoken by Krishna, he would also have taught others and made them the same as himself. However, Krishna cannot be God. He takes re-birth. The Father says: I alone am free from re-birth. It is all the same whether you say Radhe and Krishna or Lakshmi and Narayan or Vishnu. The two forms of Vishnu are Lakshmi and Narayan and in their childhood they are Radhe and Krishna. The secret of Brahma has also been explained. Brahma and Saraswati become Narayan and Lakshmi. They are now to be transferred. This one’s name at the end is kept as Brahma, but see how Brahma is now standing completely in the iron age. He does tapasya here in order to become Krishna or Shri Narayan. When you say Vishnu, both are included in that. Saraswati is the daughter of Brahma. No one can understand this. Brahma is shown with four arms because this is the family path. Those on the path of isolation cannot give this knowledge. They trap many people from abroad by telling them that they will teach them ancient Raj Yoga. However, sannyasis cannot teach Raj Yoga. God has now come. You, His children, have now become part of the Godly community. God has come to teach you. He is teaching you Raj Yoga. He is incorporeal. He has made you belong to Him through Brahma. You call out to Him "Baba, Baba!” Brahma is just an interpreter in between. He is "The Lucky Chariot". Baba teaches you through him. You also become pure from impure. The Father teaches you in order to change you from human beings into deities. It is now the kingdom of Ravan, the devilish community. You now belong to the Godly community and you will then belong to the deity community. You are now at the elevated confluence age and are becoming pure. Sannyasis leave their households. Here, the Father says: Husband and wife may stay together at home. Don’t think that a woman is a serpent and that you will become free by leaving her. You mustn’t run away. Their running away is limited renunciation. You are sitting here, but you have disinterest in this vicious world. You have to imbibe all of these aspects very well. Note them down and also take precautions. Imbibe divine virtues too. There is praise of the virtues of Shri Krishna. That is your aim and objective. The Father does not become that, but He makes you become that. After half a cycle, you climb down and become tamopradhan. I do not become tamopradhan, but this one becomes that. This one has taken 84 births. He now has to become satopradhan; he too is an effort-maker. The new world is said to be satopradhan. Everything is originally satopradhan and it then goes through the stages of sato, rajo and tamo. A young child is also called a great soul. He does not have any vices in him and he is therefore called a flower. A young child is said to be more elevated than a sannyasi because a sannyasi has already experienced life. They have the experience of the five vices. A child is unaware of the vices. This is why there is happiness on seeing a child, a living flower. We belong to the family path. You children now have to go from this old world to the new world. All of you are making effort to go to the land of immortality. You are being transferred from the land of death. In order to become deities you now have to make effort. The children of Prajapita Brahma are brothers and sisters. You were brothers and sisters. What is the relationship between the children of Prajapita Brahma? Prajapita Brahma is remembered. How can the world be created until you become a child of Prajapita Brahma? All are the spiritual children of Prajapita Brahma. Those brahmins are on a physical pilgrimage whereas you are on a spiritual pilgrimage. They are impure and you are pure. You understand that they are not the children of Prajapita Brahma. They will not indulge in vice only when they consider themselves to be brothers and sisters. The Father says: Be careful not to perform any criminal acts after becoming My child. Otherwise, you will become one with a stone intellect. There is a story about the Court of Indra. An angel brought a shudra into the gathering and there was a bad odour. She was questioned as to why she had brought an impure person there. She was then cursed. In fact, no impure person can come into this gathering. Whether the Father is aware or not, they cause themselves a loss; they incur one hundred-fold punishment. Impure ones are not allowed here. A visiting room is suitable for them. Only when they promise to become pure and imbibe divine virtues will they be allowed. It takes time to imbibe divine virtues. There is only one promise: to become pure. It has also been explained that the praise of the Supreme Soul is different from that of the deities. Only the Father is the Purifier, the Liberator andthe Guide. He liberates us from all sorrow and takes us back to the land of peace. The cycle is made up of the land of peace, the land of happiness and the land of sorrow. You now have to forget the land of sorrow. Only those who pass, numberwise, will be able to go to the land of happiness from the land of peace. They will continue to come down; the cycle continues to turn. There are very many souls and each soul has his own part, numberwise. Souls will return, numberwise, as well. That is called Shiv Baba’s genealogical tree or the rosary of Rudra. Souls will return, numberwise, and come back, numberwise. Other religions also go through the same process. It is explained to the children every day: If you do not study at school every day and don’t listen to the murli, you will be marked absent. You definitely need the lift of studying. You should not be absent from the Godly university. This study, through which you become the masters of the land of happiness, is so elevated. There, all grains are free; they don’t cost anything. At present they are so expensive. Within a span of 100 years it has become so expensive. There, there is nothing that is unavailable or difficult to obtain. That is the land of happiness. You are getting ready to go there. From beggars you are becoming princes. Wealthy people do not consider themselves to be beggars. Achcha. To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children. Essence for dharna You should not break the promise you made to the Father to become completely pure. You have to take a lot of precautions. Examine your chart to see whether you have any devilish traits. You should not be absent from the Godly university. Do not miss this elevated study of becoming the masters of the land of happiness for even a day. Definitely listen to the murli every day. Blessing: May you be a number one obedient soul who claims full marks in purity of thoughts, words and deeds. Purity in the mind means that no sanskars of impurity emerge even in your thoughts. To be constantly in the soul conscious form means to have the elevated awareness of brotherhood. Let there always be truth and sweetness in your words and humility, contentment and cheerfulness in your deeds. Each of you receives a number on this basis and even the Father sings praise of such completely pure and obedient children. They are the close jewels who reveal the Father’s task through every deed of theirs. Slogan: Be light in your relationships, connections and stage, not in keeping your day’s timetable.
