top of page
old paper bg.jpg

जीवन को कीमती बनाना

𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi

किसी के इन्तजार में, वक्त ना यूं बरबाद करो
जीवन बड़ा अनमोल है, यूं ही ना खराब करो

खूबसूरत तभी हो पाएगा, रस्ते का हर मंजर
जब औरों के लिए, साफ रखोगे अपनी नजर

हर रोज अपना वक्त, कुछ इस कदर बिताना
किसी की मदद करने का, मौका नहीं गंवाना

करते जाना ज़हन से, हर कमी को तुम जुदा
सबकुछ मिल जाएगा, खुश हो जाएगा ख़ुदा

अपनी ज़ुबान पर तुम, सीख लो करना रहम
खामोशी को बना लो, अपने जीवन में अहम

बुराईयां अपनाकर अपना, चरित्र नहीं गिराना
अपना ये जीवन तुम, कीमती खुद ही बनाना ||

" ओम शान्ति "

Suggested➜

golden waves in black bg.png
bottom of page