top of page

Aao Bachchon Tumhe
00:00 / 03:07

Artist/s
Ruchi Priya
Lyrics
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए झाँसी हिन्दुस्तान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... {x2}
उत्तर मे रखवाली करता पर्वतराज विराट है
दक्षिण मे चरनो को धोता सागर का सम्राट है
जमुना जी के तट को देखो गंगा का यह घाट है
बात बात पे हट हट मे यहा निराला तात है
देखो यह तस्वीरे अपने गौरव की अभिमान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... (2)
यह है अपना राजपूताना नाज़ इसे तलवरो पे
इसने सारा जीवन कटा बरच्ची तीर कतारो पे
यह प्रताप का वतन पाला है आज़ादी के नारो पे
कूद पड़ी थी यहा हज़ारो पद्मिनिया अंगारो पे
बोल रही है कन कन से कुर्बानी राजस्थान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... (2)
देखो मुल्क मरतो का यह यहा शिवाजी डोला था
मुघलो की ताक़त को जिसने तलवरो पे टोला था
हर पावत पे आग लगी थी हर पत्थर एक शोला था
बोली हर हर महादेव की बच्चा बच्चा बोला था
यहा शिवाजी ने रखी थी लाज हमारी शान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... (2)
जलियान वाला बाग यह देखो यहा चली थी गोलिया
यह मत पुच्च्ो किसने खेली यहा खून की होलिया
एक तरफ बंदुके दान दान एक तरफ थी टोलिया
मरनेवाले बोल रहे थे इनक़लाब की बोलिया
यहा लगा डी बहानो ने भी बाजी अपनी जान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... (2)
यह देखो बंगाल यहा का हर चप्पा हरियाला है
यहा का बच्चा बच्चा अपने देश पे मरनेवाला है
ढाला है इसको बिजली ने भूचालो ने पाला है
मुट्ठी मे तूफान बँधा है और प्राण मे ज्वाला है
जन्मभूमी है यही हमारे वीर सुभाष महान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम... (2)
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए झाँसी हिन्दुस्तान की
इश्स मिट्टी से तिलक करो यह धरती है बलिदान की
वन्दे मातरम वन्दे मातरम वन्दे मातरम वन्दे मातरम...(2)

bottom of page