- आज की मुरली 14 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 14 December 2020 (Monday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris (BK) Murli for today in Hindi. (Official Murli blog~ listen + read daily murli) "मीठे बच्चे - तुम्हारे दु:ख के दिन अब पूरे हुए, तुम अब ऐसी दुनिया में जा रहे हो जहाँ कोई भी अप्राप्त वस्तु नहीं " प्रश्नः- किन दो शब्दों का राज़ तुम्हारी बुद्धि में होने कारण पुरानी दुनिया से बेहद का वैराग्य रहता है? उत्तर:- उतरती कला और चढ़ती कला का राज़ तुम्हारी बुद्धि में है। तुम जानते हो आधाकल्प हम उतरते आये, अभी है चढ़ने का समय। बाप आये हैं नर से नारायण बनाने की सत्य नॉलेज देने। हमारे लिए अब कलियुग पूरा हुआ, नई दुनिया में जाना है इसलिए इससे बेहद का वैराग्य है। ♫ मुरली सुने ➤ गीत:- धीरज धर मनुवा... ओम् शान्ति। मीठे-मीठे रूहानी बच्चों ने गीत सुना। रूहानी बाप बैठ समझाते हैं - यह एक ही पुरुषोत्तम संगमयुग है जबकि कल्प-कल्प बाप आकर रूहानी बच्चों को पढ़ाते हैं। राजयोग सिखलाते हैं। बाप रूहानी बच्चों को कहते हैं मनुवा अर्थात् आत्मा, हे आत्मा धीरज धरो। आत्माओं से बात करते हैं। इस शरीर का मालिक आत्मा है। आत्मा कहती है - मैं अविनाशी आत्मा हूँ, यह मेरा शरीर विनाशी है। रूहानी बाप कहते हैं - मैं एक ही बार कल्प के संगम पर आकर तुम बच्चों को धीरज देता हूँ कि अब सुख के दिन आते हैं। अभी तुम दु:खधाम रौरव नर्क में हो। सिर्फ तुम नहीं हो परन्तु सारी दुनिया रौरव नर्क में है, तुम जो मेरे बच्चे बने हो, रौरव नर्क से निकलकर स्वर्ग में चल रहे हो। सतयुग, त्रेता, द्वापर पास हो गया। कलियुग भी तुम्हारे लिए पास हो गया। तुम्हारे लिए यह पुरुषोत्तम संगमयुग है जबकि तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बनते हो। आत्मा जब सतोप्रधान बन जायेगी तो फिर यह शरीर भी छोड़ेगी। सतोप्रधान आत्मा को सतयुग में नया शरीर चाहिए। वहाँ सब कुछ नया होता है। बाप कहते हैं बच्चे अब दु:खधाम से सुखधाम में चलना है, उसके लिए पुरुषार्थ करना है। सुखधाम में इन लक्ष्मी-नारायण की राजाई थी। तुम पुरुषार्थ कर रहे हो नर से नारायण बनने का। यह सत्य नर से नारायण बनने की नॉलेज है। भक्ति मार्ग में हर पूर्णमासी पर कथा सुनते आये हो, परन्तु वह है ही भक्ति मार्ग। उसे सत्य मार्ग नहीं कहेंगे, ज्ञान मार्ग है सत्य मार्ग। तुम सीढ़ी उतरते-उतरते झूठ खण्ड में आते हो। अभी तुम जानते हो सत्य बाप से हम यह नॉलेज पाकर 21 जन्म देवी-देवता बनेंगे। हम थे, फिर सीढ़ी उतरते आये। उतरती कला और चढ़ती कला का राज़ तुम्हारी बुद्धि में है। पुकारते भी हैं हे बाबा आकर हमको पावन बनाओ। एक बाप ही पावन बनाने वाला है। बाप कहते हैं - बच्चे, तुम सतयुग में विश्व के मालिक थे। बहुत धनवान, बहुत सुखी थे। अभी बाकी थोड़ा समय है। पुरानी दुनिया का विनाश सामने खड़ा है। नई दुनिया में एक राज्य, एक भाषा थी। उसको कहा जाता है अद्वैत राज्य। अभी कितना द्वैत है, अनेक भाषायें हैं। जैसे मनुष्यों का झाड़ बढ़ता जाता है, भाषाओं का भी झाड़ वृद्धि को पाता जाता है। फिर होगी एक भाषा। गायन है ना वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट। मनुष्यों की बुद्धि में नहीं बैठता। बाप ही दु:ख की पुरानी दुनिया को बदल सुख की नई दुनिया स्थापन करते हैं। लिखा हुआ है प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा डिटीज्म की स्थापना। यह है राजयोग की पढ़ाई। यह ज्ञान जो गीता में लिखा हुआ है, बाप ने जो सम्मुख सुनाया वह फिर मनुष्यों ने भक्ति मार्ग के लिए बैठ लिखा है, जिससे तुम उतरते आये हो। अभी भगवान तुमको पढ़ाते हैं ऊपर चढ़ने के लिए। भक्ति को कहा ही जाता है उतरती कला का मार्ग। ज्ञान है चढ़ती कला का मार्ग। यह समझाने में तुम डरो मत। भल ऐसे भी हैं जो इन बातों को न समझने कारण विरोध करेंगे, शास्त्रवाद करेंगे। परन्तु तुमको कोई से शास्त्रवाद नहीं करना है। बोलो शास्त्र, वेद, उपनिषद वा गंगा स्नान करना, तीर्थ आदि करना यह सब भक्ति काण्ड है। भारत में रावण भी है बरोबर, जिसकी एफीजी जलाते हैं। वैसे तो दुश्मनों की एफीजी जलाते हैं, अल्पकाल के लिए। यह इस एक रावण की ही एफीज़ी हर वर्ष जलाते आते हैं। बाप कहते हैं तुम गोल्डन एजेड बुद्धि से आइरन एजेड बुद्धि हो गये हो। तुम कितने सुखी थे। बाप आते ही हैं सुखधाम की स्थापना करने। फिर बाद में जब भक्ति मार्ग शुरू होता है तो दु:खी बनते हैं। फिर सुखदाता को याद करते हैं, वह भी नाम मात्र क्योंकि उनको जानते नहीं। गीता में नाम बदल दिया है। पहले-पहले तुम यह समझाओ कि ऊंच ते ऊंच भगवान एक है, याद भी उनको करना चाहिए। एक को याद करना उसको ही अव्यभिचारी याद, अव्यभिचारी ज्ञान कहा जाता है। तुम अभी ब्राह्मण बने हो तो भक्ति नहीं करते हो। तुमको ज्ञान है। बाप पढ़ाते हैं जिससे हम यह देवता बनते हैं। दैवीगुण भी धारण करने हैं इसलिए बाबा कहते हैं अपना चार्ट रखो तो मालूम पड़ेगा हमारे में कोई आसुरी गुण तो नहीं हैं। देह-अभिमान है पहला अवगुण फिर दुश्मन है काम। काम पर जीत पाने से ही तुम जगतजीत बनेंगे। तुम्हारा उद्देश्य ही यह है, इन लक्ष्मी-नारायण के राज्य में कोई अनेक धर्म थे नहीं। सतयुग में देवताओं का ही राज्य होता है। मनुष्य होते हैं कलियुग में। हैं भल वह भी मनुष्य, परन्तु दैवीगुणों वाले। इस समय सब मनुष्य हैं आसुरी गुणों वाले। सतयुग में काम महाशत्रु होता नहीं। बाप कहते हैं इस काम महाशत्रु पर जीत पाने से तुम जगतजीत बनेंगे। वहाँ रावण होता नहीं। यह भी मनुष्य समझ नहीं सकते। गोल्डन एज से उतरते-उतरते तमोप्रधान बुद्धि बने हैं। अब फिर सतोप्रधान बनना है। उसके लिए एक ही दवाई मिलती है - बाप कहते हैं अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो तो जन्म-जन्मान्तर के पाप भस्म हो जायेंगे। तुम बैठे हो पापों को भस्म करने तो फिर आगे पाप नहीं करना चाहिए। नहीं तो वह सौ गुणा बन जायेगा। विकार में गये तो सौ गुणा दण्ड पड़ जायेगा, फिर वह मुश्किल चढ़ सकते हैं। पहला नम्बर दुश्मन है यह काम। 5 मंजिल से गिरेंगे तो हडगुड एकदम टूट जायेंगी। शायद मर भी जायें। ऊपर से गिरने से एकदम चकनाचूर हो जाते हैं। बाप से प्रतिज्ञा तोड़ काला मुंह किया तो गोया आसुरी दुनिया में चला गया। यहाँ से मर गया। उनको ब्राह्मण भी नहीं, शूद्र कहा जायेगा। बाप कितना सहज समझाते हैं। पहले तो यह नशा रहना चाहिए। अगर समझो कृष्ण भगवानुवाच भी हो, वह भी तो जरूर पढ़ा करके आपसमान बनायेंगे ना। परन्तु कृष्ण तो भगवान हो न सके। वह तो पुनर्जन्म में आते हैं। बाप कहते हैं मैं ही पुनर्जन्म रहित हूँ। राधे-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण अथवा विष्णु एक ही बात है। विष्णु के दो रूप लक्ष्मी-नारायण और लक्ष्मी-नारायण का ही बचपन है राधे-कृष्ण। ब्रह्मा का भी राज़ समझाया है - ब्रह्मा-सरस्वती सो लक्ष्मी-नारायण। अब ट्रांसफर होते हैं। पिछाड़ी का नाम इनका ब्रह्मा रखा है। बाकी यह ब्रह्मा तो देखो एकदम आइरन एज में खड़ा है। यही फिर तपस्या कर कृष्ण वा श्री नारायण बनते हैं। विष्णु कहने से उसमें दोनों आ जाते हैं। ब्रह्मा की बेटी सरस्वती। यह बातें कोई समझ न सकें। 4 भुजा ब्रह्मा को भी देते हैं क्योंकि प्रवृत्ति मार्ग है ना। निवृत्ति मार्ग वाले यह ज्ञान दे नहीं सकते। बहुतों को बाहर से फंसा कर ले आते हैं कि चलो हम प्राचीन राजयोग सिखलायें। अब संन्यासी राजयोग सिखला न सकें। अब ईश्वर आये हैं, तुम अब उनके बच्चे ईश्वरीय सम्प्रदाय बने हो। ईश्वर आये हैं तुमको पढ़ाने। तुमको राजयोग सिखला रहे हैं। वह तो है निराकार। ब्रह्मा द्वारा तुमको अपना बनाया है। बाबा-बाबा तुम उनको कहते हो, ब्रह्मा तो बीच में इन्टरप्रेटर है। भाग्यशाली रथ है। इस द्वारा बाबा तुमको पढ़ाते हैं। तुम भी पतित से पावन बनते हो। बाप पढ़ाते हैं - मनुष्य से देवता बनाने। अभी तो रावण राज्य, आसुरी सम्प्रदाय है ना। अभी तुम ईश्वरीय सम्प्रदाय बने हो फिर दैवी सम्प्रदाय बनेंगे। अभी तुम पुरुषोत्तम संगमयुग पर हो, पावन बन रहे हो। संन्यासी लोग तो घरबार छोड़ जाते हैं। यहाँ बाप तो कहते हैं - भल स्त्री-पुरुष घर में इकट्ठे रहो, ऐसे मत समझो स्त्री नागिन है इसलिए हम अलग हो जायें तो छूट जायेंगे। तुमको भागना नहीं है। वह हद का संन्यास है जो भागते हैं, तुम यहाँ बैठे हो परन्तु तुमको इस विकारी दुनिया से वैराग्य है। यह सब बातें तुम्हें अच्छी रीति धारण करनी है, नोट करना है और परहेज भी रखनी है। दैवीगुण धारण करने हैं। श्रीकृष्ण के गुण गाये जाते हैं ना। यह तुम्हारी एम आब्जेक्ट है। बाप नहीं बनते, तुमको बनाते हैं। फिर आधाकल्प के बाद तुम नीचे उतरते, तमोप्रधान बनते हो। मैं नहीं बनता हूँ, यह बनते हैं। 84 जन्म भी इसने लिए हैं। इनको भी अभी सतोप्रधान बनना है, यह पुरुषार्थी है। नई दुनिया को सतोप्रधान कहेंगे। हर एक चीज़ पहले सतोप्रधान फिर सतो-रजो-तमो में आती है। छोटे बच्चे को भी महात्मा कहा जाता है क्योंकि उनमें विकार होते नहीं, इसलिए उनको फूल कहा जाता है। संन्यासियों से छोटे बच्चों को उत्तम कहेंगे क्योंकि संन्यासी तो फिर भी लाइफ पास कर आते हैं ना। 