top of page
old paper bg.jpg

समस्या का समाधान

𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi

बेहद की सेवा में बच्चों, अपना समय लगाओ
आने वाली समस्या को, इसी विधि से भगाओ

समस्या का चिन्तन करके, नहीं बनो कमजोर
चिंता करके नहीं मचाओ, समस्याओं का शोर

आत्मा परमात्मा का तुम, चिन्तन करते जाओ
सर्व शक्तियाँ अपने अन्दर, जागृत करते जाओ

औरों को गुण शक्तियों का, सहयोग देते जाओ
सहयोग के बदले में, दुआओं की लिफ्ट पाओ

दुआओं की लेनदेन तुम, सीखो और सिखाओ
सदा प्रसन्न रहकर सबको, प्रसन्न करते जाओ

कर्मयोगी बनकर अपना, हर कर्म करते जाओ
सर्व समस्याओं का समाधान, होता हुआ पाओ

" ॐ शांति "

Suggested➜

golden waves in black bg.png
bottom of page