top of page

आज की मुरली का सार 4 May 2019

May 29, 2021
2 min read

Aaj ki Murli ka Saar - Today's Murli essence in Hindi. आज की मुरली का सार 4 May 2019. You can also listen today's murli (in Hindi & English)

“मीठे बच्चे - अपने को सुधारने के लिए अटेन्शन दो, दैवीगुण धारण करो, बाप कभी किसी पर नाराज़ नहीं होते, शिक्षा देते हैं, इसमें डरने की बात नहीं”

Q- बच्चों को कौन-सी एक स्मृति रहे तो टाइम वेस्ट न करें?

A- यह संगम का समय है, बहुत ऊंची लॉटरी मिली है। बाप हमें हीरे जैसा देवता बना रहे हैं। यह स्मृति रहे तो कभी भी टाइम वेस्ट न करें। यह नॉलेज सोर्स ऑफ इनकम है इसलिए पढ़ाई कभी मिस न हो। माया देह-अभिमान में लाने की कोशिश करेगी। लेकिन तुम्हारा डायरेक्ट बाप से योग हो तो समय सफल हो जायेगा।

Dharna

1) विकर्म विनाश कर स्वयं को सुधारने के लिए याद की यात्रा पर पूरा अटेन्शन देना है। दैवीगुण धारण करने हैं।

2) देवता बनने के लिए संगमयुग पर पुरूषोत्तम बनने का पुरुषार्थ करना है, ग़फलत में अपना टाइम वेस्ट नहीं करना है।

Vardaan

मन-बुद्धि को अनुभव की सीट पर सेट करने वाले नम्बरवन विशेष आत्मा भव

सभी ब्राह्मण आत्माओं के अन्दर संकल्प रहता है कि हम विशेष आत्मा नम्बरवन बनें लेकिन संकल्प और कर्म के अन्तर को समाप्त करने के लिए स्मृति को अनुभव में लाना है। जैसे सुनना, जानना याद रहता है ऐसे स्वयं को उस अनुभव की स्थिति में लाना है इसके लिए स्वयं के और समय के महत्व को जान मन और बुद्धि को किसी भी अनुभव की सीट पर सेट कर लो तो नम्बरवन विशेष आत्मा बन जायेंगे।

Slogan

बुराई की रीस को छोड़ अच्छाई की रेस करो।

---- Useful links ----

.

 
 
 

Comments


bottom of page