5 विकारों का अनुभव है। बच्चों को तो पता नहीं रहता इसलिए बच्चों को देख खुशी होती है, चैतन्य फूल हैं। अपना तो है ही प्रवृत्ति मार्ग। अभी तुम बच्चों को इस पुरानी दुनिया से नई दुनिया में जाना है। अमरलोक में चलने के लिए तुम सब पुरुषार्थ करते हो, मृत्युलोक से ट्रांसफर होते हो। देवता बनना है तो उसके लिए अब मेहनत करनी पड़े, प्रजापिता ब्रह्मा के बच्चे भाई-बहन हो जाते हैं। भाई-बहन तो थे ना। प्रजापिता ब्रह्मा की औलाद आपस में क्या ठहरे? प्रजापिता ब्रह्मा गाया जाता है। जब तक प्रजापिता का बच्चा न बनें, सृष्टि की रचना कैसे हो? प्रजापिता ब्रह्मा के हैं सब रूहानी बच्चे। वह ब्राह्मण होते हैं जिस्मानी यात्रा वाले। तुम हो रूहानी यात्रा वाले। वह पतित, तुम पावन। वह कोई प्रजापिता की सन्तान नहीं हैं, यह तुम समझते हो। भाई-बहन जब समझें तक विकार में न जायें। बाप भी कहते हैं खबरदार रहना, हमारा बच्चा बनकर कोई क्रिमिनल काम नहीं करना, नहीं तो पत्थरबुद्धि बन जायेंगे। इन्द्र सभा की कहानी भी है। शूद्र को ले आई तो इन्द्र सभा में उनकी बदबू आने लगी। तो बोला पतित को यहाँ क्यों लाया है। फिर उनको श्राप दे दिया। वास्तव में इस सभा में भी कोई पतित आ नहीं सकते। भल बाप को मालूम पड़े वा न पड़े, यह तो अपना ही नुकसान करते हैं, और ही सौगुणा दण्ड पड़ जाता है। पतित को एलाउ नहीं है। उन्हों के लिए विजिटिंग रूम ठीक है। जब पावन बनने की गैरन्टी करे, दैवीगुण धारण करे तब एलाउ हो। दैवीगुण धारण करने में टाइम लगता है। पावन बनने की एक ही प्रतिज्ञा है। यह भी समझाया है, देवताओं की और परमात्मा की महिमा अलग-अलग है। पतित-पावन, लिबरेटर, गाइड बाप ही है। सब दु:खों से लिबरेट कर अपने शान्तिधाम में ले जाते हैं। शान्तिधाम, सुखधाम और दु:खधाम यह भी चक्र है। अभी दु:खधाम को भूल जाना है। शान्तिधाम से सुखधाम में वो आयेंगे जो नम्बरवार पास होंगे, वही आते रहेंगे। यह चक्र फिरता रहता है। ढेर की ढेर आत्मायें हैं, सबका पार्ट नम्बरवार है। जायेंगे भी नम्बरवार। उनको कहा जाता है शिवबाबा का सिजरा अथवा रूद्र माला। नम्बरवार जाते हैं फिर नम्बरवार आते हैं। दूसरे धर्म वालों का भी ऐसा होता है। बच्चों को रोज़ समझाया जाता है, स्कूल में रोज़ नहीं पढ़ेंगे, मुरली नहीं सुनेंगे तो फिर अबसेन्ट हो जायेंगे। पढ़ाई की लिफ्ट तो जरूर चाहिए। गॉडली युनिवर्सिटी में अबसेन्ट थोड़ेही होनी चाहिए। पढ़ाई कितनी ऊंच है, जिससे तुम सुखधाम के मालिक बनते हो। वहाँ तो अनाज सब फ्री रहता है, पैसा नहीं लगता। अभी तो कितना मंहगा है। 100 वर्ष में कितना महंगा हो गया है। वहाँ कोई अप्राप्त वस्तु नहीं होती जिसके लिए मुश्किलात आये। वह है ही सुखधाम। तुम अभी वहाँ के लिए तैयारी कर रहे हो। तुम बेगर टू प्रिन्स बनते हो। साहूकार लोग अपने को बेगर नहीं समझते हैं। अच्छा! मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार बाप से जो सम्पूर्ण पावन बनने की प्रतिज्ञा की है, इसे तोड़ना नहीं है। बहुत-बहुत परहेज रखनी है। अपना चार्ट देखना है - हमारे में कोई अवगुण तो नहीं है? गॉडली युनिवर्सिटी में कभी भी अबसेन्ट नहीं होना है। सुखधाम का मालिक बनने की ऊंची पढ़ाई एक दिन भी मिस नहीं करनी है। मुरली रोज़ जरूर सुननी है। वरदान:- मन्सा-वाचा और कर्मणा की पवित्रता में सम्पूर्ण मार्क्स लेने वाले नम्बरवन आज्ञाकारी भव मन्सा पवित्रता अर्थात् संकल्प में भी अपवित्रता के संस्कार इमर्ज न हों। सदा आत्मिक स्वरूप अर्थात् भाई-भाई की श्रेष्ठ स्मृति रहे। वाचा में सदा सत्यता और मधुरता हो, कर्मणा में सदा नम्रता, सन्तुष्टता और हर्षितमुखता हो। इसी आधार पर नम्बर मिलते हैं और ऐसे सम्पूर्ण पवित्र आज्ञाकारी बच्चों का बाप भी गुणगान करते हैं। वही अपने हर कर्म से बाप के कर्तव्य को सिद्ध करने वाले समीप रत्न हैं। स्लोगन:- सम्बन्ध-सम्पर्क और स्थिति में लाइट बनो, दिनचर्या में नहीं।
- आज की मुरली 13 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की अव्यक्त मुरली। Revised Date:13 December 2020 (Sunday).Original Date:18 March 1987 बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris Murli for today in Hindi. (Official Murli blog) सच्चे रूहानी आशिक की निशानियां आज रूहानी माशूक अपने रूहानी आशिक आत्माओं से मिलने के लिए आये हैं। सारे कल्प में इस समय ही रूहानी माशूक और आशिकों का मिलन होता है। बापदादा अपने हर एक आशिक आत्मा को देख हर्षित होते हैं - कैसे रूहानी आकर्षण से आकर्षित हो अपने सच्चे माशूक को जान लिया, पा लिया है! खोये हुए आशिक को देख माशूक भी खुश होते हैं कि फिर से अपने यथार्थ ठिकाने पर पहुँच गये। ऐसा सर्व प्राप्ति कराने वाला माशूक और कोई मिल नहीं सकता। रूहानी माशूक सदा अपने आशिकों से मिलने के लिए कहाँ आते हैं? जैसा श्रेष्ठ माशूक और आशिक हैं, ऐसे ही श्रेष्ठ स्थान पर मिलने के लिए आते हैं। यह कौनसा स्थान है जहाँ मिलन मना रहे हो? इसी स्थान को जो भी कहो, सर्व नाम इस स्थान को दे सकते हैं। वैसे मिलने के स्थान जो अति प्रिय लगते हैं वह कौन-से होते हैं? मिलन या फूलों के बगीचे में होता है वा सागर के किनारे पर मिलना होता है, जिसको आप लोग बीच (समुद्र का किनारा) कहते हो। तो अब कहाँ बैठे हो? ज्ञान सागर के किनारे रूहानी मिलन के स्थान पर बैठे हो। रूहानी वा गॉडली गार्डन (अल्लाह का बगीचा) है। और तो अनेक प्रकार के बगीचे देखे हैं लेकिन ऐसा बगीचा जहाँ हरेक एक दो से ज्यादा खिले हुए फूल है, एक-एक श्रेष्ठ सुन्दरता से अपनी खुशबू दे रहे हैं - ऐसा बगीचा है। इसी बीच पर बापदादा वा माशूक मिलने आते हैं। वह अनेक बीच देखीं, लेकिन ऐसी बीच कब देखी जहाँ ज्ञान सागर के स्नेह की लहरें, शक्ति की लहरें, भिन्न-भिन्न लहरें लहराए सदा के लिए रिफ्रेश कर देती हैं? यह स्थान पसन्द है ना? स्वच्छता भी है और रमणीकता भी है। सुन्दरता भी है। इतनी ही प्राप्तियां भी हैं। ऐसा मनोरंजन का विशेष स्थान आप आशिकों के लिए माशूक ने बनाया है जहाँ आने से मुहब्बत की लकीर के अन्दर पहुँचते ही अनेक प्रकार की मेहनत से छूट जाते। सबसे बड़ी मेहनत - नैचुरल याद की, वह सहज अनुभव करते हो और कौनसी मेहनत से छूटते हो? लौकिक जॉब (नौकरी) से भी छूट जाते हो। भोजन बनाने से भी छूट जाते हो। सब बना बनाया मिलता है ना। याद भी स्वत: अनुभव होती। ज्ञान रत्नों की झोली भी भरती रहती। ऐसे स्थान पर जहाँ मेहनत से छूट जाते हो और मुहब्बत में लीन हो जाते हो। वैसे भी स्नेह की निशानी विशेष यही गाई जाती कि दो, दो न रहें लेकिन दो मिलकर एक हो जाएं। इसको ही समा जाना कहते हैं। भक्तों ने इसी स्नेह की स्थिति को समा जाना वा लीन होना कह दिया है। वो लोग लीन होने का अर्थ नहीं समझते। लव में लीन होना - यह स्थिति है लेकिन स्थिति के बदले उन्होंने आत्मा के अस्तित्व को सदा के लिए समाप्त करना समझ लिया है। समा जाना अर्थात् समान बन जाना। जब बाप के वा रूहानी माशूक के मिलन में मग्न हो जाते हो तो बाप समान बनने अथवा समा जाने अर्थात् समान बनने का अनुभव करते हो। इसी स्थिति को भक्तों ने समा जाना कहा है। लीन भी होते हो, समा भी जाते हो। लेकिन यह मिलन के मुहब्बत के स्थिति की अनुभूति है। समझा! इसलिए बापदादा अपने आशिकों को देख रहे हैं। सच्चे आशिक अर्थात् सदा आशिक, नैचुरल (स्वत:) आशिक। सच्चे आशिक की विशेषतायें जानते भी हो। फिर भी उसकी मुख्य निशानियां हैं:- पहली निशानी - एक माशूक द्वारा सर्व सम्बन्धों की समय प्रमाण अनुभूति करना। माशूक एक है लेकिन एक के साथ सर्व सम्बन्ध हैं। जो सम्बन्ध चाहें और जिस समय जिस सम्बन्ध की आवश्यकता है, उस समय उस सम्बन्ध के रूप से प्रीति की रीति द्वारा अनुभव कर सकते हो। तो पहली निशानी है - सर्व सम्बन्धों की अनुभूति। ‘सर्व' शब्द को अण्डरलाइन करना। सिर्फ सम्बन्ध नहीं। कई ऐसे नटखट आशिक भी हैं जो समझते हैं सम्बन्ध तो जुट गया है। लेकिन सर्व सम्बन्ध जुटे हैं? और दूसरी बात - समय पर सम्बन्ध की अनुभूति होती है? नॉलेज के आधार पर सम्बन्ध है वा दिल की अनुभूति से सम्बन्ध है? बापदादा सच्ची दिल पर राज़ी है। सिर्फ तीव्र दिमाग वालों पर राज़ी नहीं, लेकिन दिलाराम दिल पर राज़ी है इसलिए दिल का अनुभव दिल जाने, दिलाराम जाने। समाने का स्थान दिल कहा जाता है, दिमाग नहीं। नॉलेज को समाने का स्थान दिमाग है, लेकिन माशूक को समाने का स्थान दिल है। माशूक आशिकों की बातें ही सुनायेंगे ना। कोई-कोई आशिक दिमाग ज्यादा चलाते लेकिन दिल से दिमाग की मेहनत आधी हो जाती है। जो दिल से सेवा करते वा याद करते, उन्हों की मेहनत कम और सन्तुष्टता ज्यादा होती और जो दिल के स्नेह से नहीं याद करते, सिर्फ नॉलेज के आधार पर दिमाग से याद करते वा सेवा करते, उन्हों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती, सन्तुष्टता