top of page

नवव र्ष मेरा और आपका
𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi
दिव्यता से रंग जाए, नव वर्ष मेरा और आपका
विघ्न हो खत्म, जीवन खिले मेरा और आपका
दिव्य शक्तियों का ख़ज़ाना, हम पाएं बेमिसाल
सुनहरा नजर आए, नव वर्ष मेरा और आपका
शीतल चाँदनी बरसती रहे, हम सबकी राहों में
सुख शांति बरसती रहे, हम सबकी निगाहों में
सफलता के नभ पर, नाम हो मेरा और आपका
संकटमुक्त हो जाए, नव वर्ष मेरा और आपका
सबके चेहरों पर मुस्कान, सदा हमें नजर आए
एक दूजे से मेलजोल, हम सबके मन को भाए
सजा रहे सौगातों से, आंगन मेरा और आपका
स्वर्ग सा सुन्दर लगे, नव वर्ष मेरा और आपका ||
Suggested➜

bottom of page