top of page
Audio books background jpg

ड्रामा - विश्व नाटक चक्र

Drama in HindiSpARC wing
00:00 / 01:04

Download 

Author➤SpARC wing, Mount Abu.

Please Share it:

Book Description

इस ऑडियोबुक में आपको DRAMA के सम्बंधित मुरली द्वारा दिया गया ज्ञान प्राप्त होंगे। विश्व नाटक चक्र के कई रहस्य समज में आएंगे। अव्यक्त मुरली से भी बहुत से पॉइंट्स लिए गए है। किताब और यह ऑडियो SpARC wing ने रिकॉर्ड और publish किया है।

“विश्व नाटक” वह अनादि, अनन्त और सटीक चक्र है, जिसमें आत्माएँ इस सृष्टि-मंच पर अपने-अपने पूर्वनिर्धारित संस्कारों और कर्मों के अनुसार भूमिका निभाती हैं। यह नाटक चार मुख्य युगों, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग, से होकर गुजरता है और निश्चित समय पर पुनः आरम्भ होकर उसी क्रम में चलता रहता है। परमपिता परमात्मा इस नाटक के रचयिता, निर्देशक और ज्ञानदाता हैं; वे संगमयुग में आकर आत्माओं को उनका वास्तविक स्वरूप, कर्म का नियम और श्रेष्ठ जीवन का मार्ग बताते हैं।

"विश्व एक रंग मंच है और हम सभी अभिनेता हैं"। इसकी कोई शुरुआत नहीं है, कोई अंत नहीं है। पूर्ण चक्र 5000 वर्ष दिखाया गया है जिसमें 4 युग (समय खंड) का उल्लेख किया गया है। विश्व नाटक मानव आत्माओं, उनकी वृद्धि और गिरावट, जीत और हार, खुशी और पीड़ा, ज्ञान और अज्ञानता, स्वतंत्रता और कर्म के बंधन की कहानी है।

✤ विश्व चक्र के ४ युग (भाग):
➥ सतयुग (1250 वर्ष)
➥ त्रेतायुग (1250 वर्ष)
➥ द्वापर युग (1250 वर्ष)
➥ कलयुग (1150 वर्ष)
➥ संगम युग (100 वर्ष) ➡ जब स्वयं परम-आत्मा अपना पार्ट निभाने, अर्थात विश्व को परिवर्तन करने, सतयुग की पुनः स्थापना करने, हम बच्चो को सुख शांति का अविनाशी वर्षा देने आते है।

✣ Related Links

bottom of page