कम होती। चाहे सफलता भी हो जाए, तो भी दिल की सन्तुष्टता कम होगी। यही सोचते रहेंगे - हुआ तो अच्छा, लेकिन फिर, फिर भी... करते रहेंगे और दिल वाले सदा सन्तुष्टता के गीत गाते रहेंगे। दिल की सन्तुष्टता के गीत, मुख की सन्तुष्टता के गीत नहीं। सच्चे आशिक दिल से सर्व सम्बन्धों की समय प्रमाण अनुभूति करते हैं। दूसरी निशानी - सच्चे आशिक हर परिस्थिति में, हर कर्म में सदा प्राप्ति की खुशी में होंगे। एक है अनुभूति, दूसरी है उससे प्राप्ति। कई अनुभूति भी करते हैं कि हाँ, मेरा बाप भी है, साजन भी है। बच्चा भी है लेकिन प्राप्ति जितनी चाहते उतनी नहीं होती है। बाप है, लेकिन वर्से के प्राप्ति की खुशी नहीं रहती। अनुभूति के साथ सर्व सम्बन्धों द्वारा प्राप्ति का भी अनुभव हो। जैसे - बाप के सम्बन्ध द्वारा सदा वर्से के प्राप्ति की महसूसता हो, भरपूरता हो। सतगुरू द्वारा सदा वरदानों से सम्पन्न स्थिति का वा सदा सम्पन्न स्वरूप का अनुभव हो। तो प्राप्ति का अनुभव भी आवश्यक है। वह है सम्बन्धों का अनुभव, यह है प्राप्तियों का अनुभव। कईयों को सर्व प्राप्तियों का अनुभव नहीं होता। मास्टर सर्वशक्तिवान है लेकिन समय पर शक्तियों की प्राप्ति नहीं होती। प्राप्ति की अनुभूति नहीं तो प्राप्ति में भी कमी है। तो अनुभूति के साथ प्राप्ति स्वरूप भी बनें - यह है सच्चे आशिक की निशानी। तीसरी निशानी - जिस आशिक को अनुभूति है, प्राप्ति भी है वह सदा तृप्त रहेंगे, किसी भी बात में अप्राप्त आत्मा नहीं लगेगी। तो, ‘तृप्ति' - यह आशिक की विशेषता है। जहाँ प्राप्ति है, वहाँ तृप्ति जरूर है। अगर तृप्त नहीं तो अवश्य प्राप्ति में कमी है और प्राप्ति नहीं तो सर्व सम्बन्धों की अनुभूति में कमी है। तो 3 निशानियां है - अनुभूति, प्राप्ति और तृप्ति। सदा तृप्त आत्मा। जैसा भी समय हो, जैसा भी वायुमण्डल हो, जैसे भी सेवा के साधन हों, जैसे भी सेवा के संगठन के साथी हों लेकिन हर हाल में, हर चाल में तृप्त हों। ऐसे सच्चे आशिक हो ना? तृप्त आत्मा में कोई हद की इच्छा नहीं होगी। वैसे देखो तो तृप्त आत्मा बहुत मैनारिटी (थोड़ी) रहती है। कोई न कोई बात में चाहे मान की, चाहे शान की भूख होती है। भूख वाला कभी तृप्त नहीं होता। जिसका सदा पेट भरा हुआ होता, वह तृप्त होता है। तो जैसे शरीर के भोजन की भूख है, वैसे मन की भूख है - शान, मान, सैलवेशन, साधन। यह मन की भूख है। तो जैसे शरीर की तृप्ति वाले सदा सन्तुष्ट होंगे, वैसे मन की तृप्ति वाले सदा सन्तुष्ट होंगे। सन्तुष्टता तृप्ति की निशानी है। अगर तृप्त आत्मा नहीं होंगे, चाहे शरीर की भूख, चाहे मन की भूख होगी तो जितना भी मिलेगा, मिलेगा भी ज्यादा लेकिन तृप्त आत्मा न होने कारण सदा ही अतृप्त रहेंगे। असन्तुष्टता रहती है। जो रॉयल होते हैं, वह थोड़े में तृप्त होते हैं। रॉयल आत्माओं की निशानी - सदा ही भरपूर होंगे, एक रोटी में भी तृप्त तो 36 प्रकार के भोजन में भी तृप्त होंगे। और जो अतृप्त होंगे, वह 36 प्रकार के भोजन मिलते भी तृप्त नहीं होंगे क्योंकि मन की भूख है। सच्चे आशिक की निशानी - सदा तृप्त आत्मा होंगे। तो तीनों ही निशानियां चेक करो। सदैव यह सोचो - ‘हम किसके आशिक हैं! जो सदा सम्पन्न है, ऐसे माशूक के आशिक हैं!' तो सन्तुष्टता कभी नहीं छोड़ो। सेवा छोड़ दो लेकिन सन्तुष्टता नहीं छोड़ो। जो सेवा असन्तुष्ट बनावे वो सेवा, सेवा नहीं। सेवा का अर्थ ही है मेवा देने वाली सेवा। तो सच्चे आशिक सर्व हद की चाहना से परे, सदा ही सम्पन्न और समान होंगे। आज आशिकों की कहानियां सुना रहे हैं। नाज़, नखरे भी बहुत करते हैं। माशूक भी देख-देख मुस्कराते रहते। नाज़, नखरे भल करो लेकिन माशूक को माशूक समझ उसके सामने करो, दूसरे के सामने नहीं। भिन्न-भिन्न हद के स्वभाव, संस्कार के नखरे और नाज़ करते हैं। जहाँ मेरा स्वभाव, मेरे संस्कार शब्द आता है, वहाँ भी नाज़, नखरे शुरू हो जाते हैं। बाप का स्वभाव सो मेरा स्वभाव हो। मेरा स्वभाव बाप के स्वभाव से भिन्न हो नहीं सकता। वह माया का स्वभाव है, पराया स्वभाव है। उसको मेरा कैसे कहेंगे? माया पराई है, अपनी नहीं है। बाप अपना है। मेरा स्वभाव अर्थात् बाप का स्वभाव। माया के स्वभाव को मेरा कहना भी रांग है। ‘मेरा' शब्द ही फेरे में लाता है अर्थात् चक्र में लाता है। आशिक माशूक के आगे ऐसे नाज़-नखरे भी दिखाते हैं। जो बाप का सो मेरा। हर बात में भक्ति में भी यही कहते हैं - जो तेरा सो मेरा, और मेरा कुछ नहीं। लेकिन जो तेरा सो मेरा। जो बाप का संकल्प, वह मेरा संकल्प। सेवा के पार्ट बजाने के बाप के संस्कार-स्वभाव, वह मेरे। तो इससे क्या होगा? हद का मेरा, तेरा हो जायेगा। तेरा सो मेरा, अलग मेरा नहीं है। जो भी बाप से भिन्न है, वह मेरा है ही नहीं, वह माया का फेरा है इसलिए इस हद के नाज़-नखरे से निकल रूहानी नाज़ - मैं तेरी और तू मेरा, भिन्न-भिन्न सम्बन्ध की अनुभूति के रूहानी नखरे भल करो। परन्तु यह नहीं करो। सम्बन्ध निभाने में भी रूहानी नखरे कर सकते हो। मुहब्बत की प्रीत के नखरे अच्छे होते हैं। कब सखा के सम्बन्ध से मुहब्बत के नखरे का अनुभव करो। वह नखरा नहीं लेकिन निरालापन है। स्नेह के नखरे प्यारे होते हैं। जैसे छोटे बच्चे बहुत स्नेही और प्युअर (पवित्र) होने कारण उनके नखरे सबको अच्छे लगते हैं। शुद्धता और पवित्रता होती है बच्चों में। और बड़ा कोई नखरा करे तो वह बुरा माना जाता। तो बाप से भिन्न-भिन्न सम्बन्ध के, स्नेह के, पवित्रता के नाज़-नखरे भल करो, अगर करना ही है तो। ‘सदा हाथ और साथ' ही सच्चे आशिक माशूक की निशानी है। साथ और हाथ नहीं छूटे। सदा बुद्धि का साथ हो और बाप के हर कार्य में सहयोग का हाथ हो। एक दो के सहयोग की निशानी हाथ में हाथ मिलाके दिखाते हैं ना। तो सदा बाप के सहयोगी बनना - यह है सदा हाथ में हाथ और सदा बुद्धि से साथ रहना। मन की लगन, बुद्धि का साथ। इस स्थिति में रहना अर्थात् सच्चे आशिक और माशूक के पोज़ में रहना। समझा? वायदा ही यह है कि सदा साथ रहेंगे। कभी-कभी साथ निभायेंगे - यह वायदा नहीं है। मन का लगाव कभी माशूक से हो और कभी न हो तो वह सदा साथ तो नहीं हुआ ना, इसलिए इसी सच्चे आशिकपन के पोजीशन में रहो। दृष्टि में भी माशूक, वृत्ति में भी माशूक, सृष्टि ही माशूक। तो यह माशूक और आशिकों की महफिल है। बगीचा भी है तो सागर का किनारा भी है। यह वन्डरफुल ऐसी प्राइवेट बीच (सागर का किनारा) है, जो हजारों के बीच (मध्य) भी प्राइवेट है। हर एक अनुभव करते - मेरे साथ माशूक का पर्सनल प्यार है। हरेक को पर्सनल प्यार की फीलिंग प्राप्त होना - यही वन्डरफुल माशूक और आशिक हैं। है एक माशूक लेकिन है सबका। सभी का अधिकार सबसे ज्यादा है। हरेक का अधिकार है। अधिकार में नम्बर नहीं हैं, अधिकार प्राप्त करने में नम्बर हो जाते हैं। सदा यह स्मृति रखो कि ‘गॉडली गार्डन में हाथ और साथ दे चल रहे हैं या बैठे हैं। रूहानी बीच पर हाथ और साथ दे मौज मना रहे हैं।' तो सदा ही मनोरंजन में रहेंगे, सदा खुश रहेंगे, सदा सम्पन्न रहेंगे। अच्छा। यह डबल विदेशी भी डबल लक्की हैं। अच्छा है जो अब तक पहुँच गये। आगे चल क्या परिवर्तन होता है, वह तो ड्रामा। लेकिन डबल लक्की हो जो समय प्रमाण पहुँच गये हो। अच्छा। सदा अविनाशी आशिक बन रूहानी माशूक से प्रीति की रीति निभाने वाले, सदा स्वयं को सर्व प्राप्तियों से सम्पन्न अनुभव करने वाले, सदा हर स्थिति वा परिस्थिति में तृप्त रहने वाले, सदा सन्तुष्टता के खजाने से भरपूर बन औरों को भी भरपूर करने वाले, ऐसे सदा के साथ और हाथ मिलाने वाले सच्चे आशिकों को रूहानी माशूक का दिल से यादप्यार और नमस्ते। वरदान:- सदा श्रेष्ठ और नये प्रकार की सेवा द्वारा वृद्धि करने वाले सहज सेवाधारी भव संकल्पों द्वारा ईश्वरीय सेवा करना यह भी सेवा का श्रेष्ठ और नया तरीका है, जैसे जवाहरी रोज सुबह अपने हर रत्न को चेक करता है कि साफ हैं, चमक ठीक है, ठीक जगह पर रखें हैं..ऐसे रोज़ अमृतवेले अपने सम्पर्क में आने वाली आत्माओं पर संकल्प द्वारा नज़र दौड़ाओ, जितना आप उन्हों को संकल्प से याद करेंगे उतना वह संकल्प उन्हों के पास पहुंचेंगा..इस प्रकार सेवा का नया तरीका अपनाते वृद्धि करते चलो। आपके सहजयोग की सूक्ष्म शक्ति आत्माओं को आपके तरफ स्वत:आकर्षित करेगी। स्लोगन:- बहानेबाजी को मर्ज करो और बेहद की वैराग्यवृत्ति को इमर्ज करो।
- BK murli today: 13 Dec 2020 - Brahma Kumaris Murli for today
