top of page

सारी दुनिया ईश्वरीय परिवार
𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi
मीठे बाबा हम आपके, सारे अरमान पुरे करेंगे
इस पतित पुराने जग से, हम जीते जी मरेंगे
निश्चय हमने कर लिया, स्वर्ग धरा पर लाएंगे
लक्ष्मी नारायण जैसा, खुद को भी हम बनाएंगे
अपने संस्कारों में हम, रोज लाते जाएंगे सुधार
आधार मूर्त बनकर करेंगे, जगत का हम उद्धार
सारे विश्व को देंगे हम, सुख शांति का सकाश
सारे जग में फैलाएंगे, हम पवित्रता का प्रकाश
बाबा की प्रत्यक्षता हमारे, चेहरे से होती रहेगी
63 जन्म के बाद जुदाई पर, माया रोती रहेगी
चलते रहेंगे हम सदा, बाबा से होकर योगयुक्त
प्रतिदिन होते जाएंगे, माया रावण से हम मुक्त
हर दुखी आत्मा के, जीवन में खुशियाँ लाएँगे
सारी दुनिया को हम, ईश्वरीय परिवार बनाएंगे ||
" ॐ शांति "
Suggested➜

bottom of page