top of page

अब तो वही करेंगे हम
𝐏𝐨𝐞𝐭: BK Mukesh Modi
मरते दम तक बाबा तेरा, साथ नहीं छोड़ेंगे हम
मन तुझमें ही लगाएंगे, माया से मुँह मोड़ेंगे हम
खोलकर मन के दरवाजे, मतभेद मिटा देंगे हम
शक्ति लगाकर पूरी, दुख के बादल हटा देंगे हम
क्रोध की अग्नि को बुझाकर, शांति में रहेंगे हम
सबके लिए अपने मुख से, मीठे बोल कहेंगे हम
सुख और शांति को, सारे जग में फैला देंगे हम
तेरी याद के मोती से, मन अपना सजा लेंगे हम
माया का नामो निशान, दुनिया से मिटा देंगे हम
नहीं रुकेंगे इस पथ पे, आगे कदम बढ़ाकर हम
आँसू नहीं बनायेंगे, ख़ुशी का नशा चढ़ाकर हम
ज्ञान की गदा चलाकर, निकालेंगे माया का दम
रूहानी प्रेम सूत्र में, सम्पूर्ण विश्व को बांधेंगे हम
स्वर्णिम युग में जाकर, पहला कदम रखेंगे हम
श्रीमत पर खुद को पूरा, चलकर दिखा देंगे हम
आपने जो बताया बाबा, अब तो वही करेंगे हम ||
" ॐ शांति "
Suggested➜

bottom of page