Shiv Baba's murli for today for Brahma Kumaris/Kumar (BK godly students). Revised Date: 13 December 2020 (Sunday).Original Date: 18 March 1987. Publisher: Madhuban, Mount Abu. Signs of a true spiritual lover. Today, the spiritual Beloved has come to meet you souls, His spiritual lovers. It is only at this time in the whole cycle that the meetings of the spiritual Beloved and the spiritual lovers take place. BapDada is pleased to see each and every soul who is His lover and has been attracted by spiritual attraction and has recognised his or her true Beloved and attained Him. Seeing you lovers who were lost, the Beloved is also pleased that you have once again reached your correct destination. You would not be able to find any other beloved who could enable you to experience all attainments. Where does the spiritual Beloved come in order to meet His spiritual lovers? Just as you lovers and the Beloved are elevated, so, He comes to meet you at an elevated place too. What is this place where you are celebrating a meeting? You can call this place by whatever name you want. Generally speaking, what are the best meeting places that are loved by all? A meeting takes place either in a flower garden or on the shore of an ocean, which you call the beach. So, where are you now sitting? You are sitting on the shore of the Ocean of knowledge, at a spiritual meeting place. It is a spiritual and Godly garden. You have all seen the many other types of garden, but this is a garden where every flower is more in bloom than the others and each one is giving its own very beautiful fragrance. It is on this beach that BapDada, the Beloved, comes to meet His lovers. You have seen those beaches, of which there are many, but have you ever seen a beach where the different waves of love, power and many other different waves of the Ocean of Knowledge constantly refresh you? You like this place, do you not? There is cleanliness and also enjoyment. There is also beauty. There are also just as many attainments. The Beloved has created such a special place for the entertainment of you lovers that, as soon as you arrive here within the line (boundary) of love, you are liberated from many types of effort. You experience the greatest effort of natural remembrance to be very easy. What other efforts are you liberated from? You are liberated from your lokik jobs. You are also liberated from cooking. You receive everything ready made, do you not? You also experience remembrance to be natural. Your aprons also continue to become filled with the jewels of knowledge. You come to such a place where you are liberated from making effort and become absorbed in love. Generally, the special sign of love is that the two no longer remain two, but the two merge and become one. This is called merging. Devotees have taken this stage of becoming absorbed in love as becoming merged or united. Those people do not understand the meaning of being lost in love. There is the stage of becoming merged in love, but they have taken that to mean that the identities of the souls are finished for all time. To become merged means to become equal. When you become lost in love while meeting the Father and the spiritual Beloved, you experience becoming equal to the Father, that is, merging with Him. Devotees have referred to this stage as becoming merged. You become absorbed and you become merged. However, this is to experience the stage of being lost in love whilst meeting Him. Do you understand? So, BapDada is seeing His lovers. A true lover means one who is a constant lover, a natural lover. You also know the specialties of those who are true lovers. Nevertheless, their main signs are: First sign: To experience all relationships with the one Beloved according to the time. The Beloved is just one, but you have all relationships with the One. Whatever relationship you want and whatever relationship you need at any particular time, you can experience that relationship by fulfilling the responsibility of love. So, the first sign is the experience of all relationships. Underline the word "all", not just a relationship. There are also some mischievous lovers who believe that they have forged a relationship, but have all their relationships been forged with Him? Secondly, are you able to experience that relationship at a time of need? Is your relationship on the basis of knowledge or on the basis of the experience in your heart? BapDada is pleased with honest hearts. He is not pleased with those who just have sharp intellects, but the Comforter of Hearts is pleased with their heart. This is why only the heart and the Comforter of Hearts know the experience of the heart. The heart, not the head, is the place of merging. The head is the place to merge knowledge, but the heart, not the head, is the place to merge your Beloved. The place to merge knowledge is the head, but the place to merge the Beloved is the heart. The Beloved would only tell you things about His lovers, would He not? Some lovers use their head a lot, but when working with the heart, that labour of the head is halved. Those who do service and have remembrance in their hearts don’t have to work so hard and have greater contentment than those who do not have remembrance with love in their hearts. Those who simply remember and do service with their heads on the basis of knowledge have to work hard and are less content. Even if there is success, the contentment in their hearts would be less. They would continue to think, "Whatever happened was good, but nevertheless... nevertheless....", whereas those who work from their hearts constantly sing songs of contentment. They sing songs of contentment from their hearts, not just songs of contentment in words. True lovers experience all relationships with their hearts according to the time. Second sign: A true lover would always have the happiness of attainment in every situation and in every action. One is the experience and the other is the attainment from that. Some have the experience: "Yes, He is my Father and also my Bridegroom and Child, but I am not able to have as much attainment as I want." He is the Father, but there isn't the happiness of attainment of the inheritance. As well as that experience, let there also be the experience of the attainment through having all relationships. For instance, in the relationship of the Father, let there always be the experience of the attainment of the inheritance; let there be the feeling of fullness. Through the Satguru, let there constantly be the experience of a complete and perfect stage and a perfect form through blessings. So the experience of attainment is also essential. One is the experience of relationships and the other is the experience of attainments. Some don't experience all attainments. You are master almighty authorities, but there isn't the attainment of powers at the right time. If there isn't the experience of attainment, then there is also some lack of attainment. So, as well as experience, you also need to become an embodiment of attainment: this is a sign of a true lover. Third sign: The lovers who have the experience and also the attainment through that relationship are always satisfied; they never feel themselves to be souls who are lacking anything in any situation. So satisfaction is the specialty of these lovers. Where there is attainment, there is definitely satisfaction. If you are not satisfied, something is definitely lacking in your attainment and, where there is no attainment, something is also missing when it comes to experiencing all relationships. So, the three signs are: experience, attainment and satisfaction, a constantly satisfied soul. Whatever the time, atmosphere, facilities for doing service, companions in the gathering of service, in every situation and in every