top of page
old paper bg.jpg

बाबा का उपकार

𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi

आपको पाकर मेरी सब तलाशें हुई पूरी
कोई और ख्वाहिश अब ना बची अधूरी

आपने मिटाई मेरे मन की हर तकलीफ
किन शब्दों में सुनाऊँ मैं आपकी तारीफ

आपका प्यार मिलता हम सबको बेशर्त
ना कोई भेदभाव है दिखे ना कोई फर्क

आपने मेरे सिर से टाल दी सारी बलाएं
मुश्किलों के सभी पत्थर रस्ते से हटाए

पुरुषार्थ पथ पर कहीं जले ना मेरे पाँव
विघ्नों की धूप में कर दी मेरे लिए छाँव

मेरे मन की आँखें बैठे हो आप चुराकर
रखता जाऊँ मैं श्रीमत पे कदम बराबर

आपके सामने खोले मैंने जीवन के राज़
मेरे सभी रोगों का आपने किया इलाज

अनुभव हो रहा मैं हूँ गुणों से मालामाल
आपके उपकारों से जीवन है ख़ुशहाल ||
" ॐ शांति "

Suggested➜

golden waves in black bg.png
bottom of page