Who is God, The Supreme Soul? A Hindi Article for everyone who wish to know his eternal Father (Shiv).
परमात्मा व ईश्वर कौन है ?
![Paramatma the Supreme Soul Shiv](https://static.wixstatic.com/media/8cc233_3a0ef71539ea4e488adf575e431e87ad~mv2.jpg/v1/fill/w_147,h_83,al_c,q_80,usm_0.66_1.00_0.01,blur_2,enc_auto/8cc233_3a0ef71539ea4e488adf575e431e87ad~mv2.jpg)
यदि ईश्वर सर्वोच्च है तो उसकी सर्वोच्चता के क्या लक्षण हैं?
यदि ईश्वर अधर्म का विनाश और सतधर्म की स्थापना करने के कारण सर्वोच्च है तो अधर्म और सतधर्म की पहचान क्या है?
अधर्म का विनाश और सतधर्म की स्थापना की विधि क्या है और वह समय कौनसा है?
जो सतधर्म में स्थित होने की साधना करे वह ईश्वर है या जो स्वरूप से सदा ही सतधर्मी हो और भटके लोगों का मार्गदर्शन करता हो वह ईश्वर है?
चमत्कार दिखाने वाले को ईश्वर कहें या परिष्कार करने वाले को ईश्वर कहें?
मृत को जिन्दा करने वाले को ईश्वर कहें या जीवित को दिव्य संस्कार देकर नवजीवन प्रदान करने वाले को ईश्वर कहें?
भविष्यवक्ता को ईश्वर कहें या कल्याणकारी भविष्य का निर्माण करने का मार्गदर्शन देने वाले को ईश्वर कहें?
संसार का त्याग सिखाने वाले को ईश्वर कहें या विकृत संस्कारों का त्याग सिखाने वाले को ईश्वर कहें?
शारीरिक निद्रा का त्याग कराने वाले को ईश्वर कहें या आत्मा की अज्ञान निद्रा का त्याग कराने वाले को ईश्वर कहें?
ईश्वरीय प्राप्ति के लिए हठ से शरीर को कष्ट देना सिखाने वाले को ईश्वर कहें या कर्मों के हिसाब किताब के फलस्वरूप प्राप्त शारीरिक कष्ट से परे जाने की राह बताने वाले को ईश्वर कहें?
सब कुछ देने वाला ईश्वर है या सर्व का कल्याण करने वाला ईश्वर है?
दंड देने वाला ईश्वर है या दंड से छूटने की तरकीब बताने वाला ईश्वर है?
दुःख सुख देने वाला ईश्वर है या दुःख हर्ता सुख कर्ता ईश्वर है?
बनाने और बिगड़ने वाला ईश्वर है या बिगड़ी को बनाने वाला ईश्वर है?
इन प्रश्नों के आधार पर हम जान सकते हैं कि परमात्मा ईश्वर कौन है।
****************
Useful links
****************
.