activity, you must always remain satisfied. You are such true lovers, are you not? A satisfied soul will never have any limited desires. If you look, there is a minority of satisfied souls. In one situation or other, there is some hunger for respect or fame. Someone who is hungry can never be satisfied. Those whose stomachs are always full remain satisfied. So, just as the body is hungry for food, similarly, the mind is hungry for name, fame, salvation and facilities: it is hunger of the mind. So, just as those who are physically satisfied will always be content, in the same way, those whose minds are satisfied will remain constantly content. Contentment is a sign of satisfaction. If a soul is not satisfied but is hungry physically or mentally, then no matter how much he receives, even though he may receive a great deal, because of not being satisfied, he would always be dissatisfied; there would be discontentment. Those who are royal are satisfied with just a little. The sign of royal souls is that they will constantly be full, they would be satisfied with even one chapatti or with 36 varieties of food. However, those who are dissatisfied will not be satisfied even if you give them 36 varieties of food because their hunger is in their minds. The sign of a true lover is that he is constantly satisfied. So check all three signs. Always think about whose lovers you are. You are the lovers of the Beloved who is always perfect. So, never let go of contentment. You may let go of service, but do not let go of your contentment. Any service that makes you discontent is not service. Service means service that gives you nourishing fruit. So a true lover is one who is beyond all limited desires, one who is constantly full and equal. Today, Baba is telling you stories of the lovers. You also play many mischievous games. Seeing those, the Beloved just smiles. You may play your mischievous games, but you have to understand that the Beloved is the Beloved and play those games in front of Him, not in front of others. You play the mischievous games of the different types of limited nature and sanskars. It is when it comes to "my nature", "my sanskars" that you begin to play those mischievous games. The Father's nature has to be my nature. My nature cannot be different from the Father's nature. That is Maya's nature, a nature that belongs to someone else. How can you say that that is your nature? Maya is foreign; she doesn't belong to you. The Father belongs to you. "My nature” means the Father's nature. It is wrong to say Maya's nature is your nature. The word "my" puts you in a spin. The lovers also show these mischievous games to the Beloved: whatever is the Father's is mine. In every situation, even on the path of devotion, it is said: Whatever I have is Yours; nothing is mine. However, it is: Whatever is Yours is mine. Whatever is the Father's thought is my thought. In playing your parts in doing service, the Father's nature and sanskars are yours. What will happen through that? Any limited mine will become Yours. Whatever is Yours is mine, and I don't have anything separate. Whatever is different from the Father's is not mine; that is the spin of Maya. Therefore, leave those limited mischievous games and maintain the spiritual pride, "I am Yours and You are mine". You may play the spiritual, mischievous games of the experience of different relationships, but don't play the other kind. You can also play spiritual mischievous games in fulfilling a relationship. The mischievous games of love are good. Sometimes, experience the loving mischievous games with the relationship of the Friend. Those are then not mischievous games, but uniqueness. Loving mischievous games are lovely, just as little children's mischief is loved by all because they are lovely and pure. Children have cleanliness and purity, whereas when a mature person plays mischievous games, it is considered to be bad. If you must, you may play mischievous games filled with purity and love in different relationships with the Father. The constant hand and company is the sign of the true lover and Beloved. Never let the company and hand become separated. Always have the company in your intellect and let there always be the Father's hand of co-operation in every task. The symbol used to portray mutual co-operation is one hand in another. So, always to be co-operative with the Father is always to remain hand-in-hand with the Father and always to keep Him in your intellect. The love of the mind and the company of the intellect. To stay in this stage means to stay in the pose of a true lover and Beloved. Do you understand? The promise you made was that you will always stay with Him. You didn't promise that you would only stay with Him sometimes. If the attachment of the mind is sometimes with the Beloved but not at other times, then that is not constant company, is it? Therefore, maintain the position of true lovers. Let there be the Beloved in your vision, in your attitude and let Him be your world. So, this is the happy gathering of the lovers and the Beloved. It is a garden and also the shore of the Ocean. This is such a wonderful and private beach that you remain private in the midst of thousands (beech in Hindi = middle). Each one of you experiences personal love with the Beloved. For each one to have a feeling of personal love- that is being awonderful Beloved and lover. He is just the one Beloved, but He belongs to all. Each one has a greater right than everyone else. Each one has a right. There is no number to your right, but it becomes numberwise in your claiming those rights. Always be aware that you are walking or sitting in the Godly garden, hand-in-hand, and in His company. You are celebrating with pleasure on the spiritual beach by giving Him your hand and company. You will then always remain in pleasure and will remain constantly full. Achcha. You double foreigners are double lucky. It is good that you have arrived here now. Whatever change takes place in the future is in the drama. However, you are double lucky that you have arrived here according to the time. Achcha. To the eternal lovers who fulfil the responsibility of love to the spiritual Beloved, to those who experience themselves to be full of all attainments, to those who remain satisfied in every stage and in every situation, to those who become full with the treasure of contentment and who make others full, to the true lovers who are constant companions and who constantly give their hand, love, remembrance and namaste from the heart of the spiritual Beloved. Blessing: May you be an easy server who brings about growth by constantly doing an elevated and new type of service. To do Godly service through your thoughts is a new and elevated means of doing service. A jeweller checks his jewels every day as to whether they are clean, whether they are sparkling and are positioned properly. In the same way, in your mind every day at amrit vela, cast your vision with your thoughts on souls who come into connection with you. The more you remember them in your thoughts, the more your thoughts will reach them. By adopting this new type of service in this way, you will continue to bring about growth. The subtle power of your easy yoga will automatically attract souls to you. Slogan: Merge the game of making excuses and let an attitude of unlimited disinterest emerge.
