top of page
old paper bg.jpg

वो है मेरा प्यारा शिव भगवान

𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi

वो कौन है जो मुझे पुजारी से पूज्य बनाता
वो कौन है जो मेरी हर बिगड़ी बात बनाता

हम सबके लिए जो पतित दुनिया में आता
सौगात स्वरूप वो स्वर्ग हथेली पर ले आता

डूबती हुई जीवन नैया को पार वही लगाता
मुक्ति और जीवनमुक्ति का राज हमें बताता

निर्विकारी बनाकर काल के पंजे से छुड़ाता
अशरीरी बनाकर मुझे घर की और उड़ाता

नजर नहीं आता वो फिर भी बहुत लुभाता
हम पर इतना प्यार उसे न जाने क्यों आता

मीठी बातें सुनाकर वो जाने कहाँ छुप जाता
जब टटोलूं मेरा मन तो वहीं बैठा मिल जाता

उस निराकारी पर क्यों ना जाऊँ मैं बलिहार
बिन आशा के लूटा रहा मुझ पर इतना प्यार

मैं तो उसके बारे में था बिलकुल ही अनजान
अब जाना उसको वो है प्यारा शिव भगवान ||

" ॐ शांति "

Suggested➜

golden waves in black bg.png
bottom of page