top of page
old paper bg.jpg

अमृत वेला का अनुभव (5)

𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi

अमृत वेले पावर हाउस से हुआ मेरा कनेक्शन
बाप ने लगाया मुझे सर्व शक्तियों का इंजेक्शन

खाकर दवाई प्रभु याद की आया मुझको होश
माया कभी ना कर पायेगी अब मुझको बेहोश

अमृत वेले मिला बाप से अमरभव का वरदान
बड़ी बड़ी मुश्किल हुई अमृत वेला से आसान

अमृत वेला बापदादा ने फरिश्ता मुझे बनाया
मन इच्छित फल बाबा से अमृत वेला में पाया

हर विघ्न को खुशी खुशी पार करना सिखाया
मेरा सतयुगी परिवार बाबा ने मुझको दिखाया ||

Suggested➜

golden waves in black bg.png
bottom of page