- आज की मुरली 12 Dec 2020- Brahma Kumaris Murli today in Hindi
आज की शिव बाबा की साकार मुरली। Date: 12 December 2020 (Saturday). बापदादा, मधुबन। Brahma Kumaris Murli for today in Hindi. (Official Murli blog) "मीठे बच्चे - अपनी तकदीर ऊंच बनानी है तो कोई से भी बात करते, देखते बुद्धि का योग एक बाप से लगाओ'' प्रश्नः- नई दुनिया की स्थापना के निमित्त बनने वाले बच्चों को बाप का कौन सा डायरेक्शन मिला हुआ है? उत्तर:- बच्चे, तुम्हारा इस पुरानी दुनिया से कोई कनेक्शन नहीं है। अपनी दिल इस पुरानी दुनिया से मत लगाओ। जांच करो हम श्रीमत के बरखिलाफ कर्म तो नहीं करते हैं? रूहानी सर्विस के निमित्त बनते हैं? ♪मुरली सुने (12-12-2020) गीत:- भोलेनाथ से निराला... ओम् शान्ति। अब गीत सुनने की कोई जरूरत नहीं रहती। गीत अक्सर करके भक्त ही गाते हैं और सुनते हैं। तुम तो पढ़ाई पढ़ते हो। यह गीत भी बच्चों के लिए ही खास निकले हुए हैं। बच्चे जानते हैं-बाप हमारी तकदीर ऊंच बना रहे हैं। अब हमको बाप को ही याद करना है और दैवीगुण धारण करने हैं। अपना पोतामेल देखना है। जमा होता है या ना (घाटा) होता रहता है। हमारे में कोई खामी तो नहीं है? अगर खामी है, जिससे हमारी तकदीर में घाटा पड़ जायेगा तो उसको निकाल देना चाहिए। इस समय हर एक को अपनी तकदीर ऊंच बनानी है। तुम समझाते हो हम यह लक्ष्मी-नारायण बन सकते हैं। अगर सिवाए एक बाप के और कोई को याद नहीं करेंगे तो। कोई से बात करते, देखते हुए बुद्धि का योग वहाँ एक के साथ लगा रहे। हम आत्माओं को बाप को ही याद करना है। बाप का फरमान मिला हुआ है। सिवाए मेरे और कोई से दिल नहीं लगाओ और दैवीगुण धारण करो। बाप समझाते हैं, तुम्हारे अभी 84 जन्म पूरे हुए हैं। अब फिर तुम जाकर पहला नम्बर लो राजाई में। ऐसा न हो राजाई से गिरकर प्रजा में चले जाओ, प्रजा में भी नीचे चले जाओ। नहीं, अपनी जांच करते रहो। यह समझानी बाप बिगर तो और कोई दे न सके। बाप को, टीचर को याद करने से डर रहेगा। ऐसा न हो हमको कोई सजा मिल जाए। भक्ति में भी समझते हैं पाप कर्म करने से हम सजा के भागी बन जायेंगे। बड़े बाबा के डायरेक्शन तो अभी ही मिलते हैं, जिसको श्रीमत कहते हैं। बच्चे जानते हैं कि श्रीमत से हम श्रेष्ठ बनते हैं। अपनी जांच करनी है। कहाँ-कहाँ हम श्रीमत के बरखिलाफ तो कुछ करते नहीं हैं? जो बात अच्छी न लगे वह करनी नहीं चाहिए। अच्छे बुरे को तो अब समझते हो, आगे नहीं समझते थे। अभी तुम ऐसे कर्म सीखते हो जो फिर जन्म-जन्मान्तर कर्म अकर्म बन जाते हैं। इस समय तो सबमें 5 भूत प्रवेश हैं। अब अच्छी रीति पुरुषार्थ कर कर्मातीत बनना है। दैवीगुण भी धारण करने हैं। समय नाज़ुक होता जाता है, दुनिया बिगड़ती जाती है। दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही रहेगी। इस दुनिया से तुम्हारा जैसेकि कनेक्शन ही नहीं। तुम्हारा कनेक्शन है नई दुनिया से, जो स्थापन हो रही है। तुम जानते हो हम निमित्त बनते हैं - नई दुनिया स्थापन करने। तो जो एम आब्जेक्ट सामने हैं, उन जैसा बनना है। कोई भी आसुरी गुण अन्दर न हो। रूहानी सर्विस में लगे रहने से उन्नति बहुत होती है। प्रदर्शनी, म्यूजियम आदि बनाते हैं। समझते हैं बहुत लोग आयेंगे, उन्हों को बाप का परिचय देंगे, फिर वह भी बाप को याद करने लग पड़ेंगे। सारा दिन यही ख्यालात चलते रहें। सेन्टर खोल सर्विस को बढायें, यह रत्न सब तुम्हारे पास हैं। बाप दैवीगुण भी धारण कराते हैं और खजाना देते हैं। तुम यहाँ बैठे हो बुद्धि में है सृष्टि के आदि मध्य अन्त को जानते हैं। पवित्र भी रहते हैं। मन्सा-वाचा-कर्मणा कोई बुरा कर्म न हो, उसकी पूरी जांच करनी होती है। बाप आये ही हैं पतितों को पावन बनाने। उसके लिए युक्तियाँ भी बतलाते रहते हैं। उसमें ही रमण करते रहना है। सेन्टर खोल बहुतों को निमंत्रण देना है। प्रेम से बैठ समझाना है। यह पुरानी दुनिया खत्म होनी है। पहले तो नई दुनिया की स्थापना बहुत जरूरी है। स्थापना होती है संगम पर। यह भी मनुष्यों को पता नही है कि अब संगमयुग है। यह भी समझाना है नई दुनिया की स्थापना, पुरानी दुनिया का विनाश उसका अब संगम है। नई दुनिया की स्थापना श्रीमत पर हो रही है। सिवाए बाप के और कोई नई दुनिया के स्थापना की मत देंगे नहीं। बाप ही आकर तुम बच्चों से नई दुनिया का उद्घाटन कराते हैं। अकेले तो नहीं करेंगे। सब बच्चों की मदद लेते हैं। वो लोग उद्घाटन करने लिए मदद नहीं लेंगे। आकर कैंची से रिबन काटेंगे। यहाँ तो वह बात नहीं। इसमें तुम ब्राहमण कुल भूषण मददगार बनते हो। सब मनुष्य मात्र रास्ता बिल्कुल मूंझे हुए हैं। पतित दुनिया को पावन बनाना यह बाप का ही काम है। बाप ही नई दुनिया की स्थापना करते हैं, जिसके लिए रूहानी नॉलेज देते हैं। तुम जानते हो बाप के पास नई दुनिया के स्थापना करने की युक्ति है। भक्ति मार्ग में उनको पुकारते हैं ना - हे पतित-पावन आओ। भल शिव की पूजा भी करते रहते हैं। परन्तु यह जानते नहीं हैं कि पतित-पावन कौन है। दु:ख में याद तो करते हैं हे भगवान, हे राम। राम भी निराकार को ही कहते हैं। निराकार को ही ऊंच भगवान कहते हैं। परन्तु मनुष्य बहुत मूंझे हुए हैं। बाप ने आकर निकाला है। जैसे फागी में मनुष्य मूंझ जाते हैं ना। यह तो है बेहद की बात। बहुत बड़े जंगल में आकर पड़े हैं। तुमको भी बाप ने फील कराया है हम किस जंगल में पड़े थे। यह भी अब पता पड़ा है-यह पुरानी दुनिया है। इनका भी अन्त है। मनुष्य तो बिल्कुल रास्ता जानते ही नहीं। बाप को पुकारते रहते हैं। तुम अभी पुकारते नहीं हो। अभी तुम बच्चे ड्रामा के आदि-मध्य-अन्त को जानते हो। सो भी नम्बरवार। जो जानते हैं वह बहुत खुशी में रहते हैं। औरों को भी रास्ता बताने में तत्पर रहते हैं। बाप तो कहते रहते हैं बड़े-बडे सेन्टर खोलो। चित्र बड़े-बड़े होंगे तो मनुष्य सहज समझ सकेंगे। बच्चों के लिए मैप्स (चित्र) जरूर चाहिए। बताना चाहिए - यह भी स्कूल है। यहाँ के यह वन्डरफुल मैप्स हैं, उन स्कूलों के नक्शे में तो होती हैं हद की बातें। यह हैं बेहद की बातें। यह भी पाठशाला है, जिसमें बाप हमको सृष्टि के आदि मध्य अन्त का राज़ बताए और लायक बनाते हैं। मनुष्य से देवता बनने की यह ईश्वरीय पाठशाला है। लिखा हुआ ही है ईश्वरीय विश्व विद्यालय। यह है रूहानी पाठशाला। सिर्फ ईश्वरीय विश्व विद्यालय से भी मनुष्य समझ नहीं सकते हैं। युनिवर्सिटी भी लिखना चाहिए। ऐसा ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोई है नहीं। बाबा ने कार्डस देखे