top of page
Audio books background jpg

राजयोग कर्मयोग की सहज विधि

Sahaj RajYog ki VidhiBK Jagdish bhai
00:00 / 01:04

Download 

Book author and speaker➤BK Jagdish bhai

Please Share it:

Book Description

यह ऑडियो बुक में आप सुनेंगे~ 'कर्मयोग' -राजयोग की सहज और यथार्थ विधि। 'राजयोग' अर्थात स्वयं को आत्मा समज, अपने अविनाशी परमपिता परमात्मा (शिव बाबा) को बुद्धि से याद करना। इसमें कोई आशन में नहीं बैठना होता, और आंखे भी खुली रहती है। वधि है ही सहज- बस बुद्धि से अपने रूहानी बाप को याद करना है।

राजयोग आत्मा और परमात्मा के बीच प्रेम और स्मृति का योग है। यह कोई शारीरिक क्रिया या हठयोग नहीं, बल्कि मन और बुद्धि द्वारा किया जाने वाला सहज मानसिक योग है। इसमें सबसे पहले अपनी आत्मा को एक छोटे, अमर, शुद्ध चेतना के बिंदु के रूप में पहचानना सिखाया जाता है, जो इस शरीर में निवास करती है। फिर उस परमपिता शिव को — जो निराकार, ज्योति बिंदु और सभी आत्माओं के पिता हैं — उनसे मानसिक रूप से जोड़ना (योग लगाना) ही राजयोग है। इस योग की अवस्था में आत्मा को अपने मूल गुण — शांति, प्रेम, सुख, शक्ति और पवित्रता — की प्राप्ति होती है, और माया (अहंकार, विकार, और संसार के आकर्षण) पर विजय पाना सरल हो जाता है। इसीलिए इसे राजयोग कहा जाता है — क्योंकि यह आत्मा को अपनी इंद्रियों और वृत्तियों का राजा बना देता है, और परमात्मा के साथ योग के बल पर जीवन को शांतिपूर्ण, सात्विक और सफल बनाता है।

𝙀𝙉𝙂𝙇𝙄𝙎𝙃:
Rajyoga is the yoga of the soul’s connection with the Supreme Soul (Shiv) through "love" and "remembrance". Unlike physical or forceful yoga, it is a simple, mental practice. It begins with recognising the self as a tiny, eternal star of consciousness residing in the body. Then, with open-eyes, the soul connects mentally with the Supreme Soul—formless, a point of light, and the Father of all souls. In this state of union, the soul reclaims its original virtues: peace, love, happiness, power, and purity, and overcomes the influence of maya (illusion, ego, and vices). Thus, it is called 𝙍𝙖𝙟𝙮𝙤𝙜𝙖—the yoga that makes the soul the master of its senses and mind, transforming life into one of harmony, righteousness, and fulfilment.

✣ Related Links

bottom of page