थे। कुछ अक्षर भूले हुए थे। बाबा ने कितना बार कहा है प्रजापिता अक्षर जरूर डालो फिर भी बच्चे भूल जाते हैं। लिखत पूरी होनी चाहिए। जो मनुष्यों को मालूम पड़े कि यह ईश्वरीय बड़ा कॉलेज है। बच्चे जो सर्विस पर उपस्थित हैं, जो अच्छे सर्विसएबुल हैं, उन्हों को भी दिल में रहता है हम फलाने सेन्टर को जाकर उठायें, ठण्डा पड़ गया है, उनको जगायें क्योंकि माया ऐसी है जो घड़ी-घड़ी सुला देती है। मैं स्वदर्शन चक्रधारी हूँ, यह भी भूल जाते हैं। माया बहुत आपोजीशन करती है। तुम युद्ध के मैदान में हो। माया माथा मूड कर उल्टे तरफ न ले जाए, उसकी बड़ी सम्भाल करनी है। माया के तूफान तो बहुत सभी को लगते हैं। छोटे अथवा बड़े सब युद्ध के मैदान में हो। पहलवान को माया के तूफान हिला न सकें। वह अवस्था भी आने वाली है। बाप समझाते हैं - समय बड़ा खराब है, हालतें बिगड़ी हुई हैं। राजाई तो सब खत्म हो जानी है। सबको उतार देंगे। फिर प्रजा का प्रजा पर राज्य सारी दुनिया में हो जायेगा। तुम अपनी नई राजाई स्थापन करते हो तो यहाँ राजाई का नाम भी खत्म हो जायेगा। पंचायती राज्य होता जाता है। जब प्रजा का राज्य हो तब तो आपस में लड़े झगड़ें। स्वराज्य अथवा रामराज्य तो वास्तव में है नहीं इसलिए सारी दुनिया में झगड़े ही होते रहते हैं। आजकल तो हंगामा सब जगह है। तुम जानते हो - हम अपनी राजाई स्थापन कर रहे हैं। तुम सबको रास्ता बताते हो। बाप कहते हैं - मामेकम् याद करो। बाप की याद में रह औरों को भी यह समझाना है - देही-अभिमानी बनो। देह अभिमान छोड़ो। ऐसे नहीं कि तुम्हारे में सब देही-अभिमानी बने हैं। नहीं, बनने का है। तुम पुरुषार्थ करते हो औरों को भी कराते हो। याद करने की कोशिश करते हैं फिर भूल जाते हैं। पुरुषार्थ यही करना है। मूल बात है बाप को याद करना। बच्चों को कितना समझाते हैं। नॉलेज बहुत अच्छी मिलती है। मूल बात है पवित्र रहना। बाप पावन बनाने आये हैं तो फिर पतित नहीं बनना है, याद से ही तुम सतोप्रधान बन जायेंगे। यह भूलना नहीं है। माया इसमें ही विघ्न डाल भुला देती है। रात-दिन यह तात रहे हम बाप को याद कर सतोप्रधान बनें। याद ऐसी पक्की होनी चाहिए जो पिछाड़ी में सिवाए एक बाप के और कोई भी याद न पड़े। प्रदर्शनी में भी पहले-पहले यह समझाना चाहिए यह है सबका बाप ऊंच ते ऊंच भगवान। सबका बाप पतित-पावन सद्गति दाता यह है। यही स्वर्ग का रचयिता है। अभी तुम बच्चे जानते हो बाप आते ही हैं संगमयुग पर। बाप ही राजयोग सिखलाते हैं। पतित-पावन एक के सिवाए दूसरा कोई हो नही सकता। पहले-पहले तो बाप का परिचय देना पड़ता है। अब एक-एक को ऐसे एक चित्र पर बैठ समझाओ तो इतनी भीड़ को कैसे समझा सकेंगे। परन्तु पहले-पहले बाप के चित्र पर समझाना मुख्य है। समझाना पड़ता है - भक्ति है अथाह, ज्ञान तो है एक। बाप कितनी युक्तियाँ बच्चों को बतलाते रहते हैं। पतित-पावन एक बाप है। रास्ता भी बताते हैं। गीता कब सुनाई? यह भी किसको पता नहीं। द्वापर युग को कोई संगमयुग नहीं कहा जाता। युगे-युगे तो बाप नहीं आते हैं। मनुष्य तो बिल्कुल मूंझ पड़े हैं। सारा दिन यही ख्यालात चलते हैं, कैसे-कैसे समझाया जाए। बाप को डायरेक्शन देने पड़ते हैं। टेप पर भी मुरली पूरी सुन सकते हैं। कोई-कोई कहते हैं टेप द्वारा हम सुन रहे हैं, क्यों न डायरेक्ट जाकर सुनें, इसलिए सम्मुख आते हैं। बच्चों को बहुत सर्विस करनी है। रास्ता बताना है। प्रदर्शनी में आते हैं। अच्छा-अच्छा भी कहते हैं फिर बाहर जाने से माया के वायुमण्डल में सब उड़ जाता है। सिमरण नहीं करते हैं। उनकी फिर पीठ करनी चाहिए। बाहर जाने से माया खींच लेती है। गोरखधन्धों में लग जाते हैं इसलिए मधुबन का गायन है। तुमको तो अभी समझ मिली है। तुम वहाँ भी जाकर समझायेंगे। गीता का भगवान कौन है? आगे तो तुम भी ऐसे ही जाकर माथा झुकाते थे। अभी तो तुम बिल्कुल बदल गये हो। भक्ति छोड़ दी है। तुम अभी मनुष्य से देवता बन रहे हो। बुद्धि में सारी नॉलेज है। और क्या जाने प्रजापिता ब्रह्माकुमार, कुमारियाँ कौन हैं। तुम समझाते हो, वास्तव में तुम भी प्रजापिता ब्रह्माकुमार कुमारी हो। इस समय ही ब्रह्मा द्वारा स्थापना हो रही है। ब्राह्मण कुल भी जरूर चाहिए ना। संगम पर ही ब्राह्मण कुल होता है। आगे ब्राह्मणों की चोटी मशहूर थी। चोटी से या जनेऊ से पहचानते थे कि यह हिन्दू है। अब तो वह निशानियाँ भी चली गई हैं। अभी तुम जानते हो हम ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण बनने के बाद फिर देवता बन सकते हैं। ब्राह्मणों ने ही नई दुनिया स्थापन की है। योगबल से सतोप्रधान बन रहे हैं। अपनी जाँच रखनी है। कोई भी आसुरी गुण न हो। लूनपानी नहीं बनना है। यह तो यज्ञ है ना। यज्ञ से सबकी सम्भाल होती रहती है। यज्ञ में सम्भालने वाले ट्रस्टी भी रहते हैं। यज्ञ का मालिक तो है शिवबाबा। यह ब्रह्मा भी ट्रस्टी है। यज्ञ की सम्भाल करनी पड़ती है। तुम बच्चों को जो चाहिए यज्ञ से लेना है। और कोई से लेकर पहनेंगे तो वह याद आता रहेगा। इसमें बुद्धि की लाइन बड़ी क्लीयर चाहिए। अब तो वापिस जाना है। समय बहुत थोड़ा है इसलिए याद की यात्रा पक्की रहे। यही पुरुषार्थ करना है। अच्छा! मीठे मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात पिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। धारणा के लिए मुख्य सार:- 1) अपनी उन्नति के लिए रूहानी सर्विस में तत्पर रहना है। जो भी ज्ञान रत्न मिले हैं उन्हें धारण करके दूसरों को कराना है। 2) अपनी जांच करनी है - हमारे में कोई आसुरी गुण तो नहीं हैं? हम ट्रस्टी बनकर रहते हैं? कभी लून-पानी तो नहीं बनते हैं? बुद्धि की लाइन क्लीयर है? वरदान:- कहना, सोचना और करना - इन तीनों को समान बनाने वाले ज्ञानी तू आत्मा भव अभी वानप्रस्थ अवस्था में जाने का समय समीप आ रहा है - इसलिए कमजोरियों के मेरे पन को वा व्यर्थ के खेल को समाप्त कर कहना, सोचना और करना समान बनाओ तब कहेंगे ज्ञान स्वरूप। जो ऐसे ज्ञान स्वरूप ज्ञानी तू आत्मायें हैं उनका हर कर्म, संस्कार, गुण और कर्तव्य समर्थ बाप के समान होगा। वे कभी व्यर्थ के विचित्र खेल नहीं खेल सकते। सदा परमात्म मिलन के खेल में बिजी रहेंगे। एक बाप से मिलन मनायेंगे और औरों को बाप समान बनायेंगे। स्लोगन:- सेवाओं का उमंग छोटी-छोटी बीमारियों को मर्ज कर देता है, इसलिए सेवा में सदा बिजी रहो।
Please contribute/donate to keep this website and its domains running..
We need your finger
Get Help through QandA on our Forum


